City Media - Page 1122 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1122

बालको प्रबंधन द्वारा भारी मात्रा में कोयले की राख अवैध तरीके से फेंकने के विरुद्ध राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने सभी जिम्मेदारों को नोटिस दिया

0

तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनी, तुरंत रिपोर्ट देने हेतु आदेश

छत्तीसगढ़ के सबसे प्रदूषित शहरों में एक कोरबा जिले में बालको प्रबंधन द्वारा लंबे समय से लाखों मेट्रिक टन कोयले की राख इधर उधर फेंके जाने का मामला राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के समक्ष पहुंच गया है। इस मामले में कोरबा के आवेदक रामअवतार अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी के माध्यम से बाल्को प्रबंधन, जिला कलेक्टर और पर्यावरण विभाग की मिली जुली अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध गंभीर शिकायत दर्ज की थी। ज्ञातव्य है कि बालको प्रबंधन प्रतिवर्ष बिजली उत्पादन के पश्चात लगभग 50 लाख मैट्रिक टन कोयले की राख पैदा करता है। जिसमें से मात्र 15 लाख मीट्रिक टन कोयले की राख के लिए अनुमति मांग कर पूरे जिले में इधर-उधर फेंक रहा है। इस मामले को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। कई प्रकार से लोगों ने इस बात को सरकार तक पहुंचाया है कि बालको प्रबंधन, जिला कलेक्टर के सहयोग से अवैध रूप से पर्यावरण विभाग से अनुमति प्राप्त कर नदियों के तटों पर कोयले की राख फेंक रहा है। हरित प्राधिकरण के समक्ष आवेदन में यह बताया गया है कि कोयले की राख अवैध रूप से किसानों की कृषि भूमि पर फेंकी जा रही है नदियों के तटबंध और बालको के तालाबों को पाटकर कोयले की राख फेकी जा रही है। कई प्राकृतिक जल स्रोतों को कोयले की राख से बालको प्रबंधन द्वारा पाट कर समाप्त कर दिया गया है। कोरबा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को कोयले की राख से पाटकर तबाह कर दिया गया है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिवक्ता सतीश कुमार त्रिपाठी की याचिका पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने गंभीरता से कार्यवाही की है। प्राधिकरण ने तत्काल सभी पक्षकारों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा है। प्राधिकरण में जिला कलेक्टर सहित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक एक सदस्य की तीन सदस्यीय समिति तत्काल गठित कर कोरबा जिले में इस अवैध राख फेंके जाने के मामले पर जांच रिपोर्ट 11 जुलाई तक प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। आवेदक रामअवतार अग्रवाल ने इस संबंध में बताया है कि संपूर्ण कोरबा जिले में जिला कलेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड छत्तीसगढ़ की मिलीभगत के कारण भ्रष्टाचार पूर्ण तरीके से आम नागरिकों को भयंकर वायु प्रदूषण मैं झोंक दिया गया है। जिससे आम लोगों को जीवन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। थोड़ी सी हवा चलने पर पूरे कोरबा शहर में राख हवा में उड़ने लगती है और सांस लेना दूभर हो जाता है। माननीय हरित प्राधिकरण द्वारा तत्काल कार्यवाही से आम लोगों के मन में उम्मीद जगी है। याचिका में सभी संबंधित पक्षकारों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की की गई है।

भानपुरी अस्पताल में नर्स डे मनाया गया

0

भानपुरी । सिविल अस्पताल अस्पताल भानपुरी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित किया गया।इस दौरान आयोजित समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी. इस मौके पर सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली.

इस मौके पर अस्पताल के डॉ. बीड़ी राय ने कहा कि यह एक खास पल है, क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है. ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें. डॉ एस बी सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल भानपुरी में सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है. लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल लगातार प्रयास कर रहा है. इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं.

इस अवसर पर डॉ एंजेल पलक, डॉ शिल्पा, शोभा कामले, रीना शुक्ला, पदमा खान, उर्वशी पाणिग्रही, जितेंद्री पांडे,चेतना राय, अमृता मौर्य, अंजलि कश्यप, रितु निकुंज, पूजा गुहा, पूर्णिमा दास, हेमबती कश्यप, संतोषी नेताम, प्रेमलता सिन्हा आदि मौजूद रहे।

मेन रोड स्थित किरी स्टोर नामक कपडे की दुकान में हुई चोरी के आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता

0

👉 घटना के 12 घण्टे के भीतर मामले का आरोपी रकम के साथ पुलिस के गिरफ्त में।
👉 दिनांक 12.05.2022 को दुकान से नगदी रकम की हुई थी चोरी।
👉 जप्ती में 5 लाख रूपये नगद बरामद।
👉 दुकान का नौकर ही निकला मामले का आरोपी।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित मेनरोड किरी स्टोर की दुकान में दिनांक 12.05.2022 के रात्रि में घुसकर नगदी रकम की चोरी की वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 12.05.2022 के मेनरोड स्थित किरी स्टोर से अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर दुकान से नगदी रकम लगभग 6 लाख 50 हजार रूपये नगद राशि की चोरी किया गया था। उक्त घटना पर दुकान संचालक चिमनाराम खत्री कीे रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 175/22 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के शहर में लगे सीसीटीव्ही एवं सायबर सेल के द्वारा दुकान में काम करने वाले कामगार व शहर के संदिग्ध व्यक्तियों एवं क्षेत्र के लोगों के गतिविधियों पर निगाह रखकर पतासाजी आरोपी की पता तलास किया जा रहा था। कामगारों से पूछताछ करने के दौरान एक संदिग्ध की पहचान किया गया जिससे थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसने घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए अपना नाम राकेश कुमार करटामी पिता लखमा राम करटामी उम्र 20 वर्ष निवासी तोंगपाल जिला सुकमा का होना बताया जो घटना के 04 दिन पूर्व ही दुकान में काम करने आया था और दिनांक 12़.05.2022 को रात्रि में दुकान की छत से अंदर प्रवेश किया और अंदर रखे गल्ले से नगदी रकम को चोरी कर ले जाना बताया। जिसके कब्जे से 5 लाख रूपये नगद उसके हाल निवास ग्राम पामेला थाना परपा से उसके बताये अनुसार बरामद किया गया है। मामला थाना कोतवाली में विवेचनाधीन है अग्रिम कार्यवाही बाद माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।

नाम आरोपी – राकेश कुमार करटामी पिता लखमा राम करटामी नि0 तोंगपाल जिला सुकमा।

बरामद सम्पत्ति:-नगदी 5 लाख रूपये ।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-

निरीक्षक – एमन साहू, धनंजय सिन्हा, लालजी सिन्हा ।
उप निरी. – होरीलाल नाविक, प्रमोद ठाकुर, रनेश सेठिया, कृष्णा साहू।
सउनि. – रामविलास नेगी।
प्र.आर. – उमेश चंदेल, मौसम गुप्ता, ।
आरक्षक – रवि सरदार, भूपेन्द्र नेताम,गौतम सिन्हा,युवराज ठाकुर, सोनू गौतम, दीपक कुमार, हिमांशु यादव, शिव यादव।

जन समस्या समाधान शिविर कार्यक्रम मे शामिल हुए  नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप  

0

भानपुरी…।जन समस्या समाधान शिविर में फरसागुडा मे छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा जिला प्रशासन आज इस समाधान शिविर में आमजनता के समस्याओं का निराकरण करने आये हैं, जहां आप लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा। उन्होंने कहा सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विभिन्न प्रकार के पेंशन स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारा जिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रहा है। जिला अस्पताल में अब सभी प्रकार के बीमारियांे का इलाज किया जा रहा है। यहां अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे लोगों को बेहतर ईलाज मिल रहा है। विधायक चंदन कश्यप ने आज अपना बीपी   चेक करवाया इस मौके पर सरपंच दुरुपती नेताम.गोलू नाग . संजू कश्यप, फगनू बघेल, दुकारू कश्यप, विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की एसडीएम जनपद सीईओ तहसीलदार एंव विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल जगदलपुर में नर्स डे मनाया गया

0

स्वास्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार ने बताया कि नर्स डे दुनियाभर में नर्सों के योगदान के सम्मान और जश्न मनाने के लिए एक खास दिन है। यह साल दुनियाभर में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हर साल 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर मनाया जाता है। इस खास दिन को इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा चुना गया था और 1974 से आधिकारिक तौर पर हर साल नर्स डे 12 मई से मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की प्रेरणा ब्रिटिश नर्स और समाज सुधारक फ्लोरेंस नाइटिंगेल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र के सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

साल 2022 की नर्स दिवस की थीम हैट- ””नर्स: ए वॉयस टू लीड- इन्वेस्ट इन नर्सिंग एंड अदर राइट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ”।

फ्लोरेंस नाइटिंगेल, जिन्हें दुनिया भर में “लेडी विद द लैंप” के रूप में याद किया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने क्रीमिया युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना और उनके सहयोगी बलों के घायल सैनिकों की देखभाल की। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने न केवल युद्ध के दौरान चिकित्सा शिविरों और अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल और नर्सिंग के मानकों को निर्धारित भी किया था। वहीं 1860 में सेंट थॉमस अस्पताल में नाइटिंगेल ट्रेनिंग स्कूल भी स्थापित किया, ताकि इच्छुक नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर संजय प्रसाद , अजय परिहार अध्यक्ष , लक्ष्मी तांडिया, मंजू, प्रिया देवांगन,मीना नागेश मिताली,प्रीति मंडल,माधुरी जोशी,दीपिका ठाकुर, गीता यादव,तृप्ति राजू,तनुजा पाट्रे अरुणा देहारी रोजलिन बेचक नर्स दिवस पर रोजलिन बेचक अध्यक्ष बड़ेकिलेपाल स्टाफ नर्स के द्वारा रक्तदान भी किया गया।

नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष ने नागरिकों व वार्डो की समस्या की निराकरण के लिए सक्रियता दिखाई

0

नगर पंचायत डौंडीलोहारा लोकेश्वरी गोपी साहू के निर्देश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष पेयजल विभाग के कर्मचारी ईश्वर आर्य प्रकाश ठाकुर हितेन ठाकुर मनोज कोमा और सभी कर्मचारी आम नागरिकों के मूलभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं लोकेश्वरी गोपी साहू व मुख्य नगरपालिका अधिकारी के निर्देश पर डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न वार्डों में बोर खनन करा कर अध्यक्ष एवं पार्षद निधि से बोर में मोटर पंप डालकर नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है जिसमें झुमुक लाल कोसमा सभापति वार्ड क्रमांक 9 मनी बघेल पार्षद वार्ड क्रमांक 5 नारायण सिन्हा पार्षद वार्ड क्रमांक 14 विद्या शर्मा उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 12 अंबिका निषाद पार्षद वार्ड क्रमांक 3 सुभद्रा टांगेकर पार्षद वार्ड क्रमांक 10 दसोदा भूआर्य वार्ड क्रमांक 13 शोहदरा देवांगन सभापति वार्ड क्रमांक 7 शोभाराजपूत सभापति वार्ड क्रमांक 2 ममता शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 4 माया ठाकुर पार्षद वार्ड क्रमांक 6 ऐसे सभी वार्डों में पेयजल सप्लाई हेतु स्थिति अनुसार बोर खनन करा कर मोटर पंप डालकर पेयजल सप्लाई नगर के सभी जगह उपलब्ध कराई जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

और नगर के कई जगहों पर टैंकर के माध्यम से हमारे कर्मचारी पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें सार्वजनिक जगह तहसील ऑफिस शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूल अन्य जगह नागरिकों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर गर्मी के समय में किया जा रहा है श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आगे नगर वासियों से अपील करते हुए कहा फीस भीषण गर्मी के समय में आप सभी लोग पूरे नगर पंचायत का सहयोग करते हुए किसी भी सार्वजनिक जगह पर वर्ष पानी बहने ना दे नलों में टोटी का उपयोग करें और घरों में सरकारी नलों में प्राइवेट में नलों में टुल्लू पंप का उपयोग न करें और मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में हमारा सहयोग करें पूरे नगर पंचायत के टीम मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में पानी बिजली सफाई सभी क्षेत्र में अपने अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं आम नागरिकों से अपील है आप सभी लोग हमारा सहयोग करें

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत द्वारा प्याऊ घर की व्यवस्था भी की गई है वह इंद्र मार्केट में वाटर एटीएम के माध्यम से आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है आगे श्रीमती साहू जी ने बताया की आम नागरिकों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत डौंडीलोहारा में दिनांक 13 ,5, 2022 शुक्रवार को आम नागरिकों के लिए जिसका राशन कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है या किसी को नाम कटवाना है या किसी को नाम जुड़वाना है एवं एपीएल बीपीएल नया राशन कार्ड बनवाना है ऐसे नगर के नागरिक नगर पंचायत डौंडीलोहारा में कल कार्यालयीन समय 10:30 बजे से आकर अपना राशन कार्ड बनाने नाम काटने जोड़ने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं अपने साथ अपना बायोडाटा आधार कार्ड राशन कार्ड पैन कार्ड जाति निवास श्रम कार्ड या अन्य दस्तावेज के साथ नगर पंचायत में उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट करेंगे साथ ही साथ लोकेश्वरी साहू ने बताया की मस्जिद चौक से विवेकानंद चौक तक पूर्व में एडीबी द्वारा निर्माण कराया गया नाली की सफाई कवक खोलकर दिनांक 16, 5 2022 से किया जाना है ताकि विभिन्न वार्ड वासियों को वर्षों पुरानी नाली से पानी निकासी की समस्या 7 वार्ड वासियों को छुटकारा दिलाई जा सके

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

इस दिशा में पहल करते हुए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू और वार्ड पार्षद नारायण सिन्हा अनीता साहू के सक्रियता से पीडब्ल्यूडी विभाग नगर पंचायत विभाग राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से चौक हुए नाली का समतलीकरण कर आम नागरिकों को नाली के पानी निकासी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा इसलिए हमारे नगर के मस्जिद चौक से लेकर विवेकानंद चौक तक के समस्त व्यापारी बंधुओं से और रहवासी नागरिकों से विनम्र अपील करती हूं कि आप सभी लोग जनहित के मुद्दे पर सहयोग करते हुए नाली सफाई में अपनी अपनी सकारात्मक सहभागिता निभाने का प्रयास करेंगे कि क्योंकि आम नागरिकों में पारी बंधुओं के सहयोग से ही ऐसे बड़ी समस्याओं से निपटा जा सकता है इसलिए आप सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा करती हूं और नाली सफाई में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी इसलिए नगर पंचायत प्रशासन ,पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग करती है निर्धारित समय पर मस्जिद चौक से विवेकानंद चौक तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवस्था बनाने की मांग तीनों विभाग प्रमुख से की जाती है और हमारे सभी पार्षद साथियों से भी नाली सफाई में संबंधित विभाग और आम नागरिकों का सहयोग प्रदान करें ताकि आम नागरिकों को समस्या से निजात दिलाई जा सके

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

बालोद जिले में मौत का कहर, मोटर सवार 2 युवक की मौत

0

बालोद जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, एक माजदा द्वारा मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी गई गाड़ी की रफ्तार इतनी थी की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गया | घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है. घटना जिला मुख्यालय से लगे झलमला चौक के पास हुई है पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त धमतरी निवासी शांता साहू और प्रकाश साहू पन्ना के रूप में हुई है. पंचनामा करते हुए शव को भेजा पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

बस्तर साँसद दीपक बैज व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड तोकापाल के “समाधान शिविर” में हुवे शामिल..

0

जनता को किसी भी प्रकार की न हो परेशानी, हर विभाग रहे दुरुस्त – साँसद बैज

ग्राम पंचायत बड़ेमारेंगा में 198 हितग्राहियों को किया वन अधिकार पट्टा वितरण,गम्भीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को उचित इलाज हेतु दिये डॉक्टरों को निर्देश..

तोकापाल/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत बड़ेमारेंगा में सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु आयोजित “समाधान शिविर” में शामिल हुए..इस अवसर पर साँसद बैज ने ग्राम पंचायत बड़ेमारेंगा में 198 हितग्राहियो को वन अधिकार पट्टा का वितरण वितरण किया साथ ही सभी विभागों का निरीक्षण किया एवं ग्रामीण क्षेत्र में गम्भीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को उचित इलाज हेतु डॉक्टरों को दिशा-निर्देश दिया गया..

समाधान शिविर बड़ेमारेंगा में सम्मिलित हुए साँसद बैज ने अपने उद्बोधन में कहा..इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को उनकी समस्याओं का समाधान करना व शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना है…प्रशासन में कसावट रहे..जनता को किसी भी प्रकार की न हो परेशानी, इसके लिए हर विभाग के अधिकारी दुरुस्त रहे,आज हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री खुद लोगो से भेंट मुलाकात कर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्यायो का समाधान कर रहे हैं,हमारी सरकार में किसी भी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करी जाएगी..साँसद बैज ने आगे कहा..सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं को जनजन तक पँहुचाना हमारी पहली प्राथमिकता है..आज बस्तर की आवाज जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार लोकसभा में गूंज रही है..आज हमारी सरकार स्वसहायता समूह की महिलाओं के शशक्तिकरण हेतु गोठान, गोबर आदि योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान कर रही हैं..प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों को नलजल योजनाओं से जोड़ा जा रहा है..बेरोजगारों को बस्तर फाइटर के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है..हमारी सरकार ने कोरोना काल में भी बेहतर कार्य किया रोजगार की कमी होने नही दी..जो विकास 15 सालों में नही हुआ आज हमारी सरकार में मात्र 3 सालों में ही बस्तर का विकास हो रहा है..

इस समाधान शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, मालती बैज जनपद अध्यक्ष, देवली सोनकर जनपद सदस्य, तुलसी मौर्य जनपद सदस्य, जयमन मौर्य सरपंच तेलीमारेंगा, फूलों सरपंच बड़ेमारेंगा, नकूल मौर्य सरपंच केशलूर, पाकलु सरपंच बुरँगपाल, नरसिंह सोनकर, जगदीश कश्यप, चरेंगा कश्यप, एसडीएम, तहसीलदार, बीइओ, बीआरसी व ग्रामीणजन मौजूद रहे..

बैक खाता से पैसे आहरण कर,ठगी करने वाले दो आरोपियों पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही

0

➡️ प्रार्थी के समान ही दिखने वाले व्यक्ति ने योजना बनाकर धोखधड़ी को दिया अंजाम |

➡️ आरोपियों के द्वारा विड्राल फार्म में प्रार्थी के फर्जी हस्ताक्षर कर, 45,000/-रूपये का किया गया आहरण

➡️ आरोपियों से 25,000/-रूपये बरामद

➡️ सीसीटीव्ही0 फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान।

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। धोखधड़ी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् ठगी करने वाले शातिर गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो प्रार्थी सुखदेव कश्यप जो पूर्व में सिंचाई विभाग में चैकीदार पद से सेवानिवृत्त हुये थे जिनका पेंशन का पैसा भारतीय स्टेट बैक के खाता में जमा होता था। जिसे पेंशन आने पर प्रार्थी बैंक जाकर पैसे आहरण के लिये विड्राल फार्म भरकर, जमा करने पर बैंक से बताया कि आपके द्वारा पूरा पैसा आहरण किया जा चुका है। प्रार्थी को पता चला कि उनके खाते से किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा 45,000/- रूपये को निकाल कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखधडी के संबंध में अप0क्र0 171/2022 धारा 419,420 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, अज्ञात आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान अनुसंधान के सीसीटीव्ही फुटेजों के आधार पर 03 संदिग्ध व्यक्तियों का पहचान किया गया। पहचान में आये दो संदेही प्रकाश ठाकुर एवं फुलदास से पूछताछ पर बताये कि लखीचंद, प्रकाश ठाकुर एवं फुलदास बघेल ने आपस में मिलकर घटना दिनांक को प्रार्थी सुखदेव कश्यप के समान दिखने वाले व्यक्ति फुलदास को सिर में गमछा बांध कर, बैक लेकर गये जहाॅ बैंक खाता नंबर से विड्राल फार्म में फर्जी हस्ताक्षर कर, 45,000/-रूपये आहरण करना स्वीकार किये है। दोनो आरोपियों से 25000 नगद राशि बरामद कर जप्त किया गया है। मामले में एक आरोपी लखीचंद अभी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

नाम आरोपी-

1.प्रकाश ठाकुर पिता प्रताप सिंह उम्र 42 साल नि0 ग्राम आसना नयापारा जगदलपुर।
2.फुलदास बघेल पिता दासरथी उम्र 55 साल नि0 ग्राम आसना नयापारा जगदलपुर।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक, रनेश सेठिया
सहा0उपनिरी. – नरहरि वैष्णव
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर एवं हिमांशु यादव

गुग्गल, एप्पल व माइक्रोसॉफ्ट में एक साथ हुआ श्रुति का चयन

0

जगदलपुर मई। आदिवासी बहुल बस्तर जिला की एक छात्रा की नियुक्ति विश्व के तीन दिग्गज कंपनियों में एक साथ नियुक्ति की गई। विश्व की दिग्गज कम्पनियां जब किसी को अपने यहाँ नियुक्ति देती है तो वह निश्चत ही बहुत भाग्यशाली होता है। बस्तर के सुदुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले की श्रुति नायर बेहद खुशनसीब है। इस होनहार बच्ची का चयन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व की तीन दिग्गज के कंपनी गूगल, एप्पल माइक्रोसॉफ्ट में हुआ वह भी एक साथ। श्रुति को इन तीनों ही कंपनी ने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने यहां और काम करने का अवसर दिया है।

श्रुति नायर ने बताया कि फिलहाल उन्होंने गूगल कंपनी ज्वाइन करने का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में भी स्तरीय पढ़ाई हो रही है। उसी का नतीजा है कि मुझे इतनी बड़ी कंपनी में अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव का लाभ वे अपने दंतेवाड़ा जिले को जरूर देंगी। श्रुति के पिता वीडीएसके नायर एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में सहायक महाप्रबंधक उनकी माता जगदलपुर के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रधान अध्यापिका सबिता नायर हैं।

विदित हो कि गूगल जैसी कंपनी में चयन होना इतना आसान नहीं होता है और इस कंपनी में अपने क्षेत्र में योग्यता रखने वालों को ही स्थान मिल पाता है। श्रुति की कार्यकुशलता एवं योग्यता को देखते हुए ही गूगल कंपनी ने ऐसा अवसर प्रदान किया है। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है। फिलहाल वे न्यू जर्सी में हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS