City Media - Page 935 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 935

मानसिक रोगी के परिजनों ने बालोद पुलिस का किया अभार व्यक्त

0

दिनांक 02.12.2022 बालोद पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए मानसिक रोगी को उचित ईलाज हेतु पहुंचाया गया अस्पताल। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवरी एवं चौकी प्रभारी पिनकापार के नेतृत्व में ग्राम कोलियारा निवासी मानसिक रोगी जो विगत 25-30 साल दिमागी हालात ठीक नहीें होने के कारण गावं के आसपास घुमता था, राहगीरों से मारपीट गाली गलौच करता था।

उनके परिजनों के द्वारा सूूचना देने एवं उसके निषुल्क ईलाज कराने के लिए आवेदन प्राप्त होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए पिनकापार देवरी पुलिस द्वारा मानसिक रोगी के घर जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति दिमागी हालात ठीक नहीं होना पाया जिसका ईलाज परिजनों द्वारा ग्रामीण स्तर में करवाया जा रहा था किन्तु स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। बालोद पुलिस द्वारा मानवता का परिचय देते हुए उसके परिजनों के सहयोग से त्वरित कार्यवाही कर माननीय न्यायालय से निर्देष प्राप्त कर उक्त मानसिक रोगी को जिला चिकित्सालय बालोद के सिविल सर्जन से सामंजस्य स्थापित कर 108 एंबुलेस से दिनांक 01.12.2022 को सेन्दरी मेंटल हॉस्पिटल बिलासपुर उचित ईलाज हेतु भेजा गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बालोद पुलिस के त्वरित सहयोग एवं उचित ईलाज मिलने से परिजनों ने बालोद पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्य में चौकी प्रभारी सउनि नन्द कुमार साहू, प्र.आर. क्र.49 टिकेन्द्र शर्मा, आर. क्रं. 303 अवतार महिलांगे आर. क्रं. 1712 मनोज निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

दल्लीराजहरा नगर में शांतिभंग होने की अंदेशा पर 05 आरोपियों को गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा दिनांक 02.12.2022 को थाना राजहरा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेंन्द्र यादव के निर्देश पर अतिरिका पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक दीणा यादव एव स्टाफ के द्वारा थाना राजहरा क्षेत्र में सपन पेट्रोलिंग करते हुए क्षेत्र में अपराधी एवं गुण्डा तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा उन पर अंकुश लगाने के लिए थाना राजहरा क्षेत्र में लोक शांति भंग करने की प्रयत्त संभावना पर

आरोपीगण 01. विनय देवगन पिता जीवन देवागन उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड क्र. 22 जेठी आफिस के पीछे राजहरा 02. अंकित यादव पिता होरी लाल यादव उम्र 19 वर्ष सा. वार्ड क्रमांक 24 राधाकृष्ण मंदिर के पास राजहरा 03. नीरज मंडावी पिता लखन लाल मंडावी उम्र 25 वर्ष सा. वार्ड क्र. 24 शिव मंदर के पास राजहरा 04. शैलेष सिन्हा पिता पवन सिन्हा उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड क्र. 05 संतोषी मंदिर के पास रामनगर दुर्ग जिला दुर्ग 05. रोशन ग्वाल पिता स्वं. देवगन प्रसाद उम्र 33 वर्ष सा. वार्ड क्र. 02 गणेश चौक पंडरवल्ली राजहरा के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 151/107,116 (3) जाफौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर अनावेदक को गिरफ्तार कर श्रीमान एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपीगण01. विनय देवगन पिता जीवन देवागन उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड क्र. 22 जेठी आफिस के पीछे राजहरा 02. अंकित यादव पिता होरी लाल यादव उम्र 19 वर्ष सा. वार्ड क्रंग. 24 राधाकृष्ण मंदिर के पास राजहरा 03. नीरज मंडावी पिता लखन लाल मंडावी उम्र 25 वर्ष सा. वार्ड क्र. 24 शिद मंदर के पास राजहरा 04. शैलेष सिन्हा पिता पवन सिन्हा उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड क्र. 05 संतोषी मंरि के पास रामनगर जिला दुर्ग 05. रोशन गवल पिता स्वं. देवगन प्रसाद उम्र 33 वर्ष सा. वार्ड क्र. 02 गणेश चौक पंडरवल्ली राजहरा

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

21 वाहन चालकों पर 7400 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही

0
  • बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने चलाया गया विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान
  • (रंगीन) ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर किया गया कार्यवाही
  • आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की किया गया अपील

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा जिले में विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदेश्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है। दिनांक 02.12.2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 21 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 7400 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

ब्लैक फिल्म लगाकार वाहन चालन करने वाले चालकों पर त्वरित कार्यवाही कर मौके पर ब्लैक फिल्म हटाकार नियमानुसर फाईन किया गया साथ ही हिदायत दिया की ब्लैक फिल्म लगाकर वाहल न चलाए। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष देकर यातायात संकेतो के बारे में बताया गया साथ ही ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन नहीं चलाने की समझाईष दिया गया। समझाईष के साथ-साथ लापरवाह वाहन चालको जैसे तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवष्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेषा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है। यातायात पुलिस आपकी सहायता के लिए है उन्हे वाहन चेकिंग के दौरान सहयोग प्रदान करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत आई.टी.आई. धनोरा के छात्र-छात्राओं को थाना गुरुर पुलिस द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी।

0
  • अभिव्यक्ति एप इंस्टालेशन शिकायत दर्ज करने यूजर गाइडेंस की जानकारी साझा की गई।
  • महिला एवं बाल अपराध संरक्षण अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई।

आज दिनांक 02.12.2022 को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में निरीक्षक भानु प्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर नेतृत्व में गुरूर थाना टीम द्वारा आई.टी.आई. धनोरा थाना गुरुर के छात्र-छात्राओं को हमर बेटी-हमर मान व अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया । पुलिस के इस अभियान से खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ पुलिस की सतत मौजूदगी भी देखी जा रही है।

थाना गुरुर पुलिस के द्वारा हमर बेटी-हमर मान के तहत महिलाओं को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया किया गया तो वहीं अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार-प्रसार एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लेकर छात्रों में खासा उत्साह रहा, साइबर क्राईम के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक भानुप्रताप साव म. प्र.आर. नर्मदा कोठारी, म.आर. महेश्वरी उइके, पूर्णिमा ठाकुर, सुमन दशहरे एवं समस्त शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अभिव्यक्ति एप इंस्टालेशन शिकायत दर्ज करने यूजर गाइडेंस की जानकारी साझा की गई

0
  • हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत एन.एस.एस.कैंप पिकरीपार में छात्र-छात्राओं को थाना गुरुर पुलिस द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी
  • महिला एवं बाल अपराध संरक्षण अधिकार अधिनियम व पाॕक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी साझा की गई।

आज दिनांक 02.12.2022 को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डीएसपी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में निरीक्षक भानु प्रताप साव थाना प्रभारी गुरूर नेतृत्व में गुरूर थाना टीम द्वारा एन.एस.एस. कैंप पिकरीपार में छात्र-छात्राओं को हमर बेटी-हमर मान व अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया ।

थाना गुरुर पुलिस के द्वारा हमर बेटी-हमर मान के तहत महिलाओं को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया किया गया तो वहीं अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार-प्रसार एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लेकर छात्रों में खासा उत्साह रहा, थाना प्रभारी गुरुर द्वारा पाॕक्सो एक्ट की जानकारी के साथ साइबर क्राईम के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक भानुप्रताप साव म. सउनि धरम भूआर्य, प्र.आर. नर्मदा कोठारी, म.आर. महेश्वरी उइके, पूर्णिमा ठाकुर, सुमन दशहरे एवं एन.एस.एस.कैंप पिकरीपार में शिक्षकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छुई खदान धंसने से छः लोगों की मौत

0
  • पांच शव निकाले गए, दो जीवित निकाले गए लोगों में से एक की अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु
  • मृतकों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल
  • जगदलपुर के मालगांव के पास छुई मिट्टी की खदान में हुआ हादसा

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मालगांव के पास गुरुवार को दोपहर छुई मिट्टी की खदान धंस जाने से 6 ग्रामीणों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। खदान से पांच शव निकाले गए। वहीं एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। जबकि एक घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है। सभी मृतक मालगांव के रहने वाले थे। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई। मालगांव के सरपंच बलराम बघेल के बड़े भाई रामेश्वर बघेल की भी मृत्यु हुई है, जबकि उनकी भाभी घायल है। मौके पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई थीं। गुरुवार को दोपहर 1 बजे यह हादसा हुआ। मालगांव के पास स्थित छुई मिट्टी खदान से छुई निकालने आठ लोग पहुंचे थे।

खदान काफी गहरी है। लोग अंदर उतरकर छुई निकाल रहे थे, तभी खदान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में सभी आठ लोग दब गए। खदान से कुछ दूर स्थित लोगों ने मालगांव के प्रमुखों को दुर्घटना की जानकारी दी। पंच सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को भेजी। जिला मुख्यालय जगदलपुर से कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी, सीएसपी विकास कुमार तत्काल बचाव दल के साथ तथा एसडीआरएफ की टीम जरुरी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गए। बचाव दल अपने साथ जेसीबी मशीन भी लेकर पहुंचा था, जिसकी मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। खदान से एक एक कर पांच लाशें निकाली गईं। मलबे से निकाले गए दो लोगों की सांसें चल रही थीं। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं 12 साल की घायल बच्ची का उपचार किया जा रहा है। जगदलपुर सिटी कोतवाली टीआई एमन साहू, बोधघाट टीआई लालजी प्रसाद सिन्हा, नगरनार टीआई नाग व परपा थाना टीआई धनंजय सिन्हा राहत एवं बचाव दल के साथ खदान में फंसे लोगों को निकालने में मदद करते रहे शाम 4.30 बजे तक खदान से सारा मलबा निकाल लिया गया। खदान के पास जमा लोगों की सांसें इस अंदेशे थमी हुई थीं कि और किसी का शव न निकल जाए। जब राहत एवं बचाव का काम पूरा हो गया, तब कहीं जाकर लोगों को चैन मिला।
एक ही परिवार के दो की मौत
इस भीषण खदान दुर्घटना में मृत सात लोगों में पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। एक ही परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई है। दोनों महिलाएं देवरानी जेठानी थीं। उनके नाम दशमती व कमली है।मृतकों में दशमती पति दिलेश्वर नाग (40 वर्ष ), कमली पति बंशीधर नाग (30 वर्ष ), शांति पति हरि धुरवा (42), कुमारी बाई पति ईश्वर धुरवा (28), रामेश्वर पिता तुलसी राम धुरवा ( 48) एवं सैयलो पति कमलसाय 30 वर्ष ) शामिल हैं। घायल महिला मनमती पति रामेश्वर धुरवा 46 वर्ष और 12 वर्षीय बालिका पूर्णिमा पिता बंशीधर नाग को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं मृतक रामेश्वर मालगांव के सरपंच बलराम बघेल का बड़ा भाई था। रामेश्वर की पत्नी मनमती घायल है।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मालगांव के खदान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए छह लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना जताई है| बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 – 4 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा करते हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

घर में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाला आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • आरोपी के पास से 2564 ग्राम गांजा कीमती करीबन 25000 रूपये को जप्त
  • किया गया

जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, गांजा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.12.2022 को मुखबीर से सूचना मिलने पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 02 राजहरा में आरोपी किशन बहादुर पिता स्व. राजकुमार नेपाली उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 02 दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के घर तलाशी करने उसके घर बाड़ी में एक बजारू थैला मे एवं छोटे-छोटे केरी बैग मे रखे कुल मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 2564 ग्राम, कीमती करीबन 25000 रूपये को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी किशन बहादुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक ईश्वर चन्द्राकर, आरक्षक संजय चेलक, भुनेश्वर यादव, धर्मेन्द्र सेन, हेमन्त सलामें की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महापौर व उनकी टीम सहित निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली ने पूरे देश मे दूसरा स्थान प्राप्त कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ को किया गौरान्वित – अनवर खान

0

  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए जा रहे इन्हीं नवाचारों के कारण जगदलपुर नगर निगम को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ जो बस्तरवासियों के लिए खुशीभरा पल
  • भारत सरकार ने नगर निगम जगदलपुर को पुरे देश मे उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जो शहर के लिए फक्र की बात
  • महामंत्री अनवर खान ने महापौर व उनकी पूरी टीम सहित निगम परिवार को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अपेक्षा व्यक्त कर कहा कि गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना अवश्य साकार होगी

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान ने बताया कि नगर निगम को भारतीय उद्योग परिसंघ सीआईआई द्वारा ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया।विगत बुधवार 30 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अनूप सूद, मिनिस्टर ऑफ काउंसलर एवं डिप्टी हेड मिशन नार्वे दूतावास सुश्री मार्टिन आमदल बाथिम और भारतीय उद्योग परिसंघ के चेयरमैन पी.पलानी अप्पन ने महापौर श्रीमती सफीरा साहू व आयुक्त दिनेश कुमार नाग को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खान ने बताया कि उल्लेखनीय है कि उद्योग द्वारा अपनी गतिविधियों से उत्पन्न कचरे का प्रबंधन डिजाइनिंग,न्यूनतम अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उत्पाद तैयार करना, म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट का प्रबंधन,प्लास्टिक और पैकेजिंग और ई-कचरे का प्रबंधन, निरंतरता के लिए स्टार्ट-अप द्वारा अभिनव समाधान,अपशिष्ट प्रबंधन, और शहरी स्थानीय निकायों द्वारा एमएसडब्ल्यू प्रबंधन की उत्कृष्टता के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा पुरस्कार दिए गए। श्री खान ने बताया कि जगदलपुर को कचरा मुक्त करने के लिए नगर निगम द्वारा प्लास्टिक लाओ थैला पाओ, आमचो सुंदर गार्डन, मेरा वार्ड सुंदर वार्ड, दलपत सागर दीपोत्सव के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार, प्लास्टिक वेंडिंग की स्थापना, डोर टू डोर कचरा संग्रहण को डिजिटल करने का कार्य किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन के लिए किए जा रहे इन्हीं नवाचारों के कारण जगदलपुर नगर निगम को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। जिसके लिए खान ने महापौर व उनकी पूरी टीम सहित निगम परिवार को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और पूर्ण विश्वास के साथ अपेक्षा जताई कि गढ़बो नवा जगदलपुर की परिकल्पना अवश्य साकार होगी।

माहरु को मिला कांग्रेस से वफादारी का ईनाम

0

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर लैंम्प्स में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने तितिरगांव निवासी माहरु कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह उनके ईमानदारी का ईनाम है जोकि कांग्रेस पार्टी के लिए उन्होंने सब कुछ समर्पित किया है। भारतीय जनता पार्टी शासनकाल में जब कांग्रेस समर्थित सरपंचों पर दवाब डाला जाता रहा ,उस दौरान भी माहरु कश्यप ने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। सर्वविदित है कि जब वर्तमान प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जब लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बने थे,तब कई सरपंचों और नेताओं को ड्रा धमाकर भाजपा में प्रवेश करवाया गया किन्तु माहरु कश्यप ने उसका विरोध किया। सरपंच रहकर माहरू कश्यप व उनकी पत्नी खिरमनी कश्यप ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया , अभी वर्तमान में जो नियुक्ति मिली ऐसे लोग ही वास्तविक पात्र हैं। नव नियुक्त लैम्पस अध्यक्ष महारु कश्यप ने इतने बड़े सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित नेताओं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचंद जैन, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा , जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम सहित क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति के लिए श्रेय दिया है कश्यप का कहना है कि किसानों को संगठित कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता है।

छात्रा से मारपीट और गाली गलौज, शिक्षक पर गिरी गाज

0

बीजापुर / भैरमगढ़ छात्रा से गाली गलौज और मारपीट करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर ने मरखना और गालीबाज शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित शिक्षक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भैरमगढ़ में अटैच किया गया है।मामला भैरमगढ़ विकासखंड की एलबी शासकीय माध्यमिक शाला मिनगापाल का है। इस शाला के शिक्षक शेखर देवांगन ने शाला की ही एक छात्रा से बेवजह गालीगलौज और मारपीट की थी। छात्रा ने घर जाकर अपने पालकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पालकों और अन्य ग्रामीणों ने स्कूल जाकर आपत्ति दर्ज कराई और शिक्षक के कृत्य का भारी विरोध किया। मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी भैरमगढ़ एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर से की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच कराई, तो शिक्षक के कृत्य की पुष्टि हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षक शेखर देवांगन पर कार्रवाई की सिफारिश करते हुए संयुक्त संचालक को पत्र भेजा था। संयुक्त संचालक ने शिक्षक श्री देवांगन के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत करार देते उन्हें निलंबित करते हुए विकासखंड शिक्षा कार्यालय भैरमगढ़ में अटैच कर दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS