City Media - Page 1125 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1125

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न

0

जगदलपुर 8 मई– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में प्रवेश हेतु 6 मई को लाटरी द्बारा चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ । संस्था के प्राचार्य डी, के , कश्यप ने बताया कि उपस्थित जनप्रतिनिधियों , ग्रामीणों , पालक गण , शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में लाटरी निकाला गया । शासन के गाईड लाईन के अनुसार सबसे पहले BPL वर्ग को 25% प्राथमिकता देते हुए लाटरी निकाली गई । जिसमें बालक बालिकाओं को 50% प्रतिशत ‌का आरक्षण ‌दिया‌ गया । प्रवेश हेतु कुल आवेदन 554 प्राप्त हुए थे, जिसमें से 151 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया । अधिक आवेदन आने के कारण कक्षा 1 ,2,3,4 ,5,6,7, 9 वीं तक लाटरी पद्धति से चयन प्रक्रिया अपनाई गई । शेष कक्षाओं में आवेदन कम होने के कारण दस्तावेज जांच के बाद सीधे प्रवेश दिया गया लाटरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शीता रही । चयनित छात्रों को दिनांक 10 मई 2022 तक संम्पूर्ण दस्तावेज मंगाए गए हैं ।

संस्था के प्राचार्य डी.के. कश्यप ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के दौरान समस्त पालकगण सहित चंपावती कश्यप सरपंच, अनोज गुप्ता उपसरपंच, ज्योति कश्यप जनपद पंचायत सदस्य, प्रतिमा भारती जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र बड़ेदेवड़ा, साभो राम कश्यप अध्यक्ष शाला विकास समिति, उत्तम नाईक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष क्षेत्र करपावंड, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता विधायक प्रतिनिधि, बी.के. डोंगरे सहायक संचालक जगदलपुर , बीईओ अरुण देवांगन, खरे सर, चंद्रिका देवांगन जिला शिक्षा कार्यालय जगदलपुर, दयमन देवांगन, सदन दास पंच, अर्जुन पांडे कांग्रेस कार्यकर्ता , प्रिंसिपल डी. के.कश्यप, समस्त शिक्षकगण एवम पालकगण की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया । चयनित अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र , निवास, जाति, पिछले कक्षा के अंकसूची की छायाप्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवम बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थी बीपीएल राशन कार्ड की छाया प्रति निर्धारित तिथि तक आवश्यक रूप से जमा करने के लिए कहा गया है।

सभी चुनौतियों का सामना कर बस्तर रेडक्राॅस एवं युवोदय ने मानवसेवा में अभूतपूर्व भूमिका निभाई – रेखचंद जैन, संसदीय सचिव, छ0ग0 शासन

0

रेखचंद जैन जी, संसदीय सचिव, छ0ग0 शासन एवं विधायक, जगदलपुर के नेतृत्व में इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा बस्तर द्वारा विश्व रेडक्राॅस दिवस पर रैली निकालकर शहरवासियों को मानव सेवा का संदेश दिया । इस अवसर पर युवोदय के वाॅलेंटियर्स, स्व0 बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय मेडिकल काॅलेज डिमरापाल, शासकीय नर्सिंग काॅलेज जगदलपुर, जी0एन0एम0 काॅलेज जगदलपुर, जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर एम. चेरियन, रेडक्रॉस सचिव एवं सीएमएचओ डाॅ0 आर.के.चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल मुख्य अस्पताल अधीक्षक, महारानी अस्पताल, जगदलपुर डाॅ0 संजय प्रसाद, सुशील कुमार साहू, डाॅ0 देवकान्त चतुर्वेदी, हरेन्द्र पानीग्राही, युवोदय काॅर्डिनेटर भोलाराम, कु0 विनिता राजू, राहुल कश्यप, टुकेश्वर खूंटे, परमानन्द बघेल, कु0 ममता राय, भूपेन्द्र देवांगन, रेडक्राॅस दवा दुकान से एम. बालाजी नायडू, विनोद श्रीवास्तव सहित रेडक्राॅस के वाॅलेंटियर्स एवं मीडिया साथीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रजत बंसल जी के नेतृत्व में इस वर्ष के थीम “#बी ह्यूमेन काइंड” पर आधारित रैली के साथ रंगोली, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर रेखचंद जैन जी, संसदीय सचिव, छ0ग0 शासन एवं विधायक, जगदलपुर ने रैली उपरान्त सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, रेडक्राॅस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेट जिनके यादगार में आज के दिन पूरा विश्व उनको याद करते हुए विश्व रेडक्राॅस दिवस मनाता है। उन्होंने मानव सेवा के पथ में चलने के लिए सबको प्रेरित किया। जिस तरीके से उनके द्वारा युद्ध के दौरान निःस्वार्थ भाव से घायलों की सेवा की । ठीक उसी तरह आपदा/आपातकाल के समय रेडक्राॅस भी उनका अनुसरण करते हुए कार्य कर रहा है। बस्तर रेडक्राॅस ने कोरोना जैसे वैश्विक महामारी/आपदा के दौरान आगे आकर अपना पूर्ण समर्पण देते हुए निःस्वार्थ भाव से जो सेवा किया उसके लिए पूरा संभाग, प्रदेश, देश उनका आभारी है। हम बस्तर के सभी वाॅलेंटियर्स आपदा के समय भी एकसाथ संगठित होकर मिल जुलकर हमेशा की भांति आपदा का सामना किये और हमारे वसुुदेव कुटुम्बकम् दर्शन का परिचय देते हुए बस्तर का नाम पूरे देश में रोशन किया। बस्तर रेडक्राॅस अब आम लोगो के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाईफ लाईन की भूमिका निभा रही है। बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में जो कार्य हो रहा है वो अद्वितीय है। सभी चुनौतियों का सामना कर बस्तर रेडक्राॅस ने मानवसेवा में अभूतपूर्व भूमिका निभाई । इस हेतु राज्यपाल महोदया, छत्तीसगढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु बस्तर रेडक्राॅस को सर्वश्रेष्ठ जिला एवं श्रेष्ठ अधिकारी के लिए आर्थिक पुरस्कार के साथ प्रसस्ति पत्र प्रदान किया। आगे भी इसी तरह संगठित होकर मानवसेवा का कार्य करेंगे और अधिक से अधिक लोग रेडक्राॅस से जुड़े और मानवता का मिशाल स्थापित करते रहने का अपील किया।

अलेक्जेंडर एम. चेरियन, उपाध्यक्ष ने कहा, आप लोगों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से बस्तर रेडक्राॅस सदैव आपदा एवं दीन-हीनों की सेवा के लिए तत्पर रहता है और आगे भी निरन्तर रहेगा। सचिव डाॅ0आर.के.चतुर्वेंदी ने रेडक्राॅस के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सबके सहयोग के लिए विशेषकर विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया। सिविल सर्जन डाॅ0 संजय प्रसाद ने बस्तर रेडक्राॅस के कार्यो की तारिफ करते हुए आपदा में हमेशा सहयोग मिलने की बात कही एवं विश्व रेडक्राॅस दिवस की सबको हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन अलेक्जेंडर एम. चेरियन, ओ.आई.सी. एवं उपाध्यक्ष, इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा बस्तर द्वारा किया गया।

एकपक्षीय कार्यवाही को लेकर नगर में आक्रोश, कल राजहरा व्यापारी संघ द्वारा नगर बंद का आह्वान

0

दल्ली राजहरा के संपूर्ण व्यापार बंद

जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम के मंदिर में जबरन जीव बलि देने एवं ग्राम तुएगोंदी में हुए विवाद के घटना पर प्रशासन द्वारा किये जा रहे है एक पक्षीय कार्यवाही को लेकर दल्ली राजहरा के जनता में आक्रोश है। घटना के एक हफ्ते हो जाने के पश्चात भी पुलिस ने एक पक्ष के तरफ से कोई भी एफआईआर दर्ज नही किया है। इस घटना में नगर के युवकों को भी गंभीर चोट आई है। दल्ली राजहरा व्यापारी संघ के सदस्य हितेश लालवानी जो इस घटना में बुरी तरह चोटिल हुए और जिनका वर्तमान में उपचार रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में चल रहा है,

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

हमले से सर पे आयी चोट के कारण उनकी स्तिथि नाजुक है। इस घटनाक्रम के एक हफ्ते बाद भी प्रशासन के द्वारा एक पक्ष के तरफ से कोई भी एफआईआर दर्ज नही किया गया है एवं उन्ही के ऊपर विभिन्न धारा लगा दिया गया है। दल्ली राजहरा नगर के व्यापारी संघ, सर्वसमाज समरसता समिति, श्री राम जन्मोत्सव समिति, पूज्य सिंधी समाज, महावीर सेवा समिति एवं अन्य संगठनों के द्वारा इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चुका है परंतु किसी पर भी कोई कार्यवाही नही हो रही है। राजहरा व्यापारी संघ न इसके विरोध में कल दिनांक 09.05.22 को दल्ली राजहरा के संपूर्ण व्यपार बंद करने का आह्वान किया गया। जिसमें दल्ली राजहरा के समस्त प्रतिष्ठान,होटल, सब्जी, फल व्यवसाय बंद रहेगा। राजहरा व्यापारी संघ ने कहा है की व्यापारी के साथ हो रहा ये अन्याय निंदनीय है, कानून सभी के लिये एक समान है ये एक दिवसीय सांकेतिक बंद है अगर मांग पूरी नही तो दल्ली राजहरा का व्यापार अनिश्चितकालीन बंद रहेगा

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

गांजा तस्करों पर में बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

 अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी पर कार्यवाही।
 आरोपी के कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा बरामद।
 जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 3,00,000/-रूपये।
 02 मोटर सायकल व 01 मोबाईल बरामद।
 दोनो आरोपी उड़ीसा के मूल निवासी।
 नाम आरोपी-बाबली समरथ पिता सदा समरथ उम्र 28 साल नि0 ग्राम सुरली, सुरलीपारा थाना कोटपाड़ उड़िसा।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गांजा तस्कर पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। वर्ष 2022 में मादक पदार्थों के तस्करी के रोकथाम के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस तारतम्य में आज सिटी कोतवाली में अवैध रूप से गांजा तस्करों पर कार्यवाही व गांजा बरामद कर कार्यवाही करने में सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि अलग अलग वाहनो में दो व्यक्तियों द्वारा उडीसा से जगदलपुर की ओर गांजा तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा एन0एम0डी0सी0 चैक, एन0एच0 30 मार्ग में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। दौरान चेकिंग के दो मोटर सायकल क्रमांक-OD10 C 9538 एवं मोटर सायकल क्रमांक-OD10 A 0773 को रोककर चेक किया गया, जिसमें 01 व्यक्ति मौके पर पुलिस को देखकर बोरी सहित मोटर सायकल को छोड़कर फरार हो गया तथा दुसरे व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम बाबली समरथ निवासी कोटपाड़ उड़ीसा का होना बताया गया। जिसके वाहन की तलाशी लेने पर उक्त वाहन में 60 किलोग्राम गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। मामलें में 60 किलोग्राम गांजा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। मामलें में आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान में लिया गया। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 3,00000/- रूपये आंकी गई है। आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल फोन व उक्त दोनो मोटर सायकल वाहन को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपी गोवर्धन हरिजन का पतासाजी कर, शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरीक्षक रनेश सेठिया
सहा.उप निरी. – नीलाम्बर नाग
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – रवि सरदार, संतुराम बंजारे,यवुराज सिंह ठाकुर व प्रकाश नायक।

अपने पे भरोसा है तो ये दांव लगा ले, क्या आदिवासी एक्सप्रेस चलायेगी भाजपा…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किसी को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर सामने न कर प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को सामने रखेगी। कांग्रेस इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता और कांग्रेस सरकार के काम के कारण भाजपा की हताशा का नतीजा बता रही है। भाजपा का अपना नजरिया है और कांग्रेस का अपना दृष्टिकोण। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी पहले ही खुलासा कर चुकी हैं कि चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का चेहरा सामने नहीं होगा। अब सह प्रभारी नितिन नबीन ने बता दिया कि पीएम मोदी के नाम और काम पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा को पूरा हक है कि वह स्थानीय चेहरा सामने रखकर चुनाव लड़े या सामूहिक तौर पर चुनाव लड़ने के लिए मोदी का चेहरा सामने करें। भले ही चुनाव राज्य का होना है लेकिन भाजपा अपने उस चेहरे को आगे लाना चाहती है, जिसकी दम पर वह देश चला रही है तो मोदी से बड़ा चेहरा और कौन हो सकता है।

कांग्रेस के लिए यह गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ के अगले चुनाव में उसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता का मुकाबला प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से होगा। यदि राज्य के चुनाव में मुख्यमंत्री बघेल प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर भारी पड़ गए तो फिर लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को वह फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ जायेगी, जो उम्मीद 2019 के लोकसभा चुनाव में थी। वैसे भाजपा यहां मोदी के नाम का वैसे ही इस्तेमाल करेगी, जैसा पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी के नाम का किया था। संघर्ष तो भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही करना है। अभी चुनाव को डेढ़ साल का समय बाकी है। यह तो तैयारी का दौर है। भाजपा प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। भाजपा की प्रभारी बस्तर में संगठन के मोर्चे पर लगातार सक्रिय हैं। राजनीति में चुनावी रणनीति के फुलप्रूफ प्लान चुनाव के छह महीने पहले सामने आते हैं तो अभी सिर्फ इतना समझ लीजिए कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ठीक उसी प्रकार सामूहिक नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी, जिस तरह कांग्रेस ने पिछला चुनाव लड़ा था और भूपेश बघेल के संगठन नेतृत्व में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका था। भूपेश बघेल जो जुझारूपन तब संगठन के मुखिया के रूप में दिखा रहे थे, वही सरकार के मुखिया के तौर पर दिखा रहे हैं। भले ही उनके मौजूदा भेंट मुलाकात दौरे को चुनाव से जोड़कर न देखें तब भी राज्य की सभी 90 सीटों के इलाके का उनका दौरा चुनाव के पहले सरकार की मैदानी सक्रियता तो है ही। भूपेश बघेल सरकार के स्तर पर सक्रिय हैं और भाजपा संगठन के स्तर पर व्यस्त है। अभी भाजपा ने अपनी चुनावी चौसर की सिर्फ एक गोटी सामने की है कि वह पीएम मोदी का नाम और काम भुनायेगी। कांग्रेस भी तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता और काम के बूते मैदान में होगी। अभी भाजपा के पास वक्त है तो भूपेश बघेल सरकार के पास भी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय है। मुख्यमंत्री अपने हिस्से की जिम्मेदारी बेहतर से बेहतर तरीके से निभा रहे हैं।

जरूरत यह है कि कांग्रेस का संगठन अपनी सरकार के काम को जन जन तक पहुंचाने में बराबरी से सक्रिय हो तो कांग्रेस संगठन के जोश में कहीं कोई कमी नजर नहीं आ रही। जब सत्ता और संगठन मिलकर मोर्चे पर डटते हैं तो परिणाम अच्छा ही होता है। यह 2008 और 2013 में सामने आ चुका है। 2018 में भाजपा निबट गई तो उसकी वजह भी सबको पता है। अब भाजपा फिर सत्ता में आने के लिए मचल रही है तो इसके लिए उसे कुछ हटकर सोचना होगा। यह ठीक है कि भाजपा किसी नेता विशेष को भावी मुख्यमंत्री के रूप में सामने नहीं करेगी लेकिन वह वर्ग विशेष की राजनीति के क्षेत्र में तो विचार कर सकती है। जिस तरह उसकी प्रदेश प्रभारी बस्तर में सक्रिय हैं तो यह संभावना तलाशी जा सकती है कि भाजपा आदिवासी एक्सप्रेस चला सकती है। नाम और चेहरा बताने की क्या जरूरत है? काम तो समाज के स्तर पर भी चल सकता है। लगे हाथ वह राजनीतिक समीकरण बैठाने के लिए दो उप मुख्यमंत्री का दांव भी चल सकती है। अब सवाल यह है कि आदिवासी बहुल इलाकों में फिर से खड़े होने के लिए भाजपा यह दांव लगाने खुद पर भरोसा करती है कि नहीं?

जज़्बात अलग है, पर बात तो एक है…उसे माँ कहूँ या भगवान, बात तो एक ही है !

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के पुलिस महकमे में पदस्थ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग की अधिकारी ललीता मेहर ने मदर्स डे पर अपनी मां को भगवान का दर्जा दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर डीएसपी मेहर ने अपनी मां के साथ एक तश्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि जज़्बात अलग है, पर बात तो एक है…

उसे माँ कहूँ या भगवान, बात तो एक ही है!!!

अंत में अंग्रेजी में इन्होंने Happy mother’s day की बधाई

यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने लगातार कार्य किया जा रहा है – रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत बम्हनी के परदेशीन माता मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

परदेशीन माता गुड़ी के नव निर्माण एवं जीर्णोद्धार पश्चात लोकार्पण किया

ग्राम पंचायत बम्हनी को माता मेला आयोजन हेतु एक लाख रुपए एवं खेल मेला आयोजन हेतु एन एम डी सी के सी एस आर मद से प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए लगातार राशी स्वीकृत किए गए हैं हमारी सरकार बनने के बाद से मांग अनुरूप हर ग्राम पंचायत को माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं नव निर्माण के लिए बस्तर विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की गई है जिससे से अब कार्य पूर्णता की ओर है आज ग्राम कोटमसर एवं ग्राम बम्हनी के माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार पूर्ण कर लोकार्पण किया गया है उन्होंने कहा की माता परदेशिन से क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि की कामना करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बंहनी सरपंच यशोदा साहनी, विरेन्द्र साहनी ब्लॉक अध्यक्ष, हेमू उपाध्याय , विजय सिंह, दंतेश्वर राव, दयाशील, सुखराम, भगवान, भागचंद देवांगन, राधा मनी, सुशीला, सुंदर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री के दौरे के पूर्व मंत्रियों ने शुरू किया कसरत …सिंहदेव,लखमा से तेज निकल गई भेड़िया

0

शिकायत पर क्लीन चिट तो जांच में पर्यवेक्षिका निलंबित

जगदलपुर। आगामी 18 भी से बस्तर संभाग के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा उससे पूर्व मंत्रियों का दौरा भी प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव, बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने दौरा किया किंतु इस दौरे में मंत्री भेड़िया ने बाजी मार ली और अपने विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया जबकि कई अधिकारियों कर्मचारियों की शिकायत मंत्री द्वय सिंह देव एवं लखमा के कानों में डाली गई किंतु उन्होंने अनसुना कर दिया। सत्तारूढ़ दल के पार्षदों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए महापौर सफीरा साहू निगमायुक्त प्रेम प्रकाश पटेल तथा इंजीनियर दत्ता के खिलाफ शिकायतें की वहीं अन्य विभाग की भी कई शिकायतें प्रभारी मंत्री के पास आई किंतु किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। मेडिकल कॉलेज एवं महारानी अस्पताल की भी दर्जनों शिकायतें जनता ने रखा किंतु मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया जिससे इनकी दौरा सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया चित्रकूट रेस्ट हाउस में रुकने के बाद जब वह दंतेवाड़ा जाने के लिए निकली तो बड़ांजी की पर्यवेक्षिका को लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया। दो मंत्री के दौरे से किसी भी प्रकार का असर किसी भी विभाग में पड़ा ऐसा जान नहीं पड़ता है क्योंकि किसी पर भी सख्त कार्यवाही नहीं हुई और यह सिर्फ कलेक्टर कार्यालय के बैठक तक ही सीमित हो गए जबकि इन्हें भी फील्ड में जाकर जनता से रूबरू होना था किंतु ड्राइंग रूम की राजनीति करने के कारण इन मंत्रियों के दौरे का असर सामने नहीं दिखा और संदेश भी जनता के बीच अच्छा नहीं गया।

ग्राम कोटमसर एवं सेडवा माता मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम कोटमसर एवं सेडवा माता मंडई में शामिल हुए एवं माता बास्ता मुण्डीन माता एवं जलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है माता बास्ता मुण्डीन माता एवं जलनी माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, कोटमसर सरपंच बुदरू, सेड़वा सरपंच हरिहर, जिला महामंत्री हेमू उपाध्यय, इंटक प्रदेश महासचिव विजय सिंह, दन्तेस्वर राव, मानसिंह, सोनरू ना ग, मनीष बघेल, मोहन कश्यप मनोज, सोनूराम मौर्य, लेखन बघेल, बुदरू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |

बस्तर पुलिस द्वारा चलाया गया जनदर्शन कार्यक्रम, पथरागुड़ा में बस्तर पुलिस ने लगाया जनचौपाल

0

🔅 सी0सी0टी0वी0 कैमरा, सायबर अपराध, अभिव्यक्ति एप के संबंध में किया गया जागरूक ।

🔅 महिला सुरक्षा एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान ।

🔅 बेहतर पुलिसिंग हेतु लोंगो से की गई अपील ।

🔅 लोंगो द्वारा दिया गया बेहतर पुलिसिंग हेतु सुझाव ।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। वही दूसरी ओर आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर के पथरागुड़ा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा के द्वारा स्वयं जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा कर साईबर अपराध, महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति एप, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, परिवार में नैतिक संतुलन एवं शिक्षा की अनिवार्यता आदि बिन्दुओं पर चर्चा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सूत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं आरती जेना, कु0 मुस्कान यादव, कु0 मेघावानखेडे, कु0 गीतिका यादव, कु0 योगिता साहू, हर्ष साहू, कु0 रीतिका साहू, लक्की साहू, गर्व वानखेडे, समीर यादव, रजत बक्शी, जिया साहू, प्रेरणा सेंगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्डवासियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, आईपीएस0 (प्रोबेशनर) स्मृतिक राजनाला, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अपूर्वा सिंह क्षत्रीय, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा, वार्ड पार्षद एवं क्षेत्र के सम्मानीय जन उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS