City Media - Page 247 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 247

कवासी लखमा से जेल में मिले पायलट और बैज

0

जगदलपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा से रायपुर सेंट्रल जेल में भेंट की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जी, प्रभारीगण व कांग्रेसजन भी साथ रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जगदलपुर में आगे बढ़ा रहे हैं महापौर संजय पांडे

0
  •  स्वच्छता को लेकर चौकस हैं मेयर, कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग 
  • महापौर ने शहर में चलाया विशेष सफाई अभियान 

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चलते हुए जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने लगातार अभियान चला रहे हैं।

सोमवार को शहीद पार्क की अव्यवस्था देख महापौर ने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए थे, उसके बाद मंगलवार सुबह दोबारा संजय पाण्डे वस्तुस्थिति का जायजा लेने शहीद पार्क जा पहुंचे। सफाई उनके चुनावी एजेंडे का मुख्य हिस्सा रहा है और इस दिशा में उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। महापौर संजय पाण्डे ने आज सुबह इस विषय को लेकर निगम कर्मचारियों के साथ काफी देर तक मंथन किया। मालूम हो कि विपक्ष में रहते हुए संजय पाण्डे शहर की सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर हमेशा मुखर रहते थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर चलते हुए वे स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते आए हैं। संजय पांडे का मानना है कि गंदगी ही सभी बीमारियों की मुख्य जड़ होती है। इसे ध्यान में रखते हुए संजय पाण्डे अपने वार्ड के साथ ही अन्य वार्डों की साफ सफाई के लिए काफी गंभीर रहे हैं। अब महापौर बनने के बाद उन्होंने पहला कदम साफ सफाई की ओर ही बढ़ाया है। महापौर संजय पाण्डे ने शहीद पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के 48 वार्डो में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी उन्होंने कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी स्थानों से गंदगी पूरी तरह हट जानी चाहिए। जल्द ही सफाई व्यवस्था को लेकर सभी समाजों की बैठक भी निगम कार्यालय में होनी है। महापौर के साथ निरीक्षण में निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, हरीश पारख, उर्मिला यादव सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका की पीआईसी का गठन

0

नगर पालिका की पीआईसी का गठन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) के सदस्यों की घोषणा कर दी है।

सभापति बनाए गए पार्षदों में से पांच पहली बार पार्षद बने हैं। दो पहले भी पार्षद रह चुके हैं। काउंसिल में सात विभागों की समीक्षा होगी। पीआईसी यानी प्रेसीडेंट इन काउंसिल अध्यक्ष द्वारा गठित की जाती है। इसमें निर्वाचित पार्षदाें को शामिल किया जाता है। सचिव सीएमओ होते हैं।

नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 धारा 70 के अंतर्गत कार्य का संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियों एवं कर्तव्य नियम 1998 में निहित प्रावधानों के तहत प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन कर पार्षदों को जिम्मेदारी सौपा गया l

प्रेसिडेंट इन काउंसिल के अध्यक्ष तोरण साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिव होंगे l

7 प्रेसिडेंट काउंसिल सदस्यों के नाम –

1. संजीव सिंह- आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग

2. सुरेश जयसवाल- जल कार्य विभाग

3. श्रीमती अरुणा रामटेके -स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग

4. विशाल मोटवानी- राजस्व तथा बाजार विभाग

5. भूपेंद्र कुमार श्रीवास- खाद्य, नागरिक आपूर्ति,पुनर्वास तथा नियोजन विभाग

6. श्रीमती शिवांगी ध्रुव- शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग

7. मनोज दुबे- विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग

आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग प्रभारी का नाम संजीव सिंह सदस्यों का नाम 1 श्री मेवालाल पटेल, 2 बिरेन्द्र कुमार साहू, 3 श्री तरूण साहू, 4 श्रीमती मोनिका, 5 श्री प्रदीप बाघ,

02 जल कार्य विभाग प्रभारी का नाम- सुरेश जायसवाल सदस्यो का नाम1 श्रीमती रेखा बाई सहारे 2 श्रीमती पुनम सोरी 3  बिरेन्द्र कुमार,4 सूरज विभार 5 निर्मल पटेल,

03 स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग प्रभारी का नाम – अरूणा रामटेके,1 बिरेन्द्र कुमार साहू,2 श्रीमती सुमरीत उर्वशा,3 श्रीमती मोनिका,4 श्रीमती-प्राची,5 प्रमोद कुमार,

04 राजस्व तथा बाजार विभाग प्रभारी का नाम  विशाल मोटवानी,1 श्रीमती पुनम सोरी,2 श्रीमती टी. ज्योति,3  रोशन पटेल, 4सूरज दिभार,5 प्रमोद कुमार

05 खाद्य नागरिक आपूर्ति, पुर्नवासप्रभारी सदस्य तथा नियोजन विभाग सदस्य, भूपेन्द्र कुमार श्रीवास1 श्रीमती मालती निषाद2 श्री प्रमोद कुमार 3 श्रीमती अनिता बाई 4 श्रीमती टी. ज्योति5 श्री प्रदीप बाध

शिक्षा महिला तथा बाल कल्याण विभाग प्रभारी श्रीमती शिवांगी ध्रुवश्रीमती रेखा बाई सहारे

2 श्रीमती पुराई बाई3 श्रीमती कालिन्दी तिवारी4 श्रीमती मालती निषाद

7 विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य श्री बिरेन्द्र कुमार साहू मनोज दुबे1  निर्मल पटेल2  मोईनुददीन मोहम्मद 3 श्री तरूण साहू 4 श्रीमती सुमरीत उर्वशा5 श्री पर्वेन्द्र कुमार कोडप्पा

नहावन घाट निर्माण के लिए आगे आई छाया पार्षद भुनेश्वरी यादव

0
  • चुनाव हार गई, हिम्मत नहीं हारी है भुनेश्वरी ने 

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्र.10, 13, 15, 18, 19 और 20 के सीमाओं से लगे सुप्रसिद्ध मेला स्थल घोड़ा मंदिर के बीच में कभी बारहमासी नाला बहता था। एक जमाने में वार्डवासी अपने निस्तारी के सभी कार्य इसी नाले में करते थे, यहां तक कि वार्डवासी परिजनों की मृत्यु पश्चात नहावन कार्यक्रम भी इसी नाले में संपन्न करते रहे हैं। किंतु दल्ली राजहरा रावघाट रेल परियोजना के आकार लेने के साथ ही उक्त बारहमासी नाला भी लगभग पूरी तरह पट चुका है, जो थोड़ा बहुत नाले का अस्तित्व बचा है वो झाड़ियों और समतलीकरण के कारण अप्रासंगिक हो चुका है। इसके बावजूद वार्डवासी उक्त कठिनाइयों के बाद भी जैसे तैसे मृत्यु संस्कार से संबंधित नहावन कार्यक्रम को पूर्ण करते है। पिछले 25 वर्षों से वार्डवासियों के द्वारा अपने पार्षदों से लेकर नगर पालिका अधिकारी तक को कई बार अपनी परेशानियों और आवश्यकताओं से अवगत करा चुके है, किंतु आज पर्यंत तक नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि उदासीन ही रहे है। जबकि उक्त नाले को नहावन घाट लायक बनाने में कोई विशेष खर्च नहीं है। वार्ड पार्षद चाहें तो अपनी एक वर्ष की निधि से भी आधी राशि से नहावन घाट बना सकते थे। किंतु जनप्रतिनिधियों में कुछ अच्छा करने के भाव और इच्छा की कमी के कारण आज तक उपरोक्त वार्डवासी बेहद आवश्यक सुविधा से वंचित हैं। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू और वार्ड क्र.20 की भाजपा प्रत्याशी रही भुनेश्वरी यादव अपने चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय जनता को चुनाव जीतने पर नहावन घाट बनाने का आश्वासन दिया था जिसे भुनेश्वरी यादव द्वारा पार्षद नहीं बन पाने के बावजूद मन में कोई मलाल नहीं रखते हुए जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वार्ड में घूम घूम कर आवेदन पत्र में वार्डवासियों से हस्ताक्षर कराए साथ ही संबंधित वार्ड के पार्षदों से मिलकर वार्डवासियों की आवश्यकता से अवगत कराकर उनका भी समर्थन लिया। विदित हो दल्ली राजहरा में नाले, तालाब अब लगभग पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। जिसके कारण बस्ती क्षेत्र से संबंधित अधिकांश वार्डों में नदी नाले और तालाब किनारे संपादित किये जाने वाले मृत्यु संस्कार से संबंधित कर्मकांडो को पूरा करने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तोरण लाल साहू को मालती निषाद पार्षद वार्ड क्र.10, तरुण साहू पार्षद वार्ड 15, अरुणा रामटेके पार्षद वार्ड 18, नोईमुद्दीन खान पार्षद वार्ड 19 और भुनेश्वरी यादव छाया पार्षद वार्ड 20 ने

मिलकर आवेदन पत्र के माध्यम से अतिशीघ्र वार्डों में नहावन घाट निर्माण करने का अनुरोध किया है ।

बकावंड में बस्तर पंडूम की मची धूम; झूम उठे लोग

0
  •  बकावंड में ब्लॉक स्तर पर हुआ भव्य आयोजन 

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड में बस्तर पंडूम का भव्य आयोजन हुआ।आदिवासी संस्कृति और लोक कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और ग्रामीणों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। आनंद से सराबोर लोग नाचने गाने लगे।

आदिवासियों की संस्कृति के साथ-साथ बस्तर संभाग में निवासरतविभिन्न जनजातीय समूह अपनी मूल जनजातीय परंपराओं और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी मानते संजोते आ रहे हैं। इन्हीं परंपराओं और संस्कृति का संगम बस्तर पंडूम में देखने को मिला। इसका आयोजन आदिवासी संस्कृति, लोक कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शासन के निर्देशानुसार बस्तर संभाग के अंतर्गत आदिकाल से निवासरत जनजातीय समूहों की कला संस्कृति, मान्यताओं और प्रथाओं को जीवंत बनाए रखने के लिए बस्तर पंडूम का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर संभाग में निवासरत मूल निवासी अपनी संस्कृति, परंपराओं, रीति- रिवाज, प्रथाओं तथा मान्यताओं पर चलते हुए जीवन निर्वाह करते हैं। बस्तर पंडूम का आयोजन

जनजातीय बहुल राज्य होने से छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासियों की कला संस्कृति व परंपरा से परिपूर्ण बस्तर अंचल की लोककला, शिल्पकला, तीज, त्यौहार, खान-पान, बोली भाषा, रीति रिवाज वेशभूषा, आभूषण वाद्य यंत्र पारंपरिक नृत्य, संगीत नाटक, व्यंजनों के मूल स्वरूप को संरक्षण संवर्धन एवं कला समूहों के विकास तथा जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से बस्तर पंडूम का आयोजन किया गया। आज जनपद पंचायत बकावंड के हाई स्कूल ग्राउंड पर बस्तर पंडूम का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शासन के निर्देशानुसार किया गया। जनजातीय लोकनृत्य, जनजातीय लोकगीत, जनजातीय लोकनाट्य, जनजातीय वाद्य यंत्रों के वादन की प्रतियोगिताएं हुईं।जनजातीय पेय पदार्थ, जनजातीय शिल्पकला चित्रकला का प्रदर्शन, आभूषण वेशभूषा का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेदवती कश्यप थीं। अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनवारी, जिला पंचायत सदस्य सरिता जितेंद्र पाणिग्रही, बनवासी मौर्य, ललित कश्यप, ग्राम पंचायत के सरपंच पंच और विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

केंद्र सरकार के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी या ईएनसी के दिमाग में कुछ और चल रहा है?

0
  •  पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों के अरबों का भुगतान अटका
  • लेप्स हो जाएंगे केंद्र से मिले अरबों रुपए

अर्जुन झा

जगदलपुर फाइनेंसियल ईयर समाप्ति के पहले 31 मार्च तक ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार और उनके मजदूर गंभीर आर्थिक संकट में पड़ जाएंगे, बस्तर संभाग में सड़क, पुल पुलिया निर्माण के दर्जनों कार्यों पर विराम लग जाएगा और केंद्रीय मद के अरबों रुपए लेप्स हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ दलील दे रहे हैं कि केंद्र सरकार के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के चलते भुगतान लटका हुआ है। केंद्र के सॉफ्टवेयर में प्रॉब्लम है या फिर ईएनसी के दिमाग में कुछ और चल रहा है? वजह चाहे जो भी हो, लेकिन मामला अब गंभीर हो चला है।

