City Media - Page 1748 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1748

Breaking नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

गुण्डरदेही – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी योगेश कुमार सिन्हा पिता हिरदे राम सिन्हा, उम्र 29 वर्ष साकिन हल्दी, थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया था कि 1. मनहरण साहू पिता सुकालू साहू उम्र 47 वर्ष साकिन हल्दी, थाना गुण्डरदेही, 2. कुमार सिंह ठाकुर पिता रमेश्वर ठाकुर उम्र 55 वर्ष साकिन सिर्राभाठा, थाना गुण्डरदेही एवं 3. कोमल सिंह महानदिया साकिन खुर्सीटिकुल, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के द्वारा रेल्वे विभाग में सफाई कर्मी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रूपये छलपूर्वक लिया गया था।

शिकायत जांच के दौरान शिकायत सहीं पाये जाने पर आरोपियान के विरूद्ध थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 377/2020 धारा 420,120-बी भादवि. के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी 1. मनहरण साहू एवं 2. कुमार सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी की गई है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking थाना राजहरा में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा – पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, जिला बालोद के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.आर. पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक, राजहरा  अब्दुल अलीम खान के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान के तहत आज दिनांक 24.08.2020 को मुखबीर से सूचना मिली की पुराना शराब भट्टी रोड़ वार्ड नंबर 13 राजहरा के पास 1. भुनेश्वर लाल पिता विश्वनाथ निर्मलकर उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 16 राजहरा 2. नूतन कुमार धनेन्द्र पिता सहदेव धनेन्द्र उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 16 राजहरा द्वारा स्लेटी रंग की टी.व्ही.एस. जूपिटर में 120 पौवा देशी शराब कीमती 9600/-रूपये को रखकर अवैध परिवहन कर रहा था कि सूचना पर थाना राजहरा पुलिस के द्वारा मौके पर अवैध शराब जप्त कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 374/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। आरोपियों द्वारा प्रातः से लगातार शराब खरीदी कर इकट्ठा किया जाकर अवैध बिक्री हेतु ले जाने के दौरान थाना राजहरा के पुलिस टीम के द्वारा यह कार्यवाही की गई है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking थाना बालोद का वर्ष 2008 का लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – दिनांक 13.12.2008 को घटनास्थल झलमला से घोटिया जाने वाले मार्ग में ग्राम तालगांव के पास प्रार्थी रामकुमार यादव पिता रामस्वरूप यादव ग्राम भर्रीटोला थाना डौंडी जिला बालोद की मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रमांक सीजी 07 एलसी- 2623 कीमती 15,000/-रू. को आरोपी (01) दिलीप साहू पिता किशन लाल साहू, साकिन आसरा थाना डोंगरगांव (02) कमलेश चन्द्रवंशी पिता तीरथ राम चन्द्रवशी, साकिन आसरा थाना डोंगरगांव एवं (03) हेमन्त साहू पिता मदन साहू, साकिन बेलर थाना-सिहावा, जिला-धमतरी के द्वारा रास्ता रोककर चाकू दिखाकर मोटर सायकल को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 289/2008 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना बालोद द्वारा दिनांक 15.01.2009 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया था।

आरोपी कमलेश चन्द्रवंशी पिता तीरथ राम चन्द्रवशी, साकिन आसरा थाना डोंगरगांव जो बालोद न्यायालय में पेशी ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और अपने मूल ग्राम आसरा थाना डोंगरगांव में न जाकर लगभग 11 वर्षो से फरारी के दौरान जगह बदल-बदलकर एवं छिप-छिपकर निवास करता था। जिसकी तलाश बालोद पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा था। मामलों के आरोपियों की तलाश के लिए बालोद पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। उपरोक्त प्रकरण के फरार आरोपी कमलेश चन्द्रवंशी के महाराष्ट्र में रहने की पुख्ता सूचना होने पर संयुक्त पुलिस टीम बालोद (उनि. शिशिर पाण्डेय, सउनि. लेखराम साहू, आरक्षक योगेश सिन्हा, संदीप यादव एवं आरक्षक विवेक साही) द्वारा ग्राम यारंडी, थाना नवेगांव, जिला-गोंदिया (महाराष्ट्र) में जाकर आरोपी को घेराबंदी कर अथक प्रयास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी उक्त स्थान में अपनी पहचान छुपाकर एगरोल बेचने का धंधा करता था। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस की संयुक्त टीम के उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय, सउनि. लेखराम साहू, आरक्षक संदीप यादव, विवेक साही एवं योगेश सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने के आरोप में पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

बालोद – दिनांक 09.06.2019 को एक बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। इस रिपोर्ट पर थाना देवरी में गुम इंसान क्रमांक 25/19 दर्ज किया जाकर, अपराध क्रमांक 88/19 धारा 363 भादवि. की कायमी की गई थी। जिसकी पता तलाश किया जा रहा था। जिले के गुमशुदा लोगों की पता तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा सभी थानों में विशेष टीम गठित कर लगातार दस्तयाबी की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डी.आर.पोर्ते के निर्देशन में महाराष्ट्र के सावरगांव में गुमशुदा नाबालिग बालिका के तलाश हेतु टीम भेजी गई।

आरोपी देवेन्द्र भुआर्य पिता सुरेन्द्र भुआर्य, निवासी गहिरा नवागांव जिला बालोद द्वारा बहला फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया था। जिसे बरामद किया गया और पीडि़ता को उसके मां-पिता के पास वापस लाया गया। आरोपी को थाना देवरी के अपराध क्रमांक 88/19 धारा 363 भादवि. में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

महाराष्ट्र राज्य हेतु उनि. शिशिर पाण्डेय, सउनि. लेखराम साहू, आरक्षक योगेश सिन्हा, संदीप यादव एवं आरक्षक विवेक साही का संयुक्त टीम भेजा गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई आरोपी गिरफ्तार

0
This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई आरोपी गिरफ्तार
अप क्र.375/20
धारा- 4(क)जुआ एक्ट
घटना स्थल- वार्ड क्र 20 गांधी चौक चंडी मंदिर के पास,राजहरा।
आरोपी- देवदास पिता कृष्णा रेड्डी उम्र 41 वर्ष साकिन 256 चौक वार्ड क्र 5 राजहरा।
जप्ती -01 नग सट्टा पट्टी व एक डॉट पेन नगदी रकम 9210 रुपये ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ई-पास की अनिवार्यता नहीं, लेकिन जिले के चेक पोस्ट पर देनी होगी जानकारी- कलेक्टर सिंह

0

चेक पोस्ट पर जानकारी देने के बाद ही मिलेगा जिले में प्रवेश

बाहर से आये लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने कलेक्टर ने की अपील

नारायणपुर 24 अगस्त-2020- राज्य के भीतर एवं अंर्तराज्यीय आवागमन के लिए अब ई-पास की अनिवार्यतः राज्य शासन द्वारा खत्म कर दी गयी है, परंतु कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वैच्छिक रूप से ई-पास का उपयोग किया जाएगा, ताकि ट्रेव्हल हिस्ट्री का रिकार्ड उपलब्ध हो सके, और संभावित मरीजों की समय पर पहचान की जा सके। ई-पास लेकर नहीं आने वाले लोगों का जिले के प्रवेश द्वार पर बनाये गए चेक पोस्ट पर जांच किया जाएगा। वहां उनका नाम, मोबाईल नम्बर लिया जाएगा ताकि क्वारंटाईन करने और कांटेक्ट ट्रेसिंग करने में आसानी हो। इसके लिए कलेक्टर सिंह ने चेक पोस्टों को और अधिक दुरुस्त करने और नियिमत जांच करने कहा। उन्होंने जिले के ग्राम पंचायतों के सचिव, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि तथा लोगों से अपील कि है कि, वे गांव तथा आसपास आने वालों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए ताकि कोविड 19 के दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही की जा सके।

कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कोरोना वायरस जांच में तेजी लाये। उन्होंने कहा कि जिले में टेस्टिंग किट की कमी नही है आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक टेस्ट करें। कलेक्टर ने मार्केट एरिया, शासकीय कार्यलयों, होम गार्ड, थानों, कैम्पो, कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम, क्वारंटाईन सेंटर में काम कर रहे अधिकारी कर्मचारियों का टेस्ट कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में बनाये गये कोविड केयर सेंटर्स के अलावा अन्य स्थानों पर कोरोना वायरस के मरीजों के ईलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है। उसकी व्यवस्था की जानकारी ली तथा जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की नामजद ड्यूटी लगाने तथा प्रशिक्षण देने कहा। जिले में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस का फैलाव हो रहा है। इसके लिए पंचायत स्तर पर गठित सेनेटाइजर टीम को प्रशिक्षण देने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइज किया जा सके।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आनंद राम गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी जयंत वैष्णव, एसडीएम दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर द्वय गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली सहित कोरोना टास्क फोर्स समिति के सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

दल्लीराजहरा पुराना शराब भट्टी के पास अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – थाना राजहरा अपराध क्र 374/20 धारा 34(2) आबकारी एक्ट , आरोपी
1.भुनेश्वर लाल पिता विश्वनाथ निर्मलकर 55 वर्ष साकिन वार्ड 16 राजहरा
2.नूतन कुमार धनेन्द्र पिता सहदेव धनेन्द्र उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्र 16 राजहरा
जप्ती- 120 पौवा देशी प्लेन शराब 21,600 ml कीमती 9600 रूपये स्लेटी रंग की TVS जुपिटर स्कूटी कीमती 20,000 जुमला कीमती 29600 रु।

प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले थाना प्रभारी दल्ली राजहरा के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास दीपक शर्मा रवि निर्मलकर द्वारा पकड़ा गया |

आजादी के 74 वर्षो बाद भी ग्राम भोथली मे रूढ़ी वादी प्रथा प्रचलित है।

0

बालोद ब्लॉक के ग्राम भोथली जो जिला मुख्यालय से मात्र 6किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
घटना जहाँ पर ग्रामीण न्याय के नियम के तहत दो लोगो का ग्राम भोथली में कोतवाल द्वारा मुनियादी करा कर हुका पानी बंद कर दिया गया है। जो लगभग डेढ़ माह से आज तक इस नियम के चलते गाँव से अलग जिंदगी जीने पर मजबूर है। आखिर कार अपराधीयों के लिए गाँव का नियम क्या है? जो प्रशासन के नियमों के विरुद्ध है, जिसके वजह से आज भी हुबलाल जैसे निशक्त लोग मज़बूरी की जिंदगी जीने पर मजबूर है।जिस पर मानसिक और आर्थिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। जो एक सायकल रिपेरिंग की दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन आज वह अपने जीवकोपार्जन के लिए गाँव मे कोई भी काम नहीं कर सकता। अपराध को किस तरह बढ़ावा दिया जा रहा है, वह इस नियम से पता चलता है। जब अपराध के दो लोगो को एक ही समान सजा गाँव के प्रमुख सदस्यों द्वारा सुनाया गया है। जिसमे हुबलाल हरदेल पिता सखा राम हरदेल जाति कुर्मी को गाँव से बहिष्कृत कर दिया गया है। जो रूढ़ी वादी प्रथा को बढ़ावा देकर समाज मे अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है। जो संविधान के कानून विरुद्ध है।
आज भी इस गाँव मे इस तरह के नियम जो है, मानव जीवन के लिए एक बड़ी परेशानियों का कारण है जिसके चलते आम नागरिक दबाव की जिन्दगी जीने पर मजबूर है। और इस तरह के दबाव के चलते आत्महत्या जैसे जघन्य अपराध करने पर मजबूर हो जाते है।

वार्ड 8 राम मंदिर वार्ड में पार्षद निधि से सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन नपा अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया

0

दल्लीराजहरा – वार्ड 8 राम मंदिर वार्ड में  पार्षद स्वप्निल तिवारी की निधि से सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष  शीबू नायर जी वार्ड पार्षद  स्वप्निल तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया | इस अवसर पर  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती संगीता नायर न पा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी संतोष पाण्डेय  पार्षद रुखसाना बेगम पार्षद रोशन पटेल पार्षद श्रुति यादव पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हापार्षद जनक निषाद एल्डरमेन जगदीश श्रीवास एल्डरमेन राजू वर्गीस एल्डरमेन ममंता पाण्डेय रमेश भगत प्रदीप कुमार  राकेश सोनबोइर  सोनू राम साहू श्याम लाल साहू सुमित साहू हेम शंकर साहू अनिल कोम्बे राजकुमार साहू उपअभियंता राकेश पाठक सहित वार्डवासी उपस्थित थे |

भाजपा में बिल्ली के भाग से सींका टूटने का इंतजार…

0

जगदलपुर/रायपुर (अर्जुन झा)। छत्तीसगढ़ की सियासत में अब धीरे -धीरे भाजपा सत्ताधारी कांग्रेस से आमने – सामने की लड़ाई लड़ने की तैयारी करती दिख रही है। लेकिन दोनों ही दलों की दिक्कत यही है कि पार्टी में उपेक्षित अथवा किनारे किये जा रहे नेता और कार्यकर्ता धीमी गति के जंगजू नज़र आ रहे हैं। इस सियासी वायरस का शिकार अब सत्तादल भी होने लगा है और विधानसभा चुनाव के अभी दो वर्ष भी पूर्ण नही हुए हैं कि दोनों ही जगह हतोत्साहित कार्यकत्ताओं तथा नेताओं की कतार लगने लगी है। इस कारण नेतृत्वकर्ता सीधी कार्यवाही करने से बच रहे हैं। पार्टी के प्रमुख नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधान सभा अध्यक्ष.डा. चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंह देव , वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा , वरिष्ठत नेता मोती लाल वोरा तथा प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया अपने अपने पंसदीदा लोगों को संसदीय सचिव व निगम मंडलों में नियुक्त कराने में सफल हुए हैं | लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठावान प्रतिवद्ध और अनुभवी लोग उपेक्षा के शिकार हो गये क्योंकि कांग्रेस में व्यक्तिनिष्ठा रखने वालों को ही प्रश्रय दिया जाता है၊ परन्तु सत्तादल में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री तथा मंत्री द्वय टी एस. सिंह देव, मोहम्मद अकबर सत्ता प्रतिष्ठान के प्रमुख सिपहसलार व भागीदार बनकर उभरे हैं। प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रभारी संगठन मंत्री सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक तथा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय की चौकड़ी न तो आक्रमक भूमिका में है और न ही उनमें वो तीखापन है, जो विपक्षी दल के नेतृत्वकत्ताओं में होना चाहिए ၊ हलांकि दिग्गज भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भुपेश सरकार के विरुद्ध सत्ता पार्टी के अन्दर के ही आक्रोश का खुलासा कर भाजपा द्वारा भूपेश सरकार पर पैनी निगाह रखे जाने की तरफ इशारा कर सत्तादल के अन्दर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी। परन्तु राजस्थान और मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रमों से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने विधायकों और अपने समर्थकों को संसदीय सचिव व निगम मंडलों में नियुक्ति कर भाजपा की सेंधमारी करने के किसी भी तरह के प्रयासों पर पूर्ण विराम लगाने का राजनीतिक व कूटनीतिक प्रयास किया है।
पिछले दिनों रायपुर आकर भाजपा के वरिष्ठ नेता, रायगढ़ के भूतपूर्व सांसद नन्दकुमार साय ने जब यह कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का नेतृत्व ओजपूर्ण नहीं है तो उससे कोई आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि जब कोई नेता उपेक्षित चल रहा हो तो सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए वो पार्टी के अन्दर की कमजोर नस पर हाथ रखने के लिए कुछ इसी तरह का बयान देता है। आश्चर्य तो तब हुआ कि पूरी भाजपा को कठघरे में खड़े करने के बाद उनके गृह जिले जशपुर और रायगढ़ जिले में भाजपा से श्री साय के बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसी स्थिति में क्या यह न समझा जाये कि भाजपा ने उनके बयान को स्वीकार कर लिया है ? इसी प्रकार जशपुर और रायगढ़ जिले में कांग्रेस ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन कांग्रेस ने भाजपा के ऊपर गोले दागने का सुनहरा अवसर गंवा दिया । दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे के बिना बयान देना भी प्रवक्ता गण उचित नहीं समझते हैं၊नन्दकुमार साय के इस तरह का बयान दिए जाने के पीछे यह तुलना करना था व बताना था कि प्रतिपक्ष में रहते हुए उन्होंने प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाई थी और विधानसभा का घेराव करने के दौरान पुलिस की लाठी की मार से उनका पैर टूट गया था और वे पैर पर प्लास्टर चढ़ा रहने के बावजूद बैसाखी के सहारे पूरे प्रदेश में घूमे थे लेकिन भाजपा की सर्व१ाक्तिमान चौकड़ी विपक्ष की भूमिका ठीक से नही निभा रही है।
छ्त्तीसगढ भाजपा के अन्दरखाने सौदान सिंह को लेकर फिर सुगबुगाहट है। भाजपा में श्री सिंह को लेकर एक बहुत बड़ा वर्ग असहज है क्योंकि उन्होंने छ्त्तीसगढ़ भाजपा को एक चौकड़ी के हवाले कर दिया है और वे इसी चौकड़ी के निर्माता, निर्देशक और संरक्षक की भूमिका पिछले दो दशक से निभा रहें है। श्री सिंह की मेहरबानी का भरपुर लाभ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमनसिंह, महामंत्री सांसद सरोज पाण्डे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौशिक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय को मिलता रहता है। वे २० वर्षो से प्रदेश भाजपा के नीति निर्धारक हैं। जो देश में एक नया रिकार्ड है। उनके छत्तीसगढ़ प्रेम को लेकर भी नये पुराने किस्से कहानियां हवा में तैरती रहती हैं। भाजपा की रमन सरकार के समय तो विदिशा में उनके द्वारा निर्मित महलनुमा निवास को लेकर भी खूब चर्चा हुई है और कुछ समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित भी हुआ। भाजपा में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो सौदान सिंह और रमन सिंह को प्रदे१ा में पार्टी की बुरी तरह पराजय और दुर्दशा के लिए जिम्मेदार मानते हैं၊ भाजपा में कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में सौदान सिंह अंगद के पांव की तरह जमे रहेंगे। क्योंकि उनको हिलाने -डुलाने की हिम्मत भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व भी नहीं कर सकता। यही कारण है कि छ्त्तीसगढ़ में जिलाध्यक्षों जिसमें दुर्ग, भिलाई, रायपुर शहर, रायपुर. ग्रामीण भी शामिल है, की घोषणा नहीं हो रही है। परन्तु भाजपा अपनी वर्तमान दुर्दशा से सबक नही लेकर सत्तादल के अन्दर असंतोष उभरने और बगाबती तेवर उभरने की प्रतीक्षा करने में लगी है। क्योंकि दोनों सिंहों की जुगल जोड़ी और सरोज पाण्डे की सहमति के बिना भाजपा में पत्ता भी नहीं हिल सकता है? हलांकि पिछले दिनों भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सरोज पाण्डे ने कांग्रेस के अन्दरूनी असंतोष को लेकर तो बकायदा बयान ही जारी किया है। देखना होगा कि सत्तादल के अन्दर पनप रहा असंतोष क्या रंग लाता है और भाजपा उसका किस तरह फायदा उठाती है?
छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिवों, प्राधिकरणों, निगम, मंडलों में नियुक्ति के बीच ही अविभाजित म.प्र. के मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अचानक यात्रा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, छग सरकार के वरिष्ठ मंत्री टी.एस. सिंहदेव से अलग अलग मुलाकात तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की पत्नी विधायक डॉ. रेणु जोगी और अमित से मुलाकात की छग के राजनीतिक हल्को में चर्चा है। बहरहाल छत्तीसगढ़ में भी मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के राजनीतिक घटनाक्रम की पुनरावृत्ति हो सकती है। ऐसी भविष्यवाणी पहले भाजपा सांसद सरोज पांडे, फिर प्रेम प्रकाश पांडे के बाद हाल ही में वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने की है। इसकी पुष्टि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कुल 69 विधायकों में से 45 को पद देकर उपकृत करने से भी हुई है । मुख्यमंत्री सहित 12 तो मंत्रिमंडल में शामिल हैं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपाध्यक्ष मनोज मंडावी भी कांग्रेस से ही हैं। 15 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया है। 6 विधायकों को प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाया है तो 4 विधायकों को निगम-मंडल में समायोजित किया है। इसके पहले 6 विधायकों को बस्तर तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण में शामिल किया है। इस तरह 69 में 45 विधायक पदों पर हैं, संसदीय सचिवों को छोड़कर बाकी विधायकों को कबीना- राज्यमंत्री का दर्जा भी हासिल है। वहीं निगम-मंडल की एक और सूची भी प्रस्तावित है उसमें भी कुछ विधायकों को समायोजित करने की चर्चा है।हलांकि मात्र 14 विधायको को लेकर भाजपा म.प्र. तथा राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी उम्मीद पालें बैठे हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास 69 विधायक हैं, 14 भाजपा तथा 6 जोगी-बसपा के विधायक हैं, मरवाही विधानसभा अजीत जोगी के निधन के बाद रिक्त है। यदि कांग्रेस के पद पाये 45 विधायकों को छोड़ दिया जाए तो बचते हैं 24 विधायक। यदि जोगी कांग्रेस-बसपा भी भाजपा को समर्थन कर दे तो भी भाजपा के पास कुल संख्या होगी 44 जो पर्याप्त नहीं है। वैसे भाजपा को उम्मीद है कि कांग्रेस नेताओं के असंतोष का लाभ लेकर फायदा उठाया जाए । फिलहाल तो ऐसी गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही है पर भाजपा नेताओं के लगातार भूपेश सरकार के स्थायित्व पर लेकर बयानबाजी को हल्के में भी नहीं लिया जा सकता है। क्योंकि जब आग जलती है तभी धुंआ दिखता है?
भाजपा की रमन सिंह सरकार के समय संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जाने वाली कांग्रेस ने संसदीय सचिव बना दिये । प्रकरण अभी भी सर्वोच्य न्यायलय में लम्बित ह्रै। यह बात और है कि इन्हें राज्यमंत्री का दर्जा नहीं रहेगा। संसदीय सचिव न तो मंत्रालय में बैठेंगे, ना ही किसी सरकारी फाइल में ही हस्ताक्षर करेंगे। न ही कोई निर्णय कर सकेंगे। उन्हें अपने विभागीय मंत्री पर ही निर्भर रहना होगा। एक बात और है कि कुछ निगम-मंडल के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष को जरूर मंत्री का दर्जा हासिल होगा पर संसदीय सचिव चूंकि विधायक होते हैं इसलिए प्रोटोकाल में उनका दर्जा ऊपर होगा। बस जो विधायक किसी मंडल- निगम के अध्यक्ष बने हैं उन्हें प्रोटोकाल के हिसाब से संसदीय सचिव से ऊपर का दर्जा हासिल होगा।
दरअसल संसदीय सचिवों की परंपरा ब्रिटिश हाऊस ऑफ कामन्स से चली आ रही है। आजादी के बाद कुछ प्रदेशों की मंत्रिमंडल में कबीना मंत्री, राज्यमंत्री, उपमंत्री तथा संसदीय सचिव इस तरह 4 स्तरीय परंपरा होती थी। पहले मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या निर्धारित नहीं होती थी पर संविधान के संशोधन 91 में बने। अधिनियम 2003 में यह प्रावधान किया गया कि अनुच्छेद 75 की धारा (1) में कुछ धाराएं जोड़ी गई जिसमें 1 ए के अनुसार मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या सदन की संख्या से 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह संशोधन गृह विभाग की स्थायी समिति की सिफारिश के आधार पर किया गया। इसमें 12 मंत्रियों की संख्या सिर्फ मिजोरम, सिक्किम और गोवा के लिए थी क्योंकि इन विधानसभाओं की सदस्य संख्या ही 40 है। दरअसल भारी मंत्रिमंडल राजकोष पर अनावश्यक भार के कारण जनता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था इसलिए सभी राजनीतिक दल संविधान संशोधन से सहमत दिखे और यह पारित भी हो गया। छग में 68 विधायक जीतने (उपचुनाव में एक बढऩे के बाद 69) के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से मंत्रिमंडल की तय सीमा 15 से 20 प्रतिशत करने का अनुरोध भी किया था पर ऐसा संभव नहीं है। इसीलिए विधायकों को संसदीय सचिव बनाकर किसी तरह समायोजित किया गया है। यह बात और है कि केवल सरकारी बंगला, गाड़ी तथा सुरक्षा कर्मी के दायरे संसदीय सचिव बनने पर विधायकों को मिल गया।
चलते-चलते
गत दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री सांसद दिग्विजय सिंह निज प्रवास पर रायपुर आये।वे पूर्व मुख्यमत्री स्व. अजीत जोगी के पारिवार से भी मिले और संवेदना प्रकट की। श्री सिंह की यह पहल उनके श्रेष्ठ आचरण और भारतीय परम्परा का पोषण करता है। हलांकि जोगी परिवार के साथ उनके सम्बन्धों में भी बदलाव संभव है, जिसका संकेत अमित जोगी ने अपने ट्वीट से दे दिया है।
इधर मरवाही विधानसभा से प्रस्तावित उपचुनाव में अमित जोगी के चुनाव लडने का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि हाईकोर्ट ने नंदकुमार साय और संतकुमार नेताम की जोगी की जाति को लेकर लगाई याचिका खारिज कर दी है। अब जोगी की जाति को लेकर जारी विवाद समाप्त हो गया है। अतः अब देखना शेष है कि जोगी कांग्रेस् की दिशा क्या होगी?
छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता पूर्व केन्द्रीय मत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल के दोनों बहुचर्चित लख्ते जिगर राजेन्द्र तिवारी और सुभाष घुप्पड़ को महत्वपूर्ण निगम/ मंडल में नियुक्त कर भूपेश सरकार ने कांग्रेसियों को एक तगड़ा संकेत दिया है। दोनों ही नेता राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले स्व अर्जुन सिंह के घोर विरोघी रहे हैं और अनेक अवसरों पर उन्हें निज तौर पर अपमानित करने की हद तक से गुजरते रहे है। राजेन्द्र तिवारी को आखिर कम प्रभाव वाला निगम-मंडल क्यों सौंपा गया है? वहीं उनके साथी रह चुके सुभाष धुप्पड़ जरूर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर प्रभावशाली बनकर उभरे हैं ।
छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में निगम – मंडलों में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति वाली सूची का इन्तजार हो रहा है ၊ बताया गया है कि प्रभारी महामंत्री पी एल पुनिया ने बड़ी मेहनत करके सूची तैयार की है और उसकी स्वीकृति के लिए. कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपा गया है। इसके सामने आने के बाद ही अन्दाजा लगाया जा सकेगा कि कांग्रेस की आगे की रणनीति और राजनीति क्या है?

MOST POPULAR

HOT NEWS