City Media - Page 287 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 287

नक्सलियों ने की बुड़गीचेरु के दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या

0
  • मुखबिरी के शक में मार डाला निरीह युवकों को
  •  मामला तर्रेम थाना क्षेत्र का, पुलिस जुटी जांच में 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने रविवार रात तर्रेम थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरु के दो निर्दोष युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 32 वर्षीय राजू कारम एवं 27 वर्षीय मुन्ना माडवी को नक्सली ने घर से निकाल कर जंगल में ले गए। वहां जन अदालत लगाकर दोनों युवकों से पूछताछ की गई फिर सीधे उनकी हत्या का फरमान जारी कर उन्हें धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक मार डाला गया।

 

 

 

नक्सलियों ने शवों के पास पर्चा भी छोड़ा है। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना तर्रेम थाना में दी। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया थाना से पुलिस बल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान बढ़ा दिया गया है। ग्रामीण युवकों की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ऐन पंचायत चुनाव वक्त इस तरह घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार अभियान पर असर पड़ेगा।

सुशासन का है संकल्प, जगदलपुर शहर का होगा कायाकल्प: संजय पाण्डे

0
  •  जगदलपुर को धूल मुक्त बनाना है, कमल का फूल खिलाना है: संजय पाण्डे
  •  हर वार्ड में पांडे के जनसंपर्क के दौरान उमड़ पड़ा जन सैलाब 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रचार-प्रसार के दौरान शहर के सात वार्डों का वन-टू-वन दौरा किया। इस दौरान महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ मिल कर वार्डों में सघन जनसंपर्क किया एवं आमजन को भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं विज़नके बारे में बताकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। साथ ही शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए कमल खिलाने की बात कही।

हर रोज़ की तरह भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने अनुकूल देव वार्ड स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिवजी एवं संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया एवं जगदलपुरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद डोर-टू-डोर जनसंपर्क शुरू किया।

जनसंपर्क के दौरान मंगलवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने अनुकूल देव वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड, बलिराम कश्यप वार्ड एवं मदनमोहन मालवीय वार्ड के रहवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन की सभी से अपील की।

उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम

संजय पाण्डे के जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ समर्थन मांगने आज भारी संख्या में लोग जुटे। जहां मातृशक्ति की संख्या अत्यधिक रही। इस दौरान मातृशक्ति में संजय को जिताने भारी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि सभी की आत्मीयता से मन हर्षित है। विकास कार्यों को गतिमान रखने के लिए आप सभी जगदलपुर में प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जब जगदलपुर में बीजेपी की नगर सरकार थी तब विकास की गंगा बह रही थी, किन्तु जबसे कांग्रेस की सरकार आई, जगदलपुर का विकास थम सा गया था। भाजपा के शासन काल में निर्माण हुए विकास कार्यों को यह सरकार मरम्मत कराने की स्थिति में नहीं थी।

जगदलपुर में सालों से कांग्रेस की नगर सरकार थी किन्तु गरीबों की चिंता नहीं की, न ही विकास की एक ईंट रखी। जब भाजपा की सरकार बनी विकास का द्वार खुला, सभी गरीब जनता के लिये मूलभुत सुविधाओं का द्वार खोला। संजय पाण्डे’ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर विकास रूपी सुशासन की सरकार का सहयोग करें।

हर वार्ड में हुई नुक्कड़ सभा

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे के चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान प्रत्येक वार्ड में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जनता को ठगने के अलावा और कुछ नहीं किया है। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई। शहर के चौतरफ़ा विकास के लिये नगर में ट्रिपल इंजन एवं वार्ड में चार इंजन की सरकार बनाकर सुशासन स्थापित करने में हमारा सहयोग करें।

बाबा साहेब को किया नमन

भाजपा महापौर प्रत्याशी ‘संजय पाण्डे’ ने शहर के नयामुंडा पारा में तिरंगा चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माण में उनके योगदान का पुण्य स्मरण किया एवं नुक्कड़ सभा कर बाबा साहेब के महान विचारों को आमजन से साझा किया। साथ ही शहर के चहुमुखी विकास के लिये भाजपा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

समर्पण के ऐसे जज़्बे को सलाम

शहर के हाटकचोरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने पैरों से दिव्यांग व्यक्ति से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान श्री पाण्डे ने कहा कि अस्वस्थ अवस्था में भी चुनाव को लेकर उनका उत्साह देखकर बड़ा हर्ष हुआ, ऐसे कर्मठ साथी ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

दिखी बस्तर के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा की झलक

0
  •  साइंस क्विज में सेजेस बस्तर की टीम रही प्रथम 

जगदलपुर राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों को विज्ञान गणित और प्रौ‌द्योगिकी के क्षेत्र में अविष्कार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कलेक्टर हरिस एस. व मुख्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में ज्ञान गुड़ी केंद्र धरमपुरा के विज्ञान सभागार में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में संकुल स्तर व विकासखंड स्तर से चयनित कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के प्रत्येक विकासखंड से दो-दो प्रतिभागी सम्मिलित हुए। दर्शक के रूप में हायर सेकंडरी स्कूल धरमपुरा और ज्ञान गुड़ी के लगभग 100 विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि हार जीत प्रतियोगिता का एक भाग है आपको इसका लाभ लेते हुए आगे बढ़ना है। अपनी कमजोरी को पहचानें और अच्छे से पूर्ण तैयारी कर आगे बढ़‌ते जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कहा कि आप पूरे जिले के 33000 वि‌द्यार्थियों में से चयनित होकर यहां तक पहुंचे हैं यह आत्मविश्वास लेकर आप आगे बढ़ते जाएं। इस प्रतियोगिता की विशेषता यह थी कि आधुनिक स्तर के अनुरूप डिजिटल प्रोग्रामिंग की उच्च तकनीकी का उपयोग, केबीसी की तर्ज पर पांच अलग अलग प्रकार के पांच राउंड में की गई। बजर राउंड रैपिड फायर राउंड भी था। इस कार्यक्रम में निर्णायक हेमलता त्रिपाठी, बीके डोंगरे थे। शिवसिंह चंदेल एवं प्रकाश सारथी, विज्ञान स्रोत शिक्षक मनीष अहीर, अमित चित्रवंशी, जितेश देशमुख विषय विशेषज्ञ सचिन कारेकर, एचएन पांडे की एक संयुक्त टीम ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया। इस प्रतियोगिता में के प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बस्तर विकासखंड के सेजेस बस्तर, द्वितीय स्थान जगदलपुर विकासखंड के हाटगुड़ा व कलचा स्कूल एवं तृतीय स्थान पर लोहंडीगुड़ा विकासखंड के सेजस लोहंडीगुडा के प्रतिभागी रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, एडीपीओ देवाशीष चौधरी, एपीसी राकेश खापर्डे, एसएन निर्मलकर, ज्ञान गुड़ी प्रभारी अलेक्जेंडर, संजीव विश्वास, मनीष श्रीवास्तव, श्रीनिवास राव एवं विभिन्न विकासखंडों से आए शिक्षक उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी जयनारायण पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन मनीष अहीर ने किया।

संगोष्ठी में बताई गई बीएनएस की बारीकियां

0
  • कलिंगा यूनिवर्सिटी ने आयोजित की संगोष्ठी 

जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर जगदलपुर के अधिवक्ता संघ के ग्रंथालय कक्ष में मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कलिंग विश्वविद्यालय के विपणन संस्था सदस्य द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण दास, उपाध्यक्ष हेलेना मैसेज, पूर्व अध्यक्षगण, अरुण ठाकुर, दिनेश पाणिग्रही, वरिष्ठ अधिवक्ता अशफाक खान, शकील अहमद, आनंद मिश्रा, डीएन झा का स्वागत किया गया। उद्घाटन भाषण के बाद, कलिंग विश्वविद्यालय विधि विभाग अध्यक्ष सलोनी त्यागी श्रीवास्तव ने कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले विधि पाठ्यक्रमों के माध्यम से आत्म-सुधार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीएनएस के कुछ जटिल विषयों पर फिर से चिंतन किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने भारत में बीएनएस कानूनों के विकास में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हुए बीएनएस की मूल बातें भी स्पष्ट कीं।

 

 

सलोनी ने संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 भारत में एक नया आपराधिक कानून है जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह लेता है, जिसका उद्देश्य कानूनी प्रणाली को आधुनिक और सुव्यवस्थित करना है। बीएनएस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक शिक्षा, कानूनी प्रशिक्षण, मीडिया और डिजिटल आउटरीच, शैक्षणिक पाठ्यक्रम में समावेश और सामुदायिक जुड़ाव को शामिल करना जरूरी है। भारतीय न्याय संहिता भारत की न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव पेश करती है, जो दक्षता, आधुनिकीकरण और पीड़ित-केंद्रित न्याय पर ध्यान केंद्रित करती है। इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, सक्रिय उपाय और कानूनी समझ आवश्यक है। प्रक्रियागत परिवर्तनों पर पुलिस, न्यायाधीशों और कानूनी पेशेवरों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करना। तेजी से सुनवाई और जांच ट्रैकिंग के लिए डिजिटल केस प्रबंधन प्रणाली का उपयोग। नागरिकों को बीएनएस के तहत उनके अधिकारों को समझने में मदद करने के लिए कानूनी सहायता केंद्र स्थापित करना। सरकार और गैर सरकारी संगठनों को मीडिया, सामाजिक मंचों और सेमिनारों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। कानून स्कूलों और विश्वविद्यालयों में बीएनएस से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करें। आसानी से समझ में आने वाली पुस्तिकाएं, मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल विकसित करना। बेहतर अनुकूलन के लिए नीति निर्माताओं, कानूनी विशेषज्ञों और नागरिकों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना। पीड़ित और गवाह संरक्षण कार्यक्रम, लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता तंत्र के बारे में शिक्षित करना है। संगोष्ठी में काफी संख्या में अधिवक्ता गण शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा का राजहरा में कल होगा भव्य रोड शो एवं आम सभा

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री व बालोद जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का कल नगर आगमन होगा।5 फरवरी 2025 को नगर पालिका दल्ली राजहरा के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू, व पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष दल्ली राजहरा नगर वासियों को वोट करने की अपील करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि गृह मंत्री विजय शर्मा जी के चिखलाकसा प्रवेश द्वार पर सभी भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता कल 5 फरवरी 2025 अटल चौक चिखलाकसा में 1:30 बजे सभी ज्यादा से ज्यादा सख्या में उपस्थित होकर स्वागत करेंगे । इसके पश्चात् चिखलाकसा से दल्ली राजहरा पुराना बाजार शहीद चौक तक रोड शो होना है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

गुरु गोविंद सिंह वार्ड में मातृशक्ति ने किया कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का आत्मीय स्वागत

0
  •  गुरुगोविंद सिंह वार्ड में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी गैदू का धुंआधार जनसंपर्क

जगदलपुर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान तेज गति से जारी है। आज उन्होंने गुरु गोविंद सिंह वार्ड में जनसंपर्क किया।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड के निवासियों से मलकीत सिंह गैदू ने अपने लिए तो समर्थन मांगा ही, वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को भी भरपूर समर्थन देने व कांग्रेस का महापौर बनाने हेतु अपील की। इस दौरान महिलाओं ने मलकीत सिंह का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। उधर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य कदम से कदम मिलाकर महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू व पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में सुशील श्री मौर्य ने लोगों से कहा कि आपका स्नेह, सहयोग ही हमारे लिए जीत रूपी आशीर्वाद होगा। इस दौरान सुशील मौर्य ने पार्षद प्रत्याशी व महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को प्रचंड मतों से जिताने हेतु अपील की।

मंजू बैस कुसुमकसा क्षेत्र क्र० 4 से जनपद सदस्य प्रत्याशी के लिए भरा नमांकन

0
  • क्षेत्र के सभी वर्ग की समस्या मूल भूत विकास मेरी पहली प्राथमिकता:मंजू बैस

डौण्डी/कुसुमकसा 3 फरवरी जनपद पंचायत डौण्डी क्षेत्र क्र० 4 कुसुमकसा जनपद सदस्य पद का आरक्षण अनारक्षित महिला बन कर उभरा है।इस क्षेत्र से पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस की धर्म पत्नी मंजू संजय बैस क्षेत्र के आम जनता की पहली पसंद होने को लेकर क्षेत्र की आम जनता व कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाल कर प्रभु राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद पंचायत क्षेत्र क्र० 4 कुसुमकसा से जनपद सदस्य पद प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नमांकन प्रस्तुत किया है। भाजपा प्रत्याशी मंजू बैस को उनके पति संजय बैंस के जनहित के कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की महिला युवा पुरूष सहित सभी वर्गो का भरपुर सहयोग मिल रहा है। जनता उन्हें जनपद सदस्य के रूप में अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

मंजू बैस को क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार वो सहयोग मिल रहा है। जनपद सदस्य में नाम वापसी का दिन 6 फरवरी शासन ने घोषित किया है। मंजू बैस नमांकन दाखिल करने के पश्चात ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ जुट गई है। वे क्षेत्र के ग्रामिणों से कह रही है जैसे मेरे पति संजय बैस के जनहित के कार्यों को आप सभी ने धरातल में फलिभूत होते देखा है ठीक उसी प्रकार आप सभी का आशीर्वाद के अपेक्षा में आप सभी से रखती हूं। नमांकन भरने के पश्चात जनसंपर्क के दौरान मंजू बैस ने कहा की इन पांच सालों में मेरे पति जनपद सदस्य के रूप में क्षेत्र के किसान युवा वर्ग महिलाओं बुर्जुगों के मूलभूत समस्याओं व जन हित विकास कार्यों सहित जटिल से जटिल कार्यों का निराकरण किये है। इनके आशीर्वाद से ही आज हमारा परिवार इस सम्मान के लायक बने हैं। उन्होने आगे कहा की मेरी सबसे अहम व सबसे पहली प्राथमिकता मेरे क्षेत्र के सभी वर्ग के ग्रामिणों की समस्याओं व क्षेत्र के मूलभूत विकास करना है।इसी उद्देश्य को लेकर में भाजपा प्रत्याशी के रूप में नमांकन दाखिल की हूं और मुझे पुरा विश्वास है मेरे क्षेत्र के ग्रामिण जन अपना आशीर्वाद मुझे प्रदान करेंगे।

बकावंड की कोहकापाल और बारदा पंचायतों ने रच दिया इतिहास, सरपंच और सभी पंच निर्विरोध

0
  • अंबाली बघेल और तिलोत्तमा मौर्य सरपंच बनीं, सभी पंच भी निर्विरोध 

अर्जुन झा

बकावंड पंचायत राज चुनाव में बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत कोहकापाल और बारदा ने नया इतिहास रच दिया है। दोनों पंचायतों में सरपंच और सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कोहकापाल में अंबाली बघेल और बारदा में तिलोत्तमा मौर्य निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई हैं।

बकावंड विकासखंड बस्तर जिले का सबसे शिक्षित विकासखंड है। इस जनपद ग्राम पंचायतों में भी गजब की जागरूकता है। यही वजह है कि स्थानीय चुनावों को आपसी वैमनस्यता से परे रखकर निर्विरोध निर्वाचन को अहमियत दी जाती है। बकावंड जनपद की 16 वार्डों वाली ग्राम पंचायत कोहकापाल शिक्षित और जागरूक पंचायत के रूप में जानी जाती है। यहां के लोगों की एकजुटता भी बेमिसाल है। कोहकापाल के सभी ग्रामीणों का एक ही उद्देश्य रहता है मिलजुल कर पंचायत के सभी वार्डों का विकास करना और गांव को जन सुविधाओं से समृद्ध करना। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी ग्रामीणों ने इस बार के पंचायत चुनाव में सरपंच और पंचों का चयन आपसी सहमति से करने का फैसला किया। इसके तहत सरपंच पद के लिए अंबाली बघेल का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित कर उन्हें सरपंच चुन लिया। इसी तरह पंच पद पर लखीराम, मुनिया, सुकरू, कमलोचन, रुक्मणि, आसमन, इंदुमती, जगन्नाथ, लीला, नीलेंद्री, सुकरू, नीलेंद्री, रामबती, गौरीमती, धनमती और छबिनाथ का निर्विरोध निर्वाचन किया गया है।

बारदा ने पेश की मिसाल

ग्राम पंचायत बारदा में भी सभी वार्ड पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।यहां तिलोत्तमा मौर्य सरपंच चुनी गईं हैं। पंच पदों के लिए युगवती राठौर, रत्ना कश्यप, रयमती कश्यप, प्रिया चौहान, सुलोचना बघेल, दुलमा, जगदीश नायक, रेखा कुमार नायक, भुवनेश्वर भारती, मकरंद बघेल निर्वाचित हुए हैं। पंचायत चुनाव के लिए 3 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन के अंतिम दिवस तक किसीने भी बारदा में सरपंच के विरोध में आवेदन नहीं किया। इसलिए आज सभी वार्ड पंच एवं सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें गांव के समस्त गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषणा के पश्चात सभी ग्राम वासियों ने मिलकर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें महिला पुरुष तीनों पारा के क्रमशः मुख्य पारा बारदा डेंग, बारदा पारा और अटारगुड़ा पारा के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ग्राम बारदा में इस बार निर्विरोध वार्ड पंच एवं सरपंच निर्वाचित होना चाहिए। इसके लिए लगातार मिटिंग चलती रही। सरपंच पद के लिए पूर्व सरपंच कमल मौर्य की भाभी तिलोत्तमा मौर्य के नाम पर सहमति दे दी। पूर्व में कमल मौर्य का सरपंची कार्यकाल बेहतर रहा है। किसी को भी उनके कार्यकाल का कोई विरोध नहीं था। इसलिए ग्रामीणों ने फैसला किया कि पूर्व सरपंच कमल मौर्य के घर से ही किसी सदस्य को सरपंच बनाया जाए। कमल मौर्य बहुत ही मिलनसार एवं स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके विचार, गांव के प्रति सोच एवं त्याग भावना से गांव वाले प्रभावित हैं। आज भी सभी को लेकर चलने की उसमें क्षमता है। इसलिए गांव के किसी भी व्यक्ति ने उनका विरोध नहीं किया। कमल मौर्य के कार्यकाल में बारदा ग्राम पंचायत में अनवरत विकास कार्य हुए हैं। रोड, नाली, पुल पुलिया एवं बिजली के कार्य तेज गति से हुए हैं। जनता तक कमल मौर्य की पहुंच बेहतर रही है। इसलिए जनता उन्हें दोबारा आशीर्वाद देना चाहती थी। परंतु महिला सीट आने के कारण उन्हीं के परिवार से एक महिला को ग्रामीणों ने सरपंच चुन लिया। कमल मौर्य अपना पूरा समय गांव को देते आ रहे हैं। गांव के प्रति उनका समर्पण जगजाहिर है। जनता जनार्दन उनके साथ हैं। ऐसा ही कार्यकाल उनकी भाभी का भी हो इसके लिए एक मार्गदर्शक मंडल बारदा में बनाया गया है। उसमें ग्राम के सभी जाति वर्ग के लोग सम्मिलित हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन से आज भी कमल मौर्य चलते हैं और ग्रामीणों को भरोसा है कि आगामी सरपंच तिलोत्तमा मौर्य भी उसी राह पर चलेंगी।

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों को झूठे आरोपों में घेरने की कोशिश

0
  •  तिलमिलाए कुछ सरपंचों और सचिवों का कारनामा
  • भाजपा सरकार को बदनाम करने वालों के निशाने पर अब पत्रकार 

जगदलपुर भ्रष्टाचार उजागर होने से तिलमिलाए कुछ सरपंच और सचिव अब झूठे आरोप लगाकर मीडिया को डराने की कोशिश की जा रही है। डराने धमकाने का यह खेल वही सरपंच और सचिव कर रहे हैं, जिनकी करतूतों को मीडियाकर्मियों ने उजागर किया था। कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेलने वाले कुछ सरपंच सचिवों के निशाने पर अब पत्रकार आ गए हैं।. राज्य की भाजपा सरकार को बदनाम करने का कुचक्र रचने वाले इन सरपंच और सचिवों ने कमिश्नर के पास शिकायती पत्र भेजकर नया पैतरा चला है। इस कृत्य में बकावंड जनपद के पूर्व सीईओ और पंचायतों के निर्माण कार्यों का ठेका लेने वाले एक पंचायत सचिव की बड़ी भूमिका होने की खबर है।

संभाग आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक नोटिस जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से बकावंड के दो पत्रकारों को मिला है। इन दोनों पत्रकारों को संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराने कहा गया है। दरअसल जनपद पंचायत द्वारा अनुशंसित पंचायत सचिवों के तबादले की सूची जिला पंचायत में सालभर से लटकी होने, कुछ ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर हो रही धांधली, बिना कोई कार्य कराए ही पूरी राशि आहरित कर ली जाने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान न रखे जाने, कई पंचायत सचिवों के एक ही जगह पर सालों से पदस्थ रहने, शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों से रकम मांगने आदि की खबरें बकावंड के पत्रकार लगातार प्रकाशित कर प्रशासन और शासन का ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनावों के दौरान एक दल विशेष के लिए तत्कालीन सीईओ द्वारा अपने चहेते सचिवों के जरिए सभी ग्राम पंचायतों से की गई लाखों रुपयों की उगाही का मामला भी इन पत्रकारों ने उजागर किया था। ऐसे में तिलमिलाहट लाजिमी है। इसी तिलमिलाहट के चलते कुछ कुछ सरपंचों और सचिवों ने ऐसा संभाग आयुक्त के पास पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी है। इस साजिश में वो सरपंच भी शामिल हैं, जो लगातार अपनी पंचायत में विकास एवं निर्माण कार्यों में अनियमितता बरत रहे थे। उनके खिलाफ भी समाचार ये दोनों पत्रकार खबर प्रकाशित करते रहे हैं जिससे अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए इन लोगों ने सरपंच एवं सचिव संघ का सहारा लिया है। कांग्रेस नेताओं की शह पर ही मीडिया को बदनाम करने का कुचक्र इन भ्रष्ट सचिवों सरपंच द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा कुछ दिनों पहले ही जनपद सीईओ को बकावंड से बास्तनार में पदस्थ कर दिया गया है। उनके इशारे पर ही कुछ सचिव और सरपंचों ने झूठी शिकायत का सहारा लिया है। पूर्व सीईओ के कार्यकाल के दौरान बकावंड जनपद की ग्राम पंचायतों में सरकारी धन की जमकर बंदरबांट हुई है। सारे निर्माण कार्य दिखावे के लिए किए गए हैं। इन कार्यों की वृहद जांच कराई गई तो बड़ा घोटाला उजागर होगा। वहीं बकावंड जनपद के पंचायत सचिव की ठेकेदारी भी सुर्खियों में रही है। ये सचिव महाशय अपने परिवार के एक सदस्य के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी चला रहे हैं और प्रायः सभी ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत होने वाले निर्माण कार्यों का ठेका इसी कंपनी को मिलता है। ये सारे खुलासे बकावंड के दोनों पत्रकारों ने किए हैं। अब दागी सरपंच, सचिव उन्हें ही जांच के दायरे में लाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू सहित पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में धुआंधार प्रचार

0

दल्लीराजहरा  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू सहित पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। 3 फरवरी को वार्ड क्रमांक 10 12 व 14 जाम कर धुआंधार प्रचार किया गया इस दौरान बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व भाई बहनों का जमकर सहयोग भाजपा प्रत्याशियों को मिला। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नगर के सभी वार्डों में एक वातावरण बना हुआ है नगर की जनता एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष पद पर देखना चाहती है। कांग्रेस के भ्रष्टाचारों से तंग आकर इस बार नगर की जनता नगर का विकास चाहती है किसी क्रम में इस बार नगर की जनता भाजपा को चुनेगी जिसका उदाहरण वार्ड में प्रचार के दौरान देखने मिल रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तन मन धन से चुनाव में लगे हुए हैं जिसका भी लाभ चुनाव में हम सभी को मिलेगा इस अवसर पर[03/02, 21:10] Virendra Bhardwaj 2: वार्ड 10, 12 एवम् 14 में जनसंपर्क किया गया अध्यक्ष के साथ वार्ड की पार्षद मालती निषाद मौजूद थी। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, शीतल नायक, नंदा पसीने, नवीन साहू राहुल शर्मा, कासिम कुरैशी मुस्ताक अहमद,दादु गुप्ता,मोनू चौधरी ,किरण सिन्हा, छगन साहू, रमेश मित्तल सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS