City Media - Page 1256 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1256

23 जनवरी से लापता अर्जुन घर लौट आया, परिजनों ने ली राहत की सांस

0

दंतेश्वरी वार्ड निवासी कस्तूरी शर्मा का 13 वर्षीय बेटा अर्जुन सकुशल वापस लौट आया है। इसकी जानकारी बोधघाट थाना प्रभारी ने दी है। पिछले 23 जनवरी को वह बिना बताए घर से कही चला गया था। इसकी रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा थाने में कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में पतासाजी प्रारम्भ की थी। फिलहाल उसके वापस लौट आने से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है |

जनपद सदस्य निलय (नानु) कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पाथरी मे किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

भानपुरी । जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानु) ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पाथरी मे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर खिलाड़ियों को को संबोधित करते हुए निलय कश्यप ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है आजकल ग्रामीण क्षेत्रों मे क्रिकेट, कबड्डी और वालीबॉल का आयोजन बहुत अधिक मात्रा मे हो रहा है जो कि युवा को के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, हमारी सरकार भी लगातार खेलों के क्षेत्रों मे सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से आने वाले समय में युवाओं को खेल से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयत्न करेंगे। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे।

इस दौरान शुभारंभ कार्यक्रम में अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस , लखेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , सत्यकान्त कश्यप शोशल मिडिया प्रभारी , सोनधर दीवान , त्रिलोक कश्यप एवं आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दो प्रमुख सड़कों के 1 करोड़ 17 लाख से अधिक के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 17 लाख 29 हजार रुपए के दो प्रमुख सड़कों के डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया |

आज भूमिपूजन किए गए कार्यों में हाट कचोरा से करकापाल मार्ग 2.5 किलोमीटर डामरीकरण कार्य लागत 24.97 लाख रुपए एवं जगदलपुर से नानगूर मार्ग पर किलोमीटर एक से तीन का डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य लागत 92.32 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों के सड़कों का निर्माण एवं नवीनीकरण किया जा रहा है सड़कें विकास का पैमाना होती है और हमारी सरकार सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण पर जोर दे रही हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य उदय नाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल,कनिज फातिमा, अनिता नाग , राजेश राय, पी कृष्णा राव, साधुराम निषाद, शेख अब्दुल्ला जब्बार, मिठू सूर्यवंशी, बलीदादा, महेंद्र सिंह, प्रदीप दास आर एस वर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश रैनी दिलीप सिंह, जयदेव, स्यामाचरण संगीता दानी, गंगा मुखर्जी, शुभम यदु, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, राजेश चौधरी, कैलाश नाग,गौरनाथ नाग कमलेश पाठक राकेश मौर्य हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, सुखराम नाग रसीद खान कौशल नागवंशी, सुनीता सिंह,विक्रम डांगी,उदयनाथ जेम्स, बलराम यादव,दयाराम कश्यप, लता निषाद, इमरान खान, मानिक नाग, फातिमा जी, अनीता नाग यशवंत ध्रुव,धनीराम सुमन शर्मा मुन्ना पाल, संदीप पांडे , लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता नेताम उपस्थित रहे |

दल्लीराजहरा नगरपालिका प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों पर की गई कार्यवाही, देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा – आज दोपहर वार्ड क्र 24 न्यू बस स्टैंड में नगरपालिका प्रशासन द्वारा अवैध कब्जाधारियों पर कार्यवाही करते हुए दुकानों में रखे सामानों की जब्ती कर सील किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मोदी सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यह कहते कुछ और करते कुछ – भूपेश बघेल

0

मोदी सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यह कहते कुछ और करते कुछ उन्होंने पांच 6 साल पहले किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी आज 35 साल से कम उम्र के युवा सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, न उनको रोजगार है, किसान हड़ताल कर रहे हैं, अभी तक बॉर्डर पर बैठे हुए हैं यह सब मोदी सरकार की देन है |

कटाक्ष करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इनके विषय में कुछ भी कहना सोच से परे है क्योंकि मोदी सरकार जब तक राहुल गांधी के कहे अनुसार नहीं चलेगी मैं इसलिए कह रहा हूं कि राहुल जी जो कहते हैं वह सही रास्ता है | उन्होंने कल भी जो कहा छत्तीसगढ़ में जिनका पैसा है उनको दिया जा रहा है यह पूर्णता सत्य बात है और देश को दो भागों में बांटने की बात जो उन्होंने कही एकदम सही है | एक अमीर और एक गरीब तबका मैं बांटने का षड्यंत्र मोदी सरकार कर रही है आगामी होने वाले पांच राज्यों के चुनाव के विषय पर उन्होंने कहा कि मोदी और उनकी टीम अकेले चुनाव नहीं लड़ती है ईडी सीबीआई ऐसी एजेंसियों के साथ वह चुनाव लड़ती है और यह हर चुनाव में देखा ज्यादा है और इसी तारतम्य में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के भतीजे को कल अरेस्ट करवाया गया |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो मांगी बस्तर के सुख-शांति की कामनाएं

0

ग्राम पंचायत आड़ावाल में नवनिर्मित सांई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए

ग्राम नगरनार में अलेख महिमा समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन पूजन में शामिल हुए

आड़ावाल में अखंड रामायण पाठ में शामिल हो रामायण पाठ किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की ग्राम पंचायत आड़ावाल में नवनिर्मित सांई बाबा के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए एवं अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए एवं रामायण पाठ किया ग्राम पंचायत नगरनार में अलेख महिमा समुदाय के द्वारा आयोजित भव्य हवन-पूजन में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुतियां देकर बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आध्यात्मिक ज्ञान ही सच्चा ज्ञान है और पूजा अर्चना से व्यक्ती के आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है हमारे भारतीय संस्कृति में पूजा अर्चना से चित्त को स्थिर रखने और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का मार्ग बताया गया है इसका अनुसरण करना चाहिए |

उन्होंने कहा की बस्तर सहित सीमावर्ती उड़ीसा में भी अलेख महिमा समुदाय का विस्तार बड़ी तेजी से हो रहा है तथा प्रकृति की पूजा करने वाला यह समुदाय हमें प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य उदय नाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल,कनिज फातिमा, अनिता नाग , राजेश राय, पी कृष्णा राव, साधुराम निषाद, शेख अब्दुल्ला जब्बार, मिठू सूर्यवंशी, बलीदादा, महेंद्र सिंह, प्रदीप दास आर एस वर्मा, सुरेश शर्मा, सुरेश रैनी दिलीप सिंह, जयदेव, स्यामाचरण संगीता दानी, गंगा मुखर्जी, शुभम यदु, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, राजेश चौधरी, कैलाश नाग,गौरनाथ नाग कमलेश पाठक राकेश मौर्य हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप सिंह, सुखराम नाग रसीद खान कौशल नागवंशी, सुनीता सिंह,विक्रम डांगी,उदयनाथ जेम्स, बलराम यादव,दयाराम कश्यप, लता निषाद, इमरान खान, मानिक नाग, फातिमा जी, अनीता नाग यशवंत ध्रुव,धनीराम सुमन शर्मा मुन्ना पाल, संदीप पांडे , लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री नेताम उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 80% से अधिक दिव्यांग महिला को ट्राय साइकिल प्रदान की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की संवेदनशीलता से हर्षित हुआ बघेल परिवार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत मारकेल के सेठिया पारा निवासी महिला मनमती पति शियाराम बघेल जो की 80% से अधिक दिव्यांग हैं उन्हें ट्राय साइकिल प्रदान की |

विदित हो की दोनों पैरों से अस्सी प्रतिशत दिव्यांग महिला मनमती जो की अपनी दिव्यांगता की वजह से अपने दैनिक जीवन जीने एवं कोई भी काम नहीं कर रहा था उसने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से ट्राय साइकिल प्रदान करने का निवेदन किया था जिस पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज एवं कल्याण विभाग से तत्काल ट्राय साइकिल मंगवाकर प्रदान किया |

इस अवसर पर मनमती पति सियाराम बघेल निवासी मारकेल सेठिया पारा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की ट्राय साइकिल मिलने पर अब उनके जीवन में अब एक नयी रौशनी दिखाई दे रही है अब वे अपने दैनिक जीवन में वो सभी कार्य कर सकते हैं जो सामान्य व्यक्ति कर सकता है उन्होंने कहा की अब उन्हें कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी और वे अपना जीवन यापन करने के लिए कोई भी कार्य आसानी से कर सकते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अपने विधानसभा क्षेत्र में निवासरत हर दिव्यांग व्यक्ति को उचित साधन मुहैया करवा रहे हैं इसी कड़ी में आज दिव्यांग युवक किशन सिंह ठाकुर ने अपनी परेशानी बताई जिस पर उन्हें तत्काल ट्राय साइकिल प्रदान की गई है जिससे की अब उनके जीवन में आसानी होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया उपस्थित रहे |

चिटफंड कम्पनी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, फरार डायरेक्टर गिरफ्तार

0

माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के सभी डारेक्टर वर्ष 2016 से
फरार था।

माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के 01 डारेक्टर का दिनांक
25/11/2013 से मृत्यु हो चुका है।

माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/ माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के विरूद्व बालोद थाने का पहला डायरेक्टर भंज नगर जिला गंजाम (उड़िसा) से गिरफ्तार।

करीबन 51 निवेषको से करीबन 9,65,447 रूपये की ठगी का मामला, उक्त कंपनी के फरार आरोपीयों को विभिन्न प्रदेशों की पुलिस के द्वारा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था।

चिटफंड कम्पनी पर पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया।

प्रार्थी दीपक कुमार साहू पिता बसौहाराम साहू उम्र 40 साल साकिनान आमापारा बालोद ने दिनांक 23/11/2016 को माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी में राषि जमा करने के बदले अधिक ब्याज देकर दोगुना रकम देने का लालच देकर करीबन 51 निवेषको से राशि जमा करवाया गया था एवं मैच्युरिटी पूर्ण होने के बाद भी निवेषकों को रकम अदा नहीं गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 23/11/2016 को आरोपी डायरेक्टर 01.दुर्गाप्रसाद मिश्रा, 02.उपेन्द्रनाथ मिश्रा, 03.कालीप्रसाद मिश्रा, 04.बैकुण्ठनाथ पटनायक, 05.बनाजा पटनायक, 06.बिजैय रावत्रे, 07. मिनाती समल, 08.दुर्गाप्रसाद सड़गी के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक – 609/2016 धारा 420, 34, 467, 468, 471, 406 भादवि, 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम व धारा 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको का हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त प्रकरण में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एस.डी.ओ.पी. बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के हमराह थाना बालोद से सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 563 भोपसिंह साहू, आरक्षक क्रमांक 145 मुकेष मरकाम का एक विषेष टीम तैयार कर कटक – भुनेष्वर(उड़िसा) टीम रवाना किया गया था, टीम द्वारा कटक – भुनेष्वर, भंजननगर (उड़िसा) पर जमीनी स्तर पर कॉफी मेहनत व लगन से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर वहां कैम्प कर प्रकरण के आरोपी दुर्गाप्रसाद सड़गी उर्फ दुर्गा प्रसन्नो षडंगी पिता स्व. लिंगराज षडंगी उम्र 75 साल साकिनान मालास्ट्रीट भंजननगर पोस्ट व थाना भंजननगर जिला गंजाम(उड़िसा)को आज दिनांक 04.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रकरण के विवेचना दौरान माईक्रो लिजिंग एवं फन्डिंग लिमिटेड/माईक्रो फायनेंस लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डारेक्टर बिजैय कुमार रावत्रे पिता नेतरंदन रावत्रे साकिनान प्लॉट नम्बर 3-आर 9/1 युनिट-4, थाना खैरवैल नगर भुनेष्वर(उड़िसा) का दिनांक 25/11/2013 से मृत्यु हो चुका है। प्रकरण के अन्य 06 डारेक्टर का पता तलाष जारी है।

उक्त चिटफड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी में एस.डी.ओ.पी. बालोद प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक क्रमांक 563 भोपसिंह साहू, आरक्षक क्रमांक 145 मुकेष मरकाम एवं सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-

01.दुर्गाप्रसाद षडंगी उर्फ दुर्गा प्रसन्नो सड़गी पिता स्व.लिंगराज षड़गी उम्र 75 साल साकिनान मालास्ट्रीट भंजननगर पोस्ट व थाना भंजननगर जिला गंजाम(उड़िसा)

मृत आरोपी का नाम व पता-

02.बिजैय कुमार रावत्रे पिता नेतरंदन रावत्रे साकिनान प्लॉट नम्बर 3-आर 9/1 युनिट-4, थाना खैरवैल नगर भुनेष्वर(उड़िसा)

रेत खदानों में हो रही अवैध वसूली को लेकर वाहन मालिकों द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

बालोद – बालोद रेत परिवहन संघ एवं समस्त हाईवा मालिकों द्वारा रेत खदानों में हो रही अवैध वसूली को लेकर कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा लागू रेट के अनुसार लोडिंग + रॉयल्टी 1750 रुपये है जबकि रेत खदानों में 4500 रुपये लिया जा रहा है यहाँ तक कि भार क्षमता के अतिरिक्त माल वाहनों में लोड किया जा रहा है | अवैध परिवहन के बारे में बताया कि बिना रॉयल्टी के गाड़ी न छोड़े जिससे अवैध परिवहनों पर रोक लग सके और यदि अवैध परिवहन गाड़ी पकड़ी जाती है तो जुर्माना वाहन के साथ-साथ रेत खदान पर भी लगना चाहिए |

उपरोक्त तथ्यों को लेकर वाहन मालिकों द्वारा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन एवं बताया कि शासन के समस्त नियमों के अनुसार वाहन संचालित करना चाहते है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कोरर-तारंदुल हाटबाज़ार में अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाया गया,लोगों की कई स्क्रेअनिंग साथ ही 40 लोगो को टीका भी लगाया गया।

0

आज शुक्रवार को सेक्टर हाटकर्रा के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर तारंदुल के साप्ताहिक बाजार में 30 वर्ष के ऊपर के लोगो का अंतरराष्ट्रीय कैन्सर दिवस के अवसर पर ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर करुणा दर्रो लोगो की स्क्रेनिंग किया गया साथ ही उन लोगो को कैंसर के प्रकार उसके फैलने के कारण ,और बचाव के तरीके के बारे में लोगो को जागरूक किया गया ,डॉ नवीन पाण्डेय द्वारा संयमितजीवनशैली के बारे में बताया गया साथ ही मुख कैन्सर और स्तन कैंसर के बारे में भी जानकारी दिया गया ,एवं मुख कैन्सर होने के कारक मदिरापान, तंबाकू,गुड़ाखु ,गुटका के सेवन से युवा वर्ग बचे आजकल युवा वर्ग आधुनिकता के दौर में इसके चपेट में आ गए है इन सबसे बचने की सलाह दी गई,ताकि इस गंभीर बीमारी से बच सके,इस दौरान 40 लोगो को कोरोना का दूसरा टीका भी लगाया गया इस आभियान में सरपंच फगनू कावड़े,प्रदीप सेन,योगेश साहू ,आरएचओ रोहित कवर,बसंता दर्रो,रामशिला कोमरा,राजू साहू,फुलसिंग कड़ियाम,आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS