City Media - Page 1023 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1023

पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर वृक्षारोपण

0

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा आज 28 अगस्त राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के, पावन, अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए , पर्यावरण दिवस पर राजहरा खदान के आयुर्वेदिक उद्यान में वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित सभी सदस्यों से अपील किया गया की

पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में अपना अमिट योगदान देवें और लोगों के बीच जागरूकता पैदा करें की ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करे ,पॉलिथीन का उपयोग बिल्कुल भी न करें और जनमानस से भी अपील करें की, प्रकृति की रक्षा करने हेतु पालीथीन का उपयोग न करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पोला त्यौहार में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेलकूद का आयोजन

0

कोरर – कांकेर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत अंडी में पोला त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पारम्परिक खेलकूद का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों ने भाग लिया, इसके पश्चात प्रतिभागियों को आकर्षक पुरुस्कृत किया गया,इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भुमिका ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच महोदय श्रीमती सुमित्रा भाई सलाम उपसरपंच राजकुमार जैन हमारे राजीव युवा क्लब मितान के अध्यक्ष मोहन सलाम सचिव श्रीमती निशा साहू कोषाध्यक्ष सरोज निषाद ग्राम के वरिष्ठ नागरिक जगदीश यादव जी विष्णु कावड़े संतोष टेकाम कुलेश्वरी साहू महेश उसेंडी इनके कर कमलों से इस पर्व को मनाया गया

आयोजन कार्यक्रम बैला दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम स्थान जितेश निषाद द्वितीय रोशन कावडे कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता प्रथम निहारिका कावडे द्वितीय जितेंद्र निषाद हांडी फोड़ प्रतियोगिता प्रथम नंदिनी निषाद बालक वर्ग विनय कुमार दुगा कबड्डी प्रतियोगिता प्रथम अंडी पटेलपारा द्वितीय अंडी खास पारा नारियल फेंक प्रतियोगिता प्रथम त्रिलोक मरकाम योगेश कुमार सुआ

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक से लौट रहे कवासी लखमा की तबियत अचानक ख़राब

0

जगदलपुर – प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति देखने सदस्यों के साथ पहुंचे लोक लेखा समिति के चेयरमेन तथा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार की शाम उद्योग मंत्री कवासी लखमा के निवास पहुंच कर उनका हाल जाना। उन्होंने अचानक अस्वस्थ हुए कवासी लखमा की तबियत के बारे में जानकारी लेकर विश्राम करने की सलाह दी। गौरतलब है कि कोंडागांव में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। कोंडागांव से लौटकर वे रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती रहे। जहां से डिस्चार्ज के बाद अपने बंगले में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस सांसद अपनी पत्नी के साथ कवासी लखमा के बंगले पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि लगातार कार्यक्रमों के चलते अस्वस्थ हो गए थे। अब उपचार के बाद उनकी तबियत ठीक है।

नाबालिक लड़की की हत्या का गुत्थी पुलिस द्वारा 10 घंटे के अंदर सुलझाई

0

दनांक 27.08.2022 को थाना डौण्ड़ीलोहारा क्षेत्र की पीड़ित बालिका अपनी सहेली के साथ मछली पकड़ने गई थी, जो घर वापस नही आने पर परिजन द्वारा थाना डौण्डीलोहारा में सूचना दी गई, सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्दशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में तत्काल थाना डौण्डीलोहारा, थाना देवरी एवं सायबर सेल की टीम गठित कर पीड़िता की खोजबीन ग्राम के खेत, नदी, नाले में ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही थी।

खोजबीन के दौरान पीड़िता का शव ग्राम से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मेड़ पर मृत अवस्था में पाया गया। मौके पर मर्ग इंटीमेशन कायमी कर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही के बाद अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना डौण्डीलोहारा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम द्वारा आरेापी की पतासाजी शुरू गई, प्रकरण के संदेही संजय यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के सतत् मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हुए घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। उक्त हत्या की गुत्थी को सुलझाने व आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कौर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा श्री मनोज तिर्की के नेतृत्व में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक टी.एस. पट्टावी थाना प्रभारी देवरी वीणा, प्रभारी सायबर सेल दिलेश्वर चन्द्रवशी, सायबर सेल स्टाफ, थाना डौण्डीलोहारा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

धोखाधड़ी करने वाली डाकपाल गिरफ्तार 

0

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या०) बालोद सुश्री नवनीत कौर एवं थाना प्रभारी निरीक्षक टी.एस. पट्टावी थाना डौण्डीलोहारा के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी संजारी सउनि गौकरण भण्डारी के द्वारा हमराह स्टॉफ के चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 150/22 धारा 420, 409, भादवि की आरोपिया श्रीमती पद्मनी कुर्रे पिता सदन लाल बारले उम्र 27 साल निवासी रायपुरा थाना डौण्डीलोहारा हॉल निवासी न्यु सुभाष नगर मितान चौक दुर्ग वार्ड नं. 42 जिला दुर्ग छ0ग0 ने प्रकरण में ग्राम खेरथा बाजार शाखा डॉक घर में डाकपाल पद पर रहते हुए वर्ष 2014 से 2018 के मध्य डॉक घर के विभिन्न खाता धारकों से कुल 9 खाता में जमा रकम 33,800 रू. को शासकीय कार्य में रहते हुए धोखाधड़ी कर गबन किया है। विवेचना दौरान आज दिनांक 28.08.2022 को उक्त आरोपिया से पुछताछ कर उनके द्वारा जुर्म करना स्वीकर करने से विधिवत् गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गौरीशंकर श्रीवास बने गुंडरदेही विधानसभा प्रभारी

0

भारतीय जनता पार्टी में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही पूरे प्रदेश में संगठन स्तर पर पार्टी द्वारा फेरबदल का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुंडरदेही विधानसभा के प्रभारी के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास को बनाया गया है। गौरी शंकर श्रीवास जो कि पूर्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं ,जिनके ऊपर राज्य सरकार की टेढ़ी नजर हमेशा रहती है ।

गौरीशंकर श्रीवास भाजपा के तेजतर्रार फायर ब्रांड नेता के रूप में जाने जाते हैं। जो लगातार टीवी चैनलों में व डिबेट कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं। ऐसे तेजतर्रार नेता के गुंडरदेही विधानसभा में प्रभारी बनकर आने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार हुआ है ।गुंडरदेही मंडल के मंडल अध्यक्ष ने श्रीवास् के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया व आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व भाजपा संगठन में मजबूती आएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन स्थानीय गुंडरदेही भाजपा कार्यालय में दिनांक 30 अगस्त को रखा गया जिसमें विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर श्रीवास जी का आगमन होगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर फरार आरोपी गिरफ्तार

0

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी। मामले का थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर

परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राषि नही देकर निर्देषोकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 04 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंषा अनुसार श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वे दी व सायबर सेल डी.एस.पी श्री राजेष बागडे के द्वारा एक विषेष टीम तैयार कर आरोपी पताष हेतु भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) टीम को रवाना किया गया था। टीम के द्वारा भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) मे ं विगत 07 दिवस तक कैम्प लगाकर आरोपीगण के द्वारा दिये गये एक-एक पता पर टीम के द्वारा विभिन्न वेष-भुषा में जमीन स्तर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक डायरेक्टर उपेन्द्र सिंह तोमर पिता श्री भगवानसिंह तोमर उम्र 34 साल पता:- सिंघया नगर शब्द प्रताप आश्रम के पास लष्कर ग्वालियर जिला ग्वालियर(मध्यप्रदेष) जो अपना मुल निवास को छुपाकर वर्तमान में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पुलिस कार्यालय जिला भिण्ड(म.प्र.) में नौकरी कर रहा है कि सूचना पर उनके सकुनत स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, कवंर चौकी प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक योगेष सिन्हा, प्रवीण साहू, पिपेष्वर बंजारे, भोपसिंह साहू, मिथलेश यादव, की सराहनीय भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाष बालोद पुलिस को मिली फलता।


उक्त कंपनी के विरूद्व जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्व है। गठित टीम के द्वारा 07 दिवस तक भिण्ड, मुरैना एवं ग्वालियर(म.प्र) में लगाया कैम्प। कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर त्यागपत्र देकर कर रहा था पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर नौकरी। आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को बदलकर कर रहा था, जिला भिण्ड में नौकरी। उक्त कंपनी के 05 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार। उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्व किया गया है।

मिचनार के बाद तामड़ाघूमर और मेंदरी घूमर भी पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित – सांसद दीपक बैज

0

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है जिसे देखते हुए लगातार सांसद श्री दीपक बैज बस्तर के पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उस स्थल को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि वहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके।

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है जिसे देखते हुए लगातार सांसद दीपक बैज बस्तर के पर्यटन स्थलों का दौरा कर वहां के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए उस स्थल को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है ताकि वहां के ग्रामीणों को रोजगार मिल सके साथ ही साथ पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप व स्थानीय सरपंच एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

कांग्रेस अपने ही जन घोषणा वादे से रही मुकर : विक्रम धुर्वे

0

दल्लीराजहरा/डौण्डी,27 अगस्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद व सांसद प्रतिनिधि, विक्रम ध्रुवे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार चुनाव पूर्व अपने चुनावी जन घोषणा में 2500 रूपये बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जिस पर युवाओं ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी बना दिये आज कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता संभाले करीब साढ़े तीन वर्ष होने जा रहा है युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए आंदोलन कर रहे हैं मुख्यमंत्री का निवास का घेराव कर रहे हैं वही सरकार के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे सार्वजनिक पत्रकारवार्ता में कह रहे की हमने जनघोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता का कोई उल्लेख व वादा ही नहीं किया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री का इस प्रकार झूठ बोलना लाखों युवाओं के साथ खिलवाड़ व अपमान है। जिलाध्यक्ष ध्रुवे ने आगे कहा की आज प्रदेश के शहर एवं ग्रामों में जितने भी विकास कार्य हो रहे हैं

केन्द्र की योजनाओं के तहत हो रही है जब प्रदेश सरकार ठीक तरह से इन योजनाओं को धरातल में क्रियान्वयन नहीं कर पाती है तब केन्द्र सरकार का रोना रोकर जनता को भ्रमित करने में लग जाती है। श्री ध्रुवे ने यह भी कहा की प्रदेश शासन अपने वाहवाही व वोट के लिए जनता युवाओं यहां तक शासकीय कर्मचारी अधिकारियों से चुनावी घोषणा कर देती है पर जब उसे पूरा करने का समय आता है तो सरकार के मंत्री प्रवक्ता कहा देते हैं की हमने तो इस संबंध में कोई जन घोषणा नहीं किये थे और अपने ही घोषणा को पूरी तरह भूल जाते हैं आज शासन के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठ गये हैं जिससे जनता के मूलभूत समस्याओं में परेशानी आ रही है लेकिन शासन इस मामले में कोई निर्णय नही ले रही है उन्होने यह भी कहा की प्रदेश शासन के साढ़े तीन साल के राज में गांव गरीब किसान युवा कर्मचारी अधिकारी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं ऐसे झूठे राज्य सरकार के मंत्रियों को आने वाले समय में राज्य के युवा कर्मचारी अधिकारी सहित जनता इनका सही जवाब देगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन को ताक में रख कर रहे कार्य

0

दल्लीराजहरा – नगर के वार्ड क्रमांक 26 के रेलवे कॉलोनियों में साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है। दल्लीराजहरा रेल्वे के अधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। वही रेलवे कालोनी में जमे कूड़े करकट और गंदगी में बारिश होने कूड़ा सड़ने से भयंकर बदबू हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। नालियों की भी ठीक ढंग से सफाई नहीं हो रही है। इससे रेलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलकर्मचारी और उनके परिवार के लोगों को रहने के लिए रेलवे कॉलोनियों में सैकड़ों क्वार्टर बनाए गए हैं। यहां सैकड़ों लोग रहते हैं। रेलवे कॉलोनी सहित रेलवे स्टेशन के आसपास की साफ-सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। रेलवे में नियुक्त सफाई कर्मियों का ठेका खत्म होने और नए सफाई कर्मियों की भर्ती न होने से गिने-चुने सफाईकर्मी हैं। ऐसे में रेलवे ठेका और अनुबंध पर कॉलोनी व रेलवे परिसर में सफाई करा रहा है। यहां नियमित रूप से निगरानी नहीं की जा रही है।

इसका असर रेलवे कॉलोनियों में फैली गंदगी के रूप में दिख रहा है। रेल्वे में कार्यकर्त कर्मचारियों ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि कॉलोनी में नियमित साफ-सफाई कराने को लेकर कई स्थानीय रेलवे यूनियन संगठन ने कई बार संबंधित विभाग को पत्रचार किया। उसके बाद रेल अधिकारी ने सफाई अभियान भी चलाया। मगर समय बीतने के बाद कॉलोनी में मॉनसून से जंगली पेड़ उगे और जंगल से क्वाटर घिर गया। स्थानीय रेल कर्मचारियों उनके परिवारों ने कॉलोनी में सफाई कराने की मांग संबंधित विभाग के अधिकारियों से की है, ताकि कोई भी रेलकर्मी गंभीर बीमारी के चपेट में नहीं आए।वही दूसरी ओर प्रशान्त सीएसएम कहते है की सफाई कर्मचारियों का ठेका खत्म हो गया है इसलिए रेलवे कालोनियों की सफाई नही हो पा रही है। और स्टेशन में पूर्व में 5 सफाई कर्मचारी थे जो कि अब 2 ही रह गए तो सुबह शाम सफाई होती है।

पार्षद ने वार्ड की सफाई के लिए रेलवे को लिखा था पत्र

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर के वार्ड 26 रेलवे कालोनी की सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड पार्षद टी ज्योति ने रेलवे प्रबंधक रायपुर को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि दल्लीराजहरा रेलवे क्षेत्र में लगभग 200 रेलवे कर्मचारियों के निवास हेतु रेलवे क्वार्टर निर्मित है, जिसकी साफ सफाई पूर्व में रेलवे द्वारा किया जाता रहा है, किन्तु अब साफ सफाई का कार्य बंद करा दिया गया है. क्वाटरों में सफाई व्यवस्था नहीं होने से निवासियों को काफी दिक्कतों एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वर्तमान कोरोना महामारी के दौर में साफ सफाई नहीं कराने से कॉलोनी के निवासियों को संकमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. रेलवे कर्मचारी व उनके परिवार के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण रेलवे क्वाटरों की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त कराने का कष्ट करें या फिर यह कार्य नगरपालिका को इसकी जिम्मेदारी दी जाये, जिस प्रकार भिलाई एवं रायपुर नगर पालिका, नगर निगम को साफ- सफाई की व्यवस्था के लिए यूजर चार्ज देकर व्यवस्था करायी जाती है. उसी तर्ज पर दल्ली राजहरा नगर पालिका को भी रेलवे क्वार्टरों की सम्पूर्ण साफ सफाई का कार्य की जिम्मेदारी यूजर चार्ज द्वारा करायी जाये, जिससे रेलवे क्वाटरों की सफाई की गम्भीर समस्या का समाधान हो सके। सफाई विभाग का टेंडर खत्म हो गया है। और टेंडर कब होगा यह जानकारी देने के लिए पीआरओ से पूछ सकते है। हमे मीडिया में जवाब देने से मना किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS