भोपालपटनम। झारखंड की महिला सावित्री देवी आठ साल बाद भोपालपटनम में पुलिस को मिली। अपने घर से 2014 में माइके के लिए ट्रेन में बैठकर निकल गई। आठ साल बाद भोपालपटनम के आरईएस कालोनी में एक दुकान के सामने रात में बैठी मिली पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की गई महिला को सखी सेंटर बीजापुर में रखा गया। इसकी पतासाजी करने पर झारखंड के गिरडी जिले के नवाटी थाना गांव नावाटी की रहने वाली सावित्री का पता चला झारखंड पुलिस ने इनके परिवार को जानकारी दी । महिला सावित्री देवी पति सुखदेव महातो उम्र 45 साल की है इनके तीन भी बच्चे है। महिला की मानसिक स्तिथि ठीक नही थी इन्हें सखी सेंटर से बीजापुर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था।
एक सप्ताह में ढूंढ निकाला परिवार।
भोपालपटनम थाना प्रभारी विनोद एक्का, एसआई नरेश साहू, एएसआई भगत सिंह नेताम, महिला कांस्टेबल साधना,अनिता,सरिता के प्रयास से महिला सावित्री देवी को एक सप्ताह में उसका परिवार मिला। मिसिंग महिला को लेने आए परिजन पति, भाई, बेटा, चाचा, ने थाना भोपालपटनम का आभार व्यक्त किया।
जगदलपुर। मंगलवार को ईस्ट-कोस्ट रेलवे के वॉल्टियर डिवीजन के डीआरएम सतपति एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे परिसर में नो प्लास्टिक अभियान की शुरूआत की। डीआरएम सतपति ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि रेलवे स्टेशन परिसर स्वच्छ कैसे रहे उसकी जिम्मेदारी निभानी उठानी है। सतपति ने पूरे रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी किया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
रेलवे सुविधा बढ़ाने चेम्बर ने सौंपा ज्ञापन
बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रेल सुविधा बढ़ाये जाने की मांग डीआरएम सतपति से किया। सतपति को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान चेम्बर अध्यक्ष मनीष शर्मा व साथियों ने दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस को जल्द शुरू करने की मांग की। डीआरएम सतपति ने कहा कि बस्तर में अन्य क्षेत्रों की तरह सुविधा हो उसको लेकर प्रयासरत हैं और आपकी जायज मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया जायेगा।
डोरमेट्री का लोकार्पण
डीआरएम सतपति बस्तरवासियों के साथ अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों के लिए खुशी लेकर भी आए। उन्होंने बस्तरवासियों को एक सौगात स्वरुप ड्रोरमेट्री लोकार्पित किए।
दल्ली का युवक खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बता मदिरा दुकान में जबरदस्ती घुस रौब दिखाने की कोशिश करने लगा | यह घटना 01 फरवरी रात्रि के 9 बजे के आसपास की है उस समय दुकान में मौजूद सेल्समेन लव कुमार यादव पिता सुखित राम यादव हिसाब किताब करने में व्यस्त था उसी दौरान अजय कुमार खरे पता गांधी चौक वार्ड क्र 20 राजहरा निवासी ने जबरदस्ती दुकान मे घुंसकर लुज पेटी व लाकर को दुर्ग संभाग का आबकारी अधिकारी बताकर चेक कर रहा था जब उस व्यक्ति से परिचय कार्ड मांगने पर तुम होते कौन हो मुझसे परिचय कार्ड मागने वाले करके गाली गलौज किया और कैश लाकर को खोलने का प्रयास किया जिसको मना करने पर धका-मुक्की करने लगा शराब पेटी चेक करके इसको काउण्टर मे निकालो करके बोलने लगा | उक्त घटना की जानकारी बाहर आकर सुरक्षा कर्मी सोमन कुमार चित्रसेन देवदास देशी मदिरा के सुपरवाईजर विजय कुमार को बताने पर बड़ी मुश्किल से उस युवक को काबू किया गया | घटना की सुचना आबकारी उपनिरीक्षक एस.आर भाण्डेकर को फोन के माध्यम से सुचना दिया गया है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आबकारी विभाग का अधिकारी बताने वाले युवक अजय कुमार खरे के खिलाफ दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज की गई जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ भा दं सं 1860 धारा 186, 294, 452 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है |
भाजपा की जांच समिति ने घटना स्थल का दौरा कर पीडित परिवार से मुलाकात की
नारायणपुर- नारायणपुर जिले के ग्राम भरण्डा मे घटित फर्जी मुठभेड़ कांड की जांच के लिये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा केदार कश्यप पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की अध्यक्षता मे भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ,भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व विधायक राजाराम तोडेम, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम आदि सदस्यो की जांच समिति का गठन किया था।गठित समिति ने कल दिनांक 31जनवरी को घटना स्थल पर जाकर मुठभेड़ से जुड़े तथ्यो की छानबीन की गयी।
समिति के सदस्यो ने न केवल घटना स्थल का दौरा किया बल्कि मृतक मानूराम नूरेटी के परिजनो से लंबी बातचीत भी की घटना की गंभीरता को देखते हुये सभी वरिष्ठ नेता मृतक के घर मे 1घंटे से अधिक समय तक रुके तथा मृतक की पत्नी,परिजन के अतिरिक्त अन्य ग्रामीणो से भी घटना की जानकारी प्राप्त की।परिवारजन तथा मौजूद सभी ग्रामीणो मे पुलिस के इस कृत्य के प्रति गंभीर रोष दिखाई दिया तथा उन्हे इस बात का भी अफसोस था की इतनी गंभीर घटना के बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने तथा उनका दुख बाटने नही पहुंचा ! ना ही कांग्रेस का कोई नेता सांसद, विधायक ने सच जानने की कोशिश की !अन्वेषण समिति के अध्यक्ष केदार कश्यप ने कहा की सम्बंधित पक्षो की बात सुनने के बाद प्रथम दृष्टि यह पाया की मृतक स्वयं नक्सल पीड़ित था तथा माओवादियो से उसका किसी प्रकार का संबध न तो पूर्व मे और न वर्तमान मे रहा।एक होनहार आदिवासी युवक को अपना भविष्य सवारना था तथा इस फर्जी संदेहास्पद मुठभेड़ की घटना ने न केवल उसके सपनो बल्कि पुरे परिवार को तहस नहस कर डाला है,इस जघन्य कृत्य की एक स्वर मे जितनी निंदा की जाये कम है ! पुलिस भी एक सप्ताह तक लगातार झूठ बोलती रही !
नारायणपुर भरण्डा की घटना अपने आप मे पहली ऐसी घटना नही है ऐसे कई कांड बस्तर में अनवरत जारी है आज प्रदेश में एक दमनकारी सरकार है जिसका मुखौटा हट चुका है तथा लोगो को धीरे ही सही सच्चाई दिखाई दे रही है नक्सल उन्मूलन के नाम पर मानव अधिकार हनन की घटनाएं सामान्य हो चुकी हैं तथा सिलेगर की आग आज तक जल रही है अन्वेषण समिति यह भी मानती है की इस प्रकार की फर्जी कांडों से न केवल नक्सल समस्या और विकराल होगी बल्कि सुरक्षाबलो का भी मनोबल गिरेगा। भरण्डा फर्जी गोलीकांड की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए एवं पीड़ित पक्ष को न्याय तथा उचित मुआवजा यथाशीघ्र दिलवाया जाए।
नारायणपुर विधानसभा के विधायक हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष क्षेत्र के लोकप्रिय नेता चंदन कश्यप के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके चहेतों ने दिया ढेर सारी शुभकामनाएं। अपने विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर व कोडा गांव और भानपुरी में कांग्रेसियों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर चंदन कश्यप को उनके सफल जीवन की शुभकामनाएं दी बहुत से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पुष्प हार एवं पुष्पगुच्छ गुलदस्ता भेंट कर दीर्घायु जीवन जीने की आशीर्वाद भी दीया इस मौके पर बस्तर विधानसभा के साथ कोडा गांव और नारायणपुर विधानसभा के सरपंच उपसरपंच एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ कई बड़े कद्दावर नेता उनके जन्मदिन पर शामिल हुए।
रायपुर, 01 फरवरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज संसद में प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन है। बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। बघेल ने कहा कि बजट को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि किसानों को, मजदूरों को कुछ मिलेगा, लेकिन इसमें कुछ नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में कोई बात नहीं कही गई है। पुराने बजट में जिन विषयों को शामिल किया गया था, उनके बारे में कोई प्रावधान नहीं है। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही थी, वो भी पूरा नहीं हो रहा है। यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन बजट है। जिसमें न नौजवानों के लिए कुछ है, न बेरोजगारों के लिए, न महिलाओं के लिए और न किसानों के लिए कुछ है।
उन्होंने कहा कि बजट में भारत की सबसे बड़े ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, कृषि एवं किसान, बेरोजगार एवं गरीब, महिलाएं एवं युवा तथा मध्यम वर्ग व सामान्य जन के लिए किसी भी प्रकार की राहत अथवा उनकी आजीविका एवं आय बढ़ाने के बारे में कोई ठोस प्रावधान, कार्ययोजना अथवा इच्छाशक्ति नहीं दिखाई देती। बजट से किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का केन्द्र सरकार का वादा खोखला साबित हुआ है।
रायपुर 01 फरवरी कांग्रेस पार्टी की राज्य सभा सांसद छाया वर्मा ने आम बजट 2022 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट महंगाई और रोजगार के मोर्चे पर अत्यधिक निराशाजनक है। इस बजट में मध्यम वर्ग और आम आदमी के लिए सहुलियतें न के बराबर हैं। कोरोना काल में बेरोजगारी, महंगाई, इलाज के खर्चों से लोग बेहाल हैं और सरकार डिजिटल करेंसी के सपने दिखा रही है। यह बात लोगों के खाते में 10 लाख रूपए आने वाली बात जैसी ही है।
केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेतहाशा बेरोजगारी है, जो नोटबंदी के समय से प्रारंभ हुई और कोरोना काल में यह चरम पर पहुंच चुकी है पर सरकार उदासीन हैं। निजी क्षेत्र से लगातार लोगों की नौकरियां जा रही है, पर सरकार तमाशबीन है। लोगों को आशा थी कि इस आम बजट में सरकार बेरोजगारी के मोर्चे पर कुछ सार्थक कदम उठाएगी, लेकिन सरकार बेरोजागरों के हित में कदम नहीं उठाया है, जो धरातल पर दिखे।
इस बजट में इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली है और इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका साफ अर्थ है कि टैक्स के रूप में जाने वाली पूंजी पर कोई बचत नहीं मिलेगी।
वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को डिजिटल सेवाएं दी जाएंगी और भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर रूप से कार्य किया जाएगा। डिजिटल तरीके से गरीबी दूर करने का सरकारी मंसा हवाई प्रतीत हो रहा है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इसी प्रकार क्रिफ्टों करेंसी की नई बात सरकार द्वारा बजट में रखी गई है। जिसके लिए रेगुलेट्री बॉडी बनाकर आरबीआई इसके इस्तेमाल पर 30 प्रतिशत टैक्स लेने की बात बजट में की गई है। मैं जानना चाहती हूं कि क्रिफ्टों करेंसी क्या आम आदमी इस्तेमाल कर पाएगा यह सिर्फ बड़े लोगों की करेंसी होगी। आम आदमी को इस क्रिफ्टों करेंसी से कोई लेना देना नहीं है।
बजट में ड्रोन के जरिए कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देंने का नया शगूफा रखा गया है। किसानों के साथ केन्द्र सरकार के इस कदम से एक वर्ष धरना दे चुके किसान हैरान और परेशान दिख रहे होंगे। वे तो न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी देने की मांग कर रहे थे पर सरकार ड्रोन दे रही है। यह किसानों के साथ धोखा है।
अदूरदर्शी बजट के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। एटीएफ के दाम 8 से 5 फीसदी बढ़ गए। इससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा। आम आदमी, हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को हवाई सफर के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार के कथनी और करनी में कितना अंतर है उसके इस कदम से साफा जाहिर हो रहा है। आम आदमी के लिए हवाई सफर तो छोड़ियों ट्रेन तक का सफर महंगा कर दिया है और सभी प्रकार के रियायती टिकटों को कोरोना के कारण महंगा कर दिया गया है।
छत्तीसगढ राज्य सहित गैर भाजपा शासित राज्यों के लिए यह बजट भेदभाव लाने वाला है। 5 राज्यों के चुनाव के समय प्रस्तुत इस बजट से आम जन आशावान थे पर बजट के बाद लोगा ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
आम बजट पेपरलेस पेश किया गया जिसमें आम जनता के लिए भी सभी कुछ लेस कर दिया गया है।
केंद्रीय बज़ट देश की आवश्यकताओं और आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया- विष्णु देव साय
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मंगलवार को संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए प्रस्तुत बज़ट को देश की आर्थिक महाप्रगति का संकल्प पत्र बताते हुए बज़ट का स्वागत किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आर्थिक-स्वावलंबन की परिकल्पना को साकार करने वाले इस बज़ट से देश के आत्मनिर्भर सर्वांगीण विकास के अनेक रास्ते खुलेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्रीय बज़ट देश की आवश्यकताओं और आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह बज़ट ग्रोथ ओरिएंटेड है और देश की आर्थिक प्रगति को केंद्र में रखा गया है। इसमें राजनीतिक फ़ायदे उठाने का राजनीतिक चातुर्य दिखाने के बजाय हर वर्ग को फ़ायदा पहुँचाने की सदाशयता झलक रही है। केंद्र सरकार का यह बज़ट बहुत संतुलित व सुविचारित दृष्टिकोण का परिचायक है। आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को धरातल पर साकार करने के संकल्प को व्यक्त करता यह बज़ट जहाँ रोज़गार के नए अवसर मुहैया कराने की गारंटी दे रहा है, वहीं ढाँचागत विकास व निवेश पर ज़ोर देने वाला है। बिजली की बढ़ती खपत को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने सौर ऊर्जा की मद पर 19,500 करोड़ रुपए का प्रावधान कर देश की ज़रूरतों पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी प्रकार रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता को घटाने और घरेलू उत्पादन पर जोर देने का निर्णय स्वागतेय है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बज़ट किसानों-मज़दूरों व ग़रीबों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने वाला सिद्ध होगा। केंद्र सरकार ने देश के हर तबक़े के बुनियादी विकास का खाका पेश कर अगले 25 सालों के लिए विकास का ब्लू प्रिंट देश के सामने रखा है। बुनियादी ज़रूरतों की चीजों को सस्ता करके केंद्र सरकार ने देश के लोगों प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्यों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपए करना केंद्र सरकार के संवेदनक्षम नेतृत्व व देश के सभी राज्यों के समुचित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करने वाला है। 400 नई वंदे भारत और 100 गतिशक्ति कार्गो ट्रेन शुरू करके केंद्र सरकार जहाँ देश की अर्थ-व्यवस्था को मज़बूती देने जा रही है, वहीं सड़क मार्गों के लिए 20हज़ार करोड़ रुपए का प्रावधान कर देश को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ने का काम कर रही है। बज़ट हर तरह से स्वागत योग्य है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याामबिहारी जायसवाल ने केमिकल फ़्री खेती को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के संकल्प का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किसानों की वित्तीय सहायता बढ़ाने का प्रावधान करके देश के अन्नदाताओं का सम्मान बढ़ाया है और यह सिद्ध कर दिया है कि किसानों के पुरुषार्थ व जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए जिन प्रतिबद्धताओं की आवश्यकता होती है, केंद्र सरकार उस कसौटी पर खरी उतरी है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार का यह बज़ट देश की अर्थ-व्यवस्था पर फ़ोकस करने वाला है और दीर्घकालिक सुपरिणाम देने वाला है।
भारतीय जनता युवा मोर्चाा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने इस बज़ट के ज़रिए देश में रोज़गार के नए अवसरों का सृजन करने का संकल्प व्यक्त करके देशभर की मेदावी युवा पीढ़ी को उम्मीदों और विश्वास की नई रोशनी दिखाई है। स्टार्ट-अप के लिए ड्रोन शक्ति योजना, तकनीकी क्षेत्र को समुन्नत बनाने 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जैसे निरणय लेकर केंद्र सरकार ने एक नए भारत के निर्माण की उद्घोषणा की है। केंद्र सरकार का यह बज़ट बाज़ार के लिहाज़ से किसी तरह ख़राब नहीं माना जाएगा। पहली बार देश में कैपिटल एक्सपेंडिचर को 35 फ़ीसदी बढ़ाने का ऐतिहासिक काम केंद्र सरकार ने किया है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वााली केंद्र सरकार ने अपने इस बज़ट से यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की आर्थिक प्रगति उसके लिए अहम है और पाँच राज्यों में हो रहे चुनाव के बीच यह बज़ट इसलिए भी क्रांतिकारी माना जाएगा कि केंद्र सरकार ने किसी तरह की लोक-लुभावन घोषणा से इस बज़ट को पूरी मुक्त रखा है। एक ज़िम्मेदार सरकार होने के नाते केंद्र ने अब तक देश की ठोस आर्थिक प्रगति के जो आयाम गढ़े हैं, उन्हें यह बज़ट एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा और देश की अर्थ-व्यवस्था को लेकर मिथ्या प्रलाप कर देश को ग़ुमराह करने वाले विरोधियों को मुँहतोड़ ज़वाब देगा।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन शहर के महत्त्वपूर्ण पांच सड़कों के 1 करोड़ 48 लाख 82 हजार रुपए से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया |
भूमि पूजन किए गए मार्गों में एयरपोर्ट चौक से बोधघाट थाना चौक तक लागत 23.82 लाख,एन एम डी सी चौक से दंडामी माडिया चौक तक लागत 58.40 लाख,चित्रकूट मार्ग से सरस्वती शिशु मंदिर तक लागत 24.92 लाख, दलपत सागर के पीछे मार्ग लागत 16.80 लाख,धरमपुरा मार्ग से वृद्धाश्रम मार्ग लागत 23.02 लाख तहसील आफिस के सामने मार्ग लागत 1.86 के सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहरी क्षेत्रों के मार्गों का जीर्णोद्धार एवं नवीकरण किया जा रहा है सड़कें विकास का पैमाना होती है और हमारे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार की प्राथमिकता में सड़कों का निर्माण है और आज शहर में सभी महत्वपूर्ण मार्ग का नवनिर्माण कार्य किया जा रहा है प्रगति पथ दंतेश्वरी मंदिर से एन एम डी सी आफिस तक सड़क निर्माण कार्य तथा डिवाइडर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा चित्रकोट मार्ग में डिवाइडर कार्य पूर्ण हो चुका है इसके अलावा बोधघाट चौक से कोर्ट तिराहा तक सड़क एवं डिवाइडर निर्माण कार्य प्रगति पर है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य उदय नाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, अनिता नाग पार्षदगण बलराम यादव, कमलेश पाठक, पंचराज सिंह,लता निषाद,सूर्या पाणी दयाराम कश्यप, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, कौशल नागवंशी, कांग्रेस नेत्री एस नीला, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद,गौरव तिवारी, अघहनपुर धरमपुरा के पुजारी रामदास पटेल एवं बलराम कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे |
कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी चलायेगी अभियान
अपनी व्यथा बताते बताते रोने लगीं पीड़ित महिलाएं, पानी बिजली की सप्लाई काटने और घर तोड़ने की दी जा रही है धमकी
न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की कही बात
जगदलपुर। आवास दिलवाने के नाम से संजय गांधी वार्ड पार्षद द्वारा ठगी गई पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करने को लेकर बीजेपी विगत 11 दिनों से पीड़ितों के साथ धरने पर बैठी हुई है परंतु, पुलिस प्रशासन अब तक इस विषय पर चुप्पी साधे बैठा हुआ है।
पुलिस प्रशासन के रवैये को देखते हुए बीजेपी ने अब इस विषय को आमजन तक पहुंचाने के लिए आक्रमक रुख अपना लिया है, इसी परिपक्ष्य में आज बीजेपी ने जगदलपुर नगर के 9 प्रमुख स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया।
बोधघाट थाने के सामने विगत 11 दिनों से चल रहे भाजपा के धरने में बैठी पीड़ित महिलाओं के समर्थन में आज पूर्व मंत्री केदार कश्यप पहुंचे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की समस्त प्रमाण होते हुए भी पुलिस प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है क्योंकि इस लूटपाट में केवल पार्षद ही नहीं अपितु सांसद दीपक बैज ,विधायक रेख चंद जैन, शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा , सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं, जिस वजह से पुलिस पर f.i.r. नही करने दवाब बनाया गया है।
केदार कश्यप ने आगे कहा की बीजेपी इस मामले को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कांग्रेस का मुकाबला करने को तैयार है।
वहीं शहर के प्रमुख स्थानों पर चल रहे धरनो मैं कोविड-19 का पालन करते हुए कार्यकर्ता जुटे, प्रदेश महामंत्री किरण देव गुरु गोविंद सिंह चौक पर हो रहे धरने पर पहुंचे और कहा कि कांग्रेस की पार्षद के द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का प्रकरण सामने आया है स्थानीय गांधी वार्ड के पार्षद के द्वारा लगभग 57 से 60 ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर बड़ी संख्या में पैसों का लेनदेन किया । डेढ़ साल तक पीड़ितों ने धैर्य रखा किन्तु अब जब उन्होंने पार्षद से गुहार लगाई तो पार्षद घर और पैसे दोनो से मुकर गई ।
इस प्रकरण में पुलिस द्वारा FIR न किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं ।इससे ऐसा लगता है कि इस भ्रष्टाचार में कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी सम्मिलित हैं ।
किरण देव ने कहा कि कांग्रेस नारा देती है कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ ,और गरीबों के हाथ से पैसे लूट लेती है । कांग्रेस न्याय योजना लाती है और गरीबों के साथ अन्याय करती है ,यही कांग्रेस का असली चरित्र है ।
नगर निगम के समक्ष धरने पर बैठे बीजेपी के जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कांग्रेस के बड़े नेताओं के दबाव में, उस शपथ को भी भूल गए जो उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करते वक्त दिलाई गई थी ,यदि इस प्रदर्शन के बाद भी पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो, भारतीय जनता पार्टी नगर बंद जैसे उग्र आंदोलन की तैयारी भी कर रही है।
रामाश्रय सिंह ने आगे कहा की कांग्रेस का एक नारा हुआ करता था, कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ, लेकिन अभी वहीं कांग्रेस, गरीबों के हाथ से पैसे लूट रही है ,परंतु भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के इस लूटपाट को बर्दाश्त नहीं करेगी और उचित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को बाध्य करेगी।
वहीं पीड़ित महिलाएं मीडिया से बात करते वक्त भावुक हो गई ! उन्होंने कहा कि उनके घरों को तोड़ने और बिजली पानी सप्लाई बंद करने की धमकी दी ,जा रही है, उन्हें वार्ड से निकालने की धमकी दी जा रही है ऐसी स्थिति में भी वह न्याय के लिए आंदोलनरत हैं ,उन्हें न्याय मिलने तक वह धरने पर बैठी रहेगी और आरोपी पार्षद और इसमें संलिप्तों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करती रहेंगी।
आज धरने* संतोष बाफना,रूप सिंह मंडावी , लच्छू राम कश्यप , विद्या शरण तिवारी , श्रीनिवास मिश्रा रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, सुरेश गुप्ता , संजय पांडे , दीप्ति पांडे ,अश्वनी सरडे , संजय विश्वकर्मा , सुब्रतो विश्वास , राकेश तिवारी,आर्यद्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा अभय दीक्षित नरसिह राव, डिप्प्ति पांडेय, डाँटेश्वर राव, दिनेश पाणिग्राही अधिवक्ता, किशोर महावर, आलोक अवस्थी,रजनीश पाणिग्राही मनीष पारख , गणेश काले,प्रकाश झा ,राजपाल कशेर संतोष बाजपेई, नीरज उस्तान सुप्रियो मुखर्जी, खलील खान, धरम दास अनिमेष चौहान सविता गुप्ता ओम प्रकाश सिंह, शेखर मालू मंत्री बस्तर चेम्बर, अखिलेश शुक्ला, ममता नाग गुप्ता,रीना घोस,रिंकू पांडे, राजेश मिश्रा,भारती श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक , योगेश ठाकुर अविनाश श्रीवास्तव, कमल पटवा, शशि नाग , अतुल सिम्हा, राजेश दास आशा महापात्र दिलीप झा अरविंद मिश्र आलेख तिवारी,जयराम दास,आशु आचार्य,अमर झासूरज मिश्रा, रोहित यादव विक्की यादव, अरविंद मिश्रा अश्वनी कुमार शरडे, वेदांत दीक्षित, यूसुफ खान रिंकू शर्मा लक्ष्मण झा,अतुल कौशल , शंभू नाग,संजय चंद्राकर , धन सिंह नायक ,सुरेश कश्यप,संतोष त्रिपाठी श्याम सुंदर नाग ,मनोज पटेल,भुवनेश ध्रुव, वीरू शर्मा, जगतपाल सिंह गजेंद्र चांडक अध्यक्ष माहेश्वरी समाज, नागेश्वर राव अशोक पांडेय, प्रमिला, आलेख राज तिवारी, राज पांडेय रवि कश्यप, राजेश सोनी बस्तर चेम्बर कामर्स मंत्री, राम कुमारी यादव,चंद्र मौली, अजय बैरागी, अनामिका हलधर, रोशन सिसोदिया मंजुला ध्रुव, हस्ती बाई, उतर साहू रीना, किरण सेन, मीना विश्वकर्मा राजेन्द्र महाराणा सुजाता डहेरिया, नारायणी गोस्वामी, प्रज्ञा आचार्य अंजलि साहू, उषा रानी, तुलाराम बघेल सुधा मिश्रा जी , माहेश्वरी ठाकुर जी,त्रिवेणी रंधारी,विक्रम यादव,ममता राणा, बिजली बैधजी बनमाली नागर, प्रमिला कपूर, गायत्री कश्यप दयामणि बघेल ,परितोष मंडल , डीके नाग ,संतोष झा राजेश सिंह मानिक राम उमेश गुप्ता योगेश मिश्रा , लोकेश राव ,मनोज ठाकुर , आनंद झा जी,राजा यादव अभिशेख तिवारी, परेश ताती , बृजेश कपूर,फरहा अंसारी , सरोज श्रीवास जी , राजकुमार सिंह जी,सूर्य भूषण सिंह ,हरि शंकर झा जी,विक्की साहू,अनिल सागर जी,दशरथ गुप्ता सिकंदर दास दिलीप झा ,गणेश दास , शिरीष मिश्रा ,अजीत सिंह जी,तेजेंद्र सिंह , वीरेंद्र जोशी* आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे !