संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी एवं माँ लक्ष्मी जी से कामना की है कि सभी के परिवारों में सुख-शांति व समृद्धि हो, धन धान्य से पूर्ण हो इन्ही मंगल कामनाओं के साथ पुनः आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये |
जिला मुख्यालय नारायणपुर छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव दिवस के रगांरग कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा स्कूल मैदान में आयोजित किया गया इस दौरान स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप के उपस्थिति में कलेक्टर धेर्मेश साहू एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्वास्थ विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य डॉक्टर प्रशांत गिरी नोडल अधिकारी को राज्य उत्सव कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रमाण पत्र दिया गया। जिला अस्पताल नारायणपुर में विगत 3 वर्षों से स्पर्श क्लिनिक का संचालन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत हो रहा है जिसमें डॉ प्रशांत गिरी द्वारा मरीज देखे जा रहे हैं !जिनमें स्ट्रेस इनसोम्निया डिप्रेशन एंजायटी एवं साइकोसिस के पेशेंट का इलाज किया जा रहा है अब तक 3800 मरीजों का इलाज किया जा चुका है जिनमें से बहुत सारे मरीज ठीक हो चुके हैं डॉ प्रशांत गिरी एनसीडी प्रोग्राम के नोडल अधिकारी है और नारायणपुर जिले में एनसीडी प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है, स्टाफ नर्स मलीना पवार स्वास्थ के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय लेबर कक्ष एवं ओ.टी. कक्ष में लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, श्रीमती रमा शोरी एवं श्रीमती योजना भोयर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ग्राम कोंगे बेडमा स्वास्थ के क्षेत्र में पहुँचविहीन क्षेत्र में कोविड वेक्सिनशन कार्य एवं गर्भवती महिलाओं का देख रेख कर समय पर टीकाकरण वहीं बेडमा में 132 एवं गाँव मे 40 लोगों को वेक्सिनेशन कर जागरूकता अभियान के लिए समान्नित किया गया।
आज बस्तर पुलिस दीपावली मिलन के लिए गायत्री विद्यापीठ (गुरुकुल) तितिरगांव पहुंची जहां गायत्री विद्यापीठ गुरुकुल के बच्चो के साथ मिलकर दीपावली मिलन कार्यक्रम मनाया गया !बस्तर पुलिस जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक – किरण चव्हाण, उप पुलिस अधीक्षक -हेमसागर सिदार थाना प्रभारी कोतवाली- एमन साहू एवं अन्य पुलिस स्टाफ आज दिवाली मिलन के सिलसिले में गए थे जहां गुरुकुल के
विद्यार्थियों से मिलकर उनके बारे में जानकारी ली एवं बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं मिठाईयां भी बांटी गई ज्ञात हो कि उक्त संस्थान वर्ष 2007 से तीतिरगांव में संचालित है जिनमें कुछ बच्चे बीजापुर सुकमा एवं बस्तर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के एवं नक्सल पीड़ित परिवार के बच्चे भी हैं!जो संवेदनशीलता के कारण अपने घर जा नही पाते हैं! जिनमे कुछ बच्चे संस्थान द्वारा गोद लिए बच्चे भी हैं!
जगदलपुर विकास खंड के विभिन्न शालाओं में पढ़ने वाले मृत छात्र छात्राओं के परिजनों के छत्तीसगढ़ छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रदान किया एक एक लाख रुपए का चेक|
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मृतक छात्र छात्राओं के परिजनों को ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी एवं हर परिस्थिति में परिजनों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विकास खंड के आड़ावाल के स्व. योगेन्द्र की माता आसमती जिनकी मृत्यु कुत्ता काटने से हुई थी,पनारापारा निवासी स्व रोशन नाग की माता मंगलदई को जिनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी,धरमपुरा निवासी स्व गणेश बघेल के पिता सामू बघेल जिनकी मृत्यु गंभीर बिमारी से हुई थी,तितिरगांव निवासी स्व गोपाल कश्यप के पिता रेमल कश्यप जिनकी मृत्यु स्वास्थय खराब होने से हुई थी,छेपरागुडा निवासी स्व मनमती कश्यप के पिता चंदर कश्यप जिनकी मृत्यु गंभीर बिमारी से पीड़ित होकर हुइ थी उन्हें एक एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस की संवेदनशीलता से आपके मृत बच्चों के लिए यह बीमा योजना लागू की गई है तथा आपके बच्चों की मृत्यु दुखद है हम आपके बच्चों को तो वापस नहीं ला सकते पर हमारी संवेदनशील सरकार आपकी आर्थिक परेशानियों को दूर जरूर कर सकती है एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हर परिस्थिति में परिजनों का साथ देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा की जब भी आपको जरूरत हो हमारी सरकार आपके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है मैं जनप्रतिनिधि नहीं आपका भाई आपका बेटा हूं आपको जब भी जरूरत हो आप सीधे मेरे पास आ सकते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन,शरद श्रीवास्तव,अनूप बोस,भाग्य लक्ष्मी नायर,ममता कश्यप, उपस्थित रहे |
अबूझमाड़ के जनप्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाना सरकारी षडयंत्र, अबूझमाड़ के आदिवासियों का शोषण बर्दाश्त नहीं–राजेन्द्र गावड़े,ब्लॉक अध्यक्ष,आम आदमी पार्टी ओरछा
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण सरकारी लूट का जरिया बना हुआ है। अबुझमांड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को अंधेरे में रखकर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नरेंद्र नाग ने कहा कि अबूझमाड़ विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष कमली लेकम को छोटे कार्यक्रमों की बात छोड़ों,छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव कार्यक्रम में भी आमंत्रित नहीं किया गया,जो न सिर्फ कमली लेकम अपितु अबूझमांड़ की जनता के साथ अन्याय है।नरेंद्र नाग ने आगे कहा कि सरकार अबूझमाड़ का तिरस्कार करना बंद करे,वरना अबूझमाड़ की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को फूलझाड़ू लेकर सरहद से निकाल बाहर फेंकेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गावड़े ने कहा कि अबूझमाड़ के जनप्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाना सरकारी षडयंत्र है।कमली लेकम अबूझमाड़ के आदिवासियों की जनप्रतिनिधि हैं,लेकिन प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में भी न बुलाया जाना संदेह को जन्म देती है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अबूझमाड़ की जनता के साथ हैं।किसी भी तरीके से शोषण बर्दाश्त नहीं होगी।
राजेन्द्र गावड़े ने पूर्व की भाजपा व वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां स्वतंत्रता के बाद सत्ता में रहे हैं।जनता की सेवा छोड़ केवल पैसे बटोरने में लगे हुए हैं अबुझमांड के नाम पर लुट मचाये हुये है अबुझमांड के नाम पर बडे बडे आयोजन कर अबुझमांड के लोगो के हक का पैसा को बर्बाद कर रहे है सत्ता का घमंड देखो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नजर अंदाज कर रहे है।
बस्तर के तोकापाल के भोली भाली जनता को राष्ट्र भक्ति सीखाने चली है RSS/ BJP के लोग जो राष्ट्र के सम्पत्ति को बेच रहे है । और बची खुची राष्ट्र सम्पति नगरनार ईस्टील प्लांट को बेचने मे पुरा जोर लगा रहे। जो कि बस्तर आदीवासी भाईयो एवं बहनोँ की जमीन को बड़ी कम्पनी को बेच दीये थे और यह मुँह मे कालीक पुतवाने बस्तर क्षेत्र के तोकापाल मे पथ संचलन कर रहे है ।
जिनकी नींव ही अंग्रेजो के दलालों के अनुसार खड़ी हो उनकीं पीढ़ी भी उसी ढांचे पे खड़ी है। जो अब देश बेचने चले है । आज देश की महंगाई, GDP, बेरोजगारी व अन्य सभी आसमान छु रही है पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री जैसे तमाम चीजो पर केंद्र की RSS समर्थक BJP सरकार महंगाई पर चुप्पी साधे हुईं है।
किसान विरोधी तीन काले कानुन
ईस पर यह कुछ नही कहेंगे जो कई महीनो से आंदोलन मे बैठे हैं जिनपर इनके लोग किसानों भाइयों के उपर कार चड़ा कर उनकीं हत्या भी कर दी गई है, और यह निकम्मी केंद्र सरकार की सहयोगी संगठन RSS आज बस्तर क्षेत्र के तोकापाल की जनता को राष्ट्र भक्ति सीखाने चली है !
बस्तर की जनता यह सब समझतीं है इसी लिए बस्तर से उखाड़ कर बहार फेंकी है बस्तर मे सूपड़ा साफ़ हुवा है। अब देश से भी सूपड़ा साफ़ करेंगे। ईस किसान विरोधी संग़ठन को देश मे टिकने नही देंगे कांग्रेस सेवादल ने पहले अंग्रेजो से लड़ा अब ईन चोरों से लड़ेंगे जो मेरे देश का तिरंगा झण्डा को नही मानता, व राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता हो।
कांग्रेस सेवादल ने ठाना है, देश का झंडा तिरंगा नही चलेगा दो रंगा
Balod – मनरेगा अधिकारी के घर में आग लगने से बेडरूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया है | घटना बालोद जिला मुख्यालय के शिकारीपारा स्थित सरकारी आवास में निवास करने वाले जिला मनरेगा अधिकारी के पद पर पदस्थ संविदा कर्मी ओमप्रकाश साहू के घर की है जिसमे बीती रात्रि लगभग 1 बजे अचानक आग लगने से हडकंप मच गया जिस समय आग लगी उस समय ओमप्रकाश साहू अपने परिवार के साथ गृह ग्राम भेड़ियाँ नवागांव गया हुआ था | जब आग लगी उस समय आसपास के लोगों व गश्ती पर निकले पुलिस कर्मियों द्वारा देखा गया और आग बुझाने के काम में लग गए किसी तरह आग पर काबू पाया गया और आग को फैलने से रोका गया किन्तु बेडरूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया | अंदेशा लगाया जा रहा है कि आग फटाके से लगी होगी |
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट का इकलौता सामान्य विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर कांग्रेस और भाजपा की आंख का तारा है। लम्बे समय बाद पिछ्ले चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीनने के साथ ही पूरे बस्तर में भाजपा का सफाया कर दिया था। उसकी इकलौती सीट दंतेवाड़ा भी उपचुनाव में जीतकर सूपड़ा साफ कर दिया। अब बीते चुनाव को तीन बरस बीतने को आ गए हैं और अगले चुनाव की मैदानी तैयारी शुरु हो चुकी है। जगदलपुर सीट से भाजपा के सामान्य वर्ग से जुड़े कई लोगों की उम्मीदें जवान हैं। संतोष बाफना पिछ्ले चुनाव में रेखचंद जैन से मात खाने के बाद अब दौड़ से बाहर हो सकते हैं। अगले चुनाव में भाजपा बड़े पैमाने पर उम्मीदवार बदलेगी, इसका अंदाज लोकसभा चुनाव में लग चुका है। जब सिटिंग एमपी बेटिकट कर दिए गए तो इसी मापदंड के तहत पराजित योद्धाओं की भला क्या अहमियत हो सकती है? जहां तक जगदलपुर सीट की बात है तो बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव सबसे प्रबल दावेदार हो सकते हैं। वैसे कमलचंद भंजदेव के साथ ही किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, संजय पांडे सहित कई नाम चर्चा में हैं लेकिन अगर बस्तर महाराजा ने चुनाव लडने की इच्छा जाहिर कर दी तो भाजपा उन्हें अवसर दे सकती है। भाजपा ने बस्तर महाराजा को जिस तरह पूरे बस्तर में सक्रिय कर दिया है, उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि बस्तर में भाजपा के उजड़े सरोवर में कमल खिलाने का जिम्मा कमलचंद भंजदेव सम्हालेंगे। कहा जा रहा है कि स्थानीय बोली के जानकार बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव जिस प्रकार गांव-गांव में धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, मांझी चालकियों को जोड़ रहे हैं।बस्तर दशहरा का ऐतिहासिक उल्लेख कर रहे हैं, उसके मद्देनजर वे कांग्रेस के लिए एक चुनौती बन सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद बीते चुनाव में पहली बार जगदलपुर सीट कांग्रेस के हाथ लगी है। राज्य गठन के बाद तीन साल तक कांग्रेस के स्व.झितरु बघेल विधायक थे। उनके बाद भाजपा से सुभाऊ राम कश्यप पांच साल तथा संतोष बाफना दस साल तक विधायक रहें। पिछ्ले चुनाव में संतोष बाफना को कांग्रेस के रेखचंद जैन ने जबर्दस्त तरीके से हराया। अब यह तय समझा जा रहा है कि भाजपा अगले चुनाव में जगदलपुर में नया लेकिन चिर परिचित चेहरा सामने ला सकती है। अब अगले चुनाव की तैयारियों के दौर में भाजपा का फोकस वनांचल पर है। बस्तर ने जब तक भाजपा का साथ दिया तब तक वह सत्ता पर काबिज रहित। किंतु जब बस्तर ने भाजपा से किनारा कर लिया तो पूरे राज्य में वह श्रीहीन हो गई। भाजपा अब फिर यहां पनपने की कोशिश कर रही है तो बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव उसकी उम्मीदों के रथ के सारथी बने हैं। भाजपा ने बस्तर में फिर आबाद होने के लिए भगवा कार्ड खेलने की तैयारी की है और राजा साहब राजधर्म की पुरानी बातों से आगे निकल कर धर्म की राजनीति के ध्वजवाहक बन गए हैं।
बालोद- जनपद सदस्य द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर लोगों को धमकी देकर रुपये ऐंठने का धंधा चल रहा है | ऐसा ही एक मामला बंटी ढाबा रानीतराई रोड का है दिनांक 01/11/2021 के दोपहर समय करीबन 03.00 से 04.00 बजे के बीच राजेश साहू निवासी जेवरतला ढाबा में आया और बोला कि उधारी में मुझे 10,000 रूपये चाहिये उस समय ढाबे में टोमेन्द्र कुमार साहू जो कि ढाबे में कर्मचारी है के द्वारा कहा गया कि ढाबा मालिक अभी नहीं है आप बाद में आ जाना इतना सुनते ही जनपद सदस्य राजेश साहू उत्तेजित होकर कर्मचारी के साथ गाली गलौज कर डंडे से मारपीट किया जिससे कर्मचारी के बांये हाथ की भुजा में चोंट आया है | कर्मचारी टोमेन्द्र कुमार ने थाने पहुचकर जनपद सदस्य राजेश साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जनपद सदस्य राजेश साहू के खिलाफ धारा 294,323 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है।देवरी थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि राजेश साहू इसके पहले छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले दर्ज है। राजेश साहू के द्वारा घटना कारित का विडियो फुटेज ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड है |
भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क खदान समूह के सुरक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा अयस्क खदान समूह के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के धर्म पत्नियों को आपदा प्रबंधन प्रथमोपचार बचाव विद्युत सुरक्षा वा गृह सुरक्षा हेतु प्रथम बार एक विशेष कार्यशाला “हम भी है तैयार ” का आयोजन स्थानीय एम व्ही टी सेंटर के सभागार में दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया गया। घरों में होने वाली किसी भी आपदा दुर्घटना वा अप्रत्याशित घटना में पहली प्रतिक्रिया या प्रथम दृष्टया के रूप में गृहणी ही होती है । महिलाएं घर में अक्सर अकेले ही रहती है ,इस समय यदि कोई आपदा या कोई आकस्मिक विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर स्वयं एवं परिवार को सुरक्षित करना बचाओ या शीघ्र निर्णय लेकर मदद करना या अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखना आवश्यक होता है । अतः गृहिणी को इस
हेतु तैयार करने की जिम्मेदारी लौह अयस्क खदान समूह का सुरक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग ने लेते हुए “हम भी हैं तैयार” कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है । तथा लौह अयस्क खान समूह के कर्मियों के धर्म पत्नियों को यह अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिससे लाभान्वित होगी तथा आने वाली विपदा या विषम परिस्थिति में सुरक्षा तरीके से सामना करेगी । इससे गृहिणी को सक्षम बनाने की जिम्मेदारी लेते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत व मार्गदर्शक लौह अयस्क खान समूह के मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार के मार्गदर्शन में “हम भी हैं तैयार” कार्यक्रम महिलाओं के लिए आयोजित की गई ।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक तपन सूत्रधार द्वारा किया गया एवं स्वागत उद्बोधन दिया गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण स्वतंत्र कुमार ताम्रकार द्वारा नागरिक सुरक्षा का इतिहास उद्देश्य आपदा प्रबंधन घरेलू उपकरण एवं स्वतंत्र विद्युत सुरक्षा विषय पर अपने व्याख्यान दिए
सोनी वशिष्ट तकनीशियन फ़ॉर एवं स्टील स्ट्रक्चर शॉप द्वारा प्रथमोपचार विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिए गए एवं श्री सुरेंद्र चंद्रशेखर वशिष्ठ तकनीशियन मर्चेंट मिल से बचाओ सेवा संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई । भोजन अवकाश के बाद फील्ड बैंक में महिला प्रतिभागियों ने कार्यशाला को बहुत ही ज्ञानवर्धक प्रभावशाली तथा आपदा संकटकाल में काम आने वाला प्रशिक्षण बताया । प्रतिभागी महिलाओं ने इस कार्यक्रम को आपदा व संकटकाल में मनोबल बढ़ाने वाला तथा महिलाओं ने बहुत ही मददगार बताया । खासकर उन्होंने प्रथमोपचार तथा गृह सुरक्षा के संबंध में दी गई छोटी से छोटी जानकारियों की सहारना की। महिलाओं ने इस कार्यशाला को निरंतर करने का सुझाव दिया ।जिसे उप महाप्रबंधक सुरक्षा एवं प्रशिक्षण सत्येंद्र कुमार ने स्वीकार करते हुए भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनों के लिए आयोजित करने का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी ग्रहणीयो का धन्यवाद को दिए।