City Media - Page 408 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 408

सिविल लाईन क्षेत्र से ई-रिक्शा लूट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0

 

दल्लीराजहरा मोह. नौशाद ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मयूर क्लब के पीछे पंडरी रायपुर में रहता है तथा ई-रिक्शा चलाता है। प्रार्थी दिनांक 31.08.2024 के करीबन 03.45 बजे अपने ई-रिक्शा से घडी चौक की ओर आ रहा था तभी मोवा में तीन -चार अज्ञात लडके राजातालाब जाना है कहने पर वह एक सवारी का 20 रू0 लगेगा बोला तब वे लोग चलो कहकर आटो में बैठ गये। प्रार्थी करीबन 04.00 बजे उन्हे राजातालाब केनाल रोड में रानी सती मंदिर के पास लेकर गया तब वे लोग थोडा आगे चलो कहकर केनाल रोड मंे इंद्रावती कालोनी ढाल के पास रूकने को बोले तब वह आटो रोका तो वे लोग आटो से उतरे और जाने लगे जिस पर प्रार्थी किराया देने बोला तो वे लोग काहे का किराया, हमें नहीं जानता हैं कहकर धमकाते हुए, प्रार्थी को हाथ मुक्का व लात से मारपीट किये, और उसे आटो से उतारकर उसका ई रिक्शा क्रमांक सी जी/04/पी के/5937, 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 500/- रूपये को लूट कर फरार हो गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमंाक 481/24 धारा 309(6) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपियों के हुलियों के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी व आरोपियों के जाने वाले मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक आरोपी के संबंध में मुखबीर से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी मोहन यादव के रूप में की गई। टीम के सदस्यों द्वारा मोहन यादव की पतासाजी कर उसे पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी सहित अन्य 01 के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी को भी पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से लूट की ई-रिक्शा क्रमांक सी जी/04/पी के/5937 कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये को जप्त* कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सिविल लाईन में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है।

प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभवव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. मोहन यादव पिता सुदामा यादव 26 साल पता श्याम नगर दीपेश मेडिकल के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

02. अरुण उर्फ लिंगराज उर्फ आतंक उर्फ जबरन तांडी पिता लंबू तांडी 30 साल पता अर्जुन नगर घड़ी चौक थाना सिविल लाइन रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, महेंद्र राजपूत, प्रमोद वर्ठी, आर. दिलीप जांगड़े, केशव सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, प्रमोद बेहरा एवं सुरेश देशमुख तथा थाना सिविल लाईन से सउनि. भोला चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

बस्तर के इतिहास में पहली बार मारा गया आंध्रप्रदेश मूल का बड़ा नक्सली लीडर

0
  •  25 लाख का ईनामी आंध्र मूल नक्सली कमांडर रणधीर को फोर्स ने किया ढेर
  • कुल 59 लाख के ईनामी नौ नक्सली मारे गए

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर के नक्सल इतिहास में पहली बार आंध्रप्रदेश तेलंगाना मूल का बड़ा नक्सली लीडर मारा गया है। मंगलवार को हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने दक्षिण पश्चिम बस्तर में आंध्रप्रदेश मूल के बड़े नक्सली लीडर को मार गिराया है। मारे गए नक्सली लीडर का सिर्फ आंध्रप्रदेश मूल का निवासी होना ही नहीं, बल्कि उसका एसकेजेडएससी मेंबर होना और 25 लाख का ईनामी होना भी सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।

दरअसल अब तक संपूर्ण बस्तर में मारे गए नक्सलियों में आंध्र- तेलंगाना मूल का कोई भी नक्सली शामिल नहीं था। बड़े ओहदे वाले नक्सलियों तक पहुंचने में कई स्तर के सुरक्षा घेरों को पार करना पड़ता है, इस बीच बड़े नक्सली लीडर मौके से भाग निकलते हैं, लेकिन मंगलवार को दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों के सरहदी इलाके में हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य रणधीर मारा गया है। वह आंध्रप्रदेश के वारंगल का रहने वाला था। मुठभेड़ में मारे गए 9 नक्सलियों में से 6 महिलाएं शामिल हैं। रणधीर के अलावा मारे गए अन्य नक्सलियों में 5-5 लाख के 6 इनामी व दो नक्सली दो–दो लाख रुपए के इनामी थे। मारे गए सभी 9 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 59 लाख रूपए का ईनाम घोषित था। मारे गए नक्सली दरभा डिवीज़न सदस्य, पश्चिम बस्तर डिवीजन तथा पीएलजीए कंपनी नंबर दो के सदस्य थे। इनमें स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य व आंध्र–ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (एओएसजेसीएम) के सुरक्षा गार्ड व एरिया कमांडर सदस्य (एसीएम) स्तर के नक्सली थे। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजनल कमेटी, पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी व पीएलजीए प्लाटून नं 2 के नक्सलियों का जमावड़ा बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में लगा है। करीब 50-60 बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लॉटून 111 वीं बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त फोर्स की अलग-अलग पार्टियां रवाना की गई। लोहागांव-पुरंगेल के बीच घने जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 4 घंटे तक फायरिंग चली। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि सुरक्षा बल के अभियान से लौटने के बाद मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इनमें डीकेएसजेसीएम रणधीर 25 लाख का इनामी है। उसके बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। अन्य की पहचान पांच लाख के इनामी एसीएम शांति– 31 पीएल सदस्य, सुशीला मड़काम, गंगी मुचाकी, कोसा माडवी, ललिता डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, कविता एओएस जेसीएम की गार्ड, दो लाख के इनामी हिड़मे मड़कम डीवीसीएम सुरक्षा दलम व कमलेश प्लाटून सदस्य के रूप में की गई है।

मरे हैं और भी नक्सली : आईजी

दंतवाड़ा पहुंचे बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दावा किया कि मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है। आईजी ने कहा कि सीमावर्ती चार राज्यों आंध्र, तेलंगाना, ओड़िशा व महाराष्ट्र की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के साथ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुरूषों से ज्यादा संख्या में महिला नक्सलियों के मारे जाने के बारे में आईजी ने कहा कि नक्सलियों के फार्मेशन में 50-60 फीसदी महिलाओं की तैनाती रहती है। बड़े लीडर आम तौर पर महिला नक्सलियों को ह्यूमेन सील्ड की तरह सामने रखते हैं, ताकि मुठभेड़ में फोर्स के भारी पड़ने पर पीछे से भाग निकल सकें। आईजी ने कहा कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग में मारे गए नक्सलियों में 156 के शव बरामद किए गए हैं। दिग्भ्रमित होकर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने और बेकसूरों की हत्या से तंग आकर 656 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। उनकी आइडियोलॉजी से लोग ऊब चुके हैं। लिहाजा अंदरूनी इलाको में हर घर से संगठन में भर्ती जैसी कोई भी चाल सफल नहीं होगी। इसके बावजूद हम दुश्मन की ताकत को नजरअंदाज नही कर रहे हैं। इस दौरान डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी राकेश कुमार, एसपी गौरव रामप्रवेश राय भी मौजूद थे।

मिले हैं ये हथियार

मुठभेड़ स्थल से एसएलआर 1 नग, 303 रायफल 2 नग, देशी कार्बाइन 1 नग, 8 रायफल 1 नग, 315 बोर राइफल 1 नग, 12 बोर राइफल 2 नग, बीजीएल लांचर 1 नग, भरमार बंदूक 2 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री भी बरामद की गई है।

मारे गए हैं ये नक्सली

मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। मृत नक्सलियों में रणधीर, पद डीकेएसजेड सीएम निवासी वारंगल ईनामी-25 लाख, कुमारी शांति, पद- 31 प्लाटून सदस्य, ईनामी 5 लाख, सुशीला मड़काम पति जगदीश,पद एसीएम, ईनामी 5 लाख, गंगी मुचाकी पद कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य ईनामी 5 लाख, कोसा माड़वी पद मालंगिर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनामी 5 लाख, ललिता, पद डीवी सीएम सुरक्षा दलम सदस्य ईनामी 5 लाख, कविता पद एओबीएसजेडसी की गार्ड, ईनामी 5 लाख, हिड़मे मड़कम पद डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, ईनामी 2 लाख और कमलेश पद प्लाटून सदस्य ईनामी 2 लाख निवासी जिला बीजापुर शामिल हैं।

दल्ली राजहरा में नगर प्रशासक विभाग के अंतर्गत सुरक्षा गार्डों को हुआ दो माह का वेतन भुगतान। रंग लाया सीटू का प्रयास 5 सितंबर से होनी थी हडताल

0

दल्लीराजहरा सीटू के कार्यकारिणी अध्यक्ष कामरेड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आई ओ सी राजहरा में कार्यरत सुरक्षा गार्डों को अंततः आज दो माह का वेतन भुगतान ठेका कंपनी को करना ही पडा। हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन ( सीटू ) दल्ली राजहरा ने 31 अगस्त को प्रबंधन को हडताल नोटिस सौंपते हुए एलान कर दिया था कि 4 सितंबर तक वेतन भुगतान नहीं होने पर 5 सितंबर से अनिश्चित कालीन हडताल होगी। इसलिए आनन फानन मे आज ठेका कंपनी ने सुरक्षा गार्डों का दो माह के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि आईओ सी राजहरा में फर्स्ट चॉइस फैसेलिटीज ठेका कंपनी के माध्यम से 40 सुरक्षा गार्ड कार्यरत है l जिन्हें जून माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया था । वेतन भुगतान के लिए सीटू यूनियन द्वारा समय-समय पर प्रबंधन व ठेकेदार से कई बार आग्रह किया गया लेकिन इसे गंभीरता से न लेते हुए वेतन भुगतान के लिए प्रबंधन ने भी कोई गंभीर प्रयास नहीं किया,और ठेकेदार पर भी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई ।

जिससे क्षुब्ध और आक्रोशित सुरक्षा गार्डों ने सीटू के नेतृत्व में 31 अगस्त को उप महाप्रबंधक नगर प्रशासन को एक हड़ताल नोटिस सौंप दी । जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 4 सितंबर के पूर्व वेतन भुगतान नहीं होने पर 5 सितंबर से सभी सुरक्षा गार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे l हड़ताल के नोटिस के बाद प्रबंधन और ठेकेदार दोनों ने वेतन भुगतान के प्रयास तेज किया, और अंततः आज 3 सितंबर को ही सुरक्षा कर्मियों को वेतन भुगतान कर दिया गया । जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है तथा सभी सुरक्षा गार्ड्स ने प्रबंधन व सीटू यूनियन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। लेकिन बात यहीं समाप्त नहीं हुई है। क्योंकि हड़ताल नोटिस उप मुख्यश्रमायुक्त रायपुर को भी प्रेषित की गई थी l इसलिए श्रमायुक्त ने हड़ताल नोटिस को सीज़ करते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है l जिस पर कल 4 सितंबर को सुनवाई रायपुर केंद्रीय श्रम कार्यालय में होगी । जिसमें यूनियन प्रबंधन और ठेकेदार सभी पक्ष उपस्थित होंगे तथा वेतन भुगतान में हुई देरी पर श्रमायुक्त द्वारा निर्णय दिया जाएगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिमाह समय पर वेतन भुगतान हो सके।

जगदलपुर के हर शक्तिकेंद्र में सदस्य बनाने प्रशिक्षण बैठक

0
  • लक्ष्य हासिल करने कमर कस ले कार्यकर्ता: गुप्ता 

जगदलपुर भाजपा द्वारा 2 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नगर मंडल जगदलपुर ने नगर के समस्त शक्ति केंद्रों में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। सदस्यता अभियान के लिए मिले दिशा निर्देश एवं प्रकिया की जानकारी बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं बुथ में बनाए गए सदस्यता प्रभारियों को दी गई।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने मार्गदर्शन देते हुए सभी बूथ अध्यक्षो बूथ कमेटी के सदस्यों से आग्रह किया कि हर बूथ में 200 सदस्य बनाने का जो लक्ष्य पार्टी में निर्धारित किया है उसे हर बूथ में पूरा करना है। सदस्य किस प्रकार बनाए जाने हैं, उसका पूरा प्रारूप बूथ कमेटी को उपलब्ध कराया गया है। हर कार्यकर्ता स्वयं सदस्य बनेंगे और अपने बूथ में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने घर घर पहुंचेंगे।हर वर्ग से संपर्क कर भाजपा सदस्य बनाएंगे। सुरेश गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 और 2019 के बाद भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में नहीं हुआ था और करोड़ों भारतीय भाजपा से जुड़कर देश को विश्व गुरु, विकसित भारत, आतंकवाद से मुक्त भारत, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बनाने के राष्ट्रव्यापी संकल्प से जुड़ने भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। ऐसे में सदस्यता अभियान में बूथ के कार्यकर्ता हर घर हर वर्ग हर समाज हर समुदाय तक पहुंचकर भाजपा की सदस्यता दिलाएं। सदस्यता अभियान के लिए योजनाबद्ध तरीके से संगठन की संरचना बनाई गई है। हर कार्यकर्ता को इसमें लगाया गया है।कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। संरचना की जानकारी देते हुए श्री गुप्ता बताया कि हर शक्ति केंद्र में प्रभारी के साथ एक सदस्यता सहयोगी एवं हर बूथ में दो सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं जो सदस्यता कार्यक्रम को लेकर बुथो में कार्य करेंगे। बैठक में मनोहर दत्त तिवारी, अभय दीक्षित, शशि पाठक, योगेश ठाकुर, नरेंद्र पाणिग्रही, योगेश शुक्ला, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रणघारी, संतोष वाजपेयी, सूर्यभूषण सिंह, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगाडे, गीता नाग, शंकर राव, अजय बैरागी, संतोष पांडे, रेखा सिंह, कृष्णा राय, खलील खान, बलवंत गुनाडे, विद्या सिंह, नरेंद्र गुप्ता आशा महापात्र कमला, जंगल, गंगोत्री चंद्रवंशी, आशा गुप्ता, गौरी ठाकुर, रेणुका, धीरेंद्र सिंह, मंजुला ध्रुव, दिलीप दास, संतोषी राव, नीलम यादव सोहन सिंह बघेल, सुरेश रैली, शत्रुघ्न कश्यप, गीता पाल, सुमन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गैंग रेप और महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

0
  • महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम: रेखचंद जैन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आएदिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाओं, लचर कानून व्यवस्था से के विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौक पर मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार के 8 माह के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई हैं। रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।एक दिन पूर्व ही रायपुर के नया बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखी गई उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार की रिपोर्ट लिखी गई। यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही हैं। बस्तर, जशपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर तक में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। श्री जैन ने कहा – बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करवानी चाहिए, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। जिसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।श्री जैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमे अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हो चुके हैं तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई हैं। वही कुछ दिन पूर्व भिलाई के रिसाली स्थित डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गई। बिना एफआईआर के वहां के एसपी ने घटना को नकार दिया। जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होनी चाहिए उसके बाद जांच होनी चाहिए। जबकि भिलाई में बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो- दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है, कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी द्वारा मामले को नकार दिया जाता है।पास्को एक्ट में एफआईआर किए बिना किये क्लीनचिट दे दी जाने के कारण एसपी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई ?

साय सरकार फेल: लता

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी करती रही। मीडिया के दबाव के बाद रिपोर्ट लिखी गई।जशपुर के एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, कोंडागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया, मगर 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। यह बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन हैं।सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर भाजपा सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है। लता निषाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी बहन, बेटियों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ेगी व आंदोलन भी करेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देना होगा।

ये नेता रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, दिनेश यदु, वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान द्विवेदी, रामशंकर राव, अमजद खान, अतिरिक्त शुक्ला, पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव, राजकुमार दंडवानी, रविशंकर तिवारी, अपर्णा वाजपेयी, शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी, कमलेश पाठक, गौरनाथ नाग, कोमल सेना, शुभम यदु, ललिता राव, सुनीता सिंह, सुखराम नाग, सुषमा सुता, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश द्विवेदी, शादाब अहमद, महेश सिंह ठाकुर, राजेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, कौशल नागवंशी सेवादल, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह, सत्या ठाकुर, विक्की राव, विजय ध्रुव, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विक्रम लहरे, मनोज पाणिग्रही, श्याम कुमारी,एस नीला, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, अंजुम हुसैन, असबली कश्यप, सगीना, छबिश्याम तिवारी, शिवराम बिसाई, अंजना, कमलेश, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी, ग्रामीण नीलम कश्यप, उस्मान रज़ा, एडविन मार्क, खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

जवानों की भुजाओं की ताकत के दम पर लौट रही है बस्तर में शांति: विजय शर्मा

0
  • नौ नक्सलियों के मारे जाने पर गृहमंत्री शर्मा ने दी जवानों को बधाई

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आज मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने डीआरजी और सीआरपीएफ के वीर जवानों को बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और यह हमारे जवानों की दृढ़ता और उनकी भुजाओं की ताकत के कारण संभव हो पा रहा है। बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है। प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर कार्यरत है और हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।

महिला समूह की वार्षिक सभा में शामिल हुए गोयल

0

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत मारडूम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत मातृभूमि महिला कलस्टर संगठन द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा में चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल विशेष रूप से शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। सभा में विधायक विनायक गोयल ने महिलाओं की भागीदारी और उनके सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मालती बैज, जनपद सदस्य बसंत कश्यप, जिला मंत्री बाबुल नाग, सावेंद सेठिया, मंगतूराम कश्यप, दामूधर कश्यप, ग्रामीण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अवैध रूप से बेचने अंग्रेजी शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार

0
  •  व्हीस्की की अद्धियां और बियर की बोतलें बरामद

जगदलपुर ग्राम पंडरीपानी पामेला पारा निवासी 26 वर्षीय युवक देवसन कश्यप पिता लिबरू कश्यप को थाना फ्रेजरपुर (परपा) पुलिस ने अवैध रूप से विक्रय के लिए अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री पर फ्रेजरपुर परपा पुलिस ने कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परपा थाना पुलिस द्वारा ग्राम पल्ली कबाड़ी दुकान के पहले मेन रोड़ से ग्राम पल्ली जाने वाले रोड़ पर पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु परिवहन करने के लिए यात्री वाहन का इंजतार कर रहे युवक देवसन कश्यप को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम पल्ली गांव में देवसन को पकड़कर व उसके बैग से 11 नग मैगडावल नंबर-1 की अद्धी, 12 नग स्टेरेन 8 बियर की बोतलें जप्त की गईं। 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी देवसन कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में परपा थाने के निरीक्षक दिलबाग सिंह, उप निरीक्षक हंस कुमार ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह व मीना यादव, प्रधान आरक्षक चंदन गोयल, आरक्षक शिवेंद्र ध्रुव, रवींद्र कुमार ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

अग्रवाल समाज जगदलपुर ने रानी सती दादी मंगल पाठ उत्सव मनाया

0

जगदलपुर, 3 सितंबर 2024: अग्रवाल समाज जगदलपुर ने कल रानी सती दादी मंगल पाठ उत्सव का पूरे उत्साह के साथ आयोजन किया। पूरे समारोह का निष्पादन महिला मंडल द्वारा किया गया था और इसमें समाज के सभी सदस्य शामिल हुए थे।

इस अवसर पर, आगामी दो वर्षों के सत्र के लिए कार्यकारी निकाय की भी घोषणा की गई। नए अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल ने नए सचिव जी डी अग्रवाल सहित पूरी विस्तारित नई टीम का परिचय दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ली नवीनीकृत सदस्यता

0
  • लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने की अपील 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत आज पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ली।

अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके किरण देव सिंह ने यह जानकारी साझा की है। अपने पोस्ट में किरण देव ने लिखा है – मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो एप्प के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन राष्ट्र के पुनर्निर्माण की यात्रा में सहभागी बनें।आप भी भाजपा से जुड़ने के लिए मेरा ये रेफ़रल लिंक प्रयोग कर सकते हैं।उनका रेफरल लिंक है- https://www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/AFAYSX किरण देव नेकहा है कि उनके रेफ़रल मोबाइल नंबर 9425591333 के माध्यम से एवं अपने रेफ़रल कोड AFAYSX दर्ज कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा है – आइए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का सदस्य बनें।

MOST POPULAR

HOT NEWS