City Media - Page 1281 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1281

जमीन विवाद सुलझाने गए जनपद सदस्य और गांव के ही एक अन्य पक्ष के बीच मारपीट हो गई

0

ग्राम गाड़ाडीह में जमीन विवाद सुलझाने गए जनपद सदस्य और गांव के ही एक अन्य पक्ष के बीच मारपीट हो गई। जनपद सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया |

उतई थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गाड़ाडीह के नोहर सिंह और पंजाब राव के बीच रास्ते को लेकर जमीन विवाद है। यह विवाद काफी बढ़ गया था। इसलिए नोहर सिंह के निवेदन पर जनपद सदस्य खिलेश यादव गुरुवार 13 जनवरी की दोपहर गाड़ाडीह गांव पहुंचे थे। वहीं दूसरे पक्ष से पंजाब राव ने पंच के तौर पर उसी गांव के त्रिलोचन पांडेय को बुलाया था। दोनों पक्षों में इस मामले को सुलझाने बैठक की गई। जमीन को लेकर बात चल ही रही थी कि खिलेश यादव और त्रिलोचन पांडेय के बीच विवाद शुरू हो गया।

त्रिलोचन पांडेय का आरोप है कि पंजाब राव ने उसे बुलाया था। घटना की जानकारी होने पर उसके लड़के बीच बचाव करने गए थे, लेकिन खिलेश ने उनसे भी विवाद कर लिया। खिलेश ने खुद के द्वारा मारपीट का वीडियो छिपाते हुए दूसरे पक्ष का वीडियो दिखाया है। पुलिस ने भी एकतरफा कार्रवाई किया है। त्रिलोचन का कहना है कि उसके पास भी वीडियो हैं। वह साक्ष्य के साथ पुलिस से खिलेश यादव व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जनपद सदस्य खिलेश यादव का कहना है कि त्रिलोचन की गांव में कोई अहमियत नहीं है। किसी भी काम में वह टांग अड़ाता है। खुद ही सरपंच की तरह अपने को प्रोजेक्ट करने लगता है। इस मामले में उसे किसी ने नहीं बुलाया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

सोशल मीडिया हर किसी के लिए अब सशक्त माध्यम : हरीश लखमा, संगठन व सरकार की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी का दायित्व: योगेश पानीग्राही

0

भाजपा व विरोधियों के झूठ का जवाब देगी यह टीम: आशिष मिश्रा
सुकमा जिले में ज़िला व विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण

सुकमा। जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने कहा कि राजनीति हो या कोई अन्य क्षेत्र या माध्यम सोशल मीडिया की भूमिका को कोई आज नहीं नकार सकता। कांग्रेस आईटी सेल भी अब अपनी जवाबदारी बखुबी से निभा रही हैं। संगठन विस्तार इसकी शुरुआत है। कवासी हरीश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में झूठी बातों को सोशल मीडिया में प्रचार कर ही नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई। लखमा सुकमा जिले में राजीव भवन में आईटी सेल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में आगे कहा कि हम सभी मेहनत तो करतें हैं किंतु उसे सही ढंग से प्रचार नहीं करते हैं जबकि आज के समय में सभी के पास एंड्रॉयड व स्मार्टफोन है जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी व भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और भाजपा के जुमलों को बेनकाब करना है। प्रदेश महासचिव व बस्तर प्रभारी आईटी सेल व सोशल मीडिया योगेश पानीग्राही ने कहा कि नई नियुक्तियों का मकसद सत्ता व संगठन के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाना है जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ मिलकर यह कार्य करना है। आईटीसेल बस्तर लोकसभा अध्यक्ष आशिष मिश्रा ने आशा व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा व विरोधियों के झूठ को बेनकाब करेगी, लोकसभा अध्यक्ष मिश्रा ने कई बातों को तथ्य के साथ रखा।

रविवार को गरिममयी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश के हाथों से नवनियुक्त पदाधिकारी नितेश दास को जिलाध्यक्ष व आशिष पोटला को नियुक्ति पत्र दिया गया तथा कांग्रेस पार्टी की रीति नीति का शपथग्रहण भी कराया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष व लोकसभा महासचिव आईटी सेल जगन्नाथ साहू(राजू साहू) ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिथियों का कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान योग आयोग के सदस्य राजेश नारा, सुरेश सिंह चौहान, दोरनापाल नगरपंचायत अध्यक्ष बबीता मंडावी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष माड़वी लक्ष्मन, नगरपालिका उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, पार्षद पदमा जायसवाल, पार्षद शेख गुलाम, जनपद सदस्य गीता कवासी, एल्डरमैन मो. हुसैन, गादीरास के उपसरपंच धर्मेंद्र सिंह चौहान, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, शेख सादिक़, कमलेश पटेल, नीतेश साहू, बिल्लू सागर, अनीश सुना, तरुण बारठ, रवी सामुएल, राजा चौधरी, दिलीप गुप्ता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दो पंचायत में 66 लाख 88 हजार रुपए के नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत बिलोरी १ के आश्रित ग्राम करकापाल में 33 लाख 98 हजार रुपए एवं ग्राम पंचायत पुसपाल के आश्रित ग्राम जोजल में 32 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना का भूमि-पूजन किया |

ग्राम पंचायत बिलोरी 1 के आश्रित ग्राम करकापाल में 33 लाख लाख 98 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण कार्य 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1047 मीटर जिससे की 24 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत पुसपाल के आश्रित ग्राम जोजल में 32 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत क्लोरीनेशन कक्ष बाउंड्री वॉल टंकी निर्माण 40 किलो लीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 270 मीटर जिससे की 126 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अब शहरों की तर्ज़ पर ग्रामीण क्षेत्र में भी नल जल योजना के तहत कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार का लक्ष्य है की आगामी वर्ष तक हर घर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके उन्होंने कहा की शुद्ध पेयजल ही जीवन का आधार है शुद्ध पेयजल से बहुत से बिमारी से बचा जा सकता है इसलिए हमारी सरकार लगातार नल जल योजना पर कार्य कर रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा जनपद सदस्य संतोषी सेठिया, सरपंच बिलोरी 1 उमन बघेल , सरपंच पुसपाल पदम नाग,उप सरपंच ओमबती सेठिया, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सेठिया,खगपती सेठिया, मनोहर सेठिया, दयाराम सहित नल जल योजना के सहायक अभियंता श्री जैन सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

कार चोरी करने वाले चोर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 कार चोरी के 12 घंटे के भीतर बोधघाट पुलिस ने की कार्यवाही।

🔅 संतोषी वार्ड क्षेत्र से हुई थी कार की चोरी।

🔅 चोर के कब्जे से 01 कार, 01 मोबाईल बरामद।

🔅 जप्त आल्टो कार की कीमत 2,00,000/-रूपये।

🔅 कार क्र0- सीजी 17 केएल 6807 एवं 01 नग मोबाईल बरामद ।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 01 दिन पूर्व संतोषी वार्ड क्षेत्र से 01 आल्टो कार क्रमांक सीजी-17-केएल-6807 के चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर थाना बोधघाट में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर माल-मुल्जिम की पता-तलाश किया जा रहा था दौरान पतासाजी के ज्ञात हुआ कि चोरी हुई आल्टो कार धनपुॅजी क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु धनपुॅजी कि ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कार चोरी के संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर संदेही द्वारा अपना नाम हितेश उर्फ गोलू सेठिया निवासी हाटकचोरा होना बताया गया जिसके पास 01 आल्टो कार मिला जिस संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त कार संतोषी वार्ड क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है एवं बेचने की नियत से उडीसा की ओर जाना बताया आरेापी हितेश सेठिया के द्वारा चोरी का अपराध करना पाये जाने पर उसके कब्जे से 01 आल्टो कार क्रमांक सीजी-17-केएल-6807 एवं 01 नग मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया है। मामलें में अरोपी हितेश उर्फ गोलू सेठिया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। जप्तशुदा आल्टो कार की कीमत 2,00,000/-आंकी गई है।

🔅 नाम आरोपी –

  1. हितेश सेठिया उर्फ गोलू सेठिया पिता रामनाथ सेठिया उम्र 29 वर्ष निवासी हाट कचोरा, जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक -लालाजी सिन्हा
उनि0 – प्रमोद ठाकुर
प्र0आर0- त्रिपुरारी रॉय, उमेश चंदेल,
आरक्षक- अजय चंद्राकर, भीमसेन मंडावी

विधायक डॉ प्रीतम राम तिर्की को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के डायरेक्टर के साथ अध्यक्ष बनाए गए

0

विधायक डॉ प्रीतम राम तिर्की को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कारपोरेशन के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त करते हुए आगामी आदेश तक संचालक मंडल का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है |

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के आर्टिकल 72 (a) में उल्लेखित अधिकारों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक डॉ. विनय जायसवाल, डॉ. के.के. धुव, विधायक और नीलाभ दुबे. को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड के संचालक मंडल में संचालक नियुक्त करता है |

दल्लीराजहरा डढसेना पुलिया में हुए रॉड की चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र0 15 नियोगी नगर राजहरा में निवास करने वाले बीएसपी ठेकेदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीएसपी ठेका कार्य के अंतर्गत सड़क बनाने का कार्य डढसेना पुलिया डेम साईड के पास चल रहा है, इस कार्य में 16 एमएम राड का उपयोग होता है । दिनांक 25.08.2021 को रात्री के 12.00 बजे से 3.00 बजे के बीच निर्माण स्थल से लगभग 200 किग्रा, 16 एमएम राड को कोई अज्ञात चोरों चोरी कर लिया गया है की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 284/21 दिनांक 25/08/21 धारा 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई थी आरोपी विवेचना के दौरान पता तलाश जिसमें आरोपी कमल कुमार बघेल 25 वर्ष ने अपने साथी टोमन लाल अमरिया 28 वर्ष एवम अमर दास मानिकपुरी 19 वर्ष ने दिनांक घटना समय सदर को जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking Corona – दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट, मिले 37 केस, जाने किस वार्ड से कितने मिले

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

आज 15/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 37 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 12 लोग मिले |

वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

आबकारी विभाग द्वारा 177 पाव देशी मदिरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0

बालोद – अवैध शराब बिक्री और कार्यवाही नहीं होने के चलते अवैध शराब बेचने वालों की हौसले बुलंद हो गए है । शराब की अवैध बिक्री की वजह से क्षेत्र का माहौल वातावरण खराब हो गया है। जिस पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है दिनांक 15.01.2022 को आरोपी-त्रिलोक, पिता-विदेशी गौतम, जाति-कुर्मी, उम्र-52 वर्ष, निवासी शिकारी पारा बालोद, थाना-बालोद द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण एवं विक्रय तथा परिवहन की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 177 पाव देशी मदिरा प्लेन दुपहिया वाहन में परिवहन करते हुये पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए ‘जप्त मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर आबकारी विभाग द्वारा आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा • 34 (1) क.. 34 (2). 59-क, परिवहन के तहत गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभियान में शामिल सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला बालोद के टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एस. आर भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- दल्लीराजहरा तथा नेहा सिंह परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक बालोद एवं अतुल देवांगन परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 15.01.2022 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।

उक्त कार्यवाही में भोजराम रत्नाकर प्रधान आरक्षक आबकारी, मिलाप मण्डावी तथा ताम्रध्वज ठाकुर, आबकारी आरक्षक एवं कुलदीप ठाकुर वाहन चालक उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर में युवा पत्रकार संगठन का हुआ चयन यह एकमात्र ऐसा संगठन है जो सभी पत्रकारों का करता है स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर में आज बस्तर युवा पत्रकार संघगठन का गठन किया गया। यहां एकमात्र ऐसा संगठन है जो सभी पत्रकार साथियों के लिए है |

इस संगठन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, वेव पोर्टल, यू टुव चैनल के रिपोर्टर मौजुद रहे। इस संगठन में जिम्मेदारी अध्यक्ष पद पर बासकी ठाकुर सहित सचिव का दायित्व कार्तिक पाल को सर्व समिति से मिली है। इस संगठन में लगभग एक दर्जन से अधिक सदस्य जुड़ चुके है।

संगठन के सदस्य

(1) विजय पचौरी – नेशनल जनतंत्र टीवी
(2) बासकी ठाकुर – नेशनल नेटवर्क10
(3) राजेश प्रसाद – हिंदुस्तान समाचार
(4) कार्तिक पॉल – न्यूज 1 इंडिया
(5) मनोज जंगम – अनादि tv
(6) आकाश मिश्रा – साधना न्यूज
(7) सुनील साहा – साधना +
(8) रविन्द्र दास – खबर उजागर
(9) धीरज मेहरा – BNA न्यूज
(10) आनंद झा – अहिंसा क्रांति
(11) चन्द्रिका प्रसाद – न्यूज 24 एक्सप्रेस
(12) मोहम्मद अल्ताफ – vip न्यूज
(13) अनील राव – स्वदेश न्यूज
(14) प्रकाश रावल – छत्तीसगढ़ वॉच
(15) हरीश ठाकुर – लाइव टुडे न्यूज
(16) राजा कोस्टा – प्रबुद्ध जनता
(17) रजत चक्रवर्ती – कैमरामैन vip न्यूज
(18) साहिल दास – कैमरामैन अनादि tv
(19) ओम सिंह – बस्तर दर्पण
(20) कृष्णा जंगम – अमृत सन्देश
(21) रोहित कोरी – न्यूज 1 इंडिया
(22) स्यामल सिंह – कैमरामैन साधना + सहित लोकेश साहू मौजूद थे।

इस संगठन के अध्यक्ष बासकी ठाकुर ने कहा की इस संगठन से जुड़ने वाले सभी पत्रकार साथियो का इस संगठन में स्वागत है।

शहरी क्षेत्रों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीधे नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी – रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कुरंदी एक एवं दो में 1 करोड़ 48 लाख 28 हजार रुपए के रेट्रोफिटिंग नल-जल योजन का भूमिपूजन किया

ग्राम पंचायत कुरंदी 1 में 89.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 3 नग ,सोलर पंप 1 नग , क्लोरिनेशन कक्ष 1 नग , पाइप लाइन बिछाने का कार्य 6370 मीटर जिससे की 390 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी | ग्राम पंचायत कुरंदी 2 में 58.53 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत पावर पंप 1 नग,क्लोरिनेशन कक्ष, बाउंड्री वॉल निर्माण,टंकी निर्माण कार्य 50 किलो लीटर, पाइप लाइन बिछाने का काम 2980 मीटर जिससे की 236 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी के नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार हर ग्राम पंचायत में रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया जा रहा है तथा जल्द से जल्द हर घर में नल से सीधे शुद्ध पेयजल आपूर्ति होना आरंभ हो जाएगा | आज भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जनित बिमारी से बहुत से लोग पीड़ित होते हैं शुद्ध पेयजल आपूर्ति होने पर इन बिमारियों से बचा जा सकता है |उन्होंने कहा की अभी तक केवल शहरी क्षेत्रों में ही नल जल योजना के तहत सीधे घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होती थी पर अब हमारी कांग्रेस सरकार के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया,कुरंदी 1 की सरपंच विमला कश्यप,उप सरपंच रमेश बघेल,कुरंदी 2 की सरपंच धनमती पुजारी,उप सरपंच धर्मेन्द्र कश्यप, बूटा सिंह,दीपा गुप्ता समेत नल जल योजना के सहायक अभियंता श्री जैन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS