City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बस्तर के अंदरूनी गांवों के स्कूलों को मिलेगा पुनर्जीवन

0

ऑनलाइन हाजिरी दर्ज न कराने पर होगी कार्रवाई

शिक्षा मंत्री यादव ने ली संभाग स्तरीय बैठक

जगदलपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जगदलपुर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली।उन्होंने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होगा। इसके लिए अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूलों को पुनर्जीवित करना है, साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों-शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जानी है।

उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, नियमित उपस्थिति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए सभी स्तरों पर सतत निगरानी की आवश्यकता बताई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों के आधार रूट को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्कूलों को केंद्रित कर गणित, अंग्रेजी, हिंदी पर फोकस करें। साथ ही चरणबद्ध तरीके से कैलेंडरवार, शालावार, विषयवार समय-सारिणी के साथ पढ़ाई करवाएं और रिवीजन टेस्ट की गतिविधि करवाएं। बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं संचालक ऋतुराज रघुवंशी, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, संभाग के शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एचआर सोम, बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल सहित सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी, बीईओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान आधार बेस एप के माध्यम से कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति तथा वीएसके एप में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की स्थिति की जानकारी ली गई।ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नेटवर्क विहीन स्कूलों की सूची कलेक्टर के माध्यम से उपलब्ध कराने कहा गया।

होगी अटैच्ड कर्मियों की वापसी

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अन्य विभागों में पदस्थ शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल पदस्थापना में वापस भेजने के निर्देशों के पालन की समीक्षा की। उन्होंने बसाहटवार प्राथमिक शालाओं की जानकारी, नए विद्यालयों की आवश्यकता, बंद विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करने की कार्ययोजना, बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिलों के प्रदर्शन पर चर्चा की। जिलों के पोटा केबिन में अंतर जिला स्कूली बच्चों को एडमिशन देने के निर्देश दिए, साथ ही वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु पिछले वर्षों के प्रश्नों का विषय आधारित यूनिट टेस्ट और तिमाही परीक्षा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को कमजोर स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में विद्यार्थियों के नामांकन, उपस्थिति, ड्रॉपआउट की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, रिक्त एवं युक्तियुक्तकरण किए गए शिक्षक पदों की स्थिति (ई एवं टी संवर्ग), स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की कार्ययोजना एवं गैप एनालिसिस की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा छात्र हितग्राही योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, गणवेश वितरण, पाठ्य पुस्तकों का वितरण, सरस्वती सायकल योजना, मध्यान्ह भोजन व न्यौता भोजन, शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ध्वस्त किए जाएंगे जर्जर भवन

मंत्री यादव ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों का विकास पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर करने पर जोर दिया। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करवाने और स्कूलों के छोटी-छोटी आवश्यकता वाले कार्यों को जरूरत के आधार पर बजट का उपयोग करने की बात कही। मंत्री ने निर्देशित किया कि पाठय पुस्तक का वितरण शत-प्रतिशत किया जाए, स्कूलों एवं संकुलों में अवितरित किताबों का रिकार्ड संधारित किया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को संभाग में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक से पूर्व शिक्षा मंत्री ने कलेक्टोरेट परिसर में सरस्वती सायकल योजना के तहत लक्षित वर्ग की स्कूली छात्राओं को निःशुल्क सायकल एवं गिफ्ट प्रदान कर उन्हे मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करने की समझाईश दी।

हमें नहीं लेनी नकटी गांव के लोगों की आह

0

पीसीसी चीफ दीपक बैज की मार्मिक अपील का असर, विधायकों ने आवास लेने से किया इंकार

आवासीय प्रोजेक्ट के नाम पर हुआ बड़ा घालमेल

अर्जुन झा

जगदलपुर रायपुर के नकटी गांव के ग्रामीणों की बेदखली के विरोध में आक्रामक तेवर दिखा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मार्मिक अपील का बड़ा असर हुआ है। एक के बाद एक कांग्रेस विधायक नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी में आवास न लेने के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। अब तक चार विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गरीबों के आंसुओं के बीच उनके आशियाने तोड़ कर बनाई जाने वाली कॉलोनी में आवास लेने से इंकार कर चुके हैं। इन विधायकों ने साफ कहा है कि हमें गरीबों की आह नहीं लेनी है। इन विधायकों में तीन महिला विधायक हैं।

नकटी गांव में प्रशासन द्वारा तोड़े गए मकानों के मलबे के बीच प्रभावित परिवारों का दर्द फिर सामने आया है।ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि वे मर जाएंगे, लेकिन गांव नहीं छोड़ेंगे। उनका कहना है कि बड़े लोगों का आशियाना बनाने गरीबों को निशाना बनाया गया है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में कहा कि सरकार यहां गरीबों के घर उजाड़ कर विधायक और अधिकारियों के लिए आवास बनाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गरीबों के घर उजाड़ना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने गरीब परिवारों के घरों को तोड़ा है, जबकि प्रभावशाली लोगों के मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें मकानों का पूरा मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों की आजीविका के नुकसान की भी भरपाई की जाए। प्रशासन को पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

भाजपाइयों की जमीन की कीमत बढ़ाने का खेल

बताया गया है कि पिछले एक साल से ग्रामीणों को यह जगह खाली करने का नोटिस दिया जा रहा था। नकटी गांव में 66 एकड़ क्षेत्र में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के साथ विधायकों के लिए आवासीय कॉलोनी कर प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यहां पर चारागाह की 10 एकड़ जमीन पर करीब 35-40 साल से बसे ग्रामीणों को हटाने का प्लान बनाया गया। यहां पर पीएम आवास और इंदिरा आवास योजना के तहत कई मकान बनाए गए हैं। ऐसे में शासन को इन मकानों को तोड़ने से पहले पूरी तहकीकात करनी थी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बिना किसी रिपोर्ट के एक व्यक्ति के इशारे पर पूरा काम किया है। यहां पर हीरा ग्रुप सहित कई बड़े प्रभरावशाली लोगों के भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें ने हटाकर गरीबों को ही निशाना बनाया गया है।बताया जाता है कि यहां पर कई बड़े भाजपा नेताओं की जमीनें है। नाले के पास से एयरपोर्ट से लेकर इस आवासीय परिसर तक सड़क बनाने के लिए एक प्रोजेक्ट पास किया गया है। सरकार में रहते भाजपा के लोगों को उपकृत करने सारा खेल खेला गया है।कोर्ट की छुट्टी के दिन तडके से ग्रामीणों को घेर कर पूरा काम किया गया।एनआरडीए के एक प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए नकटी को उखाड़ फेंका दिया गया, ताकि जमीन की दर करोड़ रुपए तक पहुंच जाए।

दोबारा बनेंगे घर, कांग्रेस है साथ: बैज

नकटी गांव में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने टूटे घरों का निरीक्षण किया और वही चौपाल लगाकर पीड़ित परिवारों के दर्द को समझा। अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा और विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा। इस दौरान श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करती है। घर टूट गया तो क्या हुआ, घर दोबारा बनेगा, कांग्रेस आपके साथ हर लड़ाई लड़ेगी।*बॉक्स**ये एमएलए नहीं लेंगे आवास*छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई पर सियासत तेज हो गई है। सोमवार को प्रशासन ने प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए यहां 80 घरों को तोड़ा था। यहां रहने वाले परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मार्मिक अपील पर कांग्रेस के चार विधायकों ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस के विधायकों ने नकटी गांव की जमीन पर बनने वाले सरकारी आवास लेने से इंकार कर दिया है।बिंद्रानवागढ़ से कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव, सराईपाली विधायक चातुरी नंद, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस मामले में पत्र लिखा है।

उन्होंने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि नकटी की जगह नया रायपुर में किसी अन्य उपयुक्त और केंद्रीय स्थान पर विधायक कॉलोनी के लिए जमीन आवंटित की जाए। उन्होंने कहा-नकटी ग्राम पंचायत में विधायक कॉलोनी बनाने के प्रस्ताव का स्थानीय ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ग्रामीणों की जमीन खाली करा रहा है, जिससे लोग आहत हैं। विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद ने भी प्रस्तावित विधायक कॉलोनी का विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में चातुरी नंद ने कहा-मैं नकटी गांव में की गई कार्रवाई का विरोध करती हूं और नकटी गांव के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हूं। गरीबों का घर उजाड़कर मुझे विधायक आवास नहीं चाहिए।

लोहे के फर्सा से अपनी सौतन के गले में वार कर हत्या करने वाली आरोपियां गिरफ्तार

0
आरोपियां के पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद से प्रताड़ित होकर किया हत्या।
पूर्व से ही योजना बनाकर आरोपियां ने मौका पाकर घटना को दिया अंजाम
घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार फर्सा व आरोपियां के मोबाइल को किया गया जप्त


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चिमन लाल साहू पिता शोभा राम साहू उम्र 47 वर्ष ग्राम नेवारीकला थाना व जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.06.2026 के रात्रि 10.00 बजे प्रार्थी के साथ इनकी पहली पत्नि आरोपी अमृत बाई साहू के साथ 01 कमरे में सोयी थी तथा दूसरे कमरे में प्रार्थी की दूसरी पत्नि दया बाई सोयी थी कि दिनांक 30.06.2026 को रात्रि 03.00 बजे प्रार्थी ने उठकर देखा उस समय अमृत बाई कमरे में नहीं थी तथा दया बाई को उठाने के लिये मोबाईल का टार्च जलाकर गये जहां दया बाई के गला में चोंट लगने से खुन निकला हुआ मृत हालत में पलंग पर पड़ा हुआ एवं पहली पत्नि अमृत बाई साहू घर में नहीं थी जिसने दया बाई की धारदार वस्तु से गला में वार कर हत्या करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 318/2026 धारा- 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी अमृत बाई साहू जो कि घटना पश्चात् स्वतः थाना उपस्थित हुई थी जिनसे घटना के संबंध में पुछताछ करने पर बतायें कि इनके पति चिमन लाल साहू एवं मृतिका दया बाई सोनकर के मध्य प्रेम पं्रसग होने से वर्ष 2019 में हरेली त्यौहार के 01 सप्ताह पहले दया बाई सोनकर आरोपी के पति चिमन लाल साहू की दूसरी पत्नि बनकर साथ में रहने लगी तभी से आरोपी अमृत बाई को उनके पति चिमन साहू अक्सर मारपीट लड़ाई झगड़ा करने से बहुत ज्यादा प्रताड़ित होने के कारण माह दिसम्बर 2025 में दया बाई की हत्या करने की योजना बनाकर अपने घर में रखे लोहे की फर्सा को धार कर एवं 01 लकड़ी के खुरा को आरोपी ने अपने कमरे में रखें कूलर के अंदर छुपाकर रखी थी किन्तु दया बाई कभी घर में अकेली नही मिलने के कारण हत्या नही कर पायी दिनांक 29.06.2026 को आरोपीया शाम को काम से आयी उस समय उनके पति शराब के नशें में नदी तरफ सोया था जिसे आरोपी के दोनो बेटा नंदकिशोर एवं राकेश ने लाकर आरोपी के कमरें में सुलायें। रात्रि करीबन 10.30 बजे जब आरोपी की दोनो लड़के छत में सो गये एवं उनकी सौतन दया बाई अपने कमरें में अकेली सोयी थी तभी उनकी हत्या करने के लिए लकड़ी के खुरा को लेकर कमरें में जाकर मृतिका के सिर में 04 बार वार करने से लकड़ी का खुरा टुट जाने के बाद वापस लोहे की फर्सा को लेकर मृतिका के कमरें में जाकर लोहे की धारदार फर्सा से मृतिका के गले में 04 बार वार कर हत्या करने के बाद घटना में उपयोंग कियें लकड़ी के खुरा एवं लोहे की फर्सा को मृतिका के बिस्तर के नीचे रखकर एक थैले में अपने पहने कपड़े को बदलने के लिए अन्य कपड़ा रखकर एवं अपने मोबाईल को बंद कर घर से निकलकर रात्रि में ग्राम टेकापार के खेत में जाकर घटना के समय पहने साड़ी व ब्लाउज खून लगे हुए को बदलकर साथ में ले गयी साड़ी ब्लाउज को पहनकर खून लगे कपड़ो को थैला में रखकर पूरी रात खेत में बैठे रही सुबह होने पर खेत से पैदलघटना के समय पहने साड़ी ब्लाउज एवं अपने मोबाईल को लेकर थाना बालोद पहुंचना बतायी आरोपी अमृत बाई से घटना के समय पहने लाल रंग की साड़ी, ब्लाउज खून लगा हुआ एवं जिवो भारत कंपनी की मोबाईल, कपड़ा रखने के लिए उपयोग कियें थैला को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी अमृत बाई के विरूद्व धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाया जाने पर विधिवत् दिनंाक 30.06.2026 के 20.10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि धरम भुआर्य सायबर सेल बालोद, परि.उप निरीक्षक इन्द्रजीत सिदार, आशमा कुर्रे, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, एवं थाना बालोद स्टाफ का सराहानीय भूमिका रही है।
नाम आरोपियांः- अमृत बाई साहू पति चिमन लाल साहू उम्र 42 वर्ष पता ग्राम नेवारीकला थाना व
जिला बालोद

सद्गुरु कबीर साहब जी के अनुयायियों ने कबीर पंथ के सोलहवें वंशाचार्य पंथ हुजूर उदितमुनि नाम साहब जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा

0

29 जून 2026 को बस्तर जिले के विभिन्न तहसीलों के अलग-अलग 12 स्थानों में सद्गुरु कबीर साहेब जी के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का भव्य आयोजन किया

भानपुरी विकास खंड बस्तर के ग्राम सालेमेटा-1 में दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में कबीर पंथ अनुयायियों शामिल हुए और भजन-कीर्तन करते हुए कलश यात्रा निकाली, भजन-कीर्तन करने के पश्चात महंत फूलदास के द्वारा सद्गुरु कबीर साहब जी का जीव दया और आतम पूजा,जनसेवा का संदेश दिया गया और सात्विक यज्ञ चौका आरती कर प्रसाद वितरित कर भंडारा में उपस्थित सभी लोगों को भोजन कराया गया। सद्गुरु कबीर नवयुवक मंडल, आमीन माता महिला मंडल, एसकेडीव्ही मिशन के जिला,तहसील एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों सहित कबीर पंथ अनुयायियों ने ग्राम केशरपाल तहसील मुख्यालय करन्दोला, भानपुरी, कावड़गांव, घोटिया में लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के चित्रकोट, तोकापाल ब्लॉक के बेड़ागुड़ा में, जगदलपुर शहर के तेतरखुठी मोहल्ले और बकावंड ब्लॉक के मटनार के पनकापारा में कबीर पंथ अनुयायियों ने कबीर साहब जी के साखी शब्दों के माध्यम से जागरूक करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और भजन-कीर्तन, सद्गुरु की आरती किया और उपस्थित सैकड़ों लोगों को भोजन भंडारा, खीर-पूड़ी आदि वितरित किए। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से बीस किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक ग्राम माड़पाल के सद्गुरु कबीर कुटी में कबीर पंथ अनुयायियों के आग्रह पर सांसद महेश कश्यप तथा जिला पंचायत प्रतिनिधि शकुंतला कश्यप शामिल हुए, सांसद महेश कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित कबीर पंथ अनुयायियों एवं जनसमुदाय को अपने उद्बोधन में कहा कि सद्गुरु कबीर साहब अलौकिक सत्पुरुष थे उन्होंने समाज में फैले आडम्बर, कुरीतियों, ऊंच-नीच, छोटे-बड़े की भेद-भाव को त्यागकर आपसी भाईचारे एवं प्रेम-भाव से रहने का ज्ञान देते हुए अहिंसा का पाठ पढ़ाया।

इस अवसर पर सांसद कश्यप ने कबीर कुटी के चारों ओर बाउंन्ड्रीवाल , शौचालय और रसोई घर निर्माण करवाने की घोषणा करते आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ट्यूबवेल खनन कराया जाएगा। कबीर पंथ अनुयायियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए सांसद महेश कश्यप ने पांच हजार रुपए तथा जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप तीन हजार रुपए देकर सहयोग किया, आयोजकों ने शोभायात्रा निकाली और सात्विक यज्ञ कर प्रसाद वितरित कर उपस्थित लोगों को भोजन कराया। सद्गुरु कबीर धनिधर्मदास वंशावली मिशन के जिला, तहसील एवं ग्रामीण स्तरीय प्रतिनिधियों, महन्त, दीवान सहित आमिन माता महिला मंडल, नवयुवक मंडल सहित क्षेत्र के संतजनों का विशेष सहयोग रहा।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रबुद्धजन नागरिक सम्मान समारोह व बस्तर संभाग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुये

पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठजन व प्रबुद्धजन का हुआ सम्मान

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजन नागरिक सम्मान समारोह व बस्तर संभाग कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आज बुधवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हाॅल में किया गया। इस वृहद आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, वन मंत्री केदार कश्यप एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से सामिल हुए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के, विश्वास के और जनकल्याणकारी यात्रा के उपलब्धियों से परिपूर्ण बेमिसाल 12 साल पूर्ण हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षाें से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास मूल मंत्र के साथ दिन और रात समस्त देशवासियों की सतत् सेवा कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत, समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए अद्भुत कार्य किये हैं। जिसके हम और आप सभी साक्षी हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने अध्यक्ष उद्बोधन दिया। सम्मेलन को भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने भी संबोधित कर अपना मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा व आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दीवान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, संभागीय प्रभारी हेमराज सोनी, परीसराम बेसरा, निलाम्बर सेठिया, संतोष ठाकुर, अभिषेक साव, हरि साहू ,गजानन मानिकपुरी, सुरेश गुप्ता, दिगम्बर राव, संजय चन्द्राकर, माणिकराम पंत, संजय चंदा, मुरली कृष्णा, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में सातो जिलों के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुखबिर की सूचना पर राजहरा पुलिस की कार्रवाई, 20 अद्धी अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा,:- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजहरा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 अद्धी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चिखलाकसा निवासी योगेश कश्यप (32 वर्ष) सब्जी मंडी के पीछे से पैदल अपने घर की ओर अधिक मात्रा में अवैध देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से गुलाबी-सफेद रंग के कपड़े के थैले में रखी 20 अद्धी (375-375 एमएल) शोले प्लेन देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

शिक्षकों की कमी और जर्जर स्कूल भवनों का मुद्दा उठाया, बीईओ से मिले रविंदर गुप्ता

0

डौंडी। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख रविंदर गुप्ता ने डौंडी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से मुलाकात कर प्राथमिक एवं शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवनों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं जर्जर भवन बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। उन्होंने मांग की कि रिक्त शिक्षकीय पदों की जानकारी शीघ्र उच्च अधिकारियों को भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाए तथा जर्जर विद्यालय भवनों का तकनीकी निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत अथवा नए भवनों का निर्माण कराया जाए।रविंदर गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।रविंदर गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा जनहित से जुड़े मुद्दों को सदैव प्राथमिकता के साथ उठाते रहे हैं। शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर संगठन आगे भी लगातार जनहित में आवाज उठाता रहेगा तथा क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को पर्याप्त शिक्षक, सुरक्षित विद्यालय भवन और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।

भाजपा दल्ली राजहरा मंडल की डीएलपी बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर, शीतल नायक का हुआ सम्मान

0

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों के गठन, उनके सुदृढ़ीकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक के दुर्ग संभाग महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त होने पर दल्ली राजहरा मंडल की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।बैठक में मंडल प्रभारी मनीष झा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, जिला आरटीआई संयोजक राजेश दसोड़े, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही बढ़ती है। इसलिए शक्ति केंद्र एवं बूथ समितियों को अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाते हुए संगठन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा जनसेवा और संगठन विस्तार के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रमेश गुर्जर ने किया। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के मंडल प्रभारी सागर गनीर एवं राहुल शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक ने महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय योजनाओं एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए आभार प्रदर्शन किया। बैठक का समापन “सशक्त बूथ–सशक्त संगठन” के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण और सक्रियता से संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

पुलिस कर्मचारियों ने अपने ही कर्मचारियों के वेतन पर डाला डाका, 3 को हुई जेल3 करोड़ 54 लाख का मामला, 1 सप्ताह तक चले जांच के बाद हुई कार्यवाही

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ 3 बाबूओं के द्वारा अपने ही विभाग के कर्मचारियों के वेतन में गोलमाल करने का मामला सामने आया है। इस दौरान इन 3 पुलिस जवानों के द्वारा करीब 3 करोड़ 54 लाख रूपये का हेर फेर करने का मामला सामने आया। जिसके बाद कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया। जहाँ 1 सप्ताह से अधिक समय तक चले जांच के बाद उनके द्वारा पैसों का हेरफेर किये जाने पर सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दे कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ वेतन शाखा, स्थापना शाखा व ट्रेजरी विभाग में पदस्थ 3 पुलिस जवानों ने द्वारा वर्ष 2023 से पुलिस के ही जवानों के वेतन पर थोड़ा थोड़ा करके डाका डाला जा रहा था। लागातार बढ़ते पैसे और अन्य मामलों को लेकर आला अधिकारियों को शक हुआ। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। ऑडिट के दौरान कई सारे रिकॉर्ड खुलते चले गए। इस मामले को लेकर थाना कोतवाली में एक शिकायत दर्ज किया गया। करोड़ो रूपये के हेरफेर की जानकारी लगते ही विभाग में हड़कंप मच गया। वही इस मामले से जुड़े कर्मचारियों से लगातार पूछताछ शुरू कर दिया गया। मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ करने के साथ ही जब ऑडिटर ने मामले की जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद वेतन शाखा से लेकर ट्रेजरी व अन्य विभाग के आरक्षकों की जांच शुरू की गई। जहाँ 3 करोड़ 54 लाख रुपये का हेराफेरी सामने आई, जहाँ पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीनो आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा का कहना था कि मामले से जुड़े तीनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वही मामले की जांच की जा रही है।

देवस्नान चंदन जात्रा पूजा के साथ बस्तर गोंचा महापर्व शुरू

0

भगवान श्री जगन्नाथ जी का वैदिक मत्राेचार के बीच देवस्नान, महाभिषेक

अब 14 जुलाई तक नहीं होगें भगवान के दर्शन

जगदलपुर रियासत काल से चले आ रहे बस्तर गोंचा महापर्व का शुभारंभ आज सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर जगदलपुर में देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी का पंचामृत, चंदन तथा इंद्रावती नदी के पवित्र जल से विधि-विधान से परंपरानुसार वैदिक मत्राेचार के बीच देवस्नान महाभिषेक किया गया।

महाभिषेक से पहले परंपरा के अनुसार ग्राम आसना से भगवान शालीग्राम काे लाकर श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया। तत्पश्चात 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मण इंद्रावती नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान शालिग्राम का पंचामृत एवं चंदन से अभिषेक करने के बाद इस बार देवस्नान की पूरी प्रक्रिया का विस्तार कर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों का मंदिर के गर्भगृह के बाहर मंदिर प्रांगण में मंच स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवस्नान-महाभिषेक संपन्न कराया गया। इससे पहले मंदिर के र्गभगृह के बाहर इस प्रक्रिया काे संपन्न करवाया जाता रहा है। इसका विस्तार पहली बार किया गया है। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलभद्र के 22 विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित कराया गया। इसके साथ ही भगवान का अनसर काल प्रारंभ हो गया है, जो 14 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन वर्जित रहेंगे। अनसर काल में भगवान काे विशेष औषधियुक्त भोग अर्पित किया जाएगा, जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि बस्तर गोंचा पर्व के 619 वर्षों से अनवरत चली आ रही रियासतकालीन परंपरा के अनुसार समस्त पूजा विधान संपन्न किए जाएंगें।

इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। आगामी 15 जुलाई को नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ के दर्शन होंगे। 16 जुलाई को श्रीगोंचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ ही भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी जनकपुरी सिरहासार भवन में नौ दिनों तक श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ विराजित रहेंगें। इस दौरान समस्त श्रृद्धालुओं को पुण्य लाभ का पावन अवसर प्राप्त होगा। बस्तर गाेंचा समिति के संरक्षक एवं ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि बस्तर गोंचापर्व 2026 में देव स्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान 29 जून से प्रारंभ हाे गया है।

अब होंगे ये कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 30 जून से प्रारंभ होकर 14 जुलई तक जारी रहेगा। 15 जुलाई काे नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के दर्शन लाभ श्रृद्धालुओं को श्री मंदिर के बाहर होगें । 16 जुलाई काे श्री गोंचा रथयात्रा, 19 जुलई काे प्रातः 10 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हाेगा, 20 जुलाई काे हेरा पंचमी पूजा विधान हाेगा, 21 जुलाई काे छप्पन भोग अर्पण, 23 जुलाई काे सामूहिक उपनयन संस्कार, 24 जुलाई काे बाहुड़ा गोन्या रथयात्रा एवं कपाट फेड़ा पूजा विधान हाेगा। 25 जुलाई काे एकादशी के साथ बस्तर गाेंचा पर्व का आगामी वर्ष के लिए परायण के साथ समापन हाेगा। बस्तर गोंचा महापर्व समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर पाण्डे ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंदन जात्रा पूजा विधान के पश्चात भगवान जगन्नाथ का 15 दिवसीय अनसर काल की अवधि होती है । इस दौरान भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ होते हैं, भगवान के अस्वस्थता के चलते दर्शन वर्जित होते हैं। भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ के लिए औषधियुक्त भोग का अर्पण कर भगवान जगन्नाथ की सेवा 15 दिनों के अनसर काल में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सेवादारों एवं पंडितों के द्वारा किया जाएगा। औषधियुक्त भोग के अर्पण के पश्चात इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। विशेष औषधियुक्त प्रसाद का पुण्य लाभ श्रद्धालु अनसर काल के दौरान श्रीजगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन दर्शन वर्जित होगा।

इनकी रही उपस्थिति

आज के कार्यक्रम में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के पदेन पाणिग्रही राधाकांत पाणिग्रही, पदेन पाढ़ी उमाशंकर पाढ़ी, पूर्व अध्यक्ष ईश्वरनाथ खंबारी, हेमंत पांडे, रजनीश पाणिग्रही, सुदर्शन पाणिग्रही, देवशंकर पंडा, आत्माराम जोशी, नरेंद्र पाणिग्रही, बसंत पांडा, गजेंद्र पाणिग्रही, महेश्वरी पांडे रविंद्र पांडे, चिंतामनी पांडे, विजय पांडे, दिलेश्वर पांडे, मिथलेश पाणिग्रही, बनमाली पाणिग्रही, विम्भाधर पांडे, प्रशांत पाणिग्रही, महेंद्रनाथ जोशी, आशू आचार्य, मोहन जोशी, मिनेश पाणिग्रही, अनुज पांडे, खिरेंद्र पांडे, सरिता जोशी, डाकेश्वरी पांडे, नीतू पांडे, सुनीता पांडे, उर्मिला पांडे, खिरेंद्री पाढ़ी, चंदा पांडे, धीरज जोशी, रजनी पाणिग्रही, गीतांजलि पाणिग्रही, सुषमा जोशी, कविता पांडे, गुरुनारायण पाणिग्रही, चुम्मन पांडे, हर्ष पाणिग्रही, शिवांश पाणिग्रही, रजत पाणिग्रही, यशवंत पाणिग्रही, मुकेश जोशी, बसंत जोशी, गीतेश पाणिग्रही, चोखेलाल पाणिग्रही एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS