City Media - Page 28 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 28

जलनी माता कप क्रिकेट में डिमरापाल टीम विजेता

0

समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप

जगदलपुर ग्राम आसना तमाकोनी में यंग स्टार इलेवन आसना क्रिकेट कमेटी द्वारा आयोजित जलनी माता कप तृतीय सत्र के समापन एवं फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप की उपस्थिति रही। डिमरापाल एवं बकावंड की टीमों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि ग्रामीण युवा शक्ति, संघर्ष और खेल भावना का जीवंत उदाहरण रहा। शानदार प्रदर्शन के साथ डिमरापाल की टीम विजेता एवं बकावंड की टीम उप विजेता बनी।

दोनों टीमों ने यह साबित किया कि बस्तर का युवा आज हर मैदान में नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद करता है, जबकि खेल उन्हें मजबूत बनाता है। खेल मैदान पर मिली अनुशासन की नसीहत ही आगे चलकर समाज और राजनीति में सशक्त नेतृत्व तैयार करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ठुकराकर खेल,शिक्षा और संगठन से जुड़ें,ताकि एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बस्तर का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अनिता नागे, सरपंच पति मनीराम बघेल, उप सरपंच राधिका देहारी बिसनाथ, देवशंकर पंडा, मोतीराम ध्रुव, धनीराम पटेल, मांझी, पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी युवा उपस्थित थे।यंग स्टार इलेवन आसना क्रिकेट कमेटी ने यह साबित कर दिया कि जब आयोजन की कमान युवाओं के हाथ में होती है, तब खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम भी बन जाता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल एवं प्रेरणादायी प्रतियोगिता के लिए युवा नेता हेमंत कश्यप ने बधाई दी।

बकावंड में धान माफिया पर प्रशासन का प्रहार

0

22 क्विंटल अवैध धान समेत पिकअप जप्त

बकावंड अवैध धान परिवहन और बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बकावंड के एसडीएम मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोपनीय सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने 22 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन को गोपनीय सूत्रों से खबर मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से धान खपाने के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष वर्मा ने तत्काल टीम को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 18 के 6586 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 22 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया। जब वाहन चालक युवक प्रेमसिंह पटेल से धान के परिवहन संबंधी दस्तावेज, मंडी अनुज्ञा या अन्य कोई वैध अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कुछ भी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। संतोषजनक जवाब और दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने इसे अवैध परिवहन मानते हुए धान और वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त किए गए वाहन और 22 क्विंटल धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बकावंड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में मंडी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीष वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सक्रियता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से बिचौलियों के हौसले पस्त होंगे और वास्तविक किसानों को उनका हक मिल सकेगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध भंडारण या परिवहन की सूचना मिलते ही पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

बकावंड में धान माफिया पर प्रशासन का प्रहार

0

22 क्विंटल अवैध धान समेत पिकअप जप्त

बकावंड अवैध धान परिवहन और बिचौलियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। बकावंड के एसडीएम मनीष वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोपनीय सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने 22 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन को गोपनीय सूत्रों से खबर मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से धान खपाने के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनीष वर्मा ने तत्काल टीम को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 18 के 6586 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 22 क्विंटल धान लदा हुआ पाया गया। जब वाहन चालक युवक प्रेमसिंह पटेल से धान के परिवहन संबंधी दस्तावेज, मंडी अनुज्ञा या अन्य कोई वैध अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कुछ भी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। संतोषजनक जवाब और दस्तावेजों के अभाव में प्रशासन ने इसे अवैध परिवहन मानते हुए धान और वाहन को मौके पर ही जप्त कर लिया। जप्त किए गए वाहन और 22 क्विंटल धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए बकावंड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में मंडी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीष वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सक्रियता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई से बिचौलियों के हौसले पस्त होंगे और वास्तविक किसानों को उनका हक मिल सकेगा। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध भंडारण या परिवहन की सूचना मिलते ही पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।

क्रेडा सोलर तकनीशियन का सड़क हादसे में निधन

0

जगदलपुर क्रेडा (सौर ऊर्जा) विभाग में पदस्थ सोलर तकनीशियन प्रहलाद सिंह ठाकुर की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। वे नेगीरास लोहंडीगुड़ा निवासी थे और कार्य पूर्ण कर लौटते समय चित्रकोट रोड में धरमाऊर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रहलाद सिंह ठाकुर अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अंतर्गत कार्यरत कलस्टर टेक्नीशियन थे। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रहलाद सिंह ठाकुर की मृत्यु से उनके परिवार और समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।

शहीद अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात शिशु का शव

0

समय से पहले हो गया था बच्चे का जन्म

दल्ली राजहरा स्थानीय शहीद अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:30 बजे बाथरूम की सफाई के दौरान अस्पताल के सफाई कर्मी ने नवजात शिशु का शव देखा। घटना की जानकारी तत्काल शहीद अस्पताल प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मृत नवजात शिशु के संबंध में पूछताछ की, लेकिन अस्पताल के किसी भी मरीज व अन्य के द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नगर पालिका के सहयोग से नवजात का कफन-दफन कराया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवजात शिशु लगभग सात माह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शहीद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात शिशु को किन परिस्थितियों में अस्पताल के बाथरूम में छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कुसुमकसा रेलवे पुल के पास ट्रक–कार की भीषण भिड़ंतट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को दल्ली राजहरा अस्पताल लाया गया

0

बालोद : कुसुमकसा आवास पारा स्थित रेलवे पुल के पास देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, घटना 8 बजे के आस पास की बताई जा रही है जहां कुसुमकसा से बालोद की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 ए.एक्स 6117 मारुति स्विफट और बालोद की ओर आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 13 बी.ए 9299 के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने से कुछ समय तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अपनी मदद से उन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से रात के समय आयरन ओर परिवहन करने वाली भारी गाड़ियों की अधिक आवाजाही के कारण सड़क पर दबाव बढ़ जाता है। तेज रफ्तार, खतरनाक ओवरटेकिंग और तेज हेडलाइट के कारण अधिकांश सड़क हादसे रात में ही हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन परिस्थितियों में बायपास रोड एक प्रभावी विकल्प हो सकता है, लेकिन वर्षों से लंबित इस मांग पर प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। नागरिकों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने, भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण और शीघ्र बायपास निर्माण की मांग की है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, लगातार संगठन का भरोसा बरकरार कार्यकर्ताओ में हर्ष का महौल

0

बालोद -भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार “VB-G RAM G जनजागरण अभियान” के समन्वय हेतु प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है। जिसमें बालोद जिले के गौरव कद्दावर अनुभवी संगठनकर्ता छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है इस नए कानून से लगातार कांग्रेस के लोगो द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है इसका मुंहतोड़ जवाब देने आम जनता और किसानों के बीच इस नए कानून का प्रचार प्रसार कर जनजागरण का कार्य किया जाएगा एवं इससे होने वाले लाभ को लोगो के बीच जाकर बताया जाएगा ताकि कांग्रेस के भ्रमजाल में जनता ना फंस सके।

संगठन ने जताया अनुभव पर भरोसा

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन की नियुक्ति को संगठन में उनके बढ़ते कद और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश नेतृत्त्व ने उन्हें बस्तर संभाग के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया था कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात ही उनकी खूबी मानी जाती है पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता के बीच व्यापक पैठ बनाने के उद्देश्य से श्री जैन के अनुभव पर भरोसा जताया है। आपको बता दें के लगातार यशवंत जैन छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं जिससे पार्टी को एक मजबूती मिल रही है और लगातार उन पर संगठन का भरोसा बरकरार है**क्या है अभियान का उद्देश्य? VB-G RAM G’ जनजागरण अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचने की योजना बना रही है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है। प्रदेश स्तरीय टोली इस पूरे अभियान के समन्वय (Coordination) और रणनीति निर्धारण का कार्य करेगी।

विजय वार्ड में सनातन की विजय, 3 धर्मांतरित परिवार के 11 लोगों की 22 वर्ष बाद हुई हिंदू धर्म में घर वापसी

0

घर लौटे लोगों ने कहा- श्रीराम जी ने बुलाया है हमें

जगदलपुर नगर के विजय वार्ड में आज एक महत्वपूर्ण सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ईसाई धर्म अपना चुके 11 लोगों ने 22 साल बाद अपने मूल धर्म हिंदू धर्म में घर वापसी की। विजय वार्ड में आज सनातन की बड़ी विजय हुई है। यह घर वापसी कार्यक्रम प्रखर हिंदूवादी अविनाश सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एवं डालेश्वर नाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अविनाश सिंह गौतम और विहिप के नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह ने मूल धर्म में लौटने वाले लोगों के पैर धोकर और उन्हें भगवा गमछा व श्रीमद भगवत गीता भेंट कर उनकी मूल धर्म में वापसी करवाई।अविनाश सिंह गौतम ने बताया विजय वार्ड के ढालेश्वर नाग व उनके युवा साथियों के अथक प्रयास के बाद लच्छिन बघेल, सोमेश बघेल, मंगल दाई बघेल, फूल बघेल, आशीष बघेल, असीमा बघेल, विलेशी बघेल, सुप्रिया बघेल, गोमती बघेल, भगवती बघेल एवं पार्वती समेत कुल 11 लोगों के परिवार ने 22 वर्षों बाद अपने मूल धर्म में वापसी की और कहा 22 वर्षों बाद श्रीराम ने बुलाया है।

तो आना ही पड़ेगा। शिव मंदिर में बहन संगीता साहू एवं उनकी भजन मंडली द्वारा भव्य सुंदर कांड पाठ किया। इसमें समाज की सभी माताओं व बहनों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण अत्यंत श्रद्धामय रहा। कार्यक्रम के दौरान सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों के लिए राम भोज का आयोजन भी किया गया। घर वापसी करने वाले सभी परिवारों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया तथा उन्हें हिंदू संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों से पुनः जोड़ने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म सनातन, सहिष्णु और सभी को अपनाने वाला धर्म है, जिसमें सभी के लिए समान स्थान है। इस आयोजन से विजय वार्ड क्षेत्र में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला कदम बताया। घर वापसी कार्यक्रम में अविनाश सिंह गौतम, ढालेश्वर नाग, विहिप नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह, अजय सेठिया, कन्हैया सोना, अरुण बघेल, सोमेश नाग, मंजय जाल, मोहन बघेल, ब्रजेश शर्मा, मुन्ना बजरंगी, बंटू पांडे, देवेंद्र कश्यप, शुभम गुप्ता एवं वार्ड के नागरिक, बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं सक्षम के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इंसानों को उजाड़ कर बना रहे हैं चिड़ियाघर

0

बार बार बेदखली का दंश झेलते आ रहे हैं ग्रामीण

जगदलपुर बस्तर के भानपुरी क्षेत्र के ग्राम खड़गा में 3-4 गांवों के ग्रामीण विस्थापन दर विस्थापन का दंश झेलते आ रहे हैं। पहले उन्हें कोसारटेड़ा बांध के नाम पर बेदखल किया गया, अब चिड़ियाघर बनाने के नाम पर बेदखल करने नोटिस थमा दिए गए हैं। बार बार की बेदखली से परेशान ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर उतर आए हैं। उन्हें समर्थन देने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप भी धरना स्थल पर पहुंचे। दीपक बैज ने कहा कि सरकार और प्रशासन ग्रामीणों की समस्याएं सहानुभूति पूर्वक सुनें और सकारात्मक हल निकालें।

कोसारटेड़ा बांध निर्माण खड़गा समेत आधा दर्जन गांव डूबान क्षेत्र में आने के कारण बेदखल कर दिए गए थे। ऊनके मकान और कृषि भूमि सब कुछ ले लिए गए। विस्थापित ग्रामीणों ने आसपास के गांवों में शरण ली। वहां किसी तरह मकान बनाए और वन भूमि पर खेती किसानी शुरू की। बाद में उन्हें कांग्रेस सरकार के दौरान वन भूमि के पट्टे भी दिए गए थे। अब सरकार बिना ग्रामीणों की सहमति के उनकी पट्टे वाली जमीन पर चिड़ियाघर बनाने का प्रोजेक्ट ला रही है। इससे ग्रामीणों के सामने जीविकोपार्जन का संकट खड़ा होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण बेदखली की कोशिश से भयभीत हैं और विरोध पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने खड़गा में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे चिड़ियाघर निर्माण एवं पशु पक्षी संरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। चिड़ियाघर का निर्माण ऎसी जगह करना चाहिए जहां पर्याप्त खाली शासकीय भूमि हो। हमारे पास वन भूमि के पट्टे हैं, हम अवैध ढंग से बसे हुए लोग नहीं हैं। सरकार और प्रशासन हमारे साथ जुल्म न करें।

घुसपैठिये नहीं हैं ये, न हो जुल्म: बैज

जानकारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नारायणपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक चंदन कश्यप भी खड़गा गांव में धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया और कहा कि इंसाफ के लिए हर लड़ाई में पूरी कांग्रेस आपके साथ खड़ी है। प्रदेश के हर नागरिक को अन्याय से बचाना हमारा फर्ज है। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इन निरीह ग्रामीणों को पहले कोसारटेड़ा बांध के नाम पर खेत, खलिहान, गांव, घर से बेदखल कर दिया गया, अब पट्टे वाली जमीन से बेदखल करने की तैयारी की जा रही है। जीवन की यह स्थिरता ग्रामीणों के लिए घातक साबित हो रही है, बार बार की बेदखली सरासर ज्यादती है। ऎसी ज्यादती किसी भी ग्रामीण के साथ नहीं होनी चाहिए। दीपक बैज ने कहा कि ये कोई घुसपैठिये नहीं हैं कि खदेड़ दिए जाएं, ये बस्तर के मूल निवासी हैं। यहां के जल, जंगल, जमीन पर इनका ही पहला हक है।. इन्हें इनके हक से वंचित करना उचित नहीं है।. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी इन ग्रामीणों के पास आएं, उनकी बातें सुनें और सार्थक समाधान निकालें।

आयरन ओर ट्रकों की तेज रफ्तार का कहर, खड़ी बस को पीछे से मारी टक्कर

0

लिम्हाटोला में बड़ा सड़क हादसा, चार यात्री घायल; बायपास नहीं बनने से बढ़ रहा खतराबालोद : डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्हाटोला के पास बुधवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जब यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ी दादा ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 08 एम 4400 को पीछे से आ रही आयरन ओर परिवहन करने वाली तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक शंभू एवं बस के कंडक्टर हामिद खान को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि बाइक सवार समय रहते नीचे उतर जाने से सुरक्षित बच गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाकर उपचार शुरू कराया, वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग लंबे समय से आयरन ओर परिवहन करने वाली भारी ट्रकों के कारण अत्यधिक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत और अनेक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज रफ्तार, अनियंत्रित ओवरटेकिंग और यातायात नियमों की अनदेखी इन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताई जा रही है।क्षेत्र में वाहनों और भारी परिवहन का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वर्षों से लंबित बायपास रोड की मांग पर अब तक प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बायपास का निर्माण, भारी वाहनों की गति सीमा तय करना और ट्रकों के संचालन का समय निर्धारित नहीं किया गया, तो भविष्य में हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। नागरिकों ने प्रशासन से जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लेने की मांग की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS