जगदलपुर।बस्तर:-सार्वभौम पीडीएस सिस्टम में फिर एक बार माफियाओं ने सेंध लगाया है और डाका कोलचूर राशन दुकान में सामने आई है जिसमें 20 से 25 हितग्राहियों का निवाला निगल गये हैं।एक घोटाला पिछले दो वर्षों से बदस्तूर जारी है किंतु राशन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।
वहीं बस्तर विकास खंड के ग्राम पंचायत कोलचुर उचित मूल्य की दुकान में पिछले 22महीने से अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह वर्ग के 20-25 हितग्राहियों के राशन में घोटाला किया जा रहा है और मात्र 10किलो चावल दिया जाता हैं। जबकि अंत्योदय अन्न योजना विशेष कमजोर समूह को 35 से 40 किलो चावल आवंटन होता हैं जिसके साथ चना ,गुड़,शक्कर ,नमक भी दिये जाने का प्रावधान है लेकिन ग्राम पंचायत कोलचुर में 20 से 25 राशन कार्ड में घोटाला हुया है।खाद्य विभाग से जानकारी मिली कि इन सभी राशन कार्ड में हर महीने का 35 से 40 किलो चांवल आवंटन होता हैं।उचित मूल्य संचालक अंतु पटेल 22 महीने से इन गरीब परिवार के हक का चांवल में डाका डालने में मशगूल हैं और जब संचालक से जानकारी मांगने से की कोशिश की जाती है तो वह बात को टाल देते है। हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि 22 महीने से 20 से 25 कार्ड चावल सहित राशन सामग्री का घोटाला किया जा रहा है। यदि राशन का बाजार भाव निकाले तो लगभाग 5 लाख 50 हजार रुपये का राशन घोटाला किया गया है।पीड़ित हितग्राहियों के नाम राशनकार्ड का नम्बर इस प्रकार है।
लया 223745204692, पुनिता बाई 233749194500, सुकरी कश्यप 223740349310, रधामती 2237419606551, सोनमती 223744419151, दिनमनी 223743185818, दयमंती 223746642229, सुमनी 223740154462, मानमती 223740524832, महादई 223743077854, चैती 223744599105, ललित 223744682562, शिवकुमारी 223746268978,मंगली 223747914722,रुकमणी223741884928,कवल सिंह 23748281042,मुग़ाय223743117649, प्रारंभिक जानकारी में 20 से 25 राशन कार्ड में बंदरबाट किये जाने का मामला सामने आया है।
बस्तर पुलिस को नयापारा में मकान में चल रहे जुआ के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 12 जुआड़ियों पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल हुई है । ज्ञात हो थाना सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ जुआड़ी नयापारा में ताश के पत्तो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ,ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा दर्शित स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान 12 जुआड़ी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये जिनके फड़ एवं पास से 1,34,000/-रूपये नगद , 15 नग मोबाइल फोन एवं ताश के पत्ते बरामद किया गया । जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम रामबालक , ग्वाला सिंह, रोशन झा, मनोज कुमार कुर्रे , बाबूलाल, भूपेंद्र यादव, संदीप कुमार, रामलाल सेठिया, कार्तिक कश्यप, संजू नायक, विमलेश दास एवं जमुना शुक्ला सभी निवासी जगदलपुर का होना बताएं एवं पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा रुपये -पैसे का दाम लगाकर जुआ खेलना स्वीकार किया गया है उक्त 12 आरोपियों के विरूद्व सार्वजनिक जूआ एक्ट धारा 13 के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।
नाम आरोपी –
राम बालक पिता राम आश्रय चौधरी निवासी गंगा नगर वार्ड जगदलपुर
ग्वाला सिंह पिता स्व0 बलबीर सिंह निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड जगदलपुर
रोशन झा पिता स्व. बजरंगी झा निवासी मेटगुडा जगदलपुर
मनोज कुमार कुर्रे पिता स्व. गोधु राम निवासी दंतेष्वरी वार्ड जगदलपुर
बाबूलाल पिता किषन लाल निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर
भूपेन्द्र यादव पिता गोपाल यादव निवासी गांधी नगर वार्ड जगदलपुर
संदीप कुमार पिता पुरषोतम निवासी मालगांव नगरनार जिला बस्तर
रामलाल सेठिया पिता स्व. मुरलीधर सेठिया निवासी मालगांव नगरनार जिला बस्तर
कार्तिक कश्यप पिता गोपाल कशयप निवासी चीतापदर जिला बस्तर
संजू नायक पिता विजय नायक निवासी महेन्द्र कर्मा वार्ड जगदलपुर
विमलेश दास पिता राकेश दास निवासी नयापारा जगदलपुर जिला बस्तर
जमूना शुक्ला पिता वी.पी.शुक्ला निवासी परपा जिला बस्तर
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक- एमन साहू स उ.नि. – नीलाम्बर नाग प्रधान आर. चोवादास गेंदले आर.- बबलू ठाकुर, रवि ठाकुर, रवि सरदार दीपक कुमार
बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में क्रय समितियों की बैठक आयोजित की गई।
स्थानीय विश्राम भवन में आयोजित बैठक में चावल, समिति, किराना सामग्री, वस्त्र आदि सामग्री के क्रय के लिए गठित समितियों के सदस्यों से चर्चा करते हुए सांसद बैज ने कहा कि बस्तर दशहरा के आयोजन के माध्यम से माईं दंतेश्वरी की सेवा का अवसर मिलता है।
समितियों के सदस्यों से चर्चा करते हुए सांसद बैज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा करते है साथ ही यह भी कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन द्वारा निर्देशित कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें एवं ज्यादा भीडभाड न होने दे साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने लोगों को जागरूक करें |
बस्तर दशहरा के आयोजन को और अधिक भव्य बनाने के साथ ही इसके आयोजन की लागत को कम करने के लिए विभिन्न क्रय समितियों का गठन करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रारंभ हुई इस व्यवस्था से बस्तर दशहरा के आयोजन में लगने वाली लागत में कमी आई है तथा आशा है कि इस वर्ष भी खर्च में कटौती करते हुए भी इसके आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिक से अधिक सदुपयोग करते हुए आयोजन को और अधिक भव्य बनाना है तथा इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना है।
जगदलपुर।बस्तर जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया गठन के बाद आज नयापारा स्थित पत्रकार भवन में चुनाव संपन्न कराया गया।निर्विरोध सम्पन्न हुये चुनाव में प्रशांत गजभिये को अध्यक्ष चुना गया गया और श्रीनिवास नायडू को सचिव बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत 3 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर सभी सदस्यों की सहमति से 4 अक्टूबर को चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए प्रिंट मीडिया के पत्रकार अर्जुन झा और स्वरूप राज दास को अधिकारी नियुक्त किया गया।अध्यक्ष पद के लिए प्रशांत गजभिए ने नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए विकास तिवारी सचिव के लिए श्रीनिवास नायडू, सह सचिव के लिए अनूप अवस्थी और कोषाध्यक्ष के लिए श्रीनिवास रथ ने नामांकन दाखिल किया, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बी महेश राव और सचिव पद के लिए बासकी ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के 5 पद के लिए कुल 7 आवेदन प्रस्तुत हुए। बासकी ठाकुर और बी.महेश राव ने अपना आवेदन वापस ले लिया।इस प्रकार सभी पदों के लिए किसी ने नामांकन नहीं भरा जिसके चलते सभी पदों के सदस्य निर्विरोध चुने गए।नवगठित बस्तर जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ में अध्यक्ष प्रशान्त गजभिए चुने गए, कमेटी में श्रीनिवास नायडू सचिव, उपाध्यक्ष विकास तिवारी को बनाया गया है वही सह सचिव अनूप अवस्थी, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीनिवास रथ को दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बाजपेई, संजीव पचौरी और धर्मेंद्र महापात्र होंगें।अध्यक्ष बनने पर प्रशांत गजभिए ने कहा कि संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।पत्रकार साथियों की सुविधाओं हेतु नयापारा स्थित पत्रकार भवन में खेल एवं अन्य गतिविधियां संचालित की जाएगी।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथियों के समाचार इत्यादि भेजने के लिए कंप्यूटर इंटरनेट की व्यवस्था करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ बनाए जाने और प्रशांत गजभिए के अध्यक्ष बनने पर एस.करीमुद्दीन, राजेन्द्र बाजपेयी, अर्जुन झा,संजीव पचौरी, धर्मेंद्र महापात्र, राजेश दास,शंकर तिवारी, संजय जैन, सुब्बा राव, स्वरूप राज दास समीर सेन सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
नगर पंचायत बस्तर को पुनः ग्राम पंचायत बनाने को मांग को लेकर रविवार को पैदल यात्रा मांझी पारा बस्तर से राजभवन के लिए रवाना हो चुकी है। पिछले कई सालों से नगर पंचायत बस्तर को ग्राम पंचायत बनाने की मांग की जा रही है।लेकिन आज तक नगर पंचायत बस्तर को ग्राम पंचायत बनाने को लेकर कोई पहल नही की जा रही है । नगर पंचायत बनाने के लिए 7 वार्ड के लोग सहमत नहीं है । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य, रामचंद्र बघेल, आदि सैकड़ो संख्या में उपस्थित थे।
जगदलपुर। बस्तर विश्वविद्यालय की चौदहवां स्थापना दिवस समारोह विवादों के घेरे में आ गई है दरअसल शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा 1 अक्टूबर 2021 को 14 वां स्थापना दिवस क आयोजन किया गया। इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री धर्मपाल सैनी, माता रूखमणी सेवा संस्थान डिमरापाल, अध्यक्षता प्रो. एस.के सिंह, माननीय कुलपति एवं विष्ट अतिथि डॉ. व्ही. के. पाठक के अतिथ्य में सम्पन्न हुआ किन्तु सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि जनभागीदारी समिति के सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया जिससे सिधे-सिधे उनका अपमान है।
प्रति वर्ष की भांति बस्तर विश्वविद्यालय में एक अक्टूबर को 14वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कुलपति द्वारा जनभागीदारी समिति सदस्य व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,चंदन कश्यप, विक्रम सिंह मंडावी को आमंत्रित नहीं किया गया। इसके साथ ही जनभागीदारी समिति में कई पदाधिकारी है उनको भी आमंत्रित नहीं किया गया जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। ज्ञात हो कि जनभागीदारी समिति सदस्य बस्तर में ही उपस्थित थे, उसके बावजूद जानबूझकर इनको न्यौता नहीं दिया जाना अपने आप में विचारणीय प्रश्न है? कार्यक्रम का प्रारंभ विश्वविद्यालय के कुलगीत एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ किन्तु राजकीय गीत अरपा पैरी की धार नहीं गाए गए जबकि नोटीफिकेशन में उसका स्पष्ट उल्लेख है कि कोई भी कार्यक्रम के दौरान वह गीत गाए जाये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।
जगदलपुर:- शारदीय नवरात्र पूजा कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है, नवरात्र के पवित्र दिनों में बस्तर में प्रसिद्ध दशहरा का एक अनोखा ही महत्व है, जो देश के साथ साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध है। बस्तर दशहरा का आनंद लेने सैलानी दूर दूर से बस्तर आते है।
बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा अपने आप मे एक मिसाल साबित करती नजर आती है, ग्रामीणों के द्वारा बनायी गयी यह रथ पूरे दशहरे में बस्तर दशहरा की शान बढ़ाती है।
आज युवा मोर्चा की ओर से बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा की रस्म को पूर्ण करने रथ का निर्माण करने वाले ग्रामीणों को नाश्ता का वितरण किया गया।
इस दौरान पार्षद एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, अनिल लुंकड़, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषन सिंह, विकाश पात्रों, शिरीष मिश्रा, विनय राजू, सहित अन्य कार्यकता उपस्थित थे।
झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद दो सम्प्रदाय के लोग आमने सामने हुए | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो लोगों की आपसी लड़ायी ने सांप्रदायिक रूप ले लिया. आपसी विवाद और मारपीट के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस मामले में राजनीतिक तूल पकड़ता देख भाजपा के लोग भी समर्थन करने पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा के देवारपारा में दो लोग के बीच डिवाइडर पर डंडे पर झंड़ा लगाने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया. मामले ने तब साम्प्रदायिक रूप ले लिया जब उनके समुड़ाय के लोग उनके समर्थान में आ गए और आपस में भिड़ गए और कारण मारपीट शुरू हो गयी.
पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाना बुलाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन थाना के पास ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया. जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. जैसे तैसे मामला शांत कराया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. बिगड़े माहौल को शांत कराने कलेक्टर रमेश शर्मा, एसपी मोहित गर्ग समेत जिले के अफसर मौके पर पहुंचे. उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. कलेक्टर ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया है |
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सत्ता के भीतर संघर्ष की खबरों और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बस्तर मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के साथ खड़ा है। बस्तर विकास की नई संभावनाएं तलाशकर जन भावनाओं के अनुरूप उनके क्रियान्वयन से बस्तर की जनता और उसके निर्वाचित प्रतिनिधि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुरीद हैं। बस्तर से जैसे यह सुर निकल रहा है कि दिल दे दिया है, जां तुम्हें देंगे… इस बीच कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को यूपी चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने को यहां सकारात्मक संकेत ही नहीं बल्कि बघेल के स्थायित्व की गारंटी के तौर पर देखा जा रहा है। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। इसे बघेल पर शिखर नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। इससे पहले बघेल को असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। गौरतलब है कि बघेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से यूपी चुनाव के लिए जिम्मेदारी देने का आग्रह किया था। बघेल ने असम चुनाव में जिस सक्रियता से मोर्चा सम्हाला था, उससे प्रभावित केंद्रीय नेतृत्व ने अब उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले महासंग्राम में ज़िम्मेदारी सौंप दी है। छत्तीसगढ़ में पिछ्ले कई दिनों से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में उथल पुथल मची हुई है और अटकलों का दौर जारी है। लेकिन बघेल पूरे आत्म विश्वास के साथ विजेता की मुद्रा में नज़र आ रहे हैं। अब बघेल को यूपी चुनाव के घमासान में बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर नेतृत्व ने यह इशारा कर दिया है कि उसकी मंशा और बघेल की अहमियत क्या है।कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बघेल को सौंपी गई जिम्मेदारी के यह सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं कि अब कम से कम यूपी चुनाव तक छत्तीसगढ़ में गहमागहमी की कोई गुंजाइश नहीं है। इस बीच इतना वक्त गुजर चुका होगा कि तमाम अटकल अपनी अहमियत खो देंगी। वैसे भी बस्तर के साथ ही सरगुजा अंचल और सारा प्रदेश कांग्रेस संगठन बघेल के साथ खड़ा है। इसकी नजीर पार्टी के मीडिया चीफ शैलेश नितिन त्रिवेदी के बयान के जरिए सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए मेहनत कर कांग्रेस सफलता प्राप्त करेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जो विश्वास पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने व्यक्त किया है वो न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बल्कि छत्तीसगढ़ के हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सम्मान है। हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छे से अच्छा परिणाम निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस निश्चित रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल सरकार रही है। नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, आंख फोड़वा कांड, धान घोटाला, नान घोटाला, स्कूटर में धान का परिवहन, बस्तर में फर्जी मुठभेड़, फर्जी आत्मसमर्पण, लगातार बढ़ता हुआ माओवाद, महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों के द्वारा अत्याचार, अनाचार की घटनाएं, झालियामारी की घटना, मीना खलखो जैसी घटना जनता त्रस्त और परेशान थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस के सारे नेताओं के साथ, सारे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका। श्री बघेल को मिली नई जिम्मेदारी के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की टिप्पणी को कोरी बौखलाहट निरूपित करते हुए त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर विश्वास व्यक्त किया है। हम सब को पूरा विश्वास है कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा काम करेंगे और पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है उस पर भी खरा उतरेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी का यह बयान बता रहा है कि विधायक दल के साथ ही कांग्रेस संगठन की ताकत उनके साथ है। इसे इस तरह भी देखा जा सकता है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बघेल को सौंपी गई जिम्मेदारी के परिणाम की प्रतीक्षा करेगा।
बस्तर । शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत ने बताया है कि शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 रायगढ़ से 29 सितंबर 2021 को मां बुढी दाई मंदिर में पुजा अर्चना कर निकाली गई। जहां रायगढ़ के स्टेशन चौंक में पहला नुक्कड़ सभा कर मांगों का पर्चा वितरण किया गया। जिसमें प्रदेश प्रमुख मान.धनंजय सिंह परिहार जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय जी व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों सहित रायगढ़ जिलाध्यक्ष रींकु विश्वास ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। शिवसैनिकों का काफिला शहर के मुख्य सडक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा कर, कलेक्टर को मान.प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के नाम जनहित के मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा का काफिला आगे बढते हुए चन्द्रपुर पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। ततपश्चात मोर्चा में शामिल सभी शिवसैनिकों के लिए सक्ती जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर महिलांगे की अध्यक्षता में विश्राम गृह चन्द्रपुर में दोपहर का भोजन की ब्यवस्था रखी गई थी। भोजन करने के पश्चात काफिला आगे बढते हुए सारंगढ़ पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा का काफिला भटगांव पहुंची। जहां रात्रि विश्राम व भोजन की ब्यवस्था सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी गगन वैष्णव की अध्यक्षता में की गई थी।
मोर्चा का दुसरा दिन 30 सितम्बर 2021 को भटगांव के बस स्टैंड में पहला नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। तत्पश्चात काफिला आगे बढते हुए बिलाईगढ़ पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। काफिला का अगला पडाव गिधौरी पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा आगे बढते हुए कटगी पहुंची, जहां दोपहर भोजन की ब्यवस्था बलौदा बाजार जिलाध्यक्ष संतोष यदु की अध्यक्षता में रखी गई थी। भोजन करने के पश्चात कटगी के बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा का अगला पडाव कसडोल पहुंची। जहां मुकेश साहू जिला सचिव की अध्यक्षता में काफिला का भव्य स्वागत किया गया। कसडोल के मुख्य चौंक में दो नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण व शहर के मुख्य सडक में पदयात्रा किया गया। काफिला आगे बढते हुए बलौदाबाजार जिला मुख्यालय पहुंची। जहां दिलचंद निर्मलकर जिला सचिव की अध्यक्षता में मोर्चा के काफिला का भव्य स्वागत, रात्रि विश्राम व भोजन की ब्यवस्था की गई।
मोर्चा का तीसरा दिन 1 अक्टूबर 2021 को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौंक में पहला नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। तत्पश्चात काफिला जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर, कलेक्टर महोदय को माननीय प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। काफिला भाठापारा के लिए आगे बढी, जहां राष्ते के बीच रवान में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के सामने नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर फैक्ट्री प्रबंधक को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। तत्पश्चात काफिला भाठापारा पहुंची जहां स्वागत, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। काफिला आगे बढते हुए हथबंध पहुंची जहां स्वागत, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा का आगे पडाव तिल्दा-नेवरा पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर शहर के मुख्य मार्केट में पदयात्रा करते हुए थाना पहुंची, जहां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा अपनी अंतिम पडाव सिमगा पहुंची, जहां स्वागत, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। ततपश्चात मंच में विराजमान प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने सभी शिवसैनिकों को मोर्चा में शामिल होने के लिए साधुवाद किया। प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी शिवसैनिकों को सम्बोधित किया। अन्य जिलों से शामिल हुए सभी जिलाध्यक्षों ने भी सभा को सम्बोधित किया। मंच संचालन संतोष यदु जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार-भाठापारा ने की तथा आभार व मोर्चा समापन की घोषणा मनहरण साहू जिलामहासचिव बलौदाबाजार-भाठापारा ने किया। जिसमें जांजगीर-चाम्पा जिला, कोरबा जिला, रायगढ़ जिला, सक्ती जिला, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला, बलौदाबाजार-भाठापारा जिला, बिलासपुर जिला, रायपुर जिला, धमतरी जिला, कांकेर जिला, बेमेतरा जिला व अन्य जिलों से हजारों की संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए थे।
शिवसेना जिला उपाध्यक्ष अशरफ़ खान ने बताया कि पूर्व में पहला बेरोजगार किसान मोर्चा धमतरी से चारामा, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, बस्तर, जगदलपुर, नगरनार तक निकाली गई थी। दुसरा मोर्चा देवरी महाराष्ट्र से राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग, रायपुर तक निकाली गई। तीसरा मोर्चा बेमेतरा से कवर्धा, कबीरधाम, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर तक निकाली गई थी। बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 रायगढ़ से बलौदाबाजार, सिमगा तक का यह मोर्चा तीन दिवसीय थी, जो प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली गई।
जिला उपाध्यक्ष चंचलमलमल जैन ने बताया कि शिवसेना हमेशा से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ियों के हक व अधिकार के लिए माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में सडक से संघर्ष करती आई है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी। इसी कडी में रायगढ़ से सिमगा तक बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 निकाली गई। शिवसेना की मांगों में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ियों को स्थानीय कंपनियों में स्थानीय युवक – युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने, बिजली की दरों में की जा रही मूल्य वृद्धि को कम करने, गौ- माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कर, गौ हत्या में हत्या का मामला दर्ज करने, प्रदेश में हो रहे लगातार धर्मांतरण का विरोध कर रोकना व उनकी घर वापसी कराना, प्रदेश के प्रत्येक परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार सुनिश्चित कराने के लिए राज्य व केन्द्र से एक करोड राशि दी जाने की मांग शामिल थी।