जगदलपुर 24 फरवरी 2022 – डाक बचत योजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए भारतीय डाकघर जगदलपुर द्वारा 24 फरवरी 2022 को ग्राम करीतगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल में डाक विभाग के एसडीआईपी षिवम तिवारी व डाक निदेषक रामगोेविंद पांडे तथा संयोजक हेमंत पांडे की उपस्थिति में डाक जीवन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आसना व बकावंड के उप डाकघरों के समस्त ग्रामीण डाकसेवक उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीआईपी षिवम तिवारी ने जानकारी दी कि जानकारी के अभाव में कई बार लोग डाकघर के अधिकांश योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसलिए समय-समय पर डाकमेला का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाती है ताकि लोग जागरूक होकर योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर डाक विभाग के सभी योजनाएं बचत शााखा, आवर्ती जमा, सावधि जमा, सुकन्या समृद्धि योजना, भविष्य निधि खाता के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके साथ ही ईश्रम कार्ड, आधार कार्ड अपडेषन आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। ताकि लोग जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ ले सकें। ग्राम करीतगाव में आयोजित डाकजीवन मेले मंे प्राचार्य लुप्तेष्वर आचार्य, प्रधान अध्यापक भुवनेष्वर पानीग्राही, खोलेष्वर पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार डाक उप संभाग बस्तर में भी आरपीएचआई कैम्प आयोजित किया गया जिसमें 1 करोड़ 29 लाख 30 हजार रूपए का व्यवसाय प्राप्त किया गया। जिसमें प्रीमियम 92 हजार 450 रूपए, पालिसी के 75, सबएसी के 44, आरडीएसी के 39, एसएसए के 82, टीडीएसी के 5 प्रकरण शामिल हैं।
तहसीलदार व वकीलों का विवाद सड़क पर आई कामबंद हड़ताल, हजारों पक्षकार प्रभावित
जगदलपुर। रायगढ़ में तहसीलदार व वकीलों के मध्य हुए विवाद में तहसीलदार पर कार्यवाही की गई किंतु फिर भी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बस्तर जिले के अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय काम बंद हड़ताल कर अपनी ध्यान सरकार की ओर आकर्षित कराने की कोशिश की। वहीं एक दिवसीय हड़ताल की वजह से कई महत्वपूर्ण कार्य राजस्व व जिला न्यायालय में नहीं हुए।
बस्तर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले सुबह से ही न्यायालय परिसर के भीतर तंबू गाड़ कर अधिवक्ताओं ने धरना दिया तदोपरांत रैली की शक्ल में अधिवक्ताओं ने प्रमुख चौक चौराहों से होतेहु कोतवाली थाना परिसर पहुंचे और वहां उपस्थित अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने एक सूर में कहा कि वकीलों के साथ मारपीट में शामिल सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और जो झूठे प्रकरण वकीलों पर दर्ज हुए हैं उसकी वापसी हो। दूसरी तरफ वकीलों के राजस्व व जिला न्यायालय में काम काज ठप्प करने का बड़ा असर हुआ।आज न्यायालयीन कार्य के भटकते हुए देखा गया।
गोपाल सिम्हा की निधन पर लेखकों ने दी श्रद्धांजलि
जगदलपुर।शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, स्थानीय लोक संस्कृति के ज्ञाता और अध्येता, कवि और समीक्षक तथा प्रगतिशील लेखक संघ, जगदलपुर के वरिष्ठ सदस्य दिवंगत गोपाल सिम्हा की स्मृति में एक शोकसभा नयापारा के पत्रकार भवन में प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा रखी गई। आरंभ में गोपाल सिम्हा के तस्वीर पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर उनके स्मरण में एक मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा की शुरुआत में अपने विचार रखते हुए जगदीश चंद्र दास ने गोपाल सिम्हा को बहुआयामी व्यक्तित्व का बताया जो साहित्य की प्रायः हर विधा में दखल रखने वाले, समीक्षक, पत्रकार और लोक संस्कृति का ज्ञाता और अध्येता थे। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
मदन आचार्य ने अपने संस्मरण में कहा कि चालीस – पैंतालीस वर्षों पूर्व से ही गोपाल सिम्हा जगदलपुर के साहित्य संस्था उद्गम साहित्य समिति और प्रगतिशील लेखक संघ के सक्रिय सदस्य थे और यथासम्भव प्रत्येक गोष्ठी में शामिल रहते थे। अपने आत्मीय,पारिवारिक सम्बन्धों का ज़िक्र भी मदन आचार्य ने किया।
नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी और आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक एम. ए. रहीम ने दिवंगत गोपाल सिम्हा के व्यक्तित्व को, लोक संस्कृति के क्षेत्र में उनके ज्ञान के कद को मीनार की तरह ऊँचा कहा। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा के परिष्कृत रूप के वे ज्ञाता थे। उर्दू भाषा पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी। भतरी के श्रृंगार गीतों पर गोपाल सिम्हा ने विशेष काम किया है। बस्तर के क्रांतिकारियों पर भी उन्होंने लिखा है।
उर्मिला आचार्य ने गोपाल सिम्हा के समग्र व्यक्तित्व की चर्चा की और कहा कि गोपाल सिम्हा ओड़िया भाषा के साहित्य की भी पूरी जानकारी रखते थे।
योगेंद्र मोतीवाला ने गोपाल सिम्हा को साहित्य और इतिहास की जानकारी रखने वाला उद्भट विद्वान बताया।
योगेंद्र राठौर ने गोपाल सिम्हा को तेवर और ताप का कवि कहा।
इस शोकसभा में हरीश साहू, प्रकाश चंद्र जोशी और सुनील श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
बीडीएफ, खुशबु का खोवा और दूध अमानक, जनता की सेहत से कर रहे थे सालों से खिलवाड़
इन दुग्ध व्यापारियों को मिली अपील के लिए एक माह की मोहलत
जगदलपुर – जिले की जनता और बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करते हुए शहर में धड़ल्ले से बीडीएफ और खुशबु डेयरी फार्म द्वारा विगत कई वर्षों से खोवा, दूध बेचा जा रहा था. इनके दूध और खोवा की विगत वर्ष सैंपल लिए जाने के बाद रायपुर से रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें इन खाद्य पदार्थों को अमानक पाया गया है. जिले के विभिन्न इलाकों में अपने दुकान खोलने वाले बकावंड के बस्तर डेयरी फार्म सहित अन्य पर प्रशासन अब नकेल कसने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा जैन स्वीट्स का रसगुल्ला भी अमानक करार दिया गया है.

ताज्जुब की बात तो यह है कि विगत वर्ष 29 और 30 अगस्त को लिए गए 24 सैंपलों की रिपोर्ट अब आई है. इस रिपोर्ट में 4 जगहों के सैंपल अमानक मिले हैं. इतने समय में न जाने शहर के कितने बच्चे और अन्य लोग इनके खाद्य पदार्थ खा चुके है और अब तक खरीद भी रहे हैं. मिलावटी पदार्थ होने के चलते जनता की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है.
सूत्र बताते हैं कि इन दुग्ध पदार्थ के विक्रेताओं द्वारा शासन को भी गलत जानकारी दी जाती है. अमूमन 30-40 गाय या भैंस रखने वाले ये व्यापारी सरकार को अधिक होने की जानकारी देते हैं. शासकीय जांच में ढिलाई का नतीजा कहीं न कहीं आम जनता को भुगतना पड़ता है. यही नहीं, ये विक्रेता अपनी पैठ का गलत फायदा उठाते हुए खुलेआम जनता की जान के साथ खेलते हैं लेकिन आज पर्यंत इनके विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाई नहीं हो पायी है.
खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग, जांच में जिस भी खाद्य पदार्थ की रिपोर्ट को अमानक पाती है, उस दुकानदार के खिलाफ कार्यवाई को लेकर एसडीएम, सीजेएम और ट्रिब्यूनल कोर्ट में मामला दायर करती है. जहाँ से ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाई की जाती है. जानकारी के मुताबिक, अब तक ऐसे 60 मामले दर्ज किये गए हैं और इनमें से 60 फीसदी मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है. वहीँ, सीजेएम और ट्रिब्यूनल न्यायालय में दायर 28 प्रकरणों की सुनवाई जल्द होने की सम्भावना है.
होली पर्व को लेकर खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग ने सैंपलिंग लेने की योजना अभी से बना ली है. अधिकारियों का कहना है कि आगामी 7 दिनों के बाद डायरी फार्म, रेस्टोरेंट और होटलों से मिठाइयों की सैंपलिंग की जाएगी. विभाग की गाड़ियों में मौके पर ही जांच रिपोर्ट दी जाएगी.
आगामी दिनों में बीडीएफ, खुशबु डायरी और जैन स्वीट्स के विरुद्ध आगामी दिनों में अपर-कलेक्टर न्यायलय में मामला पंजीबद्ध किया जायेगा. यहाँ इन दुग्ध व्यापारियों के विरुद्ध 5 लाख रुपयों तक का जुरमाना लगाया जा सकता है. दूसरी ओर इन व्यापारियों को अपील करने के लिए एक महीने की मोहलत दी गयी है जिसमें से जांच रिपोर्ट के खिलाफ कुछ ने अपील भी कर दी है, इसका परिणाम एक माह में आ सकता है.
रायगढ़ में अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार और एफआईआर, बस्तर जिला अधिवक्ता संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
जगदलपुर – रायगढ़ में गत 11 फरवरी की दोपहर तहसील कार्यालय में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 व अन्य व्यक्ति यों के साथ गाली-गलौच मारपीट की शिकायत तहसील कार्यालय रायगढ़ द्वारा थाना चक्रधरनगर में की गई. इस पर आरोपित अधिवक्ताओं पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था. तहसील कार्यालय में मारपीट की घटना के बाद एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो हो रहा है. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में एक अधिवक्ता से दुर्व्यवहार और बलपूर्वक उसे दफ्तर से बाहर निकाले जाने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इसी दौरान आ्क्रोशित अधिवक्ताओं ने यहां उन कर्मचारियों की पिटाई कर दी जिन्होंने, अधिवक्ता को कार्यालय से बाहर निकाला था. इसके बाद तहसील के कर्मचारियों ने दफ्तर बंद कर अधिवक्ताओं के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया. कर्मचारी मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं पर अपराध दर्ज किए जाने की मांग करते हुए चक्रधर नगर थाने में हंगामा किया वहीं, अधिवक्ताओं ने दुर्व्यवहार करने वाले तहसीलदार व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चक्रधर नगर थाने में भी विरोध प्रदर्शन किया गया. मामले में राज्य के अधिवक्ता संघ ने भी जमकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा है.
इधर अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि राज्य के राजस्व कोर्ट में भारी भ्रष्टाचार है. यह स्थिति केवल रायगढ़ राजस्व कोर्ट की नहीं बल्कि सभी जगह है. राजस्व कोर्ट में बोलियां लगती हैं और फैसले बेचे जाते हैं. लोगों की भावनाओं, न्याय और फैसलों की खरीदी-बिक्री होती है. इन स्थितियों में इन कोर्ट का अधिवक्ता लगातार बहिष्कार करता रहेगा. वकीलों ने कलेक्टर से मिलने से ये कहते हुए गत रविवार को इनकार कर दिया था कि पहले गिरफ्तार वकीलों को रिहा किया जाए तब बात होगी. वकीलों ने रविवार को पूरे घटनाक्रम के विरोध में रैली निकाली थी. इसी क्रम में गुरुवार को बस्तर जिला अधिवक्ता संघ ने भी एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है.
बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय चन्द्र पटजोशी ने बताया कि उक्त घटना निंदनीय है और राजस्व न्यायालयों का बहिस्कार किया जा रहा है. अधिवक्ता साथियों के साथ तहसीलदार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है, झूठा रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें फंसाया जा रहा है. यही नहीं प्रशासनिक अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को भ्रष्टाचार की प्रथम सीढ़ी और यही से भ्रष्टाचार शुरू होने की बात सोशल मीडिया में कही है. इन सब बातों से अधिवक्ता संघ आक्रोशित है. इन सब बातों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. संघ की मांग है कि प्रांताध्यक्ष के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज होनी चाहिए. इसी क्रम में आगामी 12 मार्च 2022 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार का निर्णय लिया है.
कडेमेटा में विधायक चंदन कश्यप ने गोंडवाना समाज के भवन का किया भूमिपूजन और शिलान्यास
कडेमेटा में विधायक चंदन कश्यप ने गोंडवाना समाज के भवन का किया भूमिपूजन और शिलान्यास; एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल, वरिष्ठ अधिकारी व जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
आज दिनाँक 24.02.2022 को विधायक चंदन कश्यप और एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ग्रामीणों के आमंत्रण पर कडेमेटा पहुँचे जहाँ उन्होंने गोंडवाना समाज द्वारा निर्मित गोंडवाना समाज सामाजिक भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान आईपीएस ये. अक्षय कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, गोंडवाना समाज के पदाधिकारीगण और लगभग 300 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों की माँग पर माननीय विधायक, नारायणपुर ने कडेमेटा में प्राथमिक स्कूल, आँगनबाड़ी, नवीन पंचायत भवन और हैंडपंप खुदवाने की घोषणा की।

गोंडवाना समाज सामाजिक भवन भूमिपूजन के बाद माननीय विधायक कन्हारगाँव के लिए रवाना हुए जहाँ उन्होंने जिला कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के साथ डेमरुगाँव सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा एसपी जायसवाल कडेमेटा केम्प और थाना धौड़ाई का विजिट कर कैम्प सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जहाँ जायसवाल ने जवानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और निदान के लिए आश्वासन दिया। जवानों से मिलने के बाद जायसवाल ने कडेनार-कडेमेटा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान जायसवाल के साथ आईपीएस ये. अक्षय कुमार, एसडीओपी अभिषेक पैकरा, डीएसपी अरविंद खलखो तथा छोटेडोंगर और धौड़ाई के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
वालिंटियर के रूप में सेवा करना सराहनीय कार्य…युवोदय वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण में शामिल हुए बीईओ
बड़ी सँख्या वालिंटियर बनने बालिकाएं हो रहे हैं शामिल
जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में नवनियुक्त युवोदय वॉलिंटियर का 2 दिवसीय प्रशिक्षण नगर पंचायत बस्तर के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार देवांगन मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नव नियुक्त वालिंटियर जिस सेवा भाव के साथ कार्य करने के लिए स्व प्रेरित होकर शामिल हुए हैं वे सभी बधाई के पात्र हैं ।
कोविड-19 के दौरान पूरी तत्परता के साथ बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में इस महामारी से बचाव को लेकर जो जन जागरूकता लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया वह काबिले तारीफ है। बस्तर युवोदय के वॉलिंटियर आज पूरे प्रदेश में जाने जा रहे हैं ।अधिकारियों ने इनके उज्जवल भविष्य कोलेकर शुभकामनाएं भी प्रेषित की इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार देवांगन मध्यान भोजन नोडल अधिकारी शैलेंद्र तिवारी वरिष्ट शिक्षक शिवराम नाग ब्लॉक समन्वयक घनश्याम दीवान नूपुर पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में वालंटियर मौजूद थे।
जौनपुर पोटरिया में गरजे सांसद दीपक बैज ने की छत्तीसगढ़ माडल की जमकर सराहना…
बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज सुबह से ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ जौनपुर सदर विधानसभा के पोटरिया में प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ माडल की जमकर सराहना की सांसद बैज ने कहा आज हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार गौधन योजना के अंतर्गत गाय के गोबर बेचकर भी लोगो को आय मिल रही है पशुपालन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं आवारा पशुओ की बढ़ रही संख्या में रोकथाम करने हेतु योजना को राज्य में लागू किया
गया है,जबकि केंद्र सरकार ने केवल युवाओं के साथ छलावा ही किया है वही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में रोजगार की कमी नही पोलिस भर्ती,शिक्षक भर्ती,पियुन भर्ती के माध्यम से लोगो को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा रहा है।केंद सरकार ने कोरोना काल में सैकड़ों मजदूरों को पैदल सड़को पर छोड़ दिया।हमारी सरकार ने उन मजदूरों को सही सलामत उनके घर पंहुचाने का किया,केंद्र सरकार ने किसानों के सात छलावा किया देश के लाखो किसान साल भर से तीन काले कृषि कानून के खिलाफ सड़को पर उतरे कई किसान भाई शहीद हुए लेकिन अब इसका जवाब आपको अपने मतों से देना है |
आये भी वो, गए भी वो, खत्म फसाना हो गया…
(अर्जुन झा)
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी का बस्तर दौरा इस बार पहले जैसा सनसनीखेज नहीं रहा। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में माई के दर्शन के बाद उन्होंने उत्तर बस्तर के कांकेर और कोंडागांव का दौरा कर कार्यकर्ताओं को चार्ज किया। जगदलपुर के संजय गांधी वार्ड पार्षद के मामले का हवाला देकर प्रधानमंत्री आवास योजना में वसूलीबाजी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को घेरने की कोशिश की लेकिन मध्य बस्तर जगदलपुर के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन नहीं मिल सका। वे बस्तर दौरे के बीच में ही यूपी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गईं।
इधर मध्य बस्तर में भाजपा उनका इंतजार करती रह गई। पुरंदेश्वरी के अचानक चले जाने की वजह से रायपुर में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी रद्द कर दी गई। चुनावी दौर में राजनीतिक दलों के तमाम बड़े नेताओं को चुनावी राज्य में प्रचार के लिए भेजा जाता है। पुरंदेश्वरी भाजपा की राष्ट्रीय ओहदेदार और तेजतर्रार नेता हैं लेकिन वे जब छत्तीसगढ़ प्रभारी की हैसियत से राज्य के पूर्व निर्धारित संगठन दौरे पर थीं तो उनका दौरा पूरा होने के लिए एक रोज का इंतजार भी किया जा सकता था। उनके दौरा अधूरा छोड़कर जाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया चाहे जो भी है, वह अपनी जगह है किंतु भाजपा को इससे निराशा ही हुई है। जगदलपुर में प्रधानमंत्री आवास मामले में भाजपा ने भारी हंगामा मचाया था। पूर्व मंत्री केदार कश्यप सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी। राजधानी तक भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा था। जगदलपुर भाजपा को उम्मीद थी कि पुरंदेश्वरी आयेंगी और पिछ्ली बार की तरह कांग्रेस की सरकार को थूक में बहाने वाला जोश कार्यकर्ताओं में भरेंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मध्य बस्तर के भाजपा कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं कि तेरा जाना, दिल के अरमानों का लुट जाना। वैसे भाजपा के भरोसेमंद सूत्र बता रहे हैं कि पुरंदेश्वरी अगले महीने की शुरुआत में फिर आयेंगी और मध्य बस्तर में मोर्चा सम्हालेंगी। वैसे तब तक के लिए यह कहा जा सकता है कि आये भी वो, गये भी वो, खत्म फ़साना हो गया।
हिंदू वीर हर्षा की शहादत पर विहिप व बजरंग दल व अन्य संगठन के लोग जिले में देंगे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि
दल्ली राजहरा, बालोद, गुंडरदेही, अर्जुन्दा सहित अन्य स्थानों पर करेंगे नमन
बलोद :- बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सहित अन्य संगठन के लोग कल दिनांक 24.02.2022 को समय शाम 5 बजे बालोद जिला के दल्ली राजहरा शहर, बालोद शहर, गुंडरदेही,अर्जुन्दा सहित अन्य प्रमुख ग्रामो में कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के युवा निष्ठावान कार्यकर्ता हर्षा की इस्लामिक जेहादियों के द्वारा चाकू मारकर जघन्य हत्या करने की कड़ी निंदा करते हुए हिंदू धर्म की मजबूती व धर्महीत में काम करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हिंदू वीर को नमन करेंगे व अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
बालोद जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल बालोद जिला के दल्ली राजहरा में जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय भान, जिला मातृ शक्ति संयोजिका सत्या साहू, शहर संयोजिका जानकी यादव व नन्दा पसीने, शहर अध्यक्ष मेवा पटेल, कार्य.अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, नीलेश श्रीवास्तव, जस्सू नायक सहित सभी संगठन के लोगो को जिम्मेदारी दी गई है। वही बालोद शहर में जिला उपाध्यक्ष राज सोनी,जिला मंत्री महेंद्र सोनवानी, बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा,सह संयोजक जिला उमेश सेन,अमित केवलानी, रोशन ढीमर को जिम्मेदारी दी गई है। गुंडरदेही में प्रखण्ड अध्यक्ष भारत साहू व सदस्यों को तो अर्जुन्दा नगर में प्रशांत भारद्वाज व लीलेश्वर ठाकुर, कीर्ति उइके व सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

विहिप नेताओ ने हिंदू वीर हर्षा की हत्या में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की व आमजन से अपील किया है कि सनातन धर्म की मजबूती व रक्षा के लिए प्राण की आहुति देने वाले वीर को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम में अवश्य आये।


