City Media - Page 1459 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1459

सरकारी नौकरी दिलाने 6 लाख 73 हजार की धोखाधडी, आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर । सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये-पैसे लेकर धोखाधडी कर पैसे हड़पने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि मामले की प्रार्थिया कु0 शालिनी कश्यप निवासी हाटकचोरा को आरोपी मनोज बिसाई के द्वारा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख 73 हजार रूपये लेकर धोखाधडी करने संबंधि रिपोर्ट थाना बोधघाट में दर्ज करायी थी जिस पर थाना बोधघाट में धारा 420 भादवि. का अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम राजनगर में आरोपी मनोज बिसाई बकावांड ब्लॉक के राजनगर निवासी को घेराबंदी कर पकड़ गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार बिसाई बताया एवं मामले की प्रार्थिया से नौकरी दिलाने की बात कहकर 6 लाख 73 हजार रूपये लेकर ठगी करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी मनोज बिसाई को उक्त आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक शनिवार को

0

जगदलपुर ।भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे प्रारंभ होने जा रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहने वाले हैं जिनका मार्गदर्शन नगर भाजपा को मिलेगा। कार्यसमिति की बैठक परिचयात्मक होने के साथ-साथ नवनियुक्त भाजपा नगर के पदाधिकारी एवं नगर मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन स्वरूप भाजपा की रीति नीति सिद्धांत से अवगत कराया जाएगा इस बैठक में नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश भी कराया जाएगा। यह जानकारी नगर मंडल मीडिया प्रभारी रोशन झा ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सांसद दीपक बैज ने साथी सांसदों के साथ मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

0

जगदलपुर। जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस के लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों एवं विपक्षी दलों के सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
आज जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस के साथ विपक्षी दलों के सांसदों ने सदन के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

नीली शर्ट वाले की चर्चा रही जोरों पर….

बस्तर सांसद दीपक बैज चर्चा का विषय बने रहे। सभी ने पूछा कि नीली शर्ट वाला ये युवा सांसद कौन है? सदन के बाहर और अंदर भी बस्तर सांसद दीपक बैज ने जमकर मोर्चा सम्हाला। आज एक घंटे भी सदन चलने नही दिया गया। सोमवार तक के लिए सदन स्थगित हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीररंजन चौधरी, राज्यसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़के तथा द्रमुक सांसद भी गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

यहां विदित हो कि लोकसभा सदस्य के रूप में बस्तर से प्रतिनिधित्व करने वाले दीपक बैज लोकसभा के प्रारंभिक कार्यकाल से ही सरकार के खिलाफ काफी मुखर होकर अपनी पार्टी का पक्ष सदन में रखते आए हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी काफी मुखर होकर उन्होंने सरकार के कार्यविधि की आलोचना की थी। इसी प्रकार दल्लीराजहरा-रावघाट जगदलपुर रेल प्रयोजना के बारे में उनके द्वारा लोकसभा में दिया गया व्यक्तब्य काफी चर्चा में रहा था। सांसद दीपक बैज बस्तर लोकसभा के धूर आदिवासी एवं नक्सली जाने वाले क्षेत्र से चुनकर आने के बाद से ही वे एक सांसद के रूप में बस्तर लोकसभा से जुड़ी आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं को हमेशा ओजपूर्ण ढंग से सदन में रखते हुए आए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंदा

0

कांकेर मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव का घटना । चारों युवकों की मौके पर हुई मौत, आरोपी ट्रक चालक युवकों को रौंदते हुए ट्रक लेकर फरार हो गया , भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही थी ट्रक, आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को किया जाम । घटना की जानकारी पुलिस को सूचित कर दिया गया है मौके पर पहुंची पुलिस शवों का पंचनामा कर जांच पड़ताल कर रही है ।

शासकीय भूखंडों पर अतिक्रमण या पैतृक संपत्ति बताकर ख़रीदी बिक्री ..? किसी पक्ष का नुकसान ना हो कलेक्टर महोदय को न्याय करना चाहिए..

0

पूर्व सरपंचों या किसी जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले तो स्टाम्प पेपर में लिखापढ़ी करके अपने अधिकार की किसी भूखंड को पैतृक सम्पती बताते हुए गांव के ही या आसपास के ऐसे लोगों को बेंच दिया जाता है, जो अपना स्वयं का घर हो जाये इस आशा से जमापूंजी एकत्रित करते रहते हैं। वे लोग जिनके सर पर छत नही है, पेट काटकर भूखंड को विश्वास में ख़रीद लेते हैं और जमा पूंजी खर्च करके ब्याज़ लेकर मकान बनाकर रहने लगते हैं। पंचायत बिजली के लिए एनओसी जारी करती है, नल कनेक्शन लगवाती है टैक्स लेती है।

अब जब सत्ता परिवर्तन हो जाता है, नए सरपंच या किसी अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उस भूखंड पर कच्चा पक्का मकान बनवाकर निवास करने वालों को शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारी बताकर कार्यवाही की मांग किया जाता है। तब प्रशासन भी इस शिकायत पर उक्त भूखंड पर पटवारी भेजकर माप करके नक्शा जांच करके ऐसे लोगों को तहसील कार्यालयों में बार बार पेशी करवाकर अंत में अवैध कब्ज़ा बताकर अतिक्रमण हटाने का सरकारी निर्देश दे देती है।

इन सबके बीच ऐसे ग़रीब भूखंड ख़रीद कर मकान बनवाकर उसमें परिवार सहित निवासरत लोगों से उन्ही सरपंच या जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार संपर्क रखा जाता है.. तहसील कार्यालय के चक्कर काट काट कर परेशान ग़रीब लोगों को भूखंड को सरकारी दस्तावेज़ से हटवाकर उनके नाम दर्ज़ करवाने के सरकारी काम को कटवाने के एवज में 20 – 30 हजार और ले लिया जाता है, ये लोग उदशर लेकर या आभूषण इत्यादि गिरवी रखकर दे भही देते हैं, न्यायलयिक परेशानी जो झेल कर परेशान हो चुके रहते हैं।

अब वास्तविक अतिक्रमणकारी कौन है और उसपर कार्यवाही करने से प्रशासन क्यों बचती है..? किसी सीधे साधे ग़रीब ने जो स्वयं की छत हो जाये इस कारण ज़मीन ख़रीदी किया था उसे गई अतिक्रमण कारी साबित कर दिया जाता है, उसका पैसा भी गया मकान भी और जमापूंजी भी..! ज़िला दंडाधिकारी को समुचित न्याय करना चाहिए जिससे किसी पक्ष का नुकसान ना हो..

ज़मीन बेचने वाले और ख़रीदने वाले को कानून के नियमों का पालन करना चाहिए.. जानकारी के अभाव में य्या विश्वास में ठीक है नही किया। तब इस सौदे की लिखापढ़ी जिस नोटरी के समक्ष किया गया, चूंकि वे तो क़ानून के जानकार होते हैं तब क्या इस तरह के ख़रीदी बिक्री की सूचना प्रशासन को देना उनकी जिम्मेदारी हो ऐसा प्रावधान नही होना चाहिए..?

अनेकों लिखापढ़ी इसीतरह नोटरी के समक्ष हो जाते हैं जो बाद में गैरकानूनी साबित होते हैं या उनपर क़ानूनी कार्यवाही होती है। ग्रामीण भोलेभाले लोग स्टांप की लिखापढ़ी पर विश्वास रखकर किसी तरह के सौदा आज भी करते हैं उनके क़ानून के प्रति इस विश्वास को कायम रखने की जिम्मेदारी किसकी है..?

क्या शराब तस्करी मामले में आबकारी विभाग सफेदपोश तक पहुंच पायेगी..?

0

जगदलपुर। शराब की तस्करी मामले में भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने चुप्पी साध रखी है। खबर है कि लंबे समय से राजनीतिक संरक्षण में उड़ीसा की शराब बस्तर अंचल के विभिन्न जिलों में बिक्री कर शासन को लाखों करोड़ों की चपत लगाई जा रही है। राजस्व का एक बड़ा हिस्सा सफेदपोश के जेब तक पहुंच रहा है। खबर है कि तस्कर के मुय सरगना का तार बस्तर से लेकर बीजापुर, गंगालुर तक जुड़ा हुआ है जो काम बहुत पहले आबकारी विभाग को करना चाहिए था वह काम पुलिस ने कर दिखाया। अब आबकारी विभाग के लिए चुनौती है कि या पुलिस के सहयोग से उस सफेदपोश तक पहुंचकर ऐसे चेहरों को बेनकाब कर पायेगी। ज्ञातव्य हो कि बस्तर के नए कप्तान के द्वारा जिलेभर पुलिस की नाकेबंदी में नगरनार पुलिस ने एक ट्रक शराब जत करने में सफलता हासिल की। जिसकी कीमती 50 लाख बताई जा रही है। अब पुलिस एवं आबकारी विभाग के लिए यह चुनौती है कि आखिरकार उत शराब कहां से लोडिंग हुई और कहां जा रही थी। इसका मुय सरगना कौन है? ऐसे शराब के सफेदपोश तस्कर तक पहुंचना चुनौती है। शराब उड़ीसा से लोडिंग की खबर: शराब जत ट्रक चालक लालजीत कुमार जो बिहार के गया जिला का निवासी है उत चालक से पूछे जाने पर नगरनार पुलिस को दिये बयान में उक्त शराब झारखंउ के टाटा जमशेदपुर से लाने की बात स्वीकारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

शराब कारोबार से जुड़े सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि उत शराब उड़ीसा के जयपुर या खुरदा से लोडिंग कर बस्तर भेजा गया था लेकिन अब तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि शराब कहां से लोडिंग हुई और कहां भेजा जाना था। बीजापुर-गंगालुर तक सफेदपोश का तार जुड़ा: विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि राजनीतिक दल से जुड़े कई सफेदपोश जो शराब की तस्करी में जुड़े है जिनका तार बस्तर से लेकर बीजापुर, गंगालुर तक होने की खबर है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि कुछ सफेदपोश जो बीजापुर मुयालय में अपना ठिकाना बना रखा है तो कुछ तस्कर बस्तर जिले के आसपास ठिकाना बना रखा है। दिगर प्रांतों से शराब बस्तर के लिए लोडिंग होती है तो यह तस्कर अपने हिसाब से गंतव्य तक पहुंचाया करते थे लेकिन इस बार अपनी रणनीति में फे हो गये और शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया लेकिन पुलिस एवं आबकारी विभाग के लिए मुय तस्कर तक पहुंचना चुनौती है। राजनीतिक दलों ने साधी चुप्पी: भाजपा-कांग्रेस के नेता अन्य कई छोटे-छोटे मामलों में बयानबाजी कर आरोप प्रत्यारोप लगाने को लेकर सुर्खियां बंटोरने में लगे रहते है लेकिन पुलिस द्वारा एक ट्रक जत की गई अवैध शराब मामले में राजनीतिक दलों ने भी चुप्पी साध रखी है। किसी ने भी यह बयानबाजी नहीं जारी किया कि शराब तस्करी मामले में मुय आरोपियों को पकड़ा जाये |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रदेश में स्कूल खोले जाने का फैसला लेना है तो बच्चो की सुरक्षा की जिमेमदारी लेने से सरकार क्यों भाग रही है : भाजपा

0

भाजपा से केदार कश्यप ने कहा- स्कूलों को खोलने का अधिकार पंचायतों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और पालकों पर छोड़कर कांग्रेस सरकार अब शिक्षा जैसे विषय के साथ भी खिलवाड़ कर रही

यह फ़ैसला जनस्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के प्रदर्शन के साथ-साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की उस चिंता की अनदेखी है, जो वह तीसरी लहर से बच्चों में संक्रमण का हंगामा मचाकर जता रहा था

केदार कश्यप का सीधा सवाल : अभी जहाँ कोरोना संक्रमण के शून्य प्रकरण हैं, वहाँ स्कूल खुलने के बाद अगर एक भी प्रकरण सामने आया तो फिर क्या उन स्थानों के स्कूल वापस बंद कर दिए जाएँगे?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश सरकार द्वारा 2 अगस्त से प्रदेश में स्कूल खोले जाने के फैसले को सरकार द्वारा भ्रमित करने वाला निर्णय बताया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बार की तरह स्कूलों को खोलने के मामले में भी अपनी ज़िम्मेदारी से मुँह चुराती नज़र आ रही है। श्री कश्यप ने कहा कि स्कूलों के संचालन को लेकर प्रदेश सरकार का यह फ़ैसला कन्फ़्यूज़्ड नेतृत्व की निशानी है। प्रदेश सरकार अपनी व्यवस्था तय करने के बजाय स्कूलों को खोलने का अधिकार पंचायतों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और पालकों पर छोड़कर अब शिक्षा जैसे विषय के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना काल और तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच स्कूलों को शुरू करने का फ़ैसला लेकर एक तो जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी लापरवाही का प्रदर्शन किया है, दूसरे अपनी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की हाल ही जताई गई उस चिंता को भी अनदेखा कर दिया है, जिससे बच्चों में संक्रमण का हंगामा मचाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रलाप करता नहीं थक रहा था। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्कूलों को खोलने का फ़ैसला तो सुना दिया, लेकिन स्कूलों के संचालन के लिए कोई दिशा-निर्देश तय नहीं किए हैं। सरकार ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया है कि पंचायतों, स्थानीय निकायों के पार्षद व पालक मिलकर व्यवस्थाएँ तय करेंगे। अभी जहाँ कोरोना संक्रमण के शून्य प्रकरण हैं, वहाँ स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन सरकार यह भी तो बताए कि जहाँ स्कूल खुलने के बाद अगर कोरोना संक्रमण का एक भी प्रकरण सामने आया तो फिर क्या होगा? क्या उन स्थानों के स्कूल वापस बंद कर दिए जाएँगे? श्री कश्यप ने कहा कि स्कूल खोलने और संचालित करने को लेकर प्रदेश सरकार कोई स्पष्ट नीति बना नहीं पाई है और यह भ्रमित करने वाला फ़रमान जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार तमाम पहलुओं पर संज़ीदगी से विचार करके न केवल नीतिगत फ़ैसला करे, अपितु अपने निर्णय के क्रियान्वयन के लिए एक सुविचारित गाइडलाइन तय करके अपनी ज़िम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg


श्री कश्यप में कहा निजी स्कूलों को कोरोनाकाल में आ रही दिक्कतों पर सरकार ने कोई सहायता अब तक नही की साथ ही जिन शिक्षकों की दुखद मृत्यु हुई सरकार ने उनके परिवारों से भी मुंह मोड़ लिया ऐसे में सरकार न किसी बात की जिम्मेदारी लेना चाहती है न किसी की मदद करना चाहती है तो ऐसी सरकार किस काम की।

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज में इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष के विवादित कृत्य को लेकर घमासान।

0

जगदलपुर:- देश में बंगाली समाज को बुद्धिजीवी वर्गों में गिना जाता है, और छत्तीसगढ़ में बंगाली समाज लगातार अपने मांगों को लेकर आंदोलित भी है। छत्तीसगढ़ में भी बंगाली हितों को लेकर छत्तीसगढ़ बंगाली समाज नामक संगठन बनाया गया है। इस संगठन का कार्य है कि छत्तीसगढ़ में बिखरे हुए बंगाली लोगों को संगठन से जोड़कर बंगाली समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाया जा सके।

परंतु संगठन के 8 वर्ष पूरे हो जाने के बावजूद भी आज पर्यंत तक संगठन हास्य के कगार पर है। लोग समाज के इस संगठन से जुड़ते तो है परंतु 8 वर्षों से विराजित कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा लोगों को संगठन में जुड़ने के बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से लेकर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करने से नहीं चूक रहे हैं। जिस वजह से लोग संगठन में जुड़ते तो है परंतु कथित अध्यक्ष के रवैया को देखकर संगठन छोड़ने का विचार बना लेते हैं, या फिर कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल स्वयं असंवैधानिक तरीके से लोगों को संगठन के बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसी तारतम्य में आपको बता दें कि 21-7-21 को समाज के सदस्यों ने मिलकर कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर नगर के मध्य स्थित कोतवाली थाना पहुंचे जहां संगठन के सदस्यों एवं पीड़ित श्री संजीव कर्मकार पिता स्वर्गीय श्री मुकुंद कर्मकार निवासी बस्तर टिकनपाल पटेल पारा ने कहा कि गत दिनों उनके साथ कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल ने छत्तीसगढ़ बंगाली समाज में पदाधिकारी बनाने के बाद ग्रुप में जोड़ा था, समाज में जुड़ने हेतु उनसे शुल्क भी वसूला गया। जिसके बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर अपमानित करते हुए हटा दिया। कारण यह था कि उनके द्वारा 2012 से आज पर्यंत समाज में जमा किए गए सदस्यता शुल्क के रूप में राशि का हिसाब मंगा गया, परंतु उनके द्वारा कोई भी हिसाब नहीं दिया गया। जिसके बाद कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल द्वारा लगातार संजीव कर्मकार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

परंतु कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल को यह बात नागवार गुजरा और उन्होंने संजीव के विरुद्ध व्हाट्सएप ग्रुप में उठ-पटांग बातें लिखकर ग्रुप से रिमूव कर दिया। इसके बाद संजीव कर्मकार को फोन करके अभद्र गाली गलौज करते हुए तहसीलदार एवं SDM को भी पूर्व में मारने की बात कहते हुए उन्हे मारने की धमकी दे डाली।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस प्रकार के कृत्य के विरुद्ध नाराज संगठन के सदस्यों ने कोतवाली थाना पहुंचकर कथित अध्यक्ष श्रीनिवास पाल के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की है इस दौरान समाज के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे, जिसमें उत्तम मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सुकमा , बिजली बैद्य प्रदेश संगठन मंत्री, सुब्रतो विश्वास संभागीय अध्यक्ष, संजीव कर्मकार प्रदेश प्रवक्ता , परितोष सूत्रधर प्रदेश उपाध्यक्ष, मृण्मय बारोई, रोहन घोष मौजूद थे।

त्रिलोकचंद सिसोदिया गोलीकांड मामले में दस हजार का इनाम घोषित

0

जगदलपुर। दिनांक 18.07.2021 को जगदलपुर के स्थानीय व्यापारी त्रिलोकचन्द्र सिसोदिया के साथ हुये लूट के आपराधिक वारदात में थाना बोधघाट में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के सतत मार्गदर्शन और राजपत्रित अधिकारियो के पर्यवेक्षण में अनुसंधान हेतु नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। मामलें में माल मुलजिम पतासाजी हेतु सरहदी राज्य उडीसा में 05 टीमें बनाकर रवाना किया गया है जो घटना और वारदात के तरीके को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है । जगदलपुर के आदतन एवं निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, 01 दर्जन से अधिक बदमाशों से पूछताछ किया गया है साथ ही कुछ आपराधिक जातियों और समुदायों पर भी नजर रखी जा रही है संदिग्ध स्थलों पर पुलिस द्वारा दबिश दिया जा रहा है। साथ ही ह्यूमन इंटेलिजेंस, और तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपियों के संबंध में पतासाजी की जा रही है ! साथ ही घटना के तथ्यों अथवा आरोपियों के संबंध में पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के द्वारा 10,000/- रूपये का “ईनाम उदघोषणा” जारी किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भूपेंद्र श्रीवास की नियुक्ति से नगर में हर्ष का माहौल

0

दल्लीराजहरा – आज भारतीय जनता पार्टी शहर दल्ली राजहरा द्वारा सरल युवा नेता भाई भूपेंद्र श्रीवास का अभिनंदन स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी ने जो निर्णय लिया है | एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश में स्थान देना भारतीय जनता पार्टी शहर के लिए बड़े गौरव का विषय है और आप सब को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भाई भूपेंद्र की नियुक्ति हुई है | भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहाँ पर काम के बलबूते पर स्थान मिलता है और भूपेंद्र श्रीवास ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता है जो पार्टी के हर कार्यक्रम जैसे धरना प्रदर्शन, कोरोना काल, जरुरतमंदों की सेवा व जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों में सदैव तत्पर रहे और इसके साथ ही जनता की समस्याओं के लिए हमेशा आगे खड़े रहे | ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश में स्थान मिलना दल्लीराजहरा शहर के लिए बड़े गौरव की बात है | भारतीय जनता पार्टी शहर के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र श्रीवास की नियुक्ति पर भाजपा के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है |

मैं भारतीय जनता पार्टी शहर दल्ली की ओर से प्रदेश के सभी शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से आभार करता हूं निश्चित रूप से आप के इस निर्णय से आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को दल्ली शहर सहित पूरे जिले में लाभ होगा |

भूपेंद्र श्रीवास के भाजयुमो प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये जाने पर फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर महिला मोर्चा द्वारा आरती उतार कर स्वागत किया गया व बधाई दी गयी जिसमे राकेश द्विवेदी मंडल महामंत्री , किरण सिन्हा उपाध्यक्ष जिला महिला मोर्चा, सोनू ठगेल मंत्री जिला युवा मोर्चा, राजेश काम्बले पार्षद, सोहद्रा ठाकुर, परमिला पारकर, महेंद्र पिपरे, सुखवंतीन, सुमित जैन, शंकर साहू एवं जस्सू आदि लोग उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भूपेंद्र भाई को बहुत-बहुत बधाई एवं आपके राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS