City Media - Page 1578 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1578

Breaking – कोरोना का दुसरे चरण में आज दल्लीराजहरा से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा/डौंडी – प्रदेश में कोरोना का दूसरा चरण का हाल हर जगह देखने को मिल रहा है | लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या में किसी भी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है | कोरोना के दूसरा चरण कितना घातक साबित हो रहा है कोरोना रिपोर्ट के आधार पर आप खुद इसका निर्णय ले सकते है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक भाजपा प्रदेशअध्य्क्ष विष्णु देव साय किसान मोर्चा प्रदेश अध्य्क्ष श्याम बिहारी जयसवाल व प्रदेश पदाधिकारीओ की उपथिति मे संम्प्रन हुई

0

जिसमे कल  24 अप्रैल को भाजपा द्वारा होने वाले धरना प्रदर्शन के संबध मे रूप रेखा तैयार की गई जिसमे किसान मोर्चा के सभी  कार्यकर्ता गण अपने अपने घरों के बाहर  धरना देगे और  कोरोना से हाे रही मौत और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर सरकार के नाकामी को जन जन को बातयेगी. बैठक मे प्रदेश अध्य्क्ष श्याम  बिहारी जयसवाल  बताया की भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने वर्चुलअ बैठक लेकर सरकार के विरोध की रणनीति तय की है..उन्होंने निर्देश दिया है कि मुख्य विपक्षी दल होने के नाते छत्तीसगढ़ की जनता के साथ इस विपरीत परिस्थिति में खड़े होने की जरूरत है..जिसको लेकर सभी जिले मे किसान मोर्चा  के  साथी गण अपने घरों के सामने धरने पर बैठने वाले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

धरना प्रदर्शन के इस तय कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश मंत्री पवन साहू  का कहना है कि बालोद जिले में हालत चिंताजनक है और इस समय भाजपा किसान मोर्चा  को जनता के लिए अधिक से अधिक कार्य करने होंगे. जिलाअध्य्क्ष किसान मोर्चा  तोमन साहू  ने  कहा

की आज इस संकट काल मे सभी वर्ग  प्रभावित हुई है खास कर किसान वर्ग  वह अपने साग सब्जी को मार्केट मे बेच नही पा रहे है  रबी की फसल काटने की स्थिति मे हो गई है. इस  वर्चुअल बैठक के माध्यम से उनन्हें सरकार से मांग की  कि थोक सब्जी मार्केट  व कृषि  केंद्रों को 2 घंटे खोलने के साथ ही धान कटाई हेतु  हारवेस्टर की अनुमति दिया जाये |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदय गण सोमेश साहू व नगेंन्द्र चौधरी ने भी लॉक डाउन मे होने वाले किसानो की समस्यो के बारे मे अपनी राय  इस बैठक मे रखी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एकलव्य विद्यालय को 100 बिस्तर आक्सीजनयुक्त कोविड केयर सेंटर

0

वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार एवं देखभाल के लिए माननीय मंत्री अनिला भेड़िया जी के प्रयास से दल्ली राजहरा नगर के वार्ड-17 स्थित एकलव्य विद्यालय को 100 बिस्तर आक्सीजनयुक्त कोविड केअर सेंटर बनाया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया जी ने आज नवनिर्मित कोविड केअर सेंटर में पहुँचकर सेंटर के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को कोविड पेसेंट के बेहतर उपचार एवं सुविधा प्रदान करने,कोविड गाइडलाइंस का गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी जी, अनुविभागीय अधिकारी ऋषिकेश तिवारी जी सहित स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित सभी प्रशासनिक अमला मौजुद था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

युवा नेता श्याम जायसवाल ने मुख्यमंत्री से 300 बेड का सर्वसुविधायुक्त कोविड अस्पताल की मांग की

0

दल्लीराजहरा :- युवा नेता श्याम जायसवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बधेल से जनशिकायत निवारण विभाग में पत्र लिखकर जानकारी दी व 300 बेड का सर्वसुविधायुक्त कोविड अस्पताल की मांग कीया है। श्याम जायसवाल ने बताया कि दल्लीराजहरा में स्थित BSP अस्पताल पूरा खाली पड़ा है। मात्र 2 रूम में अस्पताल का क्रियाकलाप चलता है। वर्तमान समय मे कोविड 19 के संक्रमण लगातार बढ़ रहा है

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिससे अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमी हो रही है। अगर आप लोग दल्लीराजहरा BSP अस्पताल का पूरा उपयोग करेंगे तो 300 बेड का कोविड अस्पताल बिना किसी परेशानी के बन जायेगा। अतः तत्काल आप इस विषय पर संज्ञान लेकर BSP अस्पताल में वेंटिलेटर बेड सहित ऑक्सीजन बेड बढ़ा कर इसे कोविड अस्पताल बनाये जिससे दल्लीराजहरा सहित आसपास के ग्रामीण नागरिकों को बिना इलाज मिल सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के बीच आपसी खिचातानी से कोरोना के रोकथाम के लिए सहीं दिशा में नहीं हो रहा प्रयास – मनीष झा

0

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री के बीच छिड़े सत्ता संघर्ष ने अब गैंगवार की शक्ल ले ली है और इसका खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है। मनीष झा ने कहा कि कोरोना के चलते स्थिति विकराल होने के बावज़ूदसामूहिकता की ऐसी कमी है कि स्वास्थ्य मंत्री को ही भरोसे में नहीं लिया जा रहा है,कोविड को लेकर होने वाली बैठकों से स्वास्थ्य मंत्री को ही दूर रखा जाता है। यहां तक कि राज्यपाल द्वारा बुलायी गयी सवर्दलीयबैठक में भी विभागीय मंत्री को सीएम बघेल ने अवसर नहीं दिया। इससे पहले खुद स्वास्थ्य मंत्री पिछले वर्ष सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि सीएम बघेल का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। हद तो तब हो गयी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलायी गयी मुख्यमंत्रियों की वचुर्अल बैठक में भी शामिल होने के बदले सीएम बघेल ने असम में चुनाव प्रचार करना अधिक ज़रूरी समझा। खुद भी नहीं आये और स्वास्थ्य मंत्री को भी उस बैठक में शामिल नहीं होने दिया। मनीष झा ने कहा कि ऐसी गंभीर बैठकों को भी घृणित राजनीति की भेंट चढ़ा दिया जाता है। पिछले दिनों आयोजित सवर्दलीय बैठक में पहले कहा गया कि सभी आमंत्रितों को लिंक भेजा जाएगा, नेतागण जहां हैं वहीं से जुड़ सकते हैं लेकिन ऐन बैठक के समय सबको रायपुर जिला पंचायत भवन बुला लिया गया। मनीष झा ने कहा कि यह सब इसलिए किया गया ताकि उस समय जशपुर में रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बैठक में शामिल न हो सकें और उसे ही बाद में मुद्दा बनाया जाए जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से ही बैठक में शामिल होने की सुविधा दे दी गयी। भाजपा की तरफ से फिर भी प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए लेकिन कांग्रेस, भाजपा अध्यक्ष के उपस्थित नहीं होने का कारण नहीं बताकर कांग्रेस झूठ बोलती रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि अब जब प्रदेश सरकार को प्रदेश के बिगड़ते हालात पर त्वरित निर्णय करना चाहिए,स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए, छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता करनी चाहिए, तब प्रदेश सरकार और सीएम असम से आये बोडो प्रत्याशियों को शराब परोसने, उनके लिए बकरा भात की व्यवस्था में लगी है। चित्रकोट में उनके होने का खुलासा हो जाने के बाद प्रत्याशियों को अज्ञात जगह में छिपाया गया है। मनीष झा ने कहा कि भाजपा द्वारा सवाल उठाने पर बड़ी हिकारत से बघेल यह स्वीकार करते हैं कि वे असम के प्रत्याशियों की मेहमाननवाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल का यह जवाब शर्मनाक है कि ये सभी प्रत्याशी पहले भाजपा गठबंधन में थे। ऐसे गैर जिम्मेदार सीएम से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? श्री मनीष झा . ने कहा कि सरकार को चाहिए कि असम के उन प्रत्याशियों को जहां भी छिपा कर रखा गया है, उन सभी का कोविड टेस्ट कराया जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। ऐसे ही ज़मातियों के कारण पिछली बार छत्तीसगढ़ बुरी तरह संक्रिमत हुआ था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने सवाल किया है कि शराब के सेस का पैसा मुख्यमंत्री बघेल ने असम चुनाव में खर्च कर दिया है? शराब की हर बोतल पर जो 20 रुपए कोरोना टैक्स लगाकर लोगों से वसूला जा रहा है, सेस 400 करोड़ और डीएमएफ फंड में जमा 800 करोड़ रुपये जो जमा है, उसका अभी तक कितना पैसा खर्च किया गया है, छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है। क्या ये सारे पैसे असम चुनाव में खर्च कर दिए गए हैं? उन पैसों का कोई हिसाब नहीं लेकिन मुख्यमंत्री बघेल फिर से झूठी गंभीरता दिखाते हुए ‘सीएम रिलीफ फंड’ के नाम पर राशि जुटा रहे हैं। कैम्पा फंड का बुरी तरह दुरुपयोग किया गया है, उससे नियमों को ताक पर रख लग्जरी वाहन खरीदे गए हैं। श्री मनीष झा ने कहा कि इसके अलावे केंद्र से दी गई तमाम सहायता का क्या किया गया, इसका कोई हिसाब नहीं है। इससे अधिक शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दिए गए वेंटीलेटर को खोल कर भी इतने दिनों में नहीं देखा गया। अब जब इतनी किल्लत हुई है तो कह रहे हैं कि वेंटीलेटर खराब है। क्या सालभर में प्रदेश सरकार उनकी मरम्मत भी नहीं करा सकती थी? श्री ने कहा कि दरअसल केंद्र हर तरह से सहायता देने को तैयार है लेकिन इनकी नीयत वहां से केवल पैसे मांगने में है ताकि उसकी बंदरबांट ये कर सकें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आपदा में भी उत्सव का अवसर खोजती भाजपाई- अमित भद्र अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस नारायणपुर, भाषण जुमलेबाजी से नही चलता देश प्रदेश

0

नारायणपुर- एक तरफ पूरे देश प्रदेश राज्य कोविड19 के महामारी से लड़ रहा है, सभी तरफ हाहाकार मचा हुआ है, पर इन भाजपाई नेताओं को इस आपदा अवसर को भी राजनीति कर उत्सव मनाने की पड़ी हुई है।

आज इस महामारी कोरोना से लड़ने के लिए कांग्रेस का है एक एक कार्यकर्ता आगे आकर सहयोग कार्य कर रहा है।
कांग्रेस के सभी मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने वेतन तक छग की भूपेश बघेल की सरकार को दे रही है, एक एक कार्यकर्ता अपने स्तर पर छग की सरकार को आर्थिक सहायता प्रदान सहयोग कर रहा है, जिससे कि इस महामारी संकट काल से बचा जा सके।

दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक या वर्तमान के सांसद व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्यों नही छग सराकर को कोरोना के लिए कोई भी सहायता प्रदान कर रहीं है। सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी जुमलेबाजी झूठ अफवाह फैलाने के अलावा इन संघी नेताओ को कुछ सूझता ही नही।

इन भाजपा के संघी नेताओ से आर्थिक सहायता तो दूर इस संकट काल मे घर से भी नही निकला जा रहा है। सिर्फ और सिर्फ सोसल मीडिया में अपनी झूठी वाहवाही करने के अलावा कोई और काम भी नही रह गया है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सवाल करते हुए कहा कि छग में भाजपा के 10 सांसद और 14 विधायक व कई सौ जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए है क्या इनके द्वारा छग की जनता के लिए अभी तक कोरोना महामारी की लड़ाई के लिए कोई आर्थिक सहायता छग सरकार को क्यों प्रदान नही किया गया? ना ही इनमें से कोई भी नेता अभी तक जनता के मदद के लिए सामने बाहर नही आया।

भाजपा और उनके नेता जवाब दे पी एम केयर में जमा पैसों का क्या हुआ? 20 लाख करोड़ का कोरोना पैकेज कहा गया?
छग जनता के साथ साथ पूरा देश जानना चाहती है कि आखिरकार इतना बड़ा पैकेज गया तो गया कहा। आज युवाओं के लिए भी वैक्सीन छग की सरकार मोदी की केंद से खरीद रही है। मोदी भाजपा सरकार द्वारा वैक्सीन को लेकर भी राज्यो के साथ भेदभाव कर रही है। पर अब आम जनता सब देख और समझ भी रही है। कि सिर्फ जुमलेबाजी भाषण देने से देश प्रदेश नही चलता। देश प्रदेश सरकार सिर्फ जवाबदेही से चलती है।

छत्तीसगढ़ में दिल्ली सरकार की तर्ज पर कंस्ट्रक्शन मजदूरों को 5 हज़ार सहायता राशि दिए जाएं -नरेन्द्र नाग, जिला अध्यक्ष

0

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट बड़े स्तर पर है । लॉकडाउन भी छत्तीसगढ़ में अब लगातार बढ़ता जा रहा है,जिससे छत्तीसगढ़ के मजदूर वर्ग जो रोज कमाते थे, रोज खाते थे , उनकी जिंदगी पर संकट के बादल छा गए हैं । उनको अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है ।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कहा कि भूपेश सरकार से मैं अनुरोध करना चाहता हूं भूपेश बघेल की सरकार मजदूर भाई बहनों के प्रति संवेदना का भाव रखते हुए दिल्ली की तर्ज पर Rs 5000 की एकमुश्त राशि कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खाते में डाले ताकि इस कोरोना संकट में वह भी अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से कर सके ।

दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार ने 2020 और 2021 दोनों समय दिल्ली के कंस्ट्रक्शन मजदूरों को Rs 5000 की सहायता राशि मुहैया कराई है ताकि कंस्ट्रक्शन मजदूर भी कोरोना संकट के समय भी अपना गुजारा कर सके । मजदूर अपने मेहनतकश हाथों से बड़े-बड़े निर्माण कार्य करता है राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करता है तो सरकार को भी मजदूर वर्ग के लोगों को साथ देना चाहिए ।

विधायक चंदन कश्यप जनता के बीच जाकर माफी मांगे, पूर्व विधायक केदार कश्यप पर लगाए साजिश के आरोप निराधार–जैकी कश्यप

0

नारायणपुर– नारायणपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से निराधार है जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप ने कहा जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप ने पूर्व मंत्री केदार कश्यप पर जो आरोप लगाये है कि बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाला है आप एक जनप्रतिनिधि ऐसे बयान देना संवैधानिक पद पर रहते हुए शोभा नहीं देता है। विधायक चंदन कश्यप को जनता के बीच जाकर माफी मांगना चाहिए, उन्होंने आदिवासी समाज के कद्दावर पूर्व मंत्री का अपमान किया है जिस तरह के आरोप लागये गए हैं ,उससे साफ जाहिर होता है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए, वोट बैंक खिसकने के डर से, सरकार की फजीहत होने की डर से उन्होंने यह कदम उठाया है।

ग्राम चपका में चल रहे जन सुनवाई के दौरान वहां की जनता द्वारा जिस तरह से विधायक चंदन कश्यप को उल्टे पैर भगाने को मजबूर किया इससे साफ जाहिर होता है कि नारायणपुर की जनता विधायक चंदन कश्यप से कितने नाराज हैं। 12 अप्रैल को ग्राम चपका में उद्योग की स्थापना के लिए आयोजित जन सुनवाई के दौरान वहां समस्त ग्रामीण आक्रोशित थे। विधायक ने आरोप लगाया है कि वहां पूर्व मंत्री केदार कश्यप के समर्थक भाजपाई मौजूद थे उन्होंने ग्रामीणों के एक समूह को भड़का कर उन पर हमले के लिए उकसाया था यह आरोप निराधार है ।पूरे चपका के ग्रामीण विधायक चंदन कश्यप से नाराज है। 144 धारा लगने के बावजूद जनसुनवाई करवाना यह छत्तीसगढ़ शासन की नाकामी कहेंगे।

जैकी कश्यप ने कहा विधायक चंदन कश्यप के साथ साथ जिन अधिकारी कर्मचारियों ने जनसुनवाई करवाया उस पर एफ. आई. आर .दर्ज होना चाहिए। जिन्होंने 144 धारा का उल्लंघन किया है। 10 दिन बाद चंदन कश्यप का बयान आना मतलब अपने आकाओं को खुश करने के लिए, मंत्रिपद पाने की लालसा रखने के लिए विधायक चंदन कश्यप ने यह बयान दिया।

चपका की घटना के जिम्मेदार स्वयं विधायक चंदन कश्यप है। 12 गांव के 5000 लोगों को कोरोना संक्रमण काल में इकट्ठा कर जनसुनवाई कराने से लोग खफा है इतनी संख्या में लोगो का जमा होना 144 व जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है पूरे विधानसभा की जनता विधायक की निष्क्रियता से जनता काफी नाराज चल रही है। मैं विधायक जी से कहना चाहता हूं।इस कोरोना काल में जनता की सेवा करें ना कि किसी के ऊपर आरोप लगाये। यह छोटी मानसिकता का परिचायक कहलाता है।

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार रूपये का किया दान

0

नारायणपुर 23 अप्रैल 2021- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पूरे प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारो, बेसहारा, निःशक्त व असहाय लोगों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के विधायक चन्दन कश्यप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 01 लाख 11 हजार का चेक कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू को आज प्रदान किया।

विधायक श्री कश्यप ने जिले केे आर्थिक रूप से सक्षम लोगों, समाज सेवी वर्ग एवं व्यापारिक संगठनों तथा शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों से अपील किया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित गरीब परिवारों एवं असहाय लोगों की मदद के इस पुण्य कार्य में मुख्यमंत्री सहायता कोष में अधिक से अधिक दान करें।

जेड प्लस निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर हुए हमले की हो निष्पक्ष जांच

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने की है। इस घटना में गांधीवादी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता की षड्यंत्र के तहत हत्या करने की पूरानी पद्धति अपनाई जा रही थी। ग्राम पंचायत चपका के मंच से अपनी स्थिति नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ने स्पषट कर दी थी और जब वह जाने लगे तो उन पर पत्थरों से हमला कर दिया , उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं लगी किन्तु इस प्रकार जेड प्लस सुरक्षा निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर किसी न किसी बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है। इसीलिए छत्तीसगढ़ आईटी सेल व सोशल मीडिया इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग बस्तर जिले के जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS