City Media - Page 1159 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1159

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के प्रयासों से कई जरुरतमंद को मिल रही है सहायता राशि

0

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के प्रयासों से बस्तर ब्लॉक ग्राम कुंगरपाल के निवासी निलदाई कश्यप,ग्राम सोनारपाल चंदू लाल नायक पिता घासू नायक,ग्राम घोटिया सुगरी कश्यप पति स्व.कोसा कश्यप,ग्राम बोडनपाल ललित मौर्य पिता चेरगा मौर्य,ग्राम मुजेला वेदमती ठाकुर,पति मित्रनाथ ठाकुर को इलाज और आर्थिक स्थिति के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई

इस दौरान सुगरी कश्यप ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस की संवेदनशील सरकार के कारण अब वे अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण करवा सकता हु इसके लिए वे और उनके परिजन मुख्यमंत्री जी एवं विधायक के आभारी रहेंगे साथ ही निलदाई कश्यप ने भी मुख्य मंत्री और विधायक चंदन कश्यप को धन्यवाद दिया और कहा की अब मैं पूरे परिवार का अच्छे से ख्याल रख पाऊंगी अब मैं और मेरा पूरा परिवार मुख्यमंत्री और नारायणपुर विधायक जी आभारी रहेंगे।

राज्य सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए प्रत्येक कक्षा में 10-10 सीट की वृद्धि

0

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माद्यम स्कूल करपावंड के प्राचार्य डी. के.कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए प्रत्येक कक्षा में 10=10 शीट वृद्धि किया गया है जिसके कारण करपावंड में कक्षा 1 ली 50 शीट ‌ 2 री से कक्षा 8 वीं तक 10,=10 शीट रिक्त कक्षा 9 वीं 26 शीट कक्षा 10 वीं 19 शीट रिक्त है । हायर सेकंडरी कक्षाओं में शीट रिक्त है । जीव विज्ञान , गणित , कामर्स संकाय के साथ संचालित है । इच्छुक छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते हैं । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में समस्त विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य किया जा रहा है । सभी विषयों पर शिक्षकों की पदस्थापना किया गया है । पालकों को सूचित किया जाता है कि अपने बच्चों के‌ बेहतर शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं । प्रवेश हेतु आवेदन दिनांक 30 अप्रेल 2022 तक लिया जाएगा । इच्छुक छात्र छात्राएं निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं ।

लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न रोगों का उपचार हुआ प्रारंभ सांसद दीपक बैज ने किया शुभारंभ

0

जगदलपुर, 14 अप्रैल 2022/जगदलपुर के पास नकटी सेमरा में लाईफ लाईन एक्सप्रेस के माध्यम से मरीजों का उपचार गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। इसके तहत आज नकटी सेमरा स्थित लाईवलीहुड काॅलेज में जहां मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं शुक्रवार से नकटी सेमरा रेलवे स्टेशन में खड़ी चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित ट्रेन में आवश्यकता अनुसार मरीजों की सर्जरी भी की जाएगी।

सांसद श्री दीपक बैज ने आज इस परियोजना का शुभारंभ करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल्य अंचल में पूरी तरह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यकता अनुसार सर्जरी जैसी सुविधा उपलब्ध कराना बड़ी बात है। उन्होंने अंचल के ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसडीएम दिनेश नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरके चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद था।

इंपेक्ट इंडिया फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर पुनीत शर्मा ने बताया कि इंपेक्ट यूके, भारतीय रेलवे, छत्तीसगढ़ शासन एवं बस्तर जिला प्रशासन के सहयोग से बस्तर जिले में यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आंख, कान, मुड़े हुए पैर, कटे-फटे होंट, दांत की जांच व सर्जरी की सुविधा के साथ ही यहां गरदन और स्तर कैंसर की जांच भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण 19 अप्रैल तक किया जाएगा तथा सर्जरी की सुविधा 15 अप्रैल से शुरु होगी, जो 20 अप्रैल तक चलेगी। कैंसर जांच की सुविधा 20 अप्रैल तक प्रारंभ रहेगी।

किरंदुल श्रमिक संघ इंटक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया मिलन समारोह

0

कोरोना वारियर्स ठेका श्रमिक हुए सम्मानित

किरंदुल – श्रमिक संघ मेटल माइन वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के तत्वावधान में परियोजना विद्यालय के प्रांगण में मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । इस दौरान श्रमिक संघ इंटक ने कोरोना काल मे अहम भूमिका निभाने वाले किरंदुल परियोजना में सेनेटरी कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को भी सम्मानित किया गया । मिलन समारोह के दौरान किरंदुल परियोजना विद्यालय के बच्चों द्वारा भरतनाट्यम की बेहतरिन सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । मेटल माइन वर्कर्स यूनियन किरंदुल द्वारा आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए इंटक किरंदुल के सचिव ए के सिंह ने कहा कि कोविड 19 की विषम परिस्थितियों के कारण श्रमिक संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन विगत वर्षों में नहीं हो पाया था । उन्होंने कहा कि मिलन समारोह जैसे आयोजनो से श्रमिक सदस्यों एवं नगर में एकता एवं भाईचारे का प्रवाह होता है । परियोजना कार्मिक प्रमुख बी के माधव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचारे एवं परस्पर सहयोग की भावना निर्मित होती है ।

इस दौरान परियोजना के महाप्रबंधक यांत्रिकी एस बी सिंह,सिविल प्रमुख लखबीर सिंह,सीएमओ डॉ एम वी लाल,सहायक महाप्रबंधक कार्मिक धर्मेंद्र सिन्हा,प्रबंधक कार्मिक सिद्दी बाबू,सीआईएसएफ कमांडेंट मनमोहन सिंह यादव,सेवानिवृत्त कर्मचारी ज़फरअली ,अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम को सफलबनानेमें अध्यक्ष विनोद कश्यप , सचिव ए के सिंह, राजेन्द्रयादव, चिन्नास्वामी, राकेश लाल, देवनारायण, ओम साहू, दिलीप सिंह, सहित सभी सदस्यों का सहयोग रहा । मंच संचालन बी एल तारम एवं त्रिलोक बांधे ने किया ।

सीआईएसएफ किरंदुल ने 14 अप्रैल राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया

0

किरन्दुल – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ! 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह के विक्टोरिया डाकयार्ड में एक भीषण अग्निदुर्घटना हुई थी, जिस पर काबू पानेे के दौरान 68 अग्निशमन कर्मचारियों एवं 150 सिविल नागरिको ने अपने प्राणो की आहूति दे दी ! उन बहादुर अग्निशमन कर्मचारियो एवं नागरिको की शहादत को हमेशा याद रखने के लिए एवम् उन्हे सम्मान व श्रध्दांजलि देने हेतु सन 1963 में भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि हर वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के रूप में मनाया जाए तथा इस अवसर पर अग्निशमन जागरूकता हेतु जनसाधारण को अग्निजनित दुर्घटनाओ से होने वाले खतरो व बचाव की जानकारी दी जाए !

भारत सरकार के निर्देषानुसार हर वर्ष की भॉति सीआईएसएफ इकाई बीआईओएम किरंदूल में इस वर्ष भी राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरूआत की गई !

आज के दिन उन सभी अग्निशमन कर्मियो को श्रृद्धांजलि देते है जिन्होंने 14 अप्रैल 1944 की अग्नि दुर्घटना में तथा उसके बाद के वर्षो में हुई अग्नि दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के दौरान अपने प्राणो की आहुति दी।सीआईएसएफ ईकाई किरन्दुल के द्वारा चलाई जा रही इस वर्ष की थीम हैः-अग्नि सुरक्षा सीखें, उत्पादकता बढाऐं !!

इसी संबंध में इस सप्ताह को अधिक प्रभावी बनाने व आम नागरिको को अग्नि जनित दुर्घटनाओ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा पम्पलेट व बुकलेट तैयार किए गए है जो कि इस सप्ताह के दौरान जगह जगह पर लोगों में वितरित किए जाएंगे, अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट व बैनर का अनावरण इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बल मुख्यालय के निर्देषानुसार अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अनेक अग्नि सुरक्षा व सतर्कता के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। व निर्देषानुसार पूरे सप्ताह का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चो के लिये निबंध व ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन, एनएमडीसी कर्मचारियो के लिए संयंत्र के विभिन्न डिपार्टमेंट में फायर फाइटिंग ट्रेनिंग का आयोजन, फायर क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, इवाक्वेशन ड्रिल इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान महाप्रबंधक एस.बी सिंह उपमहाप्रबंधक (पर्सनल), बी.के माधव सी.एम.ओ प्रोजेक्ट हॉस्पिटल एम वी लाल, प्रिंसीपल बीआईओपी स्कूल ए. विश्वास, कमांडेंट सीआईएसएफ मनमोहन सिंह यादव, उपकमांडेंट विक्रम सहारण, पंकज पांडे (प्रभारी सीआईएसएफ विजिलेंस) गौरव यादव प्रभारी अग्नि शमन आदि मौजूद थे.

नारायणपुर मानसरोवर शॉपिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में प्रशासन की लापरवाही के विरोध में भाजपा ने एक दिवसीय नगर बंद का आह्वान को मिला जनसमर्थन

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारायणपुर नगर बंद के आह्वान को व्यापारियों का व्यापक जनसमर्थन मिला। नारायणपुर मानसरोवर शॉपिंग सेंटर में हुए अग्निकांड में प्रशासन की लापरवाही के विरोध में भाजपा ने एक दिवसीय नगर बंद का आह्वान किया था जिस पर सभी व्यापारियों ने जबरदस्त समर्थन दिया बल्कि ऐसा नगर बंद सालों बाद देखने को मिला। सुबह से ही पूरा बाजार स्वतः स्फूर्त रहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर माँग की है कि जिले में कम से कम 5 दमकल वाहन होना चाहिए साथ ही इन वाहनों में प्रशिक्षित जवानों की नियुक्ति की जाये और जिले में एसडीआरएफ टीम का गठन किया जाए जिससे आपातकालीन स्थिति में ये टीम लोगो की मदद कर सके। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शॉपिंग सेंटर के मैनेजर स्व जिनेन्द्र जैन के परिवार को 50 लाख रुपयों का मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है। भाजपा पदाधिकारियों ने नगर बंद को मिले जनसमर्थन के लिए सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

क्या – इस दिव्यांग का पेंशन बंद हो जाना सही माना जा सकता है —?

0

जबसे आधार कार्ड बना है तबसे इसको ग्राम पंचायत से मिलने वाला बंद हो गया है (अर्थात पिछले कई वर्षों से) यह बताने वाले का कहना था। गांव के एक गरीब शत् प्रतिशत दिव्यांग का हर महिने मिलने वाला पैशन बंद हो गया और किसी ने इसकी चिंता नहीं किया और वर्षों बीत गया बेचारे की तरफ किसी ने सुध नहीं लिया |

केशकाल तहसील के उसी ग्राम-रावबेडा की है जंहा के सोमनाथ आचला के 2 दिव्यांग बच्चे राजू और सुकनी का भी चालू पैशन लगभग 3 साल से अधिक समय से बंद हो गया है। इस अभागे का नाम धमसेराम पिता जुगरू है। बताते है कि धमसे जन्म से ही चलने फिरने मे असमर्थ है। इसकी हालत को देखते सरकार के तरफ से नि:शक्त विकलांग को दिये जाने वाले पैशन योजना का लाभ देते हुऐ पैन्शन दिया जा रहा था जो बंद हो गया |

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदर्शन पर प्रशासन द्वारा प्रमुख मांगो को लेकर जताई सहमति, कल से स्वास्थ्य सेवाएं बहाल

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश स्तर के समस्त कर्मी 11 अप्रेल से 14 अप्रेल तक अपनी 26 सूत्रीय मांगो के समर्थन में तीन दिवसीय अवकाश पर थे | अवकाश में कर्मचारियों के व्यापक समर्थन के कारण समस्त अस्पताल में कार्य ठप्प पड़ गया था, दिनांक 13-04-22 को प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के द्वारा प्रांताध्यक्ष ओ. पी. शर्मा एवं प्रतिनिधि मंडल को चर्चा के लिए बुलाया गया जिसमे आलोक मिश्रा, एस. पी. देवांगन, मो. असलम, अश्विनी गुर्दकर, आर. सरकार शामिल थे, जिसमे सार्थक चर्चा दौरान प्रमुख मांगो पर सहमति बनी –

वेतन विसंगति हेतु प्रस्ताव बनाकर वित्त एवं सामान्य प्रशासन को 7 दिवस के अन्दर भेजा जायेगा | ओ.पी.डी. समय सारिणी में बदलाव, स्टाफ नर्स का पदनाम परिवर्तन तीन एवं चार इन्क्रीमेंट का लाभ एवं स्टाफ नर्स सहित चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को धुलाई भत्ता दिए जाने में सहमती बना, स्टाफ नर्स और ड्रेसर पद का पदनाम परिवर्तन में सहमति बनी, रेडियोग्राफर का विकिरण भत्ता, एम. एल. टी को जोखिम भत्ता देने की सहमति बनी |

दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतनमान एवं संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण की कार्यवाही शासन स्तर पर चल रही है | जीवनदीप समिति के कर्मचारियों का नियमितीकरण करने हेतु प्रस्ताव भेजने, आयुर्वेदिक विभाग में कार्यरत अंशकालीन स्वच्छकों का नियमितीकरण, एमएलटी नेत्र सहायक अधिकारीयों एवं रेडियोग्राफरों को शैक्षणिक योग्यतानुसार अपग्रेड करने का प्रस्ताव, नेत्र सहायक अधिकारीयों का पंजीयन हेतु पहल की गई | ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के वेतनमान में सुधार हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजना, 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान पर गृहभाड़ा पर सहमति दी गई | प्रशासनिक सुधार आयोग को स्वास्थ्य विभाग से प्रेषित समस्त मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु सहमति बनी | संघ की मांग तीन दिवस का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने हेतु विभागीय संचालकों को निर्देश दिया गया |

प्रमुख सचिव के द्वारा अतिशीघ्र स्वास्थ्य सेवाएँ बहाल करने की अपेक्षा की गई कि कल से स्वास्थ्य सेवाएँ बहाल किये जाने की पहल की गई |

सभी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक चर्चा उपरान्त संघ के द्वारा सभी कर्मचारियों से अपील की गई कि कल से स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएगी | इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष ओ. पी. शर्मा द्वारा संघ के सभी केडर, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी, ड्राईवर, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, पैरामेडीकल स्टाफ को आन्दोलन में अपनी सहभागिता हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किया एवं अपने कार्य पर लौटने हेतु अपील किया गया |           

अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार कर ले ली दो युवक की जान

0

डौंडीलोहारा से राजनांदगांव जाने वाले मार्ग पर अछोली और परसूली के बीच रात्रि करीब 10:15 बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें ग्राम कोचेरा का रहने वाला प्रमेश पिता मदन गिरी व दुबचेरा का रहने वाला सोमेश कुमार देवांगन पिता परदेशी राम, बंधन बैंक में फील्ड कर्मचारी था| बताया जा रहा हैं की दोनों युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे | तभी एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक की मौत हो गई पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

लोहारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक खैरागढ़ के बंधन बैंक में मैनेजर और कर्मचारी थे। दोनों युवक महावीर जयंती और गुड फ्राइडे दो दिन की छुट्टी के चलते अपने घर लौट रहे थे| लेकिन घर पहुंचने से पहले सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई। गुरुवार को दोनों के शव का पीएम हुआ और गांव में अंतिम संस्कार हुआ। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी गांव के थे और एक ही जगह काम करते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। प्लैटिना बाइक कर्मचारी सोमेश कुमार की थी। मैनेजर के भाई रोमन गिरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज किया। रोमन गिरी कोचेरा गांव में फैंसी दुकान चलाते हैं। उन्हें 13 अप्रैल को रात 10:30 बजे के करीब मोबाइल फोन से सूचना मिली कि उनके भाई प्रमेश गिरी उम्र 32 वर्ष और उनके दोस्त सोमेश देवांगन उम्र 23 वर्ष निवासी दुबचेरा की अछोली और परसूली के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई है। इधर मालीघोरी में रेत से भरी हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की अस्पताल में मौत वहीं 14 अप्रैल को मालीघोरी में रेत से भरी हाईवा के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें सास कमला बाई साहू निवासी भैंसबोड़ की जिला अस्पताल बालोद में इलाज के दौरान मौत हो गई। तो वहीं उनका दामाद घायल है। जो डेंगरापार का रहने वाला है। दोनों बाइक से भैसबोड जा रहे थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

डौंडीलोहारा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका कहे जाने वाली और छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री अनिला भेड़िया की निष्क्रियता पर फिर उठा सवाल-विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा-डौंडी अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे जी ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में दिनांक 10 अगस्त 2019 को दिव्यांग एल्डरमैन के नियुक्ति की घोषणा की गई थी। परंतु आज 3 साल होने के बाद भी डौंडीलोहारा क्षेत्र की विधायिका व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत चिखलाकसा व डौंडी में अब तक किसी भी दिव्यांग एल्डरमैन की नियुक्ति नहीं की गई है। ध्रुवे ने कहा कि नगर पंचायत डौंडीलोहारा में भी एल्डरमैन की लगग 8 माह मृत्यु होने पश्चात वहां भी अब तक कोई भी नया एल्डरमैन क्यों नियुक्ति नहीं किया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नगर पंचायत चिखलाकसा,डौंडी,डौंडीलोहारा में एल्डरमैंनो की नियुक्ति नहीं होने से तीनों नगर पंचायतों में लगभग 4:30 लाख के विकास कार्य नहीं हुआ वह नगर पंचायत को नुकसान हुआ ऐसा तो नहीं कि सत्ता के नशे में चूर डौंडीलोहारा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायिका कहे जाने वाली व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अनिला भेड़िया के पास एक भी कांग्रेस का कार्यकर्ता ही नहीं है। ध्रुवे ने कहा तीनों नगर पंचायतो में दिव्यांग एल्डरमैनो को व कांग्रेश के कार्यकर्ता को 2000रु प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलना था उस राशि का भी नुकसान हो रहा है जिसके कारण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी दबी जुबान चौक चौराहों पर मंत्री की निष्क्रियता का बखान कर रहे हैं भूपेश ठगेश सरकार के मंत्री भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठग रहे हैं जिस कारण नगर पंचायतों में विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

MOST POPULAR

HOT NEWS