City Media - Page 1162 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1162

भानपुरी में विधायक चंदन कश्यप ने बस्तर रेल आंदोलन पदयात्रियों का किया स्वागत

0

हम सभी को एक मंच में आकर लड़ना होगा तब केंद्र से रेल सुविधा बस्तर को मिलेगा-चंदन कश्यप

भानपुरी । बस्तर रेल आंदोलन के पदयात्रियों का स्वागत शनिवार को भानपुरी पहुंचने पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने तिलक लगाकर किया। और रेल आंदोलन पदयात्रियो लगातार अंतागढ़ से जगदलपुर तक पदयात्रा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं और 03अप्रैल से अंतागढ़ से शुरू हुई पदयात्रा शनिवार शाम भानपुरी प्रवेश किया जिसमे नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने आगे आकर समर्थन देते हुए पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया और तन मन से सहयोग करते हुए बस्तर रेल आंदोलन के पदयात्रियों का जोश को दुगना किया।

विधायक कश्यप ने कहा कि बस्तर में रेल सुविधा मिले जब भी जरूरत पड़े मैं जनता के साथ हूं बैलाडीला से जो काला हीरा उत्खनन करके अरबों खरबों का ले जाया जा रहा है।उसके बावजूद भी रेल लाइन नहीं दिया जाना इस समझ के परे है। इसलिए हम सब को एक मंच पर आना होगा तब जाकर रेल मंत्रालय सुनेंगे तब हमें रेल सुविधा मिलेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जनपद सदस्य नीलय कश्यप,सोनसिंह कश्यप डमरु बघेल,सोमधर,सत्यकांत,विधायक सहायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप,कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय ग्रामीणजनों कि उपस्थिति में स्वागत सम्मान किया गया

क्वालिटी आइसक्रीम संचालक की कार का शीशा तोड़कर भागे असामाजिक तत्व

0

08 अप्रेल रात के लगभग 03:30 बजे नगर के क्वालिटी आइसक्रीम संचालक निखिल जैन की कार का पीछे साइड का कांच पत्थर से मार कर भागे असामाजिक तत्व पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद

सुबह जब संचालक ने अपनी कार देखकर सीसीटीवी देखी तो उन्हें पता चला जिसका वीडियो यह है 👇🏻

उन्होंने थाना में शिकातय दर्ज कराई है तब उन्हें पता चला कि नगर में लगभग 4 लोगो की कार भी उसी दिन रात में कांच तोड गया है जिसमे की राकेश मंडल, व अन्य की कार है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

भिलाई फल मार्केट के पास लगी आग

0

भिलाई पावर हाउस के फल मार्केट में आगजनी होने की खबर आ रही है आग की चपेट में कई घर आ गए हैं 4-5 सिलेंडर फटने की भी खबर आ रही है आम नागरिकों द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को तत्काल दी गई किंतु फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल निर्मित हो गया है बड़ी हानि की संभावना व्यक्त की जा रही है मौके पर फायर विकेट पहुंच स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बीएसपी खान समूह-खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण 2021-22 के लिए पुरस्कृत

0

महामाया-दुल्की खान को ग्रुप ए-2 में सर्वोच्च पुरस्कार

पूरे छत्तीसगढ. में भारतीय खान ब्यूरो रायपुर क्षेत्र, भारत सरकार के मार्गदर्षन में 28 फरवरी से 5 मार्च 2022 तक खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया गया। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम नया रायपुर में दिनॉंक 08.04.2022 को एन.एम.डी.सी. किरन्दुल की मेजबानी में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि संजय लोहिया, आई.ए.एस. अतिरिक्त सचिव, खान मंत्रालय, भारत सरकार एवं कंट्रोलर जनरल इंचार्ज भारतीय खान ब्यूरो एवं पीयूष नारायण शर्मा, चीफ कंट्रोलर ऑफ माइन्स इंचार्ज भारतीय खान ब्यूरो, नागपुर विषेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं अनिर्बान दासगुप्ता, डायरेक्टर इंचार्ज बीएसपी, डी.के. मोहन्ती, डायरेक्टर प्रोडक्षन-एन.एम.डी.सी. लिमिटेड विषेष रूप से उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

भिलाई इस्पात संयंत्र खान समूह के खानों को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप से महामाया-दुल्की खान को ए-2 ग्रुप में 3 पुरस्कार के साथ खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के लिए सर्वोच्च परफार्मेंन्स पुरस्कार से नवाजा्र गया।  इसी प्रकार दल्ली यंत्रीकृत-झरनदल्ली यंत्रीकृत खदान को 3, राजहरा यंत्रीकृत खदान को 2, रावघाट खदान को एक, एवं नंदिनी चूना पत्थर खदान को 2 पुरस्कार प्राप्त हुए।  इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण विषय पर विभिन्न खदानों द्वारा स्टॉल लगाया गया था, जिसमें पर्यावरण विभाग लौह अयस्क समूह के स्टॉल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह समापन समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र खान समूह की ओर से तपन सूत्रधार, मुख्य महाप्रबंधक इंचार्ज (माइन्स एवं रावघाट) तथा  अन्य वरिष्ठ अघिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

शिक्षक के घर हुई चोरी का पता लगाने में पुलिस हुई नाकाम, खून पसीने की गाढ़ी कमाई से बनाये जेवरात एवं नगदी जमीन रजिस्ट्री कागजात चोरी होने से शिक्षक दंपत्ति सदमे में

0

केशकाल । बहीगाव के प्लाट पारा मे एक शिक्षक के घर से बडे शातिराने अंदाज मे किये गये बडे चोरी के मामले मे 40 दिन से भी अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कामयाबी नसीब नहीं हो पाया है। शिक्षक दंपति और उसका परिवार खून पसीने के गाढी कमाई से बनाये गये जेवरात एवं नगद धनराशि जमीन रजिस्ट्री कागजात के चोरी हो जाने से सदमे मे है ।

मिली जानकारी अनुसार केशकाल पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बहीगाव प्लाट पारा मे रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाराम सिन्हा अपने पत्नी के साथ 21 फरवरी को अपने घर में ताला मारकर उपचार कराने काकेर चले गये थे 26 फरवरी को वापस लौटे तो उन्हे घर के हालात से पता चला की चोरी हो गयी है। जिसकी जानकारी मोबाइल से तुरंत केशकाल पुलिस को दिया गया था। जिसे पुलिस ने भी बडी गंभीरता से लिया था और शाम को ही घटनास्थल पर पंहुच मुआयना कर आवश्यक जानकारी अर्जित किया था । दूसरे दिन पुलिस खोजी कुत्ते को भी लेकर पंहुची थी और उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर लिया था।

चोरी राशि के आंकलन मे झोलझाल

जिस शिक्षक के घर में चोरी हुई है उसका अनुमान है कि जो जो जेवर चोरी हुआ है वह लगभग 15 लाख रूपये का है पर पुलिस ने उक्त जेवरात का अनुमानित किमत मात्र 4लाख 50हजार आंका है वंही जिस शिक्षक के घर में चोरी हुआ उसका कहना है की अलमारी में 35000/नगद था जिसे पुलिस ने मात्र 25000/लिखा है। हुई चोरी की राशि कम दर्शाने के पीछे पुलिस का क्या-फ़ंडा रहा यह तो पुलिस वाले ही जान सकते हैं और बता सकते हैं ।

जानकार शातिर गिरोह ने दिया होगा चोरी को अंजाम

जिस तरह से चोरों ने बगैर ताला तोड़े कटर से कुंडी को काटते हुए तीन दरवाजे के कुंडी को काटकर और अलमारी के राड को बडे ट्रिक से उठाकर अंदर की तिजोरी को निकालकर चोरी को अंजाम दिया है उससे यह आशंका होती है की चोरी के वारदात को अंजाम देने वाला घर के बारे मे जानकारी रखता रहा होगा और आलमारी तिजोरी खोलने मे माहिर रहा होगा। चोर जिस तरह से कटर लेकर चोरी करने पंहुचे थे उससे भी उनके शातिर एवं सुविधा युक्त होने की तरफ इंगित करता है। जीवन भर शिक्षकिय सेवा से अर्जित और अपने विवाहित बेटी एवं दामाद के जेवरात चोरी होने से सेवानिवृत्त शिक्षक और उसका परिवार बहुत दुखी है। पुलिस पतासाजी मे जुटी है पर चोरों का पता लगा पाने मे अभी तक कामयाब नही हो पायी है और कामयाब हो पायेगी की नहीं इस बारे मे भी कुछ कहा नहीं जा सकता।

श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी पर भानपुरी में भव्य शोभायात्रा

0

भानपुरी..। सर्व हिंदू समाज के तत्वधान में आज चैत्र नवरात्रि के महा अष्टमी पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव भानपुरी में बड़ी संख्या में महिला एवं युवाओं के द्वारा बाइक रैली निकालकर डीजे की धुन में जय श्री राम के गगनचिंभी जयकारे के साथ भगवा झंडे लिए युवा जुलूस के दौरान रामनवमी पर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, समापन के अवसर पर भानपुरी माता मंदिर में भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया इस रैली में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।

भूपेश ने कहा-शिवराज अनैतिक मुख्यमंत्री, हमें नैतिकता न सिखाएं

0

मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सीएम ने शिवराज सिंह चौहान को अनैतिक मुख्यमंत्री करार देते हुए नैतिकता की सीख नहीं देने की बात कही है। उन्होंने शिवराज सिंह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भूपेश बघेल सपने में भी डॉ. रमन सिंह को जेल जाते देखते हैं। इस बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह अभी तक सपने में मुझे देखते रहे हैं। अब शिवराज सिंह देखने लगे हैं। वैसे भी वे अनैतिक मुख्यमंत्री बने हुए हैं, उनको बहुमत तो नहीं था। किस तरह से सत्ता हासिल करने के लिए उन्होंने कोरोनाकाल में लोगों की जान जोखिम में डाली। सत्तालोलुप शिवराज सिंह हमें नैतिकता न सिखाएं।

राजधानी में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवा रंग को लेकर संघ को घेरा। उन्होंने कहा, भगवा रंग त्याग और तपस्या का सर्वोच्च प्रतीक है। ऐसे अलग-अलग रंग हैं, लेकिन यह बताएं भाजपा वालों ने कौन सा त्याग किया है। हमारे साधु-संतों ने त्याग किया है। भगवा सर्वस्व त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कौन सा त्याग कर लिया है, जो भगवा धारण कर रहे हैं। मैं समझता हूं कि वह पाने और हड़पने के लिए भगवा का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारे कांग्रेस के झंडे में सबसे पहला रंग भगवा ही है। पहला रंग केसरिया, दूसरा सफेद और तीसरा फिर हरा है। चरखा हमारा प्रतीक है। कांग्रेस का झंडा पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। ये लोग भी हरा रंग रखे हैं, लेकिन उसमें शांति नहीं है। उनके झंडे में शांति का सफेद रंग गायब है। इसलिए वे अशांति फैलाते हैं।

निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा किया

निर्वाचन आयोग में सरकार के खिलाफ की गई शिकायत पर उन्होंने कहा कि वहां पर भगवा झंडे निर्वाचन आयोग के आदेश पर उतरवाए गए। उसे कांग्रेस सरकार उतरवा रही कह रहे हैं, कितना झूठ बोलते हैं। जहां चुनाव चल रहा है वहां पर निर्वाचन आयोग का आदेश चलेगा। निर्वाचन आयोग को भी उन्होंने कटघरे पर खड़ा किया है।

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी

मुख्यमंत्री ने शासकीय कर्मचारियों के द्वारा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग पर कहा, मैंने साफ किया है कि कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिलेगी। डीए को लेकर वित्त विभाग से चर्चा को निर्णय लेंगे।

यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी नीतियों पर लगेगी खैरागढ़ के जनता की मुहर – रेखचंद जैन

0

गंडई पंडरिया,दनिया,बुंदेली,उदयपुर, बाजार अतरिया, केसला,कुटेली,पाण्डका, बोराई, जालबंधा,खैरागढ़, छुईखदान में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार यशोदा वर्मा को जिताने की अपील की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने खैरागढ़ उप चुनाव में गंडई पंडरिया,दनिया,बुंदेली,उदयपुर, बाजार अतरिया, केसला,कुटेली,पाण्डका, बोराई, जालबंधा,खैरागढ़, छुईखदान में सघन जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार को जिताने की अपील की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों पर आगामी 12 अप्रैल को जनता की मुहर लगेगी , हमारी सरकार किसानों बेरोजगारों मजदूरों के हित में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिया है उसके फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है उन्होंने कहा की भाजपा जो केवल गाय के नाम पर राजनीति करती है पर हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने गाय और गोबर को लोगों की आजीविका से जोड़ दिया है जिससे उनके जीवन में खुशहाली आ गई है भाजपा के नेता केवल किसानों की बात करते हैं पर हमारी सरकार ने बता दिया है की यदि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम किया जाए तो किसानों के जीवनस्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है आज छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरों पर खुशी देखकर भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है और वे किसान विरोधी एवं छत्तीसगढ़ विरोधी बयान दे रहे हैं जिसे खैरागढ़ की जनता सबक सिखाने को तैयार है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ निर्मल लोढा,शांतिलाल सांखला,महावीर खातेड़,मनीष कोचर,नेतराम जंगेल ,ज्ञानचंद चौरड़िया, मदन सोनी,शैलेंद्र जयसवाल,सुभाष कोचर, अंकित चोपड़ा,गुलाब छाजेड़, बबलू डाकलिया, समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री की सभा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

0

आयुर्वेद विभाग ने सभी को आयुष काढ़ा पिलाया ।

नारायणपुर -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 128 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चंदन कश्यप के मांग पत्र पर क्षेत्रीय सांसद दीपक बैज ने भी सहमति व्यक्त की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मांगों पर स्वीकृति प्रदान की। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संपूर्ण नारायणपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग नारायणपुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण जनों की सुविधा हेतु स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाया गया था जिसमें ग्रामीणों को मास्क, सेनीटाइजर एवं दवाइयों का वितरण किया । इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा सभी को आयुष काढा एवं आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। जिसका कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भरपूर लाभ लिया। स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.आर. पुजारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सत्येंद्र नाग, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीना खोबरागड़े,सुदराम सहित चिकित्सक एवं चिकित्सा स्टाफ उपस्थित था

नगर पंचायत बस्तर में युवोदय मडई का आयोजन

0

बस्तर…. ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में कलेक्टर रजत बंसल के आदेशानुसार एवं एस डी एम बस्तर के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में युवोदय मडई का आयोजन किया गया ! जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेकर राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को उपस्थित ग्रामीणजन व युवाओ को एक एक करके साझा किया गया व अपने अपने विभाग की जानकारी प्रदान की गई ! स्वास्थ्य की टीम भी एम्बुलेंस के साथ मौजूद थी ! आज युवाओ ने वॉलीवाल,कबड्डी में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया युवोदय कि पूरी टीम घनश्याम दीवान के नेतृत्व में उपस्थित थी ! आज के इस आयोजन को सफल बनाने बस्तर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ,तहसीलदार कमल किशोर साहू ,राजेश नेताम नायब तहसीलदार ,प्रभारी बी ई ओ अरुण देवांगन ,ए बी ई ओ सुशील तिवारी,बी आर सी राजेन्द्र ठाकुर ,सी एम ओ हंसा ठाकुर ,महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी, सी एल मंडावी कृषि विस्तार अधिकारी ,संकुल समंवयक ,पी टी आई ,ग्रामीणजन ,बच्चे व खण्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । साथ ही स्वास्थ्य की टीम द्वारा काफी लोगो का एच बी टेस्ट ,शुगर टेस्ट व बी पी टेस्ट करवाया गया !

MOST POPULAR

HOT NEWS