City Media - Page 538 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 538

संपत्ति विरूपण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई

0

जगदलपुर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति विरूपण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश पर पर संपत्ति विरूपण के तहत नगर निगम प्रशासन की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्र से राजनीतिक दलों के झंडे बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि संपत्ति विरूपण के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। निगम प्रशासन की टीम बनाई गई है जो निगम क्षेत्र के 48 वार्डो एवं मुख्य मार्ग में संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई कर रही है।

दीदी मड़ई में शामिल हुए विधायक किरण भैया

0

जगदलपुर दरभा मंडल की लेंड्रा पंचायत में दीदी मड़ई कार्यक्रम में विधायक किरण देव शामिल हुए। तीरथधारा स्व सहायता समूह द्वारा दीदी मड़ई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में पहुंचे विधायक किरण देव का महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने तिलक लगाकर एवं पारंपरिक बस्तरिया वाद्य यंत्रों के द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इस दौरान विधायक किरण देव ने दीदी मडई की सभी बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश में 72 लाख से अधिक माता बहनों के खाते में प्रतिमाह एक हजार एवं साल में 12 हजार रू देने का काम शुरू कर दिया है। हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर रही है। इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष जानकी राव, दरभा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, महामंत्री हरीश कश्यप, अनंत राम कश्यप एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक किरण देव ने दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

0
  • सड़क, सामुदायिक भवन बोर का किया शिलान्यास
  • नेगानार, लेंड्रा, चिंगपाल मावलीपदर एवं केशापुर पहुंचे विधायक

जगदलपुर विधायक किरण देव ने शुक्रवार की शाम दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम नेगानार, लेंड्रा, मावलीपदर, चिंगपाल एवं केशापुर में भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक किरण देव का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। दरभा मंडल के नेगानार में विधायक मद से सीसी सड़क निर्माण लागत 6.31 लाख , मावलीपदर में बस्तर विकास प्राधिकरण मद के 6.50 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी सड़क निर्माण लागत 6.50 लाख, केशापुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य विधायक मद से 6.31 लाख, केशापुर में सीसी सड़क निर्माण लागत 5.20 लाख, मुंडागढ़ में विधायक मद से सामुदायिक भवन निर्माण लागत 9.74 लाख, चिंगपाल में सांस्कृतिक मंच निर्माण विधायक मद से लागत 3.46 लाख, जिंदपाल में सीसी सड़क निर्माण लागत 5.20 लाख, एवं 10 जगह हैंडपंप खनन हेतु एससीए मद से लागत 14.20 लाख समेत कुल लगभग 70 लाख रुपए  के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक किरण देव ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपनों के बीच पहुंचकर हमारे बस्तर के पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हूं। श्री देव ने कहा आप सभी की मांग के अनुरूप गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं विकास अनवरत जारी रहेगा। आपके क्षेत्र में करोड़ों के सड़क निर्माण कार्य बजट में शामिल किया गया है। बहुत जल्द इन सड़कों का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण से आप लोगों की समस्या दूर होगी। हमारी डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। विधायक किरण देव ने अपना अभिभाषण हल्बी में दिया । इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष जानकी राव, जनपद उपाध्यक्ष अनंत राम कश्यप, सरपंच बलराम, पदो कश्यप, उप सरपंच अर्जुन सिंह, दरभा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, महामंत्री हरीश कश्यप, हरिप्रसाद, लक्ष्मण कश्यप, ललित कश्यप, जगन्नाथ, सीता नाग, दरभा जनपद सीईओ फाफा एवं काफी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे। वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में नवीन राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।

दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी कुमारी साधीके दुबे छत्तीसगढ़ शासन की ओर से एक लाख की नगद राशि पुरस्कार से सम्मानित किया गया

0

दल्ली राजहरा :-  छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण का आयोजन 14 मार्च 2024 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित की गई थी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय टंक राम वर्मा, वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य मंत्री गण विधायक उपस्थित थे| जिसमें कलारिपयत्तू यूथ गेम खेलो इंडिया जो पंचकूला हरियाणा में आयोजित थी उसमें छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से खेलते हुए सादीके दुबे ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रथम कांस्य पदक जीता था। उनके इस उपलब्धि पर बीएसपी राजहरा महाप्रबंधक आर बी गहरवार, नगर पालिका अध्यक्ष  शिबू नायर, व्यापारी संघ से गोविंद वाधवानी सहित मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी पालक एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी यहां समस्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिपयत्तू संघ के अध्यक्ष संचालक राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब लखन कुमार साहू ने प्रदान की।

जेब में रखे मोबाईल लूट ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
दल्लिराहरा  जुर्म जरायम निराकरण एवं आरेापियों की धरपकड हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस0आर भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर बोनीफस एक्का कं पर्यवेक्षक मं थाना प्राभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं सायबर प्रभारी उप निरिक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना व सायबर की संयुक्त टीम गठित कर लूट के आरोपियो को पकडने में सफलता हासिल की गई।जितेन्द्र कुमार देशलहरे निवासी गा्रम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद ने दिनांक 11.09.23  को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने महेन्द्रा बोलेरो पिकप क्रं सीजी 04 पी बी 0401 है जिसमें कांकेर की ओर से रायपुर आ रहा था जो दिनांक 11.09.23  को रात्रि करीबन 1 :30  बजे एन एच 30 मार्ग ग्राम चिटौद हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्तियों द्वारा गाडी रूकवाकर चाकू दिखाकर रूपये पैसे का मांग करने लगा तथा जेब में रखे मोबाईल  कीमती 73,299/ रूपये को लूट  कर अपने मोटर सायकल से भाग गये रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान संदेही राहुल बारले निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी एवं विधि से संघर्षरत बालक से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारीत करना स्पीकार किया व घटना में प्रयुक्त् वाहन मोटर सायकल चाकु एव्र लूटैग गये मोबाईल को जप्त किया गया है बाद आरेापी राहुल बारले को माननीय न्यायालय बालोद एव्र विधि से संघर्षरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गिरफ्तार करने में प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं आरक्षक गणेश यादव उमाशंकर जारके लिन साहू किशोर साहू छोटू सोनकर थनेन्द्र देवांगन कुलदीप नागवंशी संदीप यादव सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू प्र0आर0 भूनेश्वर मरकाम विवेक साहू आर0 राहुल मनहरे आकाश दुबे विपिन गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही

 

लोक निर्माण विभाग में कार्यों की जांच के नाम पर ठेकेदारों को किया जा रहा है टार्चर

0
  • विभाग के इएनसी के बर्ताव से ठेकेदार परेशान
  •  आर्थिक और मानसिक तौर पर पीड़ित हैं ठेकेदार
    रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग में अजब गजब खेल चल रहा है। विभाग के इंजीनियर इन चीफ (इएनसी) ने कार्यों की गुणवत्ता की जांच के नाम पर ठेकेदारों को प्रताड़ित करने की प्रथा विभाग में चला रखी है। जांच के नाम पर बनी बनाई पूरी सड़क को उधेड़ कर रख दिया जा रहा है। इस करतूत से राज्य भर के ठेकेदार परेशान हैं। उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है और मानसिक यंत्रणा के दौर से गुजरना पड़ रहा है। कुछ ठेकेदार तो आत्महत्या तक कर लेने की बात कहने लगे हैं।

राजधानी में बैठे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ पिंपरी की कार्यप्रणाली से पूरे छत्तीसगढ़ के विभागीय ठेकेदार परेशान हो उठे हैं। बस्तर जैसे घोर नक्सल प्रभावित संभाग के सुदूर गांवों में अपनी जान जोखिम में डालकर और और अपने करोड़ों रुपयों के वाहनों, यंत्रों और उपकरणों को दांव पर लगाकर काम करने वाले ठेकेदारों को भी इएनसी और उनके मातहत अधिकारियों द्वारा जमकर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह सर्व विदित तथ्य है कि बस्तर के धुर नक्सल समस्या ग्रस्त गांवों में सड़क, पुल पुलिया भवन आदि जैसे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराना कोई हंसी मजाक का खेल नहीं है। इस तरह के निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों, उनके कर्मचारियों, मजदूरों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। निर्माण में लगे वाहनों, भारी मशीनों, उपकरणों और यंत्रों में आएदिन आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद ठेकेदार अपने परिवार का गुजारा करने के लिए यह जोखिम उठाते हैं। लेकिन शायद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ को ठेकेदारों की इस त्रासदी से कोई वास्ता नहीं है। उल्टे वे ठेकेदारों की परेशानी को और भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखना और उनकी जांच करना लोक निर्माण विभाग के इएनसी और अन्य अधिकारियों का दायित्व है, मगर जांच के नाम पर बनी बनाई सड़क को पूरी तरह उधेड़ देना कतई तर्क संगत नहीं है। पिछले लंबे समय से लोक निर्माण विभाग में नव निर्मित सड़कों को उखाड़ कर जांच करने की तानाशाही प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जाने लगा है। बस्तर संभाग में करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई सड़कों को विभागीय अधिकारी उधेड़वा दे रहे हैं। जिस सड़क को बनाने में ठेकेदार, उनके कर्मचारी और मजदूर हफ्तों पसीना बहाते हैं, करोड़ों रुपए लगा देते हैं, उस सड़क को विभाग के अधिकारी चंद घंटे में नेस्तनाबूद कर देते हैं।जबकि केवल थोड़ी सी छेद कर जांच करने का प्रावधान है। मगर इस प्रावधान के विपरीत जाकर अधिकारी ठेकेदारों को जानबूझ कर परेशान करने पर तुल गए हैं।

पिस रहे हैं निर्दोष ठेकेदार
ठेकेदार अगर दर बढ़ाकर कार्य लेता है, तो सरकार को चूना लगाने और मिलीभगत से कार्य लेने का आरोप लगता है। वहीं कम दर पर काम लेने से ठेकेदार पर भ्रष्टाचार और गुणवत्ता को नजर अंदाज करने का इल्जाम लगाकर कर कई प्रकार की जांच की जाती है।पिछले कई माह से बस्तर संभाग के ठेकेदार इएनसी की गैर जिम्मेदाराना हरकत से नाराज चल रहे हैं। पिछले दिनों एक ठेकेदार और एसी या ईई में हुई मारपीट भी इएनसी की मनमानी का ही परिणाम है। अधिकारी जांच के नाम पर ठेकेदार को काफी परेशान करते हैं। जिससे समूचे प्रदेश के ठेकेदार अब या तो संबंधित अधिकारी से उलझने लगे हैं या फिर काम छोड़ने की सोच रहे हैं। वहीं कुछ ठेकेदार अपने अधिकारियों की मनमानी के चलते आर्थिक और मानसिक रूप से इस कदर टूट चुके हैं कि वे आत्महत्या कर लेने की बात तक कहने लगे हैं।

बाल बाल बचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  • बैज की गाड़ी को फॉलो गार्ड की गाड़ी ने मारी ठोकर
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज शनिवार को सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। जगदलपुर – रायपुर हाईवे पर बैज के वाहन के साथ दुर्घटना हो गई। दीपक बैज जिस वाहन में सवार थे, उसे उनके ही काफिले के एक अन्य वाहन ने ठोकर मार दी। बैज और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
    पिसीसी चीफ दीपक बैज शनिवार को बस्तर से रायपुर के लिए निकले थे। कोंडागांव से पूर्व भूमका नाला के पास सामने आते हुए ट्रक को देखकर उनकी गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई, जिसके बाद कोंडागांव की फॉलो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर पीसीसी चीफ की गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी। शुक्र है की सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी टकराने से बच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ज्ञात हो कि बस्तर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उसके बाद भी सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही हुई। बैज के वाहन के साथ हादसा हो जाने की सूचना जैसे ही जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा के लोगों को मिली, लोग चिंता में पड़ गए। पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व अन्य नेताओं ने दीपक बैज को फोन कर उनका हालचाल पूछा। लोहंडीगुड़ा स्थित  बैज के गृहग्राम में भी सनसनी फैल गई थी। सबकुछ ठीक ठाक होने की जानकारी मिलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

मातारानी की प्रतिमा के साथ में निकली शोभायात्रा

0
  •  दंतेश्वरी मंदिर में देवी भागवत महापुराण कथा

जगदलपुर पुराणों में सर्वश्रेष्ठ पुराण देवी भागवत महापुराण है। इसके श्रवण से जहां प्राणी मां के अनंत आशीर्वाद का पात्र बनता है, वहीं जीवन में सुख, शांति और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। मां को प्रसन्न करना मतलब प्रकृति को प्रसन्न करना है।

उक्त बातें जिला पत्रकार संघ द्वारा मां दंतेश्वरी मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के प्रथम दिवस पर महामाया धाम पाटन से पधारे आचार्य पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने कही। कथा प्रारंभ होने के पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और तथा विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा जगन्नाथ मंदिर से गोल बाजार चौक, मिताली चौक, पैलेस रोड होती हुई मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंची।

कथा स्थल में आज सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। विभिन्न ग्रहों तथा देवी- देवताओं का आह्वान कर वेदी स्थापित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। प्रथम दिवस की कथा समाप्ति के बाद मां दंतेश्वरी मंदिर से मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक मां शैलपुत्री की पालकी निकाली गई। यह पालकी दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार, पैलेस रोड होती हुई दंतेश्वरी मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। मां आरती पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

आज के कार्यक्रम

शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे से महाकाली, महालक्ष्मी, मां सरस्वती, दुर्गा उत्पत्ति, सृष्टि उत्पत्ति कथा सुनाई जाएगी और नवरात्रि विधान नियम की विस्तृत जानकारी भक्तों को दी जाएगी।

जगदलपुर शहर के वार्ड अब नहीं रहेंगे प्यासे

0

जगदलपुर ग्रीष्म ऋतु को लेकर शहर के ड्राई जोन वार्डों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने नगर निगम प्रशासन लगातार प्रयासरत है। नगर निगम ने शहर के ड्राई जोन वार्डों में नलकूप खनन के लिए विधायक किरण देव के समक्ष मांग रखी थी। विधायक किरण देव ने डीएमएफटी मद से शहर में 13 स्थानों पर नलकूप खनन की स्वीकृति दी थी। स्वीकृति मिलने के पश्चात नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम के पीएचई विभाग ने तत्काल नलकूप खनन शहर में प्रारंभ कर दिया। निगम प्रशासन ने शहर के ड्राई जोन वार्डों को चिन्हांकित किया है। नगर का महाराणा प्रताप वार्ड सबसे ज्यादा ड्राई जोन वाला वार्ड है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण इस वार्ड में पानी की समस्या बनी रहती है। नगर निगम के प्रयास से नहर मुंडा पारा एवं माड़िया पारा में नलकूप खनन करने पर अच्छा पानी नलकूप से मिला है। अब पानी प्राप्त होने पर उन क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं होगी। नलकूप खनन सफल होने पर वार्डवासियों ने विधायक श्री किरण देव एवं निगम प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

भाजपा के पास है मुद्दों का अभाव प्रोपोगंडा से जीतना चाहती है चुनाव : दीपक बैज

0
  • गारंटी नहीं, मोदी देते हैं जुमलों पर जुमला : बैज

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए डबल इंजन सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह प्रोपोगंडा के सहारे लोकसभा चुनाव में जीतने का सपना देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटी के नाम पर फिर जुमलेबाजी पर उतर आए हैं। वही हाल भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं का है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन जगदलपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। लोकसभा चुनाव की रणभेरी शनिवार को बजने वाली है और इसके एक दिन पहले कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के तीन न्याय को लेकर अपनी बात रखी। महिलाओं के लिए नारी न्याय, किसान के लिए किसान न्याय व युवाओं के लिए युवा न्याय को सामने रखा। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री, पुलिस व पुलिस परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का भगवान ही मालिक है। नगरनार के पुलिस अधिकारियों को चाकू की नोक पर डराया जाना इसका ताजा उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सवालिया लहजे में कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा दिलाने की बजाय भारतीय जनता पार्टी पहले यह तय कर ले कि 2 करोड़ नौकरियां देने, महंगाई कम करने, काला धन वापस लाने, 15- 15 लाख देने की गारंटी जुमले में कैसे बदली?

MOST POPULAR

HOT NEWS