साँसद दीपक बैज ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी…
साथ ही बैज कहा विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी गई है भगवान विश्वकर्मा ने श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है बस्तर साँसद ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में श्रमवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
इस दौरान तोकापाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहदेव नाग,युवा कांग्रेस चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष पल्लव यादव,युवा कांग्रेस चित्रकोट ब्लाक अध्यक्ष भवर मौर्य, सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो उपस्थित रहे।
जगदलपुर। अपने निर्वाचन क्षेत्र कोंटा विधानसभा क्षेत्र के केरलापाल, चिकपाल, दोरनापाल, एर्राबोर और कोंटा क्षेत्र के ग्रामीणों को उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को कई सौगात दी। जगह-जगह कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने उनका जोशिला स्वागत किया। लंबे समय बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। वहीं लखमा ने भी सौगातों की झड़ी लगा दी।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा के अन्य क्षेत्र में डामर सड़क बना। लोगों के गांव घरों तक पीने का पानी और बिजली पहुंचा। केवल इसी इलाके में जहां कम्युनिस्ट लोगों का प्रभाव है वहां विकास थमा हुआ है। कोर्रा, मारोकी, नागलगुड़ा जैसे क्षेत्र से लोग यहां पैदल आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अन्य क्षेत्र की तरह आपके गांव तक भी पक्की सड़क बनेगी और पीने का पानी और बिजली भी पहुंचेगा। आज मैं वादा कर रहा हूं जल्द ही सभी काम पूरा होगा। एक तरह से कवासी लखमा ने ग्रामीणों ने जितनी भी मांग की थी सबकी सहमति दी। केरलापाल में रंगमंच का भूमिपूजन, चिकपाल में सामाजिक भवन का उद्घाटन और शबरीफुड्स इंडस्ट्रीज का अवलोकन, दोरनापाल में अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन सहित कोंटा में जनप्रतिनिधियों से मेल मुलाकात की।
गमछा पहनाकर किया स्वागत
केरलापाल में बीजेपी और सीपीआई के 75 लोगों ने मंत्री लखमा के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया जिनका गमछा पहनाकर उन्होंने पार्टी में स्वागत किया। अपने चिर परिचित अंदाज में उन्होंने कहा कि अब आप लोग सही रास्ते पर आए हो। कई साल तक दोनों पार्टी में रहने के कारण न आपका विकास हुआ न गांव का। अब कांग्रेस पार्टी जो हर गरीब के साथ है उनके साथ जुड़कर अपने गांव और क्षेत्र का विकास करने का काम आपको करना है। पेदा बंगाली समाज के सुजीत शाह, पेदा मुट्टोगुड़ा के वेट्टीकोना, पेदा बंजारा समाज के सुरेश अजमेरा ने कांग्रेस प्रवेश किया। ग्राम बड़ेसट्टी, केरलापाल, सिरसेट्टी, चिंतागुफा, मुंडपल्ली, चिचोरगुड़ा, मिलस, पोंगाभेज्जी, गोलाबेकूर, कोयाबेकूर गांव के कुल 75 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।
कोंटा प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने ग्राम रामाराम पहुंचकर सीपीआई के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के निवास जाकर उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि काफी दिनों से कुंजाम अस्वस्थ हैं। दो बार कोंटा से वे विधायक रहे लेकिन 25 साल से पांचवीं बार विधायक बनकर लखमा ने अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी मनीष कुंजाम को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी को नियुक्त किया गया है| अरूप कुमार गोस्वामी आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रशांत मिश्र को आंधप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है | सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 5 नए मुख्य न्यायाधीश प्रमोट करने के साथ ही 28 न्यायधीशों का तबादला करने की अनुशंसा की है, इनमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नाम भी शामिल है |
बालोद – गत दिनों डोकला धाम से पाटेश्वर धाम तक सब समरसता की भावना के साथ कांवड़ यात्रा आयोजित की गई थी। उक्त कांवड़ यात्रा जब डोकला धाम से जल लेकर गोटाटोला पहुंची ही थी कि उतने में सुरजू टेकाम (निवासी मोहला-मानपुर क्षेत्र)” नामक व्यक्ति अपने कुछ साथिया (तुकाराम कोर्राम जुन्नापानी, टीकम बढाई लमती. महेश कोरेटी पिपरखार, जागेश्वर दर्रो गोतिटोला, श्यामसिंह नेताम धुटाल, मोहन लाल तारम. कामता डौंडी) के साथ पहुंच कर कांवड़ यात्रा को रोकन का प्रयास एव धर्म के खिलाफ अभद्रता करने लगे, साथ ही साथ वे लोग कांवड़ियों को धमकाने व उनसे जल फेकने को बाध्य करने लगे। इसी प्रकार वे क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना व मंचों से सामाजिक समरसता की भावना को तोड़ने एवं अशांति फैलाते हैं, जैसे दर्गा स्थापना को रोकना, गणेश स्थापना को रोकना, रक्षाबंधन, दशहरा आदि हमारे सनातन त्योहारों व पर्वों को मनाने से दबाव पूर्वक रोकने का प्रयास करते हैं | वर्तमान में वालोद जिला स्थित पाटेश्वर धाम आश्रम के खिलाफ अनावश्यक विवादित टिपण्णी उनके द्वारा लगातार की जा रही है।
उक्त तथ्यों को देखते हुए ऐसे अधर्मी व क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्यवाही करने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया |
नगरनार में सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर नगरनार स्टील प्लांट के निर्विध्न एवं सुचारू संचालन की कामनाएं की |
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नव निर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नगरनार ग्राम पंचायत में सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ( इंटुक ) के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया |
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मजदूरों के हितों के लिए लड़ने वाली अग्रणी संस्था है और आशा करता हूं की आप इंटुक के पदाधिकारी भी नगरनार स्टील प्लांट के मजदूरों के हितों के लिए लगातार कार्य करेंगे |
*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी सरपंच लैखन बघेल इंदिरा राव इंदू जी महामंत्री अनवर खान हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, राकेश राय कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,विजय सिंह प्रदेश महासचिव, कुलदीप भदौरिया शहर अध्यक्ष, नितिश शर्मा अध्यक्ष ग्रामीण,जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र,शियाराम नाग,विजय बिसाई, विजय दास,रवि दास, विकास राव,सलीम राज,अजय सिंह,गौरव सिंह,यश शर्मा उपस्थित रहे |
कांग्रेस परिवार ने भगवान रामदेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के मंगल की कामना की
श्रद्धालुओं को शीतल पेय का वितरण कर अभिवादन किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम महापौर सफीरा साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू एवं नगर निगम के जनप्रतिनिधियों सहित कांग्रेस परिवार के सदस्यों के स्थानीय विधायक कार्यालय एवं क्रेडा चेयरमैन निवास के सामने भगवान रामदेव की शोभायात्रा का स्वागत किया एवं पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के मंगल की कामना की एवं भगवान रामदेव से वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण से विश्व की रक्षा की कामनाएं की |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम,शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव पार्षद विक्रम सिंह डांगी, श्रीमती कोमल सेना, बलराम यादव, कमलेश पाठक, पंचराज सिंह, सुखराम, दयाराम,शुभम यदु, मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, कौशल नागवंशी, सुरेन्द्र झा, जिला महामंत्री अनवर खान हेमु उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,आईटी सेल प्रदेश महामंत्री योगेश पानीग्राही, धर्मेंद्र चौहान, अनिल जैन सहित कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे |
एनएमडीसी स्टील प्लांट नगरनार के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल पदयात्रा मारकेल से नगरनार तक किया गया | इस दौरान मौजूद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, बस्तर सांसद दीपक बैज, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजांम, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता पोयम,महापौर सफिरा साहू,निगम अध्यक्ष कविता साहू,युवा कांग्रेस बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले, युवा कांग्रेस बस्तर जिला प्रभारी अशरफ हुसैन,प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय, जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी, युवा कांग्रेस समस्त विधानसभा अध्यक्ष,समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, सोशल मीडिया जिला संयोजक अनुराग महतो एवँ सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
बस्तर…. ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के सद्भावना भवन में भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संपर्क ब्यूरो जगदलपुर के तत्वाधान में मंगलवार को पोषण माह पर चलाए जा रहे अभियान पर विविध कार्यक्रम कर जागरूता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता,निबंध, रंगोली, प्रश्न मंच, कुर्सी दौड़, रैली,गीत,गायन देशभक्ति नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक, एकल गायन के माध्यम से उपस्थित लोगों को पोषण के महत्व पर जानकारी दी गई। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप व उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष डोमाय मौर्य, उपाध्यक्ष शालीना सेमसन, जनपद उपाध्यक्ष मोहनमौर्य ने पोषण आहार के महत्व पर जानकारियां दी। कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी उत्तरा राठिया ने पोषण आहार के बारे में बारीकियों से जानकारी
प्रदान की वही खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन शांडिल्य ने कुपोषण के मुक्ति से पांच सूत्रों के बारे में जानकारी दिया गया जिसमें पहले सुनहरे एक हजार दिन, पोस्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम, डायरिया का प्रबंधन, स्वच्छता और साफ-सफाई पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। पोषण माह पर युद्ध व नेहरू युवा मंच के सदस्यों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया नारा लगाते हुए सही पोषण, डेरा रोशन ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया गया इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह बिहान, कन्या स्कूल की छात्राओं, के द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में बीएस ध्रुव, प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद सीईओ आरके कर, डीपीएम बिहान राजकुमार देवांगन, नेहरू युवा केंद्र के सुश्री अंजलि, बीपीएम अमित कुजुर, कन्या शाला के प्राचार्य चंद्रभान मिश्रा, युवोदय ब्लॉक का सामान्य घनश्याम दीवान,नूपुर पांडे सहित महिला बाल विकास विभाग के परियोजना बस्तर के पर्यवेक्षक उपस्थित थे |
जगदलपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदपुर जीआर मरकाम ने ट्री पट्टे पर दिए गए शासकीय भूमि को शासकीय अभिलेखों में कूटरचना कर भूमि स्वामी हक की भूमि के रूप में विक्रय कार्य में दोषी पाए जाने पर जगदलपुर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 37 के तत्कालीन हल्का पटवारी प्रेमकांत पाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।
दल्ली राजहरा :- भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम एवं भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व पटल पर भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में जिले के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया। इसी परिपेक्ष में चिखलाकसा नगर पंचायत क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र महला, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे, नगर पंचायत चिकलाकसा की अध्यक्षा भीखी मसीया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम तौसीन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत भाई पटेल ने वृहद वृक्षारोपण करते हुए 71 पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गण विमला जैन ,कुंती देवांगन ,संगीता साहू, सुनीता गुप्ता, शांति बाई रावटे ,लीला डडसेना,ताराचंद पाथोड़े, तिहारू राम आर्य, घना राम साहू , युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, रेवा खरान्शु, पंकज साहू आदि उपस्थित थे।