City Media - Page 968 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 968

अवैध रूप से जुआ खेलते 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

• आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया

गया जप्त

विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 संतोष गैरेज के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. सुनील कुमार साहू पिता पिताम्बर साहू निवासी वार्ड क0 21 शास्त्री नगर राजहरा 02. सूरज कुमार पिता रमेश कुमार वार्ड क० 14 भगोली पारा राजहरा 03. ऋषि कुमार यादव पिता देवेन्द्र यादव 04. चन्द्रप्रकाश पिता उदय राम हल्बा 05. किर्तन कुमार यदु पिता स्व. मोहन लाल यदु साकिनान वार्ड क0 10 संतोषी नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

टी सी एस रूरल आई. टी. क्विज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदित प्रताप सिंह करेंगे छत्तीसगढ़ का नेतृत्व ।

0

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रूरल आई टी क्विज प्रतियोगिता में हुए दो चरणों की प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर से छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान बनाने वाले उदित प्रताप सिंह 18 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेंगे । वो छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिभागी होंगे। उल्लेखनीय है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा रूरल इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी क्विज प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाता है, जिसे अलग-अलग चरणों में संपन्न करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक राज्य से एक प्रतिभागी का चयन किया जाता है। इस राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के कक्षा 11वीं के छात्र उदित प्रताप सिंह राजहरा माइंस में कार्यरत सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एवं श्रीमती संध्या सिंह चंदेल उच्च वर्ग शिक्षिका मिडिल स्कूल बेलोदा के सुपुत्र हैं।

उदित प्रताप सिंह के बड़े भाई आदित्य प्रताप सिंह वर्तमान में हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं, जिन्होंने वर्ष 2020 क्लेट परीक्षा में छत्तीसगढ़ में 26 वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया था । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बेंगलुरु की हवाई यात्रा समेत सभी इंतजाम टीसीएस द्वारा ही किए गये हैं । उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकों, समेत परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की हैं।
ज्ञानेन्द्र सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष
सीटू राजहरा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख दुष्यंत ताम्रकार के नेतृत्व गौ माता को गी युक्त रोटी और गुड़ खिलाया गया

0

आज शहर दल्ली राजहरा के गौ रक्षा प्रमुख दुष्यंत ताम्रकार और उनके साथियों के द्वारा गोवर्धन पर्व पर गौ माता को पूजा अर्चना कर तिलक लगाकर माला पहनाकर उन्हें घी युक्त रोटी और गुण खिलाया गया और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किए कई सालों से उनके और उनके साथियों के द्वारा गौ सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है सड़क पर घूम रहे गौ माता की बीमार पड़ने पर या किसी तरह दुर्घटना ग्रस्त होने पर उनका इलाज उनके साथियों के द्वारा किया जाता है

आज गोवर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा करने का सौभाग्य मिला जिसमें प्रमुख रुप से विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव. राकेश देवांगन नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग नगर मंत्री गोलू जायसवाल अभिषेक देवदास अजय देवांगन सोनू मानिकपुरी और गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य भी इसमें मौजूद रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दीपावली त्यौहार के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

05 दिनो में जुआ के 46 प्रकरण ।

🔅 184 जुआडियो पर कार्यवाही।

🔅 2,87,490/-रूपये की जप्ती।

🔅 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही।

🔅 कोतवाली, बोधघाट, परपा, भानपुरी, एवं अन्य था

 उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा (भापुसे.) के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में दीपावली पर्व के दौरान अभियान चलाकर जुआ खेल रहे जुआडियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दीपावली पर्व के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में जुआ खेलने संबंधी सूचनाए प्राप्त हो रही थी। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ,विकाश कुमार (भापुसे.)  एवं अनुभाग अधिकारियो (पुलिस) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर विशेष अभियान संचालित किया गया है। जिस हेतु थाना एवं अनुभाग स्तर पर जुआ रेड हेतु गठित टीम के द्वारा दिनांक 21 अक्टुबर से 25 अक्टुबर 2022 तक जुआ के कुल 46 प्रकरण पर कार्यवाही किया गया है, जिसमें 184 आरोपियो/जुआडियों पर कार्यवाही कर 2,87,490/-रूपये की जप्ती की गयी है। उक्त सभी कार्यवाही धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत की गयी है। उक्त जुआ एक्ट की कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर, बोधघाट, परपा, भानपुरी, नगरनार, कोडेनार, बस्तर, करपावंड, बडांजी, बकावंड, के अन्तर्गत किया गया है।

🔅 कार्यवाही विवरण:-
केातवाली:- प्रकरण 07, आरोपी 45, राशि 1,71,060/-रूपये।

बोधघाट:- प्रकरण 08, आरोपी 38, राशि 50,650/-रूपये।

नगरनार:- प्रकरण 07, आरोपी 26, राशि 16,590/-रूपये।

परपा:- प्रकरण 07, आरोपी 24, राशि 11,400/-रूपये।

भानपुरी:- प्रकरण 07, आरोपी 20, राशि 6400/-रूपये।

बडांजी:- प्रकरण 02, आरोपी 09, राशि 8790/-रूपये।

कोडेनार:- प्रकरण 04, आरोपी 10, राशि 11,200/-रूपये।

करपावंड:- प्रकरण 01, आरोपी 04, राशि 7,500/-रूपये।

बकावंड:- प्रकरण 02, आरोपी 04, राशि 3010/-रूपये।

बस्तर:- प्रकरण 01, आरोपी 04, राशि 890/-रूपये।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
राजपत्रित अधिकारी – ऐश्वर्य चन्द्राकर, घनश्याम कामडे, पंकज ठाकुर, आशीष नेताम

निरी0 – एमन साहू, लालजी सिन्हा, धनंजय सिन्हा, किशोर केवट, बुधराम नाग, विकासचन्द्र राय, दिनेश यादव, चन्द्रशेखर श्रीवास, विकेश तिवारी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, भुनेश्वर साहू

उनि0 – पीयुष बघेल, टुम्मनलाल डडसेना, रनेश सेठिया, अरूण नामदेव, दिलीप मेश्राम

सउनि. – प्रभास खलखो, राजकुमार सिंह, बलवीर सिंह, हरवान सिंह, विष्णु प्रसाद देवांगन, प्रमोद सिन्हा, नित्यानंद जाॅन, सुमन ठाकुर, सुदर्शन दुबे

प्र.आर. – लवण पानीग्राही, चोवादास गेंदले, पवन श्रीवास्तव, चंदन गोयल, अहिलेश नाग, खेदु ठाकुर, रमेश पासवान, योगेश उइके, सुखराम नेताम, किशोर गुप्ता, पुष्पराज सोलंकी, ओंकार पात्र, चंदन गोयल

आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, देवजी मरकाम, संतोष झा, प्रमोद शुक्ला, भोला बघेल, गबरू कश्यप, मंगल कश्यप, अजय चन्द्राकर, गायत्री तारम

अभाविप ने बेसोली एकलव्य विद्यालय के समस्याओं के समाधान हेतु सहायक आयुक्त बस्तर को सौंपी ज्ञापन

0

आज दिनांक 26/10/2022 को अभाविप बस्तर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली की समस्याओं को लेकर सहायक आयुक्त बस्तर को ज्ञापन सौंपी | छात्रों ने बताया कि विद्यालय में मुलभुत समस्याओं को लेकर कई बार प्राचार्य एवं अधिकारियों को अवगत करवाया गया किन्तु आज पर्यन्त तक कोई समाधान नहीं किया गया, छात्रों ने बताया कि स्कूल में पीने के पानी की सुविधा नहीं हैं जिससे मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा हैं, विद्यालय में कई खेल के खिलाड़ी हैं किन्तु ना ही उन्हें खेल सामग्री और ड्रेस दिया जाता हैं जिससे छात्रों को खेल के दौरान आवश्यक सभी सामानों की व्यवस्था स्वयं के द्वारा करना पड़ता हैं | भोजन के गुणवत्ता पर भी छात्रों ने आपत्ति की हैं | विगत कई वर्षो से छात्रों को यात्रा भत्ता भी नहीं दिया गया हैं | छात्र छात्राओं ने चर्चा के दौरान बताया कि शिकायत करने पर छात्रों को शांत कराने के लिये धमकी देकर प्रताड़ित किया जाता हैं जिससे छात्रों में भय का माहौल बना रहता हैं |
इस दौरान अभाविप जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि अभाविप सदैव छात्रहित में प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु छात्रों के साथ खड़ी हैं एवं एकलव्य बेसोली की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया गया हैं किन्तु किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं देना दुर्भाग्य की बात हैं | श्री साहनी ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि शीघ्र ही छात्रों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता हैं तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के साथ उग्र आंदोलन हेतु बाधित होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी | इस दौरान शैलेश ध्रुव, कुलदीप ठाकुर, सुकुल बघेल, हिमांशु कश्यप, सुनील मंडावी, सुनील करताम, केशव कुंजाम, राजेश, लीलाधर, रमेश, अभिषेक एवं अन्य छात्र उपस्थित थे |

बेटी है तो कल है, हमर बेटी- हमर मान, के संदेश के साथ जगमग हुआ जगन्नाथपुर

0

बेटियों के सम्मान में जले गांव में मिट्टी के दीपक यादव परिवार ने की पहल

बालोद। यादव परिवार जगन्नाथपुर द्वारा चौथे वर्ष भी बेटी है तो कल है की थीम के साथ दिवाली मनाई गई। इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेटियों की सुरक्षा और प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई हमर बेटी हमर मान योजना को भी रंगोली के माध्यम से बढ़ावा दिया गया था। यादव परिवार द्वारा खास तौर से आबादी पारा में आकर्षक रंगोली तैयार की गई थी। जिसे दीयों से रोशन किया गया। बेटी है तो कल है और हमर बेटी हमर मान इन दोनों प्रेरणात्मक वाक्य को दर्शाते हुए दीया जलाकर ग्रामीणों ने दिवाली मनाई। बेटी, बेटा में असमानता दूर करने के लिए पहल की जा रही है।

इस अभियान की प्रेरणा स्रोत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल “कका” की नन्ही फ्रेंड वैष्णवी रानी यादव हैं। जिनसे हाल ही में मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम जगन्नाथपुर में मिले भी थे। गांव में लगभग 2 हजार मिट्टी के दीपक का वितरण घर घर जाकर यादव परिवार वालों ने किया था। प्रत्येक घर 5-5 मिट्टी के दीपक वितरित किये गए थे। इस पहल का दूसरा पहलू कुम्हारों के मेहनत से तैयार हुए मिट्टी के दीपक को बढ़ावा देना भी है। ताकि उन गरीब कुम्हारों की दिवाली भी अच्छी हो सके। आयोजन में प्रमुख रूप से परिवार के मुखिया मधु यादव, बेटी वैष्णवी, बेटा विजय यादव, पिता दीपक यादव, माता माधुरी यादव, दीपिका खिलेश साहू, धनेश्वरी वीरेंद्र साहू, उषा साहू, रुकमणी सुरेश विश्वकर्मा, उमठी बाई, चंद्रकला तामेश्वर ठाकुर, भेलिया तियारी ठाकुर, रीना ईश्वर देशमुख, नजीम खान, रब्बू अकबर खान, आफ़िया अहीर, दुर्गा, राकेश, परमेश्वरी निमकरण साहू, तमन्ना साहू, रुद्र कुमार, पुरइन बाई, खोरबाहरीन साहू आदि का सहयोग रहा।

अवैध रूप से जुआ खेलते 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 6.800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सटटा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 23-24102022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा ग्राम कुसुमकसा वार्ड क्रमांक 09 खोरबाहरा कोसरिया के घर के सामने 52: पत्ती ताश से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. गौकरण धनकर पिता खोबाहरा धनकर 02. मोहम्मद नदीम पिता अब्दुल नईम 03. सूरज कोसरिया पिता राजू कोसरिया 04. दीपक सिन्हा पिता महेन्द्र सिन्हा सभी निवासी ग्राम कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद BOTO के कब्जे से नगदी रकम 6,800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू,प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा,ईश्वर चंद्राकर,आरक्षक हुमन भेडिया, पकलू राम, संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन भुनेश्वर यादव,रवि बंजारे,की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शहीदों की याद में जलाए दीप

0
  • राजीव युवा मितान क्लब ने शहीद कांग्रेस नेताओं को किया नमन
  • झीरम घाटी में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन


जगदलपुर. झीरम घाटी का शहादत स्थल इस बार की दीपावली में दीयों की रौशनी में जगमगा उठा. बस्तर के जागरूक युवाओं ने शहीद कांग्रेस नेताओं की याद में दीप जलाए और उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.


छत्तीसगढ़ में समरसता की बहाली और कांग्रेस की मजबूती के लिए यात्रा पर निकले कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बस्तर की झीरम घाटी में जिस जगह पर अपने प्राणों की आहुतियां दी थी, वह जगह दीपावली समेत अन्य पावन अवसरों पर हर साल अंधेरे के आगोश में डूबी रहती थी. यह बात कांग्रेस के प्रति आस्था रखने वाले युवाओं को नागवार गुजरा करती थी. इसीलिए इन युवाओं ने इस बार की दीपावली में झीरम घाटी के शहीद स्थल पर जाकर शहीद कांग्रेस नेताओं के सम्मान में दीये जलाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला किया. दीपोत्सव की शुभ बेला में रविवार की देर शाम राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े युवाओं तथा कुछ कांग्रेस नेताओं ने झीरम घाटी के शहादत स्थल पर पहुंचकर “एक दीप शहीदों के नाम“ कार्यक्रम आयोजित किया और दीप जलाकर शहीद नेताओं, कार्यकर्ताओं व सुरक्षा कर्मियों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभरी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने शहीदों के परिजनों को शक्ति प्रदान करने तथा छत्तीसगढ़ में शांति स्थापना की प्रार्थना ईश्वर से की. शहादत स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम रात्रि 7 बजे से किया गया. आयोजन में राजीव मितान क्लब के ज़िला समन्वयक सुशील मौर्य, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र समन्वयक रिका कर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लक्ष्मण कश्यप, सांसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग, विधायक प्रतिनिधि बलिरम कश्यप, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य राजू कर्मा, संजय मरकाम, राजू सोढ़ी, संजय कश्यप, मोटीराम कुंजाम, जयदेव नाग, सम्मपत नाग, आयतु नाग, सोमरु नाग, मनीराम मरकम, वामन कर्मा, सामू कर्मा, सुरेश कर्मा, कमलू मंडावी, मड्डा मंडावी, जलदेव नाग, बलदेव नाग, बालसिंग नाग, बेलसिंह कश्यप, दिनेश नाग, रायधर नाग, राजेश नाग, सुखराम नाग, रामचंद्र नाग, लक्ष्मण नाग, मोनू नाग, मंगलसाय नाग, बीटों नाग, तुलाराम सोढ़ी आदि युवा मितान सदस्य उपस्थित थे.

अवैध रूप से जुआ सट्टा खेलते आरोपी पर राजहरा पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही

0
  • अवैध रूप से जुआ खेलते 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1570 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 22.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क0 19 दल्लीराजहरा केजउ राम के फुटहा मकान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. धनेन्द्र सिंग पिता सतेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष, 02 अमित बाम्बेश्वर पिता चन्द्र सिंह बाम्बेश्वर उम्र 35 वर्ष, 03. जनक लाल यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 37 वर्ष, 04 सतीश कुमार लालवानी पिता जयराम उम्र 33 वर्ष, 05 पन्नालाल साहू पिता स्व. अनुज राम साहू 40 वर्ष साकिनान वार्ड क0 19 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 1570 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि सूरज साहू, आरक्षक गिरधर साहू, संजय चेकल, सुरेन्द्र देशमुख, भुनेश्वर यादव, संदीप यादव, ठनेश टेमार्य, धर्मेन्द्र सेन की सराहनीय भूमिका रही ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से जुआ खेल रहे आरोपियों के ऊपर राजहरा पुलिस की कार्यवाही

0

जिला बालोद (छ.ग.)अवैध रूप से जुआ खेलते 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार • धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

• आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 16,000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 22.10.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क0 23 भोला राम हरपाल के निर्माणाधीन मकान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. भोलाराम हरपाल पिता चन्द्रभान हरपाल उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क0 23 राजहरा, 02 जोहर लाल भुआर्य पिता स्व. परदेशी राम उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क० 23 राजहरा,

03. सोनू मसीह पिता आशु मसीह उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क0 23 राजहरा, 04. तेजेन्द्र सिंग पिता कुमार सिंग उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क0 19 राजहरा 05. मदन मंडावी पिता राम प्रसाद उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क0 23 राजहरा, 06. अर्जुन यादव पिता अशोक यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क0 22 राजहरा, 07. सोनू विभार पिता परदेशी राम उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क० 23 राजहरा, 08. तरनजीत पिता हरिजिंदर सिंग उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क० 23 राजहरा, 09. रवि ठाकुर पिता विशाल सिंग उम्र 30 वर्ष साकिन खम्हारटोला थाना राजहरा, 10. तेज प्रताप पिता भूषण प्रताप उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क0 24 राजहरा के कब्जे से नगदी रकम 16,000 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि सूरज साहू, आरक्षक गिरधर साहू, संजय चेकल, सुरेन्द्र देशमुख, भुनेश्वर यादव, संदीप यादव, ठनेश टेमार्य की सराहनीय भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS