City Media - Page 14 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 14

संविधान पर लगातार हमले कर रही है भाजपा सरकार: दीपक बैज

0


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने पीसीसी कार्यालय में फहराया तिरंगा
मोदी सरकार और भाजपा पर बरसे बैज
जगदलपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान दीपक बैज ने कांग्रेसजनों और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैज ने अपने संबोधन में संविधान और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।


पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि आज का दिन समूचे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। आज के दिन ही स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था।संविधान लागू कर प्रजातांत्रिक गणराज्य के रूप में भारत ने अपने नागरिकों को समता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया है। लेकिन आज दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे गौरवशाली संविधान पर लगातार प्रहार किये जा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने की कोशिशें हो रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले दो वर्षो में अलोकप्रिय साबित हो चुकी है जो मोदी की गारंटी के नाम पर 2023 के विधानसभा चुनावों में लोक लुभावने वादे कर सत्ता में आई थी। भाजपा ने दो वर्षों में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। कांग्रेस की सरकार ने 16 लाख 80 हजार किसानों का 6100 करोड़ का कर्जा एकबार में ही माफ किया था, मगर भाजपा सरकार ने किसानों का कर्जा माफ तो नहीं किया, उल्टे किसानों को परेशानियों के दलदल में डालकर आत्महात्या करने पर मजबूर कर दिया है।
कांग्रेस की सरकार ने किसानों का धान 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा था तथा अंतिम बार धान की खरीदी 2870 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गई थी, परंतु भाजपा सरकार ने धान की अंतिम खरीदी मात्र 2369 रूपए की दर से की है। किसान अपना धान बेचने के लिए चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं, लेकिन उसका धान न तो समय पर बिक पा रहा है और न ही किसान को उसके धान का सही समय पर सही मूल्य एवं भुगतान मिल पा रहा है। भाजपा की सरकार में लाखों क्विंटल धान सड़ कर बर्बाद हो रहा है तथा करोड़ों रूपये के धान को चूहां द्वारा खा जाने का बेशर्मीपूर्वक दावा किया जा रहा है, राज्य के खजाने एवं किसानों के मेहनत की ऎसी बर्बादी पहले कभी नहीं हुई।


माता-बहनों को भी ठगा
दीपक बैज ने कहा कि राज्य की माता-बहनों से भी भाजपा ने छल किया है।भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि राज्य की 1.25 करोड़ विवाहित माहिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपये महीना दिया जाएगा। मगर हकीकत ये है मात्र आधी माहिलाओं को ही महतारी वंदन की राशि मिल पा रही है, शेष विवाहित महिलाएं आज भी महतारी वंदन योजना की राशि का इंतजार कर रही हैं। भाजपा ने 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, मगर 2 वर्ष बाद भी युवा नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ते तक के लिए तरस रहे हैं। युवा भाजपा के वादे के अनुसार 57 हजार शिक्षकों के खाली पदों पर आज भी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 4.5 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी अपने नियमितीकरण की राह देख रहे हैं। माना तुता में स्थित धरना स्थल रोज भाजपा की वादाखिलाफी के विरोध में किए जा रहे आंदोलन एवं आमरण अनशन इस बात के का गवाह हैं।

बिजली का दिया झटका
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दामों में मनमानी बढ़ोत्तरी कर तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद कर भाजपा सरकार ने आमजनता को आर्थिक परेशानी में डाल दिया है। बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण राज्य का गरीब एवं माध्यम वर्ग बिल पटाने में खुद को अक्षम महसूस कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए श्री बैज ने कहा कि
सकांग्रेस की सरकार ने दूरस्थ अंचलों के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूलों की संख्या में बढ़ोत्तरी की थी तथा गरीब प्रतिभाशाली छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की थी। भाजपा सरकार आत्मानंद स्कूलों को संसाधन विहीन कर उन्हे बंद करने की साजिश कर रही है। 2 सालों में एक भी नया स्कूल खोला नहीं गया, उल्टे युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद कर दिया गया। कांग्रेस की सरकार में राज्य के लोगों को उच्च गुणवत्तापूर्ण दवाईयां कम दामों में उपलब्ध कराई जाती थी, परंतु आज आलम ये है कि आम एवं गरीब जनता को नकली दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है।

गाइड लाइन दरों पर कटाक्ष
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने दो सालों में जमीन की गाइड लाइन की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है जिसके परिणाम स्वरूप आम जनता सड़कों पर संघर्ष करने पर मजबूर है। जमीन खरीदने एवं बेचने में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी दयनीय हो चुकी है कि राज्य में आम नागरिक, व्यापारी, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नही है। सरकार अपराध रोकने में नाकाम है।
साथियों राज्य के जल, जंगल एवं जमीन सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों सौंप रही है, हसदेव से लेकर तमनार के जंगलों की बेतहाशा कटाई की जा रही है तथा बस्तर में बैलाडीला की खदानों को सरकार ने अपने मित्रों को समर्पित कर दिया है। दीपक बैज ने कांग्रेस सरकार की 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिए जाने एवं कुछ योजनाओं के नाम बदलने पर भी हमला किया।

चुनाव प्रणाली को किया दूषित
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज चिंता जताते हुए कहा कि देश के प्रजातंत्र की नींव भारत की चुनाव प्रणाली को दूषित करने का षड्यंत्र भाजपा और उसकी सरकार द्वारा किया जा रहा है। चुनाव की निष्पक्षता के साथ मतदान का अधिकार भी छीनने की कोशिश की जा रही है। ऐसे समय कांग्रेस पार्टी की भूमिका देश के लोकतंत्र और भारत के संविधानिक मूल्यों को बचाने के लिएक और भी बढ़ जाती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत में वोट चोरी और मतदाता सूची में की गई गड़बड़ियों को प्रमाणित तरीके से उजागर किया है। हमें गर्व है कि अपनी इस जिम्मेदारी को हमारा नेतृत्व भली-भांति समझता है। हमारी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, हमारे वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, भारत के लोगों की आवाज लगातार उठा रही है।
मनरेगा पर भी बोले बैज
दीपक बैज ने आगे कहा कि मोदी सरकार मजदूरों का रोजगार छीनना चाहती है। मोदी सरकार ने तथाकथित सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्म कर दिया है। मनरेगा बंद करने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होगा। मनरेगा केंद्रीय कानून था, जिसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जाती थी तथा राज्य 10 प्रतिशत राशि प्रदान करता था, मगर अब केंद्र और राज्य का हिस्सा क्रमशः 60-40 का हो जाएगा, पहले मैचिंग ग्रांट 50 प्रतिशत राशि राज्य जमा करेगी, तत्पश्चात् केंद्र सरकार राशि जारी करेगी, राज्यों की वित्तीय स्थिति सर्वविदित है। इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा योजना समाप्त हो जाएगी।
दीपक बैज ने कहा कि महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और सबसे गरीब भारतीयों से काम का अधिकार छीनने की जानबूझकर की गई कोशिश है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी हम लगातार मनरेगा बचाओ के तहत आंदोलन कर रहे हैं।
दीपक बैज ने ऐलान किया कि एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज बुलंद कर रही है। हम सड़क से लेकर सदन तक मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार को आईना दिखा रहे हैं। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लोगों के हितों के लिए संघर्ष करना तथा देश एवं प्रदेश की जनविरोधी सरकार को बेदखल कर एक लोक जनकल्याणकारी सरकार का गठन करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति तक जनहित में हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

खिलावन के अंकों के खेल में उलझे खनिज नगरी के लोग, पुलिस नाकाम

0

दल्ली राजहरा के गांधी चौक पर खुलेआम शर्मिंदा हो रहे हैं बापू

दल्ली राजहरा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी सत्य, अहिंसा के दम पर दिलाई थी। बापू की मंशा थी कि आजाद भारत अपराध और बुराई रहितहोकर खुशहाल रहेगा, मगर खनिज नगरी दल्ली राजहरा में अपने ही नाम के चौक के पास बापू को शर्मिंदा किया जा रहा है। यहां खिलावन के अंकों के खेल में उलझकर लोग बर्बाद हो रहे हैं, इस खेल के चलते दूसरी तरह की बुराइयां और अपराध पनप रहे हैं। पुलिस खिलावन के खेल को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।

दल्ली राजहरा के सबसे बड़े वार्डों में से एक गांधी चौक में पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर पान ठेले की आड़ में सट्टे का अवैध कारोबार चलाने वाले खिलावन का खेल रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह असफल दिखाई पड़ रही है।ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा समय समय पर कार्रवाई की तो जाती है पर मौके पर खिलावन का शागिर्द ही उपस्थित मिलता है, जिससे वह स्वयं अवैध धंधों को संचालित करने के बावजूद पुलिस की नजर में आने से बच जाता है। जानकारी के अनुसार पूरे गांधी चौक में महिलाओं और वार्डवासी इस खिलावन नामक सटोरिए से परेशान हैं पर शहर के कुछ अवैध कर्मों में संलिप्त लोगों की मदद से डरा धमका कर खिलावन नामक सटोरिया अपना अवैध धंधा जोरों से चला रहा है। गांधी चौक के मुख्य मार्ग पर स्थित इस पान ठेले में सुबह से ही भीड़ देखने को मिलती है, जहां बच्चे भी सट्टे के दलदल में फंसते नजर आ जाते हैं। भीड़ की वजह से परेशान महिलाओं का आवागमन बाधित होता है, जिससे रोषित हो सभी ने कार्रवाई की मांग की है ।महिलाओं का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा कुछ पुलिस वालों से सेटिंग कर सट्टे का अवैध धंधा बेखौफ होकर चलाया जा रहा है।अब देखना यह है कि क्या पुलिस विभाग स्वयं अवैध धंधों के मुख्य संचालक को गिरफ्त में लेती है या दोबारा उसके किसी शागिर्द को?

वर्सन

होगी कार्रवाई

पुलिस को अभी जानकारी मिली है। सटोरिये के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नक्सलगढ़ में बड़ी घटना; कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल

0

एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाए गए तीनों जवान

छग और तेलंगाना की सीमा पर हुई घटना

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले और तेलंगाना की सीमा पर स्थित नक्सलगढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो अलग-अलग प्रेशर आईईडी विस्फोट में राज्य पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला पुलिस ने सीआरपीएफ और डीआरजी की टुकड़ियों के साथ मिलकर कर्रेगुट्टा के दुर्गम इलाके को रविवार सुबह से घेरना शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान रविवार सुबह लगभग 10 बजे और फिर दोपहर में दो अलग-अलग स्थानों पर प्रेशर आईईडी विस्फोट हुए। तीनों घायल जवान डीआरजी की टुकड़ी से हैं।बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

11वीं की छात्रा कुमारी धनलक्ष्मी ने साक्षरता मिशन में निभाई सक्रिय भूमिका

0

छत्तीसगढ़ शासन के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलोदा, जिला बालोद की 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कुमारी धनलक्ष्मी ने सक्रिय भूमिका अदा की है। छात्रा के प्रयास से गांव की पांच महिलाओं , बिसरी बाई,ललतो बाई,चंद्रिका बाई, दुपदा बाई, सुकारो बाई, ने साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने मे सफलता प्राप्त की है। छात्रा ने बताया कि अपनी पढाई व घरेलू कार्यों से समय निकालकर उसने इन महिलाओं को पूरी लगन से पढाने का काम किया, जिससे ये महिलाएं साक्षर होने में सफल रही हैं।छात्रा के अनुसार उसकी हमेशा से ये इच्छा रही है कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति साक्षर व पढा लिखा हो। साक्षरता के इस कार्यक्रम मे जुडने व कार्य करने हेतु उसे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलोदा के प्रधानपाठक प्रमोद मानिकपुरी से प्रोत्साहन तथा सीएसी सेमनलाल नेताम से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। और वह अपनी प्रेरणा अनुसार साक्षरता कार्यक्रम से जुड़ी तथा महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। छात्रा ने कहा कि अवसर मिलने पर वो सामाजिक सरोकार के ऐसे कार्य आगे भी करती रहेगी।कुमारी धनलक्ष्मी बेलोदा निवासी कुंजबिहारी की सुपुत्री हैं। धनलक्ष्मी के उक्त कार्य व सफलता के लिए शिक्षकों, सहपाठियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

गुरामी के जंगल में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने मे पुलिस को मिली सफलता

0

अज्ञात मृतिका की हुई थी हत्या , कमला राजपूत के नाम से हूई पहचान।*

शव मिलने के 24 घंटा के भीतर अंधे कत्ल के प्रकरण कोे सुलझा कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

अंधे कत्ल के प्रकरण को सुलझाने व अपराधी की गिरफ्तारी में सायबर सेल टीम व थाना डौण्डीलोहारा टीम की रही विशेष भूमिका।

सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी साक्ष्य से मिला आरोपी का सुराग।

साइबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से हुई मृतिका की पहचान।

दिनांक 24.01.2026 को एलएमसूचना प्राप्त हुआ कि गुरामी के जंगल थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली लाहत में लाश देखने की सूचना पर तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण व फोरंसिक टीम, साइबर सेल टीम ,थाना की टीम ,डाग स्क्वाड घटना स्थल हेतु रवाना हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करने पश्चात । सभी दलों के आने उपरांत घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञों के राय उपरांत प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने से थाना डौण्डीलोहारा में मर्ग एवं अपराध क्रमांक 19/2025 धारा 103(1) ,238 बीएनएसएस कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल(भा.पु.से.) के निर्देेशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद बोनीफास एक्का के नेतृत्व में सायबर सेल व थाना डौण्डीलोहारा से विशेष टीम गठित किया गया।

जिसे अलग अलग क्षेत्रों मेे कार्य करने हेतू दिशा निर्देश कर टीम को रवाना किया गया। विवेचना के दौरान टीम न पता किया कि अज्ञात महिला की पहचान हेतु सभी थाना क्षेत्र के साइबर प्रहरी ग्रुप में मृतिका का फोटो वायरल किया गया था थाना क्षेत्र के गुम इंसान को तस्दीक करने पर थाना बालोद में गुम इंसान क्रमांक 08/2026 में गुमशुदा महिला श्रीमति कमला राजपूत का होना पाया जाने से उसके परिजन को बुलाकर पहचान कराने पर चिन्हित हो जाने से टीम एक्टीव हो कर मृत महिला के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर संसूचनाओं के माध्यम से संदेही को चिन्हाकिंत किया गया। संदेही चिन्हाकिंत होने पर साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से संदेंही के उपर पूर्ण शंका होने पर संदेही का पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया। संदेही आरोपी नेमींचद साहू पिता जंगलू राम साहू उम्र 30 साल पता पाररास बालोद ने अपने कथन में बताया कि वह मृतिका से 05-07 साल से प्यार करता था। मृतिका का परित्यक्ता थी आरोपी मृतिका को शादी कर अपने घर रहने के लिए बार बार बोलता था। घटना दिनांक 16.01.2026 को दोनो मुलाकात कर घूमने के लिए अपने मोटरसायकल से ग्राम गुरामी के जंगल थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र गये । जंहा पर शाम को आपसी संबंध बनायें उसके बाद मृतिका ने घर जाने बोलने पर आरोपी नेमीचंद ने उसे घर जाने से मना करते हुए मृतिका को तुम फोन से कई लोगो से बात करती हो कहकर वाद विवाद करने लगा । वाद विवाद से गुस्सा होकर आरोपी ने मृतिका को मारपीट कर गला दबाया। मृतिका बेहोस होने पर उसे घसिटते हुए 50 मीटर अंदर जंगल की ओर ले गया । मृतिका के सिर व चेहरा पर बड़े बड़े बोल्डर (पत्थर) से मार कर उसकी हत्या कर दिया एवं शव को छिपाने के लिए जंगल में ही शव के उपर छोटे बड़े पत्थर डाल कर ढ़ग दिया। और आरोपी अपने घर आ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है। आरोपी के नाम व पता –

आरोपी नेमींचद साहू पिता जंगलू राम साहू उम्र 30 साल पता पाररास बालोद थाना बालोद जिला बालोद छ0ग0)* जप्त सामाग्री-1. 01 नग मोटरसायकल2. मृतिका का मोबाईल हैण्डसेट।उक्त अंधे कत्ल की गुत्थी सलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहरा निरीक्षक मुकेश सिंह ,सायबर सेल प्रभारी स0उ0निरीक्षक धरम भुआर्य , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक भोपसिंह साहू ,राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, आकाश सोनी, योगेश पटेल, गुलझारी साहू मिथलेश यादव, रवि गंधर्व, मनीष ठाकुर, सायबर सेल एवं थाना डौण्डीलोहरा से सउनि अनित राम यादव, प्रधान आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन ,बिरेन्द्र साहू, अरविंद यादव, आरक्षक पूनम खरे , अजय विनोद, धर्मेंद्र सेन,भीष कुमार पीस्दा, भूपेंद्र ठाकुर ,बेनी साहू का विशेष योगदान रहा।

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, पुलिस ने जारी किए फुटेज

0

अब तक पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया सामने

जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस द्वारा आज एक वीडियो और कुछ जानकारियां विज्ञप्ति के जरिए मीडिया से साझा की गईं हैं, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आया है। आज जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन को देखते हुए और अपनी किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने विज्ञप्ति जारी की है।

जगदलपुर के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र दंतेश्वरी मंदिर में बसंत पंचमी की रात चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में जिला पुलिस और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण और 9 टीमें गठित कर बस्तर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब तक पुलिस द्वारा शहर के 100 से अधिक शासकीय और निजी सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर के चेहरे की पहचान हुई है। पुलिस ने तीन सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बड़ा सा बैग लेकर मंदिर में घुसता दिखाई दे रहा है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। उक्त चोर के संबंध में सटीक जानकारी देने पर बस्तर पुलिस द्वारा 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस की 4-5 टीमें उड़ीसा एवं पड़ोसी जिलों में भी सघनता से जांच कर रही हैं।

मुख्यमंत्री से मिले स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक-कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि

0

मुख्यमंत्री ने 12 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक पहल का दिया आश्वासन

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 24 जनवरी m को कोतबा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़ी 12 सूत्रीय मांगों, ज्वलंत समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को उनके समक्ष रखा।

इस अवसर पर पीएम सेजेश कोतबा दल की उपस्थिति में संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष शर्मा, शिक्षक राममोहन नाथ, मनीष मित्रा एवं धनेश्वर पैकरा उपस्थित रहे।संघ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्वामी आत्मानंद योजना के अंतर्गत कार्यरत संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी वर्षों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बनकर पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद आज भी वे सेवा की सुरक्षा, वेतन विसंगति, भविष्य निधि, स्थायित्व, पदोन्नति, कार्य परिस्थितियों एवं अन्य मूलभूत अधिकारों से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न केवल उनके मनोबल को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इससे प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक स्थिरता एवं विद्यार्थियों के हितों की भी प्रभावी रूप से रक्षा होगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संघ एवं पीएम सेजेश कोतबा दल द्वारा प्रस्तुत मुद्दों और मांगों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों में आशा, विश्वास एवं उत्साह का संचार हुआ है।छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ को पूर्ण विश्वास है कि शासन स्तर पर शीघ्र ही संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में ठोस, न्यायसंगत एवं व्यावहारिक निर्णय लिए जाएंगे। संघ अपने सदस्यों के अधिकारों, सम्मान एवं भविष्य की सुरक्षा हेतु सदैव संगठित, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करता रहेगा। संघ एवं पीएम सेजेश कोतबा दल की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की गई है कि संविदा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।

दलपत दीपोत्सव आज

0

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज 6 बजे से ‘एक दीया स्वच्छता के नाम, एक दीया वंदे मातरम के नाम दलपत दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि यह भव्य आयोजन दलपत सागर के रानी घाट पर आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं सांसद महेश कश्यप होंगे। अध्यक्षता महापौर संजय पाण्डेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप एवं नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन होंगे दलपत दीपोत्सव के दौरान नागरिक, स्वयंसेवी, समाजसेवी और व्यापारी संगठनों के लोग दो लाख से भी ज्यादा दीपक दलपत सागर में जलाएंगे। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने जगदलपुर एवं आसपास के नागरिकों से उपस्थित रहकर इस अद्भुत पल का साक्षी बनने की अपील की है।

दल्ली राजहरा–राजनांदगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

0

दल्ली राजहरा- दल्ली राजहरा से राजनांदगांव मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के गिधाली गांव के पास मुख्य मार्ग का है, जहां राजनांदगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गयाl

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे और वे राजनांदगांव की ओर से बालोद की दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

मृतक की पहचान, घायल की स्थितिहादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पप्पू खान के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दूसरा युवक जिसका नाम नंद कुमार यादव बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

गुरामी जंगल में महिला की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी

0

लोहारा:लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरामी जंगल में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक लाश देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव लगभग 6 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, शव को पत्थरों से ढकने की कोशिश की गई थी, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ साइबर टीम भी जांच में जुटी हुई है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS