अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया जी की उपस्थिति में बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर जन्मेजेय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
जगदलपुर 21 जून 2022 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र छात्राएं द्वारा स्कुल प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया । पी, टी,आई मोनिका नौतानी ने योग गुरु रामदेव की तर्ज पर योगाभ्यास कराया । योग सबसे पहले योगिंगं जोगिंग के साथ शुरू हुआ । कपालभाती, अनुनासिक सहित अनेक आसन योगाभ्यास को बताया गया । तथा उनके फायदे को बताया गया । आज अधिकांश लोग बी पी, शूगर, यूरिक एसिड कमर दर्द थाइराइड घुटने दर्द जैसे बीमारी से परेशान रहते हैं । योग करने पर इन बीमारियों से बचने का एक मात्र तरीका हो सकता है । और निरोग रह सकते हैं । योग किजिए निरोग रहिए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री डी. के. कश्यप ने बताया कि रोज सुबह 5 बजे से उठकर खाली पेट में योगाभ्यास करना चाहिए । खाली पेट में योगाभ्यास करना बहुत ही फायदेमंद होता है और मन तन खुशहाल स्वस्थ रहता है । योग गुरु बाबा रामदेव रोज सुबह 5 बजे आस्था चैनल पर योगाभ्यास कराते हैं । और बहुत ही ज्ञानवर्धक बातें बताते हैं । आप सभी लोगों सुनना चाहिए । कम से कम 1 से 2 घंटे तक योग करने से फायदेमंद होता है ऐसे भी सुबह के समय काम नहीं रहता है और योग लिए अच्छा भी है । आज के भागदौड़ जीन्दगी में लोगों को योग की अति आवश्यकता है । मन्डुक आसान से शुगर जैसे बीमारी दुर होता है । इस अवसर पर संस्था में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती अर्चना कश्यप श्रीमती शोभावती बघेल श्रीमती नीलकुमारी जोशी श्रीमती निर्मला चौहान श्रीमती नयनसी तिवारी श्री भगतराम भोयर श्री मानसिंह भारती त्रिलोचन बघेल रमेश नाग श्रीमती प्रतिभा पाठक उर्मिला जोशी शंकर राव मोहिंदर सिंह स्वाती नायर प्रीति जायसवाल शुभांकर गाइन संगीता सिंह पंकज सिंह शुशील भारद्वाज अंकित मिश्रा प्रीति बघेल निहारिका ठाकुर श्रीमती सीमा ध्रुव राजीव चेरपा अनिल शर्मा संथ्या शर्मा उपस्थित थे ।अन्त सभी कर्मचारियों छात्र छात्राएं द्वारा शपथ लिया गया कि हम सभी योग कर निरोग रहेंगे ।
नगरवासियों को योग के प्रति जागरूक करने डीएवी पब्लिक स्कूल ने निकाली रैली
किरंदुल – “करे योग रहें निरोग” इस कथन को सार्थक बनाते हुये डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल द्वारा आज नगर में योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । यह रैली डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल से होते हुए फुटबॉल ग्राउंड , गांधीनगर , टाइप 3, पाताल नगर , पुराना डबल स्टोरी होते हुए वापस डीएवी स्कूल में आकर संपन्न हुआ इस रैली में एनएसएस, एनसीसी , स्काउट गाइड एवं कक्षा कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस रैली में प्राचार्य पी एल वर्मा सहित विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया प्राचार्य ने रैली की सफलता पर बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और करें योग रहें निरोग का नारा आज के इस अवसर पर बुलंद किया l
प्रकाश विद्यालय किरंदुल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
किरंदुल – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर के प्रकाश विद्यालय स्कूल में बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार योगासन किया गया। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत में सभी नागरिकों द्वारा बड़े ही उत्साह से मनाया जाता रहा है। परंतु कोविड की वजह से पिछले 2 वर्ष लोगों ने वर्चुअल तरीके से इस दिवस को मनाया था। परंतु अभी हालात कुछ सामान होने के कारण देशवासियों द्वारा इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे योग दिवस को लेकर बड़े ही उत्साहित दिखे स्कूल के शिक्षक निर्मल बघेल एवं आर राजू , सिस्टर मारिया लाकरा, प्रेमा द्वारा बच्चों को विभिन्न आसन करने के तरीके बताए गए। वही विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नित्य योगा करना प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। सुबह योगा करने से जहां शरीर में फुर्ती आती है वही हमें दिन भर के क्रियाकलापों के लिए भी ऊर्जा प्राप्त होती है। रोजाना योगा करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है बीमारी दूर रहती है इन शब्दों के साथ फादर फिलिप अब्राहम ने सभी बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी आज के इस योग दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
गांधी विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय दल्लीराजहरा में विश्व योग दिवस मनाया गया
दल्लीराजहरा – गांधी विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय दल्लीराजहरा में आज विश्व योग दिवस मुख्य अतिथि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री युवराज साहू के सानिध्य में मनाया गया योग शिक्षक शीतल साहू थे जिनके दुवारा कपाल भारती, अनलोम विलोम, भ्रमनी,सूर्यनमस्कार, शीर्षशन,सहित लगभग 15 प्रकार के योग सिखाये बड़ी संख्या में बच्चे योग सीखे इस दौरान मुख्य अतिथि युवराज साहू दुवारा योगा को जीवन मे निरोग व स्वस्थ रहने की दवा बताया साथ मे हम सब की प्रतिदिन आधा घण्टा योग करने की सलाह दिया साथ मे ये भी कहा जब हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारी मानसिक स्थिति ठीक रहेगी जिससे हम आगे अच्छी पढ़ाई लिखाई कर उज्जवल भविष्य की कामना कर सकते हैं इस दौरान पालक समिति अध्यक्ष श्रीमती रेखा जायसवाल, प्राचार्य मंजू गुप्ता, बी के सर्वा, ललित मरकाम, प्रदीप बंछोडे, दामनी राणा, हेमलता, दुर्गेश्वरी साहू, चेतना सहित बड़ी संख्या में बच्चे, शिक्षक व पालक उपस्थित थे



घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


बस्तर साँसद दीपक बैज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार…
राहुल गाँधी के समर्थन में ED दफ्तर का घेराव करने जा रहे साँसद बैज सहित अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार..

दिल्ली…कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी के समर्थन में प्रवर्तन निदेशालय ED का घेराव करने जा रहे बस्तर साँसद दीपक बैज सहित अन्य सांसदों एवं मंत्री को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है…जिसमें मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,सांसद गौरव गोगाई,भक्त चरण दास महंत,चंदन यादव,मंत्री अमरजीत भगत, सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का सहित अन्य नेतागण मौजूद हैं…
दल्ली राजहरा विधिक सेवा समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा में योग शिविर का आयोजन किया गया
दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार आज दिनांक 21/06/2022 को व्यवहार न्यायधीश/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा सतीश कुमार खाखा जी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुसुमकसा में योग शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में व्यवहार न्यायाधीश महोदय द्वारा योग करने के फायदे के बारे में बताया गया कि योग करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एवं आत्मविश्वास की वृद्धि तथा जीवन में योग करने से रोगों से दूर रहने के बारे में बताया गया। उक्त शिविर में अधिवक्ता मनोज खोबरागड़े, जितेंद्र भट्ट, सुश्री शैलेसटी डिसूजा, ग्राम के सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, स्कूल प्राचार्य त्रिनाभ मिश्रा, न्यायालय कर्मचारीगण, स्कूल स्टाफ एवं स्कूल के विद्यार्थी व पी एल वी दीपक साहू उपस्थित रहे। करे योग रहे निरोग

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


फांसी लगाकर PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या
बालोद जिले के बालोद ब्लॉक के ग्राम सांकरा( ज) की एक छात्रा ने बिलासपुर में एक निजी होस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास की है। छात्रा बिलासपुर में पीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग करती थी। उसकी सहेलियों ने कमरे में उसे फंदे पर लटकते देखा, तब उसके सुसाइड करने का पता चला। बताया गया कि वह सुबह के वक्त कोचिंग भी गई थी। इसके बाद जब वह लौटी, तब उसने खुदकुशी की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना सिटी कोतवाली बिलासपुर थाना क्षेत्र की है।


पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बालोद के सांकरा ज की रहने वाली नेहा देशमुख (23 साल) पिता मुरली देशमुख एमएससी की पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षा के साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा की भी तैयारी कर रही थी। वह पिछले 5-6 महीने से से सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद स्थित पंजाबी कॉलोनी के एक निजी हॉस्टल में रूम लेकर रहती थी और कोचिंग क्लास अटेंड करती थी। वहीं एक दिन पहले ही वह अपने गृहग्राम सांकरा से लौटी थी। जहां वह पिछले हफ्ते बीएड की ऑनलाइन परीक्षा दिलाने आई थी। परिवार के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर नेहा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
इधर सोमवार को भी नेहा कोचिंग के लिए सुबह गई थी। वहां से वह 11 बजे के आस-पास लौटकर आ गई थी। बाहर हाथ-मुंह धोने के बाद वह कमरे में चले गई। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी सहेलियों ने दरवाजा भी खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने हॉस्टल मालिक को इसकी जानकारी दी। उन्होंने हॉस्टल मालिक के साथ खिड़की से झांककर देखा, तब नेहा अपनी चुनरी के फंदे पर झूल रही थी। उसके जीवित होने की उम्मीद से उन्होंने आनन-फानन में फंदा काटकर नीचे उतारा, तब तक पुलिस के डायल 112 को भी बुला लिया था। नेहा की रिश्तेदार पवन कुमार देशमुख बिलासपुर पुलिस लाइन में हेडकांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें नेहा के भाई अरविंद देशमुख ने मोबाइल से जानकारी दी कि वह हॉस्टल में कमरा बंद कर फांसी लगा ली है। उनके कहने पर पवन देशमुख पंजाबी कॉलोनी स्थित हॉस्टल पहुंचे, जहां नेहा को फंदे से नीचे उतार लिया गया था।

इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पवन देशमुख ने बताया कि नेहा पढ़ाई में होनहार थी। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। बालोद के ग्राम सांकरा ज से नेहा के परिजनों को बुलाया गया है। नेहा ने जिस कमरे में फांसी लगाई है, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। परिजनों की मौजूदगी में कमरा खोलकर तलाशी ली जाएगी। जांच के बाद ही उसके आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। घटना की वजह क्या परीक्षा का तनाव था या कोई और वजह, अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

दिल्ली के जंतर मंतर में गरजे बस्तर सांसद दीपक बैज…
केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह में पहुंचे
जगदलपुर। आज दिल्ली के जंतर मंतर में लगातार केंद्र सरकार के विरुद्ध अग्निपथ योजना व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को ईडी के जरिये परेशान किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भारत के युवाओं के समर्थन में देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुवे बस्तर सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। 4 साल की नौकरी देना देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। देश के युवा सेना में जाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कोचिंग के साथ फिजिकल टेस्ट, सुबह-शाम दौड़ लगाने के साथ ही लंबी-ऊंची कूद, फिजिकलटेस्ट, ग्राउंड टेस्ट क्लियर करने के पश्चात परीक्षा के लिए कई दिन तैयारी करने के बाद सेना में भर्ती होते हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ सिर्फ छलावा ही किया है।लाखों युवा आज सड़क पर हैं।अग्निपथ के निर्णय से युवाओं में भारी रोष है। युवाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए केंद्र सरकार को तुरंत अपना निर्णय वापस लेना चाहिए।
राहुल गांधी को प्रताड़ित करने के विरोध पर बस्तर के युवा सांसद बैज ने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को कुचलने तथा महंगाई, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार की‘तरकीब’का हिस्सा हैं। सांसद बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ये राहुल गांधी ही नहीं, ये देश का गांधी है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को उजागर करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस केंद्र में बैठी सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगी।
इस सत्याग्रह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यगण एवं साथी सांसदगण,प्रदेश एवं बस्तर से गए सैकड़ों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
100% दिव्यांग परिवार को दिव्यांग पेंशन दिया जाए सुरेश गुप्ता
बेघर आदिवासी दिव्यांग परिवार को प्रधानमंत्री आवास कोटे से आवास मिले सुरेश गुप्ता
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया की आदिवासी दिव्यांग परिवार बलराम नेता 80% और उनकी पत्नी निशा नेताओं 100% दिव्यांग है इन्हें भी निगम में पेंशन की पात्रता नहीं होना बताया गया, इस परिवार को बताया गया की 2007 की गरीबी रेखा सूची में आप लोगों का नाम नहीं है आप लोगों की पात्रता पेंशन हेतु नहीं होगी सुरेश गुप्ता ने बताया की बलराम नेताम पूर्व में ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था 2 वर्ष पूर्व पैर में पाइजन होने की वजह से इसके घुटने के नीचे से ऑपरेशन कर पैर में रॉड लगाई गई घुटने में कटोरी लगाया गया और पूरी तरह से यह व्यक्ति दिव्यांग हो गया, उनकी पत्नी निशा नेताओं की भी आंख की रोशनी चली गई, वह भी दिव्यांग हो गई है, बेटा का भी आंख का इलाज चल रहा है और विधवा बेटी को कैंसर हो गया है यह परिवार किराए के मकान में रहता है कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर से मिलने के पश्चात इनकी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाई गई इन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया, दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ दिव्यांगता पेंशन हेतु निगम में संपर्क करने पर परिवार को जब निराशा हाथ लगी तब नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने इन्हें निगमायुक्त से मिलवाया और आयुक्त से आग्रह किया की निगम द्वारा 2011 की सर्वे सूची जारी की गई है पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के सर्वे सूची में बलराम नेताम का नाम अंकित है बलराम नेताम नाम के सामने लेबर कार्य करना लिखा गया है ऐसे में 2011 की सर्वे सूची को मान्य करते हुए इस परिवार को प्रशासनिक और मानवीय दृष्टि से राहत पहुंचाते हुए उनकी पेंशन स्वीकृति करें और इन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत दिव्यांग कोटे के अंतर्गत इन्हें आवास तत्काल उपलब्ध कराई जाए |
सुरेश गुप्ता ने बताया कि यह परिवार जिस मकान में रहते हैं विगत 8 माह से किराया भी मकान का नहीं दिया है इस परिवार को हमने 15 दिन पूर्व जिलाधीश महोदय के समक्ष लेकर गये थे, जिलाधीश महोदय ने इस परिवार को हर संभव मदद हेतु आश्वासन दिया है इस परिवार की मदद हेतु लगातार भारतीय जनता पार्टी परिवार अब तक सामने आता रहा है आज आयुक्त से मिलकर परिवार को शासन स्तर पर हर दृष्टि से मदद करने की मांग की गई इस अवसर पर रोहित त्रिवेदी रोशन झा राजपाल कशेर श्रीमती नीलम यादव अरुण नेताम सूर्य भूषण सिंह प्रेम यादव योगेश मिश्रा राज पांडे |


