City Media - Page 1322 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1322

नितिन नवीन आरएसएस की उसी पाठशाला के विद्यार्थी जहां भाजपा नेताओं को झूठ बोलने का प्रशिक्षण मिलता है

0

नगरीय निकाय में भाजपा की खुशफहमी चुनाव परिणाम तक

रायपुर/09 दिसंबर 2021। भाजपा के सह-प्रभारी नितिन नवीन के प्रेस कांफ्रेंस में उठाये गये मुद्दों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रभारी भी आरएसएस की उसी पाठशाला से प्रशिक्षित हुये है जहां भाजपा के तमाम नेताओं को झूठ बोलने का प्रशिक्षण दिया जाता है। राजनीति को धंधेबाजी और व्यापार समझना भाजपा की संस्कृति है तथा कांग्रेस में राजनीति सेवा का माध्यम है। नितिन नवीन बतायें क्या भाजपा ने उन्हें बिहार सरकार में मंत्री इसीलिये बनाया है कि वहां से भ्रष्टाचार करके प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ में खर्च करें? आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और उसके प्रभारी का भ्रम चुनाव परिणाम तक ही है। जैसे ही चुनाव परिणाम सामने आयेंगे, उन्हें समझ आ जायेगा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पैरों के नीचे कितनी जमीन बची है। नितिन नवीन को नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के हश्र का अंदाजा हो गया है इसीलिये भाजपा पुरंदेश्वरी और नवीन खुद वार्डो में बैठके कर रहे है। उन्हें गुटबाजी में बंटी भाजपा नेताओं की क्षमता पर भरोसा नहीं रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नितिन नवीन ने सभी विषयों में बात किया लेकिन छत्तीसगढ़ से केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लिये जाने तथा मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को बारदाना नहीं दिये जाने के संबंध में उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोलकर यह जता दिया। भाजपा की प्राथमिकता राज्य के किसान और राज्य हित है ही नहीं। नवीन भाजपा के बड़े नेता है छत्तीसगढ़ के प्रधानमंत्री आवास को रद्द करने के संबंध में केंद्र से सवाल क्यों नहीं करते?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नितिन नवीन मोदी की चाटुकारिता में प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की सांस्कृति विकास की तारीफ कर रहे लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक विकास पर तकलीफ हो रही है। छत्तीसगढ़ में तीजा, पोरा, हरेली, गेड़ी, आदिवासी नृत्य पर भाजपा की आपत्ति है लेकिन मोदी को खुश करने छत्तीसगढ़ में हर मंडल में दिव्य काशी सम्मेलन करवायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास और स्मार्ट शहरी प्रोजेक्ट के काम को भाजपा की केन्द्र सरकार सराह रही है। देश के सबसे स्वच्छ शहरों में 67 शहर छत्तीसगढ़ के है। जो रायपुर भाजपा के 15 सालों में एशिया के सबसे प्रदूषित शहरों में एक था, वह रायपुर कांग्रेस सरकार के 3 साल के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत 5 सबसे अच्छे शहरों में से सर्वोच्च रैंकिंग पर है। छत्तीसगढ़ के गरीबों के खिलाफ केंद्र ने यह निर्णय क्यों लिया? भाजपा प्रभारी कांग्रेस सरकार को कोस रहे उनकी केंद्र सरकार भूपेश सरकार को सराह रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सुशासन के कारण और योजनाओं के बेहतरी क्रियान्वयन के कारण बेस्ट पर्फामिंग मुख्यमंत्री तथा देश के सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गये है। नीति आयोग ने भी कांग्रेस सरकार को उसकी योजना के क्रियान्वयन और समावेशी विकास में देश के प्रमुख 5 राज्यों में चुना है।

आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का सर्व कंडरा आदिवासी महासभा ने खुमरी पहनाकर स्वागत किया

0

आदिवासी कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का राजीव भवन में आदिवासी संस्कृति कंडरा समाज का पुश्तैनी व्यवसाय अनुरूप में नव नियुक्त अध्यक्ष जी को पूर्व अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आदिवासी संस्कृति खुमरी पहनाकर सम्मान किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस अवसर सर्व कंडरा आदिवासी महासभा अध्यक्ष हरि शंकर बांसवार, शीला कंडरा, विक्की बंसोर, मन्नू कंडरा, जितेंद्र बांसकर आदि दर्जनों सामाजिक कांग्रेसी पदाधिकारियों ने खुमरी से स्वागत सम्मान किया ।

दल्लीराजहरा वॉलीवाल ग्राउंड आन्ध्रसमिति के पास दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर

0

दल्लीराजहरा आज शाम वॉलीवाल ग्राउंड आन्ध्रसमिति के पास तेज रफ़्तार दो गाड़ियों में जबरदस्त टक्कर हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल न 02 की ओर से अर्टीगा कार CG26 E 6636 आ रही थी जबकि दूसरी ओर से बोलेरो जा रही थी जिसके पीछे स्कूल वैन लिखा हुआ था चौक पर दोनों गाड़ीयों की गति तेज होने के कारण एवं चालक द्वारा गाड़ी पर नियंत्रण न रख पाने के कारण आपस भीड़ गई | अर्टीगा कार आन्ध्रप्रदेश से विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने दल्लीराजहरा आई थी जिस पर तिन लोग सवार थे जिनमे कंधे एवं सर पर चोट आई है वहीँ दूसरी ओर बोलेरो स्थानीय बताई जा रही है | बोलेरो के ड्राईवर को भी कंधे पर चोट आई है | घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ज्योति अस्पताल ले जाया गया है | टक्कर इतनी तेज थी कि चौक पर रखे पाइप के परखच्चे उड़ गए | इन तेज रफ़्तार गाड़ियों के टक्कर से बड़ा हादसा टल गया चूँकि शाम के समय चौक पर भीड़भाड व लोगों का आना-जाना लगा रहता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मदरसा की रिपेयरिंग व नाली निर्माण कार्य हेतु सौपा ज्ञापन

0

दल्लीराजहरा – नगर के वार्ड क्रमांक 20 में स्थित मदरसा दारुल उलूम इमामे आज़म के पदाधिकारीयो ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर को मदरसा के हालातो से अवगत कराते हुए बताया कि मदरसा में चल रहे बच्चों की पढ़ाई व उनकी देखरेख हेतु अच्छी सुविधा की जरूरत है। जिसमे मदरसा के आंगन की फ्लोरिंग कार्य, मदरसा से लगे हुए नाली की नियमित सफाई व नाली के ऊपर स्लैब होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही मदरसा में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था से अवगत कराया एवम नियमित बोर की सुविधा हेतु मांग पत्र सौपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस मांग पत्र को सौपते समय मदरसा दारुल उलूम इमामे आज़म के अध्यक्ष अहमद खान, सऊद आलम, हाफिज गुलाम शिमनानी, शकील, मोईद, कलीम बडगुजर, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद फारुख, गुड्डू, अनवर, बाबा, रज्जाक, फजल, नासिर, मोहम्मद कैश तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, वार्ड पार्षद रोशन पटेल, कांग्रेस के अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, रामु शर्मा, विवेक मसीह, चंद्रप्रकाश सिन्हा एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मदरसा दारुल उलूम इमामे आज़म में पढ़ रहे बच्चों के लिए सभी सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। जनता को शाशन प्रशासन से हर सम्भव सुविधा मुहैय्या कराना हमारा परम कर्तव्य है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा निस्वार्थ गौ सेवा समिति द्वारा शावक के हत्यारे को पकड़ने अनुविभागीय दंडाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

दल्ली राजहरा के वार्ड नंबर 7 टीचर कॉलोनी निवासी विशाल सिंह के खटाल से भैंस के बछिया को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा 6 दिसम्बर दिन सोमवार की रात्रि 11:00 बजे चोरी कर ले जाया गया तथा जंगल में ले जाकर बछड़े के गले को बांधकर उसे मार डाला गया है। बछड़े को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे बेदर्दी से मारा गया है उसके शरीर में चोट के निशान है। जगह-जगह से खून निकला हुआ है तथा आरोपी लोगों को इतने में भी उनका मन नहीं भरा और उनके द्वारा बछड़े के मलद्वार पर बॉस का डंडा डाल दिया गया है तथा आंख को भी फोड़ दिए हैं । शांत प्रिय तथा धार्मिक नगरी दल्ली राजहरा में इस तरह का कृत्य धार्मिक भावनाओं भड़काने के लिए तो नहीं किया जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

गौ सेवा समिति की ओर से इस घटना का कड़ी निंदा करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी को इस संदर्भ में विज्ञप्ति दिया गया है की गोवंश की हत्या की धारा लगाते हुए आरोपी को अति शीघ्र पकड़ कर उनसे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरुक्ति ना हो। निस्वार्थ गौ सेवा समिति की ओर से दुष्यंत ताम्रकार , शुभम गुप्ता, अमर लालवानी, मनीष जयसवाल ,आगम पाठक, शुभम खंडेकर, अरविंद सौरभ ,अमित किनौनी ,उमाशंकर ,शुभम बरनवाल, और जय साहनी के द्वारा विज्ञप्ति दी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मंत्री भेंड़िया की पहल से मूकबधिर इशिका को मिली सुनने-बोलने की ताकत

0

कानों में गूंजी अपनों की आवाज-छाई परिवार में खुशियां

रायपुर, 09 दिसम्बर 2021/हर माता-पिता को बच्चे के जन्म के बाद पहली बार उसकी आवाज सुनने का इंतजार रहता है। अपने बच्चे के मुंह से मां शब्द सुनने को हर मां आतुर रहती है, लेकिन रायगढ़ निवासी दिलीप अरोरा और निम्मी अरोरा की बेटी इशिका ने जब जन्म के ढाई साल के बाद भी बोलना शुरू नहीं किया तो माता-पिता की चिंता बढ़ गई। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करने वाले दिलीप अरोरा इशिका के कानों के लिए महंगा उपकरण लेने में समर्थ नहीं थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इशिका को बोलते देखने के लिए प्रयास करने लगे। उनकी इस परेशानी को दूर करने की समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया की पहल से 11 साल बाद इशिका को सुनने-बोलने की ताकत मिली है।

मंत्री भेंड़िया के निर्देश पर उनके रायपुर स्थित निवास में स्पीच ऑडियोलॉजिस्ट राकेश पाण्डे ने जब इशिका के कान में साउण्ड प्रोसेसर लगाया तो अपनों की आवाज सुनकर उसके चेहरे पर चमक आ गई। इशिका के माता-पिता भी उसके मुंह से पापा-मम्मा सुनकर खुश नजर आए और भेंड़िया को मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इशिका के पिता दिलीप अरोरा ने बताया कि इशिका में सुनने की क्षमता बहुत कम है। इशिका 5 साल की थी तब डॉक्टर की सलाह पर राज्य सरकार की बाल श्रवण योजना की मदद से उसका ऑपरेशन करवा कर उसक कान में कॉक्लीयर इम्प्लांट करवाया था। लगभग ढाई साल उसकी थेरेपी चली। बातों को समझना उसने शुरू ही किया था कि कान में लगी मशीन ने काम करना बंद कर दिया। कान में लगने वाला प्रोसेसर महंगा था, जिसके कारण वह खरीदने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में अपनी बेटी की भविष्य की चिंता लिए मंत्री अनिला भेंड़िया के पास पहुंच कर उन्होंने अपनी परेशानी बताई। इशिता के विशेष प्रकरण को देखते हुए मंत्री भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से इशिका को प्रोसेसर लगाने की अनुमति दी और उसके ईलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ऑडियोलॉजिस्ट राकेश पाण्डे ने इशिका के माता-पिता को विस्तार से उसकी थेरेपी के बारे में समझाते हुए बताया कि इशिका की सुनने की क्षमता बहुत कम है और उसे 90 डेसिबल से ज्यादा सुनने में परिशानी है। बच्ची सुन नहीं पाती इसलिये उसमें शब्दों और आवाज की पहचान और समझ ही विकसित नहीं हुई है। शब्द सुन नहीं पाने के कारण वह बोल भी नहीं सकती। स्पीच थेरेपी की मदद से इशिता को शब्दों को पहचानने में मदद की जाएगी जिससे उसे बोलने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से भी स्पीच थेरेपी की सुविधा ली जा सकती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा बीएसपी माइंस में कार्यरत कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मृत्यु

0

दल्लीराजहरा में बीएसपी माइंस के सोसाइटी में कार्यरत कर्मचारी प्रीतम सिंह पवार 44-45 वर्ष की मालगाड़ी की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है | घटना आज दोपहर की है मालगाड़ी जब रिवर्स हो रही थी उसी समय मालगाड़ी की चपेट में कार्यरत कर्मचारी आ गया और यह हादसा हुआ | मृतक डौंडी का रहने वाला है एवं उसके 19 साल ओर 16 साल के 2 बच्चे है | घटना की जानकारी मिलते ही बी एस पी प्रबंधन में हड़कंप मच गया मौके पर सीजीएम तपन सूत्रधार एवं पुलिस पहुँच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने वाले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सम्यक बौद्ध महासभा दल्लीराजहरा द्वारा डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की पुण्यतिथि गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई

0

दल्लीराजहरा – सम्यक बौद्ध महासभा दल्लीराजहरा द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई |

सर्वप्रथम प्रातः बाबा साहब आम्बेडकर के सम्मान में पंचशील झंडे को झुकाया गया जिसमे समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे तत्पश्चात संध्याकालीन कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा साहब आम्बेडकर को सम्यक बौद्ध महासभा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया जिसमे सम्यक बौद्ध महासभा के संरक्षक बाबूलाल बौद्ध, एस आर कांडे, अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं महिला मण्डल की अध्यक्षा चंद्रलेखा नांदेश्वर ने डॉ.साहब के विचारों से अवगत कराते बताया कि संविधान निर्माण में बाबा भीम राव आंबेडकर ने अहम योगदान निभाया. बाबा भीमराव आंबेडकर को अपने शुरूआती जीवन में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने तभी ठान लिया था कि वो समाज को इस कुरीति से मुक्ति दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के महू में 14 अप्रैल सन् 1891 को हुआ था और 6 दिसंबर 1956 को उनका देहावसान हुआ था. हमें जो स्वतंत्रता मिली हैं यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली हैं. जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।

समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी को नमन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी ने कहा कि “स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है. शिक्षा महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी पुरुषों के लिए | ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है.

अंत में डॉ बाबा साहब आम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष विवेक मसीह व समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा मोमबत्ती जलाकर व मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के बैनर तले लाल पानी से प्रभावित किसान आन्दोलन दो दिन के लिए स्थगित

0

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के बैनर तले लाल पानी से प्रभावित किसान जो कि विगत कई वर्षों लगातार अपना विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है | इसी कड़ी में अभी लगातार रोजाना आंदोलन कर अपनी जायज मांगों की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे जिसे जिला कलेक्टर बालोद ने भी स्वीकार किया है कि BSP प्रबन्धन को लाल पानी से प्रभावित किसानों को स्थाई रोजगार देना होगा यह आदेश 2019 में जिला कलेक्टर जिला कलेक्टर रानू साहू जी के द्वारा BSP प्रबन्धन को 2019 में दिया गया है लेकिन आज तक किसी को कोई स्थाई रोजगार प्रबन्धन की ओर से उपलब्ध नही कराई गई है।

Amazon का आकर्षक लाभ पाने के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें – https://bit.ly/3dsh8dT

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

कल दिनाँक 07/12/21 दिन मंगलवार को शाम 6 बजे स्थानीय प्रशासन की अगवाई में BSP माइंस ऑफिस पर त्रिप्क्षिय बैठक रखा गया, जिसमे प्रशासन की ओर से स्थानिय SDM मैडम प्रेमलता चन्देल (अनुविभागीय अधिकारी), स्थानिय CSP मनोज तिर्की (नगर पुलिस अधीक्षक), BSP प्रबन्धन की ओर से CGM माइंस एंड रावघाट, GM दल्ली माइंस, GM राजहरा माइंस, GM महामाया माइंस, DGM पर्सनल, AGM महामाया माइंस, Astt मैनेजर पर्सनल आई.ओ.सी., लाल पानी प्रभावित प्रतिनिधी में कॉमरेड महेंद्र कुमार कुलदीप, कॉमरेड जीत गुहा नियोगी, कॉमरेड बसन्त रावटे, कॉ.यादराम कोर्राम, कॉ. ईशवर निर्मलकर, कॉ. हुमान तुमरेकी, कॉ पवन विश्वकर्मा, कॉ ग्रिजित दुग्गा मौजूद थे, पर इस बैठक में कोई हल नही निकलने के कारण स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी SDM और CSP द्वारा दो दिन का समय मांगा गया तब स्थानीय SDM और CSP की बातों का सम्मान कर, यह निर्णय लिया गया कि दो दिनों तक के लिए आंदोलन को स्थगित किया गया।…

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बीएमएस ने सुरक्षा गार्डो का बोनस व सुरक्षा सामग्री दिलाये जाने की मांग को लेकर महाप्रबंधक नगर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

0

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने आज राजहरा खदान समूह के महाप्रबंधक नगर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा गार्डो का बोनस व सुरक्षा सामग्री दिलाये जाने की मांग की अपने ज्ञापन में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि राजहरा खदान समूह में कार्यरत सुरक्षा गार्डों का ठेका M/s C.D.O. Security & Public help line द्वारा लिया गया है।

Amazon का आकर्षक लाभ पाने के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें – https://bit.ly/3dsh8dT

सुरक्षा गार्ड के कार्य में लगे सुरक्षा गार्डो को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सुरक्षा गार्डों को पिछले कार्य का बोनस भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जबकि दीपावली के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक खदान, द्वारा सभो ठेकेदारों व अधिकारियों के साथ बैठक लेकर सभी को निर्देशित किया गया था कि दीपावली के पूर्व सभी ठेकाश्रमिकों का बोनस का भुगतान कर दिया जाये। लेकिन ठेकेदार द्वारा मुख्य महाप्रबंधक खदान के आदेशों का पालन नहीं किया गया और आज तक सुरक्षा गार्डो का बोनस भुगतान किया गया है। जिससे दीपावली मनाने के लिए सुरक्षा गार्डों को कर्ज लेना पड़ा और ठेकेदार उन्हें उनका पैसा देने में आनाकानी कर रहा है और बीएसपी प्रबंधन मुकदर्शक बना हुआ है। चूंकि यह ठेका भिलाई से संचालित हो रहा है, जिसके कारण ठेकेदार स्थानीय अधिकारियों के आदेशों का पालन नही करते हुए अपनी मनमानी करता है। और भिलाई के अधिकारी राजहरा खदान समूह के सुरक्षा गार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी तरह का प्रयास करते नहीं दिखते हैं। संघ ने पहले भी लिखित अनुरोध प्रबंधन से किया था कि राजहरा खदान के सुरक्षा गार्डों का ठेका राजहरा से निकाला जाए,मगर बीएसपी प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण पुनः भिलाई से ठेका निकाला गया और जिसका परिणाम सभी के सामने है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

ठेकेदार द्वारा निविदा शर्तो का पालन नहीं किया जा रहा है, वर्तमान में जो अभी नया ठेका प्रारंभ हुआ है ईस नये ठेके में सुरक्षागार्डो को जूता, टार्च, वर्दी, नेमप्लेट, लाठी, सीटी, नहीं दिया गया है, और बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों ने बीना किसी रोक-टोक के ठेकेदार को कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी और ठेकेदार बिना किसी सुरक्षा समाग्री के कार्य आरम्भ कर दिया है। जो बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है कि आप कंपनी के लिए कार्य कर रहे हैं कि ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए? पिछला ठेका भी इसी ठेकेदार के द्वारा संचालित हो रहा था, और उस समय भी सुरक्षा गार्डो को ठेकेदारों द्वारा उपरोक्त सुरक्षा सामग्री नहीं दी गई, बरसात के समय रेनकोर्ट और गमबूट भी नहीं दिया गया। सभी सुरक्षागार्ड अपने पैसों से सुरक्षा सामग्री खरीद कर अपनी अपनी ड्युटी किये थे। क्योकि उस समय कोविड संक्रमण चल रहा था, इसलिए सभी सुरक्षा गार्डो ने अपने अपने पैसों से सुरक्षा सामग्री मानवता के आधार पर खरीदे थे, इसलिए उन्हें पिछले कार्य में लिये गये सुरक्षा सामग्री की राशि का भी भुगतान ठेकेदार से कराया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

अन्यथा संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा जिसकी पुरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। निविदा के शर्तो के अनुसार सुरक्षा गार्डों को ड्युटी के लिए सुरक्षित जगह और कार्य स्थल पर बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करनी होती है। मगर ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जाती है। कोविड सेन्टर में ड्युटी करते समय भी ठेकेदार ने सुरक्षा गार्डो के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया था। ठेकेदार द्वारा सुरक्षागार्डो को सुरक्षा सामग्री और पिछले ठेके का बोनस का भुगतान अविलम्ब कराया जाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

अंत में जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि संघ आपसे निवेदन करता है कि स्थानीय प्रबंधन में से किसी अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए की और राजहरा खदान समूह में चल रहे सुरक्षागार्ड के ठेका के संचालन के लिए लिखित रूप से अधिकृत किया जाये। जिससे राजहरा खदान समूह के सुरक्षा गार्डों की समस्या के समाधान के लिए भिलाई के अधिकारियों पर निर्भर न रहना पड़े। और ठेकेदार से निविदा के शर्तों का पालन कराया जाये और साथ ही ठेकेदार का राजहरा के सुरक्षा गार्डो के बिल का भुगतान तब तक न किया जाये, जब तक राजहरा के लिए अधिकृत अधिकारी से ठेकेदार अनापत्ति प्रमाण पत्र न ले ले।और सुरक्षा गार्डों से सिर्फ सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी कराई जाए उन्हें ठेकेदार द्वारा सुपरवाइजर बना कर जो निविदा के शर्तो का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए और अगर ठेकेदार को सुपरवाइजर रखना है तो अपने कंपनी से किसी को रखें । साथ ही संघ ने प्रबंधन से मांग की है कि जब केन्द्र सरकार ने सभी श्रमिकों को केन्द्रीय वेतनमान देने की घोषणा की है तो उसका लाभ राजहरा खदान के कार्यरत सुरक्षा गार्डों को भी अविलंब दिलाया जाए। और मुश्ताक अहमद ने कहा कि जिस तरह ठेकेदार गेटपास के नाम पर सुरक्षा गार्डों को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज को जमा करने के लिए भिलाई बुलाया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगाई जाए और ठेकेदार को आदेशित किया जाए की स्वयं राजहरा आकर दस्तावेज लेकर जाएं या मेल या वाटस्अप में भेजें दस्तावेज को स्वीकार करें, सुरक्षा गार्ड बहुत कम वेतन पर नौकरी कर रहे हैं उस पर भिलाई आने जाने में अलग से खर्च करने में वो सक्षम नहीं है।ईस बात को भी प्रबंधन के अधिकारी गंभीरता से लेवे और उसका निराकरण करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS