City Media - Page 1044 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1044

सांसद दीपक बैज ने की के.सी वेणुगोपाल से मुलाकात…

0

आज बस्तर सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक बैज ने राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल जी के निवास जाकर सौजन्य मुलाकात की और अपनी नियुक्ति के लिए धन्यावाद दिया और साथ ही आगामी आदिवासी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगभग आधे घंटे तक चर्चाएं हुई जिसमे आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे भी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग के द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

0

वॉलीबॉल में ग्रामीणों की टीम ने एसडीएम की टीम को हराया

बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चपका में हेलो जिंदगी के बैनर तले पुलिस थाना भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े के सहयोग से नशा के खिलाफ विशेष आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बस्तर नंद कुमार चौबे ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों एवं ग्रामीण जनो का हौसला बढ़ाया।इस आयोजन का मुख्य आकर्षण बालिका क्रिकेट स्पर्धा तथा कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के बीच वॉलीबॉल का मैच रही।बालिका क्रिकेट में हाई स्कूल खोरखोसा तथा वॉलीबॉल में ग्रामीणों की टीम विजेता बनी।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद एसडीओपी बस्तर , एसडीएम बस्तर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को नशा के खिलाफ लड़ने की समझाइश दी गई।

मैराथन दौड़ की विजेता शा हाई स्कूल की छात्रा कु सुहासिनी बनी।

एसडीएम बस्तर नंद कुमार चौबे, तहसीलदार, कमल किशोर साहू, एसडीओपी घनश्याम कामड़े , भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जैन ,सरपंच जोगी राम कश्यप सोनारपाल सरपंच श्यामा ध्रुव ,राजेश नेताम,चित्रसेन साहू,जनप्रतिनिधि मोसू पांडे जी,बीरेंद्र पांडे , बली सिंह ठाकुर , बीईओ अरुण देवांगन जी, शैलेन्द्र तिवारी प्राचार्य लोकेश पांडे प्रेमनाथ कश्यप, चेतेन्द्र प्रसाद पाणिग्रही, शा हाई स्कूल एवं संकुल चपका के समस्त कर्मचारी,बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन तिवारी ने किया।

बस्तर में मखमली बिस्तर पर करवटें बदलने का दौर, मिलकर चलें तो मिलेगा ठौर…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। कांग्रेस को सभी बारह विधानसभा सीटें देने वाले बस्तर के मखमली बिस्तर पर विधायकों के करवटें बदलने का दौर शुरू हो गया है। जब से राज्य की सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर नापकर गए हैं तब से कई विधायकों को ढंग से नींद नहीं आ रही। बस्तर परिक्रमा में जनता से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने केवल नौकरशाही का ही फीडबैक नहीं लिया है। लगे हाथ लोकशाही का हाल भी देख, सुन, समझ लिया है। जिनमें कमजोरी नजर आई, उन्हें फिलहाल सियासी सेहत सुधारने का मौका दिया गया है। सुधार कर लिया तो ठीक वरना बंटाधार तय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संगठन वह गलती नहीं करना चाहेंगे जो भाजपा ने 2018 में की थी। जिन विधायकों और मंत्रियों से जनता संतुष्ट नहीं थी, कार्यकर्ता खिसियाये हुए थे, उन्हें भाजपा ने चुनावी समर में उतार दिया था। नतीजा सामने है। बस्तर में भाजपा पूरी तरह साफ हो गई। लोकसभा चुनाव में भी बस्तर संसदीय क्षेत्र की जनता ने भाजपा को माफ नहीं किया और कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह नहीं दिखाया। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सीधा सा मंत्र है कि काम बोलना चाहिए। वे जानते हैं कि जंग लगी तलवार से जंग नहीं जीती जाती। इसलिए वे तलवार की तेज धार बनाये रखना चाहते हैं। हाल ही बस्तर सांसद दीपक बैज उदयपुर मंथन का हवाला देते हुए यह इशारा कर चुके हैं कि पांच साल पूरे कर चुके संगठन के जिला गद्दीदार बदले जाएंगे। उन्होंने नए चेहरों को मौका देने की हिमायत की है तो साफ है कि बस्तर सांसद अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में थके हुए लोगों की जगह नई चेतना को पसंद करेंगे। गहराई से देखा जाय तो यह इशारा जिला संगठन के साथ साथ कहीं और भी है।

चुनावी तैयारी के लिहाज से सबसे पहले संगठन की मैदानी मजबूती जरूरी है। इसलिए बस्तर सांसद ने अभी संगठन के स्तर पर संदेश दिया है। संगठन में कसावट के बाद जब चुनाव के लिए उम्मीदवार स्तर पर मजबूती की सबसे अहम जरूरत पर फोकस होगा तो यह तय है कि जिनके सीने की आग बुझ गई है, उनकी चुनावी धड़कन भी थम जायेगी।इसलिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी कई दफा विधायकों के प्रदर्शन पर नसीहत दे चुके हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपने विधायक दल के एक एक सदस्य को हर स्तर पर परखने में कोई कमी नहीं रखेंगे।कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ की सत्ता का रास्ता बस्तर से होकर गुजरता है। तब बस्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोई जोखिम क्यों लेना चाहेंगे? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर विकास को प्राथमिकता में शामिल कर रखा है। उन्होंने अब तक बस्तर के चप्पे चप्पे को जितनी सौगात दी है, वह अगले चुनाव के लिए कांग्रेस का प्लस पॉइंट है लेकिन विधायकों का अपने स्तर पर कैसा प्रदर्शन है, जनता के बीच कैसी छबि है, कार्यकर्ता के बीच कैसी स्थिति है, यह ज्यादा महत्व रखता है। अकेले मुख्यमंत्री के काम को जनता चुनावी सौ नम्बर नहीं देती। अब यहां इस पर विचार किया जाय कि बस्तर में सत्ता संगठन विधायक और सांसद के बीच कैसा तालमेल है तो नजर आता है कि बस्तर सांसद दीपक बैज अपने तौर पर सबको साथ लेकर बस्तर संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रयास कर रहे हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में कोंटा विधायक कवासी लखमा भी आते हैं, जो वरिष्ठ जुझारू नेता के साथ साथ वरिष्ठ मंत्री हैं। इनके अलावा बस्तर संसदीय क्षेत्र में कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम भी आते हैं जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। इनके बीच बेहतर तालमेल के साथ ही बस्तर संसदीय क्षेत्र के शेष विधायकों के बीच सुर ताल मिलने से बस्तर में कांग्रेस की मजबूती को अनुकूल वातावरण मिलने की संभावना से भला कौन इंकार कर सकता है? विधायक मजबूत होंगे तो सांसद भी मजबूत होंगे। सांसद काम कर रहे हैं तो उनके संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में काम हो रहा है तो इसका फायदा विधायक को भी मिलना है। पते की बात यह है कि बस्तर में संगठन, विधायक और सांसद मिलकर चलते रहें तो ठौर ठिकाना कायम रह सकता है। मौजूदा स्थिति यह है कि कहीं कहीं तालमेल चल रहा है तो कहीं कहीं घालमेल चल रहा है।

इमानदारी आज भी जिंदा है

0

आमतौर पर देखा जाता है कि किसी की गुमी हुई चीज यदि किसी को मिल जाए तो वह अपना समझ के रख लेता है लेकिन जगदलपुर के लोगों ने कई मिसाले पेश की है आज भी एक मामला देखने को मिला है जगदलपुर बालाजी वार्ड की रहने वाली शीला नेताम किसी काम से झनकार टाकिज चौक गई हुई थी तभी उनकी नजर एक छोटे से बैग पर पड़ी जिस पर ज्वेलर्स लिखा हुआ था महिला ने अपनी गाड़ी रोकी और उस को उठाया और खोलकर देखा उस बैग में दो सोने की झुमका था उन्होंने इधर उधर देखा इसके बाद वह सीधे कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी एमन साहू को पूरा वाक्य बताया व झुमका वाला बैग थाना प्रभारी को सुपुत्र कर दिया कुछ ही देर बाद जिस महिला का सामान घुमा था वह भी कोतवाली थाना पहुंच गई ,और उस महिला ने थाना प्रभारी को आपबीती बात बताई उन्होंने उस महिला को वह सोने का झुमका दिखाया तो वह पहचान गई तब थाना प्रभारी ने शीला नेताम को बुलवाया और उन्हीं के हाथ से सोने के झुमके उस महिला को वापस दिलाएं घुमा हुआ सोना पाते ही महिला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली यदि इसी प्रकार हर व्यक्ति अपना दायित्व निभाए तो लोगों के गुम हुए सामान मिल सकते इसीलिए कहते हैं इमानदारी व इंसानियत आज भी जिंदा है गुम हुए झुमका पाने के बाद शांतिनगर निवासी शीतल श्रीवास्तव ने बस्तर पुलिस के साथ थाना प्रभारी एमन साहू व शीला नेताम को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

पहले वाह, बाद में आह, ऐ साहिब ये ठीक नहीं…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। राजनीति में मौके का फायदा उठाकर बाद में कसूर निकालने का चलन बहुत पुराना है लेकिन जगदलपुर में यह तीखे तेवर के साथ नए कलेवर में सामने आ रहा है। प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में करोड़ों रुपयों की लागत से जब कायाकल्प हो रहा था तब सभी दलों के नेता तत्कालीन कलेक्टर रजत बंसल की स्तुति कर रहे थे लेकिन उनके जाते ही अब विपक्षी दल के लोगों को इस काम में खोट नजर आ रही है और वे कह रहे हैं कि करोड़ों रुपए लगाकर खिलाड़ियों के लिए नहीं ,बल्कि भ्रष्टाचार के लिए मैदान तैयार किया गया। ये नेता काम की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि जब यही नेता इसी काम की तारीफ कर रहे थे, तब उन्होंने कौन सा सीरा पी रखा था जो उनके होंठ चिपक गए थे। अब आरोप लगाये जा रहे हैं कि लगभग 15 करोड़ रुपया ख़र्च करने के बाद दो माह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मैदान का उद्घाटन करते हुए बहुत वाहवाही लूटी थी लेकिन पहली ही बारिश में मैदान जिस प्रकार से बर्बाद हो गया, उसने निर्माण कार्य में हुए भारी भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि भारी बरसात में खेल मैदान का क्या हाल हो सकता है? जब तेज बारिश में खेल मैदान की सेहत पर असर पड़ रहा था तब ये नेता कहां गायब हो गए थे? अब विपक्षी नेता कह रहे हैं कि इस मैदान को बनाने में बहुत अनियमितता की गई है।निर्माण एजेंसी के ठेकेदार, अधिकारियों और नेताओं ने अपनी जेब भरने में किसी प्रकार की कमी नहीं की है । मैदान के निर्माण के प्रारंभ से ही अपने द्वारा चयनित ठेकेदार को फ़ायदा दिलाने को ध्यान में रखकर निविदाएँ बार बार बदली जाती रही तथा निविदा में ऐसी शर्तें जोड़ी गईं जिससे छत्तीसगढ़ के सभी ठेकेदार निविदा में भाग लेने से वंचित हो गये। विपक्ष के नेताओं को अब जो ब्रम्हज्ञान हुआ है, वह तब क्यों नहीं हुआ, जब यह कथित धांधली हो रही थी? पहले वाह और अब आह, यह बात लोगों को कुछ हजम नहीं हो रही। यहां विपक्ष के नेताओं को अब सुध आ रही है कि अपने पसंद के ठेकेदार से कार्य कराने के चक्कर में अधिकारियों ने यह ध्यान नहीं दिया कि जिस निविदाकार को लगभग 7 करोड़ का ग्रास सिंथेटिक टर्फ़ बिछाने का काम दिया , उसके पास इस कार्य का पर्याप्त अनुभव भी नहीं था। यह रिसर्च तब क्यों नहीं की गई? अब कहा जा रहा है कि जो टर्फ बाज़ार में 25-26 सौ रुपये में उपलब्ध है, उसे लगभग 6 हज़ार रुपये प्रति मीटर से ख़रीदा गया है तो इतने दिनों तक ये खामोश क्यों थे? क्या कोई उम्मीद थी, जिसके टूटने के बाद अब भ्रष्टाचार का शोर मचाया जा रहा है?

शहर कोतवाल की पहल पर पेश हुई मिसाल…

0

जगदलपुर। अक्सर देखा जाता है कि यदि किसी की गुमी हुई चीज किसी को मिल जाए तो वह ऊपर वाले की कृपा समझ के रख लेता है लेकिन जगदलपुर के लोगों ने जिसका माल, उस तक पहुंचाने का धर्म निभाने के कई उदाहरण पेश किये हैं। आज भी एक मामला सामने आया। बालाजी वार्ड की रहने वाली शीला नेताम किसी काम से झनकार टाकीज चौक गई हुई थीं, तभी उनकी नजर एक छोटे से बैग पर पड़ी, जिस पर ज्वेलर्स लिखा हुआ था। महिला ने अपनी गाड़ी रोकी और उस को उठाया और खोलकर देखा। उस बैग में दो सोने के झुमके थे।उन्होंने इधर उधर देखा इसके बाद सीधे कोतवाली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी एमन साहू को पूरा वाकया बताया व झुमका वाला बैग थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। कुछ ही देर बाद जिस महिला का सामान घुमा था, वह भी कोतवाली थाना पहुंच गई और उस महिला ने थाना प्रभारी को आपबीती बताई। उन्होंने उस महिला को वह सोने का झुमका दिखाया तो वह पहचान गई। तब थाना प्रभारी ने शीला नेताम को बुलवाया और उन्हीं के हाथ से सोने के झुमके उस महिला को वापस दिलाए। घुमा हुआ सोना पाते ही महिला के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। गुम हुए झुमके पाने के बाद शांतिनगर निवासी शीतल श्रीवास्तव ने बस्तर पुलिस के साथ थाना प्रभारी एमन साहू व शीला नेताम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। शहर कोतवाल एमन साहू ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराध नियंत्रण के साथ साथ जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोग अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि यदि कहीं कोई लावारिस सामान दिखे या मिले तो पुलिस को सूचना दें।

स्कूली छात्र ने भानपुरी पुलिस को दी सूचना, घर में छुपा रखा था हिरण को 112 डायल करने पर तत्काल टीम पहुंची

0

भानपुरी । थाना भानपुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकेल के छेपडापारा में एक स्कूली छात्र की मदद से डायल 112 की टीम ने सुने मकान के अंदर एक हिरण के छोटे से बच्चे को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है, वही मकान के अंदर हिरण लहूलुहान होने के कारण डॉक्टर की मदद से उसे चिकित्सा उपलब्ध कराने के बाद वन विभाग को हिरण सौप दिया गया |

मामले के बारे में भानपुरी डायल 112 ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक मुखबिर ने सूचना दिया कि बाकेल छेपडापारा में एक युवक ने जंगल से एक हिरण के बच्चे को पकड़ने के बाद छुपाकर रखा गया है, सूचना मिलते ही डायल 112 टीम के पंचू राम व चालक वानेश्वर आचार्य मौके के लिए रवाना हुए जहां बाकेल गाँव में अपनी वाहन को खड़ी करने के बाद 300 मीटर के अंदर बस्ती में 2 घंटे की मशक्कत के बाद एक सुना मकान तुलसु का था, जहां एक स्कूली बच्चे ने पुलिस को दूर से एक मकान को दिखाया, जहां पुलिस ने घर मे देखा कि एक हिरण को बांधकर रखा गया था, जो पूरी तरह से लहूलुहान था, हिरण को खोलने के बाद उसे पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार करने के बाद हिरण को वन विभाग को सौप दिया गया

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निवीर योजना के विरोध मे किया धरना प्रदर्शन।

0

भानपुरी…।आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी ने बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी,आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी,अग्निवीर योजना के विरोध में करन्दोला (भानपुरी) के मुख्य चौक पर सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि केंद्र मे जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक आम आदमियों,युवाओं, महिलाओ और किसानों के ऊपर अत्याचार होते रहेगा। धरना प्रदर्शन मे स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने कहा कि केंद्र मे बैठी मोदी सरकार आज केवल अपनें और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की सरकारी संपत्तियों को बेच रही हैं। आज महंगाई आसमान छु रहीं हैं लेकिन भाजपा वाले को कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है। आज भाजपा ने पूरे देश मे ऐसा संकट का माहौल पैदा किया है जिसका नतीजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज अग्निवीर योजना लाकर युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं। आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि आदि से आम जनता परेशान हैं। आगे वक्ता के रूप मे अचल वाजपेयी,श्याम सुन्दर पांडे, धनुर्जय नेताम,मोसु बघेल, सत्यकांत कश्यप ने केंद्र सरकार के ऊपर जमकर बरसे। महिला वक्ताओं ने भी धरना प्रदर्शन मे संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। बढ़ती महंगाई के कारण आज घर चलाना मुश्किल है। साथ ही आज केंद्र की निर्दयी सरकार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार होने के बावजूद भी बार बार परेशान कर रहीं है।ऐसे लोगों को जनता जवाब जरूर देगी।

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल,श्याम सुंदर पांडे,निलय कश्यप,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल, दुकारू कश्यप,विष्णु पटेल,श्याम कुमारी ध्रुव, जया ध्रुव,सावित्री यादव, दयाराम दीवान,सोमारू राम कश्यप,सुनारू राम कश्यप मूंदीया राम पटेल,चिंता यादव,शिवनाथ कश्यप,भूगोल राम दीवान,शंकर बघेल,हीरा भारती धंसू नाग,डमरु राम,बनवाली चौहान,द्वारिका प्रसाद दीवान,मंगल राम,जयदास चौहान,डमरू कश्यप,पूरन बघेल,रूपनाथ यादव,रघुनाथ नाथ जयलाल कश्यप,रघुनाथ कोर्राम, दासरती लेदूराम,कपूर, रघुपति कश्यप,धनीराम चौहान,सुलधार बघेल,दुलबो राम,प्रेमशिंग बघेल,शिवलाल कश्यप,बलराम,सुखदेव कश्यप,रिति कोराम, छेडू, सुनील कुमार, लच्छिन, बुधनाथ,खेमराज कोराम, विद्याधर बघेल, साहदेव बघेल, अन्त,मानसिंह, बुधमन, कमलेश, रवींद्रनाथ लोकेश, बालसिंह, रतिराम,चिंगडू,लक्ष्मण,नीलकंठ,प्रेम बघेल,बालसिंह मौर्य,अर्जुन,कृष्ण कुमार,सियाराम,अमल राम, दौलत राम,कमलू बघेल,सनत कुमार, राजमन,फूलचंद,जयराम,समदूराम,सुदर्शन चरन सिंह, सोमारू राम कश्यप,वासुदेव कोराम,सत्यकांत कश्यप,,ओमकार यादव, विक्की,फागुन कश्यप,धनीराम बघेल, ढोई बघेल, वंशी ,भुनेश्वर बघेल,धर्मा पाढ़ी,अन्य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

एनएमडीसी किरन्दुल सीएसआर द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ संपन्न

0

इस वर्ष 4600 पौधे लगाने का लक्ष्य

किरंदुल – एनएमडीसी किरन्दुल सीएसआर द्वारा कुआकोंडा के विभिन्न ग्राम पंचायत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 09 ग्राम पंचायतों में आठ सौ सुपारी के पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर मो. असदुल्लाह द्वारा सुपारी का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण की शुरुआत की गई। मो. असदुल्लाह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए वृक्ष सभी को लगाना चाहिए। वृक्ष से हमें प्राण वायु के साथ-साथ अनेक लाभ की भी प्राप्ति होती है। पौधा अधिक लगाएंगे तभी जादा बरसात भी होगी पौधे से फल तथा ऑक्सीजन भी मिलेगा और पर्यावरण शुद्ध होगा, पौधा लगाना और पौधे की देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है। कंपनी का इस वर्ष में चार हजार छः सौ फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस सप्ताह में पंद्रह सौ पौधों का रोपण किया जाएगा।

जगदलपुर में सटोरियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

 जगदलपुर में सटोरियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
 सनसिटी क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर की गई कार्यवाही-
 सटोरिया के कब्जे से 5200/- रूपये नगद व सट्टा पट्टी पर्ची जप्त

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज जगदलपुर शहर में सटोरियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ सटोरियों के द्वारा शहर में सट्टा का खेल खेलाया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा सनसिटी के दो अलग-अलग स्थानों में पहुंचकर, संदिग्धों की पहचान कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान प्रफुल कुमार पाण्डे एवं मोगरू बघेल के कब्जे से 5200/-रूपये, सट्टा पट्टी पर्ची को बरामद कर, जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया जाकर, आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया है।

नाम आरोपी-

1. प्रफुल कुमार पाण्डे पिता स्व0 लोकनाथ पाण्डे निवासी अटल आवास सनसिटी जगदलपुर।

  1. मोगरू बघेल पिता स्व0 गनपत बघेल निवासी लालबाग सनसिटी जाने रोड जगदलपुर

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक – एमन साहू
सहा.उपनिरी. – नीलाम्बर नाग
प्र.आर. – नकुल कश्यप
आरक्षक – रवीन्द्र कुमार ठाकुर, युवराज सिंह ठाकुर।

MOST POPULAR

HOT NEWS