आदिवासियों के प्राणमन में बसने वाले जननेता बस्तर टाईगर स्व. श्री बलीराम कश्यप जी के सुपुत्र व पूर्व बस्तर सांसद श्री दिनेश कश्यप जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाये जानते पर भाजपा भानपुरी मंडल के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने निज निवास में शिष्टाचार भेंट करें बधाई एवम शुभकामनाएं ।
श्री कश्यप जी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए अथक मेहनत करने की बात कही।
बालोद – आज थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम करकाभाट के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 35-50 वर्ष का शव मिला है, जो जंगल के पेड़ में फांसी लगा मिला है, शव को 10-15 दिन हो चूका है जिससे लाश की पहचान नहीं हो पा रही है | नीला शर्ट पहना है फूलपैंट से फांसी लगाया है। पुलिस को सुचना मिलने के पश्चात् जांच पड़ताल की जा रही है |
चिखलाकसा – कोरोना से बचाव के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन लगाने का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में किया गया | प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जय चुनारकर के मार्गदर्शन में आज अस्सी 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वैक्सीन दिया गया | सभी हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन करने के बाद ही वैक्सीन दिया गया | हितग्राहियों को अपनी पहचान पत्र के आधार पर ही वैक्सीन दी गई |
डॉ चुनारकर ने हितग्राहियों को सर्वप्रथम समझाइश दिया गया | टीका सुरक्षित है किसी-किसी को हल्का सा बेचैनी, हल्का बुखार या हरारत हो सकती है इससे घबराने की जरुरत नहीं है | वैक्सीन टीकाकरण लगवाने के बाद भी नियमों व निर्देशों का पालन अवश्य करें जैसे मास्क लगाना, दो गज की दुरी बनाये रखना इत्यादि | जब भी आपकी बारी आये तो वैक्सीन जरुर लगवाएं और अफवाहों से दूर रहे | आपको बतादें कि आज जो वैक्सीन लगाया गया उसमे किसी को भी कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं हुआ |
चारो दिशा से आकर युवा मोर्चा ने आज सैकड़ों पुलिस को चकमा देकर किया चार पुतला का दहन युवा मोर्चा की टीम ने
युवाओं के साथ खिलवाड़ बन्द करे भूपेश सरकार – अमित चोपड़ा
कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकारी बन रहे पीएससी चेयरमैन टामन लाल सोनवानी की मिलीभगत से – सुरेश निर्मलकर
छतीसगढ़ी का युवा को बेरोजगार बना रही सरकार, टामन सोनवानी को बर्खास्त करें छत्तीसगढ़ सरकार – नरेंद्र सोनवानी
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने प्रदेश संगठन तथा भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय अमित साहू जी के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपडा के नेतृत्व में सीजी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशित युवाओं ने cg psc चेयरमैन का व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया तथा psc व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपडा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों सहित बालोद जिले में भी आक्रोशित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने cg psc का पुतला दहन किया है और जब तक इस अव्यवस्थित सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं के साँथ अन्याय और अत्याचार होता रहेगा तब तक युवा मोर्चा इन युवाओं के कंधे से कंधा मिलाकर कुम्भकर्णीय नींद में सोई इस सरकार को जगाते रहेगी। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही भारी अनियमितता सामने आ रही है वर्तमान में अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो बड़ा गंभीर विषय है छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है।
इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना।पीएससी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की करता है।छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ लगातार
अन्याय कर रही है।सरकार के खिलाफ आगे और अन्य तरीके से आंदोलन चलाकर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है।इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,पालक ठाकुर,सुरेंद्र देशमुख,सौरभ लूनिया,धर्मेंद्र गड़ियोक, नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,नितेश यादव,शिवेंद्र देशमुख,कमल पंपआलिया,समीर खान ,प्रीतम यादव,राजेंद्र कानेकर,विक्रम लालवानी,राहुल सोनी,मनीष माधवानी,प्रशांत जैन,कमल बजाज,दयाल बघेल,भूपत हठीले,अजय क्षत्रिय,गिरीश कवाड़,रूपेश सोनकर, यश जैन,यश गांधी,सुशील आर्य, एवन साहू,राहुल साहू,चुनवा कुमार,आदि उपस्थित है |
लौह नगरी दल्ली राजहरा की धरती के फौलादी इरादों और फूल जैसी कोमल भावनाएं रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले भाई आलोक माथुर अब हमारे बीच जीवंत स्वरूप में नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी उनके आभामंडल की दिव्य अनुभूति के रूप में आलोकित हो रही हैं। मां शिरोमणि माथुर ने अपनी मार्मिक भावनाओं की अभिव्यक्ति का समर्पण पुस्तक अर्पण के रूप में किया है। अर्पण का विमोचन छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी गुरुवार 04 फरवरी 2021 को अपरान्ह 03 बजे माथुर सिनेप्लेक्स दल्ली राजहरा में करेंगी। अनिला जी हमारे घर परिवार की हैं। वे संयुक्त मध्यप्रदेश के वरिष्ठ और अति सम्मानित आदिवासी नेता झुमुक लाल भेंडिया परिवार की बहू हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में मां शिरोमणि माथुर और अनिला जी के बीच अंतरंगता है।
पारिवारिक संबंधों के प्रकाश में वे भाई आलोक माथुर के व्यक्तित्व और कृतित्व से हम आपकी भांति ही अपनेपन के साथ परिचित हैं और हम सबकी तरह वे भी भाई आलोक के असमय अनंत में लीन हो जाने की व्यथा महसूस करती हैं। मां शिरोमणि माथुर का मर्म वे और हम सभी अनुभव कर सकते हैं। मां शिरोमणि माथुर ने अर्पण पुस्तक के माध्यम से भाई आलोक को अपनी मार्मिक भावनाओं का जो अर्पण किया है, वह ठीक ऐसा ही है, जैसे कर्मठ, सरल, सौम्य, जनसेवी, समर्पित पुत्र के वियोग से व्यथित मां ने अपने कलेजे को कागज पर उतार दिया हो। भाई आलोक माथुर की संवेदनाओं के द्वार आजीवन हर किसी के लिए समान रूप से खुले रहे। वे एक कुशल रचना धर्मी थे। उन्होंने सदा रचनात्मक, सकारात्मक सोच को ही अपना जीवन मंत्र माना और जीवन भर लोगों को सकारात्मकता का संदेश देते रहे।
भाई आलोक माथुर पत्रकारिता का हिस्सा नहीं थे, वे राजनीति में भी नहीं थे। लेकिन पत्रकारिता से उनका गहरा लगाव था। ऐसी कोई बौद्धिक संगत नहीं, जिससे उन्होंने सरोकार न रखा हो। पत्रकारिता के उद्देश्य से लेकर स्थिति तक हर बिंदु पर उनका अपना सार्थक चिंतन हुआ करता था। इसी तरह मां शिरोमणि माथुर की सुदीर्घ राजनीतिक सक्रियता के बावजूद राजनीति से वे दूर ही रहे। किंतु राजनीतिज्ञों से उनके आत्मीय संबंध रहे और उन्होंने इन संबंधों को आम लोगों के हित का माध्यम माना। मां से संस्कारों में जनसेवा का व्रत धारण किया और ताउम्र इसका पालन किया। भाई आलोक माथुर को विनम्र श्रद्धांजलि।
रायपुर। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। इस के कारण न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
प्रदेश में 5 फरवरी और 6 फरवरी को उत्तर और मध्य भाग में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने या आकाशीय बिजली गिरने तथा मेघ गर्जन के साथ एक-दो स्थानों पर ओले गिरने (सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में) की संभावना है। बस्तर संभाग में 5 और 6 फरवरी को बादल छाने की संभावना बनी हुई है । यहाँ वर्षा होने की सम्भावना कम है । फिर भी उत्तर बस्तर में छीटें पड सकते हैं।
खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए युवाओं को लगातार खेल सामग्री प्रदान किया जा रहा है।संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इंजीनियर्स इलेवन के खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल सामग्री प्रदान किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद की गतिविधियां में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे खेल से शारीरिक विकास तो होता है और इससे मन भी तरोताजा होती है ।
खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व कांग्रेस संगठन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।इस दौरान,अमित जैन,वरुण शर्मा,अमर सिंग,आशीष श्रीवास,हितेश झा,नवीन ध्रुव,ब्रिज धुर्वे,सौरभ तिवारी,संचित बाजपेयी,छत्रपाल ध्रुव,शाहरुख खान,नरेंद्र भारती,गोलु, पंकज व अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।
श्रीमद भगवत गीता वह सूत्र है, जो भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा हमें बहुत ही सरलतम रूप में प्रस्तुत की गई है जिस प्रकार हमारे माता-पिता हमें सरल मार्ग पर चलाने का प्रयास करते हैं सहजता से किसी भी बात को हमारे समक्ष प्रस्तुत कर देते हैं इतने जटिल संसार को हमें अपने ज्ञान से समझा पाते हैं वैसे ही वासुदेव कृष्ण भगवान भी सरलकृत भाषा में गीता में हमें संदेश प्रेषित कर रहे हैं जिसका ज्ञान हमें प्रतिदिन संत श्री राम बालक दास जी की मधुर वाणी से ऑनलाइन सत्संग के द्वारा प्राप्त हो रहा है |
आज की गीता परिचर्चा में बाबा जी ने भगवान श्री कृष्ण के संदेश को और उनके गीता महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि श्री कृष्ण जी ने बहुत सरल विज्ञान भगवत गीता के द्वारा बताया है, की अपने जीवन में मोक्ष की ओर हमें बढ़ना है, भगवान श्री कृष्ण कहते हैं हे अर्जुन जो पुरुष मोक्ष देने वाले साधनों में परायण रहता है सूक्ष्म आहार करता है इंद्रियों को वश में रखता है वह प्रकृति से भी परे अविनाशी पद को प्राप्त करता है, यहां इतनी सरल भाषा में भगवान श्रीकृष्ण हमें संदेश देना चाहते हैं कि मोक्ष देने वाले कर्मों का ज्ञान सभी जीव प्राणी को है परंतु अच्छे कर्मों को वह त्याग देता है और बुरे मार्ग की ओर चला जाता है मोक्ष देने वाले साधन या
मोक्ष क्या है हमें सर्वदा यही प्रतीत होता है कि मरने के बाद सद्गति प्राप्त कर जब हम परमात्मा में लीन हो जाते हैं उसी को मोक्ष कहते है परंतु आज बाबाजी ने बताया कि मोक्ष यह नहीं है, मोक्ष तो हमारे जीवन में कुंठा ना पैदा करें ऐसे कर्म है, जो हमारे जीवन को निर्मल बनाए, जो दूसरों को भी सुख पहुंचाए और स्वयं को भी सुखी रखे ऐसे कर्म जब हम करें और उन कर्मों को करने पर हमें पूर्णता का अनुभव हो वही मोक्ष है यह इसी जन्म में हमें प्राप्त होता है अतः मरने के बाद क्या होगा ऐसा ना सोच कर वर्तमान में जीवन को कैसे उद्देश्य पूर्ण पवित्र बनाना है यह सोचना चाहिए |
परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए प्रतिदिन की भांति ऋचा बहन के द्वारा मीठा मोती संदेश का प्रेषण ग्रुप में किया गया उन्होंने संदेश दिया कि ” बिना लक्ष्य के जीवन बिना पता लिखे लिफाफे जैसा है जो कही नहीं पहुँच सकता इसलिए महान लक्ष्य बनाये और महान बने।” जिस पर बाबा जी ने अपने विचार रखते हुए सभी को बताया कि कभी-कभी हम लक्ष्य बना तो लेते हैं परंतु उस पर हम अनुसरण नहीं कर पाते तो वह व्यर्थ हो जाता है जिस तरह घड़ी का कांटा घूमता तो है परंतु पहुंचता कहीं नहीं जीवन में लक्ष्य बनाकर हमें उस पर चलना भी आवश्यक होता है एवं लक्ष्य अवश्य रूप से ही बड़ा बनाना चाहिए और प्रभु पर पूर्णता विश्वास रखना चाहिए कि हम अपनी मेहनत और लगन द्वारा उसको प्रयत्नशील होकर प्राप्त कर सकते हैं आलस का त्याग लक्ष्य को प्राप्त करने में हमें निरंतर अथक प्रयास करना चाहिए |
पाठक परदेसी जी ने अपनी जिज्ञासा रखते हुए बाबा जी से प्रश्न किया की ताड़का और सुबाहु के प्राण एक एक वान में हर लिए राम प्रभु ने पर मारीच को बिना छती पहुंचाए सागर पार पहुंचा दिया इस रहस्य लीला पर प्रकाश डालने की कृपा हो भगवान, इसे स्पष्ट करते हुए बाबा जी ने बताया कि मारीच के लिए रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने बताया है कि मारीच अपने ह्रदय में सोचता है कि इन नेत्र से श्री राम प्रभु के आज मुझे दर्शन हो पाएंगे और यह सौभाग्य मुझे मिल पाएगा मारीच जो की रामलीला का मुख्य सहायक था जिसका अभी अंतिम समय नहीं आया था तब राम जी ने बिना फर का वाण मारकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए उसे मुक्ति दिलाई |
इस प्रकार आज का सत्संग संपन्न हुआ य गौ माता जय गोपाल जय सियाराम
डौंडी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में नवपदस्थ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय कुमार ठाकुर से सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा किया गया एवं बधाई दी गई | छग मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रखुराम साहू ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निवेदन किया, जिसमे डॉ विजय कुमार ठाकुर ने हम सब आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया |
मुलाकात करने वालों में मीना बाघमारे, इला दीवान, मीरा ठाकुर, ए के नेताम, महेंद्र साहू, कृपाराम ठाकुर, बी आर बरेठिया, एस एल मेरिया, राजेंद्र लारेन्द्र, पी नरेटी एवं विनेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे |
पी एस सी परीक्षाओं में हो घोटालों की जांच – अमित चोपडा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
युवाओं के साथ छलावा बंद करिए छत्तीसगढ़ सरकार – नरेंद्र सोनवानी युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने प्रदेश संगठन व भाजयुमो के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय श्री अमित साहू जी के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपडा के नेतृत्व में सीजी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा गया |
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा,जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही भारी अनियमितता सामने आ रही है वर्तमान में एक अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया जो बड़ा गंभीर विषय है छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है ।
इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग स्वयं प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना पीएससी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करता है । हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार वादाखिलाफी पर उतर आई है । अब यह दिन भी देखने को मिल रहा है कि बिना परीक्षा दिए चयन सूची में नाम आ रहा है ।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ लगातार अन्याय कर रही सरकार के विरुद्ध कल 4 फरवरी को पीएससी का पुतला दहन जिला मुख्यालय मे करने का निर्णय भी लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाकर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है।इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर बाघमार शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र सोनवानी ,शहर कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा ,पार्षद मोहन कलिहारी, दीपक देवांगन,समीर खान,कमल पंपआलिया ,केवल चतुर्वेदी, प्रीतम यादव, उमेश सोनवानी प्रशांत चौरसिया,बिल्ला मनहर, सुशील आर्य अजय छतरी, विनोद गिरी गोस्वामी,इंद्रपाल चतुर्वेदी,यश जैन, एवन साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।