City Media - Page 1749 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1749

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विकलांग को ट्राइसिकल व बैशाखी का सौगात मिला।

0

डौंडी :- आदिवासी ब्लाक के एक ग्राम में दोनों पैरों से विकलांग युवक के लिए मुख्यमंत्री का जन्मदिन यादगार बन गया । क्योंकि स्थानीय कांग्रेस जन उनके गांव पहुँच सीएम का जन्मदिन मनाया वही विकलांग को बैशाखी और ट्राइसिकल का सहारा मिला।

डौंडीलोहारा विधानसभा विधायक एवं महिला बाल विकास ,समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेड़िया के प्रतिनिधि पियूष सोनी और डौंडी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखे तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्म दिन मनाया गया। डौंडी ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम तुमङीसूर का 27 वर्षीय युवक जागेश्वर कोमरे पिता रायसिंह दोनों पैरों से विकलांग है। जिसकी सूचना मंत्री अनिला भेड़िया को मिलने पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि पीयूष सोनी व युवा कांग्रेसियों को निर्देशित किया कि ग्राम तुमड़ीसूर पहुँच कर विकलांग जागेश्वर की मदद करें। जिसका परिपालन करते हुए स्थानीय कांग्रेस जन विकलांग जागेश्वर के गाँव घर पहुँचकर उसे ट्राई सायकिल और बैसाखी प्रदान किया गया। यह सौगात पाकर जागेश्वर का चेहरा खिल उठा उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की बधाई देते हुए मंत्री अनिला भेड़िया व मंत्री

प्रतिनिधि पीयूष सोनी का आभार व्यक्त किया। जागेश्वर ने बताया कि वह 12 तक अध्यापन कर आगे की पढ़ाई छोड़ अपने घर मे रह रहा है।जिस पर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने आगे की पढ़ाई व शासन की योजना का लाभ दिलाने का वादा किया। इस मौके पर अतीक कुरैशी , कैलाश राजपूत ,अस्वनी जायसवाल ,शोएब खान ,एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

गुरूर थाना की कार्यवाही शराब के साथ नगदी बरामद आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम

0

बालोद–आज दिनांक 23/08/2020 थाना ग़ुरूर में अपराध क्रमांक 336/20 धारा-34(1) आबकारी एक्ट के आरोपी देवेंद्र कुमार सिन्हा पिता मन्नूलाल सिन्हा उम्र 23 वर्ष निवासी मोखा वार्ड क्रमांक 2 स्कूल पारा थाना गुरूर जिला बालोद छत्तीसगढ़ के कब्जे से 13 पौव्वा 2 अध्धी देसी प्लेन शराब कीमती 1360/- रुपए एवं एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया।

दल्लीराजहरा के उड़िया पारा में पुलिस की दबिश से 5 आरोपी पर जुआ एक्ट के तहत करवाई

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के उड़िया पारा में पुलिस की दबिश से 5 आरोपी पर जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई |

थाना राजहरा, अप क्र 373/20, धारा- 13 जुआ एक्ट

घटना स्थल-उड़िया पारा राजहरा

आरोपी -1.छन्नूलाल पिता अश्रु राम उम्र 50 वर्ष पता वार्ड 23 राजहरा

2.अर्जुन यादव पिता अशोक उम्र 24 वर्ष पता वार्ड 22 राजहरा

3.जोहर लाल पिता स्व.परदेशी राम उम्र 26 वर्ष पता वार्ड 23 राजहरा

4.भोज कुमार पिता भुवन लाल उम्र 40 वर्ष पता वार्ड 23 राजहरा

5.मेषनन्द पिता स्व. परमेश्वर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड 09 राजहरा जप्ती- नगदी रकम 3060 रुपये व 52 पत्ती ताश

हिन्द सेना द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर रक्तदान एवं जनसेवा शिविर का आयोजन संपन्न

0

राष्ट्रीय हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू के निर्दशानुसार युवा ब्रिगेड़ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष हर्ष रामटेके के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के जन्मदिन को जीवनरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया ।संगठन के तमाम पदाधिकारी – कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर रक्तदान कर ,हजारों पौधे रोपे गए तथा जरूरतमंदों को वस्त्र,कंबल,दवा,फल,चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई |
हर्ष रामटेके ने बताया कि हिन्द सेना के रक्तदान करने वाले सिपाही की हर बूंद संवेदनशील एवं माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समर्पित की। रामटेके ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की जनहितैषी कार्यप्रणाली एवं विकास कार्यों ने सिर्फ छत्तीसगढ के लोगों का दिल जीत लिया है,बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोग उनकी नीतियों व कार्यक्रमों के मुरीद हो गए हैं| यही वजह है कि हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्वस्फूर्त होकर बड़ी संख्या में रक्तदान किया एवं समाज में जागृति लाने का संदेश देकर प्रेरीत किया।मंदिरों, मस्जिदों, चर्चो, गुरुद्वारों व अन्य धर्मस्थलों पर जाकर छत्तीसगढ के लाडले सपूत भूपेश बघेल की लंबी आयु के लिए अपने अपने इष्ट से प्रार्थना की।इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए तथा

मरीजों को दवा, फल, बिस्किट, जरूरतमंदों को वस्त्र, कंबल,खाद्यान्न सामग्री आदि का वितरण किया, तत्पश्चात् आम नागरिक को शामिल कर मिल जुलकर बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से संजारी बालोद विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत पाल, जिलाध्यक्ष राजू चौधरी,बालोद नगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार टंडन ,संगठन मंत्री अजय कुमार साहू,महा सचिव विजय हरदेल, जिला सचिव जय प्रकाश ,संगठन मंत्री वेद कुमार ,नितेश, लोकेश वर्मा ,अतुल पटेल ,सुरेंद्र सोरी ,दुखु साहू ,रवि आहूजा ,राजा केलवानी, विक्की गोलानी, अमित केलवानी ,महेंद्र कुर्रे, कपिल दास ,राकेश कौशिक , के साथ हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनपद पंचायत गुरुर में विडीयो कॉन्फ्रेंस द्वारा केक काटकर दिया मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

0

बालोद–आज आदरणीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन जनपद पंचायत गुरुर में विडीयो कॉन्फ्रेंस के जरिये केक काटकर मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे ,जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू ,सभापति एस कलिहारी, नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू ,सरपंच संघ अध्यक्ष लेखक चतुर्वेदी ,वरिष्ठ कांग्रेसी हलधर साहू, गुलाब खत्री ,तामेश्वर साहू उपस्थित रहे।

भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर नगर के बस ड्राइवर कंडक्टर मुंशियो को नपा अध्यक्ष द्वारा अनाज वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा – प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर नगर के बस ड्राइवर कंडक्टर मुंशियो को नगर पालिका अध्यक्ष निधि से राशन किट चावल व शासन के अनाज बैंक से चावल आटा का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के द्वारा किया गया
कोरोना महामारी के चलते बस परिवहन पूरी तरह ठप्प है बस के ड्राइवर कंडक्टर बेरोजगार बैठे हुए है उन्हें राहत पहुचाने हेतू आज राशन सामग्री का वितरण किया गया
इस अवसर पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु आयुर्वेदिक काढ़ा का भी वितरण किया गया
इस अवसर पर प्रमोद तिवारी संतोष पाण्डेय स्वप्निल तिवारी प्रदीप कुमार रामु शर्मा रमेश भगत राज कुमार साहू अनिल कोम्बे जावेद खान आदित्य रामटेके नंद किशोर चौधरीउपस्थित थे |

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस द्वारा कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र , यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में आज महारास्त्र मण्डल भवन में कोरोना महामारी से लड़ने में एहम भूमिका निभाने वाले कोरोना वरियर्स का सम्मान किया ।
कार्यक्रम में मूख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार सुश्री प्रतिमा ठाकरे, नगर पालिका अध्यछ शिबू नायर जी ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्रीमती संगीता नायर , विशेष अतिथि में , एल्डरमैन प्रमोद तिवारी , संतोष पांडेय जी, शहर अध्यछ मनीष सेन जी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में सबसे पहले गणपति की पूजा अर्चना की गई , तत्पश्चात अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसके बाद कोरोना वरियर्स के रूप में पुलिस प्रशासन , शासकीय चिकित्सालय से डॉ. सिंघा जी , सु श्री तहसीलदार महोदया , पत्रकारगण श्री शेखर गुप्ता, वीरेंद्र भारद्वाज व सफाईमित्र तथा लॉकडाउन के वक़्त ज़रूरतमंदों को राशन बांटने के लिए समाजसेवी संस्था राजहरा युथ वेलफेयर एसोसिएशन से सृजित , सौरभ लोढा , प्रणव साहू ,आदित्य चौधरी, एवम समाजसेवी क्रांति जैन जी ,सेवा सरिता के सदस्य, हर परिस्थिति में लोगों को रक्तदान करवाने हेतु DB रक्तदान समूह , सभी को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र , मैडल व मोमेंटो भेंट कर पौधारोपण करने हेतु पौधे दिए गए ।


कार्यक्रम का संचालन परितोष हंसपाल एवम साथियो ने किया कार्यक्रम में
रामु शर्मा जी, पार्षद स्वप्निल तिवारी, जागेश्वर गंधर्व,अनिल कॉम्बे जी, चन्दन ग्वाल , शुभम गुप्ता , अदिभ भगत , सलमान,जावेद,सीद्दार्थ,मृणाल, अमन,अन्य साथी मौजूद रहे ।

25 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई।

0

डौंडी :- बालोद जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर आबकारी वृत्त दल्लीराजहरा प्रभारी एस. आर. भांडेकर मय स्टाफ राजेश कुमार पिता देवप्रसाद गोटे ,जाति- गोंड, उम्र-30 वर्ष, साकिन- टेकापार ,थाना- मंगचुवा, जिला- बालोद से मदिरा टेस्ट पर्चेस पश्चात आरोपी के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर 25 बल्क लीटर अवैध रूप से महुआ निर्मित कच्ची शराब बरामद होने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख एवं 34(2), 59 क, का गैर जमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया एवं जप्त सामग्री को कब्जे आबकारी लिया गया।
इस कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक राजेंद्र ठाकुर, देवप्रसाद पटेल, दिगम्बर बुरा एवं वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहें।

गुरूर थाना चौकी कंवर की कार्यवाही शराब के साथ नगदी बरामद आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम

0

बालोद–आज दिनांक 22/08/2020 गुरुर थाना चौकी-कँवर, में थाना-ग़ुरूर में धारा-34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी वोमेश कुमार साहू पिता तेजेन्द्र कुमार साहू उम्र-22वर्ष सा. डाँडेसरा थाना- ग़ुरूर जिला- बालोद से 20 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल विस्की शराब कुल जुमला- 3600ml कीमती 2400/रुपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

’गोतियाल पुलिस’’निया पुलिस निया नार

0

नारायणपुर पुलिस का अभिनव पहल जागरूकता एवं सजगता की ओर एक कदम

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर | पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री मोहित गर्ग के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयन्त वैष्णव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री अनुज कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर प्रशांत राव आहेर एवं स्टाफ के द्वारा लोगो को जागरूक करनें हेतु अभियान प्रारंभ किया गया है, ’’गोतियाल पुलिस’’ निया पुलिस निया नार। उक्त जागरूकता अभियान के अंतर्गत आम लोगों को ठगी, आन लाईन फ्राड, धोखाधड़ी, लूट, चोरी से बचानें एवं बच्चों तथा महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, यातायात के नियमों का पालन करनें तथा सोशल मीडिया में दुष्प्रचार या झुठी खबरो को फैलानें से बचने हेतु आम अपील की गई है, इस अभियान का प्रारंभ आज दिनांक

23.08.2020 को नारायणपुर साप्ताहिक बाजार बखरूपारा से किया गया। थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर एवं स्टाफ के द्वारा ’’गोतियाल पुलिस’’ का पाम्पलेट बाजार में आये सब्जी, फल, राशन, मनिहारी, चिकन-मटन, बर्तन विक्रेताओं को तथा सामाग्री खरीदी करने वालों को देकर जागरूक किया गया। लोगों में इस अभियान के प्रति खासी रूचि देखनें को मिली और लोगों नें सभी संदेश अपनें घर, पड़ोस,ग्राम व शहर के लोगों में प्रचारित करनें का निश्चय भी किया। ’’गोतियाल पुलिस’’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर पुलिस के द्वारा कोरोना काल में संक्रमण को देखते हुये सामुहिक कार्यक्रम नही करते हुये शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर सबके द्वार पहुचकर लोगों को पाम्पलेट वितरण कर जागरूक किया जायेगा।आज के परिवेश में मोबाईल फोन, सोशल मीडिया, आनलाईन ठगी एवं अन्य माध्यम से ठगी, धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा थाना प्रभारियों को अपनें अपनें क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलानें हेतु निर्देश दिया गया हैं। जो भविष्य में समाज के लोगों के लिये लाभकारी एवं हितकर सिद्ध होगा।
” पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग लोगों को जागरूक एवं सतर्क रखने के उद्देश्य से गोतियाल पुलिस निया पुलिस निया नार कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है ।थाना प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है ।”

MOST POPULAR

HOT NEWS