City Media - Page 713 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 713

दलपत सागर स्वच्छता अभियान में जुटे लोग

0
  • निगम आयुक्त मंडावी जिला प्रशासन, निगम के अधिकारी कर्मचारियों और नागरिकों ने दिया योगदान

जगदलपुर नगर के ऐतिहासिक दलपत सागर के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में रविवार को नगर के सभी लोगों भूमिका निभाई।इस दौरान निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों, राज्य आपदा मोचन बल के जवानों, समाजसेवी संगठनों, दलपत सागर बचाओ अभियान व इंद्रावती बचाओ अभियान से जुड़े सदस्यों, युवोदय के स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सफाई कार्य में भाग लिया। सभी लोगों ने सुबह से ही दलपत सागर के रानी घाट के समीप एकत्रित होकर सरोवर से जलकुंभियों को निकालने के लिए लगातार हाथ बंटाया। रविवार को सभी ने अधिक समय तक ज्यादा जलकुंभियों को निकालने की बात कहते हुए आगामी रविवार को फिर से ज्यादा लक्ष्य रखने का संकल्प लिया।

विधायक राजमन बेंजाम ने राजीव गांधी को किया नमन

0

लोहंडीगुड़ा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने उन्हें याद कर अपने निवास कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। विधायक बेंजाम ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्व.राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार दिलाया था।

मच्छरों से बचने के तरीके बताए लोगों को

0
  • मच्छर दिवस जगदलपुर में निकाली जागरूकता रैली

जगदलपुर मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मच्छर दिवस पर 20 अगस्त को स्वास्थ विभाग, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन जगदलपुर द्वारा शहर में रैली निकाल कर जन जागरूकता लाने की पहल की गई।

रैली महारानी अस्पताल से आरंभ की गई और संजय बाजार होते हुई दंतेश्वरी मंदिर से पुनः महारानी अस्पताल में समाप्त हुई। आज का दिन मच्छर से सुरक्षा के महत्व को समझाने का मौका प्रदान करता है। मच्छरों से होने वाले रोग विशेषकर गर्मियों में बढ़ते हैं। यह बीमारियां लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं। मच्छरों से होने वाले रोगों में सबसे प्रमुख हैं डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इन्सेफलाइटिस और फाईलेरिया। ये रोग बीमार पड़ने पर व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और कई बार गंभीर भी हो सकते हैं।

डेंगू बुखार से बचाव के लिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने वाले उपायों का पालन करें, पानी के जमाव को रोकें। मलेरिया से बचाव के लिए मच्छर संरक्षण मॉजिटो क्वीन जैसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करें, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। चिकनगुनिया से बचाव के लिए बीमारियों के संक्रमित व्यक्तियों से संरक्षित रहें और मच्छरों के काटने से बचाव करें। जापानी इन्सेफलाइटिस रोग मच्छरों के काटने से होता है, इसलिए मच्छर संरक्षण के उपायों का पालन करें और अगर बीमार पड़े तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। फ़िलारिया से बचाव के लिए मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छर नेट का उपयोग करें और यदि आपको बीमारी हो, तो तुरंत चिकित्सक से मार्गदर्शन लें। रैली में प्रमुख रूप से जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएस टेकाम, जिला वीवीडी सलाहकार बसंत कुमार पंडा, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, एमटी, मितानिन, यूवोदय वालेंटियर, एम्बेड परियोजना के भरत सिंह एवं टीडीआई के इफ्तेखार आदि शमिल हुए।

भूपेश सरकार ने गांवों में लाई शांति और खुशहाली : लखमा

0
  •  तेंदूपत्ता की दर 4 हजार रु. होने से गरीबों का हुआ भला
  • पंचायती राज में गांव के गरीब को भी मिला सम्मान
  • कोंटा ब्लाक के डेढ़ दर्जन गांवों में भेंट-मुलाकात कर मंत्री लखमा ने जाना हाल

जगदलपुर कोंटा के विधायक तथा प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले में कोंटा ब्लाक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनका हाल जाना।

शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने सुदूर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल पहुंचकर शासन की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र में जो शांति और खुशहाली का वातावरण है, वह भूपेश सरकार की देन है। भूपेश बघेल हिंदुस्तान के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 हजार रूपए तेंदूपत्ता की दर बढ़ाई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों की मांग पर उन्होंने नकद भुगतान की व्यवस्था की। इसके चलते लोगों के पास पैसा आया और अब लोग अपने जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। पंचायती राज व्यवस्था हमारे नेता राजीव गांधी की देन है। आज गांव-गांव में पंच, सरपंच पदों में हैं। वे भले अनपढ़ हों या फिर गरीब लेकिन उन्हें पद में होने के कारण अधिकार और सम्मान मिल रहा है। पढ़े लिखे अधिकारी उन्हें सम्मानपूर्वक पंचायती राज व्यवस्था के कारण महत्व देते हैं यह सबसे बड़ी खुशी की बात है। श्री लखमा ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल, अंदरूनी गांव तक पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। यही कारण है कि अब लोगों को गांव तथा आसपास में ही सभी तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक ऐसी योजना है, जहां साप्ताहिक बाजारों में डाक्टर, नर्स, दवाई और खून, पेशाब जांच के उपकरण के साथ पहुंच रहे हैं। इसके कारण अब कहीं से भी संक्रामक और मौसमी बीमारियों की शिकायत नहीं आ रही है। पहले नाले का गंदा पानी पीकर मौत होती थी, लेकिन अब गांव-गांव में नलकूप और हैंडपंप होने से लोगों को पीने का साफ पानी मिल रहा है।

नक्सलगढ़ में बाईक से पहुंचे लखमा

कोंटा ब्लाक के करीगुंडम, पिडमेल, चिंतागुफा, तेमेड़वाड़ा, कांकेरलंका और पोलमपल्ली में शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों से भेंट-मुलाकात कर कवासी लखमा ने हाल चाल पूछा और पौने 5 साल में भूपेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। रात्रि विश्राम उन्होंने दोरनापाल में किया। दूसरे दिन शनिवार को कोलईगुड़ा, वीराभट्टी, एडलमुडग, भेज्जी, कोंगेरपार, कोत्ताचेरू, मुकुडतोंग, गोरखा, एटेगट्टा, इंजरम, एर्राबोर और पेदाकुरती में भेंट-मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम कोंटा में की। कई जगह बड़े वाहन के नहीं पहुंचने की स्थिति में मंत्री ने बाईक की सवारी की। गौरतलब है कि यह पूरा इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। प्रवास के दौरान एसपी किरण चव्हाण भी मौजूद थे। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, उपाध्यक्ष बोड्डू राजा और जनपद पंचायत के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी साथ रहे।

दी विकास कार्यों की सौगात

कवासी लखमा ने कई गांवों में ग्रामीणों की मांग पर तथा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने गांव के ग्रामीण के हाथों भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया।

एनएसयू प्रदेश इकाई में 26 लोग सचिव नियुक्त

0

रायपुर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई की कार्यकारणी में 26 लोगों को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त सचिवों में आरोही शर्मा, अभिषेक गुप्ता, भक्तेशवर वैष्णव, आदर्श नायक, नेहा वैष्णव, गार्गी तिवारी, अंकित पाण्डेय, राजेश साहू, प्रखर ठाकुर,माज इल्लाह, केतन तिवारी,

कुणाल सिन्हा, जुलियन चेरियन, विशेष गुप्ता, राधेकृष्ण गोयल, शेख अयाज, मोनू तिवारी, देवाशीष सिंह ठाकुर, नूरी खान, ऋषभ निर्मलकर, राजा रावत, अंकुर वैष्णव, विकास नागदेव, सोनू कश्यप, समर्थ मिरानी और नामिर अली शामिल हैं। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं छ्ग प्रभारी विशाल चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने नव नियुक्त सचिवों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप छात्रहित में कार्य करने की अपेक्षा की है।

150 पौव्वा देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0
  • अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले व्यक्ति के विरूद्व गुण्डरदेही पुलिस व सायबर सेल बालोद की कार्यवाही |
  • भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक वीणा यादव के नेतृत्व मे, थाना क्षेत्र मे अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन करने वालो पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 18.08.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम दनिया सरेखा मार्ग की ओर अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखकर परिवहन कर रहा है। सूचना की सचाई जानने  के लिए गवाहो को लेकर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम दनिया सरेखा मार्ग की ओर रवाना हुआ तो एक व्यक्ति जो लाल काला रंग के मोटरसायकल  क्रमांक सीजी 23 एफ 7943 मे था जिसे घेरा बंदी कर पकडा गया आरोपी नाम पता पुछने पर अपना नाम अजय बंजारे पिता स्व. बसंत बंजारे उम्र 27 साल निवासी ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से थैला एवं झोला मे रखे 150 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा मिला जिस संबंध मे दस्तावेज पेश करने कहने पर दस्तावेज नही होना बताये। जिससे 150 पौव्वा देशी मदिरा शराब किमती 12,000 रूपये व मोटरसायल क्रमांक सीजी 23 एफ 7943 को जप्त कर आरोपी के विरुध्द थाना गुण्डरदेही जिला बालोद मे अपराध क्रमांक 324/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी अजय बंजारे को दिनांक 18.08.2023 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक वीणा यादव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, सउनि डोमन साहू, सउनि लता तिवारी, प्र.आर.विश्वजीत साहू, आर. शैलेन्द्र सिह, आर. सुनील कुमार, थाना गुण्डरदेही, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, आर.अकाश दुबे, आर. पुरन देवांगन, आर. राहुल मनहरे सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भूपेश सरकार कृत संकल्पित – रेखचंद जैन

0

हायर सेकंडरी स्कूल नगरनार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने चार स्कूल की 150 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत सायकिल वितरण किया

मेघावी छात्रों को सम्मानित किया एवं अन्य छात्रों को प्रोत्साहित किया

हायर सेकंडरी स्कूल नगरनार की 72 छात्राओं को, हायर सेकंडरी स्कूल मारकेल की 33 छात्राओं को,हायर सेकंडरी स्कूल धनपूंजी की 13 तथा हाई स्कूल मंगनपुर की 32 छात्राओं को साइकिल वितरण किया

छात्राओं ने आकर्षक आदिवासी नृत्य के द्वारा मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत किया

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार छात्राओं की शिक्षा के लिए कृत संकल्पित है और हमारी बच्चियों को स्कूल आने जाने में परेशानी ना हो इसलिए सायकिल वितरण किया जा रहा है हमारी सरकार ना केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है वरन शिक्षा के गुणवत्ता के लिए भी काम कर रही है स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है जिससे की हमारे छत्तीसगढ़ के बच्चे भी देश के अन्य राज्यों के बच्चों के बराबरी कर सकते हैं उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रवीण सुची में आने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की नीतियों का परिणाम है की आज शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए कहा की पिछली सरकार में जिन स्कूलों को बंद कर दिया गया था उन्हें हमारी सरकार में आरंभ किया गया है | इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच नगरनार एवं सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल , वरिष्ठ नेता जलन्धर बघेल,उप सरपंच रवि दास, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, घनश्याम महापात्र, धनुर्जय दास,विजय दास, विजय बिसाई, माड़पाल सरपंच मंदना नाग, भेजापदर सरपंच बुधसन नाग, संतोष सेठिया, संजय मसीह, लक्ष्मण सेठिया, प्रभुदास, अभिषेक जी, सिधार्थ जी, प्राचार्य ज्योती श्रीवास्तव, समेत स्कूलों के प्राचार्यों समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

पहली बैठक में ही एक्शन मोड में दिखे आयुक्त मंडावी

0
  • यूपा योजना के कार्य प्रारंभ न होने पर सहायक नोडल अधिकारी पर हुए नाराज
  • रिेमेडिएशन कार्य बंद करने पर ठेकेदार को नोटिस जारी

जगदलपुर नगर पालिक निगम के नए आयुक्त हरेश मंडावी आज फुल एक्शन मोड में नजर आए। नगर निगम में समीक्षा बैठक बुलाकर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में आयुक्त ने शासन की महति योजना यूपा के कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। यूपा के कार्य में लापरवाही करने के कारण संबंधित सहायक नोडल अधिकारी को नोटिस देने का निर्देश दिया। वहीं कंगोली डंपयार्ड में लिगसी वेस्ट रिमिडिएशन कार्य बंद रखने पर ठेकेदार को भी नोटिस जारी करवाया।

यूपा योजना शहर के शिव मंदिर वार्ड के डोंगाघाट में संचालित है। इस योजना के संबंध में कार्यसमिति की बैठक नहीं कराए जाने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते सहायक नोडल अधिकारी पर कारवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यूपा योजना के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में लिगेसी वेस्ट डिस्पोजल कार्य में तेजी नहीं लाने पर संबंधित नोडल एजेंसी को नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही आयुक्त ने नगर निगम के राजस्व विभाग, सफाई विभाग, पीएचई विभाग, धन्वंतरी योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, पीडब्ल्यूडी विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन व अन्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त हरेश मंडावी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अपना कार्य ईमानदारी से समय सीमा में पूर्ण करें। सभी विभाग अपना समन्वय बनाकर कार्य करें। इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता र्मेंद्र मिश्रा, राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग के अलावा निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

