City Media - Page 1374 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1374

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों द्वारा आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया

0

दल्लीराजहरा :- केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों द्वारा आज दिनांक 17/10/2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।

सी के पांडेय जी अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष,पूर्व इंटक महामंत्री तथा उनकी धर्मपत्नी एम डी शर्मा जी का उनके घर वार्ड नं 22 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू जी ने सी के शर्मा जी के संक्षिप्त जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व में उनके द्वारा पार्टी हित में किए कार्यों का उल्लेख किया गया। शर्मा जी ने कांग्रेस पार्टी पर लिखी कविता का पाठ किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर सम्मान समारोह के अवसर पर सभा को सम्बोधित किया।

अंत में नगर के दिवंगत पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्व. करतार सिंह बेदी, ओंकारनाथ जायसवाल, अत्तर सिंह बेदी, बृज लाल शर्मा,रामभरोसा सहारे, उमाशंकर ताम्रकार जी को स्मरण करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

इस अवसर पर प्रदेश सचिव व जिला महामंत्री काशीराम निषाद, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, मुस्लिम समाज के सचिव जुबैर अहमद,ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव,सुरेश कुमार ठाकुर,रूबी एंथोनी,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,प्रवक्ता जेबा कुरैशी,सचिव अजय बघेल, पप्पू पंजवानी,लता मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अनेक तहसील और सोसायटी बनाकर मुख्यमंत्री ने दी ग्रामीणों को राहत : लखमा

0

रमन के 15 और मोदी के 7 साल में बस्तर को कुछ नहीं मिला, ब्लाक बनाने का निर्णय केंद्र का लेकिन अमल नहीं
बीआरजीएफ में राशि बंद करने से पंचायतों का काम प्रभावित

जगदलपुर। 3 साल के शासन में भूपेश सरकार ने तोंगपाल, गादीरास, गंगालूर, कुटरू जैसे सुदूर अंचल के बड़े ग्राम को तहसील बनाया जिससे जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी काम के लिए भटकने वाले ग्रामीणों को राहत मिली। बस्तर के कद्दावर नेता रहे बलीराम कश्यप के गृह क्षेत्र भानपुरी को अभी तक तहसील नहीं बनाया गया है, जबकि उनके पुत्र सांसद और मंत्री रहे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एर्राबोर, सोना कुकानार, तालनार, केरलापाल, मरईगुड़ा जैसे दुरस्थ अंचल के जगह को सोसायटी और धान खरीदी केंद्र बनाया जिससे किसानों और ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिली। बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि रमन सरकार के 15 साल और मोदी सरकार के 7 साल में बस्तर को कुछ नहीं मिला। बस्तर संभाग में 12 ब्लाक बनाए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जिस पर अमल नहीं हो रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी कई जगह ब्लाक बनने हैं लेकिन केंद्र सरकार से किसी तरह की अनुमति नहीं मिल रही है। हर बात पर हल्ला करने और आरोप लगाने वाले भाजपाईयों को केंद्र सरकार से गुजारिश करनी चाहिए। लखमा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय हर जिले को 30 करोड़ रूपये बीआरजीएफ में मिलता था इससे ग्रामीण विकास के काम होते थे जिसे मोदी सरकार ने बंद कर दिया। रमन सरकार के समय सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में अनेक स्कूल, आश्रम बंद हो गए जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से हमनें शुरू कराया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई अब होने लगी है। लखमा ने कहा कि रमन सरकार के समय बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष मुख्यमंत्री होता था। बस्तर और सरगुजा आदिवासी बेल्ट है जहां सर्वाधिक आदिवासी रहते हैं और वहां सांसद, विधायक भी अधिक संख्या में चुनाव जीत कर आते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष लखेश्वर बघेल को और उपाध्यक्ष संतराम नेताम और विक्रम शाह मंडावी को बनाया है। हमने सीएम का आभार माना। सीएम ने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास की बागडोर आदिवासी विधायकों के हाथ में होने से ज्यादा तेजी से विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इंद्रावती विकास प्राधिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने पहल की और जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी जिससे बस्तर को काफी लाभ मिलेगा।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित करने प्रतिक्षा बस स्टैंड कांप्लेक्स का निरीक्षण किया

0

आज बालोद जिले के कलेक्टर जन्मेजय मोहबे ने डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री धन्वन्तरी जन औषधि केंद्र संचालित करने के लिए प्रतिक्षा बस स्टैंड कांप्लेक्स का निरीक्षण किया जिसमें मुख्यमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ आने वाले दिनों में किया जाना है माननीय कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू और साथ मे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान, उप अभियंता भानु प्रकाश घोष ,जिला स्वच्छता प्रभारी महेंद्र साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बालोद रोहित साहू ,एवं समस्त नगर पंचायत स्टॉप उपस्थित रहे जिसमें जिलाधीश द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मुख्यमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रतिक्षा बस स्टैंड कांप्लेक्स का सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर दशहरा में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक बस्तरिया वाद्य यंत्र मुंडा बाजा का वादन किया

0

बस्तर दशहरा में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक बस्तरिया वाद्य यंत्र मुंडा बाजा का वादन किया। इस अवसर पर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक मोहन मरकाम, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, बस्तर क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार , युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुरिया दरबार पहुँच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की

0

75 दिनों के बस्तर दशहरा पर्व के आखिरी दिन लगने वाले मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए | बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व सांसद दीपक बैज की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद मुरिया दरबार में कार्यक्रम की शुरुआत की |

सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर दशहरा उत्सव में देवी मडई का आयोजन किया गया जिसमे जिला प्रशासन के सहयोग से रथ को सजाया गया जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा | आज बस्तर दशहरा विश्व में अपनी पहचान बनाये हुए है इस 75 दिवसीय दशहरा पर्व में अनेकों सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए |

मुख्यमंत्री बघेल ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री का किया गया आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर, 17 अक्टूबर 2021/ बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के तहत् लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किए। मुख्यमंत्री बघेल के आगमन पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक मोहन मरकाम विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, बस्तर क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार , युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माई दंतेश्वरी मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना किये

0

जगदलपुर. 17 अक्टूबर 2021. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे हुए हैं। उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायकगण मोहन मरकाम, राजमन बेंजाम, देवती कर्मा, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार और जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष सफीरा साहू भी मौजूद थीं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना – दशहरा मिलन

0

जगदलपुर।विजयदशमी,दशहरा के पावन पर्व पर स्थानीय धरमपुरा स्थित कृष्णा-गार्डन में वीरांगनाओ ने बड़े ही उल्लासपूर्वक गरिमामय दशहरा मिलन उत्सव मनाया गया।

सर्वप्रथम अध्यक्ष वंदना भदौरिया ने भगवान श्री रामचन्द्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।सभी वीरांगनाओ ने राम स्तुति कर सामूहिक आरती की।

बच्चों ने मनमोहक नृत्य,गीत,कविताओं से सबका मन मोह लिया,,महिलाओं ने अपने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ सदस्य चन्दा कुशवाह एवं सविता राठौर का सम्मान किया गया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाज के कल्याण के लिए कार्ययोजना पर चर्चा कर उसे पूर्ण करने का सभी ने संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बबिता भदौरिया, निशा भदौरिया, सन्तोष कुशवाह, पदमा राठौर, अदिति चौहान, अंजना सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में मीना चौहान, सुनीला तोमर,अर्चना सिंग,मधु चौहान, संध्या भदौरिया, प्रफुल्ल, गायत्री भदौरिया, साधना सिंह,नीलम सिंह,नीलम कुशवाह, उषा कुशवाह, किरण कुशवाह,सुमन राठौर, मंजू राठौर, अनिता चौहान,वीना भदौरिया, माधवी ,ममता सिंह राणा,लता साही,मंजू तोमर,ललिता, रश्मि,गीता चौहान, एवं अन्य बड़ी संख्या में वीरांगनाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष वंदना भदौरिया ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमे अपने क्षत्रिय धर्म का पालन करते हुए मान, मर्यादा,अनुशासन के साथ समाज के विकास के लिए एकजुट होकर सभी के साथ मिलजुल कर कार्य करने है।
इसी के साथ इस गरिमामय कार्यक्रम के लिए सभी को बहुत बहुत बधाई,शुभकामनाएं दी।

सरपंच ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

0

नारायणपुर – नारायणपुर जिले के रायनार ग्राम पंचायत के सरपंच ने बीती रात आत्महत्या कर ली। युवा सरपंच राकेश कोर्राम 40 वर्ष पिता सुखराम कोर्राम की मौत के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को धनोरा थाने से आने के बाद तनाव में था इसके बाद रात 11:30 बजे के आसपास घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वही मृतक की पत्नी मंगली कोर्राम व भाई के किशोर कोर्राम ने पुलिस पर आरोप लगाते बताया कि कल धनोरा टीआई गणेश यादव ने उसके भाई को धनोरा थाना बुलाकर पूछताछ कर धमकी दिया था। जिसकी वजह से राकेश कोर्राम काफी तनाव में था और उसने यह कदम उठाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

ग्रामीण देवलाल ने बताया कि मृतक सरपंच के साथ मै शुक्रवार को थाना धनोरा पहुंचा जहां पर थाना प्रभारी के द्वारा मुझे बाहर भेजा गया था। करीब आधे घंटे तक सरपंच के साथ किस विषय को लेकर बात की मुझे जानकारी नहीं है, परंतु जब सरपंच बाहर निकला तो वहां बहुत डर से कांप रहा था, कांपते-कांपते बताया कि थाना प्रभारी बार-बार मुझे जेल में डाल दूंगा वही सड़ते रहना बोल रहे है |

युवा जनप्रतिनिधि के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है वहीं सरपंच संघ जिला नारायणपुर मृतक के परिवार में दुख बॉटने रायनार पहुँचे थे। सरपंच संघ के अध्यक्ष बिसेल नाग ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जानने ग्राम रायनार पहुंचे हैं,यह जानकारी मिल रही है कि धनोरा थाना प्रभारी के द्वारा सरपंच को परेशान किया जा रहा था जिसके कारण वे मानसिक रूप से परेशान थे। एक जनप्रतिनिधि को पुलिस प्रशासन इस तरह से बार-बार थाना बुलाकर परेशान कर रहा है तो आम नागरिक की क्या दशा हो सकती है, इसके लिए उच्च अधिकारी को जांच हेतु शिकायत की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

पुलिस ने कहा नक्सलियों के दबाव में था सरपंच

थाना प्रभारी गणेश यादव से सरपंच की आत्महत्या के बारे में जानकारी दी कि सरपंच नक्सलियों के दबाव में थे पिछले 4 महीने से वह घर छोड़कर बयानार अपने ससुराल चला गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पंचायत के निर्माण कार्यों को लेकर नक्सली सरपंच राकेश कोर्राम से मोटी कमीशन की मांग कर रहे थे जिससे वह तनाव में चल रहा था इस वजह से शराब का ज्यादा सेवन कर रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरपंच को थाने में बुलाया गया था लेकिन धमकी जैसी कोई बात नहीं हुई। सरपंच के साथ गांव की साफ-सफाई को लेकर चर्चा हुई थी और धनोरा थाना से रवाना हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोप में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मंत्री का बयान निंदनीय – विक्रम ध्रुवे

0

बालोद जिला के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे द्वारा कहा कि मंत्री महोदय आमाडुला क्षेत्र के सिंघोला में आयोजित कार्यक्रम के वायरल वीडियो में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा सुकड़ी गहन की ग्रामीण आदिवासी महिलाओं द्वारा गांव में कच्ची महुआ शराब बिक्री को रोकने की मांग को लेकर शिकायत करने पहुंची महिलाओं को दी गई नसीहत छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की नीयत को स्पष्ट करती है छत्तीसगढ़ में पूर्व शराबबंदी की घोषणा हाथ में गंगाजल उठाकर करने वाले प्रदेश के मुखिया ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी शराबबंदी के क्षेत्र में कोई भी सकारात्मक पहल करने से बचते नजर आ रहे हैं उनके द्वारा करोना काल में आवश्यक वस्तुओं की सेवा उपलब्ध होने से पहले शराब दुकाने खुलवा दी वहीं आम नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रख केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो चावल को भी हजम कर जाते हैं | उनके आबकारी मंत्री राशन दुकानों में

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

मिलने वाले चने को चखने के रूप में उपयोग करने की सलाह देते हैं तो उनके मंत्रीमंडल की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ग्रामीण आदिवासी महिलाओं की अवैध शराब बिक्री रोकने की फरियाद पर मंत्री महोदया द्वारा पुरुषों को थोड़ा-थोड़ा पीने एवं पीकर सो जाने की सलाह देती है और प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश देती हैं इससे कांग्रेस सरकार की करनी है कथनी में स्पष्ट अंतर नजर आता है 15 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद, सत्ता के लोभ में आम नागरिकों एवं किसानों से झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त करने वाली कांग्रेस सरकार की पोल खुलती नजर आ रही है अपने आपको किसान पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों का दर्द भूल चुके हैं खाद बीज के लिए किसानों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है | वही पूर्ण शराबबंदी की घोषणा पर उनके सिपहसालारओं का उलूल जुनून बयान उनकी स्थिति स्पष्ट करता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS