City Media - Page 394 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 394

खूब पढ़ें बेटियां, करें परिवार का नाम रोशन: किरण देव

0
  •  सायकिल पाकर खिल उठे 311 छात्राओं के चेहरे
  • विधायक किरण देव ने बेटियों को दी साईकिलें
    जगदलपुर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक सेजस विद्यालय नानगुर परिसर, आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम विद्यालय जामावाड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर बिलोरी में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को विधायक किरण देव ने सरस्वती साईकिल योजना के तहत साईकिलें प्रदान की।
    नानगुर, पुसपाल, नेतानार, तिरिया, जमावाड़ा, बिलोरी, बांडापारा, बड़े मुरमा, नियानार, साड़गुड़, पोड़ागुड़ा स्कूलों की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने साइकिल वितरण किया। श्री देव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूलों में 311 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।

सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य हमारी प्रदेश सरकार कर रही है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ हमारी बेटियों को स्कूल आने में परेशानी न हो इसके लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल प्रदान की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है।

जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। बस्तर का तेजी से विकास हो रहा है। शिक्षा का विशेष महत्व होता है। सरस्वती साइकिल वितरण के तहत नानगुर में 60, तिरिया में 10, पुसपाल में 45, नेतानार में 4, जामावाड़ा में 26, बड़ेमुरमा में 20, बांडापारा में 20, बिलोरी में 30, नियानार में 60, पोड़ागुड़ा में 21, साड़गुड़ में 25 समेत कुल 311 छात्राओं को साइकल वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विधायक किरण देव ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की सरहाना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी, नानगुर सरपंच शांति बधेल विद्याशरण तिवारी, भाजपा महामंत्री रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, नानगुर मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, मनोहर दत्त तिवारी, राधे सेठिया, जामावड़ा सरपंच महेश्वरी नाग, संरपंच उमन बधेल, लखीधर बघेल, रमेश सेठिया,नीलांबर सेठिया, जितेंद्र सेठिया , अमलपति बैस, चैतराम नाग, बालमती नागेश, सुखलाल, आसमती, डमरूधर, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र सेठिया, डीईओ बलिराम बघेल, जनपद सीईओ अमित भाटिया, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्यगण, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

दो वार्डों की महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0
  •  जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने दिलाई सदस्यता 

जगदलपुर राजीव भवन में बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में अनुकूल देव वार्ड और विवेकानंद वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की रीति नीति व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सुशील मौर्य और रेखचंद जैन ने कांग्रेसी का गमछा पहनाकर उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में सुनीता दास, कांति नाग, सुशीला सोनी, सच्चवती सोनी, संजना कश्यप, धनलक्ष्मी विश्कर्मा, शांति, चंद्रकांति यादव, संगीता दास, अन्नपूर्णा चौरसिया, श्यामा मरंड, गंगा मुखर्जी, राधा मुखर्जी, गीता मरंड, पुष्पा यादव,भवानी सोनी, रुक्मणी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार महिला विरोधी कार्य कर रही है। 9 माह में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सामूहिक दुष्कर्म, चोरी, लूटमार जैसी घटनाओं से महिलाएं परेशान हैं।मंहगाई में दिनों दिन वृद्धि हो रही है।इन सभी से महिलाएं बहुत परेशान हैं आज अनुकूल देव व विवेकानंद वार्ड की दर्जनो महिलाओं ने कांग्रेस की रीति नीति व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली व सरलता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है।

महिला सुरक्षा में सरकार फेल : जैन

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा में असफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गृहणियों को सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र लगी रहती है और सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी हुई है। सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था क़ानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। श्री जैन ने कहा कि बीते 9 महीनों की सरकार में 600 से ज्यादा रेप, 3094 क्राइम हो चुके हैं। कुल मिलाकर बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हमारी माता बहनों ने कांग्रेस प्रवेश किया है। मैं उनके भविष्य की कामना कर कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं। इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद लता निषाद, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, अमजद खान, रविशंकर तिवारी, ज़ाहिद हुसैन, महेश दिवेदी, अनुराग महतो, शादाब अहमद, खिरेंद्र यादव अन्य मौजूद थे।

वैष्णवीं ने साबित किया बस्तर की छ़ोरी किसी से कम है के

0
  • पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता बन रचा इतिहास

    जगदलपुर बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और खासकर बस्तर की बेटी किसी से कम नहीं हैं लालबाग निवासी सुश्री वैष्णवी प्रजापति ने गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित किया। वहीं सुश्री वैष्णव प्रजापति ने गोल्ड मेडल पाकर जगदलपुर शहर के साथ- साथ बस्तर को गौरवान्वित किया। सुश्री प्रजापति ने स्वर्ण पदक पाकर इतिहास रच लिया है जिससे परिजनों सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।


झारखंड में नेशनल ईक्युपाईड पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का 20,21 व 22 सितंबर को आयोजित किया गया था जिसमें बस्तर जिले की जगदलपुर नगरीय निकाय क्षेत्र की लालबाग निवासी सुश्री वैष्णवी प्रजापति पिता संतोष प्रजापति जुनियर वर्ग में 44 किलो वर्ग में की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। स्कावट में 40 किलो, बैंच प्रेस में 25 किलो तथा डेड लिफ्ट में 55 किलो वजन में अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया और 120 किलो वजन का रिकॉर्ड हासिल करने बदौलत विरोधियों को पटखनी दी।झारखंड में पावरलिफ्टिंग में वैष्णवी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। युनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष इसान रंजन बेनर्जी, महासचिव श्री व्यास गोस्वामी व डायरेक्टर अख्लाक खान ने सुश्री वैष्णवी प्रजापति को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विगत वर्षों में आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल में जिस प्रकार बेटियों की पहलवानी पर फिल्म प्रदर्शित किया गया था और बेटियों ने जो प्रदर्शन किया था वैसे ही वैष्णवी प्रजापति की शारीरिक दक्षता की कौशल के बदौलत ही झारखंड में स्वर्ण पदक विजेता बनी और बस्तर की बेटी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर उम्दा प्रदर्शन गौरवान्वित किया।

जिन्हें सभी हिकारत से देखते हैं, उन्हें गले लगा रही है भाजपा

0
  •  दल्ली राजहरा के युवा भाजपा नेता मनोज दुबे की शानदार पहल 

-अर्जुन झा-

दल्ली राजहरा समाज के जिस तबके को हम और आप तिरस्कार भरी नजरों से देखते हैं, उसके पास खड़े होने तक में हम अपना अपमान समझते हैं। सियासी दल भी उनकी ओर झांकना भी मुनासिब नहीं समझते।डेरों, झोपड़ियों में रहने वाले ऐसे तबके को भाजपा गले लगा रही है। ऐसे में भला दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनने से भारतीय जनता पार्टी को कौन रोक सकता है?

इस उपेक्षित और वंचित तबके की ओर ध्यान दिया है खनिज नगरी दल्ली राजहरा के भाजपा नेता एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज दुबे ने। मनोज दुबे रेग पिकर्स यानि कचरों की सफाई करने वाले तथा कचरों के ढेर में जिंदगी की तलाश करने वाले झिल्ली पन्नी बीनने वालों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। इन दिनों पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपना सदस्यता अभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भाजपा की नवीन सदस्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ग्रहण कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। सदस्यता अभियान के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए दल्ली राजहरा वार्ड-3 में भाजपा नेता एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज दुबे ने समाज के अंतिम पायदान में रहने वालो रेग पिकर्श यानि कचरा बीनकर जीवन यापन करने वाले लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा की सदस्यता दिलाई। पहली बार घर पहुंचकर सदस्य बनाने के इस अभियान में इस पिछड़े तबके के लोग बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में बढ़ चढ़कर रूचि दिखाई।भाजपा नेता मनोज दुबे ने बताया कि कल पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर उन्होंने अपने बूथ में 100 सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। भाजपा नेता मनोज दुबे ने समाज के अंतिम पायदान में रहने वाले रेंग पिकर्स को भाजपा का सदस्य बनाकर शानदार पहल की है। वे डेरों में जाकर देवार अन्य घूमंतु जनजाति के लोगों को भी भाजपा का सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। अगर हर कार्यकर्ता ऎसी ही पहल करे तो भाजपा की फौज पिछले सदस्यता अभियान के मुकाबले कई गुना बढ़ जाएगी। आज देखने में आता है कि अधिकांश दल जाति समुदाय आधारित और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। घूमंतु और झिल्ली पन्नी बीनकर गुजारा करने वाले परिवारों की ओर देखना भी जरूरी नहीं समझते। ऐसे समय में भाजपा नेता मनोज दुबे जो पहल कर रहे हैं, वह निसंदेह सराहनीय और अनुकरणीय है।

पत्रकारों के खिलाफ साजिश की सीबीआई जांच की मांग

0
  •  पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
    जगदलपुर नगर के दंतेश्वरी मंदिर परिसर के समीप बस्तर जिला पत्रकार संघ के बैनर जिले पत्रकारों ने 23 सितंबर को दो घंटे तक धरना प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारों को फंसाने के लिए रची गई साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी है।
    ज्ञापन में मांग की गई है कि दक्षिण बस्तर के चार निर्दोष पत्रकारों को बाईज्जत रिहा किया जाए और इस षडयंत्र में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाए। ज्ञातव्य हो कि दक्षिण बस्तर के चार पत्रकार सुकमा जिले के कोंटा इलाके में रेत के हो रहे अवैध परिवहन को लेकर समाचार संकलन करने 9 सितम्बर को गए थे। इन पत्रकारों के वाहन में गांजा रखकर उन्हें षडयंत्र पूर्वक फंसाया गया था। चितूर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार की अनुशंसा के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों ने विचार व्यक्त करते हुए घटना की घोर निंदा भी की। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए निष्पक्ष जांच कर षडयंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। इस घरना प्रदर्शन में जिलेभर के पत्रकार एकजुटता का परिचय देते हुए उपस्थित रहे।

पत्रकारों के खिलाफ साजिश की सीबीआई जांच की मांग

0
  • पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
    जगदलपुर नगर के दंतेश्वरी मंदिर परिसर के समीप बस्तर जिला पत्रकार संघ के बैनर जिले पत्रकारों ने 23 सितंबर को दो घंटे तक धरना प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों का कहना है कि पत्रकारों को फंसाने के लिए रची गई साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दक्षिण बस्तर के चार निर्दोष पत्रकारों को बाईज्जत रिहा किया जाए और इस षडयंत्र में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाए। ज्ञातव्य हो कि दक्षिण बस्तर के चार पत्रकार सुकमा जिले के कोंटा इलाके में रेत के हो रहे अवैध परिवहन को लेकर समाचार संकलन करने 9 सितम्बर को गए थे। इन पत्रकारों के वाहन में गांजा रखकर उन्हें षडयंत्र पूर्वक फंसाया गया था। चितूर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर राज्य सरकार की अनुशंसा के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों ने विचार व्यक्त करते हुए घटना की घोर निंदा भी की। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए निष्पक्ष जांच कर षडयंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। इस घरना प्रदर्शन में जिलेभर के पत्रकार एकजुटता का परिचय देते हुए उपस्थित रहे।

मोदी का स्वच्छता पखवाड़ा जगदलपुर में फ्लॉप शो: राजेश राय

0
  • नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल 

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसमें भी जगदलपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली के अनुसार निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने कहा है कि नगर के प्रायः सभी वार्डों में कचरा पसरा पड़ा है। कचरों के ढेर, गंदगी और बजबजाती नालियों की वजह से गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं।पूरे शहर में गंदगी का आलम है और निगम में काबिज महापौर की कार्यप्रणाली राजनैतिक द्वेष से भरी हुई दिखाई दे रही है। राजेश राय ने कहा है कि कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो में साफ सफाई नहीं होने से सभी परेशान है। सफाई के लिए जो संसाधन हैं, वह वार्डों में नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्षद दल इस पक्षपातपूर्ण रवैये की घोर निंदा करता है। हम निगम के जिम्मेदारों को आगाह करते हैं कि यह रवैया सुधारें अन्यथा इसके विरोध में जनता के सहयोग से जन आंदोलन किया जाएगा। राजेश राय ने कहा कि मोदीजी के जन्म उत्सव पर स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ को एक इवेंट बनाकर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है। जबकि सच्चाई नगर के हर वार्ड, हर सड़क, हर गली, हर मोहल्ले में देखी जा सकती है।

बस्तर संभाग में नक्सलियों का सांय सांय जारी है सरेंडर

0
  • बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों हो रहे हैं सर्वाधिक आत्मसमर्पण
  • बीजापुर के बाद दंतेवाड़ा में ईनामी दंपति समेत 4 नक्सलियों का सरेंडर
  •  सीएम की सांय सांय और गृहमंत्री की ठाँय ठाँय कार्यप्रणाली का असर

अर्जुन झा

जगदलपुर दशकों से नक्सली रक्तपात का दंश झेलते आ रहे बस्तर संभाग में अब नए युग का सूत्रपात हो रहा है। नक्सली हिंसा की घटनाओं में व्यापक गिरावट आई है और बस्तर की वादियों में रक्त गंध की जगह अमन की बयार बहती महसूस होने लगी है। यह बदलाव विष्णु देव साय सरकार की सांय सांय और गृहमंत्री विजय शर्मा की ठाँय ठाँय कार्यप्रणाली के दम पर आ रही है। बदलाव यह भी देखने में आ रहा है कि डर के साये में अब यहां के आदिवासी और पुलिस नहीं, बल्कि वर्षों तक यहां के जन मानस को डरा कर रखे नक्सली हैं। इसी डर के चलते अब नक्सली हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आतुर हो चले हैं।

सांय सांय नीति और ठाँय ठाँय कार्यप्रणाली ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बस्तर संभाग के बस्तर जिले में तो नक्सल समस्या का लगभग खात्मा हो चुका है। वहीं धुर प्रभावित सुकमा,, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर व कांकेर जिलों में लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। वहीं आएदिन बड़ी संख्या में हार्डकोर नक्सली मारे भी जा रहे हैं। संभाग के बीजापुर जिले के बाद दंतेवाड़ा जिले चार ईनामी नक्सलियों ने कल आत्मसमर्पण कर दिया। एक दिन पहले ही बीजापुर जिले में आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।दंतेवाड़ा जिले में इस साल अब तक 872 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें 197 ईनामी नक्सली शामिल हैं। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर एक नक्सली दंपत्ति समेत 4 इनामी नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। चारों पर कुल 20 लाख रुपए का इनाम घोषित था।आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली हुंगा तामो उर्फ सूर्या पिता स्व जोगा व उसकी पत्नी आयती ताती नक्सलियों की रीजनल कंपनी नंबर 2 के सदस्य रहे हैं। उन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उत्तर सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय राजनीतिक टीम सदस्य रही देवे उर्फ विज्जे वंजाम पिता स्व देवा निवासी मैलूर बड़ेपारा पर 3 लाख और पूवर्ती आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष माड़वी आयते पति नुप्पो भीमा निवासी चिन्ना बोड़केल पर 1 लाख का इनाम घोषित था। एसपी गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी व बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने जानकारी दी कि दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 197 ईनामी सहित कुल 872 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डी.जे बजाने वाले पर की गई कोलाहल अधिनियम की कार्यावाही

0
  •  दो डी.जे संचालक/वाहन चालक स्वामी को माननीय न्यायालय के द्वारा 21-21 हजार(42 हजार) का किया गया जुर्माना

बालोद पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत (भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में कोलाहल अधिनियम का उल्लधन करने वालो के विरूद्व माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के गाईड़ लाईन के अनुसार पालन करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशकर पाण्डये की टीम स उ नि डी.आर. भांडेकर और धरम भुआर्य के द्वारा

दिनांक 17/09/2024 एवं 21/09/2024 को पीकप वाहन क्रमांक सी.जी 04 एम.पी 8418 एवं सी.जी 08 ए.जे. 5079 में डी.जे साऊड सिस्टम को माउंट् कर अधिक आवाज में बालोद शहर में डी.जे. बजा रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके में पहुंच कर बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे.बजाने वाले संतु ठाकुर पिता बिसम्भर उम्र 25 साल ग्राम आमापारा बालोद, वाहन चालक ओमप्रकाश पिता छगन लाल उम्र 42 साल व मालिक डुलेश्वर बुन्देले पिता छगन लाल उम्र 38 साल ग्राम दैहान थाना व जिला बालोद एवं डी.जे संचालक आदित्य कामड़े पिता रोशन उम्र 32 साल, सम्मी कामडे पिता रोशन उम्र 30 साल व वाहन मालिक कोमल पिता छबिल राम उम्र 45 साल सभी साकिन बजरंगपुर नवागांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव के विरूद्व थाना बालोद में पृथक पृथक से इस्तगासा क्रमांक 07-08/24 धारा 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट धारा 194(1)(क) के तहत कार्यावाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय के द्वारा 21-21 हजार रूपये(कुल42 हजार) का जुर्माना किया गया है।

कृष्णकांत पवार बनें जिला स्तरीय दिशा समिति के सदस्य

0

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली ने बालोद जिले के लिए दिशा समिति के नॉन ऑफिसियल सदस्यों का मनोनयन किया है। जिला विकास समन्वय व मॉनिटरिंग समिति (दिशा) में कृष्णकांत पवार को सदस्य मनोनित किया गया है। श्री पवार केंद्र सरकार की चिन्हित योजनाओं की मॉनिटरिंग से संबंधित बैठकों में शामिल होंगें।

सांसद की अध्यक्षता में काम करने वाली यह कमेटी केंद्र व प्रदेश सरकार की 41 से अधिक विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग करती है। यह कमेटी विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। किस विभाग ने किस स्कीम में कितने लक्ष्य पूरे किए। कहां परेशानी हो रही है। कितने लक्ष्य इन स्कीम में पूरे हो पाए।

जिला स्तरीय दिशा समिति के अध्यक्ष क्षेत्र के लोकसभा सांसद होते हैं। सचिव कलेक्टर होते हैं। समिति में विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य शामिल रहते हैं।

पवार ने अपने मनोनयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्रालय व सांसद भोजराज नाग का आभार व्यक्त किया है। मनोनयन पर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS