City Media - Page 410 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 410

शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती अत्याचार व गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ किया एकदिवसीय मौन प्रदर्शन

0
  • प्रदेश की भाजपा की सरकार बने हुए महज 8 महीने,महिलाओं के प्रति 3094 अपराध,600 से अधिक बलात्कार की घटनाएं शामिल,महिलाओं को सुरक्षा देने पूरी तरह नाकाम साबित हुई सरकार-रेखचंद जैन
  • प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम, दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाने कर रही लीपापोती- लता निषाद

जगदलपुर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देश पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाए बढ़ती जा रही है, इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, जिसके विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कॉंग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौंक पर एकदिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन ने कहा,9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है।रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है।इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है।..एक दिन पूर्व ही रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये,वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।जिसके विरोध में आज कॉंग्रेस पार्टी द्वारा आज मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।

जैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा,प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमे अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है।वही कुछ दिन पूर्व भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफआईआर के वहां के एसपी ने घटना को नकार दिया,जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिये उसके बाद जांच होनी चाहिये।जबकि भिलाई में बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है,कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी द्वारा मामले को नकार दिया जाता है।पास्को एक्ट में FIR बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया?

महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा,महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है,रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया।कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया. 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन है।सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर सिर्फ लीपापोती का कार्य कर रही है।

कॉंग्रेस पार्टी अपनी बहन, बेटियों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ेंगी व आंदोलन भी करेगी।प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देना होगा।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,निगम अध्यक्ष कविता साहू,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,दिनेश यदु,वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान दिवेदी, रामशंकर राव,अमजद खान,अतिरिक्त शुक्ला,पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव,राजकुमार दण्डवानी, रविशंकर तिवारी,अपर्णा बाजपेयी,शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी,कमलेश पाठक,गौरनाथ नाग,कोमल सेना, शुभम यदु, ललिता राव, सुनीता सिंह, सुखराम नाग, सुषमा सुता,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश द्विवेदी,शादाब अहमद, महेश सिंह ठाकुर,राजेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष,कौशल नागवंशी सेवादल,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह,सत्या ठाकुर, विककी राव, विजय ध्रुव, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विक्रम लहरे,मनोज पाणिग्रही, श्याम कुमारी,एस नीला, सायमा अशरफ,माही श्रीवास्तव, अंजुम हुसैन, असबली कश्यप, सगीना, छबिशयम तिवारी, शिवराम बिसाई, अंजना, कमलेश, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खम्बारी, ग्रामीण नीलम कश्यप,उस्मान रज़ा,एडविन मार्क,खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहेl

आंध्रप्रदेश की जेल में बंद बस्तर के पत्रकारों को मिली सशर्त जमानत, ‘नेताजी` का रहस्य बरकरार

0
  •  सुकमा का वह नेता कौन, रहस्य खुलना है बाकी 

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर के चार पत्रकारों के कथित रुप से गांजा के साथ आंध्रप्रदेश में पकड़े जाने के मामले में कोर्ट ने 23 दिनों बाद जमानत दे दी। कोर्ट द्वारा सशर्त जमानत दी गई है। वहीं इस प्रकरण में जिस नेताजी का जिक्र कोंटा टीआई ने किया था, उस नेताजी पर से अभी पर्दा उठना बाकी है। पत्रकारों की गिरफ्तारी और रेत की स्मगलिंग में इस नेताजी की क्या भूमिका है? इस सवाल का जवाब बस्तर संभाग की जनता जानना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी नेताजी पर सवाल उठाए थे।

बस्तर के चार पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर बस्तर और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने काफी नाराजगी जाहिर करते हुए पुरजोर विरोध किया था। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सवाल उठाए थे। दीपक बैज ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि रेत के अवैध खनन और भंडारण करने के मामले की पड़ताल करने गए पत्रकारों को कथित नेताजी के इशारे पर झूठे मामले में फंसाया गया है। नेताजी के संरक्षण में ही सुकमा जिले के कोंटा में शबरी नदी से रेत का अवैध खनन व बड़ी मात्रा में भंडारण किया गया है। इस रेत की तस्करी आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में की जा रही है। श्री बैज ने विवादित टीआई द्वारा फोन में किसी से यह कहे जाने का हवाला दिया था कि ‘नेताजी को बता देना, काम हो गया है।’ पीसीसी चीफ ने कहा था कि नेताजी के कहने पर ही टीआई ने पत्रकारों की गाड़ी में गांजा रखवाया था और पत्रकारों की गाड़ी जब आंध्रप्रदेश की सीमा में पहुंच गई, तब टीआई ने वहां की पुलिस को फोन करके गाड़ी में गांजा रखे होने की सूचना दी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेताजी का चेहरा उजागर किए जाने पर जोर देते हुए पत्रकारों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सरकारों को घेरा था। कांग्रेस और पत्रकारों के विरोध और ज्ञापन के बाद सुकमा पुलिस ने कोंटा के टीआई को सीसीटीवी फ़ुटेज नष्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था। पत्रकार बापी राय अपने अन्य साथी पत्रकारों के साथ कोंटा गए थे। यहां वे अपने मित्र के भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के बाद कोंटा से रेत भरे वाहनों को आंध्रप्रदेश जाते देख इन पत्रकारों ने पूछताछ की। जिसके बाद टीआई कोंटा से उन की तीखी झड़प हुई थी। झड़प के बाद चारों पत्रकार कोंटा के ही लॉज में रुक गए। सुबह जब चारों आंध्रप्रदेश स्थित गांव चट्टी से चाय पीकर लौट रहे थे, तो आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोका और वाहन की तलाशी ली।उसमें से 15 किलो गांजा बरामद हुआ।

सीसीटीवी फुटेज किया डिलीट

पत्रकारों का आरोप था कि विवाद के बाद रात को पत्रकार सो रहे थे, तब उनकी गाड़ी में षडयंत्रपूर्वक गांजा रख दिया गया था। कथित रुप से टीआई कोंटा रात में उस लॉज में भी पहुंचे थे, जहां पत्रकार सो रहे थे। चर्चा है कि इसी समय का सीसीटीवी फुटेज कोंटा के ही एक विवादित व्यक्ति की उपस्थिति और उसके प्रभाव में डिलीट करा दिया गया। लेकिन आंध्रप्रदेश पुलिस ने चारों ही पत्रकारों को गांजा रखने के आरोप में गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था।

कोर्ट ने रखी यह शर्त

राज महेंद्रवरम के विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) आर. शिव कुमार ने इस मामले में चारों पत्रकारों को सशर्त ज़मानत दे दी। विचारण के दौरान सरकार की तरफ़ से ज़मानत का विरोध करते हुए कहा गया कि आरोपी प्रभावशाली हैं और छत्तीसगढ़ राज्य में उनका पता लगाना मुश्किल होगा। शासन की ओर से इस मामले में दो अन्य फरार आरोपियों का ज़िक्र करते हुए यह भी कहा गया कि आरोपी गवाहों को भी प्रभावित कर सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। जबकि बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि, पूरी कार्यवाही दूषित है, और झूठा मामला थोपा गया है। विचारण के दौरान राज्य सरकार की ओर से यह स्वीकार किया गया कि मामले में जप्त गांजा मध्यम मात्रा का है और एनडीपीएस की धारा 37 के प्रावधान सक्षमता से प्रभावी नहीं होते हैं। सरकारी पक्ष ने यह भी स्वीकार किया कि, सभी गवाह सरकारी गवाह हैं। कोर्ट ने ज़मानत आवेदन स्वीकार करते हुए आदेश में लिखा है कि चारों 20 हजार रुपए के निजी मुचलके और समान राशि के दो स्थानीय ज़मानतदारों के साथ ज़मानत दी जाती है, लेकिन यह शर्त है कि वे सभी चार्जशीट दाखिल होते तक हर मंगलवार को दिन के समय चिंतूर पुलिस स्टेशन में हाज़िर होंगे।

आवास के लिए हितग्राही करे आवेदन संजय बैंस

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ सरकार आवास हीन और कच्चे मकान को प्रधान मंत्री आवास के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर रही है पात्र एवम जरूरत मंद ग्रामीण आवास के लिए ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन दे और अपना नाम जुड़ाए जिससे आने वाले आवास सूची में नाम हो उक्त बातें जनपद सदस्य संजय बैंस ने कही कोई जरूरत मंद इस योजना से ना छूटे क्योंकि छतीसगड की विष्णु देव सरकार संकल्प बद्ध है हर गरीब का पक्का मकान का निर्माण हो इसलिए ग्राम सभा के माध्यम से पुनः नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया सरकार का उद्देश्य पूरा करने के लिए हर जनप्रतिनिधि को समाने आकार जरूरत मंद लोगो को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करे संजय बैंस ने कहा की जिस ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन हो गया होगा तो ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन करे आपका आवेदन ग्राम पंचायत कार्यवाही करके समंधित विभाग को भेज कर आवास सूची में नाम जोड़ा जाएगा ये अवसर है जरूरत मंद लोगो का सुविधा का लाभ उठाने के लिए जब तक किसी भी कच्चे मकान या एक कमरा या दो कमरा जो जर्जर हो चुका होगा जनप्रतिनिधि चाहकर भी सहयोग नही कर पाते सरकार फिर से नाम जुड़वाने के लिए ग्राम सभा का आयोजन कर रही है नाम जुड़ने से ये बात तय हो जाएगा आज नहीं तो कल आवास जरूर आयेगा

अज्ञात बीमारी से कोलावल के कन्या आश्रम में 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, 10 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

0
  • जिला अस्पताल में बीमार बच्चों का ईलाज जारी
    -अर्जुन झा-
    बकावंड बस्तर जिले के आश्रम, छात्रावासों में फूड पॉयजनिंग और बच्चों की अकाल मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बकावंड विकासखंड के कोलावल स्थित कन्या आश्रम छात्रावास की एक छात्रा की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। वहीं करीब दस और बच्चे इस बीमारी से ग्रसित हैं। सभी बीमार बच्चों को जगदलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

रविवार को दोपहर समकोलावत कन्या आश्रम में अध्ययनरत 5वीं कक्षा की 11 वर्षीया छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगल कश्यप की अचानक तबीयत बिगड़ने से उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने तेज बुखार या किसी वायरस इंफेक्शन से बच्ची की मौत होने की आशंका जाहिर है। छात्रा को शनिवार के दिन सिरदर्द की शिकायत होने पर उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां सिरदर्द की दवा दी गई थी। फिलहाल मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोलावल के बालिका आश्रम में अचानक से दो दिन पहले फैली बीमारी ने वहां पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। आश्रम के करीब 10 बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों को उपचार के लिए आयुष केंद्र ले जाया गया। जहां सामान्य बीमारी समझ उपचार के बाद वापस आश्रम ले गए। लेकिन रविवार को ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें सीएचसी ले जाया गया। उससे पहले ही एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद आश्रम में हड़कंप मच गया और बीमार बच्चों को बेहतर उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बकावंड लाया गया। जहां से उन्हें 108 वाहन के माध्यम से ही जगदलपुर अस्पताल भेज दिया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त गणेश सोरी ने बताया कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चे दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद आश्रम की अधीक्षिका ने उन बच्चों को गांव के ही आयुष केंद्र में डॉक्टर दास से उपचार के लिए भेजा था। उपचार के बाद बच्चों को सामान्य बीमारी बताते हुए उन्हें दवा देकर वापस आश्रम भेज दिया गया। लेकिन रविवार की शाम से अचानक 8- 10 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि बीमार बच्चों को पहले पीएचसी कोलावल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर भेज दिया गया। सभी बीमार बच्चों का जगदलपुर के महारानी अस्पताल जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष पहुंचे आश्रम
पूर्व जनपद अध्यक्ष फरीस बेसरा ने मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।  बेसरा आश्रम पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौत के कारणों की जांच संबंध में डाक्टरों से विस्तृत चर्चा की।  बेसरा ने बताया कि मौत किस कारण हुइई इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।
मृत छात्रा अंजना कश्यप पिता मंगलराम ग्राम पाथरी की निवासी थी। बच्ची को हाई ग्रेड फीवर की स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलावल लाया गया था। इलाज के दौरान हाई ग्रेड फीवर के कारण संभवतः सडन कार्डियक रेस्पिरेटरी अरेस्ट से बच्ची की मृत्यु हो गई । अस्पताल में बच्ची का डेंगू मलेरिया टेस्ट किया गया जो नेगेटिव पाया गया। ऐहतियात के तौर पर आसपास के अन्य लोगों व आश्रम के अन्य छात्राओं की भी जांच की गई। जिसमें सभी मलेरिया डेंगू नेगेटिव पाई गईं। ज़िला स्तरीय टीम से भी जांच कराई जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

आश्रम अधीक्षिका का कथन
कोलावल कन्या आश्रम की अधीक्षिका दुलारी भास्कर ने बताया कि शनिवार को नाश्ता करने सभी बच्चे पहुंचे, मगर अंजना ने कहा कि मैं नाश्ता नहीं करूंगी अभी थोड़ा देर आराम करने दो। उसके बाद में 1 बजे भोजन के लिए अंजना को उठाने गई, तब उसकी स्थिति ज्यादा सीरियस होने के कारण तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। थोड़ी देर के बाद बच्ची का देहांत हो गया । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम ने कहा कि मैंने बच्ची का चेकअप किया। उसने सिरदर्द की शिकायत की। सर दर्द का टेबलेट दिया था। स्थिति सुधरने पर वापस हॉस्टल भेज दिया था।

विधायक बघेल मर्माहत
बस्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम कोलावल के कन्या आश्रम में हुई घटना से मर्माहत हो उठे हैं। मासूम छात्रा अंजना कश्यप के आकस्मिक निधन और अन्य छात्राओं के बीमार हो जाने से दुखी विधायक लखेश्वर बघेल जानकारी मिलते ही पहले कोलावल पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से पूरी जानकारी ली। विधायक बघेल ने बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश मरकाम से भी छात्रा की मृत्यु के कारण और अन्य छात्राओं की बीमारी की वजह के बारे में पूछताछ की। इसके बाद विधायक लखेश्वर बघेल मृत छात्रा अंजना कश्यप के गृहग्राम पाथरी भी गए। वहां उन्होंने अंजना के पिता मंगलराम व अन्य परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।  बघेल काफी देर तक मंगल के घर पर रुके रहे। वहां से लौटकर विधायक लखेश्वर बघेल जिला चिकित्सालय जगदलपुर गए, जहां उन्होंने बीमार छात्राओं से हालचाल पूछा और डॉक्टरों को सभी बच्चों का बेहतर ईलाज करने के लिए कहा।

छात्रा की मौत की जांच के कांग्रेस ने बनाई कमेटी

0

जगदलपुर बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत कोलावल के कन्या आश्रम की आदिवासी छात्रा अंजना कश्यप की मौत की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कमेटी गठित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा पीसीसी चीफ दीपक बैज की सहमति से जांच कमेटी की घोषणा की गई है। कमेटी के संयोजक बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, सदस्य नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के उपाध्यक्ष बालेश दुबे एवं करपावंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम नाइक नामजद किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महिलाएं असुरक्षित:सुप्रिया श्रीनेत

0
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने घेरा भाजपा सरकार को 
    रायपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं एआईसीसी की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी का क्या हाल है आज? देश में स्कूल की नाबालिग बच्ची, दफ्तर में काम करने वाली महिला, बस में चलने वाली गृहिणी क्या सुरक्षित हैं? ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के लिए इस देश में कोई जगह सुरक्षित नहीं बची है। पूरा देश आक्रोशित है आज पूरा देश आंदोलित है। जिस तरह की घटना बंगाल में हुई। कितनी निर्भया चाहिए इस देश को और कितनी निर्भया की कुर्बानी होगी तब ये देश जागेगा और सत्ता का संरक्षण खत्म होगा?


उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधो पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बात हो चाहे वो रायपुर के बस स्टैंड ड के सामने बलात्कार का मामला हो, भिलाई के एक डीपीएस स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला हो, जहां पुलिस ने बिना एफआईआर, बिना जांच के घटना को नकार दिया। रायगढ़ के पुसोर में एक आदिवासी महिला का 14 लोगो द्वारा किया गया दुष्कर्म का मामला हो, जशपुर में एक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार का मामला हो, कोंडागांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला हो, छत्तीसगढ़ भी लगातार बढ़ते दुष्कर्म और यौन शोषण के मामलो में अछूता नहीं है। किसी भी महिला के खिलाफ उत्पीड़न, शोषण का मामला पूरी आधी आबादी के खिलाफ का मामला है। यह सभ्य समाज और पुरुषों पर धब्बा है। सरकार दुराचारी को बचाने और लीपापोती में जुट जाती है।सरकार ने रायपुर के सामूहिक बलत्कार को एक व्यक्ति द्वारा किया गया दुष्कर्म बताया। 20-20 दिन तक कोंडागांव में एफआईआर नहीं लिखी जाती है। लोग आंदोलित होते है सड़को पर आते है, तब जाकर एफआईआर होती है। बदलापुर में 500 लोगों को रेल पटरी में जाम करना पड़ी तो पांच दिन बाद आरोपी को पकड़ा गया और 24 घंटे बाद एफआईआर लिखी गई। चाहे दिल्ली हो, चाहे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ हो सत्ता का संरक्षण हमेशा आरोपियों को मिलता है।

पुलिस और प्रशासन आरोपी को बचाने में लग जाते हैं और पीड़ित महिला को दर दर भटकना पड़ता है, आंदोलन करना पड़ेगा। देश का एक सांसद देश की बेटी का यौन शोषण करता है, उस सांसद को संरक्षण मिला और उल्टा देश की बेटी को न्याय नही मिला। सरकार में बैठे लोगो ने पीड़ितो के आवाज को दबाने का काम किया। उन्नाव में बलात्कार हुआ और तब तक कार्यवाही नही हुयी जब कोर्ट ने दखल नहीं किया। बदलापुर में दो चार साल की बच्ची का यौन शोषण होता है। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा अपराधिक गतिविधियां हुई है। सत्ता में बैठे लोग इन लोगों को संरक्षण देते है। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा आईटी सेल के तीन कार्यकर्ता गैंगरेप के आरोपी है, 2 को बेल मिल जाती है और जब घर आते है तो ऐसा स्वागत होता है मानो देश की आजादी की लड़ाई लड़कर आए हों। इसलिए हौसला आता है कि 2023 और 2024 के दौरान महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के बीस से पच्चीस मामले ऐसे है, जिसमें बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और सांसद शामिल है। यह छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है छत्तीसगढ़ की पहचान माई से है उस छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है।

योग के क्षेत्र में बस्तर संभाग का नाम रौशन कर रही हैं सुकमा की वर्षा तिवारी

0
  •  नेशनल लेवल पर वर्षा जीत चुकी हैं कई मेडल 
    जगदलपुर करें योग रहे निरोग” ये हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं और अब हमारा देश योग में विश्वगुरु बन चुका है। लेकिन हममें से अधिकांश लोग इस बात से अनभिज्ञ हैं कि योग अब एक खेल के रूप में भी शामिल हो चुका है। जिस तरह बाकी खेल स्पर्धाएं होती हैं, वेसे ही योग को भी शामिल किया गया है। इसका मूल उद्देश्य यही है कि हम खेल खेल में योग को अपने जीवन में अपनाएं।

ऐसे ही योग की एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बस्तर संभाग के सुकमा जिले का नाम रोशन कर रही है।ये हैं वर्षा तिवारी, जो सुकमा जिले की मूल निवासी हैं। वर्षा तिवारी अशोक तिवारी व प्रतिभा तिवारी की पुत्री तथा एसएम शर्मा व कुसुम शर्मा की पुत्रवधु हैं। वर्तमान में वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ में ओटी अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही योग में विशेष रुचि के कारण वर्षा तिवारी पिछले 4 वर्षों से योग का अभ्यास कर रही हैं।साथ ही इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की ओर से योग का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और अपने विभाग का नाम रौशन किया है। हाल ही 24-25 अगस्त को जोधपुर राजस्थान में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया विमेन्स लीग में वर्षा तिवारी ने भाग लेकर राज्य ओर जिले को गौरवान्वित किया है।

अक्टूबर 2023 में दिल्ली ने आयोजित आल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन टूर्नामेंट में वर्षा तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। वर्षा तिवारी ने बातचीत में हमें बताया कि उनके माता पिता व सास ससुर उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वर्षा तिवारी सुकमा में योग की कक्षा भी चलाती हैं। वर्षा की इच्छा है कि उनकी ही तरह सुकमा जिले से और भी प्रतिभाएं बाहर निखर कर समाज के सामने आएं। इसके लिए वे बच्चों और हर आयु वर्ग के लोगों को अवसर उपलब्ध कराने तत्पर हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि योग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाएं। क्योंकि आने वाले कुछ सालों में बाकी खेलों की तरह योग भी ओलंपिक खेलों में शामिल होंने जा रहा है। हाल फिलहाल एशियन गेम्स, नेशनल गेम्स में भी योगासन शामिल हो चुका है।

स्वाधीन जैन बने कांकेर जिला के सदस्यता अभियान प्रभारी

0
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने की नियुक्ति

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2 सितंबर, 2024 को शाम 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी आदरणीय प्रधानमंत्री जी को प्रथम सदस्य बनाया गया। सदस्यता अभियान के माध्यम से बीजेपी संगठन पर्व मनाकर अपना विस्तार कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जमाल सिद्दीकी जी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के निर्देशन पर एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी  डॉ.सलीम राज जी की सहमति से संगठन महा पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  शकील अहमद जी ने प्रदेश सदस्यता टीम की घोषणा की है जिसमे स्वाधीन जैन जी को कांकेर जिला का प्रभारी बनाया गया है
स्वाधीन जैन ने पूरे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भाजपा पूरे 6 सालो में इस सदस्यता अभियान को एक महापर्व के रूप मनाती है ऐसे में आज मुझे कांकेर जिले का प्रभारी बनाया है ऐसे कांकेर में हम सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग मिल कर शत प्रतिशत सदस्य बनाएंगे साथ ही इस महापर्व में नये लोगो को भी बड़ी सख्या में सदस्य बनाने का सकल्प दिलाएंगे। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मीडिया प्रभारी व सदस्यता अभियान कांकेर जिले का प्रभारी स्वाधीन जैन को बनाये जाने पर दल्लीराजहरा नगर में हर्ष का माहौल बना हुवा है भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भी दी बधाई साथ ही गोविन्द वाधवानी ,जयदीप गुप्ता , आशीष लालवानी , हितेश कुमार , शाहिल कुमार , सुरेश जायसवाल ,विशाल मोटवानी , ओम गोलछा,दमनदीप,ललित जैन ,आलोक जैन,मोहमद इमरान,फारूक भाई, हनी मथारू,निखिल जैन,दीपेश जैन,पुनीत पब जी,व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के लोगो ने बधाई दिया है। इस दौरान स्वाधीन जैन ने बताया सदस्यता अभियान में तीन तरीके से सदस्य बन सकते हैं.जिसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और मिस्ड कॉल इन तीन फॉर्मेट में से किसी भी फॉर्मेट में जाकर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता हैं.

खाट ही है इनके लिए एंबुलेंस, बीमारों को लेकर उफनती नदी को पार करना इनकी है मजबूरी

0
  • गंभीर महिला को खाट पर लादकर बाढ़ग्रस्त नदी से निकले ग्रामीण
  • मारुडबाका से 22 किमी पैदल चले परिजन, ग्रामीण
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर आजादी के अमृतकाल का यह स्याह पहलू ही है कि स्वतंत्रता के 78 वर्षों बाद भी बस्तर संभाग के दर्जनों गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। मेडिकल इमरजेंसी आ जाए, तो खाट ही इन ग्रामीणों के लिए एंबुलेंस बन जाता है और ग्रामीणों के कदम इस एंबुलेंस के पहिए। खाट पर मरीज को लादकर उफान मारती नदी को पार करने और 22- 25 किलोमीटर का सफर पैदल तय करने की मजबूरी इन ग्रामीणों के समक्ष आज भी मौजूद है। ऐसे में इन ग्रामीणों के लिए आजादी का अमृत महोत्सव बेमानी ही है।

हमने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई है और इन दिनों समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर इस दिशा में काम भी कर रहे हैं। आजादी के सात दशक बाद भी उपेक्षित रहे देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों और वहां के रहवासियों के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार बहुआयामी कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जन मन योजना इसीलिए लाई गई है। इस योजना के जरिए आदिवासी गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, पुल पुलिया जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इतना ठोस पहल केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा की जाने के बावजूद बस्तर संभाग के गांव बेपरवाही का शिकार बने हुए हैं। कई गांव ऐसे हैं, जो नदी – नालों से घिरे हुए हैं और पहुंच मार्ग विहीन हैं। इन नदी नालों में पुल पुलिया नहीं हैं। लिहाजा बरसात के मौसम में इन गांवों के लोग 4-5 माह तक शेष दुनिया से कटे रहते हैं। इस बीच उनके सामने मेडिकल इमरजेंसी आ जाए तो भगवान ही मालिक होता है। बस्तर संभाग का बीजापुर जिला इस मामले सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है। इन दिनों बीजापुर जिले में हो रही तेज बारिश से जिले के सभी छोटे-बड़े नदी नाले उफान पर हैं। पहाड़ी पानी के तेज बहाव व बाढ़ से से ग्रामीण भी मुसीबत में पड़ रहे हैं। ऎसी ही एक बड़ी त्रासदी बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के अंदरूनी गांव मारुड़बाका में देखने को मिली है। यहां एक महिला द्वारा फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। उल्टी- दस्त व शारीरिक कमजोरी से तबीयत बिगड़ने पर 37 वर्षीया महिला जोगी पोड़ियामी की स्थिति गंभीर हो गई थी। पति कोसा पोडियामी ने जोगी पोड़ियामी की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उसने गांव के लोगों से मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण युवकों ने अपनी जान को जोखिम में डाल महिला को खाट पर लादकर उफनती नदी से महिला को पार कराया। और महिला को लगभग 20-22 किमी पैदल गलगम तक खाट के सहारे लाया गया। महिला की गंभीर स्थिति पर ग्रामीण युवकों ने रस्सी के सहारे खाट में लादकर नाला पार कराया। जहां उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।

आती रहती है ऎसी नौबत
इस संबंध में उसूर के चिकित्सक से बात करने पर बताया कि मारूडबाका काफी संवेदनशील व अंदरूनी गांव है। वहां तक एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल है। महिला ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। स्थिति गंभीर होने पर बीजापुर रेफर किया गया। जिले में बुनियादी सुविधाओं की बात करें तो अभी भी कई ऐसे इलाके हैं जहां बरसात में ऐसी स्थिति निर्मित होती है। क्षेत्र के आदिवासी बारिश में इलाज के लिए संघर्षरत रहते है। पिछले दिनों 26अगस्त को कमकानार की गर्भवती महिला को खाट से नदी पार कराया गया था। इसी तरह 22 जुलाई को उसूर के नंबी इलाके में सीआरपीएफ के जवानों ने भी ड्रम की मदद से प्रसव के बाद महिला को नदी पार कराया था।

शिक्षा शेरनी का दूध के सामान है, जो जितना पीएगा, उतना दहडेगा: ऋतु बघेल

0
  •   डॉक्टर बनेगी नगरनार की बिटिया ऋतु बघेल

अर्जुन झा

नगरनार शिक्षा अमृत और शेरनी के दूध के समान है। शिक्षा रूपी इस अमृत और शेरनी के दूध को जो जितना पीएगा, वह उतना ही तेज बुद्धि वाला बनेगा और सफलता की राह पर उतना ही तेज दौड़ेगा और दहाड़ेगा भी। यह कहना है नगरनार कस्बे की होनहार बिटिया ऋतु बघेल का। ऋतु का चयन एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है। नीट में चयनित होकर ऋतु ने स्टील सिटी नगरनार और जगदलपुर ब्लॉक का गौरव बढ़ाया है। ऋतु नगरनार की पहली छात्रा है, जो डॉक्टर बनने जा रही है।

नगरनार के नाटपारा निवासी पूर्व सरपंच लैखन बघेल एवं श्रीमती इंदु बघेल की बेटी ऋतु बघेल ने हायर सेकंडरी एजुकेशन के बाद नेशनल इलेजिलीबिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) के जरिए यह शानदार कामयाबी हासिल की है। ग्राम नगरनार नाटपारा की बेटी ऋतु बघेल देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा नीट क्वालीफाई करने वाली बघेल परिवार की पहली स्टूडेंट है। स्टेट लेवल पर नीट में ऋतु की रैंक 3474वीं और कैटेगरी में रैंक 123वीं है। ऋतु बघेल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में एमबीबीएस कोर्स करने के लिए सिलेक्ट हुई है। इस संवाददाता से चर्चा करते हुए ऋतु बघेल ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों पर मां सरस्वती अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। और फिर शिक्षा तो वह अमृत और शेरनी का दूध है, जिसे जो जितना ज्यादा ग्रहण करेगा वह उतना ही कुशाग्र एवं तेज बुद्धि वाला बनेगा तथा शेरनी के बच्चे की तरह कामयाबी के पथ पर दहाड़ते हुए तेजी से दौड़ेगा। प्राथमिक स्तर से प्रतिभाशाली रही ऋतु बघेल बताती है – मम्मी पापा ने मुझे पढ़ाई के अनुकूल माहौल दिया, हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई, मेरी देखभाल एक बेटे की तरह की है। मैं उनके हर सपने को पूरा करूंगी वहीं दूसरी ओर ऋतु की इस कामयाबी से बघेल परिवार के साथ ही पूरे नगरनार कस्बे में खुशी की लहर फैल गई है।उसके घर में जश्न का माहौल है, मिठाईयां बंट रही हैं, लोग ऋतु को बधाई देने उसके घर पहुंच रहे हैं। आज भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्रा लैखन बघेल के घर पहुंची। वहां उन्होंने ऋतु को गुलदस्ता भेंटकर और मुंह मीठा कराकर उसका सम्मान किया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गीता मिश्रा ने लैखन बघेल और इंदु बघेल को भी बधाई दी। भाजपा नेता रमेश मिश्रा, डमरू कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन झा समेत अनेक लोगों ने ऋतु बघेल को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। ज्ञातव्य है कि नगरनार की भाजपा नेत्री गीता मिश्रा होनहार बेटियों और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करती रहती हैं। राजनैतिक व्यस्तताओं के बीच भी वे बस्ती में घूम घूमकर लोगों संदेश देती रहती हैं कि बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं, उन्हें हर तरह से काबिल बनाएं। जैसे ही गीता मिश्रा को पता चला कि ऋतु बघेल का चयन डॉक्टरी के कोर्स के लिए हुआ है, वे तुरंत लैखन बघेल के घर पहुंच गईं और ऋतु को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS