विकासखंड बस्तर के प्राथमिक शाला बाकेल मे गुरुवार को जर्जर स्कूल भवन के छत के प्लास्टर भरभरा कर गिरा सुबह 10:00 बजे करीब स्कूल बच्चे स्कूल कक्षा में बैठकर पढ़ रहे जिस दौरान 10:30 बजे के आसपास धीरे-धीरे छत के प्लास्टर का मलबा भरभरा कर गिरा स्कूल बच्चे की सूझबूझ और स्कूल शिक्षिका ने तुरंत कक्षा से बाहर निकले आलम ये है की बच्चे नीचे पढ़ाई कर रहे होते हैं और ऊपर से छत का प्लास्टर गिर रहा है दीवार और साथ में दरारें पड़ी हुई स्कूल भवन में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है लगभग भवन 26 वर्ष पुराना है जिसकी मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य के द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारी को अवगत कराया गया बावजूद अभी तक रिपेयर नहीं हुआ प्रशासन बड़ी घटना का कर रहा इंतजार |
केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि बाबू सेमरा का यह ट्राईफूड पार्क पूरे देश में एक आदर्श फूड पार्क के रूप में स्थापित होगा। जो अपने उच्च गुणवत्ता के उत्पादों के कारण बस्तर के नाम को पूरे देश और दुनिया को परिचित करने के अलावा स्वरोजगार प्रदान कराने वाला महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा। केन्द्रीय मंत्री मुण्डा शुक्रवार को ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन 2021 कार्यक्रम में शामिल होने सेमरा स्थित फूड पार्क पहुंचे थे।
मुण्डा ने कहा कि ट्राईफूड प्रदेश में एक मात्र लघु वनोपज उत्पाद केन्द्र के रूप में इसके संकल्पना को साकार करने जा रहा है। यह उत्पादन केन्द्र के रूप में राज्य का केन्द्र बनेगा इसके माध्यम से बड़ी संख्या में वनोपज उत्पाद को बाजार उपलब्ध होगा। ट्राईफूड के माध्यम से लघु वनोपज ऐथिनिक प्रोडेक्ट, हैण्डीक्राप्ट, हैण्डलूम, आर्गेनिक फूड सप्लिमेंट आदि के परिस्कृत उत्पाद को प्रस्तुत किया जाएगा। ट्राईफेड के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में वनोपज आधारित वैल्यू एडेड उत्पाद को बेहतर बाजार मिलेगा। मुण्डा ने कहा कि ट्राईफेड की शुरुआत के समय 7 उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया था, वर्तमान में 50 से अधिक उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बहुत ही कम अवधि में इस बेहतरीन फूड पार्क स्थापना के लिए जिला प्रशासन एवं कलेक्टर रजत बंसल के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर अपने गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एवं बहुमूल्य वन सम्पदा के कारण पूरे देश में विख्यात है। यहां पर चार चिरौंजी, टोरा जैसे बेस किमती और बहुमूल्य वनोपज उपलब्ध है। राज्य सरकार के द्वारा वनोपज एवं वन उत्पादों को संग्रहणकर्ताओं के घरों से ही खरीदने की व्यवस्था की गई है।जिससे कि संग्रहणकर्ताओं को इन उत्पादों का उचित दाम मिलने के साथ-साथ उन्हें विपणन की भी सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्ण ने ट्राईफेड के कार्यो एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बाबू सेमरा का यह फूड पार्क पूरे देश के लिए रोल माॅडल बनेगा।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी आनंद बाबू, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, सीसीएफ मोहम्मद शाहीद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, वन मण्डलाधिकारी स्टायलो मण्ड़ावी, सीईओ जिला पंचायत ऋचा प्रकाश चैधरी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री मुण्डा ने की बस्तरिया उत्पादों की प्रशंसा
जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने सेमरा ट्राईफेड में लगाए गए स्टाल में बस्तरिया उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यहां के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने यहां वनधन विकास समिति से जुड़ी स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा इमली, काजू, तैलीय बीज, मुसली और महुआ के प्रसंस्करण के साथ ही गढ़ कलेवा के स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा स्थापित शबरी के हस्तशिल्प, बस्तर कलागुड़ी कलाकृतियां, रेशम उत्पादन, हरिहर बस्तर के उत्पाद, ट्राईब्स इंडिया के उत्पाद, बस्तर पपीता, बस्तर कॉफी, बांस कला केन्द्र और हथकरघा से तैयार उत्पादों का अवलोकन किया।
वनधन विकास केंद्रों को मिला सम्मान
ट्राईफेड द्वारा आयोजित वनधन सम्मेलन 2021 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने वन धन विकास केंद्रों को 5 वर्ग में संचालन के पैमाना, उत्पाद का अधिकतम बिक्री, मूल्य वर्धित वस्तुओं की श्रेणी, एमएफपी योजना के तहत् समर्थन मूल्य पर खरीदी एवं मार्केटिंग के लिए नवाचार और रचनात्मक विचार के आधार पर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले से वन धन केंद्र कुरूंदी, बकावण्ड, घोटिया और धुरागांव को अवार्ड मिला। इसके अलावा राज्य के वन धन केंद्र कडेना धरमजयगढ़, वन धन केंद्र गरियाबंद, वन धन केंद्र डोंगानाला कटघोरा, वन धन केंद्र बरोडा बलौदा बाजार, वन धन केंद्र कौरिनभाटा राजनांदगांव, वन धन केंद्र दुगली धमतरी, वन धन केंद्र नारायणपुर, वन धन केंद्र पनचक्की जशपुर को भी विभिन्न वर्गो में अवार्ड मिले।
कवर्धा – राजमहल में राजपरिवार के सदस्य की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है | घटना गुरुवार की रात की है मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है. खून से लथपथ बेड पर विश्वनाथ का शव मिला |प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विश्वनाथ नयार कवर्धा राजपरिवार के राजमाता शशि प्रभा देवी का भांजा है, जो 10 सालों से ग्राम इंदौरी में रहकर खेती बाड़ी कामकाज को संभालते थे | खेत के फॉर्म हाउस में रहते थे |
ग्रामीणों ने जब बेड पर खून से सनी विश्वनाथ की लाश देखी तो हत्या की सूचना तत्काल कवर्धा के राजा योगेश्वर राज सिंह और पिपरिया पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना के बाद राजा योगेश्वर राज सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने कहा है |
जगदलपुर, 27 अगस्त 2021/ केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में ट्राईफेड के आउटलेट दुकान का शुभारंभ किए। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, महापौर सफिरा साहू, ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ,संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
एयरपोर्ट में केन्द्रीय मंत्री मुण्डा का स्वागत कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों ने किया। साथ ही पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
खाद्य विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर व आसपास गांव के होटलों व रेस्टोरेंट में दबिश देकर खाद्य पदार्थ सहित अन्य सभी की जांच की थी। इस पर वे जांच शुरु की तो कई होटल व रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेण्डर मिले, जिसके कोई दस्तावेज नहीं थे। वा नगर पालिका के क्षेत्रा के 11 होटल संचालक से साफ -सफाई के लिये 5700 रुपये जुर्माना लगाया गया एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत नगर पालिका क्षेत्र के 3 होटल संचालक से सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद निकाय क्षेत्र में व्यवसायी एवं दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल को रोकने हेतु 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया नगर पालिका व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही में खाद्य विभाग से मीनाक्षी चंद्राकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं दीपक धनकर खाद्य निरीक्षक एवं नगर पालिका से राजस्व विभाग से प्रभारी बुद्धिमान सिंह ,स्वच्छता विभाग से नोडल अधिकारी लक्ष्मी कोठारी उपअभियंता ,रामगोपाल सिन्हा (पी .आई .यु) एवं पालिका कर्मचारी शामिल थे।
जगदलपुर ।गुरुवार को प्रार्थिया थाना परपा आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री रात लगभग 7.30 बजे अपने मामा के घर कापी खरीदने सायकल से जा रही थी और कुटी के घर के पास पहुची थी कि दो व्यक्ति कृष्णा सेठिया और बबलू सेठिया मोटर सायकल से पीछे से आकर मेरी बेटी को रास्ते में रोककर अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर जामावाडा रोड में गांव से बाहर ले जाकर तालाब के पास अंधेरे में कृष्णा सेठिया ने जबरजस्ती मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने धमकी दी कि किसी को बतायेगी तो जान से मार दूंगा । रिपोर्ट पर थाना परपा पुलिस पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है घटना कारित कर दोनों आरोपी फरार
थे । घटना के सम्बंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा दिशा निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर ऐश्वर्य चन्द्राकर थाना प्रभारी परपा निरीक्षक बुधराम नाग के नेतृत्व में थाना परपा से टीम गठित कर उनि सुशील त्रिपाठी , प्रआर केतन कश्यप , म प्रआर 212 छुबी ठाकुर , आर सुरेश भूआर्य , मआर सविता मण्डावी की टीम गठित कर आरोपीणों की पता तलाश में तत्काल रवाना किया गया था जो पता तलाश के दौरान एक आरोपी को ग्राम सतलावंड थाना नगरनार एवं कृष्णा सेठिया को ग्राम कस्तूरी नगरनार से गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपी कृष्णा सेठिया और लुप्तेश्वर सेठिया उर्फ बबलू निवासी मांझीगुडा थाना परपा के द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार करने पर दोनों आरोपी कृष्णा सेठिया व लुप्तेश्वर सेठिया उर्फ बबलू को 27 अगस्त को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है ।
जांजगीर चांपा – दो सगी बहनों की खेत में लाश मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई है | दोनों बहनों का पति भी एक ही व्यक्ति है | घटना जांजगीर चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों सगी बहनों संतोषी बाई कश्यप और आपी बाई कश्यप की शादी एक ही व्यक्ति सेमरा निवास राधेश्याम कश्यप हुई थी। बीते दिन दोनो बहने बीते रोज खेत जाने निकली थीं मगर रात तक घर नही लौटीं जिसके बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की, मगर कुछ पता नहीं चला. आज सुबह दोनों सगी बहनों की लाश सेमरा गांव के दादर खार में फसल के बीच देखी गई।
बताया जा रहा है कि दोनो बहनों का संपत्ति को लेकर पिछले 10 सालों से विवाद अपने मायके वालों से चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। जिससे दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे। वहीं दोनों मृत बहनों का पति भी सजायाफ्ता बताया जा रहा है।
पुलिस पति सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच में जुटी हुई है |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता में कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर मैं वापस दिल्ली जा रहा हूं |विधायकों के दिल्ली जाने पर भूपेश बघेल बोले कि उन्हें क्यों बुलाया गया इस बात की जानकारी नहीं है | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी |
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के विधायकों का दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अजीब तरह का वातावरण दिखाई दे रहा है कांग्रेस में भूपेश बघेल जब दिल्ली से लौटते हैं तो कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां पर नारे लगाते हैं पूरा छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल के लिए खड़ा है चुनौती दे रहे हैं यह किस प्रकार की चुनौती है क्या भारतीय जनता पार्टी को चुनौती
दे रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं कि अपने आपस के साथी को चुनौती दे रहे हैं और दूसरी बात अगर विकास की बात भूपेश और बाकी कांग्रेसी कर रहे हैं तो दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने विकास की बात क्यों ऐसे बहुत से प्रश्न हैं और कहीं ना कहीं कांग्रेस के अंदर उठापटक की राजनीति चल रही है ढाई साल का फार्मूला जो हम लगातार इनसे पूछ रहे थे कि क्या वाकई में केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा इस प्रकार का कोई फार्मूला रखा गया है जिसको हमेशा यह नकारते रहे हैं वह कहीं नहीं दिखाई दे रहा है और आज का रिजल्ट आ ही जाएगा और शाम तक पता ही नहीं चल जाएगा कि वाकई में क्या ढाई साल का फार्मूला दिया गया था |
कल और आज के राजनीतिक घटनाक्रम में जो बदलाव देखने को मिले हैं कल से लगभग 31 विधायक जो कि कांग्रेस के हैं वह दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज भी तकरीबन 28 से 30 विधायकों का दिल्ली जाना तय माना जा रहा है समस्त मंत्री भी दिल्ली जा रहे हैं या पहुंच चुके हैं ऐसे में कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाईकमान के आदेश का वाचन करते हुए कहा कि किसी को भी या किसी भी विधायक को दिल्ली नहीं बुलाया गया है थोड़ा सीमित रहे विधायक और हाईकमान और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने भी साफ तौर पर कहा है कि विधायकों से हाईकमान ने किसी प्रकार का बुलावा नहीं भेजा है ऐसे में देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी की दौड़ में जो कयास लगाए जा रहे हैं और जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति आज ज्वलंत हो चुकी है ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के मुखिया मोहन मरकाम का ऐसा बयान आना थोड़ा सोच का विषय बतलाता है |
कैबिनेट मंत्री और करीब 10 विधायक और निगम मंडल के अध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना…
कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा, विधायक रेख चंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, विधायक अरुण वोरा, विधायक दलेश्वर साहू, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल दिल्ली रवाना।
रायपुर एयरपोर्ट पर लगातार विधायकों का सिलसिला जारी।
सीएम के साथ रवाना होंगे मंत्री रविन्द्र चौबे,मंत्री मो.अकबर,रुचिर गर्ग,प्रदीप शर्मा,विजय भाटिया,रमेश आर्मो ।।
कल :- रेणु जोगी की सोनिया गांधी से मुलाकात, आश्चर्यजनक ढंग से मिला सोनिया से समय
पंजाब वाले मिलने को तरस रहे है, यँहा वाले युवराज से मिल रहे है पर सोनिया की रेणु जोगी से मुलाकात हो रही है |