बस्तर संभाग के नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर आदि जिलों में केंद्र सरकार की रूरल रोड प्रोजेक्ट-2 के तहत निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधीन ठेकेदारों द्वारा पुल, पुलिया और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार दो अरब रुपए से ज्यादा के कार्य करा चुके हैं, मगर लंबे समय से उनका भुगतान अटका कर रख दिया गया है। इन ठेकेदारों ने विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री भतपहरी को आवेदन देकर भुगतान की गुहार लगाई, मगर नतीजा सिफर रहा। ठेकेदारों और उनके मातहत कर्मचारियों व मजदूरों की होली बिना पैसे के बेरंग रही। ठेकेदारों को पहले ऑनलाइन भुगतान होता था, तो ऎसी समस्या नहीं आती थी, लेकिन जबसे यह व्यवस्था बंद की गई है, भुगतान में बहुत ज्यादा देरी हो रही है। रूरल रोड प्रोजेक्ट-2 के तहत छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल दुर्गम इलाकों में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग है। इस विभाग की संपूर्ण निर्माण संबंधी प्रगति और वित्तीय जिम्मेदारी इंजीनियर इन चीफ पर है। रूरल रोड प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के समस्त भुगतान भी सीधे ईएनसी के माध्यम से ही होता है, ताकि इस प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे ठेकेदारों को स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही का शिकार नहीं होना पड़े। केंद्र के इस महति प्रोजेक्ट को कैसे पलीता लगाते हैं, वह ईएनसी के कारनामों से उजागर हो रहा है।

ठेकेदारों ने दिया आवेदन

भुगतान अटकने से प्रभावित ठेकेदारों ने ईएनसी श्री भतपहरी को आवेदन देकर अपनी पीड़ा सुनाई है। ठेकेदारों ने आवेदन में कहा है कि लिमिट प्राप्त हो जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। धन के अभाव में जारी निर्माणकार्य बाधित हो रहे हैं। अगर अभी भुगतान नहीं हुआ तो, निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण करना असंभव हो जाएगा। राज्य के बस्तर संभाग सहित सभी आदिवासी बाहुल्य इलाकों में विकास और आवागमन हेतु बनाई जा रही इस सड़कों के भुगतान को छोटे छोटे कारणों से रोक दिया जाता है। अकेले बस्तर संभाग में ही रूरल रोड प्रोजेक्ट-2 के तहत सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों के करीब 200 करोड़ रुपयों का भुगतान लटका दिया गया है। ठेकेदारों को सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि केंद्र सरकार का सॉफ्टवेयर दुरुस्त होते ही भुगतान शुरू हो जाएगा। बरसात और दीपावली निपटने के बाद जब सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आती है तब ही भुगतान अटका कर ठेकेदारों के कार्य में अवरोध पैदा कर दिया जाता है। जानकारों का कहना है कि बड़े अधिकारी जानबूझ कर कार्यों में देरी बड़े कराते हैं। क्योंकि कार्य में देरी का हवाला देकर ठेकेदारों से वसूली की जाती है। आरआरपी-2 योजना में लगे कई ठेकेदारों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की इस योजना को जानबूझ कर ये अधिकारी बदनाम करने पर तुले हुए हैं ताकि निर्माण की गति प्रभावित होने से सरकार की बदनामी हो। 31 मार्च तक अगर भुगतान नहीं होता है तो केंद्रीय मद की राशि लेप्स हो जाएगी, जिससे बदनामी सरकार की होगी, सरकार की ही छवि धूमिल होगी। ठेकेदारों का भुगतान अटका कर ईएनसी ने न सिर्फ केंद्र और राज्य की सरकारों के बीच टकराव के हालात पैदा कर दिए हैं, बल्कि केंद्रीय मद से प्रोजेक्ट के नाम पर मिले अरबों रुपयों के लेप्स हो जाने का खतरा भी पैदा कर दिया है। आखिर ईएनसी ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस पर विष्णु देव साय सरकार को ध्यान देना होगा।

वर्सन

जल्द होगा भुगतान

ठेकेदारों का भुगतान रुकने की बात सही है। केंद्र सरकार के सॉफ्टवेयर में थोड़ी प्रॉब्लम की बात सामने आई है। यह दिक्कत दूर होते ही ठेकेदारों को जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

 

टी बी मुक्त शहर बनाने के लिए नगर पालिका में शहीद अस्पताल द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन शहिद हॉस्पिटल में मर्च्यूरी देने की हुई घोषणा

0

विश्वभर में 24मार्च को विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे मानाने का उद्देश्य टीबी के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाना है l इसी विषय को लेकर शहीद अस्पताल में दिनांक 16.03.2025से 22.03.2025 तक टीबी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है l साप्ताहिक कार्यक्रम के रुपरेखा के अनुसार कल दिनांक 18.03.2025 को नगर पालिका परिषद् दल्ली राजहरा में शहीद अस्पताल के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं जन प्रतिनिधियों के साथ एक दिवसिय चर्चा रखी गई जिसमे टीबी के फैलाव, बचाव एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई l खासकर निक्षय मित्र योजना पर सभी ने विशेष रूचि दिखाते हुए निक्षय मित्र बनने हेतु सहमती जताई l नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी के द्वारा 01 टी बी मरीज को गोद लेने कि बात कही गई l इसी कड़ी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पुरोबी वर्मा 01 भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुजर के द्वारा 1 मरीज, वार्ड क्र. 07 के वार्ड पार्षद वीरेन्द्र साहू के द्वारा अपने वार्ड के सभी टी बी मरीज, वार्ड क्र 03, 04, 21, 22, 26, के पार्षदों द्वारा भी मरीज को गोद लेने की बात कही है l

डॉ. शैबाल जाना के द्वारा स्वक्षता मित्र महिलाओ के स्वस्थ्य परिक्षण हेतु हेल्थ कार्ड बनाकर आवश्यक टीकाकरण जैसे हेपेटाइटिस एवं टिटनेस निःशुल्क करने की घोषणा की l

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि शहीद अस्पताल द्वारा टीवी मुक्त दल्ली राजहरा के लिए किया जा रहा कार्य बहुत ही प्रशंसनीय है। शहीद अस्पताल के द्वारा 16 मार्च से 22 मार्च तक टीवी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मैं अस्पताल के सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को बधाई देता हूं। शहीद अस्पताल हमेशा जनहित में कार्य आगे रहता है। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा भी आपके कार्यों का सम्मान करता है तथा जब भी आपको नगर पालिका परिषद की आवश्यकता हो हम आपके जनहित कार्य में हमेशा सहयोग करेंगे। सती नगर पालिका अध्यक्ष में नगर पालिका परिषद की तरफ से मर्च्यूरी बनाने की घोषणा की

टी बी के अलावा भी शहर के अलग अलग स्वास्थ्य समस्याओ पर भी चर्चा की गई l विशाल मोटवानी जी ने शहीद अस्पताल को शहर की रीढ़ की हड्डी के रूप में बताते हुए राम नवमी के अवसर पर ०१ मरचुरी बॉक्स प्रदान करने की घोषणा की

कार्यक्रम की अगली कड़ी मे शहीद अस्पताल के कर्मचारियों एवं छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के सदस्यों के द्वारा टी बी मुक्त दल्ली राजहंरा के नारे के साथ रैली निकाली जोकि अस्पताल से निकलकर शहीद वीर नारायण सिंह चौक से होते हुए gupta चौक, नियोगी चौक होते हुए माइंस ऑफिस रोड होते हुए शहीद अस्पताल में समाप्त हुआ

नगरनार से तीन किमी दूर बस्तर विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं हुआ सीएसआर का काम

0
  • विधानसभा में गरजे विधायक लखेश्वर बघेल
  • स्कूल भवन जर्जर तो जिम साम्रगी की खरीदी क्यों

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने सीएसआर मद से व्यायाम और जिम सामग्री क्रय करने को लेकर सवाल दागा। श्री बघेल ने कहा कि हमारे यहां छात्रावास, आश्रम, स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन वर्ष 2024 में मंत्रीजी द्वारा स्कूलों के लिए व्यायाम सामग्री के बारे में जानकारी दी गई है।जब स्कूल का ही ठिकाना नहीं है तो फिर व्यायाम सामग्री के लिए लाखों-करोड़ रूपये क्यों व्यय कर रहे हैं? सरकार द्वारा करोड़ों रूपयों की जिम सामग्री की खरीदी की जा रही है, क्या हमारी प्राथमिकता जिम सामग्री खरीदने की है? विधायक लखेश्वर बघेल के सवाल के जवाब में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि शासी परिषद का कलेक्टर अध्यक्ष होता है और विधायक खुद सदस्य हैं, स्वयं पास करते हैं कि क्या करना है? वह स्वयं बैठक में रहे होंगे, जो निर्णय में प्रस्ताव पारित किये होंगे, उसी सामग्री की खरीदी की गई होगी। यदि उसमें कोई शंका है तो मुझे अवश्य जानकारी दें, हम जांच करा लेंगे।

एसआईटी से करा लें जांच

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि शासी परिषद की बैठक तो आज तक हुई नहीं है। स्वशासी परिषद की बैठक कब-कब हुई है, यदि इसकी जानकारी है तो बता दीजिएगा। हम लोगों को बैठक में बुलाया गया है कि नहीं बुलाया गया है, बता दीजिएगा? इसकी भी एसआईटी गठन करके जांच करा ली जिए

जगदलपुर और चित्रकोट में ही हुआ

विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने सदन में कहा कि सीएसआर मद का हो, चाहे डीएमएफ मद हो, सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों में ही राशि खर्च हुई है। मंत्री यह जानकारी देंगे कि सीएसआर मद और डीएमएफ मद में कोई दायरा है कि कितने किलोमीटर के अंदर करना है? एक ही विधानसभा क्षेत्र में करना है कि दो विधानसभा में क्षेत्रों करना है? सीएसआर हो या डीएमएफ मद हो, सिर्फ जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र और चित्रकूट विधान सभा क्षेत्र में राशि खर्च हो रही है। इसके अलावा किसी अन्य विधान सभा में खर्च करने का प्रावधान है कि नहीं है?मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि सीएसआर मद की राशि उन क्षेत्रों में भी व्यय की गई है, जहां पर पाइप लाइन एनएमडीसी ग्राम प्रभावित हैं इन ग्रामों में अधिकतर चित्रकूट और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव आते हैं। इस कारण से सीएसआर का काम वहां हुआ है।

बस्तर विधानसभा में क्यों नहीं

विधायक श्री बघेल ने कहा नगरनार स्टील प्लांट मेरे विधानसभा क्षेत्र से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। उससे लगए हुए गांव में एक रूपये खर्च नहीं किया गया है। जबकि 8-8, 10-10 किलोमीटर दूर के गांवों में राशि खर्च कर रहे हैं, लेकिन 3 किलोमीटर में खर्च नहीं कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हां यह ठीक बात नहीं है, आगे ध्यान रखा जाए। विधायक के प्रस्ताव को भी मंजूरी दें।

सुकमा के युवा पहली बार पहुंचे राजधानी, विधानसभा की कार्यवाही देख हुए अभिभूत

0
  • डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- सरकार हर गांव में सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रतिबद्ध 
  • पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों के युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया।

राजधानी प्रवास के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। युवा बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट की।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि युवा चाहें तो अपने गांव में अमन-चैन और विकास की रोशनी फैला सकते हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों के आर्थिक विकास के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन गांवों के निकट नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे।उल्लेखनीय है कि आजादी के 75 साल बाद पहली बार अपने गांव से बाहर निकल कर राजधानी पहुंचे अनेक युवाओं ने प्रदेश की प्रगति को नजदीक से देखा और भविष्य में अपने गांवों के विकास में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और वहां के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। राज्य सरकार प्रदेश के माओवाद प्रभावित इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब इन दूरस्थ गांवों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना और नियद नेल्ला नार योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण युवाओं को प्रदेश की विकास प्रक्रिया से जोड़ने में मदद मिल रही है। यह पहल न केवल इन गांवों के युवाओं के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आई है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की भी झलक देती है।

निगम की एमआईसी घोषित, महापौर संजय पांडे ने दी बधाई

0
  •  वरिष्ठ नेताओं की सहमति से घोषित की गई सूची 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर की एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) आज घोषित कर दी गई। महापौर संजय पाण्डे ने एमआईसी की घोषणा करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर भाजपा के 29 पार्षदों में से 10 को एमआईसी में जगह दी गई है। शहर के विकास में सभी पार्षदों की मदद से कार्य होंगे। सभी एमआईसी मेंबर को अलग अलग विभागों का दायित्व दिया गया है। मालूम हो कि नगर निगम में मेयर इन काउंसिल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संजय पाण्डे ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। सभी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से एमआईसी का गठन किया गया।

किसे कौन सा विभाग?

महापौर संजय पांडे द्वारा घोषित एमआईसी में निर्मल पाणिग्रही को आवास पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, सुरेश गुप्ता को जल कार्य विभाग, लक्ष्मण झा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राणा घोष को बाजार विभाग, कलावती कसेर को शिक्षा विभाग, त्रिवेणी रंधारी को महिला एवं बाल कल्याण विभाग, श्वेता बघेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, योगेंद्र पांडे को पुनर्वास एवं नियोजन विभाग, संग्राम सिंह राणा को राजस्व विभाग और संजय विश्वकर्मा को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व दिया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS