City Media - Page 262 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 262

जंगल को आग से बचाने वन विभाग बकावंड ने चलाया बाजार में जन जागरण अभियान

0
  • डिप्टी रेंजर संतोष कांची ने चलाया अवेयरनेस प्रोग्राम
  • ग्रामीणों को जंगल बचाने किया जा रहा है प्रेरित 

बकावंड जंगल में आग लगने से वन्यजीवों तथा पर्यावरण को खतरा बढ़ जाता है। आग से बचने के लिए वन्यजीव गांव की ओर भागते हैं। जिससे ग्रामीणों के समक्ष जान माल का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए हम सभी का धर्म बनता है कि हम जंगल को जलने से बचाएं। इसे मद्देनजर रखते हुए वन विभाग बकावंड द्वारा गांव गांव और साप्ताहिक बाजारों में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को बकावंड के साप्ताहिक बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर बकावंड वन विभाग डिप्टी रेंजर संतोष कांची ने लोगों से कहा कि वन्यजीवों, पेड़ पौधों तथा पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। जब जंगल बचेगा तभी हमें जल और स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा। बिना जल और स्वच्छ वायु के हम जीवित नहीं रह सकते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि मार्च अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक पड़ती है। पेड़ों के पत्ते सूखकर जमीन पर गिर जाते हैं। ऐसे में अगर कोई बीड़ी, सिगरेट पीकर जंगल में फेंकता है तो उससे आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इससे हमें बचना होगा। आगे उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि अगर किसी को जंगल में आग दिखे तो वह वन विभाग को फोन से या कार्यालय में जाकर सूचना दें, ताकि समय पर वन्य प्राणियों की सुरक्षा हो। इस अवसर पर बकावंड संरपच डमरू मौर्य, जगन्नाथ कश्यप, पदमन निषाद, भगत कश्यप, भुजबल बघेल, वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे

इन नंबरों पर दें सूचना

बकावंड वन विभाग के डिप्टी रेंजर संतोष कांची ने 

अग्नि दुर्घटनाओं की जानकारी देने के लिए फोन नंबर भी लोगों से साझा किए। उन्होंने कहा कि आपके आसपास जंगल में आगजनी कi घटना होने पर इस मोबाइल नंबर पर सूचित करें – वन मंडल कार्यालय अग्रि नियंत्रण कंट्रोल रूम मोबाईल नंबर 07782- 222414, वशंवत कुमार साहू मोबाईल नंबर 9425597367, श्रीकांत शर्मा वायरलेस ऑपरेटर मोबाईल नंबर 9039750752 एवं हितेंद्र साहू कंप्यूटर ऑपरेटर मोबाईल नंबर 8103666512। इन नंबरों पर कॉल करके लोग जंगलों की सुरक्षा में सहभागी बन सकते हैं।

सांसद संतोष पांडे और महापौर संजय पांडे का मिलन दे गया बड़ा संदेश

0
  •  जगदलपुर आए नांदगांव के सांसद मिले मेयर से 

जगदलपुर राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डे मंगलवार को जगदलपुर आए। यहां उन्होंने महापौर संजय पांडे के निज निवास पहुंचकर संजय पांडे को बधाई दी। इस अवसर पर पंकज आचार्य, शशिनाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा, देवेश चांडक सहित संजय पांडे की धर्मपत्नी रेखा और सुपुत्री सुवर्णिका तथा परिवारजन मौजूद रहे।

महापौर संजय पांडे और सांसद संतोष पांडे की राजनीति करने की शैली कमोबेश एक सरीखी है। सांसद संतोष पांडे जहां सनातनी परंपरा को आगे रख कर राजनीति करते हैं और कहते हैं धर्म प्रथम है। वहीं महापौर संजय पांडे भी घोर सनातनी और धर्म प्रेमी, माने जाते हैं। माता पिता के चित्रों की आराधना, मां दंतेश्वरी का दर्शन पूजन उनकी दिनचर्या के अभिन्न हिस्से हैं। ये दोनों नेता सिर्फ धर्म तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि कर्म सिद्धांत के प्रबल पोषक भी हैं। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़ और मोहला, मानपुर, चौकी में अपने पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में सांसद संतोष पांडे ने विकास की जो गाथा लिखी है, वह एक नजीर बन गई है। अपनी धार्मिकता और कर्मशीलता के चलते सांसद संतोष पांडे जन जन के प्रिय नेता बन गए हैं। यही वजह है कि इस बार हुए लोकसभा चुनाव में संतोष पांडे ने कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़े अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। पिछले साल विधानसभा चुनाव में संतोष पांडे बस्तर प्रभारी थे। उनकी सहजता, सरलता और मृदुभाषिता के बस्तर के भाजपाई भी कायल हैं। जगदलपुर के महापौर संजय पांडे की भी तासीर बिल्कुल सांसद संतोष पांडे जैसी ही है। हो भी क्यों न, राशि दोनों की एक ही जो है। संजय पांडे भी जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, भक्ति भाव से ओतप्रोत हैं। जिनमें भक्ति भावना रहती है, उनमें सरलता, सहजता और सेवा की भावना खुद बखुद आ जाती है। संजय पांडे ने सांसद संतोष पांडे से काफी कुछ अच्छाईयां ग्रहण की हैं।आज इन दोनों नेताओं का मिलन बड़ा ही सुखद अनुभूति देने वाला रहा।

कांग्रेस के लोगों ने शराब की बोतलें लेकर किया प्रदर्शन

0
  •  जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था का किया विरोध 

जगदलपुर एक वह भी दौर था जब बस्तर संभाग के सुकमा जिला चिकित्सालय की गिनती नंबर वन हॉस्पिटल के रूप में होती थी। यहां लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिलती थी, लेकिन आज यह जिला चिकित्सालय महज रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।सुकमा जिला अस्पताल में बढ़ती अव्यवस्था अस्पताल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये, अस्पताल में दवाइयों की कमी एवं प्राथमिक उपचार के लिए संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी ब्लड बैंक से लेकर सोनोग्राफी तक की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय के नेतृत्व में आज नगर एवं ग्राम क्षेत्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शराब की बोतलें लेकर विरोध प्रदर्शन कियाl

दवाइयों के बढ़ते दाम के विरोध में शराब कि बोतलें लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतरे थे। कांग्रेस नेता दुर्गेश राय का कहना है कि सस्ती दारू महंगी दवाई भाजपा सरकार ने जिला हॉस्पिटल की बदतर स्थिति कर दी है।प्रदेश के बजट सत्र में शराब के दाम घटाने का विरोध कांग्रेस सदस्यों ने किया था।

और इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता की मौजूदगी में जिम्मेदार अधिकारी को प्रदेश के छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री के नाम स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

लौह नगरी दल्ली राजहरा की बेटी श्वेता शर्मा ने छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयनित होकर बढ़ाया शहर का मान

0

दल्लीराजहरा लौह नगरी दल्लीराजहरा में निवासरत मुन्ना प्रसाद शर्मा (सेवानृत्य बीएसपी कर्मचारी ) एवं माता श्रीमती उषा शर्मा जो कि गृहणी हैं इनका परिवार पंडरदल्ली निवासी है l उनकी बेटी कुमारी श्वेता शर्मा का छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयन हुआ है l

श्वेता शर्मा के बड़े भाई अरविंद सौरभ ने जानकारी दी कि 25 अप्रैल 1999 को जन्मी 25 वर्षीय बहन श्वेता शर्मा की प्रारंभिक से स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक की शिक्षा लौह नगरी दल्ली राजहरा में ही हुई साथ ही उन्होंने बताया कि 2021 में फॉर्म भरने से परीक्षा की प्रक्रिया आरम्भ हुई और नापजोख ,प्रारंभिक लिखित परीक्षा , मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार के साथ यह प्रक्रिया पूर्ण हुई ,जिसके पश्चात अक्टूबर 2024 को चयन सूची जारी हुई l छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयन होने के बाद कुमारी श्वेता शर्मा को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षण हेतु 3 मार्च 2025 को आमद का आदेश प्राप्त हुआ है जिसपर उन्होंने आमद दी l श्वेता शर्मा से दूरभाष शुभकामनाएं प्रेषित करने के दौरान ही उन्हें आशीर्वाद स्वीकार करते हुए पुलिस उप निरीक्षक पद पर अपने चयन का श्रेय परिवार एवं गुरुजनों को दिया l चयन होने पर पंडरदल्ली एवं राजहरा निवासियों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी l

बस्तर जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा; वेदवती कश्यप बनीं अध्यक्ष, बलदेव मंडावी बनेंगे उपाध्यक्ष

0
  • पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की धर्मपत्नी और वन मंत्री केदार कश्यप की भाभी हैं वेदवती कश्यप 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पंचायत चुनावों में भी शानदार परफॉरमेंस दिखाया है। जिले की ज्यादातर जनपद पंचायतों के साथ ही बस्तर जिला पंचायत में भी भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर वेदवती कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। बवे लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं।

वेदवती कश्यप पूर्व भाजपाई संसद दिनेश कश्यप की धर्मपत्नी और छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप की भाभी हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान भी वेदवती कश्यप बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका पुराना कार्यकाल निर्विवाद रहा है। श्रीमती कश्यप सबको साथ लेकर चलते हुए जनहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जननेत्री हैं। व्यवहार कुशल श्रीमती कश्यप के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के पीछे सबका कहना यही है कि वे काफी अनुशासित और व्यवहार कुशल हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में जो बेहतरीन परफॉरमेंस दिखाया था, उसी से प्रभावित होकर भाजपा संगठन ने उन्हें दूसरी बार मौका देने का फैसला किया और जिला पंचायत के सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने वेदवती कश्यप की उम्मीदवारी का जरा भी विरोध नहीं किया।

उपाध्यक्ष पद बलदेव को

वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा ने इस बार तमाम अटकलों को ख़ारिज करते हुए जबरदस्त प्लानिंग के साथ कमाल कर दिखाया है। उपाध्यक्ष पद बलदेव मंडावी के हवाले किया है। बलदेव मंडावी जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 12 से चुन कर आए हैं। जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के मनोनयन से साफ जाहिर होता है कि बीजेपी इस बार बस्तर जिले की सभी विधानसभा सीटों को साधने के लिए अभी से कमर कस ली है, यही भाजपा के लगातार कामयाब होते रहने की प्रमुख वजह भी है। जहां सारे राजनैतिक दल सिर्फ चुनावों के समय सक्रिय नजर आते हैं, वहीं भाजपा बारहों माह चुनावी मोड पर रहती है।बस्तर जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद हथियाने के लिए जिसने भी व्यूह रचना तैयार की थी, उसने बड़ी ही दूरदर्शिता के साथ ऎसी प्लानिंग की थी। पहले विधानसभा चुनाव, फिर नगर निगम महापौर और अब जिला पंचायत में प्रत्याशियों की जीत से साफ जाहिर होता है कि दूरगामी राजनीतिक परिणाम की अपेक्षा के साथ भाजपा काम कर रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए भाजपा ने बलदेव मंडावी को अधिकृत किया है।

डीईओ बीआर बघेल की सर्जिकल स्ट्राइक; दो नशेड़ी शिक्षकों को किया सस्पेंड

0
  • कलेक्टर, सीईओ के निर्देश का सख्ती से पालन 

जगदलपुर बस्तर जिले में एजुकेशन सिस्टम की सेहत सुधारने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भूमिका में आ आ गए हैं। डॉ. बघेल अब खुराफाती शिक्षकों की तगड़ी सर्जरी भी करने लगे हैं। डीईओ बलिराम बघेल को हमने डॉ. बघेल की उपमा इसलिए दी है, क्योंकि वे अपने विभाग को रोगमुक्त बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि ये दोनों शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचते थे।

बस्तर कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्कूलों में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल बनाने और बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ाने लगातार प्रयासरत हैं। वे अनवरत रूप से स्कूलों का निरीक्षण करते हैं, शिक्षक शिक्षिकाओं को कर्तव्य बोध कराने तथा ग्रामीणों को शालाओं से जोड़ने के लिए हर तकनीक अपनाते हुए काम कर रहे हैं।जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के प्रयासों की झलक भी अब देखने को मिलने लगी है। कब किस स्कूल में श्री बघेल सर्जिकल स्ट्राइक कर दें, किसी को पता नहीं रहता।. कभी वे जगदलपुर ब्लॉक के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में जा धमकते हैं तो कभी किसी विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पहुंच जाते हैं। वे कभी बास्तानार, तोकापाल, दरभा जैसे संवेदनशील विकासखंडों की शालाओं में तो कभी बकावंड जैसे मैदानी विकासखंड के स्कूलों में दबिश दे देते हैं। अपने सीनियर ऑफिसर की इस छापमार कार्यशैली के चलते शिक्षक शिक्षिकाओं की भी कार्यशैली और ढर्रे में बदलाव होता नजर आ रहा है। जिले की कई शालाओं की शिक्षा व्यवस्था बीमारू हो चली थी। विशेषज्ञ डॉक्टर की तरह डीईओ बीआर बघेल ने इस बीमारी को दूर करने का बीड़ा उठाया है। वे बीमारी की जड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक करने लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने बकावंड

विकासखंड की प्राथमिक शाला ढोढरेपाल के एल. बी. संवर्ग सहायक शिक्षक गोपाल कृष्ण पाणिग्रही और जगदलपुर विकासखंड की प्राथमिक शाला धनपूंजी के सहायक शिक्षक रामबली धुर्वे को निलंबित कर दिया है। शिक्षक गोपाल कृष्ण पाणिग्रही को विकासखंड शिक्षा कार्यालय बकावंड में और शिक्षक रामबली धुर्वे को विकासखंड शिक्षा कार्यालय जगदलपुर में अटैच किया गया है। आरोप है कि ये दोनों शिक्षक ड्यूटी अवधि में शराब पीकर स्कूल पहुंचते थे। उनके इस आचरण से बच्चों की मनोस्थिति पर विपरीत असर पड़ रहा था और शिक्षक पद की गरिमा भी धूमिल हो रही थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने अधीन सभी बीईओ, संकुल प्रचार्यों, खंड स्त्रोत समन्वयकों, प्रचार्यों और प्रधान पाठकों को ताकीद कर रखी है कि शिक्षा के मंदिरों को कभी कलंकित न होने दें, सभी कार्यालय व स्कूल समय पर खुलें और बंद हो। इसमें लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुष्मान योजना का लाभ जन जन को दिलाने बस्तर कलेक्टर हरिस एस अलर्ट मोड पर

0
  • आयुष्मान कार्ड के लिए लगाया जाएगा मेगा कैंप 
  • मैदानी अमले से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने निर्देश
  • 17 से 20 मार्च तक होगा मेगा कैंप का आयोजन
  • धान उठाव में दूर के केंद्रों को महत्व देने पर जोर 

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ जन जन को दिलाने बेहद संजीदा नजर आ रहे हैं। धान के उठाव को लेकर भी वे गंभीर हैं।

कलेक्टर हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मेगा कैंप का आयोजन 17 से 20 मार्च को करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मेगा कैंप का आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिसमें ग्राम स्तर के मैदानी अमलों, मितानिन, एएनएम का उपयोग कर सभी पात्र हितग्राहियों को कैंप तक लाएं, साथ ही शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में समाजसेवी संस्थाओं, रेडक्रॉस, एनसीसी के जवानों का सहयोग लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कैंप में पहले से बने कार्ड का भी अपडेट करें, मृत व्यक्तियों की लिस्टिंग करें जिससे राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ले रहे थे। बैठक में कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना की पोर्टल एंट्री स्टेटस पर चर्चा की। विभागीय योजना के पात्र हितग्राहियों का पोर्टल में अद्यतन करवाएं। विभाग द्वारा योजनाओं के संबंध में एक्सल शीट में ब्लॉक वार अपडेट जानकारी की समीक्षा की। नियद नेल्लानार योजना के तहत 38 चिन्हांकित योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को लाभ देने पर चर्चा की। समय सीमा की बैठक में जनदर्शन, जन शिकायत के प्रकरणों पर चर्चा कर विभागों के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की भौतिक प्रगति की समीक्षा कर कहा कि लिंटल एवं स्लैब लेवल वाले निर्माणाधीन भवनों को इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्लस की प्रगति, पर्यटन स्थलों से भी कचरा कलेक्शन और साप्ताहिक बाजारों से कचरा कलेक्शन पर चर्चा किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इंटरप्राइज फाइनेंस प्रोग्रेस रिपोर्ट पर ऋण सुविधा देने हेतु बैंकों के साथ हुई बैठक की समीक्षा की।

पंचायतों पर गिरेगी गाज

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राशि मिलने के बाद काम नहीं करवाने वाली पंचायतों के खिलाफ आरआरसी के प्रकरण दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।मनरेगा के तहत पीडीएस दुकान निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। एनएमडीसी के सीएसआर मद से स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र, मूल्यांकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए साथ ही अप्रारंभ कार्यों की राशि को भी वापस करवाने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने खाद्यान्न भंडारण की स्थिति, भंडारण हेतु राशि जमा करने, धान उठाव की स्थिति, धान उठाव हेतु परिवहन की व्यवस्था पर चर्चा करते कहा कि प्रतिदिन दो हजार क्विंटल उठाव का लक्ष्य रखकर उठाव करवाएं साथ ही दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

किसान सम्मान निधि पंजीयन

कृषि विभाग के अधिकारी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीयन को गति देने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य सम्बद्ध विभागों के किसान क्रेडिट कार्य की प्रगति और बैंकों से प्रकरण पर चर्चा किए। स्कूल शिक्षा से जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों को अपलोड की स्थिति और राजस्व कार्यालयों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा किए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के लक्ष्य के आधार पर सभी कार्यवाही इस माह के अंत तक पूर्ण करवाएं। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत किए कार्यों की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन की भी जानकारी देने कहा गया।

नक्सल पीड़ितों की सुध

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग, नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रगति, जल जीवन मिशन, कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण की स्थिति, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण, स्वामित्व योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन की स्थिति, अनुकम्पा नियुक्ति की समीक्षा की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के समय सीमा के प्रकरणों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सेवानिवृत होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पीपीओ के साथ- साथ जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी वितरण का लक्ष्य रखा गया उसके आधार पर सभी डीडीओ कार्यवाही करें। बैठक में बस्तर पण्डुम के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडल अधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, प्रवीण वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन की सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल: जयराम दास

0
  •  भाजयुमो प्रदेश मंत्री दास ने कहा- विकास का खाका तैयार कर दिया सरकार ने 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजयुमो नेता जयराम दास ने कहा कि एक लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपये के इस बजट में गति पर मुख्य फोकस किया गया है। गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रीयल ग्रोथ के माध्यम से यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पहला हस्तलिखित बजट पेश कर के नई मिसाल पेश की है। बजट में सुशासन की सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। टैक्स के बोझ को कम करने के लिए ई-वे बिल सीमा 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। वहीं नए बजट में 25 हजार रुपए तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है, जिससे 40 हजार से ज्यादा व्यापारियों को राहत मिलेगी। भाजयुमो नेता दास ने कहा कि अचल संपत्ति लेनदेन पर स्टांप शुल्क उपकर भी हटा दिया गया है। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, सीएम खाद्यान सहायता योजना के लिए 4500 करोड़, पांच एचपी तक के कृषि पंपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया गया है, जो पिछले साल के बजट से 300 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस बजट में यह बता दिया है कि सुशासन सरकार में सुधार, बेहतर सेवा वितरण की सुविधा और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास भी किया गया है। आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने की झलक दिखलाई दे रही है। बजट में बस्तर क्षेत्र पर भी विशेष फोकस किया गया है। मां दंतेश्वरी की भूमि दंतेवाड़ा में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐतिहासिक निर्णय है।

एनएसएल स्टील प्लांट में 54 वें सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ

0

जगदलपुर औ‌द्योगिक श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में हर साल 4 से 10 मार्च तक मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का विषय “सुरक्षा और स्वस्थ विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक” -रखा गया है।

एनएसएल में इस कार्यक्रम को मनाने के लिए एनएसएल स्टील प्लांट, नगरनार के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख, एम एन वी एस प्रभाकर ने सुरक्षा ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों और श्रमिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई। एकत्रित कार्यबल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल हर कर्मचारी का अधिकार है। उन्होंने कर्मचारियों को यह याद दिलाकर भावुक कर दिया कि घर पर उनका परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा है और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सुरक्षित घर वापस लौटें।

प्रभाकर ने प्रत्येक कर्मचारी से सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत रहने और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने सहित हर अन्य विचार से ऊपर सुरक्षा को रखने की बात कही।

इस अवसर पर एक सुरक्षा प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें सुरक्षा, अग्निशमन और ऑपरेशनल हेल्थ सेंटर से संबंधित विभिन्न उपकरण प्रदर्शित किए गए। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के श्रमिकों द्वारा एक सुरक्षा मार्च भी निकाला गया।सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं होंगी – अधिकारियों और गैर-अधिकारियों के लिए सुरक्षा निबंध प्रतियोगिता और सुरक्षा नारा प्रतियोगिता होगी । जैसे कि नगरनार स्टील लिमिटेड की प्रथा है, समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग को एक रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। घोषणा किया गया कि ठेकेदारों की टीमों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे जिन्होंने अपने काम में सुरक्षा उपायों के संबंध में उचित सावधानी बरती है।

महिला बाल विकास परियोजना बकावंड के कर्मी का ऐसा जलवा

0
  •  सहायक ग्रेड-1 शिंदे की अधीक्षक पद पर 8 साल तैनाती, वेतन बकावंड से 

अर्जुन झा-

बकावंड महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर के शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह बालक, शासकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी, शासकीय विशेष गृह बालक जगदलपुर ये तीनों संस्थाओ में 9 अगस्त 2016 से आज तक प्रकाश शिंदे प्रभारी अधीक्षक के रूप में पदस्थ है l

इनके जगह मंत्रालय से जारी ट्रांसफर आदेश में श्रीमती एलिजाबेथ टोप्पो जी को शासकिय संप्रेक्षण गृह बालक जगदलपुर अधीक्षक के रूप में नियुक्ति दी गई है श्रीमती टोप्पो द्वारा 27/ दिसंबर 2024 को प्रभार ग्रहण तो कर लिया गया है परंतु पूर्व अधीक्षक भारमुक्त नही हो रहे हैं एवं अन्य दो संस्थाओ शासकीय बाल प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं शासकीय विशेष गृह बालक जगदलपुर अलग कर उनका अधीक्षक बने रहना चाहते हैं। जबकि वे अधीक्षक के पद पर पदस्थ होने की योग्यता नही रखते। उनका मूल पद एकिकृत बाल विकास परियोजना बकावंड 2 जिला बस्तर में सहायक ग्रेड-1 है। जिला कार्यकम्र अधिकारी हेमंत कुमार साहू जगदलपुर द्वारा उन्हें भार मुक्त नही किया जा रहा और अपने निजी स्वार्थ के चलते उन्हें वापस मूल पदास्थपना स्थल बकावंड नही भेजा जा रहा है। जिससे विभाग एवं शासन की छवि धूमिल हो रही है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक प्रकाश शिंदे अभी भी विकासखंड बकावंड में एकीकृत बाल विकास परियोजना-2 में सहायक ग्रेड पर हैं और उनका वेतन आज बकावंड से ही आहरित हो रहा है। अपने कांग्रेसी आकाओं के दम पर शिंदे पिछले आठ साल से जिला मुख्यालय में सेवा दे रहे हैं। उनका वेतन बकावंड से ही बनता है। सत्ता बदल गई, मगर अधिकारियों का नजरिया नहीं बदल पाया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना-2 बकावंड के सहायक ग्रेड 1 प्रकाश शिंदे करीब 8 वर्ष से जगदलपुर स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक, प्लेस ऑफ विशेष बालक गृह

जगदलपुर में बतौर अधीक्षक कार्यरत हैं। बीते 8 साल से कई अधिकारी व प्रभारी आए और चले गए, मगर सहायक ग्रेड-1 प्रकाश शिंदे को कोई टस से मस नहीं कर सका। यह समझ से परे है कि आखिर किस खूबी के कारण उन्हें उच्च अधिकारी उनके मूल विभाग पर वापस क्यों नहीं भेज रहे हैं? जानकार सूत्र ने बताया कि सेटिंग का काम बड़ी समझदारी से करने में प्रकाश शिंदे काफी माहिर हैं। इसीलिए विभाग के व अन्य विभागों के लोग इनकी इस विधा से प्रभावित होकर उनके अलावा किसी अन्य को यहां नहीं देखना चाहते हैं। ये महाशय पिछली कांग्रेस सरकार के कुछ स्थानीय नेताओं के बड़े चहेते रहे हैं इस कारण जिला स्तर के अधिकारी भी उन्हें हटाने से परहेज करते हैं। तख्त बदल गया, ताज बदल गया मगर काबिलियत न रहते हुए भी सहायक ग्रेड -1 प्रकाश शिंदे अफसर के तख्त पर आज भी बरकरार हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS