City Media - Page 364 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 364

मधुमक्खियों के हमले में घायल शिक्षकों के साथ बीईओ का अमानवीय बर्ताव

0
  • बस्तनार के खंड शिक्षा अधिकारी के तुगलकी फरमान से नाराजगी 
  • जख्मी शिक्षकों की खेल संपन्न कराने लगाई ड्यूटी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर लगता है बस्तानार के विकासखंड शिक्षा अधिकारी की संवेदना मर चुकी है, उनमें मानवता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। तभी तो उन्होंने बुरी तरह घायल शिक्षकों की ड्यूटी खेल प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए लगा दी है।

अपने मातहतों की जान से बस्तानार के बीईओ को कोई मतलब नहीं है। उन पर अफसर शाही हावी हो गई है। बीईओ ने मधुमक्खियों के हमले में घायल की सुध लेना मुनासिब नहीं समझा, उल्टे उन घायल शिक्षकों की खेल आयोजन पूर्ण कराने मजबूर कर दिया है। बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कल किलेपाल सेजस के खेल प्रांगण में किया गया था। इसके उद्घाटन समारोह के दौरान वहां उपस्थित तमाम लोगों पर मधुमक्खियों के झुंडों ने हमला कर दिया था। पूरे खेल परिसर में अफरा तफरी मच गई थी। शिक्षक शिक्षिकाओं, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, खिलाड़ियों को मधुमक्खियों को बुरी तरह घायल कर दिया। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिक्षक शिक्षिकाएं चलने फिरने की भी स्थिति में नहीं हैं। ब्लॉक स्तरीय खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं अन्य खेल इवेंट 14 नवंबर तक पूरे कराने हैं। बीईओ ने उन्हीं तमाम संकुल शैक्षिक समन्वयकों और शिक्षक शिक्षिकाओं की आज से पुनः खेल आयोजन को हर हाल में निपटाने की अनिवार्य ड्यूटी लगा दी है, जो मधुमक्खियोंके हमले में घायल हुए हैं। बीईओ इसमें दीगर शिक्षक शिक्षिकाओं, प्रधान पाठकों और संकुल समन्वयकों की ड्यूटी लगा सकते थे, मगर साहब को तो अपना रुतबा दिखाना है, लिहाजा उन्होंने मानवीय संवेदना को ताक पर रख कर जख्मी लोगों को फिर से उसी मैदान पर झोंक दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी के इस अमानवीय बर्ताव की शिक्षा जगत के साथ ही आम जन मानस के बीच भी कड़ी आलोचना हो रही है।

कहा जाता है कि शिक्षक शिक्षिकाओं और मातहत कर्मचारियों के साथ बस्तानार के खंड शिक्षा अधिकारी हमेशा ऐसा ही अमानवीय व्यवहार करते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इनसे नाराज चल रहे हैं।कर्मचारी वर्ग तो उन्हें बस्तानार हटवाने आंदोलन करने के लिए भी तैयार बैठे हैं। कुछ कर्मचारी कहते हैं कि आज तक ऐसा अधिकारी हमने नहीं देखा है। आएदिन वे ऐसा ही तुगलकी फरमान जारी करते रहते हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं की जान जोखिम में डाल कर अधिकारियों से वाहवही लूटना ही इनका मकसद रहता है। कर्मचारियों के जीवन से इनको सरोकार नहीं है।

यह है बीईओ का आदेश

समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों, प्रधान पाठकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को जारी आदेश में बीईओ ने लिखा है – आज बस्तर ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मधुमक्खियों के हमले के कारण सेजेश किलेपाल के खेल प्रांगण में आयोजित होने वाले खेल जैसे खो खो वालीबाल एवं कबड्डी इत्यादि का आयोजन आज नहीं हो पाया है। जबकि यह खेल निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण किया जाना है। अस्तु समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक, जिनकी बस्तर ओलंपिक में ड्यूटी लगी है, आपको निर्देशित किया जाता है कि आप कल दिनांक 7 नवंबर 2024 को प्रातः 8:30 पर अनिवार्य रूप से खेल प्रांगण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें । अन्यथा की स्थिति में आपको अनुपस्थित मानकर आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों से अनुरोध है कि जूनियर वर्ग में पंजीकृत विद्यार्थियों को खेल प्रांगण में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

वन मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर डॉक्टर्स ने मरीजों और उनके परिजनों को कराया लंच

0
  • छग डॉक्टर्स फेडरेशन और जूडो जगदलपुर ने किया भोजन वितरण 

जगदलपुर प्रदेश सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ डाक्टर फेडरेशन और जूनियर डाक्टर एसोसिएशन जगदलपुर ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में मरीजों और उनके परिजनों को लंच कराया। उन्हें स्वादिष्ट भोजन वितरित किया। डॉक्टरों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर के विकास की परिकल्पना में दादा बलिराम कश्यप का सराहनीय योगदान रहा है। विशेषकर मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर उनके योगदान को बस्तरवासी हमेशा याद रखेंगे और राज्य सरकार में मंत्री केदार कश्यप भी हमेशा हम सभी के हितचिंतक रहे हैं। इसलिए आज हम सबने उनके जन्मदिन पर मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया है। इस अवसर पर जूडो अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष डॉ. ए. प्रशांत, छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. प्रभाकर प्रधान, डॉ. जितेश सोनी, डॉ. असीम ठाकुर, डॉ. आदित्य खरे, डॉ. रजत साहू, डॉ. अनुष्ठा अग्रवाल, डॉ गौतम चौधरी, डॉ. ऋतिक सिंह, डॉ. नीलकमल चंदेल एवं मेडिकल स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 23 कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बालोद जिला चुनाव प्रभारी नीलू शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा प्रदीप बाघ को गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई प्रदीप बाघ को भाजपा में शामिल कराने में राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की अहम भूमिका रही इस अवसर पर कृष्णकांत पवार यशवंत जैन,राकेश यादव(छोटू)चेमन देशमुख प्रीतम साहू दिलीप शर्मा वीरेंद्र साहू संध्या भारद्वाज अभिषेक शुक्ला मंचस्थ थे प्रदीप भाग को भाजपा का सदस्य बनने पर मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मदन माईती मंडल शीतल नायक राजेश दसोंड़े, संतोष देवांगन रामेश्वर साहू किरण सिन्हा बॉबी छतवाल मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर सुजीत झा ,महेंद्र पिपरे राजेश कांबले मति सोहद्रा ठाकुर मनजीत कौर अंजू साहू पुरोबी वर्मा सुरेंद्र बेहरा शंकर साहू निलेश श्रीवास्तव सुमित जैन गिरधर सिन्हा सोनू ठगेल हुकुम सिंह ठाकुर संजीव सिंह स्वाधीन जैन उमेश विश्वकर्मा गीता मरकाम उषा साहू एवं भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना दिवस पर जगदलपुर में धूमधाम से मनाया गया राज्योत्सव

0
  • राज्य के निर्माण करने वाले विभूतियों को नमन और प्रदेश विकास के कई ऊँचाइयों को छुए यही कामना-बविप्रा उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी
  • जिला स्तरीय कार्यक्रम में पद्मश्री श्री सैनी को किया गया सम्मानित
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

जगदलपुर 06 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य के 24 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्योत्सव 2024 का आयोजन जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में किया गया। इस भव्य आयोजन में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागाँव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस राज्योत्सव में चार चांद लगाए, जिसमें स्कूली बच्चों और लोक नर्तक दलों की शानदार प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं।

कार्यक्रम में सुश्री उसेंडी ने कहा कि राज्योत्सव के अवसर 24 साल में छत्तीसगढ़ के निर्माण करने वाले विभूति पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को नमन करते हुए राज्य और जिलों के निर्माण और विकास में योगदान के लिए आभार व्यक्त की। प्रदेश विकास की ऊँचाइयों को छुए यही हमने कामना की है, राज्य ने कई आयाम को पाया है। हमारे सरकार के समय कई विकास के कार्य हुए जिसका लाभ बस्तर को भी मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री के द्वारा आत्मनिर्भरता पाठ के साथ उस पर कार्य करने की पहल की गई है और भी कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाया जा रहा है। साथ ही हमे विकसित भारत के संकल्पना में सारे इंडिकेटर को पूरा कर देश और प्रदेश को विकसित बनाने का प्रयास करना है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी को राज्योत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के स्टाॅल का अवलोकन कर हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर सफिरा साहू ने भी सभी नगर और प्रदेशवासियों को 24 वर्ष राज्योत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ राज्य की अलग पहचान है, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर से परिपूर्ण राज्य के रूप में पहचाना जाता है। ऐसे ही हमारे बस्तर क्षेत्र को भी जाना जाता है, राज्योत्सव के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमारे बस्तर की छवि को प्रदर्शित करने वाले प्रमुख लोक नृत्यों को प्रस्तुत किया जा रहा है, इसके लिए सभी को बधाई।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर श्री हरिस एस ने बताया कि जिले में हमने विभागीय योजनाओं और नवाचारों के द्वारा कई विकास कार्यों को गति दी है जिसका संक्षिप्त प्रदर्शन विभागीय स्टालों के माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक सशक्त और आत्मनिर्भर बने, अपने हुनर और सामर्थ्य को पहचाने। साथ ही बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन, लोक कला, नृत्य शैली व सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षण कर सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश में प्रदर्शित कर नाम कमाया है। इस राज्योत्सव के माध्यम से प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण, लोक कला-संस्कृति का संदेश देना चाहते हैं ताकि आने वाले पीढ़ी को इस धरोहर का लाभ दे सकें। इस अवसर पर गणमान्य जनप्रतिनिधि, एमआईसी के सदस्य-पार्षदगण, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ उत्तम गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और बहुसंख्यक नागरिकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई, जिससे आम जनता को इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित धरमपाल सैनी को धुरवा तुवाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले लोक नर्तक दल, स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र सहित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

0
  •  पूर्व विधायक जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रायपुर दक्षिण सीट पर डटे 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुट गए हैं। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 45 में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  बैज ने छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी फेल होने, बिगड़ती कानून- व्यवस्था की स्थिति आदि पर राज्य सरकार को जमकर लताड़ा।

समाज के सभी वर्गों के राज्य की भाजपा सरकार से नाराज होने की बात भी श्री बैज ने कही। वहीं पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस शासनकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते भाजपा शासन की नाकामी, वादाखिलाफी व विफलताओं को गिनाया। प्रचार के दौरान बैज के साथ पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, कुलदीप जुनेजा, संगीता सिन्हा, गुलाब कामरो, मोहित केरकेट्टा, वरिष्ठ नेता सुरेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, विनोद तिवारी, सद्दाम सोलंकी, कन्हैया अग्रवाल, महेंद्र कोचर, महावीर मालू, जावेद खान, मो सिद्दीकी, शंकर राव, लोकेश चौधरी, दुशाल काले, नसीम मनिहार, आरिफ रजा, फैयाज भाई आदि मौजूद रहे।

सीसी सड़क निर्माण के भूमिपूजन और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद महेश कश्यप

0
  • मेटावाड़ा में विधायक निधि से बनेगी सीसी रोड

तोकापाल विकासखंड तोकापाल की ग्राम पंचायत मेटावाड़ा में विधायक निधि के 5 लाख रुपयों की लागत से प्रस्तावित सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन आज विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, जिला पंचायत सदस्य रामबती भंडारी, जिला भाजपा मंत्री बाबुल नाग, जिला मंत्री युवा मोर्चा चंद्रकांत भंडारी, रितेश जोशी, मिटकू राम एवं सरपंच, सचिव, पंचगण, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।विधायक निधि से बनने वाली यह सीसी सड़क क्षेत्र के ग्रामवासियों को आवागमन में सहूलियत प्रदान करेगी और सड़क की गुणवत्ता बेहतर होने से गांव में विकास की नई राह खुलेगी। मुख्य अतिथि सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामवासियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके पूरा होने से गांव के विकास में और गति आएगी। वहीं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भी क्षेत्रीय विकास पर जोर दिया और कहा कि भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती रही है।

धार्मिक स्वतंत्रता का छीन रही भाजपा सरकार: भवानी

0
  • जगदलपुर कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेंद्र भवानी ने मसीही धर्म मानने वाले रायगढ़ क्षेत्र के लोगों को प्रार्थना करने की वजह से धर्मान्तरण का आरोप लगाकर दूधमुहे बच्चे सहित जेल भेजने की निंदा की है।

नरेंद्र भवानी ने कहा है कि रायगढ़ क्षेत्र जिले में मसीही धर्म मानने वाले लोगों को घरों मे दुआ प्रार्थना करने के कारण जेल भेजा जा रहा है। डेढ़ साल की बच्ची को जेल भेज दिया गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार को दूधमुही बच्ची पर तरस नहीं आई। नरेंद्र भवानी ने कहा है कि भाजपा सरकार धार्मिक स्वतंत्रता का हनन कर रही है। यह बेहद चिंता का विषय और संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही रायगढ़ के पीड़ितों से मुलाक़ात करेंगे और व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे।

कलेक्टर के बाद बस्तर सीएमएचओ भी आ धमके किलेपाल अस्पताल में

0
  •  व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए डॉ. बसाक ने 

किलेपाल कलेक्टर के दौरे के बाद स्वास्थ्य विभाग जाग उठा है। कलेक्टर के दौरे के बाद सीएमएचओ ने भी इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

मंगलवार को बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने किलेपाल क्षेत्र के अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इसके बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय बसाक ब्लॉक मुख्यालय किलेपाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ धमके। उन्होंने विभाग के सभी कार्यों को रोस्टर वाइज करने और नियमित समय पर नहीं आने पर सभी डॉक्टर नर्स व अन्य स्टाफ को तत्काल कार्रवाई करने का बात कही। कलेक्टर के दौरे में के अनियमितता सामने आई थी। जिसमें मुख्य रूप से छुट्टी देने की प्रक्रिया गलत पाई गई थी। जिससे अस्पताल में स्टाफ की कमी हो गई थी। छुट्टी रोस्टर प्रक्रिया से दी जानी चाहिए थी और समय सीमा का ध्यान रखना था, जो नही किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी फाइल वर्क और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यों सामग्री का संपूर्ण लेखा जोखा का निरीक्षण किया। आवश्यक सामग्रियों की पूर्ति करने हेतु निर्देश भी दिया गया । सभी अंदरूनी प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण बराबर कार्यों को दुरूस्त करने के लिए बीपीएम अर्जुन नेताम को कहा गया।इस दौरान बीएमओ डॉ श्याम कुमार टेकाम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मैत्री, डॉ. डीपी भारद्वाज व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

छठ महापर्व पर छठ घाट दीपो से जगमगाएगा

0
  • बस्तर की खुशहाली के लिए छठ घाट पर दीप प्रज्वलित किया जाएगा
  • छठ महापर्व गंगा मुंडा छठ घाट पर 2001 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा मुंडा छठ घाट पर शाम 5:30 को 2001 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे मिथिला समाज के लक्ष्मण झा ने बताया कि छठ महापर्व के शाम के अर्ध के बाद दीप प्रज्वलन विगत 4 वर्षो से निरंतर प्रज्वलित किया जा रहा है और हर वर्ष दीपो की संख्या बढ़ती जा रही है कुछ लोग स्वयं दीप लेकर भी आ रहे है ।

दीप प्रज्वलन के बाद भव्य भजन संध्या स्थानीय कलाकारों के द्वारा विश्वकर्मा मंदिर के पास, छठ घाट युवा समिति गंगामुंडा तालाब मिथिला समाज के द्वारा आयोजन किया जा रहा है l

बकावंड में मचने लगा है बस्तर ओलंपिक का धमाल

0
  • विभिन्न खेल विधाओं में हुनर दिखा रहे हैं खिलाड़ी 

बकावंड बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बकावंड विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन आज 6 नवंबर से शुरू हो गया है। विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी हुनर दिखा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक का खुमार खिलाड़ियों के साथ ही युवाओं और बुजुर्गों तक में चढ़ने लगा है।

बस्तर ओलंपिक 2024 का ब्लॉक स्तरीय आयोजन बकावंड हाई स्कूल ग्राउंड में शुरू हो गया है। इसमें ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के युवा एवं स्कूलों के विद्यार्थी अलग अलग इवेंट में भाग ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के ब्लॉक लेवल के इवेंट बकावंड में 6 से 12 नवंबर तक होंगे। बस्तर ओलंपिक की 11 खेल विधाओं के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जा रहा है। एथलेटिक खेल में 100मी., 200मी. 400मी. दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो एवं रिले रेस आदि नौ अलग अलग इवेंट में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त तीरंदाजी इंडियन राऊंड 30मी., 50मी., बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी खेल भी शामिल हैं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही, जनपद उपाध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ एसएस मंडावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, शिक्षक शिक्षिकाओं पंचायत सचिवों और सरपंचों की उपस्थिति में हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS