City Media - Page 989 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 989

विधायक कश्यप ने गांवों को दी 2. 35 करोड़ की सौगात

0
  • नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी


जगदलपुर. नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने ग्राम कोंगरा व दण्डवन में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द से जल्द निदान कराने का आश्वासन लोगों को दिया।उन्होंने गांवों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 2. 35 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की.
श्री कश्यप ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के बारे में चर्चा भी की। इस दौरान ग्रामीणों ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, पेंशन समेत अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करा दिया। अन्य समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विधायक चंदन कश्यप ने अनेक पंचायतों में विकास कार्यों की घोषणा की. उन्होंने 4 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनवाने के लिए करीब 37 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की. ये आंगनबाड़ी केंद्र भवन ग्राम पंचायत कोंदागांव, कौशलनार, ग्राम पंचायत गुडागांव तथा कोंगेरा में बनाए जाएंगे. प्रत्येक भवन के लिए 9.18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं. विधायक श्री कश्यप ने कौशलनार में सीसी रोड निर्माण के लिए 19 लाख तथा कौशलनार में ही स्कूल के पास पुलिया निर्माण के लिए 12 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की. इस मौके पर जनपद सदस्य रौशनी नाग, सरपंच कोंगेरा गंगाय सलाम, शंकुतला, पूर्व सरपंच लहरसिंग, जिला अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला सदस्य गंगादई शोरी, सरपंच जगनाथ कुमेटी, नारायणपुर शहरी अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, प्रदेश सचिव बोधन देवागंन, लालू कोर्राम, मनीष शोरी, दीपक गांधी, यशवंत चौहान, जशलाल पात्र, प्रतिम दास, मैहतर सिंग रैनू राम, सगन दास, सुदेन दास,ग्रामीणजन तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

युवतियों की रोल मॉडल बनी हेमवती बस्तर की पहली महिला मोटर मैकेनिक हेमवती नाग से प्रेरित हो

0
  • आगे आने लगी हैं कई युवतियां श्रमबिन्दु ने हेमवती की बेमिसाल ज़ज़्बे वाली दास्तां को लाया था सामने


अर्जुन झा.
जगदलपुर. 01 अक्टूबर। जहां चाह, वहां राह.. इस उक्ति को चरितार्थ करते हुए ऑटो मैकेनिक के फील्ड में कदम रख जिंदगी के संघर्ष से जंग जीतने वाली हेमवती नाग अब बस्तर की युवतियों के लिए रोल मॉडल बन चुकी है. उससे प्रेरित होकर अनेक युवतियों ने ऑटो मैकेनिक का पेशा अपनाने का फैसला किया है.

श्रमबिन्दु ने हेमवती की संघर्ष गाथा और उसके बेमिसाल जज्बे पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इससे पहले तक लगभग गुमनाम रही हेमवती को अब बस्तर ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ का भी हर शख्स जानने लगा है.
बस्तर के छोटे से गांव रेटावंड की निवासी तीन बच्चों की मां हेमवती नाग अपने पति के साथ रहती है। साधारण माताओं की तरह ही हेमवती भी सुबह उठकर बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजती है, घर का कामकाज निपटाती है और खेत में भी काम करती है। हेमवती की पहचान बस्तर की पहली महिला ऑटो मैकेनिक के रूप में स्थापित हो चुकी है। आठवीं तक की स्कूली शिक्षा लेने के बाद हेमवती का विवाह तुलेश्वर नाग के साथ हो गया। पेशे से ऑटो मैकेनिक तुलेश्वर छोटी सी ऑटो रिपेयरिंग शॉप चलाता है। गांव शहर से दूर होने की वजह से जब भी तुलेश्वर को सामान लेने शहर जाना होता था, तो उसे अपनी शॉप बंद करनी पड़ती थी। इस वजह से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ऐसे में हेमवती ने पति की मदद करने की ठान ली। पाना-पेंचिस उठाकर वह अपने पति से दोपहिया गाड़ी सुधारने की तकनीक सीखने लग गई। देखते ही देखते इस काम में हेमवती का हाथ सध गया। हेमवती हंसते हुए कहती है कि लड़का-लड़की में फर्क काहे का ? लड़कियां भी वो सब कर सकती हैं जो लड़के कर सकते हैं। मुझे और सीखना है और आगे बढ़ना है ताकि बस्तर की लड़कियां मुझसे प्रेरणा लेकर काम करें। साथ ही उसने यह भी कहा कि लड़कियां वो सब करें जो वो करना चाहती हैं। शिक्षा के प्रति भी हेमवती काफी जागरूक है। उसने अपनी बेटी पूजा का दाखिला स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में कराया है। हेमवती की इच्छा है कि उसके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करें. आज हेमवती पति के साथ मिलकर अपनी ऑटो मैकेनिक की दुकान में काम करती है। पति की अनुपस्थिति में हेमवती अकेले दुकान का काम निपटा लेती है. दुकान पर किसी अन्य को काम पर रखने के झंझट से भी उसे छुटकारा मिल गया है।
हेमवती नाग की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास उसे औरों से अलग बनाती है। यही वजह है कि आज वह अन्य महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा बनकर उभर चुकी है। हेमवती की कहानी सामने आने के बाद बस्तर की अनेक युवतियों ने ऑटो रिपेयरिंग के फील्ड में कदम रखकर स्वावलम्बी बनने की इच्छा जताई है. इन युवतियों का कहना है कि अभी हमारा नाम मत छापना. जब हम भी हेमवती की तरह कामयाब हो जाएंगी, तब जरूर फोटो के साथ हमारा भी इंटरव्यू छापना.
सरकार कब बनाएगी आइकन? हेमवती को बस्तर की युवतियों ने तो अपना रोल मॉडल और आइकन मान लिया है. युवक – युवतियों और महिलाओं को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार स्वावलंबन का पाठ खूब पढ़ाती हैं. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तो उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान ‘ लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था, जो पूरे देश में बेहद चर्चित हुआ था. यह नारा नारी शक्ति को खूब पसंद भी आया था, मगर दुख की बात है कि स्वावलंबन की प्रतिमूर्ति के तौर पर स्थापित हो चुकी हेमवती नाग को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जरा भी अहमियत देती नज़र नहीं आ रही है. फ़िल्मी हस्तियों और बड़ी शख्सियतों को नेशन तथा स्टेट आइकन और ब्रांड एम्बेसेडर बनाकर उनके पीछे लाखों रुपए फूंकने वाली सरकारें आखिर कब रियल लाइफ की आईकन हेमवती नाग को अपना ब्रांड एम्बेसडर और आइकन मानकर जनता के सामने पेश करेंगी?
–———–

युवा कांग्रेस चुनाव में रहा साँसद खेमे का दबदबा,सुशील मौर्य की रणनीति लाई रंग

0

युवा कांग्रेस चुनाव-2022 बस्तर जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण से मोहन कृष्ण पाढ़ी बने अध्यक्ष वही संदीप दास बने युवा कांग्रेस शहर के कार्यकारी अध्यक्षसंभाग में सबसे ज्यादा वोट लाकर आशीष मिश्रा प्रदेश सचिव पद पर आसीन…ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष की से पल्लव यादव व अभिषेक डेविड ने जीत हासिल की

चित्रकुट विधानसभा में भंवर लाल बने अध्यक्ष..साथ ही साँसद खेमे से शहर जिला उपाध्यक्ष बने सायमा अशरफ व जॉर्ज टोप्पो साँसद खेमे से शहर जिला महासचिव की कहे तो अनुराग महतो, मनोज यादव किया कब्जा

प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंद कुमार साय का खनिज व खेल नगरी राजहरा आगमन

0

दल्ली /डोंडी केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित राष्ट्रीय कलारी प्रतियोगिता में बालोद जिला दल्ली राजहरा के खिलाड़ियों को पूर्व अध्यक्ष अनुसुचित जनजाति आयोग भारत सरकार ने राजहरा प्रवास के दौरान बीएसपी गेस्ट हाउस में सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया इस अवसर पर प्रमुख रुप से सांसद प्रतिनिधी विक्रम ध्रुवे,कलारीपट्टू खेल संघ प्रदेश अध्यक्ष लखन साहू, प्रणव शंकर, अमन यादव, वैभव साय, संतोष शर्मा, उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सौ साल पुराने वट वृक्ष को निर्ममता से काटना ,वास्तव में वृक्ष की हत्या है- संजय पाण्डेय

0
  • मुख्यमंत्री की चाटुकारिता में कटा,बरगद का पेड़ – नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ।
  • भाजपा पार्षद दल की अगुवाई में मौन प्रदर्शन,भाजपाईयों ने की FIR करने की माँग, कांग्रेस सरकार का पुतला भी जलाया ।


जगदलपुर-कोतवाली थाना के सामने पुराने बस स्टैंड के नाम से जाने जाने वाला स्थल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शॉपिंग कंपलेक्स के सामने वर्षों पुराने वटवृक्ष को निर्माता से छँटनीग्रस्त दिया गया है ! इस वट वृक्ष के हत्या के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल और भाजपा परिवार के द्वारा इस कटे वृक्ष के नीचे जमीन में बैठकर मौन धरना दिया और वट वृक्ष की दीर्घायु के लिए इसके पुनः संरक्षण के लिए इसके संवर्धन के लिए पूजा की गई एवं भगवान से कामना की गई, यह वटवृक्ष पुनः पुराने मूल स्वरूप में आए !
आज भाजपाइयों ने मौन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सरकार का पुतला भी दहन किया और कोतवाली में जाकर इस कुकृत्य में शामिल नेता, अधिकारी के खिलाफ़ प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करने की की माँग की है !
मौन प्रदर्शन में उपस्थित संतोष बाफना जी ने कहा काम्प्लेक्स की सुंदरता के लिए इस वटवृक्ष को काटना अदूरदर्शिता है ! यह वटवृक्ष शहर की पहचान थी विकास के लिए पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करना अपराध की श्रेणी में आता है, और ऐसे अपराध करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी !
मौन प्रदर्शन के दौरान श्रीनिवास राव मद्दी पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष ने कहा, वटवृक्ष वर्षों पुराना था इस शहर की पहचान थी धरोहर था और इस शारदीय नवरात्रि के पवित्र अवसर पर इसे काटकर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है ! इस वट वृक्ष को काटकर न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया शहर की जनता की भावनाओं से भी खिलवाड़ किया है, इससे पूरा शहर आहत है !

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा बरगद का वृक्ष राष्ट्रीय वृक्ष भी है ,और सैकड़ों साल पुराने वटवृक्ष को जब 2 साल पहले काटा जा रहा था तब कुछ पर्यावरण प्रेमियों के दवाब में महापौर ने आकर वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधा और इसकी रक्षा का संकल्प लिया था ! आज वही रिमोट से चलने वाली महापौर मुख्यमंत्री की चाटुकारिता में अपने ही संकल्प से मुकर कर कुटिल तरीके से वन विभाग के साथ मिलकर वटवृक्ष को धराशाई करने प्रयत्नशील है! महापौर ने रक्षा सूत्र बांधकर शहर में खूब वाहवाही ली थी आज महापौर कहां है ? सब कांग्रेस के नेता मौन क्यों है ?
संजय पांडे नेता प्रतिपक्ष ने नगर निरीक्षक पुलिस को दिए गए पत्र में प्रथम सूचना रिपोर्ट FIR दर्ज करने को कहा है ! इस पत्र में लिखा गया है कि राष्ट्रीय चिन्ह वटवृक्ष को काटना अपने आप में संगेय अपराध है ,इसलिए इसमें जो लोग भी दोषी हैं उनके ख़िलाफ़ शीघ्र FIR दर्ज हो ।

धरने के स्थान पे कटे हुए वटवृक्ष की विधि विधान से पूजा सुरेश गुप्ता संग्राम सिंह राणा और राजपाल कसेर ने की ! इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा प्रदेश कांग्रेस की सरकार और निगम में बैठी कांग्रेस की महापौर में कोई अंतर नहीं है भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल विधायक ने 36 वादे कर छग की जनता को बेवकूफ बनाया, इसी तरह ठीक 2 वर्ष पूर्व महापौर सकीरा साहू ने रक्षा सूत्र बांधकर शहर के लोगों को बेवकूफ बनाया, शहर की जनता को लगातार बेवकूफ बनाना भ्रष्टाचार में लिप्त रहना और लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना यह कांग्रेसियों की पहचान बन गई है जिसे जनता भली-भांति देख रही है आज कांग्रेस सरकार के विरोध में मौन धरना स्थल के सामने धरना समाप्ति के बाद कांग्रेस सरकार का पुतला दहन भी किया गया और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नगर निगम के भ्रष्टाचार जन भावनाओं के विरोध में काम करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई ।

मौन प्रदर्शन, पुतला दहन में योगेंद्र पांडे, आलोक अवस्थी, दिगंबर राव, दयावती देवांगन, राजपाल कसेर, मोतीराम बघेल, त्रिवेणी रंगारी, ममता पोटाई ,वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्राही,बृजेश सिंह भदोरिया, राकेश तिवारी, आरेंद्र सिंह आर्य, शशि पाठक, अभय दीक्षित, संतोष त्रिपाठी, कमल पटवा, प्रदीप देवांगन, रोशन झा,अविनाश श्रीवास्तव गणेश काले, प्रकाश झा, योगेश शुक्ला, प्रेम यादव, रवि कश्यप, अभिषेक तिवारी, मनोज पटेल, राजा यादव, रिंकू शर्मा, कृष्ण नारायण नाग, पंकज आचार्य लक्ष्मण झा अमरनाथ झा सूर्य भूषण सिंह, शेखर शर्मा, विकास पात्रो, नीरज उस्तान, आलेख राज तिवारी, अनिमेष सिंह चौहान, सुरेश कश्यप कृष्णा राय दीपक तिवारी बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता के साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे ।

तीन ग्रामीणों को आर्थिक मदद

0
  • सांसद दीपक बैज की पहल पर मुख्यमंत्री कोष से सहायता
  • सांसद ने तीन ग्रामीणों को भेंट किए ढाई लाख रुपए के चेक


जगदलपुर. सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है. श्री बैज ने तीनों लाभान्वित ग्रामीणों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.


बस्तर के कांग्रेस सांसद और प्रायः सभी विधायक छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा निधियों से अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्रामीणों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते आ रहे हैं. इसी कड़ी में सांसद दीपक बैज ने अपने लोकसभा क्षेत्र के तीन ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई है. लाभान्वित ग्रामीणों में सुरेश नायक ग्राम धुरागांव को एक लाख रुपए, ओमप्रकाश मौर्य ग्राम मटनार को एक लाख रुपए व भीमकेतन भारद्वाज ग्राम बड़ांजी को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली है. आर्थिक सहायता राशि मिलने पर तीनों हितग्राहियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर सांसद दीपक बैज का धन्यवाद ज्ञापित व उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

सांसद बैज ने दिखाया आईना तो तिलमिला उठी भाजपा -अग्रवाल

0
  • भाजपा नेताओं के बयान पर सांसद प्रतिनिधि का पलटवार
  • जगदलपुर सांसद प्रतिनिधि प्रकाश अग्रवाल ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि सांसद दीपक बैज के परिवारवाद वाले बयान पर कश्यप परिवार ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन भाजपा के लगभग एक दर्जन नेताओं के पेट में दर्द जरूर हो गया. ये नेता अति उत्साह में बेतुका बयान जारी कर अपने वरिष्ठ नेताओं को खुश करने और जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से बस्तर की राजनीति में कश्यप परिवार का ही बोलबाला रहा और सत्ता के शिखर पर रहते हुए कश्यप परिवार ने बस्तर की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया।
  • अग्रवाल ने कहा है कि जो भाजपा भाषा के स्तर का सर्टिफिकेट बांट रही है, उसे पहले अपनी गिरेबान में झांक कर अपने नेताओं की स्तरहीन भाषा पर भी ध्यान देना चाहिए। भाजपा के दर्जन भर नेता अपने दावों का एक भी प्रमाण रखे बिना ही सांसद को झूठा बताकर अपनी मनोदशा का प्रदर्शन स्वयं कर रहे हैं। भाजपा 15 वर्षों तक शासन में रहकर कितनी गहराई में थी और जनता के लिए उसने क्या किया वह खुद नहीं बता पाई. नतीजतन प्रदेश की जनता ने भाजपा को 15 सीटों में ही समेट कर रख दिया। भाजपा के जो दर्जनभर नेता सांसद दीपक बैज को विकास विरोधी बताने की कोशिश कर रहे हैं, उन भाजपाइयों को मालूम होना चाहिए कि बैज के सांसद बनने के बाद ही यहां की जनता को ज्ञात हुआ कि स्थानीय विकास, जनहितैषी कार्य क्या होते हैं और बस्तर की आवाज संसद में कैसे बुलंद की जाती है ? क्या भाजपा के कार्यकाल में कभी ऐसा हुआ था ? भाजपा के नेता जिन उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं, वो सारे कार्य तो कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही मूर्तरूप में आए हैं। चाहे वो मेडिकल कॉलेज हो, महारानी अस्पताल हो, सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल हो, सेंट्रल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम हो या ट्रामा सेंटर। भाजपा ने तो अपने शासनकाल में केंद्र से मिले पैसों से सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया।
  • सांसद प्रतिनिधि प्रकाश अग्रवाल ने भाजपा नेताओं को दो टूक कहा कि उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि 20 सालों तक जब उनके सांसद हुआ करते थे, तब तो वे दिल्ली की संसद में मौनी बाबा बने रहते थे। ये चुप रहने वाले नेता बस्तर को क्या दिलवा पाते ? जबसे बस्तर की कमान सांसद बैज को मिली है, तबसे बस्तर के लोगों की आवाज आज संसद में गूंजती सुनाई देती है और जो दिल्ली में भाजपा नेताओं के दांत भी खट्टे कर देती है। फोरलेन सड़क की स्वीकृति इस बात की पुष्टि करने के लिये काफी है। भाजपाई रेलवे का भी झूठा प्रचार करते हैं। बस्तर को रेल सुविधाएं भी 2010 में जनता के पूर्ण सहयोग से कांग्रेस पार्टी के अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद ही मिली थी। भाजपा सरकार तो रेल को भी बेच रही है, वो जनता के दर्द को क्या जानेगी। भाजपाई जनता को भ्रमित करने के बजाय उनके लिए कुछ करे। आरोप लगाना ही राजनीति नहीं है।

घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दिनांक 29/09/2022 को प्रार्थी मेहत्तर सिंह पिता स्व. विसीहा राम साहू उम्र 52 साल ग्राम करहीभदर थाना व जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27/09/22 के दरम्यानी रात में अज्ञात चोर द्वारा घर में प्रवेश कर घरके अटैची में रखे 01 जोड़ी चांदी का करचन वजनी 300 ग्राम कीमती 10650 रू. 03 जेड़ी सोने की इयरिंग वजनी करीबन 4.175 ग्राम कीमती 12,850 रू 02 जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 124 ग्राम कीमती 5,890 रू. 01 नग सोने का सिंगल लाकेट वजनी करीबन2. 300 ग्राम कीमती 6,100 रू. 02 नग सोने की अंगूठी वजनी करीबन 5.32 ग्राम कीमती 13,075 रू. 01 नग सोने का कान का सुईधागा वजनी करीबन 6.800 ग्राम कीमती 30,390 रू. 01 जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 223 ग्राम कीमती 12,525 रू. एवं नगदी रकम 7,000रू जुमला कीमती 98,480 रू. को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 434 / 22 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश में लिया गया।

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु एवं क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी की को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी. एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र उप कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बेनीफास एक्का व थाना प्रभारी बालोद के द्वारा थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दिनांक 29.09.2022 को चोरी गये संपत्ति की बरामदगी हेतु प्राप्त सी. सी. टी. व्ही फुटेज के आधार पर क्षेत्र में मुखवीर लगाया था कि दिनांक 30.09.2022 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर संदेही योगेश निषाद उर्फ गोलू निषाद उर्फ बिगरी पिता फगनु निषाद उम्र 31 वर्ष सा. करहीभदर हाल निवास पल्लेकसा थाना डौण्डी जिला बालोद होने के संदेह थाना प्रभारी नवीन बोरकर के हमराह स्टॉफ रवाना किया गया जिन्होने ने संदेही योगेश निषाद उर्फ गोलू निषाद उर्फ चिगरी पिता फगनु निषाद उम्र 31 वर्ष सा. करहीभदर हाल निवास पल्लेकसा थाना डौण्डी जिला बालोद के कब्जा पुलिस लेकर आरोपीगण को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, सउनि लेखराम साहू, आरक्षक छन्नु लाल बंजारे, सुनील देशलहरे, भागीरती उईके, मनोज मेश्राम, भुपेश साहू की सराहनीय भूमिका रही है।

बालोद पुलिस की तत्परता से बचाई गई आरोपी की जान , साहसी, बहादुरी पुलिस जवान को पुलिस अधीक्षक ने दी शबासी।

0



दिनांक 30.09.2022 बालोद पुलिस की तत्परता से बचाई गई आरोपी की जान। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर थाना बालोद के अपराध क्रमांक- 433/2022 ,धारा-363, 366,368,34 भादवि के आरोपी चुरामन साहू पिता मन्नूलाल साहू पता नया पारा बालोद एवं श्रीमति सरस्वती साहू पति पता नया पारा बालोद को पकडने एवं अपहृत बालिका को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद किये जाने पर आरोपी चुरामन साहू द्वारा घर में रखे चाकू से अपने आप को नुकसान पहुचांने वाला था कि थाना कोतवाली पुलिस की बहादुरी से आरोपी के कब्जे से चाकू छीना गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया इस बीच पुलिस कर्मी घायल हुये जिसका ईलाज कराया जा रहा है। उक्त प्रकरण में पुलिस कर्मी की तत्परता से कोई जान-मान की हानि नही हुआ कोतवाली पुलिस कर्मी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा शाबासी दिया गया। आरोपी का नाम व पता- चुरामन साहू पिता मन्नूलाल साहू पता नया पारा बालोद थाना बालोद जिला बालोद(छ.ग.) उक्त आरोपी के गिरफ्तारी में प्रभारी थाना बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि कांताराम घिलेन्द्र ,आरक्षक उमाषंकर सिन्हा का सराहनीय भूमिका रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साधू के वेश में घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बालोद बालोद क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोरी की चर्चा खूब हो रहा है। अभिभावक खौफ के साए में जी रहे हैं। मगर अब तक बच्चा चोरी की घटना की सच्चाई सामने नहीं आई है। हालांकि बालोद जिला के गुरुर नगर में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने भगवा चोला पहनकर साधु के भेष में आए दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरूर में भगवा चोला पहन कर बाबा के वेश में घुम रहे दो संदिग्धों से पुलिस ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र सुनाने को कहा तो वे हड़बड़ा गए और उनकी पोल खुल गई। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों मुसलमान हैं। उनकी पहचान सद्दाम खान और याद अली है दोनों निवासी ग्राम नेवादा, थाना पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा लगाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भगवा चोला पहनकर साधु के भेष में घर-घर में भीक्षा मांगकर बच्चा चोरी करने के लिए कर रहे थे रेकी

गुरुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगवा चोला पहन कर दो लोग घूम रहे हैं। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध है। पुलिस ने दोनों को बस स्टैंड के पास से पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने ले गए। जांचकर्ता विश्वजीत मेश्राम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ दोनों ने स्वयं को हिंदू और पंडित बताया। साथ ही कहा वे लोगों से भिक्षा मांगते आ रहे हैं। पुलिस को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और उनसे पूछा गया कि चलो महाराज हो तो गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र बोल कर बताओ। यह सुनकर दोनों घबड़ा गए और उनकी बोलती बंद हो गई। कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों कोई पंडित महाराज नहीं हैं। मेश्राम ने कहा कि दोनों पूछताछ में बताया कि वे बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे। उन्होंने बाबा का वेश इसलिए बनाया था, ताकि कोई संदेह न कर सके। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि वे किसके लिए काम कर रहे थे और बच्चा चोरी करके उसका क्या करना था। दोनों का रिमांड लेकर पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS