City Media - Page 1055 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1055

कर्मचारियों में बढ़ता जा रहा है आक्रोश, नगर पंचायत बस्तर के मंडी सेड में दूसरे दिन भी धरना जारी

0

महंगाई भत्ता कर्मचारियों का अधिकार

अधिकारी कर्मचारीफेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता की प्रमुख मांग को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।विकासखंड बस्तर के नगर पंचायत बस्तर में स्थित मंडी प्रांगण बाजार पारा में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी धरने में बड़ी संख्या में बैठकर शासन की अड़ियल रवैया पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया ।कर्मचारी नेता मंगलू राम कश्यप परमेश्वर जोशी ने शासन ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि शासन को अपने कर्मचारियों को अपनी जायज मांग महंगाई भत्ता गृह भाड़ा भत्ता के लिए भी आंदोलन करने को विवश होना पड़ रहा है ।हिंदुस्तान के अधिकांश राज्यों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है ।किंतु संपन्न राज्य छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता को लेकर शासन ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि शासन को हमारी बात माननी ही पड़ेगी क्योंकि महंगाई भत्ता हम

कर्मचारियों का अधिकार है ना कि कोई उपकार आंदोलन के दौरान शैलेंद्र तिवारी प्रदीप कुमार मिस्त्री पटवारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भागचंद कश्यप रूद्र नारायण भारद्वाज गिरधारी विश्वकर्मा धीरेंद्र यादव लोकेश्वर यदु मनोज मिश्रा योगेश हरदाहे लेखराज बघेल श्रीमती रमा ग्वाले मंगलू राम कश्यप मनीष वर्मा मनोज साव, लखन कश्यप, देवेंद्र ठाकुर गोवर्धन बघेल, प्रदीप विस्वास, पदम् कश्यप,चेतेंद्र प्रसाद पाणिग्रही,शिव जांगड़े,महेंद्र ठाकुर रविंद्र ठाकुर नेहरू सिंह ठाकुर,शिव परिहार, श्रीमती कमल जोशी, श्रीमती रश्मि नेताम, उमा तिवारी श्रीमती अंजू कश्यप, श्रीमती झरना अग्रवाणी,भावना परिहार, पीला सिंह ठाकुर रूप सिंह बघेल ,विस्नु यादव,ललित बघेल खत्तु सिंह ठाकुर, पीला राम नेताम,भगत कश्यप,लक्ष्मी निषाद जुम्मन नाग इंदू सिंह ठाकुर हाजरा खान रीता ओझा श्रीमती सरिता ओझा कुमारी पूनम सोरी, क्या चंद्र प्रसाद पानी ग्राही परमेश्वर जोशी फ़ोरवेल जोशी मनीराम बघेल जनक राम बघेल देवेंद्र सोनी,गिरधारी, विश्वकर्मा, विजय ध्रुव, मारी सुकांति पैकरा श्रीमती राजेश्वरी ध्रुव,गजेंद्र पांडेय, सहित सैकड़ों की संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे।

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना, क्या कांग्रेस संगठन होगा बाबा का नया ठिकाना…

0

(अर्जुन झा)

सीधे रस्ते की ये, टेढी सी चाल है, गोलमाल है भाई, सब गोलमाल है… यह फिल्मी गाना राजनीति पर एकदम सटीक बैठता है। यह बात अलग है कि कोई इसे महसूस करें अथवा न करे।राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं है और जो दिखता है वह राजनीति है ही नहीं। बात छत्तीसगढ़ के संदर्भ में की जाए तो यहां कांग्रेस के दो धुरंधर आपस में शह और मात का जो खेल, खेल रहे हैं, उसे देखने वाले यह कह सकते हैं कि सत्ता की बाजी उसी के हाथ लगती है जो दमखम दिखा देता है। कहने वाले यह भी कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस राजनीति में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। लोग यह भी कह सकते हैं कि वर्ष 2018 के चुनाव में बराबरी से मेहनत करके कांग्रेस को सत्ता दिलाने के बाद कांटे के मुकाबले में बराबर के वजनदार महसूस होने वाले भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव के बीच जो कुछ भी हुआ, उसमें हर बार भूपेश बघेल ने बाजी मारी। लेकिन राजनीति में कभी-कभी कुछ गलतियां आगे चलकर अनुभव देती हैं और यदि उन गलतियों को सुधार लिया जाए तो भविष्य के लिए एक आधार निर्धारित हो जाता है। जब यह तय हो गया था कि भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के नेता होंगे तो टी एस सिंहदेव को उनके मंत्रिमंडल में शामिल होना ही नहीं चाहिए था। इस तरह की भी चर्चाएं सामने आती रही हैं कि ढाई ढाई साल का फार्मूला तय हुआ था। इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो फार्मूला तय करने वाले और जिनको लेकर यह फार्मूला तय हुआ था, वही बता सकते हैं। लेकिन जब कमान भूपेश बघेल को सौंप दी गई थी तो टी एस सिंहदेव को उनके अधीन मंत्री बनने की जरूरत क्या थी? उनकी पहली पसंद यह होना चाहिए थी कि संगठन के सूबेदार बनें। ऐसी स्थिति में संतुलन स्थापित हो सकता था। सत्ता में शामिल होना अलग बात है। सत्ता का सिरमौर होना अलग बात है और संगठन के मुखिया बनकर सत्ता को नियंत्रित करने का हौसला दिखाना अलग बात है। यदि टी एस सिंहदेव सत्ता में शामिल होने की जगह संगठन के सरदार बनने की पेशकश करते तो उन हालात में यह सौ फ़ीसदी संभव था कि उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान मिल जाती। सिंहदेव ने उस वक्त वह गलती की, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन यदि गलती सुधारने की सुध आ जाए तो गलती सुधारने के लिए जो भी बन पड़े, वह करना चाहिए। शायद टीएस सिंहदेव इस वक्त यही कर रहे हैं। वह अब मुख्यमंत्री तो बनने से रहे। उन्हें बनना भी नहीं चाहिए और ऐसे कोई आसार भी नहीं हैं कि भूपेश बघेल को हटाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का जोखिम कांग्रेस नेतृत्व उठाएगा। यह जोखिम पंजाब में उठाया गया और सजा सामने है कि वहां कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। राजनीति में गलतियों से सबक लिया जाता है। जो गलती कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब में की, उसे दोहराए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होना चाहिए। बात चल रही थी कि टी एस सिंहदेव का भविष्य क्या होगा और क्या होना चाहिए तो राजनीति में राजनेता अपना भविष्य खुद बनाते और बिगाड़ते हैं। बिगड़ी हुई को बनाना भी राजनेताओं को आना चाहिए। टीएस सिंहदेव अनुभवीराजनीतिज्ञ हैं। अनुभवी हैं तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया होगा। नहीं हुआ हो तो हो जाना चाहिए। राजनीति में स्थायित्व की कोई गारंटी नहीं होती लेकिन कोई अपना स्थायित्व आसानी से त्यागता भी नहीं है और त्यागना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जिसे जो मिलता है, वह उसके पराक्रम का प्रतिफल होता है। भूपेश बघेल को जो मिला, वह उनके पराक्रम का प्रतिफल है। टी एस सिंहदेव को जो मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला तो इसके लिए भूपेश बघेल का कोई दोष नहीं है। राजनीति में जैसा, जब, जो, जहां हो सके, अनुभव के आधार पर लाभ उठा लेना चाहिए। ज्यादा पाने की लालच में यदि वैकल्पिक लाभ भी खो दिया जाए तो इसे राजनीति में चातुर्य नहीं माना जा सकता।

यदि टी एस सिंहदेव ने भूपेश बघेल के अधीन मंत्री बनने की बजाय कथित ढाई ढाई साल के फार्मूले के तहत यह कोशिश की होती कि जब उनकी बारी आएगी, तब तक संगठन की कमान उन्हें सौंप दी जाए और यदि ऐसा हो जाता तो आज जो स्थिति है, कदाचित वह नहीं होती। समझा जा सकता है कि टी एस सिंहदेव ने मंत्री पद छोड़ने की जगह अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए केवल एक विभाग त्याग दिया। उनका वह त्याग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। जानकार बताते हैं कि ऐसा भूपेश बघेल ने अपनी मर्जी से नहीं किया होगा। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि वस्तु स्थिति से नेतृत्व को परिचित कराएंगे और जैसा भी आदेश होगा, जैसा भी मार्गदर्शन होगा, वैसा होगा। जाहिर है कि उन्हें जो निर्देश मिले होंगे, उन्हीं के आधार पर टी एस सिंहदेव का पंचायत विभाग रविंद्र चौबे को सौंप दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि टी एस सिंहदेव अब यही चाहेंगे कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस संगठन की कमान सौंप दी जाए। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि टी एस सिंहदेव एक विभाग छोड़कर दिल्ली में इसलिए सक्रिय हैं कि मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब उन्हें प्रदेश संगठन की बागडोर मिल जानी चाहिए। यदि सिंहदेव अपनी कथित मुहिम में सफल हो जाते हैं तो यह उनकी भविष्य की राजनीति के लिहाज से एकदम अनुकूल होगा। अन्यथा वे अब तक जो वजनदारी रखते थे, वह एक विभाग छोड़ने के बाद खो चुके हैं। प्रदेश संगठन की कमान मिलने के बाद वह अगली बार के लिए सशक्त दावेदार बन सकते हैं। माना जा सकता है कि मौजूदा हालात में टी एस सिंहदेव की सबसे बड़ी आशा यही हो सकती है कि संगठन की कमान उन्हें हासिल हो जाए। यदि ऐसा होता है तो छत्तीसगढ़ की कांग्रेस राजनीति में सत्ता और संगठन के दो अलग-अलग केंद्र बन सकते हैं। वरना सत्ता और संगठन पर भूपेश बघेल की जो पकड़ है, वह आने वाले कल में सिंहदेव को कहीं का भी नहीं रहने देगी।

शिवसेना द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली के संसद भवन के सामने जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन

0

शिवसेना द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, हिंदू विरोधी नीतियां एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली के संसद भवन के सामने जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि आज देश विकट राजनीतिक परिस्थितियों से गुजर रहा है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा देश में विपक्ष एवं विपक्षी दलों को एंन कन प्रकरण खत्म कर मनमानी करना चाह रही है। इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई ,आयकर विभाग एवं अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का मनमाने तरीके से उपयोग किया जा रहा है। और केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विरोधी पक्ष के नेताओं को भयभीत कर दलबदल कराया जा रहा है ।एवं प्रलोभन देकर दलबदल कराया जा रहा है। और जो दल या विपक्षी दल के नेता दल बदल नहीं कर रहे हैं। उस दल को इनके भाजपा द्वारा षड्यंत्र पूर्वक तोड़ा जा रहा है। और उसके नेताओं को फर्जी मामले में जेल भेजा जा रहा है ।इस तरह से भाजपा द्वारा पूरे देश भर में खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिससे पूरे देश की जनता देख रही है। और पूरे देश की जनता इस सत्य को जान रही है और समय आने पर जनता ही भाजपा को उसके कुकृत्य का जवाब देगी ।क्यों कि सत्य परेशान हो सकता है। पर सत्य कभी पराजित नहीं होता है। भाजपा देश में कोरव कि सेना है। क्यों कि जब महाभारत का युद्ध हुआ था तो जितने भी असत्य को मानने वाले गलत करने वाले लोग थे सभी कोरव के साथ होकर सत्य पर असत्य को जिताने का प्रयास कर रहे थे। किंतु युद्ध में जीत अंततः सत्य रूपी पांडव की ही हुई थी ।इसलिए आगे चलकर असत्य रूपी भाजपा का पराभाव होगा ।और अंततः शिवसेना जनता के सामने आएगी और देश और प्रदेश का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व समय काल और परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहता है। भाजपा हिंदुत्व का उपयोग मात्र हिंदुओं के वोटों को प्राप्त करने के लिए करती है। किंतु शिवसेना का हिंदुत्व हिंदुत्व के रक्षार्थ ।हिंदुओं के कल्याण के लिए होता है ।जिसका उदाहरण शिवसेना द्वारा बाबरी ढांचा के विध्वंस के समय ।कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के समय ।एवं मुंबई दंगा के समय जनता के सामने प्रस्तुत किया जा चुका है। हमें किसी राजनीतिक दल से हिंदुत्व का सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है ।आज जिन मुद्दों भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने। भारत देश मे समान नागरिक संहिता लाने। भारत देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने । गौ हत्या पर रोक लगाने एवं गौ हत्या करने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने ।भारत देश में हिंदुओं के मंदिर मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने ।एवं हिंदुओं के मंदिरों के पुजारियों को वेतन देने ।भाजपा द्वारा हर चुनाव के घोषणा पत्र में रखा जाता है ।किंतु भाजपा चुनाव के समय हिंदुओं का वोट लेने के बाद इन मुद्दों को कचरे की टोकरी में डाल देती है ।किंतु शिवसेना ईन मुद्दों को लेकर संसद के बाहर बैठी है। और हम शिवसेना एवं देश के सांसद होने के नाते इन मुद्दों को लेकर संसद भवन एवं राज्यसभा में बैठकर भाजपा को मजबूर करेंगे कि इन मुद्दों को वह कानून बनाएं ।धरना प्रदर्शन को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुभाष देसाई शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय परिहार ,मधुकर पांडे शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने भी संबोधित किया।

विश्व हिन्दू परिषद ने दल्ली राजहरा शहर से की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत रेलवे कैम्प में किया गया फलदार पौधों का रोपण

0

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन के आव्हान पर सेवा कार्य के तहत दल्ली राजहरा विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर हरेली तिहार के आगमन पूर्व आज दल्लीराजहरा के वार्ड नं 26, रेलवे कॉलोनी रेलवे पुलिस बल बैरक परिसर में वृक्षारोपण किया गया व रेलवे कॉलोनी में फलदार पौधों का वितरण किया गया बालोद जिला के अंदर कई केंद्रों में जंहा विहीप के नेतृत्व में साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ चल रहा है।

वही सेवा कार्य के तहत दल्ली राजहरा शहर से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुरुआत आज से किया गया है। जो एक सप्ताह तक चलेगा व नगर व ग्रामों में विहीप,मातृशक्ति, व बजरंग दल के सदस्य वृक्षारोपण करेंगे व पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता संदेश देंगे।आज पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,नगर के वरिष्ठ व्यवसायी अरुण ताम्रकार ,पत्रकार राजा डहरवाल,बालोद के पत्रकार कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष बोधन भट्ट ,नीलेश श्रीवास्तव विहिप जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती जानकी देवी,नगर मंत्री शंकर साहू, सह मंत्री अर्जुन राय ,बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी ,नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा, सौरभ चौहान ,रेलवे महिला अभिलाषा ग्रुप की अध्यक्ष वा वार्ड पार्षद श्रीमती टी ज्योति उपाध्यक्ष पूनम सहारे ,सह सचिव स्नेहा कुमारी, उषाकुमारी कोषाध्यक्ष ,आर,पी,एफ ,के केम्प प्रभारी दिलशाद सैफी और आरपीएफ के सभी जवान मौजूद रहे दल्ली राजहरा विहीप के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव ने कहा की हमारे संगठन के द्वारा ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर सभी ने अपने घर के आंगन में वृक्ष लगाने की बात कही व इसकी देखभाल करने का संकल्प लिया यह हमारी जिम्मेदारी है वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करना ऐसा ही जागरूकता सभी में लाने का प्रयास आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया जा रहा है ।और इस मुहिम से लोग जुड़ रहे है।

डीए और एचआरए के लिए निश्चितकालीन आंदोलन के तहत नगर पालिका में हड़ताल

0

प्रदेशभर के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 से 29 जुलाई तक 5 दिनों के लिए निश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में दल्ली राजहरा नगरपालिका के स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल किया गया l स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां केवल 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो केंद्रीय कर्मचारियों के मिल रहे 34% भत्ता से 12% कम है, और कर्मचारियों को अभी भी छठवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा है ।

जिसके कारण समस्त शासकीय अर्ध शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह आर्थिक क्षति हो रही है l प्रदेश में महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर आज 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिनों के लिए नगर पालिका स्वयतशासी कर्मचारी संघ द्वारा हड़ताल किया गया जिसमें स्वयतशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विपिन बेहरा, राजेंद्र साहू, शिवाजी प्रसाद, राकेश पाठक, संतोष देवांगन अखिलेश्वर चतुर्वेदी, एलन चंद्राकर, इंद्र कुमार यादव, बुद्धिमान सिंह, के पी सिंह, धनसाय ठाकुर ,अनंत साहू, निर्भय राम नरेटी, मनोज साहू ,अब्दुल कलीम, सुशील टंडन, मिथिलेश ठाकुर ,दशरथ, सुनील तारम, दशरथ कौशिक, चंपा , नारायण, रामा, दुलार बंजारे, लखन, सुखबती, ठाकुर राम रघुनाथ साहू, धन सिंह, मनोज ठाकुर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बड़ी खबर: 25 जुलाई से छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज हो जाएंगे ठप्प…जानें ऐसा क्यों

0

बस्तर जिले के सभी शासकीय कार्यालय हड़ताल का असर

शालाओं में होगी तालाबंदी

बस्तर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने अब आपनी मांग को मनवाने के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है. छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से 5 दिनों के लिए सरकारी कामकाज ठप्प होने की आशंका है. 25 जुलाई से 29 जुलाई तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने तालाबंदी का ऐलान किया है. फेडरेशन की ओर से कहा गया है कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. इससे पहले भी कर्मचारियों ने जिला और तहसील स्तर पर आपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था.

अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

बता दें काफी लंबे समय से महंगाई भत्ते को लेकर छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की बैठक में 25 जुलाई से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है. 25जुलाई से 29 जुलाई तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है.

पहले दी थी चेतावनी

34 फीसद डीए व सातवें वेतन में एचआरए नहीं देने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघों ने राज्य शासन के खिलाफ 30 जून को रैली निकाली थी. तब छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कहा था कि मांग नहीं माने जाने के कारण कर्मचारियों में नाराजगी है. यदि उनकी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो अगले माह 25 से 29 जुलाई तक बस्तर ब्लॉक केशासकीय कार्यालयों एवं स्कूलों में तालाबंदी रहेगी. उपरोक्त जानकारी छ ग प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने दी ।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए ज़िले के बैडमिंटन खिलाड़ी

0

1 अगस्त से होने जा रहे स्टेट टूर्नामेंट में खिलाड़ी दिखायेंगे अपना जौहर

जगदलपुर। बस्तर जिला बेडमिंटन संघ द्वारा छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आगामी 01 अगस्त से सुकमा में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये बस्तर जिले के 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक- बालिकाओ को एकल वर्ग के ट्रायल मैच खिलाये गये। रविवार, 24 जुलाई 2022 को इंदिरा स्टेडियम के इनडोर बैडमिंटन हॉल मे संपन्न हुए ट्रायल मैच में जिले के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस एकल सलेक्शन में तुषार दौलतानी विजेता खिलाड़ी रहे। तुषार को बस्तर ज़िले की ओर से छत्तीसगढ़ बेडमिंटन एसोसिएशन के गाइडलाइन के अनुसार स्टेट टूर्नामेंट में मेन ड्रा में इंट्री दी जाएगी वही बाकी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। इस हेतु चयनित खिलाड़ियों में हर्षिता टावरी, आकांक्षा टावरी, उदय माँझी, आयुष पीटर, हीतांशु कच्छ, उदित नाग, प्रिश गुप्ता, प्रियांशु साहु शामिल हैं। ट्रायल मैच के दौरान मैदान में बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सचिव राजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुनील खेडूलकर, सह सचिव नितेश महंत, सलमान, क्रिस्टोफ़र, वैभव गोयल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला बेडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

भाजपा भानपुरी मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजना की बनी सहमति, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश

0

संगठन की प्रत्येक जिमेदारियों का बखूबी निर्वहन करे कार्यकर्त्ता, भुपेश सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाए:- दिनेश कश्यप

भानपुरी:- भारतीय जनता पार्टी मंडल भानपुरी की मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भानपुरी भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ।

भाजपा भानपुरी मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक व पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा की संगठन की जिमेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्त्ता पूर्ण करें और प्रदेश में कॉग्रेस के चार साल के कार्यकाल में हुए किसानों, मजदूर और युवाओं के साथ अत्याचार और घोटाले के विषय को जन जन तक पहुंचाए। मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल जी ने कार्यक्रमों की वृत्त बताते हुए आगे कहा भानपुरी मंडल हमेशा से बेहतर कार्य करने के नाम से जाना जाता हैं, सभी को मिलकर आगमी योजनाओं को पूर्ण करना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मंडल प्रभारी योगेंद्र पाण्डेय, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान , विजय पांडे, रघुनाथ कश्यप रघुनाथ कश्यप, भूषण गुप्ता, प्रवीण सांखला, दयानिधि ठाकुर, राधेकृष्णा पानीग्रही, रमेश कश्यप, फकीर कश्यप, उर्मिला कश्यप, महेंद्र पानीग्राही, अशोक राव, राजेश सागर, शेख अजगर, सिद्दीकी, उमाकांत कश्यप, कुलेश्वर कश्यप, सिराजुद्दीन, भुवन साहू, महेश कश्यप, तुलसी कश्यप, रामप्रसाद मौर्य, गौरव कश्यप, लच्छिन बघेल, हरबंधु बघेल, लक्ष्मीनाथ सिन्हा, लोकेश कश्यप, मानसाय दीवान,राजू पांडे, घनश्याम चौहान, हीरा कश्यप, घनश्याम पांडे, भूपेन्द्र दिवान, भीष्म मौर्य व पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीबीएसई 10th एवं 12th में बीआईओपी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

12 वी में 92 प्रतिशत के साथ कु. विप्रल सौम्या रही प्रथम

10 वी में 83.6 प्रतिशत लाकर कु.सृस्टि मेहर रही प्रथम

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना के समय से ही परियोजना द्वारा स्थापित व संचालित बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सदैव से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व नगर को गौरवान्वित करते रहे है। यह विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित है वर्ष 2021-22 की 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय से कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 61 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिनमें से 21 विद्यार्थी ने प्रथम श्रेणी में उतीर्ण किया। जिसमें कुमारी विप्रल सौम्या पिता विप्रल राजेश ने 92.0 प्रतिशत, आदित्य चौधरी, पिता रोहिताश चौधरी ने 91.0 प्रतिशत एवं शुभम शर्मा, पिता विजय शर्मा ने 81.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. विप्रल सौम्या ने राजनीति शास्त्र मैं 100 में 100 अंक लाने की उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह दसवीं की परीक्षा में कुल 45 विद्यार्थियों सम्मिलित हुए थे जिसमें 10 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। दसवीं में कुमारी सृष्टि मेहर पिता रमेश कुमार मेहर ने 83.6 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी सुप्रिया विश्वास पिता सुशांत विश्वास ने 79.6 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आयुष राज पिता धनदीप सिंह ने 74 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कु. सृष्टि मेहर का चयन इंस्पायर अवार्ड मानक के जिला स्तर पर हुआ है। एवं गाइड में राज्यपाल अवॉर्डी भी है।

नारायणपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, पांडेय पड़ रहे भारी

0

कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए नुराकुश्ती

जगदलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ब्लाक व जिला स्तरीय चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में नारायणपुर जिले में मंथन जारी है और पहले चरण में शिवकुमार पांडेय भारी नजर आ रहे हैं क्योंकि संगठन के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय है तो सिनियारटी के हिसाब से भी वह सशक्त दावेदार हैं तो दूसरी तरफ वर्तमान अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी की दिलचस्पी अध्यक्ष कम एक वरिष्ठ नेता के सहारे विधायक बनने की है और वह एकला चलो की नीति पर काम करते हैं तो राजेश दीवान पर विधायक दांव खेल रहें हैं जिसके कारण जिला कांग्रेस कमेटी तीन धड़ों में बटा हुआ है किंतु सबसे मजबूत दावेदार शिवकुमार पांडेय माने जा रहें हैं। तीन नेताओं ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह अधिकृत किया गया है कि वह जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर कांग्रेस पार्टी में एकता का संदेश दे वरना आगामी चुनाव में गलत परिणाम सामने ना आए।

MOST POPULAR

HOT NEWS