लो वोल्टेज व बिजली कटौती से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के किसान परेशान :- विनय गुप्ता

0
  • किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौपा ज्ञापन

गुंडरदेही विधानसभा के डौंडी लोहारा ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव खामतराई , गिधवा , पिनकापार , कन्याडबरी व अन्य कई आस पास गांव के किसान लो वोल्टेज व बिजली कोटौती की समस्या को लेकर काफी परेशान है ,पहले ही किसान अतिवृष्टि से परेशान थे ,अब थोड़ा मौसम खुला है तो खराब हुए धान की जगह रोपा लगाई की जा रही है, जिसके लिए किसानों को पानी की आवश्यकता पड़ रही , लेकिन लो वोल्टेज व बिजली कटौती के कारण मोटर पम्प चालू नही हो पा रहे ,विद्युत विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी गई,लेकिन अधिकारियों की लापरवाही , छत्तीसगढ़ की बदहाल विद्युत व्यवस्था के कारण व्यवस्था सुधर नहीं पा रही , आज देवरी बंगला क्षेत्र के किसान ग्राम खामतराई में एकत्रित हुए और लो वोल्टेज व बिजली कटौती की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विनय गुप्ता को फोन से अवगत कराया , विनय गुप्ता मौके पर पहुंचकर किसानो की समस्या सुनी फिर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को फोन से किसानों की समस्या से अवगत कराया ,जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे , जिसके बाद किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों तीन तीनों के अंदर समस्या का निराकरण करने हेतु ज्ञापन सौपा, समस्या का समाधान ना होने पर किसानों ने गुंडरदेही विधायक निवास के घेराव की चेतावनी दी, किसान संगठन से पोषण लाल साहू , गिरधारी साहू, भागवत भूषण साहू, उमाशंकर ,चुरेंद्र देवांगन, पवन साहू,नारायण देवांगन, आम आदमी पार्टी से ओ.बी.सी. विंग के जिला अध्यक्ष चंद्रहास जी , बालोद जिला सचिव विनय गुप्ता उपस्थित थे।

विधायक लखेश्वर बघेल ने लामकेर से किया शंखनाद

0
  • दर्जनभर ग्रामीण लखेश्वर बघेल के समक्ष बने कांग्रेसी

बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शनिवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लामकेर से चुनावी शंखनाद कर दिया। उन्होंने लामकेर में गंगादई मातागुड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक के समक्ष लामकेर के एक दर्जन लोगों ने उनके सरल, सौम्य व्यवहार, कार्यशैली, भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं लोगों से सीधा संपर्क रखने की उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक लखेश्वर बघेल ने गमछा पहनाकर सम्मानित किया।ग्रामीणों को संबोधित करते हुए  बघेल ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है।भाजपा लाख कोशिश करे, लेकिन कांग्रेस पार्टी की जड़ देश में कभी कमजोर नहीं हो सकती। हमारे पास तीन चीजे हैं हमारा नेतृत्व, कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की फौज। आज कांग्रेस की विचारधारा की कोई तोड़ नहीं है। कार्यकर्ताओं की सेना ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत रखा है। बघेल ने कहा कि सामने वाली सेना कितनी भी बड़ी क्यों न हो। आज आपके पास जोश है, समर्पण है, आपको कोई पराजित नहीं कर सकता।रामकृष्ण परमहंस ने कहा है कि आप आराधना करें, पूजा करें, किसी भी रास्ते पर चलें कोई भी मार्ग हो सकता है, पहुंचना एक ही जगह है। इसका अनुशरण किसी ने किया तो वे हैं महात्मा गांधी। बापू ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। कांग्रेस पार्टी ने उनका अनुसरण करते हुए सबको जोड़ा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बोलने का अधिकार दिया।

इन लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में चंदर राम कश्यप, ढोलूराम, समलूराम, मनीराम बघेल, गणेश बघेल,रघुराम कश्यप, सुबस कश्यप,लुदरू कश्यप, सुबस कश्यप, देवीराम कश्यप शामिल हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश बघेल, बैद्यनाथ मौर्य, जगमोहन बघेल, शोभा मारकंडे, धरम गोयल, बैसाखू राम, धनुर्जय, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, कृपालु, सुखचंद कश्यप एवं अन्य कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS