City Media - Page 195 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 195

बीच सड़क मौत का खेल

0

जगदलपुर संभाग मुख्यालय से लगे ग्राम सोनारपाल में कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस गांव में रोड के ऊपर ही सैकड़ों दुकानों के बीच ऐसा कृत्य करने से गांव में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बताया जा रहा है कि लाइन ट्रक वालों को छोटी सिलेंडर में गैस भरकर ऊंचे दामों में बेचने का खेल खाद्य विभाग और पुलिस की अनदेखी के बीच चल रहा हैl

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छग के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एम्स दिल्ली पहुंचकर नक्सल हमले में घायल जवानों से की भेंट, बढ़ाया हौसला

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता एकबार फिर सामने आई है। विजय शर्मा ने आज दिल्ली जाकर वहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। ये जवान हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान घायल हुए थे।

इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम शामिल घायल हुए हैं।उप मुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। मैं आपके साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी एम्स जाकर इन घायल जवानों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की प्रशंसा की।

छात्रवृत्ति के लिए बैंक खातों को आधार लिंक कराना जरूरी

0

जगदलपुर बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया है कि छग शासन के निर्देशानुसार कक्षा तीसरी से 10वीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं के विद्यार्थियो को राज्य छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आधार आधारित भुगतान किया जाना सुनिश्चित किया गया है। राज्य छात्रवृत्ति हेतु पात्र सभी लाभार्थियों को अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवाना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

 

रेलमंत्री ने सांसद कश्यप को पत्र भेजकर दी नई रेल लाइन की खबर

0

जगदलपुर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने बस्तर सांसद महेशकश्यप को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उनकी मांग पर रावघाट- जगदलपुर नई रेल लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सांसद कश्यप ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की गंभीरता को प्रणाम और नमन करता हुए कहा है कि उन्होंने आज़ादी के 78 वर्ष के बाद बस्तर को रेल की सौग़ात दी है। मेरा भी सौभाग्य हैं कि उन्होंने मुझे पत्र लिखकर अवगत कराया है। उनके संवेदनशीलता को बारंबार नमन करता हूं। बारंबार नमन करता हूं।

 

 

 

बीजापुर पहुंचे सीएम साय

0

सीआरपीएफ जवानों की करेंगे हौसला अफजाई

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के ग्राम गलगम पहुंचे।गलगम में हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने सीएम साय का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीआरपीएफ जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं।बीजापुर के करेगुट्टा में हाल ही में फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिली है। गलगम में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद हैं।

आज भाजपा के दो बड़े कार्यक्रम

0
  •  वन नेशन, वनइलेक्शन और वक्फ बिल पर होंगी संगोष्ठियां

जगदलपुर बस्तर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 15 मई को दो महत्वपूर्ण संगोष्ठियां आयोजित की गईं हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन टाऊन हाल जिला पंचायत कार्यालय जगदलपुर के सामने दोपहर 12 बजे संगोष्ठी होगी। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप होंगे। इसी तरह दोपहर 3 बजे वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर भाजपा ने बस्तर चेंबर भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया है। इसमें भी मुख्य वक्ता वन मंत्री केदार कश्यप होंग।

मंत्री वर्मा और कश्यप पहुंचे जगदलपुर

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर महापौर संजय पाण्डेय एवं अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

दल्ली राजहरा नगर के सभी कुओं एवं तालाबों को संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किए जाने की मांग की समर्थ लखानी

0

दल्लीराजहरा वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के पाँच जिले “क्रिटिकल ज़ोन” के रूप में अंकित किए जा चुके हैं, जो कि जल संकट की गंभीर स्थिति की ओर संकेत करता है। ऐसी स्थिति में हमारे नगर में जल संरक्षण के स्थायी उपाय अत्यंत आवश्यक हो गए हैं।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि नगर क्षेत्र में स्थित समस्त पुराने कुओं एवं तालाबों को यथाशीघ्र चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाए, तथा उन्हें नगर पालिका की संरचना योजना में शामिल करते हुए उनका उचित संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस पहल से न केवल नगर का जलस्तर स्थिर रहेगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन एवं जनहित में भी यह कदम अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। आशा है कि आप शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर नगर हित में यह कार्य प्रारंभ करवाएंगे।

 

वेदांश मिश्रा ने दसवीं सीबीएससी में 99 प्रतिशत अंक पाकर राजधानी को पहुंचाया शीर्ष पर

0
  • वरिष्ठ पत्रकार पीयूष मिश्रा के पुत्र हैं मेधावी वेदांश 
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का असर रायपुर से लेकर बस्तर तक 

रायपुर छात्र वेदांश मिश्रा ने दसवीं सीबीएससी की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर शिक्षा जगत में राजधानी को शीर्ष पर पहुंचा दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का असर दिख रहा है। रायपुर से लेकर बस्तर तक शानदार शैक्षणिक क्रांति आई है।

हालांकि अभी तक सीबीएसई दसवीं की मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं हुई है मगर 99 प्रतिशत अंक अपने आप में एक बड़ा परसेंट माना जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार पीयूष मिश्रा के पुत्र हैं वेदांश, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वेदांश आगे जाकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। उनका मानना है कि विज्ञान के क्षेत्र में अभी भी भारत पिछड़ा है जिसकी कमी उन्हें खलती है और वह इस कमी को पूरा करना चाहते हैं। वेदांश की यह उपलब्धि बताती है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में कितना आगे बढ़ चुका है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश शिक्षा विभाग के स्कूलों में ही नहीं, बल्कि सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण बनाने की दिशा में सराहनीय काम किया। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिक्षा विभाग के अधिकारी इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी वेदांश की प्रतिभा के कायल हो गए। जब वेदांश ने ओपी चौधरी से मुलाकात की और अपने रिजल्ट के बारे में उन्हें बताया तो चौधरी ने वेदांश को गले लगा लिया, बधाई दी और तरक्की की शुभकामनाएं दी।शिक्षा के मामले में अति पिछड़ा माने जाने वाले बस्तर जिले में भी शिक्षा व्यवस्था अब काफी मजबूत हो चुकी है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो जमीनी पहल की जा रही है, उसके सार्थक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। यहां के कई विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। साय के सुशासन का असर छत्तीसगढ़ का शिक्षा जगत में भी दिख रहा है।

वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आईडीसी की बैठक सम्पन्न

0
  • वनोपज से वनांचल के लोगों में आ रही है आर्थिक समृद्धि

रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में वनोपज राजकीय व्यापार अर्न्तविभागीय समिति(आईडीसी)की 306वीं बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्री निवास कार्यालय एम-10 के हॉल में सम्पन्न हुई। वनोपज राजकीय व्यापार अंतविभागीय समिति(आईडीसी) की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बैठक में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों से राज्य में लघु वनोपजों के व्यापार को मजबूती मिलेगी और वनांचल के लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही साथ उनके जीवन स्तर में आर्थिक बदलाव भी आयेगा। मंत्री श्री कश्यप ने उम्मीद जताई है कि इससे वनोपज निर्यात को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

वन मंत्री मंत्री श्री केदार कश्यप ने 305वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही 2021 सीजन के वनोपजों की लॉट क्रमांक 123(ब) के आवंटन हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की ।

बैठक में वर्ष 2023-24, तथा 2024-25 के लिए भारत सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के अंतर्गत 16 प्रमुख वनोपजों—महुआ फूल, तेंदूपत्ता (बीज रहित), गोंद, हर्रा, बहेरा, चिरौंजी, कोदो, कुल्थी, रागी, गिलोय, कुसुम बीज, बहेड़ा बीज आदि वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी के प्रस्ताव को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इसके अलावा गोदामशुल्क रहित महुआ फूल (बीज रहित) की एक लाख क्विंटल (101 लॉट) के विक्रय को पूर्व स्वीकृत दरों पर निर्यात हेतु स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

इसी तरह बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025 के लिए समर्थन मूल्य योजनांतर्गत गोदामशुल्क रहित वनोपजों की विक्रय दरों के निर्धारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रस्तावों पर भी समिति द्वारा विचार किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव वन अमरनाथ प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी. श्रीनिवास राव, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल साहू, कार्यकारी संचालक मनीवासगन, श्रीमती सलमा फारूकी सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS