City Media - Page 1671 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1671

आभियन के अंतिम दिन एन एस यु आई ने ज्यादा तर मंडियों में पहुचकर किसानों से मागा सहयोग

0

उक्त अभियान के 4 थे एवं अंतिम दिन NSUI डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व मे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वरा पारित तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज डोंडी लोहारा विधानसभा छेत्र अंतर्गत ग्राम कारूटोला ,शिकारिटोला,भरिटोला, गुजरा सहित कई ग्रामो के धान खरीदी केंद्रो में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किसानों से 1 रुपया और 1पइली धान सहयोग के रूप में लिया जिसमे किसानों द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग मिला जिसमे प्रमुख रूप से विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,अशोक श्रीवास्तव ,हेमंत पटेल ,चेतन ठाकुर ,अभय , सिद्दार्थ ,आकाश ,निहाल ,संभाग सहसंयोजक एस निशा आदि NSUI कार्यकर्ता उपस्तिथ थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने कहा कि 4 दिन के इस अभियान में NSUI के सभी साथियो ने जी जान लगाकर मेहनत की है पूरे प्रदेश में NSUI के साथी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के मार्गदर्शन में सक्रिय रह कर कार्य कर रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कोरोना से बचाव हेतु मास्क एवं हैण्ड सैनेटाइजर किया गया वितरण।

0

कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद ने थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों को दिये निर्देश।

थाना/चौकी प्रभारियों को यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा महत्वपूर्ण संस्थानों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

दिनांक 08.01.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी/कैम्प प्रभारियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने, भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाने पर बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपाय का पालन करने, मास्क का नियमित व सहीं तरीके से इस्तेमाल करने,

स्वयं की व्यक्तिगत सुरक्षा, हाथों की नियमित स्वच्छता व अपने घर में वापस जाने पर परिवार को किसी प्रकार का खतरा न हो इन बातों को ब्रीफ कर समझाईश दिया गया। साथ ही जिले में मॉस्क, सोशल डिस्टेंस का पालन कराये जाने, थाना पेट्रोलिंग पार्टी के माध्यम से लगातार शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले जगहों पर निगाह रखी जाने तथा कोविड-19 से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा जिला बालोद के सभी थाना/चौकी/कैम्प में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु लगभग 4000 मास्क तथा 200 हैण्ड सेनिटाईजर वितरण किया गया। साथ ही थाना/चौकी/कैम्प का नियमित सैनेटाईज कराने कहा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना के संभावित स्थलों पर यातायात जागरूकता करने तथा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही बैंक, ए.टी.एम., पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकान तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने हेतु प्रेरित करने तथा एक कैमरा मुख्य मार्ग को फोकस करता रहे के संबंध में निर्देशित किया गया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक तथा सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री 9 जनवरी को नारायणपुर जिले को देंगे 85.91 करोड़ रूपए की सौगात लगभग 85.91 करोड़ रूपए की लागत के 40 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन हितग्राहियों को सामग्री का होगा वितरण

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 एवं 10 जनवरी को नारायणपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले-वासियों को 85.91 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 77.80 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 8.11 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सर्वप्रथम आदर्श गौठान केरलापाल का निरीक्षण करेंगे फिर केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात श्री बघेल हाई स्कूल मैदान में आयोजित आम सभा में 77.80 करोड़ की लागत से 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं 8.11 करोड़ की लागत से 14 कार्यों का लोकर्पण करेंगे। भूमिपूजन में विभिन्न विभागों के राजनांदगांव बारसूर रोड से माहका, खोड़गांव अंजरेल फुटहिल सी.सी.रोड निर्माण, नारायणपुर गारपा मार्ग, ब्रेहबेड़ा से कंदाड़ी-कीहकाड-मुरनार-बेचा मार्ग, ट्रांजिट हॉस्टल, आंगनबाड़ी केंद्रों, एन आर सी रूम, धान संग्रहण केंद्र में शेड, इंग्लिश मीडियम स्कूल में डोम एवं अतिरिक्त कक्ष, उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, धान चबूतरा, यात्री प्रतीक्षालय, समुदायिक शौचालय निर्माण, बाजार शेड, सोलर हाई मास्ट संयंत्र तथा सोलर पम्पो की स्थापना शामिल है। इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों मंे आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 15 नग धान चबूतरा, इंग्लिश मीडियम स्कूल में डायनिग शेड, उप स्वास्थ्य केंद्र, समुदायिक भवन, नवीन पंचायत भवन, अटल समरसता भवन ओरछा, 30 ग्रामो में सोलर ड्यूल पम्प, 30 स्थलो में सोलर हाई मास्ट संयंत्र, बी एस ए एल टावर में सोलर पावर प्लांट तथा कुकड़ाछोड एवं एडका में नवनिर्मित थाना शामिल है।

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल 9 जनवरी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई का निरीक्षण करेंगे। गरीब बच्चों को निजी स्कूलों की भांति सर्वसुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा देने के उद्देश्य से स्कूल का उन्नयन इंगलिश मीडियम स्कूल में किया गया है। इस स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। जिनमें 263 विद्यार्थियांे को प्रवेश दिया गया है तथा 34 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती की गई है। यहां फर्नीचर, आधुनिक प्रयोगशाला, उत्कृष्ट ग्रंथालय, खेल संसाधन की पूरी सुविधा बच्चांे को दी जा रही है। साथ ही उत्कृष्ट स्मार्ट क्लासेस से बच्चों को शिक्षा मिलेगी।

पुलिस थाना नारायणपुर के समीप पुलिस पेट्रोल पंप का लोकार्पण, रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कार्यक्रम तथा विभिन्न संगठन प्रमुख, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो से भेंट एवं चर्चा करेंगे

10 जनवरी को फूलझाड़ू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन एवं मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त करेंगे

भाजपा मण्डल गुरुर संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन हेतु आवश्यक बैठक

0

प्रदेश के कांग्रेस सरकार के विफलता एवं अन्य मुर्दों के खिलाफ संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन हेतु आवश्यक बैठक 9 जनवरी, दिन शनिवार, स्थान- भाजपा कार्यालय जागृति भवन गुरुर, समय दोपहर 1:00 बजे रखा गया है!

कार्यक्रम प्रभारी पूर्व विधायक माननीय प्रीतम साहू जी, वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय पवन साहू जी सहित मंडल के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे..

भारतीय जनता पार्टी मण्डल गुरुर में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, कार्यकारणीय सदस्य, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि गण, सहित ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता बन्धुगण सादर आमंत्रित है!

टीप: आप सभी बन्धुओं से निवेदन की अपने साथ में मास्क एवं सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करे..कौशल साहू अध्यक्ष- भा.ज.पा. मण्डल गुरुर मेहत्तर नेताम/ भुवन साहू महामंत्री- भा.ज.पा. मण्डल गुरुर जागेशवर कुमार साहू

Breaking कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू की दस्तक की आशंका, राजहरा माइंस क्षेत्र और चिखलाकसा में मरे हुए कौवे मिले

0

दल्लीराजहरा – कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए ‘बर्ड फ्लू’ बड़ी परेशानी बन गया है। अभी हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल के बाद अब केरल में ‘बर्ड फ्लू’ से दहशत मच गई है। इसी वजह से राज्य सरकारों ने हाई अलर्ट जारी किया है तो वहीं केरल ने इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। इन राज्यों में बड़े स्तर पर बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है और लोगों से चिकन ना खाने और पक्षियों से दूर रहने की अपील की गई है। आपको बता दें कि साल 2016 में भी इस बीमारी ने देश में काफी कहर बरपाया था।

छत्तीसगढ़ में अब तक बर्ड फ्लू के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं मिली थी किन्तु आज सुबह दल्लीराजहरा के माइन्स क्षेत्र में 6 और चिखलाकसा में 1 कौवो की मौत की खबर सामने मिलने से नगर में खलबली मची हुई है | मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुची चुकी हैं और कौवो को जलाने की तैयारी की जा रही हैं।बता दे कि अब तक कुल 13 कौवों की मौत हो चुकी हैं। वही लगातार कौवो की हो रही मौत से बर्ड फ्लू रोग के संकेत मिल रहे हैं। विभाग भी नए बर्ड फ्लू रोग की आशंका जता रहा हैं। लोगों से आग्रह है कि मरे हुए पक्षियों से दूर रहें अगर आपके आस-पास किसी पक्षी की मौत हो जाती है तो संबंधित विभाग को सूचित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि वर्तमान में पक्षियों की मौत के कारणों के संबंध में किसी प्रकार का अनुमान लगाया जाना उचित नहीं होगा। कलेक्टर महोबे ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जिले में शासकीय योजनाओं के तह्त संचालित पोल्ट्री फार्म और निजी पोल्ट्री फार्म की जानकारी विकासखण्डवार ली।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

क्या है बर्ड फ्लू

दरअसल ‘बर्ड फ्लू’ ( Bird Flu) के नाम से जानी जाने वाली यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस एच5एन 1 के कारण होती है। ये वायरस बहुत ज्यादा खतरनाक है,ये अपनी चपेट में आए इंसानों और पक्षियों को बहुत अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन और बत्तख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। इससे इंसान और पक्षियों की मौत तक हो सकती है इसलिए इसके प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

कैसे इंसान होता है संक्रमित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अक्सर इंसान इस घातक बीमारी की चपेट में तब आता है, जब वो वायरस से संक्रमित मुर्गियों या अन्य पक्षियों के संपर्क में आ जाता है, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि ये बीमारी मुर्गी की अलग-अलग प्रजातियों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क आने पर फैलती है, फिर चाहे मुर्गी जिंदा हो या मरी हुई हो। इंसानों में ये वायरस उनकी आंखों, मुंह और नाक के जरिए फैलता है।

मजदूर कल्याण संगठन के पक्ष में फैसला आने के बाद बीएसपी के अधीन ठेका कार्य मे 3 मजदूरों को काम पर रखा गया

0

दल्लीराजहरा :- बीएसपी के अधीन ठेका कार्य मे (3) श्रमिक ऋषभ रामटेके, संदीप यादव, इमामुद्दीन रजा को नौकरी मिलने पर श्रमिकों द्वारा मजदूर कल्याण संगठन के संरक्षक कृष्णा सिंह, श्याम जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत मेश्राम प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव (जेपी) नगर अध्यक्ष रामजीत भारद्वाज समाज सेवी कुलदीप बधेल का गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ज्ञात हो कि मजदूर कल्याण संगठन द्वारा पिछले 2 साल से सहायक श्रम आयुक्त केंद्रीय रायपुर के यहाँ केस लड़ रहे थे। जिसमें मजदूर कल्याण संगठन के पक्ष में फैसला आने के बाद 3 मजदूरों को काम पर रखा गया है। सभी मजदूरों ने मजदूर कल्याण संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मोहम्मद कलीम, उमाकांत साहू, अरुण चौधरी, माधव राव उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष में शहीद हुए 57 सिख किसानो के लिए दल्ली राजहरा में युवा कांग्रेसी निकालेंगे केंडल मार्च- प्रशांत बोकड़े

0

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 8/01/2020 को सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शाम 6 बजे जैन भवन चौक में केंद्र सरकार द्वारा पारित 3 काले कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीप/मोमबत्ती/मशाल जलाना है ।

EkDiyaShaheedonKeNaam हैशटैग के द्वारा इस आयोजन को सोशल मीडिया में साझा किया जाना है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

युवा कांग्रेस ने आमजनों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि समय से पूर्व जैन भवन चौक पहुंच कर किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी के दल्ली राजहरा आगमन पर अजाविप्रा द्वारा ज्ञापन दिया।

0

दल्लीराजहरा – दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर जीएम के आगमन पर अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य अनिल खोब्रागढ़े द्वारा दल्लीराजहरा नगर की निम्न सुविधा एवं निस्तारिकरण को देखते हुए ज्ञापन सौंपा गया |

1.    दल्लीराजहरा से बिलासपुर एवं दल्लीराजहरा से नागपुर सीधी रेल सेवा (मेल/एक्सप्रेस) प्रारंभ करने |

2.    दल्लीराजहरा में एक प्लेटफ़ॉर्म का निर्माण |

3.    दल्लीराजहरा में वाशिंग लाइन सुविधा प्रारंभ करने |

4.    केवटी से रायपुर (तीन फेरा) बंद यात्री रेल को शीघ्र प्रारंभ करने |

5.    दल्लीराजहरा में सर्व सुविधा युक्त यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करने |

6.    रेल्वे क्षेत्र में व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण |

7.    रेल्वे स्टेशन में पृथक पृथक दो टिकट काउंटर एवं दो रिजर्वेशन काउंटर बनाया जाये |

रेल्वे क्रासिंग हेतु अंडर ब्रिज बनाने के संबंध में नपं चिखलाकसा द्वारा जीएम दपूमरे बिलासपुर को पत्र दिया गया

0

दल्लीराजहरा – नगर पंचायत चिखलाकसा अंतर्गत कारूटोला, भोयरटोला एवं समीपस्थ ग्राम कुंजामटोला, धोबेदण्ड, कोण्डे, दर्राटोला, बिटाल, हितकसा, झीकाटोला, जाबुडवाही, शेरपार, मुर्चर, मुकादाह एवं अन्य ग्राम की लगभग 30000 हजार ग्रामीणो को रेल्वे लाईन पटरी बिछे होने के कारण लभगभ 4 से 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दुरी तय कर आवश्यक कार्य हेतु शहर एवं ग्राम से आवागमन करना पडता है। जिससे ग्रामीणो को बहुत परेशानियां का सामना करना पडता है। कई ग्रामीण के पास साधन नही होने के कारण इतनी लम्बी दुरी पैदल चलने पर मजबुर है। नगर पंचायत चिखलाकसा में कारूटोला , भोयरटोला के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने से सभी ग्रामों के ग्रामीणो को आने जाने में सुविधा होगी।

लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर पंचायत चिखलाकसा से कारूटोला , भोयरटोला पहुंच मार्ग के मध्य अण्डर ब्रिज बनाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया | पत्र प्रेषित करते समय भिखी मसिया (अध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा), विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि) अब्दुल इब्राहिम सैय्यद (उपाध्यक्ष न.पं.चिखलाकसा) कुंती देवांगन पार्षद आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बकावण्ड ब्लॉक प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के आहवान पर एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर काम बंद कलम बन्द धरना प्रदर्शन जारी

0

जगदलपुर:-
बकावण्ड ब्लॉक के जनपद पंचायत मुख्यालय के समीफ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन की आहवान पर एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर दिनांक26/12/2020 से काम बंद कलम बन्द धरना प्रदर्शन जारी है।किंतु शासन प्रशासन के द्वारा जायज मांगों के संबंध में विचार नहीं करने के कारण धरना प्रदर्शन को उग्र करते हुए पंचायत सचिव संघ एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ ने एक ही बेनर तले उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन एवं हवन पूजा पाठ किया ।जिससे राज्य सरकार को सत बुद्धि दे और निर्णय लेकर

हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। समिति अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा ब्लॉक मुख्यालय पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखकर पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा हड़ताल स्थल पर पूजा पाठ किया गया। कार्यक्रम दिनांक 08/01/2021 को पंचायत सचिव रोजगार सहायक दोनों मिलकर थाली नगाड़ा ढोल टीना बजाकर रैली निकालकर भीख मांग कर राज्य शासन को भीख की पैसा को सचिवो की वेतन के लिये भेंट किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद चंद्राकर व सुंदर नाथ चन्द्राकर ने आक्रोश जताते हुये सीधा राज्य सरकार को तंज कसते हुए निशाना साधा और कहा चुनाव से पूर्व जो सत्ताधारी सरकार ने घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया था हमारी सरकार आने से अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाएगा परंतु 2 साल से ऊपर होने के बावजूद भी हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।हम लोग जान को जोखिम में रखकर गांव से बाहर गए मजदूरों को गांव में स्कूल के भवन में रखकर क्वारंटाइन सेंटर बनाया जाकर उनका देख भाल किया गया और उसी बीच हमारी शिक्षा कर्मियों भाइयों को सरकार के द्वारा कोरोना काल मे महामारी के बीच शासकीय करण किया गया किंतु हम सचिवों के लिये राशि का अभाव बताते हुये मांग पूरा करने की बगैर गुमराह किया जा रहा है।जबकि हम लोग जबसे कोरोना महामारी चल रहा है तब से हम लोग राज्य की सीमा पर नाका लगाकर पहारा देकर केंद्र और राज्य सरकार का आदेश का पालन कर रहे हैं और हम लोग केंद्र सरकार और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का ईमानदार पूर्वक कार्य कर रहे हैं और हमारी मांगों को अनदेखा कर काम न कर बजट का अभाव बताया जा रहा है।

हमारी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पूरा करें नही तो हम सचिव मजबूरन उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन, कलम बंद,काम बंद जब तक हमारी मांगे पूरा नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में उपस्थित समस्त सचिव आदि रोजगार सहायक सचिव बड़ी संख्याओं मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS