City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैसन प्रो क्रमांक CG10 EQ 0255, ATM कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, नगदी रकम 1600 रु. एवं डमी ATM कार्ड को आरोपियों के कब्जा से किया गया जप्त

घटना करके हरियाणा एवं ओड़िसा हो जाते थे फरार

टावर डंप एवं cctv फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ओड़िशा से दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

जिला के सायबर टीम एवं बोधघाट पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए किया गया आरोपी को गिरफ्तार

नाम आरोपी :- 1. राजेश कुमार पिता रमेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डाटा थाना हांसी जिला हिसार (हरियाणा )2. भीम उर्फ़ भीमो हरिजन पिता वैद्यनाथ हरिजन उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सुतिपदर थाना कोटपाड जिला कोरापुट (ओड़िशा ) पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ATM कार्ड की अदला बदली कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी रामेश्वर बघेल पिता श्री बोरगु राम उम्र 35 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 13.02.2026 को जगदलपुर के बोधघाट चौक में स्थित इंडिया वन ATM में पैसा निकालने गया था, जहां पर उसके पीछे पीछे दो व्यक्ति भी उसके साथ ATM बूथ के अंदर घूंस गए और उसे अपने बातो में बहला फुसला कर प्रार्थी के ATM पिन कोड को पता करते हुए प्रार्थी के ATM कार्ड को अपने पास रखे डमी ATM कार्ड से बदली करके उसके साथ धोखोधड़ी करते हुए प्रार्थी के ATM कार्ड की मदद से प्रार्थी के अकॉउंट से 30 हजार रु नगदी आहरण एवं पॉस मशीन की मदद से 75 हजार रु कुल प्रार्थी के अकॉउंट से 1,05,000 रु प्रार्थी के अकॉउंट से अनाधिकृत रूप से आहरण कर ठगी किया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर 318(4)BNS अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान एवं रेंज सायबर थाना प्रभारी गौरव तिवारी के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा घटना दिनांक का घटना स्थल के पास लगे cctv कैमरा का फुटेज एकत्रित किया गया एवं आसपास के टावर डंप लेकर विश्लेषण किया गया, संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों का लोकेशन चेक किया गया, संदेही व्यक्ति का लोकेशन हिसार हरियाणा में होना पाया गया, जिसे लगातार ट्रैक किया जा रहा था, जो आज संदेही का लोकेशन कोटपाड़ (ओड़िशा ) में होना पाया गया जिसे तत्काल रेड कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि वह अपने साथी भीम उर्फ़ भीमो के साथ मिलकर दिनांक 13.02.2026 के सुबह प्रार्थी के ATM को अपने डमी ATM से बदलकर उसके अकॉउंट से कुल 1,05,000 रु निकालकर प्रार्थी के साथ ठगी करना स्वीकार किया तथा आरोपी भीम उर्फ़ भीमो से पूछताछ करने पर राजेश कुमार के साथ मिलकर अपराध घटित करना कबूल करते हुए दोनों आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैसन प्रो CG10 EQ 0255, ATM कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, आधार कार्ड, डमी ATM कार्ड एवं नगदी रकम 1,600 रु को पेश करने से आरोपियों से जप्त किया गया एवं उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर न्यायालय पेश किया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – टामेश्वर चौहान, गौरव तिवारी, सागर पाठक उ. नि. – लोकेश्वर नाग, अमित सिदार प्र. आरक्षक – पवन श्रीवास्तव, मौसम गुप्ता, अहिलेश नाग आरक्षक -सोनू गौतम, महेंद्र पटेल, परमानन्द भोयर, संदीप राणा,

जरूरतमंदों के मददगार डे नारायण सिंह बघेल का सम्मान

0

नारायणपुर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए समाजसेवी एवं पत्रकार डे नारायण सिंह बघेल को जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।डॉ. भोयर ने कहा कि गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना पीड़ितों को आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होने पर बघेल सक्रिय होकर रक्तदाताओं की व्यवस्था में सहयोग करते हैं। लंबे समय से वे जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं से संपर्क कर सेवा कार्य कर रहे हैं।सम्मान पर बघेल ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं का है, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्परता से रक्तदान करते हैं।

शहीद महेंद्र कर्मा विवि ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री

0

समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भैंसगांव व कुरुषपाल में की जनसेवा

जगदलपुर बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी भैंसगांव और कुरुषपाल के कई परिवारों के सामने भोजन, पानी और अन्य जरूरतों का संकट बना हुआ है। ऐसे में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक प्रभावित गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।टीम ने ग्रामीणों को चावल, दाल, मसाले, सोयाबड़ी, चना, पेयजल, चटाई और कपड़े उपलब्ध कराए। इस पहल का उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों में सहयोग करना रहा। राहत अभियान कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में समाज कार्य विभागाध्यक्ष डा. तुलिका शर्मा के नेतृत्व में हुआ। सहायक प्राध्यापक डा. डिगेश्वर साहू और डॉ. अनुष्का आतरम ने सहयोग किया।कुलपति ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय समाज के प्रति सेवा भाव रखना ही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने आमजन से भी आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

खोरपा में चला स्वच्छता अभियान

0

अभनपुर आदर्श ग्राम खोरपा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय स्वच्छता अभियान विधायक इंद्र कुमार साहू के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। हटरी बाजार एवं आत्मानंद स्कूल में सफाई का कार्य किया गया एवं ग्राम पंचायत भवन के पास सभा में मोदीजी देश के प्रति संकल्प का वाचन किया गया।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में देश में मनाया जा रहा जिसमें 25 वर्षो के सेवाकाल में मोदी ने देश और देशवासियो के कल्याण के लिए पूरे समर्पण भाव से काम किया है, इसके बारे में सभी को जानने की जरूरत है। हर व्यक्ति के घर में शौचालय देना, आवासहीनों को आवास देना, किसानों को किसान समान निधि प्रदान करना, महिलाओं कों गैस सुविधा उपलब्ध कराना, जनधन खातों से सबको जोड़ना, भव्य राम मंदिर निर्माण, स्वच्छता को जीवन से जोड़ना, शासन की योजना के बारे में जानना, इस अभियान को पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। अतिथि चंद्रिका बंजारे अध्यक्ष जनपद पंचायत, खेलूराम साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, सीईओ अभनपुर, मुकेश ढीढ़ी, विनोद चंद्राकर, राजा दीवान, ईश्वर साहू, राघवेंद्र साहू, छबिराम साहू, सरपंच खोरपा, पंचगण, उपस्थित रहे।

ग्रामीण अंचल के तीन शिक्षकों को मिला राज्य स्तरीय ‘एजुकेशन स्कल्पटर अवार्ड 2026

0

शैक्षिक नवाचार, FLN और गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए शिक्षकों का सम्मान

बस्तर ग्रामीण अंचलों में सीमित संसाधनों के बीच नवाचार के जरिए शिक्षा को बेहतर बनाने वाले छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय ‘एजुकेशन स्कल्पटर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। एमडी एजुकेशन सोसाइटी सरायपाली एवं ‘शिक्षा सारांश’ शैक्षिक मासिक पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में तथा कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी सह शिक्षाविद शिल्पी सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सुधीर गौतम, कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव संदीप गांधी, भूमि बिल्डकॉन एंड डेवलपर्स रायपुर के प्रतिनिधि प्रमोद डेहरी एवं डॉ. अनिल कुमार प्रधान ने शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला ढाबामारी के सहायक शिक्षक नोगेश्वर कुमार साहू को TLM, खेल-खेल में सीखने, FLN, पालक-शिक्षक संवाद और बाल-मित्रवत वातावरण विकसित करने के लिए सम्मान मिला। उनके प्रयासों से बच्चों की उपस्थिति तथा विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता बढ़ी है।वहीं शासकीय प्राथमिक शाला दोदरगुड़ा के सहायक शिक्षक पीयूष कुमार पाल को ग्रामीण समुदाय से बेहतर समन्वय, बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा FLN के क्षेत्र में DRG एवं BRG के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शासकीय प्राथमिक शाला लिमऊपदर बिन्ता के सहायक शिक्षक श्याम सिंह नुरेटी को अंग्रेजी विषय में गतिविधि आधारित शिक्षण, TLM के उपयोग तथा खेलकूद, चित्रकला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सम्मान मिला।आयोजन समिति ने शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ऐसे शिक्षक अपनी रचनात्मक पहल से बच्चों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

हंडा निकालने नरबलि का षड्यंत्र, पुलिस ने बताया अफवाहदो गिरफ्तार अन्य पर अपराध पंजीबद्ध

0

जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र की ग्राम कोहकापाल में नरबलि दिए जाने संबंधी खबरें सोशल मीडिया में बीते दो दिनों से वायरल हो रही थी. दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद आज इस मामले का पटाक्षेप हुआ. नगरनार पुलिस ने नरबलि के प्रयास जैसी बातों को अफवाह बताया है. पुलिस के अनुसार ग्राम कोहकापाल में एक किशोर बालक को कुछ व्यक्तियों ने गलत तरीके से रोखकर रखा था. तंत्र-मंत्र से संबंधित गतिविधि की सूचना के बाद बीते दो दिन से लगातार जांच की जा रही थी।प्रकरण में पुलिस द्वारा पीड़ित/प्रार्थी, संबंधित व्यक्तियों एवं अन्य संभावित गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित व्यक्तियों ने सोने का हंडा प्राप्त होने की अंधविश्वासपूर्ण धारणा के चलते किशोर बालक के साथ तंत्र-मंत्र संबंधी गतिविधि की गई थी। पुलिस जांच में अब तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है जिससे यह प्रमाणित हो कि किशोर की नरबली देने का प्रयास किया गया था. अथवा नरबली की कोई योजना थी।

सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित हो रही नरबली संबंधी बातें जांच में पुष्ट नहीं हुई हैं।घटना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना नगरनार में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अब तक दो मुख्य आरोपी गोनसाय एवं लखीराम को हिरासत में लिया गया है तथा जिन्होने पूजा पाठ किया उनका नाम भी अपराध मे जोडा गया है । आरोपियों से पूछताछ एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। जांच के दौरान यदि अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने जारी की अपील पुलिस आमजन से अपील करती है कि घटना के संबंध में बिना सत्यापन के अफवाहों अथवा अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।पहले भी हो चुकी घटनाएं बस्तर में अंधविश्वास के चलते इस प्रकार की कई घटनाएं पहले भी सामने आई है. दो दशक पूर्व तत्कालीन क्राइम स्क्वाड ने ओड़िशा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उन पर आरोप था कि एक सामान्य कांच की बोतल को जादुई बोतल बताकर शहर के एक व्यापारी को ढाई लाख में बेचा गया था. गड़े धन की लालच में नरबलि के आरोप भी पूर्व में लगे हैं पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. इसके अलावा राम लक्ष्मण की तस्वीर मुद्रित पुराने सिक्कों के बारे में भी काफी समय तक अफवाहों का बाजार गर्म रहा। इस सिक्के की कीमत लाखों में बताई जाती रही. महानगरों से लोग बस्तर में पुराने राम लक्ष्मण के सिक्के खरीदने घूमते देखे गए थे. मान्यता थी कि यह सिक्का चावल के दाने दूर से खींच लेता था. इसमें यूरेनियम का मात्रा होने से इसे अधिक कीमतों में खरीदा जा रहा था. इन सिक्कों के चलते हत्या जैसी वारदात भी में सामने आई थी ।

विकसित भारत पर व्याख्यान

0

अभनपुर आत्मानंद स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा समर्पण शसक्त युवा विकसित भारत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों अदभूत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। विकासित भारत के विषय पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि इंद्र कुमार साहू विधायक अभनपुर, चंद्रिका बंजारे अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, उत्रसेन गहिवारे नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, पार्षद मीना साहू व चंपा लेदेकर, बीईओ जैन, प्राचार्य आत्मानंद स्कूल अभनपुर, अध्यक्ष गोयल भट्ट आत्मानंद स्कूल, राधवेंद्र साहू, वेदप्रकाश, विनोद चंद्राकर उपस्थित रहे

बस्तर की पत्रकारिता को फिर मिला राज्य स्तर पर सम्मान

0

वरिष्ठ पत्रकार अनिल सामंत सम्मानित

जगदलपुर बस्तर की पत्रकारिता को राज्य स्तर पर एक बार फिर सम्मान मिला है। एक दैनिक समाचार पत्र के बस्तर संभाग प्रमुख अनिल सामंत को पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेमेतरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें मोमेंटो, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

विशेष बात यह है कि पत्रकारिता के क्षेत्र में अनिल सामंत को इससे पहले भी राज्य स्तरीय सम्मान मिल चुका है। एक अन्य दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत रहने के दौरान भी उन्हें पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया था। अब दूसरे समाचार पत्र के बस्तर संभाग प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए उन्हें पुनः राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। लगातार दूसरी बार मिला यह सम्मान उनकी लंबी पत्रकारिता यात्रा और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों की राज्य स्तर पर मिली पहचान के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, आलोक मेहता, अखबार के प्रधान संपादक यशवंत धोटे एवं समाचार संपादक संदीप दीवान सहित अन्य अतिथियों ने अनिल सामंत को सम्मानित किया।

बस्तर के लिए गौरव का क्षण: राणा

राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर राजस्व सभापति एवं पार्षद संग्राम सिंह राणा ने अनिल सामंत को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर संभाग से जुड़े पत्रकार का राज्य स्तर पर सम्मानित होना पूरे बस्तर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अनिल सामंत ने पत्रकारिता के माध्यम से बस्तर के मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। उनके कार्यों ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान केवल व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने वालों के लिए प्रेरणा भी हैं। इससे युवा पत्रकारों को जनसरोकारों से जुड़कर अपनी भूमिका मजबूत करने का संदेश मिलता है। सम्मान समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ सरगुजा और बस्तर से पहुंचे पत्रकार,बेमेतरा के समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गड़े धन के लिए बच्चे की बलि देने की तैयारी?

0

कोहकापाल में 12 वर्षीय बच्चे को तांत्रिक क्रियाओं में शामिल करने का आरोप

गड़े धन का हंडा पाने के लिए नरबलि की तैयारी का दावा

ग्रामीणों ने एसपी से लगाई जांच की गुहार

बकावंड बस्तर जिले की बकावंड तहसील अंतर्गत ग्राम कोहकापाल में 12 वर्षीय बच्चे को कथित तांत्रिक क्रियाओं में शामिल किए जाने का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बाहर जंगल में जमीन के अंदर दबे कथित धन, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘हंडा’ कहा जाता है, को निकालने के लिए तांत्रिक गतिविधियां की जा रही थीं और इसी दौरान बच्चे को निशाना बनाया गया और उसकी बलि देने की तैयारी की गई थी।

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे की आंखों पर करीब तीन दिनों तक पट्टी बांधकर उसे अलग-अलग तांत्रिक क्रियाओं में शामिल किया गया। ग्रामीणों का दावा है कि कथित रूप से गड़े धन को हासिल करने के लिए बच्चे की बलि देने की तैयारी की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीण कथित तांत्रिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगरनार थाना पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना स्तर पर उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके द्वारा दिए गए आवेदन को फाड़ दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर से स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर बच्चे के परिजनों सहित ग्रामीण जगदलपुर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कथित तांत्रिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ समय रहते जांच और कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी अन्य बच्चे को भी निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कटघरे में पुलिस

सुशासन सरकार में प्रशासनिक लचरता के कारण अब जादू टोना, तांत्रिक क्रियाओं से पुराने गड़े धन को किस विधि से निकाली जाए जैसी हरकत सामने आ रही है। नर बलि देने की कुत्सित मानसिकता और नगरनार पुलिस की कार्यप्रणाली ने इस मामले में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को दंड देने के बजाय संरक्षण देने पर आमदा है। बकावंड ब्लॉक की घटना को नगरनार पुलिस सुलझाने के बजाय बहुत ही हल्के में लेकर अपनी लचर कार्यप्रणाली का नमूना पेश किया है। जिस पुलिस कर्मी ने ग्रामीणों का आवेदन फाड़ कर फेंक दिया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

आगामी त्योहारों को लेकर बस्तर पुलिस और बस परिवहन संघ की बैठक

0

सफर सुरक्षित बनाने बस्तर पुलिस ने कसी कमर

परिवहन संघ की ली बैठक, दिए दिशा निर्देश

जगदलपुर आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए बस्तर पुलिस और बस परिवहन संघ की महत्वपूर्ण बैठक त्रिवेणी परिसर में आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव, भीड़ नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक बस्तर शालभ कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में बस परिवहन संघ एवं विभिन्न ट्रैवल्स संचालकों सहित करीब 45 पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में बसों में स्पीड गवर्नर की जांच, फर्स्ट एड बॉक्स, सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन खिड़की की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बसों की पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और अवैध पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सड़क पर बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव के बीच दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। बैठक में विश्वनाथ ट्रैवल्स के संचालक अनुज कुमार सिंह, एआरएमटी ट्रैवल्स के संचालक दिलीप सुंदरानी, गुप्ता ट्रैवल्स के संचालक संजय गुप्ता, कुशवाहा ट्रैवल्स के संचालक विक्रम सिंह कुशवाहा, भारत ट्रैवल्स के संचालक नितिन तिवारी, तन्मना ट्रैवल्स के संचालक भीम कश्यप, रॉयल ट्रैवल्स के संचालक बिजेंद्र समरथ सहित अन्य ट्रैवल्स संचालक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान यातायात उप पुलिस अधीक्षक जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी मुखुदन सिंह नाग, निरीक्षक कमलेश देवांगन, बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, एसआई सुदर्शन दुबे, राजकुमार आडिल, प्रधान आरक्षक प्रकाश देवांगन, आरक्षक समरथ मरकाम, नोमलाल साहू, तरुण पटेल, परमेश्वर मंडावी, सैनिक वेदप्रकाश राजपूत सहित यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS