City Media - Page 1733 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1733

आम आदमी पार्टी ने रोजगार आंदोलन से भूपेश सरकार को झुकाया ,लोकतंत्र की जीत अब सरकार आम आदमी पार्टी की आवाज नहीं दबा सकती – आप

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 17 सितम्बर 2020

कांग्रेस सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह असफल होने के बाद आंदोलन के व्यापक विस्तार से घबराकर कर दी 14580 शिक्षकों का नियुक्ति आदेश — सन्नी गावडे ब्लाक अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर

आम आदमी पार्टी की आवाज अब आम जन की आवाज है –लोकेश बेसरा,आप नेता

नरेंद्र नाग ने आज प्रेस को बताया कि युवाओं के लिये रोजगार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है, लेकिन कांग्रेस सरकार लगातार आंदोलन को सिर्फ कुचलने का प्रयास कर रही थी । आंदोलन विस्तृत और मजबूत होता गया तो सरकार को नियुक्ति आदेश देना पड़ा।
जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 14580 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए मजबूत आन्दोलन खड़ा किया और बावजूद इसके सरकार इसे अनदेखा कर रही थी ।
इतना ही नहीं अपनी वाजिब मांग को लेकर आंदोलन करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर यह सरकार लाठीचार्ज करवाती है और इनके ऊपर गलत धारा लगाकर एफआईआर भी दर्ज करती है जो बहुत ही गलत व निन्दनीय हैं हम सरकार से आग्रह करते है कि ये FIR वापस ले ।

योगेश नाग युवा नेता ने कहा कि यह सरकार रोजगार देने में नाकाम है। अब कम से कम चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देकर कोरोना काल में आर्थिक रूप से सहायक बने ।

मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर हो रही लगातार कार्यवाही

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 17 सितम्बर 2020

आरटीपीसीआर जांच कराने वाले रिपोर्ट आने तक घर मे ही रहे- सीईओ देव

कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत राहुल देव ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। देव ने सर्वप्रथम बाहर से आये लोगों एवं सेना के जवानों को किये जा रहे क्वारंटीन कि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। एसडीएम दिनेश कुमार नाग ने बताया कि बाहर से आये लोगों को चेक पोस्ट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर लोगों को क्वांरांटाइन किया जा रहा है। जिले में 23 क्वांरांटाइन सेंटर बनाये गए थे, वर्तमान में 12 सेंटरों में रखा जा रहा है। सीईओ श्री देव ने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने, कोरोना जांच करने वालों दलों, कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 13 लैब टेक्नीशियनों द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों एवं विभिन्न जगहों पर जाकर जांच किया जा रहा है। देव ने आरटीपीसीआर जांच एवं ट्रू नॉट लैब के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ट्रू नॉट लैब में अधिक से अधिक जांच करने पर जोड़ दिया। आरटीपीसीआर के 8 सितंबर तक कि जानकारी प्राप्त हो गयी है। श्री देव ने आरटीपीसीआर जांच होने वाले लोगो को होम आइसोलेशन में रहनेे की सलाह देने की बात कही। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में राहुल देव ने आईसोलेशन एवं निःशुल्क कन्सल्टेशन हेतु जिला चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष के बारे में पूछा एवं सम्पर्क किये गए लोगो की जानकारी ली। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बिना मास्क के और कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन न करते हुए शहर में घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में बताया कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन एवं निःशुल्क कल्सल्टेशन प्रदाय किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07781-252245 और मोबाईल नंबर 62646-38959 है। जिले के होम आईसोलेशन में रहने वाले किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा सलाह-मशविरा लेने हेतु किसी भी समय (24 घंटे) नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य कार्यालय के टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क कर सूचित कर सकते हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद राम गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Breaking शिक्षक की शर्मनाक करतूत – डौंडी के प्रधानपाठक द्वारा बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनके साथ अश्लील हरकतें करने का मामला

0

डौंडी। शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माण करते है, परन्तु डौंडी के उरझे गांव में इसका मतलब कुछ उल्टा ही निकल के सामने आया है. उरझे गांव में पढ़ने वाले बच्चों की शिकायत हैं कि उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक प्रधान पाठक आनंद राम पिस्दा पढ़ाने के बजाय उनके साथ अश्लील हरकत करते हैं. बच्चों से जानकारी मिलने पर पालकों ने थाने में शिकायत करने के साथ बीईओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है.

बच्चों ने जब अपने पालकों से शिक्षक की हरकत को लेकर बताया तो वे अवाक रह गए. इसके बाद गांव में बैठक आहूत कर शिक्षक को बुलाया गया. शिक्षक के कबूलनामे के बाद पालकों ने एकजुट होकर थाने में शिकायत करने के साथ बीईओ कार्यालय में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा. पालकों ने बताया कि हमारे बच्चों के साथ ऐसा गलत करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जानी चाहिए. बच्चों के कोमल मन में गन्दी बातों को डाल उनसे अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि शिक्षकों के प्रति बच्चों का भरोसा बना रहे.

ग्राम के सरपंच यशवंत बर्मन का कहना है कि गांव का माहौल खराब कर बच्चों के साथ अश्लीलता करने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. वहीं थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने बताया कि पालकों की शिकायत मिली थी कि शिक्षक ने बच्चों के साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अश्लील हरकत की है, जिसकी जांच अजजा थाना प्रभारी पद्ममा जगत द्वारा की गई. छोटे बच्चों के साथ ऐसा करना लैंगिक अपराध है. आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 354 ख, 354 क आईपीसी 8, 9, (च) (ड़) 10, 12, पास्को एक्ट के मामला दर्ज किया गया है. आरोपी शिक्षक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

बच्चे जिनके पास मोबाइल व नेटवर्क की समस्या है शिक्षकों द्वारा सामाजिक व सरकारी भवनों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढाई की व्यवस्था की जा रही है

0

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा विकासखंड डौंडी में विगत माह मार्च से करोना संक्रमण के कारण शासन द्वारा विद्यालयों को बंद करवाया गया है । शासकीय उच्चतर

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

माध्यमिक विद्यालय गुजरा के प्राचार्य श्रीमती चित्रा भट्टाचार्य ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय के सभी शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं शासन के निर्देशानुसार पढ़ाई तुंहर द्वार के तहत पढ़ा रहे हैं। साथ ही साथ वह बच्चे जिनके पास मोबाइल व नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं ।उनके लिए विद्यालय के शिक्षक अब ग्राम गुजरा के सामाजिक व सरकारी भवनों में जैसे कि पंचायत भवन, हलबा भवन, गोड़ भवन में अलग-अलग हाल में कमरों में विभिन्न विषयों की कक्षाएं सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर बच्चों की कठिनाइयों व समस्याओं को दूर कर पढ़ाया जा रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा थाने द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

0

प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर के द्वारा पकड़ा गया, आरोपी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

थाना राजहरा अपराध क्रमांक 414/20, धारा ‌4(क‌‌) जुआ एक्ट

नाम आरोपी – अनिल कुमार साहू पिता गोपाल साहू उम्र 30 वर्ष

पता -वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक राजहरा ‌‌ जप्ती दो नग सफेद कागज में अंकों में लिखा सट्टा पट्टी लिखे कागज के टुकड़े एवं मोबाइल एमआई, नगदी रकम 2720 रू।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर जारी, आज मिले 14 पॉजिटिव, डौंडी से 02 एवं पखांजूर से आया व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव

0
दल्लीराजहरा के 14 संक्रमितों में से 06 को होम आइसोलेशन किया गया एवं बाकि अन्य संक्रमितों को Covid सेंटर में भर्ती किया गया है आज पाए गए संक्रमितों में वार्ड क्र 1 से  1, वार्ड क्र 3 से  4, वार्ड क्र 4 से  2, वार्ड क्र 12 से  1, वार्ड क्र 26 से  1, वार्ड क्र 22 से  1, वार्ड क्र 27  से  4, डौंडी क्षेत्र से 02 एवं पखांजूर से आये व्यक्ति की कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आई है | इस प्रकार डौंडी ब्लाक से कूल 17 संक्रमितों की पहचान की गई | This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है | सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे | This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा के 14 संक्रमितों में से 06 को होम आइसोलेशन किया गया एवं बाकि अन्य संक्रमितों को Covid सेंटर में भर्ती किया गया है आज पाए गए संक्रमितों में वार्ड क्र 1 से  1, वार्ड क्र 3 से  4, वार्ड क्र 4 से  2, वार्ड क्र 12 से  1, वार्ड क्र 26 से  1, वार्ड क्र 22 से  1, वार्ड क्र 27  से  4, डौंडी क्षेत्र से 02 एवं पखांजूर से आये व्यक्ति की कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आई है | इस प्रकार डौंडी ब्लाक से कूल 17 संक्रमितों की पहचान की गई |

प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है |

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

दल्लीराजहरा नगरपालिका में लॉक डाउन रहेगा, जाने कब तक रहेगा

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा नगरपालिका में कल मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित पाया गया था  जिसकी वजह से 16-Sept-2020 से 20-Sept-2020 तक लॉक डाउन घोषित किया गया है ताकि जितने भी लोग उस संक्रमित कर्मी के संपर्क में थे उनकी जांच की जा सके | जरुरी साधन जैसे बिजली पानी सफाई एवं अन्य जरुरी सुविधाये यथावत रहेंगी किन्तु जो अन्य ऑफिस से सम्बंधित कार्य है वह नहीं होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान का संकल्प

0

बालोद “रक्तदान महादान” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस “सेवा सप्ताह” के अवसर पर भाजपा बालोद जिले के सभी 9 मंडलों द्वारा मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान के संकल्प के साथ 70 – 70 रक्त

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दाताओं की सूची जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने अपर कलेक्टर ठाकुर को जिला कलेक्टर के नाम सुचि सौंपी जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर इस सूची में भाजपा के 700 कार्यकर्ताओं का मोबाइल नंबर पता व रक्त समूह का नाम सहित प्रशासन को सौंपी गई है जिसे आवश्यकता पड़ने पर हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की जिंदगी बचाई जा सके मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा है मोदी जी के लिए हजारों कार्यकर्ता रक्तदान

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

करने के लिए संकल्पित व उत्साहित है किंतु वर्तमान परिस्थितियों में अस्पताल व ब्लड बैंक में बड़ी संख्या में रक्तदान करना संभव ना हो पाने के कारण यह सूची सौंपी गई है इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरालाल रावटे जिला मंत्री शरद ठाकुर संजय दुबे जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर एकांत पवार उपस्थित रहे जिला नेतृत्व के निर्देश पर जिले के मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर प्रेम साहू गोविंद वाधवानी दुष्यंत सोनवानी मनीष झा प्रवेश जैन रुपेश सिन्हा कौशल साहू टिनेश्वर बघेल सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा

वार्डवासियों की समस्या का समाधान नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा किया गया, वार्डवासियों में हर्ष

0

दल्लीराजहरा –  नगर के सब्जी मार्केट के बीचोबीच वर्षो से लगा ट्रांसफॉर्मर जिससे आये दिन आमजनों व्यवसाइयों को परेशानी होती थी आस पास के रहवासियों ने कई बार  ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग की थी बरसात के दिनों में जान का खतरा बना रहता था |  गत दिनों वार्ड

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी को उक्त समस्या से अवगत कराया | नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया |  जिसके फलस्वरूप नगर पालिका द्वारा अपने खर्च पर ट्रांसफॉर्मर को अन्यंत्र स्थानांतरित किया जा रहा है | वार्ड वासियो ने नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी का आभार व्यक्त किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking तीन वर्षीय मासूम की 12 चक्का ट्रक में दबने से हुई दर्दनाक मौत।

0

डौंडी :- आज दोपहर करीब 12 बजे कच्चे माइंस से रायपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 08/ एबी 5801- 12 चक्का ट्रक ने डौंडी दुर्गा चौक मुख्य मार्ग पर कच्चे साल्हे के तीन वर्षीय मासूम को बीच सड़क किनारे हेल्फर साइड चक्का में रौंद दिया गया। उक्त ट्रक में मासूम का पेट दब गया जिसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार बाद डॉक्टर ने बच्चे

को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा कि उक्त 12 चक्का ट्रक का मालिक कच्चे निवासी सतीश श्रीवास्तव का है। घटना के संबंध में थाना में तहकीकात की जा रही है। जिसके बाद ही पूरी वस्तुस्तिथि सामने आ पाएगी। बहरहाल मृत मासूम की माँ से थाना डौंडी द्वारा विवरण ली जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS