City Media - Page 66 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 66

फेसबुक पर मिथला समाज को बताया अपराधी, आक्रोश

0
  • समाज के लोगों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत 

जगदलपुर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर मिथिला समाज के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट की गई हैं।इससे समाज में आक्रोश पनप गया है। समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बस्तर जिला मिथिला समाज ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि फेसबुक कमेंट के माध्यम से समाज के विरुद्ध बेहद ही आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की कोशिश एक युवक द्वारा की गई है। अतः युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत वैद्यानिक कार्रवाई की जाए।

आवेदन में बताया गया है कि चंदन यदुवंश नामक फेसबुक यूजर द्वारा फेसबुक कमेंट के माध्यम से मिथिला समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की गई है जो निम्नानुसार है “सबसे पहले तो ये बिहार के झा लोग, ये सब मोदी को परिवार मानते हैं। और ये झा लोगों का काम ही यही 2 नंबर का धंधा करना है। शहर से ऐसे लोगो को भगाओ।” समाज का कहना है कि इस तरह का कमेंट करके इस व्यक्ति द्वारा बिहार तथा मिथिला समाज का अपमान किया गया है। यह टिप्पणी बी. ललिता राव की फेसबुक पोस्ट पर की गई है जिसे समाज के पदाधिकारियों ने देखा जिससे उनकी भावनाओं को आघात पहुंचा है।

आदिवासी ग्रामीणों को बरगला कर राजनीति करना बंद करें विधायक-घासी राम नाग

0
  • विधायक पांच साल सत्ता में रहकर भी रहे मौन अब कर रहे ढोंग – नाग
  • विष्णुदेव की सरकार लाल पानी से प्रभावित ग्रामीणों मुआवजा के लिए बना चुकी है,सरंचना-नाग
  • चेरपाल तक लाल तख्तियों संग विधायक की पदयात्रा , नक्सली सोच का प्रमाण

बीजापुर-अटल सदन (भाजपा कार्यालय) में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि विधायक बीजापुर क्षेत्र में कर रहें सस्ती लोकप्रियता वाली राजनीति, जो प्रभावित गांव है,विधायक विक्रम शाह मंडावी प्रभावित गाँव के ग्रामीणों के साथ पदयात्रा न कर अपनी लॉज बचाने दूसरे गाँव के ग्रामीणों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हैं,बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।

नक्सलियों की विचारधारा पदयात्रा के दौरान विधायक में झलकती नजर आई , रैली के दौरान एक ही सिक्के के दूसरे पहलू नजर आये -घासीराम नाग

आगे नाग ने कहा कि पिछले पाँच साल प्रदेश में कॉंग्रेस की सरकार रही और आप क्षेत्र के विधायक रहे क्या उस समय आपको इन क्षेत्रों की याद नही आई? विधायक जी दोगलापन की राजनीति करना बंद करे और आदिवासियों को भड़काना व बरगलाना बंद करें और विधायक हिरोली से चेरपाल तक लाल तख्तियों के साथ पदयात्रा करना कंही न कंही आपकी और नक्सलियों की विचारधारा आपके में झलक रहा है।

लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने स्पष्ट मंशा और अधोसंरचना तैयार कर ली है,कि जितने भी प्रभावित लोग हैं,और उनकी जितनी भी पूँजी है चाहे बैल,बकरी,गाय या अन्य चीजें हो जो इसमें प्रभावित हुए हो उन्हें हमारी सरकार मुआवजा देगी।

डीपीआर क्षेत्र में ग्रामीणों को विस्थापित वाली खबर झूटी व भृमक है,- नाग.

नाग ने कहा कि डीपीआर क्षेत्र में ग्रामीणों को विस्थापित वाली खबर झूठी और भृमक हैं, हमारी सरकार की ऐसी कोई भी मानसिकता नही है,विधायक दोगलापन की राजनीति करते हैं,और झूठी अफवाहें फैलाते हैं, अगर ऐसी कोई विस्थापित वाली बात होगी तो ग्रामीण एक डेलिगेशन बना के सरकार के सामने अपनी बात रखें.

मैं भाजपा जिलाध्यक्ष होने के नाते मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूं,किसी की बहकावे में न आये धैर्य और सचेत रहें,आपकी हर समस्या का समाधान आने वाले समय पर हमारी सरकार करेगी।

बागेश्वर धाम में इंजीनियर आशुतोष माथुर का होगा सम्मान

0
  • पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हाथों होंगे सम्मानित 

दल्लीराजहरा नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, ठेकेदार इंजीनियर आशुतोष माथुर का विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सम्मान किया जाएगा।

सिविल इंजीनियर आशुतोष माथुर दल्ली राजहरा के प्रतिष्ठित माथुर परिवार के कुलदीपक हैं। उनके पिता स्व. श्रीराम माथुर भी सिविल इंजीनियर थे, जबकि माताजी शिरोमणि माथुऱ देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों और कवियों की सूची में शुमार हैं। श्रीमती देश के कई बड़े मंचों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर चुकी हैं। वहीं स्वयं आशुतोष माथुर भी समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा पत्रकारिता में भी वे सेवाएं देते रहते हैं। माथुर परिवार में पूरी तरह शैक्षणिक और आध्यात्मिक माहौल है। बाबा बागेश्वर सरकार की ओर से आशुतोष माथुर को सम्मानित किए जाने की सूचना आई। इसके बाद माथुर सड़क मार्ग से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि स्वयं विश्व विख्यात संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा आशुतोष माथुर को सम्मानित किया जाएगा।  माथुर ने कहा- बालाजी हनुमान के उपासक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण के हाथों सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात और मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। लग रहा है साक्षात भगवान हनुमान ने मुझे वरदान दे दिया है।

सुशासन पर पानी फेर रहा है पानी वाला विभाग पीएचई

0
  • जल जीवन मिशन के कार्य में चल रहा है भ्रष्टाचार
  • ठेकेदार करा रहा है घटिया कार्य, अधिकारी नींद में

अर्जुन झा-

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर पानी उपलब्ध कराने वाला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बकावंड विकासखंड में पानी फेर रहा है। यहां जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की खुलकर अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार रकम बचाने के लिए स्तरहीन सामग्री का उपयोग कर रहे हैं और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। कार्यों को देखने की फुरसत अफसरों को नहीं है। सारा खेल मिलीभगत से चल रहा है।

 

कई घातक बीमारियों की जड़ पानी है। ज्यादातर अशुद्ध पानी पीने से लोग बीमार होते हैं। इस बात को ध्यान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू किया है, ताकि गांवों के अंतिम घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंच सके। इसी तरह राज्य सरकार भी नल जल योजना चला रही है।इन दोनों योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की है, मगर यह विभाग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से नहीं निभा रहा है। ठेकेदारों को भ्रष्टाचार करने और संबंधित कार्यों में गुणवत्ता को ताक पर रख देने की खुली छूट दे दी गई है। बकावंड विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और अभी भी किया जा रहा है।अधिकारी की मिलीभगत से काम के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। ताजा मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार से सामने आया है, जहां जल जीवन मिशन नल जल योजना के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नल स्टैंड पोस्ट और प्लेटफार्म बनाने के कार्य में संबंधित पीएचई अधिकारी और ठेकेदार मिलकर घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में जब ठेकेदार से पूछा गया, तो ठेकेदार ने कहा कि हमें सिर्फ दो बोरी सीमेंट का उपयोग करके बनाने कहा गया है। ग्रामीण मोहन भतरा, बलराम गोड़, लखमू आदि ने बताया कि ओड़िशा से मजदूर लाकर यहां काम कराया जा रहा है।

 

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में बस्तर का बेटा शहीद

0

बस्तर मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम बालेंगा ओगायगुड़ा निवासी जवान रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गए। वह असम राइफल्स में राइफल मैन के पद पर तैनात थे और अपने पीछे तीन मासूम बेटियां और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गए हैं।

रंजीत सिंह कश्यप ने हमेशा से ही देश की सेवा करने का सपना देखा था। वह असम राइफल्स में भर्ती हुए और अपनी ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की। पिछले महीने ही वह छुट्टी पर अपने गांव आए थे और करीब एक माह तक अपने परिजनों के साथ रहे। वापस ड्यूटी पर लौटने से पहले उन्होंने अपने साथियों से कहा था कि सेवा के तीन साल शेष हैं, इसके बाद रिटायर होकर गांव लौटेगा और अपने माता-पिता का सहारा बनेगा।

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बिष्णुपुर जिले के नांबोल सबल लीकाई इलाके में उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया। इस हमले में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और राइफल मैन रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

शहीद जवान की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर के आंगन में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता-पिता का सहारा छिन गया और तीन मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव के लोग शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं।

शहीद जवान रंजीत सिंह कश्यप को उनकी बहादुरी और देशभक्ति के लिए याद किया जाएगा। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के लिए उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा।

गांवों में रात के समय भी फैलता है शिक्षा का उजियारा

0
  • ग्रामीण युवा चला रहे हैं सायं कालीन कक्षाएं
  • बीईओ भारती देवांगन ने लिया कक्षाओं का जायजा

जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने बस्तर ब्लाक के विभिन्न संकुलों में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मांदलापाल संकुल के मारीपारा की संध्याकालीन कक्षा में पहुंचकर स्वयंसेवक दुतिका कश्यप और बच्चों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मांदलापाल में स्वयंसेवक उषावती कश्यप के घर में संचालित कक्षा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और स्वयंसेवी शिक्षक से संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने मांदलापाल में पदस्थ शिक्षक राजेश देवांगन एवं तेजन सिंह ठाकुर द्वारा संचालित कक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की और कहा कि वे बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बाउंड्री तक सीमित न रहे शिक्षा: देवांगन

खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती देवांगन ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी से इसे बाउंड्री के बाहर भी प्रसारित करना जरूरी है। सायंकालीन कक्षाओं में स्वयंसेवकों का योगदान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और शिक्षक मिलकर काम करते हैं, तो बच्चों के भविष्य को नई दिशा और उजाला मिलता है।

संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन आश्रम शालाओं तथा चिन्हित पारा मोहल्लों में किया जा रहा है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में कमी न हो और बच्चों की शैक्षिक प्रगति निरंतर बनी रहे।

चमिया, देवड़ा भी पहुंचीं

इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने कन्या आश्रम चमिया और कन्या आश्रम देवड़ा में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का भी अवलोकन किया और छात्राओं की पढ़ाई के प्रति उत्साह और लगन देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रभारी आश्रम अधीक्षिका, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहनीय और प्रशंसनीय बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन के साथ संकुल समन्वयक देवेंद्र सोनी भी थे।

बेहतर बोनस के लिए खदान कर्मचारियों ने किया प्रर्दशन और सेल चेयरमैन को भेजा ज्ञापन

0

सेल कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर कल होने वाली NJCS बैठक के पूर्व आज दिनांक 19/09/2025 को स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर सेल की सभी इकाइयों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुराने बोनस फार्मूला को रद्द करने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई।
इसी क्रम में लौह अयस्क खान समूह राजहरा में भी सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मचारियों ने माइंस आफिस गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रबंधन की शोषणकारी, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि बेहतर उत्पादन व उत्पादकता के बावजूद सेल कर्मचारियों को वाजिब बोनस नहीं मिल पा रहा है। सेल कर्मचारियों को बाजिब बोनस से वंचित रखने के लिए सेल प्रबंधन फूट डालो की नीति अपना रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
यूनियन के सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि सेल NJCS में कभी भी बहुमत की परंपरा नहीं रही है लेकिन पिछले वेतन समझौता के समय से प्रबंधन ने बहुमत की नीति अपनाकर NJCS के प्रावधानों का खुला उलंघन किया है। इसलिए बहुमत के आधार पर बनाया गया बोनस फार्मूला पूरी तरह अवैधानिक है।जिसके लिए बहुमत के आधार को स्वीकार करने वाली यूनियनें भी दोषी है। इसलिए इस बार सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की बहुत कम संख्या होने के बावजूद सेल के उत्पादन व उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।जिसमें कर्मचारियों के मेहनत की झलक साफ दिखाई देती है। लेकिन सेल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी नीति व शोषणकारी रवैया के कारण कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं, व लाभ मे निरंतर कटौती हो रही है।सेल के इस रवैया के खिलाफ हमें कमर कस कर तैयार रहना चाहिए और इस बार यदि बोनस के मुद्दे पर प्रबंधन का रवैया नकारात्मक रहा तो सभी यूनियनों को एक साथ हडताल पर जाना ही प्रबंधन के लिये उचित जवाब होगा।
यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से सेल प्रबंधन की नीति दिल्ली से लेकर दल्ली तक एक जैसी है।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी खदान प्रबंधन का रवैया भी पूरी तरह नकारात्मक है। अस्पताल, टाउनशिप व खदान के ठेका मजदूरों की बद्तर स्थिति में सुधार के लिए किए गये आन्दोलनों के बाद प्रबंधन द्वारा किए गये सभी वादे खोखले साबित हुए हैं।इसलिए खदान प्रबंधन की उदासीनता के खिलाफ भी जल्द ही कामबंद हडताल की आवश्यकता है।और हम उसके लिए तैयार हैं।
सेल कर्मचारियों को सम्मानजनक बोनस देने के लिए प्रबंधन को कल की बैठक में सबसे पहले पुराने एवं घटिया बोनस का फार्मूला रद्द करना होगा तभी स्वस्थ वातावरण में चर्चा आगे बढ. पायेगी । प्रदर्शन पश्चात सेल चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा गया।

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में सवारी बस पलटी

0

बिगब्रेकिंग कलरात्रि लगभग 1:30 बजे के आसपास शिकारी टोला के पास पायल कंपनी की सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी बस क्रमांक सीजी 07 सी.जे 6003 रायपुर से बीजापुर जा रही थी घटना कुसुमकसा से 2 किलोमीटर की दूरी में शिकारीटोला मोड़ पर हुई घटना के समय बस पर 30 से 32 लोग सवार थे जिनमें से 19 लोगों को मामूली चोट आई जिन्हें दल्ली राजहरा के शहीद अस्पताल ले जा कर प्राथमिक उपचार कराया गया दो लोगों को गंभीर चोट आना बताया जा रहा है जिसमें से एक सवारी डॉ मेहुल सुराणा उम्र लगभग 32 वर्ष के हाथ में चोट ज्यादा आई है बताया जा रहा है l

इसके बाद उन्हें रायपुर भेज दिया गया है सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के थोड़ी देर पहले बस रुकी थी उसके पश्चात कुछ देर चलने के बाद तेज गति होने के कारण शिकारी टोला मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई घटना में पायल बस से ड्राइवर एवं कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय शहीद अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना होने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है,मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई कर रही थी।

बस्तर युवा कांग्रेस ने की पंचायत सचिव भर्ती में पारदर्शिता एवं स्थानीय भर्ती की मांग

0

जगदलपुर बस्तर युवा कांग्रेस ने पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और बस्तर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुख्य मांगें:

पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में 100% पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, बस्तर के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता मिले।

भर्ती प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं पर रोकथाम हेतु स्वतंत्र निगरानी समिति गठित की जाए।

बस्तर क्षेत्र के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के स्थानीय युवाओं को नियमों के अनुरूप अवसर मिले।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप का आरोप है कि भाजपा सरकार बस्तर में स्थानीय भर्ती न कर बाहरी लोगों को अवसर दे रही है, जिससे बस्तर के बेरोजगार युवा अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने चुनावी घोषणा में कहा था कि बस्तर और सरगुजा संभाग में सरकार बनते ही स्थानीय भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है।

भाजपा सरकार पर आरोप है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं दिए जा रहे, बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है और सरकार अपने वादों से मुकर रही है।

बस्तर के युवाओं की स्थिति

बस्तर के युवा मैदानी क्षेत्रों के युवाओं के मुकाबले में कमजोर हैं और उनका आर्थिक और शैक्षणिक स्तर भी कमजोर है। इसलिए, 100% भर्ती में बस्तर में स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे बस्तर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे अपने भविष्य को सुधार सकेंगे।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय हुआ, तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हेमंत कश्यप के साथ विजय भारती, कमल, शैलेश, रूपचंद बघेल, मितान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस द्वारा विगत 07 दिवस से अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 647 वाहन चालकों पर किया गया 1,53,400रू. की कार्यवाही

0

 

  • विगत 07 दिनों में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, न्यायालय द्वारा 40,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
  • 20 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया।
  • यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की लगातार की जा रही अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय द्वारा 04 शराबी वाहन चालको को 10,000-10,000रू. कुल 40,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 41 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 20,500रू. की कार्यवाही किया गया है। विगत दिनों शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 20 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को भेजकर वाहन चालकों का लायेंसस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

MOST POPULAR

HOT NEWS