City Media - Page 966 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 966

वार्ड-17 दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

0

दल्ली राजहरा//- दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक- 17 में दल्ली राजहरा यादव समाज, फ्रेंड्स युवा विकास समिति व वार्ड 14, 15,16व 17 वार्डवासियों के विशेष सहयोग से गोवर्धन पूजा उत्सव बड़ी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दल्ली राजहरा नगर के प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष- शिबू नायर, वार्ड 17 के पार्षद- ताम्रध्वज सुधाकर, वार्ड 09 के पार्षद- श्रीमती श्रुति यादव, तथा वार्ड 14 की पूर्व पार्षद- योगेश्वरी यादव जी उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गोवर्धन पूजा उत्सव समस्त वार्ड वासियों के विशेष सहयोग से हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें गोवर्धन पूजा के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी किया गया व डीजे की धुन पर वार्ड वासियों द्वारा संगीतमय नृत्य भी किया गया, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष- शिबू नगर द्वारा मंच में छत निर्माण की घोषणा किया गया, इस कार्यक्रम को देखने हेतु भारी संख्या में दल्ली राजहरा के साथ ही आसपास के ग्रामीण जन भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

वार्ड-17 दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दल्ली राजहरा यादव समाज, फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा व वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग रहा, इस कार्यक्रम सफल बनाने हेतु शंकर साहू अध्यक्ष फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा, योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा, फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सचिव- भूषण यादव, बैगा रमन यादव, प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष- भोला दास मानिकपुरी, संगठन मंत्री- पुरुषोत्तम यादव, रमेश यादव, दुलार सिंह साहू, देवराज यादव, महामंत्री- करण यादव, महादेव साहू, महावीर यादव, अंकिता यादव, पदमा यादव, चंद्रिका यादव, किरण यादव, भूमिका मानिकपुरी, मिथिलेश गिरी गोस्वामी, कुबेर गिरी गोस्वामी, कमलेश यादव, सहित वार्ड वासियों का प्रमुख सहयोग रहा।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा ने दी है।

गोविन्द कश्यप बने एनएसयुआई सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष

0


जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे और जिला अध्यक्ष निलम कश्यप द्वारा बस्तर जिले में सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष बतौर गोविन्द कश्यप को नियुक्त किया है वह मुलत: चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पोटानार के गुच्चागुड़ा के निवासी हैं। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष बनने पर युवाओं और छात्रों में खुशी की लहर है। एनएसयुआई सोशल मीडिया अध्यक्ष गोविन्द कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उस पर खरा उतरते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन का प्रचार प्रसार करना मेरी प्राथमिकता होगी। पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसके लिए श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर जिला अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बलराम मौर्य, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शहर राजीव शर्मा,एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया असलम मिर्जा, राष्ट्रीय संयोजक अयफाज़ मेमन, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी, व आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

अनेक शिक्षकों पर अभी तक चढ़ी हुई है दिवाली की खुमारी

0
  • दीपावली अवकाश के बाद स्कूल तो खुले, मगर नहीं पहुंचे शिक्षक
  • लोहंडीगुड़ा बीईओ चंद्रशेखर यादव ने दिए वेतन काटने के निर्देश
  • शिक्षण संस्थानों की कार्य शैली में कसावट लाने के लिए छेड़ी मुहिम


जगदलपुर. दीपावली की खुमारी लोहंडीगुड़ा विकास खंड के अनेक शिक्षकों पर अभी तक चढ़ी हुई है. दिवाली अवकाश खत्म होने के बाद स्कूल तो खुल गए हैं, लेकिन मास्साब नहीं पहुंच रहे हैं. इसका भांडा तब फूटा, जब विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव अचानक शालाओं का निरीक्षण करने जा धमके. श्री यादव ने शिक्षकों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए नदारद पाए गए शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं.


बीईओ चंद्रशेखर यादव विभाग में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं. इसीलिए वे लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की शालाओं का निरीक्षण करने अक्सर निकल पड़ते हैं. शिक्षण संस्थाओं की कार्यशैली में कसावट लाने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी यादव दीपावली अवकाश खत्म होने के बाद अंदरूनी गांवों की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए. उनके साथ खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर, संकुल शैक्षिक समन्वयक गौतम वर्मा एवं शिवचरण कश्यप भी थे. यादव सर्वप्रथम प्राथमिक शाला हर्राकोडेर पहुंचे. दीपावली अवकाश उपरांत संस्था के प्रधानाध्यापक कपिल देव सिन्द्राम, शिक्षक मनोज कुमार पैकरा अनुपस्थित पाए गए. माध्यमिक शाला हर्राकोडेर के शिक्षक कोमल भगत व थानसिंह साहू भी अनुपस्थित पाए गए. यादव की टीम हाई स्कूल हर्राकोडर के निरीक्षण पर पहुंची, जहां अतिथि शिक्षक गोपालराम सिन्हा, भृत्य मुकेश पाणिग्रही व भूपेंद्र ठाकुर बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए. शिक्षकों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री यादव ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित संकुल शैक्षिक समन्वयक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षकों की अनुपस्थिति की सूचना अविलम्ब विकास खंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं और यथासंभव वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था कर पढ़ाई को सुचारू रखें. अनुपस्थित शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. इन शिक्षकों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भी लिखा जा रहा है.
कन्या आश्रम मिला वीरान
लोहंडीगुड़ा क्षेत्र की अंदरूनी शैक्षणिक संस्था प्राथमिक शाला मालेवाही व माध्यमिक शाला मालेवाही का भी दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. संस्थान में शिक्षण व्यवस्था साफ सफाई आदि संतोषजनक पाई गई। कन्या आश्रम हर्राकोडर में एक भी छात्रा दीपावली अवकाश उपरांत उपस्थित नहीं पाई गई. आश्रम अधीक्षक को छात्राओं के पालकों से यथाशीघ्र संपर्क कर छात्राओं की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. प्राथमिक शाला धनाजी पारा हराकोडेर व सरपंच पारा हराकोडेर के निरीक्षण में स्थिति संतोषजनक पाई गई. सभी शिक्षक समय पर उपस्थित पाए गए. विकास खंड शिक्षा अधिकारीश्री यादव ने विकासखंड के समस्त शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने व समय पश्चात प्रस्थान के निर्देश दिए हैं. सभी शिक्षकों को संस्थान में निर्धारित पंजियों के संधारण व साफ सफाई एवं जाति प्रमाण पत्र संबंधी शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने के निर्देश दिए.

स्कूल बस चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने एवं यातायात संकेतों का कढ़ाई से पालन करने दिया गया सख्त निर्देश

0

आज दिनांक 28.10.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 29 प्रकरण में समन शुल्क 12,600/- रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही । स्कूली बसों आकस्मिक निरीक्षण कर माननीय सुपीम कोर्ट द्वारा स्कूल बसों के लिए जारी गाइडलाइन का अक्षरषः पालन करने हिदायत दिया।

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बांगडे के मार्गदर्षन एवं यातायात प्रभारी दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में हमराह स्टाप के आज दिनांक 28.10.2022 को जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देष्य से अत्यधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में बालोदगहन, मरकाटोला के पास यातायात पुलिस बालोद द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष दिया गया। चालानी कार्यवाही के दौरान स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले बसों को भी आकस्मिक निरीक्षण कर हिदायत दिया गया की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल बसों के लिए जारी गाइडलाइन का अक्षरषः पालन करे साथ ही सभी स्कूल बस चालकों को निर्धारित गति से वाहन चलाने यातायात नियमों एवं संकेतो का सख्ती से पालन करने हेतु सख्त दिषा-निर्देष दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट पहनने की समझाईष के साथ-साथ यातायात नियमों उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया गया है। चालानी कार्यवाही के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर चलाने, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना एवं मोटरयान अधिनियम् के विभिन्न धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार चालानी कार्यवाही की गई है-

  1. मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करना – 09 प्रकरण समन शुल्क 2700/-
  2. बिना सील्ट बेल्ट वाहन चलाना – 17 प्रकरण समन शुल्क 8500/-
  3. नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियामानुसार न होना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600/-
  4. बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाना – 01 प्रकरण समन शुल्क 800/कुल प्रकरण 29 में समन शुल्क 12,600 रूपये

भाजपा प्रदेश मंत्री मंडावी का प्रदेश सरकार पर हमला, कहा- अन्य प्रदेशों में 50-50 लाख बांटे, क्या अपने प्रदेश के किसानों देंगे 50 लाख मुआवजा ?.

0


28/10/2022 दंतेवाडा/ छत्तीसगढ़ में किसान की आत्महत्या मामला अब सियासी रंग ले लिया है. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सरकार को घेरा है. बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली जशपुर नगर के किसान रामकुमार उर्फ उज्जवल यादव की आत्महत्या पर भाजपा प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी ने सरकार पर तीखे हमले किए हैं.


ओजस्वी भीमा मंडावी ने कांग्रेस सरकार से पूछा कि अगर आप की नीतियां सही हैं और आप बार-बार किसानों को खुशहाल करने का जो दावा करते हैं, वह उचित है तो किसान लगातार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? . ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा 26 वर्ष के युवा का महज 40 हजार के कर्ज के लिए आत्महत्या कर लेना इस बात को दर्शाता है कि किसानों को राज्य सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. 40 हजार के कर्जे के लिए एक युवा का हमारे बीच से चले जाना बेहद पीड़ादायक है.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के समुचित विकास की नीतियां बनाई थी, जिसमें प्रमुख रुप से 0% ब्याज पर ऋण की सुविधा देना भी था. अगर यही सुविधा रामकुमार, उज्जवल यादव को मिल जाती तो शायद उसे जान न देनी पड़ती.
कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए भाजपा द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को भी बंद कर दिया है. उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं दे रही है, बल्कि बार-बार किस्तों में पैसा देकर परेशान करना, उनकी फसलों को खरीदने में बार-बार नियमों में बदलाव करना, उन्हें बार दाने की ,टोकन की वजन की बेवजह की नियमावली से परेशान करना, उन्हें घटिया खाद खरीदने मजबूर करना और सरकार की अन्य गलत नीतियों के कारणों से प्रदेश का किसान त्रस्त हैं. 600 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है तो यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस सरकार की नीतियां किसान विरोधी है. ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा एक तरफ अन्य प्रदेशों में राजनीति चमकाने, अपने आलाकमान के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 50 50 लाख बांट आती है, लेकिन अपने ही प्रदेश के किसान की आत्महत्या करने पर उसे कभी पागल करार दे देती है. कभी कोई अन्य कारण बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है. कांग्रेस सरकार बताए कि क्या वह रामकुमार उर्फ उज्जवल

यादव के परिवार को उत्तर प्रदेश के किसानों के जैसे ही ₹50 लाख का मुआवजा देगी ? मंडावी जी ने आगे कहा कि अन्य राज्यों में सरकार सरकार 50 50 लाख बांट आती है, हम सरकार से मांग करते हैं कि यहां के भी अन्नदाताओं को मुआवजा मिले. प्रदेश में किसान लगातार परेशान हैं, सरकार की नीतियों से परेशान हैं. सरकार किसानों को 50 लाख का मुआवजा दे.

सामाजिक भवन के लिए किसान जगदेव ने दान की अपनी जमीन

0

विधायक लखेश्वर बघेल ने किया दानदाता कश्यप का सम्मान
जगदलपुर. बस्तर विधानसभा क्षेत्र के घाटलोहंगा निवासी आदिवासी किसान जगदेव कश्यप ने गांव में आदिवासी सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु अपनी पांच डिसमिल जमीन दान कर सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया है. क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने जगदेव कश्यप का सम्मान कर अन्य ग्रामीणों को जगदेव कश्यप से प्रेरणा लेने की अपील की.

विधायक लखेश्वर बघेल विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने ग्राम घाट लोहंगा, टिकरा लोहंगा व कुदालगांव पहुंचे थे. घाट लोहंगा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक बघेल ने कहा कि जिस तरह आज जगदेव भाई ने अपनी जमीन समाज के नाम अर्पित की है, वह बड़ी बात है. हर समाज को आज जगदेव कश्यप जैसे जागरूक व्यक्ति की जरूरत है. ऐसे जागरूक लोगों का मिलना बहुत ही मुश्किल है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जगदेव भाई को कई एकड़ जमीन का मालिक बनाए. विधायक श्री बघेल ने घाटलोहंगा में सीसी रोड का भूमिपूजन करते हुए लाखों के कार्यों की सौगात गांव को दी. उन्होंने कहा कि हमने विकास की रुपरेखा बनाते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया है. विशेष रुप से ज्यादा जरूरत के कार्यों को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है. आने वाले समय में ये सभी कार्य पूर्ण होने पर और भी विकास कार्य कराए जाएंगे. इसी तरह ग्राम टिकरा लोहंगा के ग्रामीणों ने विगत दिनों में विधायक निवास में पहुंचकर अपने गांव की शाला की परिस्थितियों से अवगत कराया था. विधायक ने इसके लिए तुरंत स्वीकृति देकर भवन का भूमिपूजन किया. स्कूल गांव से दूर होने की वजह से स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बहुत ही कम रहा करती है. अब घर के पास स्कूल बन जाने से बच्चों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. श्री बघेल ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, हम लगातार क्षेत्र के लोगों की मंशा के अनुरूप काम करते आ रहे हैं. इसलिए कहा जाता है भूपेश है तो भरोसा है. विधायक ने तीनों ग्राम पंचायतो में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन कर जन समस्याओं का निराकरण किया. ग्राम पंचायत कुदालगांव में सीसी सड़क का भूमिपूजन कर कुदालगांव के विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया. ग्रामीणों ने दूसरे मोहल्ले की भी रोड समस्या से अवगत कराया. विधायक श्री बघेल ने तत्काल इस रोड को भी बनाने की बात कही. ग्रामीणों तुरंत पहल करने पर विधायक की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश बघेल, संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, विधायक प्रतिनिधि दिलीप सेंगर, महामंत्री शोभाराम मारकंडे, सरपंच धरम सिंह गोयल, डमरूधर बघेल, राम्या राम तुलसी राम, राजेश कुमार, गदाराम, जगदेव कश्यप, तुलसीराम भदरे, मोनोराम कश्यप, गजेंद्र ठाकुर, कमला ठाकुर, सोमारु राम भदरे, ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे जनपद पंचायत सदस्य निलय कश्यप

0

भानपुरी-जनपद पंचायत बस्तर के ग्राम छुरावंड में नव युवा के तत्वाधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह जनपद पंचायत सदस्य निलय कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार 20001 रुपये योद्धा बस्तर द्वितीय पुरस्कार 10001रुपये पुरस्कार विश्रामपुरी तृतीय पुरस्कार 2501बेलगांव और चतुर्थ पुरस्कार 1051 को नगद राशि दिया गया ।इस अवसर निलय कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए। जिससे कि खिलाड़ी जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सके और अपने गांव का और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिए मेरा और क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप का हमेशा सहयोग रहेगा ।इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,सोशल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी, बालशिंग ठाकुर,सरपंच सुखबती कश्यप,हेमचंद कश्यप,दीनबंधु पोयम,खेमराज पटेल,रामनाथ बघेल,मंगल पोयम,दयाराम, कमो राम,लक्ष्मीनाथ कश्यप,शोभाराम पोयम,हेमशिंग मौर्य,सुखचंद पोयम,गजा राम मंडावी,प्रशांत कश्यप,मोहन नायक,रमेश नायक,सोनसू पोयम,भुनेश्वर कश्यप,विद्याधर कश्यप,रामप्रसाद पोयम,आदि उपस्थित थे।

युवा नेता मनन गुप्ता को मिला सांसद प्रतिनिधि का दायित्व

0

विद्यार्थी परिषद से लेकर संगठन तक लगातार सक्रिय युवा नेता मनन गुप्ता को शास. नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा का सांसद प्रतिनिधि मनोनित किया गया यह घोषणा कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने की नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने कहा कि छात्र हित में काम करना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। मै अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं जो इतने सहज सरल व स्वच्छ विचार के धनी सांसद मोहन मंडावी जी के प्रतिनिधि के रूप में छात्रों के साथी के रूप में काम करूंगा!और सांसद जी के विश्वास पर खरा उतरूंगा ।


नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता को इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता शुभ सिंह कुरेटी, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह,मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा,मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह,नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल,मंडल मंत्री रमेश गुर्जर,जिला युवा मोर्चा मंत्री सोनू ठगेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह,युवा मोर्चा मंत्री एम एस श्रीजीत,किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमन दीप सिंग,सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, गोविंद वाधवानी, सुरेश जयसवाल, महेश पांडे, निलेश श्रीवास्तव,दादू गुप्ता,सुमित जैन, प्रमोद रात्रे, डीकेश वाघमारे, राहुल निषाद, गौरव कुमार, लोकेश शर्मा, रोहित साहू , वैभव सोनवानी, महेश यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता मरकाम, किरण सिन्हा, उषा आस्टिकर, ममता नेताम,सोहद्रा ठाकुर,परमिला पारकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने बधाई दी व ऊर्जावान सांसद मोहन मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिलाध्यक्ष ध्रुवे का सरकार पर हमला, कहा- अन्य प्रदेशों में 50-50 लाख बांटे, क्या अपने प्रदेश के किसानों देंगे 50 लाख मुआवजा ?

0

दल्लीराजहरा/डौंडी छत्तीसगढ़ में किसान की आत्महत्या मामला अब सियासी रंग ले लिया है. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सरकार को घेरा है. बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली जशपुर नगर के किसान रामकुमार उर्फ उज्जवल यादव की आत्महत्या पर भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे ने सरकार पर तीखे हमले किए हैं.

ध्रुवे ने कांग्रेस सरकार से पूछा कि अगर आप की नीतियां सही हैं और आप बार-बार किसानों को खुशहाल करने का जो दावा करते हैं, वह उचित है तो किसान लगातार आत्महत्या क्यों कर रहे हैं? . श्री ध्रुवे ने कहा 26 वर्ष के युवा का महज 40 हजार के कर्ज के लिए आत्महत्या कर लेना इस बात को दर्शाता है कि किसानों को राज्य सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. 40 हजार के कर्जे के लिए एक युवा का हमारे बीच से चले जाना बेहद पीड़ादायक है.

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


ध्रुवे ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के समुचित विकास की नीतियां बनाई थी, जिसमें प्रमुख रुप से 0% ब्याज पर ऋण की सुविधा देना भी था. अगर यही सुविधा रामकुमार, उज्जवल यादव को मिल जाती तो शायद उसे जान न देनी पड़ती.
कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए भाजपा द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को भी बंद कर दिया है. उन्हें किसी प्रकार की मदद नहीं दे रही है, बल्कि बार-बार किस्तों में पैसा देकर परेशान करना, उनकी फसलों को खरीदने में बार-बार नियमों में बदलाव करना, उन्हें बार दाने की ,टोकन की वजन की बेवजह की नियमावली से परेशान करना, उन्हें घटिया खाद खरीदने मजबूर करना और सरकार की अन्य गलत नीतियों के कारणों से प्रदेश का किसान त्रस्त हैं.

600 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है तो यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस सरकार की नीतियां किसान विरोधी है ध्रुवे ने कहा एक तरफ अन्य प्रदेशों में राजनीति चमकाने, अपने आलाकमान के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 50 50 लाख बांट आती है, लेकिन अपने ही प्रदेश के किसान की आत्महत्या करने पर उसे कभी पागल करार दे देती है. कभी कोई अन्य कारण बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करती है. कांग्रेस सरकार बताए कि क्या वह रामकुमार उर्फ उज्जवल यादव के परिवार को उत्तर प्रदेश के किसानों के जैसे ही ₹50 लाख का मुआवजा देगी ? श्री ध्रुवे ने भी कहा कि अन्य राज्यों में सरकार सरकार 50 50 लाख बांट आती है, हम सरकार से मांग करते हैं कि यहां के भी अन्नदाताओं को मुआवजा मिले. प्रदेश में किसान लगातार परेशान हैं, सरकार की नीतियों से परेशान हैं. सरकार किसानों को 50 लाख का मुआवजा दे.

भ्रष्टाचार के असली खिलाड़ी तो कांग्रेस और भाजपा के नेता हैं

0
  • शिक्षकों के तबादले, पदोन्नति और पदस्थापना के खेल में दोनों दलों के नेताओं ने कमाए करोड़ों
  • राजनैतिक दबाव डालकर बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी को कर दिया गया था मजबूर


अर्जुन झा –
जगदलपुर. शैक्षणिक जिला बस्तर में शिक्षकों की पदोन्नति, पदस्थापना और स्थानांतरण में हुए करोड़ों रु. के भ्रष्टाचार में कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के नाम अब सामने आने लगे हैं. भ्रष्टाचार के इस खेल के असली खिलाड़ी दरअसल यही नेता रहे हैं. इन नेताओं के दबाव में जिला शिक्षा अधिकारी को नाजायज फैसले लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था. भ्रष्टाचार की इस राजनैतिक
जुगलबंदी में बस्तर के सभी विकासखंडों के कांग्रेस और भाजपा के अनेक बड़े नेताओं की संलिप्तता की बात उजागर हुई है. इससे जहां छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की छवि खराब हो रही है, वहीं कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी कहने वाली भाजपा का दोमुहा चेहरा भी जनमानस के सामने आ गया है.

  बस्तर शिक्षा जिले में कुछ माह पहले प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लगभग बारह सौ सहायक शिक्षक - शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रधान पाठक पद पर हुई थी. पहले पदोन्नति दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की उगाही शिक्षकों से की गई. इसके बाद पदोन्नत शिक्षक -शिक्षिकाओं की पदस्थापना के लिए प्रति शिक्षक एक से डेढ़ लाख रु. तक वसूले जाने की बात सामने आई थी. इसके अलावा शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति विकास विभाग के शिक्षक - शिक्षिकाओं के स्थानांतरण के नाम पर भी करोड़ों रु. के वारे न्यारे किए गए. बस्तर जिले के सभी विकास खंडों के कांग्रेसी व भाजपा नेताओं द्वारा इस वसूली कांड को अंजाम दिए जाने की खबर है. इन नेताओं ने अपनी झोली खूब भर ली और जिला शिक्षा अधिकारी पर  पदोन्नति देने तथा पदस्थापना व तबादला करने के लिए इस कदर दबाव डाला कि मजबूर होकर जिला शिक्षा अधिकारी को नियमों के विपरीत फैसले लेने पड़े. कहा जाता है कि इन नेताओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित या ट्रांसफर करा देने की धमकी तक दी जाती थी. जिला शिक्षा अधिकारी के सामने एक तरफ कुआं, तो दूसरी तरफ खाई वाली परिस्थिति निर्मित हो गई थी. लिहाजा उन्होंने वैसा ही किया जैसा कि कांग्रेस और भाजपा के नेता चाहते थे. इसके दुष्परिणाम कुछ ही दिनों में सामने आने लगे थे. नेताओं के स्वार्थ के चलते दर्जनों एकल और द्विशिक्षकीय शालाएं पूरी तरह शिक्षक विहीन हो गईं. ऐसी शालाओं में अध्यापन सेवा ठप हो जाने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. वहीं अनगिनत पात्र शिक्षक शिक्षिकाओं को क्रमोन्नति एवं पदोन्नति के लाभ से वंचित होना पड़ा. पति - पत्नी, दिव्यांग और असक्त शिक्षक शिक्षिकाओं का तबादला अलग - अलग तथा दूरस्थ व सुविधा विहीन गांवों की शालाओं में कर दिया गया. क्योंकि उनकी पूर्ववर्ती शालाओं को नेताओं की सेवा करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए खाली जो करना था.

काउंसिलिंग से मिलेगा इंसाफ
नेताओं के भ्रष्ट आचरण और स्वार्थ के चलते पदोन्नति, पदस्थापना और स्थानांतरण में जिन पति – पत्नी, दिव्यांग, असक्त और पात्र शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ जो नाइंसाफी हुई है, उसकी भरपाई काउंसिलिंग प्रक्रिया के जरिए नए सिरे से पदोन्नति, पदस्थापना और स्थानांतरण कर ही की जा सकती है. पीड़ित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं, शाला विकास समितियों से जुड़े लोगों तथा पालकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, शालेय शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, संचालक लोक शिक्षण तथा बस्तर के जनप्रतिनिधियों से काउंसिलिंग के माध्यम से तमाम प्रक्रियाएं फिर से पूर्ण कराए जाने की मांग की है. ऐसा करने से वे चेहरे भी बेनक़ाब हो जाएंगे, जिन्होंने असली हकदार शिक्षक शिक्षिकाओं का हक़ मारा है तथा अपनी पार्टियों की साख को नुकसान पहुंचाया है. इन नेताओं की करतूत से दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों की छवि धूमिल हुई है. इससे ना सिर्फ ग्रामीण असंतुष्ट हैं बल्कि दोनों दलों के मैदानी कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी देखी जा रही है.
बघेल – कश्यप ने की उगाही
सूत्र बताते हैं कि बकावंड विकास खंड में बस्तर जिले के एक बड़े कांग्रेस नेता के बघेल सरनेम वाले रिश्तेदार जो कि शिक्षा विभाग का ही मुलाजिम है, ने अपने रिश्तेदार नेता के रसूख के दम पर तथा भाजपा के कश्यप सरनेम वाले एक नेता ने अपनी पहुंच की आड़ में शिक्षक शिक्षिकाओं से जमकर वसूली की है. इन लोगों ने अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए अपने रिश्तेदार नेता के दल तथा भाजपा नेता ने अपनी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को भी तिलांजलि दे दी. बघेल सरनेम वाले मुलाजिम ने अपने रिश्तेदार नेता की ही पार्टी की सरकार और बेदाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की साफ सुथरी छवि को धूमिल करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. वहीं कश्यप सरनेम वाले नेता ने उस भाजपा की नाक कटवाने में कोई कमी नहीं की है, जो कांग्रेस पर भ्रष्टाचार की जननी होने का आरोप लगाते नहीं थकती. इनकी करतूत ने दोनों दलों की अच्छी खासी किरकिरी जनमानस के बीच करा दी है.

MOST POPULAR

HOT NEWS