City Media - Page 1483 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1483

कांग्रेस कभी नही चाहती थी की अबूझमाडीया भी विकास से जुड़े – केदार कश्यप, अबूझमाड़ के कोहकामेटा पहुंचे पूर्व मंत्री केदार कश्यप

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रो मे से एक अबूझमाड़ के कोहकामेटा पहुचे पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने कहा की दसको तक जहा विकास की धूप नही पहुची थी 15 वर्षो से वहा के चमकते सूरज को भूपेश सरकार ने ढाई वर्षो मे अपने कर्मो से ढक दिया,कांग्रेस कभी नही चाहती थी की अबूझमाड़ीया भी विकास से जुड़े प्रदेश मे जब भाजपा सरकार आयी तो नारायणपुर को जिला बनाकर अबूझमाड़ीयो सहित नारायणपुर वासियो को बड़ी सौगात दी,भाजपा सरकार की सोच थी की यहा के दूरस्थ अंचलो मे रहने वाले ग्रामीणो को अच्छी शिक्षा,स्वास्थ सुविधा,पानी,बिजली सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओ के साथ ही रोजगारमूलक कार्यो व उन्नत कृषि के क्षेत्र को बढ़ावा दिया। वही प्रदेश की भूपेश सरकार ने ढाई साल मे छतीसगढ को बदहाल कर दिया, विकास के एक भी कार्य नही किये और पिछ्ले सरकार के कार्यो को भी रोक दिया।अपने अहम मे भूपेश सरकार ने केन्द्र सरकार की योजना किसान सम्मान निधि मे यहा के किसानो का पंजीयन भी नही कराया।जिससे वे प्रतिवर्ष 6000 रूपये पाने से वंचित हो गये वही सामूहिक खेती योजना बंद कर दिया |

आगे केदार ने कहा की भाजपा सरकार की सोच थी अबूझमाडीया भी देश दुनिया व विकास के साथ जुड़े लेकिन आज प्रदेश मे विगत ढाई सालो से कांग्रेस की लबरी सरकार सत्ता मे है तब से अबूझमाड़ सहित प्रदेश का विकास थम सा गया है भूपेश सरकार को मतलब है तो सिर्फ और सिर्फ शराब बेचने से न की जनसरोकार से आज प्रदेश का हर तबका सरकार की नीति व रीति से हैरान-परेशान है ये भूपेश सरकार अपने वादो व घोषणापत्र के किसी बिन्दु को पुरा करने के बजाये प्रदेशवासियो को गुमराह कर भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना रखा है कोविड से लड़ने मे भी सरकार पूर्ण रुप से अक्षम साबित हुई है साथ ही उन्होने कोहकामेटा वासियो से शत प्रतिशत टिकाकरण करवाने का आव्हान किया,वही बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व जिलापंचायत सदस्य प्रताप मंडावी ने भी सम्बोधित करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विकास विरोधी सरकार कहते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया इस अवसर पर भाजपा नेता मंगडू नूरेटी,संदीप झा,विजय तिवारी,,रोहित नेताम,संतोष नूरेटी,शांती नेताम,कमली पोटाई,रमेश सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

पशुपालक अपने पशुओं को खुला न छोड़े, गौठानों में भेजें-कलेक्टर, 1 जुलाई से रोका-छेका अभियान

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 29 जून 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के पशुपालकों से अपने पशुओें को खुले में नहीं छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पशुओं को गौठानों में भेजने की अपील की है। उन्हांेने कहा कि परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। उन्होंने इस संबंध में कृषि एवं पशुधन विकास विभाग और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ फसल लेने की तैयारी जिले के किसानों द्वारा की जा रही है। पशुओं के खुला होने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए रोका-छेका की परंपरा के जरिये पशुओं को गोठानो में रखने के साथ बांध कर रखा जा सकता है और फसलों को सुरक्षा मिल सकती है।

ऐक्सिस बैंक द्वारा पीपीई किट, मास्क और सेनेटाईजर साैंप कर किया गया सहयोग

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 29 जून 2021

ऐक्सिस बैंक के जिला शाखा के अधिकारियों ने आज यहां कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ऐक्सिस बैंक नारायणपुर द्वारा व्यवसायिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत् कलेक्टर श्री साहू के समक्ष चिक्त्सिकीय उपकरण जिला प्रशासन को बैंक की तरफ से भेंट किया गया। इसके तहत् कोरोना महामारी के खिलाफ जिला प्रशासन को सहयोग देने के लिए पीपीई किट, मास्क और सेनेटाईजर सौपां गया। कलेक्टर ने बैंक के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान ऐक्सिस बैंक की ओर से बस्तर कलस्टर प्रमुख समेन्द्र कुमार, रिनेन्द्र रामटेके और संतोष वर्मा उपस्थित रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 2 वर्ष कार्यकाल बीतने पर ब्लॉक कांग्रेस ने जिला हॉस्पीटल मे किया श्रमदान

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 29 जून क़ो सफल 2 वर्ष का कार्यकाल सेवा, समर्पण, विश्वास , ईमानदारी, का समाप्त होने की ख़ुशी और तीसरे वर्ष का कार्यकाल प्रारम्भ होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने जिला हॉस्पिटल मे श्रमदान किया! छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 2 वर्ष के कार्यकाल सेवा, समर्पण, विश्वास, ईमानदारी भरा अभूतपूर्ण कार्यकाल बीता! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे जिला हॉस्पीटल मे श्रमदान किया गया! इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, मोहित देवांगन, जय वट्टी, सुक्कू सलाम, मोती राम उसेंडी, दीपक गाँधी, महेश कश्यप, हेमबत्ती कुपाल, एवं अन्य उपस्थित थे!

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने वैक्सिनेशन सेंटरों का निरीक्षण कर, ग्रामीणों को वैक्सीन लगाने किया प्रोत्साहित

0

जगदलपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी व रतेंगा शक्तिकेंद्र के विभिन ग्रामों का दौरा कर वैक्सिनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया और ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाएं गए अपवाहों और जागरूकता के अभाव में धीमी गति से हो रहें वैक्सिनेशन कार्य को अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाने प्रोसहित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ग्रमीण क्षेत्रों में पूर्ण हो वैक्सिनेशन – केदार कश्यप
कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने पश्चात तीसरी लहर आने की अंदेशा विशेषज्ञ जता रहें है पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्रामीणों को तीसरी लहर आने के पूर्व शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हो सके सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्राम व समाज प्रमुखों को कोरोना मुक्त वार्ड व पंचायत बनाने की अपील की। साथ में मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,सुनील कश्यप,भाजपा,भाजयुमों पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अवैध रूप से शराब बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई

0

जगदलपुर।वरि.पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति.पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन मे व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना बोधघाट क्षेत्रान्तर्गत 28 जून को थाना बोधघाट की टीम के द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड कन्नू किराना दुकान के पास रेड कार्यवाही की गई । मनोहर भुआर्य उर्फ बाबू पिता स्व. भीखम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी एफ.सी.आई. गोदाम के पीछे के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई है । जप्त अंग्रेजी शराब मैक्डावेल नंबर 1 का क्वाटर 20 पौआ , बीयर 10 नग कुल जुमला जप्त अंग्रेजी शराब 9.850 लीटर कीमती 6000 / -रूपये । जप्त कर मनोहर भुआर्य के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 1 ) ( क ) ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मनोहर भुआर्य उर्फ बाबू पिता स्व. भीखम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी एफ.सी.आई. गोदाम के पीछे महारानी वार्ड क्रमांक 14 जगदलपुर को न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया है । इस तरह से अवैध रूप से शराब बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

युवाओं को सशक्त एवं जागरूक कर राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बनाना- प्रियंका बिस्सा, दुरस्थ अंचलों के युवाओं में सिखने की कला

0

जगदलपुर राष्ट्रपति सम्मानित प्रियंका बिस्सा ने कहा है कि राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिए उन्हें सशक्त बनाकर जागरूक करने की आवश्यकता है। कर्मवीर चक्र प्राप्त प्रियंका बिस्सा ने बस्तर जिले के तीन दिवसीय प्रवास के अपने अनुभव मीडिया के साथ साझा किया है। सर्वप्रथम बिस्सा ने उनके बस्तर से संबंधित खबरों को स्थानीय मीडिया में स्थान देने के लिए मीडिया साथियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

बिस्सा ने जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा यूवोदय के स्वयं सेवकों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण दिया । बस्तर जिला कलेक्टर रजत बंसल , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निगम आयुक्त प्रेम पटेल, महापौर सफीरा साहू एव युवोदय टीम के साथ बिस्सा ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान करते हुए कार्यक्रम “आमचो सुगघर गार्डन” में जनजागरण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर जिले के विभिन्न गांवों में प्रियंका बिस्सा ने दौरा किया और जन समस्याओं को समझते हुए निवारण पर चर्चा की साथ ही टीकाकरण के लिए जनजागरण किया।

प्रियंका बिस्सा द्वारा दिए गए “व्यक्तित्व विकास” प्रशिक्षण में लोहंडीगुडा, तोकापाल , दरभा , बास्तानार ,जगदलपुर , बस्तर एवं बकावंड विकासखंड के दूरस्थ गाँव से बड़ी संख्या में आकर युवोदय के स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण लिया । सुश्री बिस्सा ने कहा कि यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है । बिस्सा ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अनगढ़ पत्थर की तरह है जिसमें सुन्दर मूर्ति छिपी है, जिसे शिल्पी की आँख ही देख पाती है । यह शिल्पी कोई भी हो सकता है हम स्वयं भी । प्रकृति का यह नियम है कि एक मनुष्य की आकृति दूसरे से भिन्न है। आकृति का यह जन्मजात भेद आकृति तक ही सीमित नहीं है; उसके स्वभाव, संस्कार और उसकी प्रवृत्तियों में भी वही असमानता रहती है। इस असमानता में ही सृष्टि का सौन्दर्य है। आवश्यकता है तो केवल इसे सकारात्मक दिशा देते रहने की।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ की बेटी प्रियंका बिस्सा ने स्थानीय मीडिया के लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए खेद प्रकट कर कहा है कि वह व्यस्ततम कार्यक्रम के कारण मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट नहीं कर पाई जिसके लिए वह खुद आत्मग्लानि से भरी है अतिशिघ्र जब वापस बस्तर लौटेंगी तो मीडिया प्रतिनिधियों से वह जरुर भेंट करेंगी।

Big Breaking – 06 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला युवक गिरफ्तार

0

डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में 06 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी युवक मोनू 21 वर्ष को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी युवक गाँव का ही निकला | घटना दो – तीन दिन पहले की है, बच्ची के माँ खाना बनाने का काम करती है घटना वाले दिन बच्ची की माँ को खाना बनाने किसी शादी समारोह में जाना था तो उसने जान पहचान वाले युवक के यहाँ छोड़ दी और कहा कि जब वह वापस आएगी तो अपने साथ ले जाएगी, कुछ समय बीत जाने के बाद आरोपी युवक ने बच्ची से कहा कि वह उसे उसके घर पहुंचा देगा और ऐसा कहकर सुनसान स्थान में बच्ची को ले जाकर उसके साथ अनाचार किया | बच्ची घर पहुँचने के बाद जब इसकी जानकारी अपने माँ एवं अन्य परिजनों को दी, परिजनों द्वारा बच्ची को साथ लेकर डौंडीलोहारा थाने पहुँच आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गई | पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध 117/21 धारा 363,366,376, ipc 4,5,6 pacso एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कवासी लखमा जी मंत्री वाणिज्य कर (आबकारी) उद्योग एवँ प्राभारी मंत्री जिला बस्तर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

0

इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप,विधायक चित्रकूट राजमन बेंजांम,क्रेडा अध्यक्ष मथिलेश स्वर्णकार,महापौर सफिरा साहू,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,जिला कलेक्टर रजत बंसल,एस पी दीपक झा एवँ समस्त जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण उपस्थित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर सांसद से मिलकर आर्थिक नुकसान के बारे में अवगत कराया

0

चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर सांसद दीपक बैज जी से मिलकर पर्यटन स्थलों के बंद होने से पर्यटन स्थलों में काम करने वाले व स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, इन समस्याओं से अवगत कराते हुए बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस पर माननीय बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने तत्काल फोन के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से बात कर सभी पर्यटन स्थलों को खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

कलेक्टर बस्तर के द्वारा शीघ्र ही पर्यटन स्थलों को खोले जाने का भरोसा दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान युवा कांग्रेस लोहण्डीगुड़ा अध्यक्ष भवर मौर्य ,लच्छिन मौर्य, मुन्ना नेरकर ,छोटू बघेल ,मनोज नेरकर, सुजीत बर्मन ,बबलू यादव व अन्य चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीण उपस्तिथ थे |

MOST POPULAR

HOT NEWS