City Media - Page 386 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 386

कलेक्टर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सिवनी में किया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ

0
  • वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ बेहतर आमदनी का भी बनेगा

बालोद, 03 अक्टूबर 2024 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित पवन साहू एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेट यूनिट प्लास्टिक से बने चीजों के वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ यहाँ काम करने वाले स्वसहायता समूह के महिलाओं के बेहतर आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया बनेगा। इस अवसर पर ग्राम सिवनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के शुभारंभ होने पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इसकी सराहना की। इस दौरान कलेक्टर एवं अतिथियों के द्वारा इस यूनिट का अवलोकन कर यूनिट में स्थापित किए गए मशीनों के कार्य पद्धति के संबंध मंे जानकारी ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि बालोद विकासखण्ड के सभी गांवों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य के अंतर्गत संग्रहित किए गए प्लास्टिक वेस्ट को ग्राम सिवनी के इस यूनिट में लाकर उनका उचित प्रंबधन किया जाएगा।

यहाँ पर प्लास्टिक वेस्ट के प्रंबधन कार्य में लगे स्वसहायता समूह के महिलाओं के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का सेग्रीगेशन कर उसमें से उपयोगी बोतल, ढक्कन, तांबा आदि चीजों को एकत्र किया जाएगा। इसके पश्चात् इसकी बिक्री की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें से तांबा, तार आदि की चीजें बहुत कीमती होती है। इन चीजों की बिक्री की उचित व्यवस्था होने से इस कार्य में लगे महिलाओं को अच्छी खासी आमदनी हो सकेगी। डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के महिलाओं को जिला मुख्यालय बालोद में स्थित एसएलआरएम सेंटर में भेजकर वेस्ट मैनेजमेंट तथा सेग्रीगेशन के कार्यों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड में सिवनी के अलावा जिले के सभी विकासखण्डों में 01-01 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों के पंचायतों की मैपिंग भी की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का संचालन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा इस इकाई का बेहतर संचालन करने की शुभकामना भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू एवं ललिता पीमन साहू सहित एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की अपार सफलता से तिलमिला गई है भाजपा: दीपक बैज

0
  • कांग्रेस को राजेश मूणत या भाजपा की सलाह की जरूरत नहीं 

जगदलपुर कांग्रेस द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के दिए बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने करारा हमला बोला है। दीपक बैज ने कहा है कि किसी यात्रा या कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को राजेश मूणत और भाजपा की सलाह व अनुमति की जरूरत नहीं है। मूणत का बयान भाजपा की तिलमिलाहट का परिचायक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। भाजपा तो अभी की पैदाइश है। कांग्रेस जो भी कदम उठाती है, सोच समझ कर उठाती है। हमारी पार्टी कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, मजलूमों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी, अब भाजपा के जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। पीसीसी चीफ ड

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की साय सरकार ने महज नौ माह के कार्यकाल में ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ जुल्म की सारी हदें पार कर दी हैं। बलौदा बाजार की घटना हो, कवर्धा के लोहारीडीह की, बर्बरता के मामलेे में भाजपा ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सतनामी समाज, आदिवासी समुदाय, साहू समाज व अन्य दलित वर्गों के लोगों के साथ जो ज्यादती हो रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। दीपक बैज ने कहा कि सत्ता पक्ष जब अन्यायी और अत्याचारी हो जाए, तब विपक्ष का धर्म एवं कर्तव्य है कि वह उसके खिलाफ प्रखर होकर आवाज उठाए। विपक्ष में होने के नाते कांग्रेस अपना धर्म और कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने बाबा गुरु घासीदास जी के पावन धाम गिरौदपुरी से रायपुर तक जो छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली, उसे ऐतिहासिक सफलता मिली है। पूरे प्रदेश के हर जाति समुदाय के लोगों ने न्याय यात्रा में सहभागिता देकर भाजपा सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की। इससे भाजपा बौखला गई है, विचलित हो उठी है। राजेश मूणत का बयान इसी खीझ और बौखलाहट को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे और भी बड़ी लड़ाई भाजपा के कुशासन के खिलाफ छेड़ी जाएगी।

नगरगुड़ी का लोकार्पण

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा तैयार नगरगुड़ी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने माई दंतेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना कर का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, आलोक अवस्थी, नरसिंह राव एवं राजपाल कसेर दिगंबर राव, निगम आयुक्त हरेश मंडावी एवं अन्य पदाधिकारी तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

न्याय यात्रा में शामिल हुए शादाब और नीलम कश्यप

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में बस्तर के युवा नेताओं की उत्साहजनक सहभागिता रही। कांग्रेस की सभी विंग्स के युवा नेताओं ने यात्रा में गजब की एकजुटता दिखाई। न्याय यात्रा में कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल के शादाब अली और एनएसयूआई के बस्तर जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप ने अपने साथियों की बड़ी फौज के साथ न्याय यात्रा में योगदान दिया। इस न्याय यात्रा ने दीपक बैज की रोशनी तले आकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस की अलख जगाने में सक्रिय योगदान दिया।

जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

0
  • भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र, मानवता ही पहला धर्म: संजय पाण्डेय

जगदलपुर भारत स्काउट्स एवं गाइडस् छग के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव और मुख्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को भारत स्काउट्स एवं गाइडस् जिला संघ बस्तर द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा एमएलबी कन्या क्र-2 जगदलपुर में किया गया।

जिला संघ बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे, जिला आयुक्त सह पदेन जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला आयुक्त गाइड सुधा परमार एवं पूर्व डीओसी महेश देवांगन की विशेष उपस्थिति में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन आ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, महात्मा गांधी, भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं लार्ड बेडेन पावेल की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण किया गया। स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ द्वारा

संजय पाण्डे का स्वागत जेपी पाठक डीटीसी स्काउट द्वारा, श्री बघेल का स्वागत दसरु यादव डीओसी स्काउट द्वारा, सुधा परमार का स्वागत मीरा हिरवानी डीओसी गाइड द्वारा एवं महेश देवांगन का स्वागत गोपेंद्र शार्दुल द्वारा किया गया। बीआर बघेल जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट द्वारा उद्बोधन में स्काउट्स एवं गाइडस् के अनुशासनबद्ध रहते हुए कार्य करने की शैली की तारीफ की। उद्बोधन सत्र में महेश देवांगन भूतपूर्व डीओसी स्काउट द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का उदाहरण देते हुए स्काउटिंग को और प्रेरणा दायक बनाने तैयार रहने कहा गया। जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है जहाँ विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोग निवासरत हैं देश कि अक्षुणता को बचाने हेतु हम महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर सर्वधर्म प्रार्थना कर देश में सभी धर्मों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हैं साथ है स्काउटिंग के जरिए समाज में आज के दिन स्वच्छता कार्य कर एवं किसानों और जवानों का सम्मान कर दोनों पुण्य आत्माओं को नमन करते हैं। कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त दशरू राम यादव ने अतिथियों के द्वारा समय देने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लिलेश देवांगन सह जिला सचिव ने किया। उद्बोधन पश्चात् प्रार्थना की गई। जिसमें बौद्ध , हिन्दू, ईसाई, मुस्लिम एवं सिक्ख धर्म के अनुयायियों द्वारा अपने धर्म की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोज महापात्र जिला सचिव स्काउट गाइड विभिन्न स्कूलों से गिरधर रावटे, अनिल शुक्ला, बृजेश्वरी पोद्दार, भूमिका निषाद, निशा साहू, जयंती लोहाना, कंचन विश्वकर्मा, तनुल गुप्ता, नीरज मरावी, ज्योति तिग्गा, मालती पोर्ते, सुनिता डहरिया, जुलेखा शाह सहित स्काउटर गाइडर तथा एनसीसी के अधिकारी एवं एनसीसी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी मनोज महापात्र जिला सचिव स्काउट गाइड ने दी।

जीवनकाल का स्वर्णिम अवसर होता है छात्र जीवन, इसका करें सदुपयोग: किरण देव

0
  •  जगदलपुर शहर के विभिन्न स्कूलों की 326 छात्राओं को किया साइकिल वितरण

जगदलपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 परिसर, हाई स्कूल पंडरीपानी, महारानी लक्ष्मीबाई परिसर, पनारापारा, केवरामुंडा, भैरमगंज, जगतू माहरा विद्यालय परिसर बस्तर हाई स्कूल, हाटकचौरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 326 छात्राओं को साइकिल वितरण किया।

सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। बेटियां हैं, तो कल है। सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें। जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी न हो इसके लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है । जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। महापौर सफीरा साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने भी छात्राओं को संबोधित किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में 41, पंडरीपानी 47, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में 151, पनारापारा में 13, भैरमगंज में 09, जगतू माहरा बस्तर हाई स्कूल में 08, हाटकचौरा में 28, केवरामुड़ा में 27 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा रूपसिंह मंडावी, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, आलोक अवस्थी, नरसिह राव, विद्याशरण तिवारी, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी, कमलेश पाठक, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, आरेंद्र आर्य, योगेश ठाकुर, प्रकाश झा, योगेश शुक्ला, राकेश तिवारी, कमल पटवा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, डीईओ बलिराम बघेल, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्यगण, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

नवरात्रि के प्रथम दिन शीतला माता मंदीर में किया पौधरोपण

0
  • नवरात्रि पर परिसर में 108 पौधे लगाने का लक्ष्य 

जगदलपुर नवरात्र के प्रथम दिवस विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंगोली के शीतला माता मंदीर में कलश स्थापना, दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती की गई। तत्पश्चात् 108 पौधें का लक्ष्य लेकर पौधरोपण मंदिर परिसर में प्रारंभ किया गया। जिसके उपरांत प्रतिदिन ग्राम के रिक्त स्थानों पर पौधे लगाकर 108 पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा।

लक्ष्य पूरा होते ही अगला लक्ष्य 1008 पौधों का होगा, जिसका उद्देश्य धार्मिक के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा है। ग्रामवासियों का कहना है कि जबसे प्रदूषण रिपोर्ट में बस्तर का नाम देखा है और बस्तर का दिन प्रतिदिन तापमान भी बढ़ रहा है जो आने वाले दिनों में और भी भयावह हो सकती है। यह हमारे लिए चिंता का विषय बन गया है। इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। मंदिर में प्रतिदिन आरती, सत्संग, मंत्र जाप होगा।नवरात्रि के अंतिम दिन भंडारा व विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन करना तय हुआ है।इस आयोजन में डिप्टी रेंजर ललन तिवारी, वनकर्मी मंगलू, हेमदास नाग, लोकमान्य तिलक वार्ड के पार्षद दयाराम कश्यप, पुजारी रामदास, पटेल बलिराम, मारसाय, खगेश्वर, पुष्पा नेताम, तारा यादव, माया यादव, मंजू सिंह, पूजा सिंह, विक्कू सिंह राय, हरेंद्र सिंह राय,दिलीप नेताम,रोहन कुमार, संजय मौर्य, संतोष मौर्य, विमल निषाद, देवेश यादव समेत ग्राम के भक्त योगदान दे रहे हैं।

नवरात्रि पर ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को सदस्य बनाकर बढ़ाएं भाजपा की शक्ति: सांसद महेश कश्यप

0
  •  हर बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना पहला लक्ष्य
  •  सदस्यता अभियान के तहत गुडरा, कोकावाड़ा पहुंचे सांसद कश्यप 

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत सुकमा जिले के ग्राम गुड़रा में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर महेश कश्यप ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। यह भी कहा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हुई है अतः ज्यादा से से ज्यादा मातृशक्ति को भाजपा से जोड़ें।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है।जब हम लोग उन तक पहुंचते नहीं हैं तो उनको पीड़ा होती है। तब वह वैसी संकीर्णताओं के दायरे में आ जाते हैं, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती है।

श्री कश्यप ने कहा इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है, जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि “राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम। अपने संबोधन में श्री कश्यप ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बीजेपी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से नवरात्रि का अति पावन पर्व शुरू हो रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मातृशक्ति को भाजपा से जोड़ें ताकि हमारी मां जैसी संस्था भाजपा और भी शक्तिशाली बनकर देश के असुरों का संहार कर सके।श्री कश्यप ने कहा कि भारत के अंदर केवल बीजेपी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रभुता के लिए खतरा बन गई थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है। भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे व मंडल अध्यक्ष अमर पोयाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान पटेल हड़मा राम पोड़ियामी, पेरमा टोकडू पोड़ियामी, सरपंच पति हांदा पोड़ियामी, पूर्व सरपंच गंगी मड़कामी, सियान मुक्काराम पोड़ियामी, कोसा मरकाम, भाजपा पदाधिकारी विक्की भदौरिया, रमेश यादव, परदेशी राम नाग, राजकुमार कश्यप, ईश्वर मरकाम भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

पीसीसी चीफ दीपक बैज की न्याय यात्रा से कांग्रेस में आई जबरदस्त एकजुटता

0
  •  बस्तर के सारे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह का संचार
  • मुट्ठी भर विघ्नसंतोषी नेता रहे न्याय यात्रा से दूर 

अर्जुन झा

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा खंड खंड में बंटी कांग्रेस के लिए प्राणवायु का काम कर गई। दीपक बैज भले ही कह रहे हैं कि उनकी लड़ाई अभी मुकाम तक नहीं पहुंची है, मगर, यह यात्रा कांग्रेस को बड़े मुकाम तक पहुंचाने में जरूर कामयाब हो गई है। इस यात्रा ने नीचे से लेकर ऊपर तक गुटबाजी का दंश झेलती आई कांग्रेस को काफी हद तक एकजुट कर दिया है। पूरे राज्य के नजरिए से देखें तो कांग्रेस के हर गुट के नेता कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा में भागीदारी दी है।. बस्तर संभाग के मामले में तो यह यात्रा संजीवनी साबित हुई है। ये अलग बात है कि बस्तर के कुछ मतलब परस्त नेता छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से दूरी बनाए रहे। ये वो नेता हैं जो अपने स्वार्थ के लिए अपनी मातृ संस्था कांग्रेस की दुर्गति करने में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं। उनके जाने न जाने से वैसे भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा निकाली गई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा कई मायनों में विजय यात्रा साबित हुई है। पहली विजय यह कि यात्रा के बाद भाजपा सरकार बेहद सतर्क और चौकन्नी हो चली है। बलौदा बाजार और लोहारीडीह जैसे कांड दोबारा न हों, इसके लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जैसे ही लोहारीडीह गांव में पीड़ित साहू परिवार के बच्चों से मिलकर आए, कवर्धा के कलेक्टर और एसपी की छुट्टी कर दी गई। राज्य में अपराधी तत्वों की धर पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज होते ही भाजपाई खेमे में हलचल मच गई। खबर है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के हालात की समीक्षा करने के लिए ही छत्तीसगढ़ आए थे। दूसरी विजय स्वयं कांग्रेस के अंदर हुई। जिस तरह रावण के दस सिर थे और हर सिर अपने आपको सबसे महत्वपूर्ण मानता था, वैसे ही कांग्रेस के अंदर भी कई सिर उठ आए थे, जो सांगठनिक लिहाज से कांग्रेस के लिए “सिर दर्द” बन गए थे, सभी के अपने अपने गुट बन गए थे। मैदानी कार्यकर्ता धर्म संकट में पड़ गए थे कि आखिर किस सिर के आगे अपना सिर झुकाएं? न्याय यात्रा ने सभी सिरों को कछुए की तरह कांग्रेसी खोल के अंदर ला दिया। वास्तव में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की यही सबसे बड़ी उपलब्धि और विजय है। वरना गुटबाजी पूरे देश में कांग्रेस के अवसान और पतन का कारण बनती जा रही थी। कांग्रेस की लगातार हार में उसकी गुटबाजी ही प्रमुख कारक रही थी। विगत विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने एक मौका दिया भी तो इस जीत को कांग्रेस सम्हाल नहीं पाई। कांग्रेस के अमूमन सारे बड़े नेताओं के रास्ते अलग अलग नजर आने लगे थे। राजधानी स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस नेताओं की अपनी अपनी टीम सक्रिय हो गई थी। का

कका का कुनबा अलग बबा का कुनबा अलग तो भैया का कुनबा अलग। सर्व विदित तथ्य है कि एकता में बड़ी ताकत होती है, मगर इतनी सी बात भी कांग्रेसी समझ नहीं पाए। बस्तर जैसे निर्विकार संभाग में भी गुटबाजी पनप गई थी यहां निपटने निपटाने के खेल में कांग्रेस को ही निपटा दिया गया। 11 की 11 विधानसभा सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज चार सीटों तक सिमट गई और हाथ आई एक लोकसभा सीट भी हाथ से निकल गई। मगर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा ने अब कांग्रेस के साथ न्याय कर दिया है। परस्पर धुर विरोधी माने जाने वाले नेता और उनके समर्थक भी एक छत के नीचे इकट्ठे हो गए। न्याय यात्रा में बस्तर के भी अमूमन सारे कांग्रेसियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं बस्तर के वो मुट्ठीभर नेता न्याय यात्रा से दूर रहे, जिनका अब बस्तर में ही कोई वजूद नहीं रह गया है। सच तो यह है कि ऐसा करके इन नेताओं ने अपने साथ ही अन्याय किया है। अब कांग्रेसी बयार जिस दिशा में बह चली है, उसे देखकर लगता है कि अब ये नेता भी बयार के संग संग चलने लगेंगे, वरना उनका हश्र क्या होगा, बस्तर की जनता बखूबी जानती है।

व्यर्थ नहीं जाएगा यह पसीना

दीपक बैज छह दिन चली छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के दौरान 125 किलोमीटर की दूरी पैदल नापकर जब रायपुर निवास लौटे तब उनका पूरा बदन पसीने से लथपथ था। पसीना इतना कि पंखे, कूलर और एसी की शीतल हवा भी उसे सोख नहीं पाई। दीपक बैज के चेहरे पर चुहचुहाती पसीने की इन बूंदों ने साबित कर दिया है कि राजनीति में सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत ही काम आती है। तिकड़मबाज लोग किसी भी दल में केवल दलदल ही बन जाते हैं और दलदल में तो “कमल” ही खिलता है। कमल वाले तो कांग्रेस मुक्त भारत का अरमान पाले बैठे ही हैं। कांग्रेस को दलदल मुक्त करने के लिए ऎसी ही सकारात्मक सोच रखने और कड़ी मेहनत करने वालों की दरकार है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट जो एक बुद्धिमान और सुलझे हुए राजनेता हैं, उन्होंने जो दीपक बैज के बारे में जो कुछ भी कहा है उससे साबित होता है कि दीपक बैज ही ऐसे नेता हैं, जो कांग्रेस की आपसी रार से हुई हार को पुनः जीत में बदलने की क्षमता रखते हैं।

न्याय के लिए लड़ाई अभी थमी नहीं है, अभी विराम हुआ है: दीपक बैज

0
  • 125 किलोमीटर की दूरी पैदल नापकर रायपुर पहुंचे कर्मयोगी दीपक बैज
  •  सचिन पायलट भी पहुंचे यात्रा में शामिल होने

अर्जुन झा-

जगदलपुर गुरु घासीदास बाबा की तपोभूमि, जन्मभूमि और कर्मभूमि गिरौदपुरी से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा पर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कर्मयोगी दीपक बैज ने छह दिनों में कुल 125 किमी की कठोर पैदल यात्रा कर बुधवार को रायपुर पहुंचे। आज न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल हुए। आवास पहुंचते ही दीपक बैज की धर्मपत्नी पूनम बैज ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया।

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को पूरे प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिला। राज्य के कोने कोने से दबे कुचले और पीड़ित लोग छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में दीपक बैज का सहचर बनने आतुर नजर आए। कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव के पीड़ित साहू परिवार के लोग, बलौदा बाजार कांड के मजलूम सतनामी समाज के लोग, जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की माताजी, बड़े भाई धर्मेंद्र यादव समेत अन्याय का दंश झेल रहे सैकड़ों लोगों ने यात्रा के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात कर उन पर और कांग्रेस पर भरोसा जताया। इस दौरान इन लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें न्याय सिर्फ कांग्रेस और दीपक बैज दिला सकते हैं। दीपक बैज की इस अभूतपूर्व यात्रा ने पूरे देश के मीडिया में अच्छी सुर्खियां बटोरी। यात्रा पूरी करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब रायपुर पहुंचे तो वहां इन्हें मीडिया के लोगों ने घेर लिया। मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इस लड़ाई को मैंने अभी विराम दिया है। इतने में ही भाजपा सरकार समझ गई होगी कि जुल्म का राज ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहता। अगर मुख्यमंत्री जी को इस बात का अहसास हो गया होगा तो वे बलौदा बाजार और लोहारीडीह के वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करेंगे और निरीह लोगों को जेल की सलाखों से बाहर लाएंगे। अगर नहीं समझे होंगे तो उन्हें इससे भी बड़ी लड़ाई का सामना करना पड़ेगा। दीपक बैज ने कहा – मै उस कांग्रेस संगठन का सिपाही हूं, जिसका इतिहास अन्याय के खिलाफ संघर्ष और बलिदानों से भरा पड़ा है। यही खून मेरे रग रग में दौड़ रहा है और छत्तीसगढ़ के अन्याय पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए मैं अपनी जिंदगी की आखिरी सांस तक लडता रहूंगा। दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग देने वाले नागरिकों, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा की समापन बेला में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट भी रायपुर से पहले छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए। श्री पायलट ने ऐतिहासिक और सफल यात्रा निकालने के लिए दीपक बैज को बधाई दी, उनकी हौसला अफजाई की।

बेटा, मैं लोगों के आंसू पोंछने गया था

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को विराम देने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जब रायपुर स्थित अपने सरकारी निवास पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य बड़ा ही मार्मिक और भाव विव्हल करने वाला था। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज की आंखें सजल हो उठी थीं। डबडबाई आंखों के साथ पूनम बैज ने दीपक बैज के पैर धोए, विजय तिलक लगाया और उनकी आरती उतारी, चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। पापा को देखते ही बेटा सूर्यांश बैज दौड़ता हुआ कमरे से बाहर निकला और पापा दीपक बैज से लिपट कर रोने लगा। सूर्यांश की शिकायत थी कि मुझे छोड़कर कहां चले गए थे पापा। तब दीपक बैज ने उससे कहा कि बेटे हमारे छत्तीसगढ़ में सैकड़ों सूर्यांश हैं, जो अपने पापा, चाचा, ताऊ, मम्मी के लिए आंसू बहा रहे हैं, मैं उनके आंसू पोंछने गया था, अभी मेरा मिशन पूरा नहीं हुआ है, तुम्हें आगे भी कुछ समय के लिए मुझसे जुदा रहना पड़ेगा। पूनम बैज ने भी सूर्यांश का समझाया और सम्हाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और दीपक बैज के ऑफिस स्टॉफ के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह भावपूर्ण दृश्य देख इन सबकी आंखें छलक पड़ी थीं।

MOST POPULAR

HOT NEWS