City Media - Page 1037 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1037

आज़ादी की हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलने वाली कांग्रेस की 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

0

♦️आज बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेटावंड, सेमलनार, इच्छापुर, मावलीगुडा, खोरखोशा, दुबेउमरगांव, बालेंगा में आज़ादी का गौरव पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्तााओं ने स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों को याद किये इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक बड़े उत्साह से शामिल हुए लोगों के उत्साह से यह आयोजन बेहद कामयाब रहा |

♦️देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महापुरुषों ने ऐसे राष्ट्र का सपना देखा था, जहां ऊंच-नीच, भेदभाव न हो, सब समान हो देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े लोकतंत्र की स्थापना के बाद उनका यह सपना पूरा हुआ आज हमारी ज़िम्मेदारी है कि अपनी आज़ादी को कमज़ोर न होने दें इसी संकल्प के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सेमलनार तालुर,रेटावंड,इच्छापुर, मावलीगुडा, खोरखोशा, दुबेउमरगांव, बालेंगा में आज़ादी की गौरव यात्रा में शामिल हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित होकर इस यात्रा को सफल बनाया |

♦️बस्तर विधायक जी ने दूरभाष के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा है कि देश की प्रगति में कांग्रेस सरकार का योगदान है देश मे जहाँ अन्न पैदा नही होता था उसे आधुनिकीकरण करने का श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी जी का है गरीबो को रोटी कपड़ा मकान व्यवस्था भी कांग्रेस सरकार ने किया मोबाइल जनक क्रांति लाने का कार्य राजीव गांधी ने किया नरसिम्हा राव जी ने राम मंदिर प्रवेश द्वार खुलवाने के कार्य और मनमोहन सिंह ने सड़को की जल सहित पुल पुलिया के निर्माण का श्रेय भी कांग्रेस की सरकार मे हुआ है कर्मचारीयो के लिए 6 वा वेतनमान देने का कार्य भी किया है भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास करने का काम भी किया है |

आज़ादी की गौरव यात्रा पूरे जोश व उत्साह के साथ आज हुई पूर्ण, ब्लॉक मुख्यालय नानगुर में जनसभा के साथ हुआ भव्य समापन..

0

🇨🇮 तिरंगा हमारी आन-बान- शान व पहचान है – रेखचन्द जैन/राजीव शर्मा

🇨🇮 यह यात्रा संभाग मुख्यालय जगदलपुर के माड़िया चौक से 9 अगस्त को प्रारम्भ होकर विभिन्न वार्डो व ग्राम-पंचायतों से होती हुई नानगुर ब्लॉक में समाप्त हुई.

🇨🇮 कार्यक्रम के प्रभारी/विधायक रेखचंद जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा इस यात्रा में सम्मिलित सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं सहित प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु आभार व कृतज्ञता व्यक्त की.

🇨🇮 इस पूरी पदयात्रा के दैरान पदयात्रियों ने गांव गली, पारा, मोहल्ला, टोला में ग्रामीणों के घरों में जाकर उनका हालचाल जाना व चर्चा की.

🇨🇮 शहीद महापुरुष व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे के गगनभेदी नारों से गूंजती यात्रा का मकसद आमजन को हमारे गौरवशाली इतिहास को याद दिलाना और इसके बारे में बताना है.

🇨🇮 आजादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण कर अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करती है…

जगदलपुर १३.८.२०२२
↪️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यक्रम प्रभारी रेखचन्द जैन व जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में आजादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर आजादी की गौरव यात्रा का आज पांचवा दिन नानगुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें माझीगुड़ा, सीड़मुड़, अलनार, गुड़ापारा, सहित नानगुर पहुंची। हल्की फुहारों के बावजूद ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, विभिन्न चौक चौराहों में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया, पदयात्रा के दौरान पढ़ने वाले धार्मिक स्थलों में विधिवत पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। पदयात्रा में जगह-जगह बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नेताओं ने आजादी के इतिहास सहित भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते उनकी उपलब्धियों को बताया।आज़ादी की यह गौरव यात्रा हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुनः स्मरण करने और आगे की यात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। नेताद्वय ने कहा कि आजादी की इस गौरव यात्रा अभियान के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ वासी उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं जिनके बलिदान व कुर्बानियों से देश आजाद हुआ हम इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता पर भी अपने गर्व को व्यक्त कर रहे हैं। नेताद्वय ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने केवल स्वतंत्र भारत की कल्पना ही नहीं की थी बल्कि वह छुआछूत से मुक्त स्वतंत्र भारत की दिशा में भी सक्रिय थे वह भारतीयों को सत्य के प्रति प्रतिबद्ध निर्भय और प्रेम से परिपूर्ण बनाना चाहते थे वह सामूहिक विकास चाहते थे गांधीजी ने ऐसे भारत की कल्पना की जहां आमजन न केवल स्वतंत्र हो बल्कि सिद्धांतवादी नैतिक और न्याय पूर्ण भी हो। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से किसानों के आय श्रोत बढ़ा है। महिलाये आत्मनिर्भर बनी है आसमान से बरसती वर्षा भी आजादी का जश्न मनाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के कदम रोक नहीं पाई आज़ादी की गौरव यात्रा ग्रामीण अंचलों के जिस-जिस पंचायत से गुजरी क्षेत्र की महिलाओ,बुजुर्ग सहित युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नानगुर में जनसभा को सम्बोधित करने पश्चात इस यात्रा का समापन करते हुए नेताद्वय ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इस पूरी यात्रा में सहभागिता दर्ज करने वालों के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त की।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में जनपद अध्यक्ष/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हर्षोल्लास के साथ देश मना रहा अमृत महोत्सव, हर घर तिंरगा लगाने की अपील:- केदार कश्यप

0

लहराया तिरंगा, देशभक्ति गीतों पर थिरके युवा, आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर निकली तिरंगा यात्रा

जगदलपुर/भानपुरी :- आजादी का 75वे अमृत महोत्सव पुरा भारत देश हर्षोल्लास के साथ बना रहा हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान से भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया हैं और आज भाजपा मंडल भानपुरी ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी के नेतृत्व में देश भक्ति गीतों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से निकालकर क्षेत्रवासियो को प्रेरित किया एवम् हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी ने कहा की देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रुप में पुरा देश बना रहा हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अमृत महोत्सव के निमित हर घर तिंरगा फहराने ने का आह्वान किया हैं।

आगे कश्यप जी ने कहा की देश की आजादी के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे वीर शहीदों को नमन करते हुऐ क्षेत्र की जनता से अपील की सभी अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा फहराकर उन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देवे।

पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप जी ने प्रधानमंत्री मान. श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा की राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में संशोधन करते हुऐ समस्त देशवासियों को अपने अपने घरों पर तिंरगा फहराकर गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

भाजपा भानपुरी मंडल के तिंरगा यात्रा के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष सन्तोष बघेल, निर्देश दीवान, श्रीमती टिकेश्वरी मंडावी, विजय पांडे, भूषण गुप्ता, एवम् मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

एफ/188 बटा सी.आर.पी.एफ पुसपाल घाट, बस्तर द्वारा हर घर तिरंगा का आयोजन

0

भानपुरी —-आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर ” हर घर तिरंगा अभियान के तहत एफ / 188 बटालियन के ० रि ० पु o बल पुसपालघाट ( बस्तर ) द्वारा . भावेश चौधरी कमाण्डेन्ट 188 बटा 0 के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा रैली , स्कूली बच्चो तथा गामीणो के साथ वॉकथॉन का आयोजन किया गया । तिरंगा रैली में बच्चो व ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बच्चो एवं ग्ग्रमिणो का उत्साह देखते ही बन रहा था । ” हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ – साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढाना है . इस अवसर पर बन्ना राम सहायक कमाण्डेन्ट ने आजादी की दास्तान के साथ तिरंगे के महत्व को बताया । आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । तिरंगा हमारा राष्ट्रीय गौरव हैं । तिरंगे की गरिमा को हमेशा बनाए रखना चाहिए |

इस अवसर पर रतेगा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य एवं हाई स्कूल व मिडिल स्कूल के अध्यापक गण एफ / 188 सीआरपीएफ के अधिनस्थ अधिकारी व जवान तथा सैकडो ग्ामीण उपस्थित थे । वॉकथॉन के उपरांत ग्ामीणो व स्कूली बच्चो को तिरंगा वितरित किया गया तथा ग्ामीणो को अपने घरो पर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया गया । स्कूली बच्चो ने इस अवसर पर आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली बच्चो को बन्नाराम सहायक कमाण्डेन्ट एफ / 188 बटालियन द्वारा परितोषिक भी प्रदान किया गया |

आजादी के 75 वर्ष गांठ अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा से निकली हर-घर तिरंगा रैली

0

आजादी के 75 वे वर्षगांठ अमृत महोत्सव, हीरक जयंती ,नगर पंचायत से निकली घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा की रैली सभी ने दिया तिरंगे को सम्मान गोपी साहू अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारादेश की तिरंगा हमारी आन बान शान इसे हम झुकने नहीं देंगे,,, लोकेश्वरी गोपी साहूदेश भक्ति का जुनून दिखा सभी जनप्रतिनिधियों मे लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष और सभी पार्षद युवा साथी ने थामी तिरंगे अपने हाथ में किया लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित


लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में आज आजादी के 75 वे वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में आगाज किया गया इसके तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत नगर पंचायत डौंडीलोहारा से रैली के माध्यम से पूरे नगर में आजादी की अमृत महोत्सव 75 वे वर्षगांठ को पूरे जोश खरोश के साथ आम नागरिकों को घर-घर में तिरंगा लगाने के लिए रैली के माध्यम से प्रेरित की गई जिसमें नगर पंचायत डौंडीलोहारा के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि अधिकारी युवा ब्रिगेड के साथी महिला स्व सहायता समूह की माताएं बहने व आम नागरिकों ने बरजर कर आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए हिस्सा लिए और घर-घर तिरंगा लगाने के लिए जनमानस को प्रेरित किया और महात्मा गांधी अमर रहे, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला अमर रहे, राजेंद्र एपीजे अब्दुल कलाम अमर रहे राजेंद्र प्रसाद शुक्ल अमर रहे सुभाष चंद्र बोस अमर रहे,पंडित जवाहरलाल नेहरु अमर रहे, इंदिरा गांधी अमर रहे राजीव गांधी अमर रहे वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद भारत माता की जय तिरंगे झंडे की जय नारों से पूरे नगर गूंज उठा, इस कार्यक्रम में लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नगर पंचायत डौंडीलोहारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान हमारे नगर पंचायत के सभापति झुमुक लाल कोसमा, अनीता साहू ,शोभा सिंह राजपूत, शोहदरा देवांगन पार्षद साथी माया जयेश ठाकुर, अशोक चनाप, दशोदा भूआर्य सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष कमलेश सिंह टाक जिला महासचिव यूथ कांग्रेस साकेत साहू मोहन कोसमा दारा निषाद पप्पू यादव, जय शंकर चंद्रवंशी, रितेश कतलाम ,सरिता यादव, गौरी सोनी ,सुनीता विश्वकर्मा, रेशमा बघेल ,भानु बघेल, सावित्री बघेल, सरस्वती बघेल ,नीरा गायकवाड, निर्मला बारले, लक्ष्मी उइके प्रकाश ठाकुर नीलकंठ ठाकुर पुरुषोत्तम चंद्राकर सुभाष श्रीवास्तव रामगुलाल सिन्हा गोविंद उइके दीपक यादव घनश्याम कोसमा राजेश यादव लखनलाल लक्ष्मी तिवारी इरावती कोलियारे नगर अध्यक्ष गोपी साहू महेंद्र कुमार साहू राजेश यादव ईश्वर आर्य हितेंद्र कुमार प्रकाश कोसमा आदि शामिल रहे l

90 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ आजादी गौरव पदयात्रा का शामपुर में हुआ समापन

0

आन तिरंगा शान तिरंगा देश की है पहचान तिरंगा– मोहन मरकाम

अमरेश झा

कोंडागांव – आजादी कि 75 वीं वर्षगांठ हिरक महोत्सव के रूप में मनाते हुए आजादी गौरव यात्रा के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर पदयात्रा का आयोजन किया गया है कोंडागांव विधानसभा में कोंडागांव विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम के नेतृत्व में कोंडागांव शीतला माता मंदिर से इस आजादी गौरव पदयात्रा का सुभारम्भ किया गया व संबलपुर, कुसमा, कचोरा,बनियागांव, दहीकोंगा,राजागांव, बाखरा, बड़े कनेरा, बड़े बेंदरी, लखनपुरी, भगदेवा, चिपावंड, मुलमुला, धनपुर,फुकागिरोला, डोंगर सिलाटी,कावरा, करमरी, बवई, सलना, मारागांव होते 90 किलोमीटर कि दुरी तय करते हुए बनियागांव, बड़े कनेरा, मुलमुला, करमरी में रात्रि विश्राम करते हुए शामपुर में बरसते पानी के बिच भारी जनसैलाब के साथ आजादी गौरव पदयात्रा का समापन किया गया पदयात्रा के दौरान गांव गांव में तिरंगे के सम्मान व वीर क्रन्तिकारीयों कि बलिदानी को आमजनता व बच्चों के बिच बताया साथ ही सरकार कि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता कि सरकार है किसानों कि सरकार है जों भी योजना बनाती है आम जनता के हितों का सम्पूर्ण ध्यान रखा जाता है समापन कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारीयों ने अपना अपना व्यक्तव्य रखा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कोंडागांव विधानसभा के विधायक मोहन मरकाम ने अपने व्यक्तव्य में तिरंगे के स्थान को सर्वोपरि बताया साथ ही अंग्रेजों के गुलामी से भारत देश को आजाद कराने में जिन वीर क्रान्तिकारीयों का हाँथ था वे सभी कांग्रेस पार्टी के नेता थे।

वे लोग जिन्होंने आजादी कि लड़ाई में नाखुन तक नहीं कटाया खून बहाने कि बात दूर आजादी के बाद 52 वर्षो तक जिनके मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया नहीं जाता वे लोग देश प्रेम कि बात करते हैँ कांग्रेस पार्टी त्याग तपस्या और बलिदान का पर्याय है देश का झंडा तिरंगा नहीं चलेगा दो रंगा महात्मा गाँधी अमर रहे भारत माता कि जयकारा के साथ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने कि अपील के साथ तिरंगे के सम्मान के साथ रखने कि बात कही। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल,जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गाँधी शाकम्भरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, सांसद प्रतिनिधि कैलास पोयाम,दशरथ नेताम,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम गजेंद्र राठौर सगराम मरकाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोंडागांव भारत देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माकड़ी शंकर मंडावी,कोंडागांव शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा,जिला पंचायत सदस्य द्वय रमिला मरकाम,हेमलाल बघेल,माकड़ी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौतम साहू,जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रितेश पटेल मंडल अध्यक्षगण माकड़ी लखु पोयाम, सोमनाथ कोर्राम, गोकुल प्रधान, बुधराम सागर मंडल अध्यक्षगण कोंडागांव नंदू दिवान संजय करन ब्रिज सोढ़ी योगेंद्र राठौर जीवन नाग मंडी अध्यक्ष मंगलु नेताम,वनोपज सहकारी समिति अध्यक्ष धनसु नेताम,ब्रम्हा मरकाम, बंशी यादव, रामकुमार कश्यप,चमरा बघेल के साथ कोंडागांव विधानसभा के पार्टी समर्थित पंच सरपंच जिला जनपद के सदस्य समस्त पोलिंगबूथ से बूथ अध्यक्ष समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बस्तर अनुभाग में रन फॉर हमर तिरंगा का भव्य मैराथन आयोजित

0

लोहंडीगुड़ा के धावकों ने मारी बाजी

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग का सँयुक्त आयोजन

ऐतिहासिक आयोजन को लेकर लोगों ने दी बधाई

बस्तर अनुविभाग मुख्यालय बस्तर में रन फॉर हमर तिरंगा हाफ मेराथम दौड़ के आयोजन में सभी छात्र छात्राओ सहित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो की उपस्थिति में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन विभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग एसडीओपी के सहयोग से यह दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने न केवल भाग लिया बल्कि तिरंगा को लेकर देशभक्ति नारों के साथ दौड़ लगाई यह पहला अवसर था जब नगर पंचायत बस्तर में इस तरह का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में लोगों ने इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला,पुरुष,सहित 18 वर्ष से कम के बालक बालिकाओं ने इस ऐतिहासिक मैराथन में सम्मिलित हुए। जिसमे महिला वर्ग 18 +में प्रथम स्थान कौशल्या ,दूसरे स्थान पर सोमारी,तीसरे स्थान पर शांति सभी लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के थे। पुरुष वर्ग 18+ वर्ष में प्रथम स्थान अंतुराम कश्यप लोहंडीगुड़ा, दूसरे स्थान पर भगत राम पटेल बकावंड ,तीसरे स्थान पर ललित कुमार लोहंडीगुड़ा, रहे। 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ममता कश्यप, द्वितीय मैना कश्यप लोहंडीगुड़ा रही। तीसरे स्थान पर भुनेश्वरी बघेल बस्तर ब्लॉक रही। 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान मोहित नाग बकावण्ड,चमरू बघेल बस्तर, बिच्चा कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 10 वे स्थान तक रहे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार भी दिया जाएगा। जिन्हें 15 अगस्त को बस्तर में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, फतेसिंह परिहार,रामानन्द मिश्रा,एसडीएम नन्द कुमार चौबे, एसडीओपी घनश्याम कामड़े, तहसीलदार कमल किशोर साहू, सीईओ जयभान सिंह राठौर,बीईओ अरुण कुमार देवांगन, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मोजेश कीस्टोफ़र, सुशील तिवारी, लोकनाथ नाग, सुश्री सुरीत सारथी, चित्रसेन सह, राजेश नेताम, अनिल परिहार, भृगु तिवारी, सोनसिंग नाग,शैलेन्द्र तिवारी,गोविंद सिंह ठाकुर,अंकित पारख, सुश्री निर्मला सोनी, डॉ शांडिल्य, ए आर लोनहारे, पीआर लाऊत्रे, योगेश बघेल, भोला मरकाम, नीरज कुंजाम, श्रीमती शाईदा खान, श्रीधर पांडेय, थलेश जोशी,समीर मिश्रा,चन्द्रभान मिश्रा,फुलदास नागेश, सहित बड़ी सँख्या में शिक्षक व सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बस्तर पुलिस एलर्ट मोड पर

0

🔅 जगदलपुर में बस्तर पुलिस की विजिबल पुलिसिंग

🔅 लालबाग, मोतीतालाब पारा, संजय बाजार , बस स्टैंड और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त

🔅 होटल, लाॅज, ढाबा की सघन की चेकिंग

🔅 रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, एयरपोर्ट पर सतत् निगाह

🔅 मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर की जा रही चेकिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के उद्देश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार बुनियादी पुलिसिंग के अन्तर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं सभी अनुभागीय अधिकारियों के पयर्वेक्षण में आगामी स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में शांतिपूर्ण आयोजन हेतु एक ओर अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है वही दुसरी ओर विजिबल पुलिसिंग के माध्यम से ऐतिहातन कार्यवाही भी किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस द्वारा थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर, बोधघाट पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस और अति विशिष्ट व्यक्तियों के बस्तर प्रवास और शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए आज बम डिस्पोजल स्क्वाॅड और डाॅग स्क्वाॅड के माध्यम से शहर के संवेदनशील क्षेत्र जिसमें लालबाग, मोतीतालाब पारा, संजय बाजार, धरमपुरा, गंगामुण्ड़ा, नयामुण्ड़ा आदि क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जगदलपुर स्थित माॅ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, लालबाग आदि प्रमुख स्थानों की चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त शहर के होटल, लाॅज, सराय, ढाबा आदि स्थानों पर भी चेकिंग कर रूकने वाले लोगों एवं आने -जाने के कारणों की भी तस्दीक की जा रही है। इसके अतिरिक्त शहर में आमागुडा, धरमपुरा, गीदम रोड एवं माडिया चौक एवं शहर की ओर आने जाने वाले मार्गो पर चेक-पोस्ट लगाकर यात्रियों एवं सामानों की भी चेकिंग किया जा रहा है। शहर से आने जाने वाले लोगों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है साथ ही बस्तर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में उक्त व्यवस्था हेतु ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देश भी दिया गया है।

पहली बार पुलिस ने बनाया हमर तिरंगा सेल्फी जोन

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर के लोग आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को जोर शोर से मना रहा है इसी को देखते हुए जगदलपुर सिटी कोतवाली ने पहली बार सेल्फी जोन बनाया है सेल्फी जोन का नाम हमर तिरंगा दिया गया है जहां पुलिस के आला अधिकारी पहुंच कर हमर तिरंगा सेल्फी जून में पहुंचकर अपनी अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं वही हम अकादमी के छात्रों को इसकी जानकारी लगी तो वह भी सिटी कोतवाली पहुंचकर अपनी अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं बस्तर पुलिस द्वारा हमर तिरंगा सेल्फी जोन में पुरस्कार भी रखा है तीन तस्वीरें जिसकी भी शानदार होगी बस्तर पुलिस उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा वही सेल्फी जोन पहुंची छात्रा ने बताया कि हमने पहली बार देखा है कि बस्तर पुलिस ने सेल्फी जो बनाया है जहां पहुंचकर हमने भी फोटो खिंचवाई और हमें बहुत अच्छा लगा |

“आज़ादी की गौरव यात्रा” साँसद दीपक बैज के नेतृत्व में तोकापाल ब्लॉक से शुरू हुई चौथे चरण की पदयात्रा

0

भारत के आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आयोजित 🇮🇳 “आज़ादी की गौरव यात्रा” 🇮🇳 के चौथे दिवस की शुरुआत जोरदार आतिशबाजी और गांधी चौक तोकापाल में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर फूलमाला पहना कर की गयी । साँसद दीपक बैज के नेतृत्व में तोकापाल ब्लॉक से शुरू हुई चौथे चरण की पदयात्रा साथ ही मौजूद चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य सहित समस्त कार्यकर्ता |

आज की पदयात्रा निम्नानुसार रहेगी –
तोकापाल मुख्यालय से प्रारंभ होकर
✅ पाराकोट
✅ पलवा
✅ मोरठपाल
✅करंजी (चतुर्थ दिवस का समापन)

MOST POPULAR

HOT NEWS