City Media - Page 288 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 288

घुमका मंडई में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को चंद घंटे में बालोद पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

0
  •  घालय का मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में ईलाज जारी
  • आरोपी से 01 नग चाकू को किया गया जप्त

दिनांक 02.02.2025 को ग्राम घुमका में मंडाई का कार्यक्रम के दौरान ग्राम घुमका निवासी भावेश कुमार साहू घर के पास मोबाईल से अपने भाई चेतन साहू के साथी युवराज साहू को गलत कार्य नही करने के लिए समझाईश दे रहा था उसी बीच दोनो के बीच हाथापाई होने से चेतन साहू नाराज होकर जान से मारने की नियत से अपने पास रखे एक स्टील नुमा चाकू से बांए सीने में मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी इंदूर राम साहू के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक बालोद सुरजन राम भगत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक  मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा तत्काल टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि देवकुमारी साहू, प्र.आर. 1349 भगवान सिंह, आरक्षक 110 तुमेश सिन्हा, आरक्षक 468 डिगेश पटेल का सराहनीय कार्य रहा। 

अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 109 बीएनएसएस

 नाम आरोपी चेतन कुमार साहू पिता छन्नु लाल साहू उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी घुमका थाना व जिला बालोद

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने किया सघन जनसंपर्क, जनता से संवाद कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की

0
  • लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड एवं महारानी वार्ड सहित कुल सात वार्डों में किया डोर-टू-डोर संपर्क
  • कांग्रेस को मूल से उखाड़ फेंकने भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
  • स्वच्छ शहर का सपना साकार करने सहयोग करें, जगदलपुर में बनायें ट्रिपल इंजन की सरकार – संजय पाण्डे

जगदलपुर। आगामी निकाय चुनाव के मतदान के लिये गिनती के चंद दिन ही शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर निगम जीतने के लिये प्रचार-प्रसार में समग्र ताकत लगा रही है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने सोमवार को लालबाग स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना, शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं माता गुड़ी में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया एवं शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नुक्कड़ सभाओं में सम्मिलित हुए। साथ ही निकाय चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने व जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सुशासन वाली सरकार बनाने जनता के बीच पहुँच कर आग्रह किया।

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, गुरू घासीदास वार्ड, संतोषी वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड एवं महारानी वार्ड सहित कुल 07 वार्डों में डोर-टू-डोर पहुँच कर लोगों से सीधा संपर्क किया और जीवंत संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में विजयी बनाने की अपील की।

महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन-जन को मिला है। महतारी वंदन योजना एवं आमजन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्यान योजना जैसे अनेक काम जमीनी स्तर पर पूरे हुए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक साल में ही मोदी की गारंटी को पूरी गारंटी के साथ लगभग पूर्ण कर चुकी है।

पाण्डे ने कहा कि प्रदेश के किसानों व तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया वायदा भाजपा सरकार ने तय समय में निभाया। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की सम्मानीय माता, बहनों, बेटियों के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपये हर माह पहुँच रही है। भाजपा जनता जनार्दन से जो वादा करती है, उसे ज़िम्मेदारी से पूरा करती है।

भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विकसित भारत का सपना साकार कर रहे हैं। मौजूदा निकाय चुनाव में आमजन का एक-एक मत महत्वपूर्ण है। जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनायें।

भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला द्वारा पंचायत चुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा

0

भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला द्वारा पंचायत चुनाव हेतु पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने उक्ताश्य की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों का ही पार्टी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे उन्होंने उन सदस्यों से जिन्होंने नामांकन दाखिल किया है और पार्टी द्वारा अधिकृत नहीं किए गए हैं उनसे नामांकन अंतिम तिथि के पूर्व वापस लेने का आग्रह किया है ।

जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह किसी भ्रम में ना पड़े व पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य कर उन्हें विजयी बनावे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी है क्षेत्र क्रमांक 1 श्रीमती रंजीता सेठिया क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती मालती गोयल क्षेत्र क्रमांक 3 श्रीमती वेदवती कश्यप क्षेत्र क्रमांक 4 श्री दिनेश दीवान क्षेत्र क्रमांक 5 श्रीमती शकुंतला कश्यप क्षेत्र क्रमांक 6 श्रीमती कांति मौर्य क्षेत्र क्रमांक 7 सुश्री ललित कश्यप क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती स्नेह लता बैस क्षेत्र क्रमांक 9 श्री हेमकांत ठाकुर क्षेत्र क्रमांक 10 सुश्री पद्मिनी कश्यप क्षेत्र क्रमांक 11 श्री कामदेव बघेल क्षेत्र क्रमांक 12 श्री बलदेव मण्डावी क्षेत्र क्रमांक 13 श्रीमती संपत्ति नाग क्षेत्र क्रमांक 14 श्री कमलू करटामी क्षेत्र क्रमांक 15 श्री चंद्रभान कश्यप हैं।

फरसागुड़ा में धूमधाम से मनाई गई मां परमेश्वरी की जयंती

0
  •  बस्ती में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 

जगदलपुर बस्तर ब्लॉक के ग्राम फरसागुड़ा में देवांगन समाज द्वारा अपनी आराध्य देवी मां परमेश्वरी की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर ग्राम भ्रमण किया गया।

मां परमेश्वरी जयंती इस जयंती को लेकर देवांगन समाज के लोगों में अपूर्व उत्साह देखा गया। देवांगन समाज के सभी आयु वर्ग के लोग सुबह से ही सज धज कर तैयार हो गए थे। इस अवसर पर सामुदायिक भवन से के देवांगन समाज की बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान समाज की महिलाएं, युवतियां व बालिकाएं सिर पर कलश धारण किए हुई थीं। यह कलश शोभायात्रा मुख्य मार्ग बड़े पारा से फरसागुड़ा, बस स्टैंड चौक तक होती हुई कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन पहुंची। इस दौरान पूरा मार्ग परमेश्वरी माई के जयकारे से गूंजता रहा।कार्यक्रम में देवांगन समाज के सभी समाज प्रमुखों, महिला पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सामुदायिक भवन में मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। सामाजिक एकजुटता और भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में एकजुटता के साथ भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया। समाज में बेटे बेटियों को अच्छे संस्कार देने और बेटियों को खूब पढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

धनखड़, बिरला से मिले सांसद महेश कश्यप

0

नई दिल्ली उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जनजातीय समुदाय के सांसदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुलाकात की। इस भेंट के दौरान जनजातीय समुदायों के मुद्दों और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण विचार साझा किए। कहा गया कि हम सभी मिलकर जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से राजयसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद भोजराज नाग, सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हुआ बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन

0
  • मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हवन एवं भंडारा का हुआ आयोजन
  • सभी न्यायाधीश एवं अधिवक्ता गण आयोजन में हुए शामिल

जगदलपुर । जिला अधिवक्ता संघ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंसत पंचमी का पर्व मनाया गया। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित ग्रंथालय कक्ष में बंसत पंचमी पर विधि विधान के साथ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा, अर्चना कर हवन में पूर्ण आहुति दी गई। इसके पश्चात भंडारा का भी आयोजन किया गया । भंडारा में काफी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष ठाकुर के साथ न्यायाधीशगण अजय सिंह राजपूत, सुश्री संघरत्न भतपहरी, जगमोहन शंकर पटेल, अमित कुमार कोहली,परिवार न्यायालय के राजीव कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र प्रधान, गिरीश पाल सिंह, अदिति ठाकुर,राहुल सराफ, मीनाक्षी नाग, दंतेश्वरी नेताम सहित समस्त न्यायाधीशगण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरूण दास, कर्मचारि संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी, अभियोजन अधिकारी राजकुमार मिश्रा, एवं कर्मचारी संघ के सदस्यो सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

0

जगदलपुर वसंत पंचमी में देवी मां सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है यह दिन ज्ञान और कला की देवी को समर्पित है। यह पर्व बसंत के आगमन का भी संकेत देता है इसलिए इसे बसंत पंचमी भी कहते हैं। बसंत पंचमी पर विद्यार्थी, कला, लेखन से जुड़े लोग विशेष रूप से इस दिन मां सरस्वती का आशीर्वाद लेते है। इसी तरह सभी विद्यालयों महाविद्यालयों में मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसी क्रम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मां सरस्वती वंदना के साथ पुष्पर्पित कर की गई। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण पीले वस्त्र धारण किए हुए थे। सभी बच्चों ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पर्पित कर मां की आराधना की। प्राचार्य ने वसंत पंचमी का महत्व विस्तार से बताते हुए सर्वप्रथम सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी का आयोजन हमारे विद्यालय में एक महत्वपूर्ण परंपरा है। यह हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान करता है। वसंत का पर्व नई ऊर्जा व ताजगी का संचालन करता है, इसलिए हम सबको वसंत का त्योहार मनाना चाहिए। इस अवसर पर कक्षा चौथी की बिंदिया सेठिया ने वसंत आगमन पर सुंदर सी कविता की प्रस्तुति दी। संगीत शिक्षक कृष्णकांत बर्मन ने भी सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और अपने सुरीले गायन से मां सरस्वती की वंदना की। अंत में सबको प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

कांग्रेस की राह में कांटे बोने वाले नेताओं को कांटे की तरह चुभने लगे हैं दीपक बैज

0
  • साफ सुथरी छवि वाले नेता बैज को बदनाम करने की बड़ी साजिश 

जगदलपुर कांटे कांग्रेस के कंटकों को पीसीसी चीफ दीपक बैज की कांग्रेस की राह से कांटे हटाने की मुहिम रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि कांग्रेस की साख पर बट्टा लगाते रहे लोग अब अनर्गल प्रलाप करने लगे हैं। कांग्रेस के चंद नेताओं को स्वच्छ छवि वाले आदिवासी नेता दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना नागवार गुजर रहा है।

दीपक बैज द्वारा जबसे भ्रष्ट कांग्रेसियों पर लगाम लगाने और सभी पार्टीजनों को उनका काम समझने का कार्य शुरू किया गया है, तभी से कुलदीप जुनेजा जैसे लोग दीपक बैज पर अनर्गल आरोप लगाते आ रहे हैं। पार्टी आलाकमान भी चाहता है कि प्रदेश में स्वच्छ छवि का आदिवासी नेता ही प्रदेश कांग्रेस की बागडोर सम्हाले और कांग्रेस में भर आए कचरों को साफ करे। मगर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मंशा पर कुछ दुराग्रही किस्म के कांग्रेस नेता पलीता लगाने की बड़ी भूल कर रहे हैं। दीपक बैज बड़ी ही साफ सुथरी छवि वाले नेता हैं। सार्वजनिक जीवन में आज तक उन पर एक भी दाग नहीं लगा है। उन्हें निपटाने के फेर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने में इन चंद नेताओं ने कोई कमी नहीं की है। लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से दीपक बैज का टिकट कटवाने के लिए छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक कैसे कैसे दांव आजमाए गए थे, इसे पूरे छत्तीसगढ़ ने देखा है। वहीं विधानसभा चुनाव में चित्रकोट सीट से दीपक बैज को हराने के लिए पूरे समय देर रात तक गांव गांव में साजिशों के तानेबाने बुने जाते रहे, मुर्गा, दारू बकरा बंटवाए जाते रहे। नतीजतन दीपक बैज को हार का सामना करना पड़ा, मगर वे टूटे नहीं। दीपक बैज पूरी ताकत के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत बनाने और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को मुस्तैद बनाए रखने में लगे रहे। कांग्रेस में नया प्राण फूंकने का काम दीपक बैज ने किया है। उन्होंने कांग्रेस पर धब्बा लगाने वाले स्वार्थी नेताओं पर नकेल कसना क्या शुरू कर दी, विरोधियों के पेट में मरोड़ उठने लगी। यही तत्व अब दुष्प्रचार करने लगे हैं कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में टिकट बेचे गए हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ की सत्ता में रहते तक जिन कांग्रेस नेताओं ने जमकर मलाई छानी थी, सत्ता से जुदा होने के बाद उनकी बेचैनी इस कदर बढ़ गई है कि वे अब अपने ही नेताओं को कटघरे में खड़े करने पर आमादा हो गए हैं। स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर पूरे प्रदेश के कांग्रेसी खेमे में हाहाकार मचाने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर टिकट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के मन में यह बात फिट करने की कोशिश चल रही कि पार्षद से लेकर महापौर तक का टिकट बेचा गया है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने आरोप लगाया कि पैसे लेकर टिकट बेच दिए गए है और टिकट का गलत वितरण हुआ है। जुनेजा के इस आरोप में अगर कोई दम है तो वे पार्टी नेतृत्व के समक्ष सबूतों के साथ शिकायत कर सकते हैं, मगर यहां तो मामला और मंशा कुछ और ही है। दरअसल यह अपने एक आका नेता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज करवाने की कवायद के सिवाय कुछ नहीं है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में फ़िलहाल कांग्रेस का हाल छत्तीसगढ़ राज्य के बनने से लेकर अभी तक सबसे बुरा देखने को मिल रहा है। कमोबेश पूरे प्रदेश में इन हालातों में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से बहुत आगे निकलते दिख रही है, वहीं कांग्रेस में अभी तक टिकट के लड़ाई-झगड़े, आरोप-प्रत्यारोप और टिकट की लड़ाई की उलझन में उलझ अभी तक चुनाव मैदान में जीत के लिए नहीं उतर नहीं पा रहे हैं।

दस दिन का शेष समय रह गया है, चुनाव अंतिम पायदान पर है और मात्र आठ दिन प्रचार के लिए है बचे हुए हैं। पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति एकदम दयनीय हालात नजर आ रही है

भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के चुनावी रथ के सारथी बने श्याम

0
  • वाधवानी, दसोड़े और जायसवाल की जुगलबंदी 

दल्लीराजहरा जिस तरह द्वापर युग के महाभारत युद्ध में श्याम सांवरे श्रीकृष्ण वीर योद्धा अर्जुन के रथ के सारथी बने थे, उसी तरह दल्ली राजहरा नगर पालिका के चुनावी युद्ध में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के चुनावी रथ के सारथी की भूमिका युवा नेता श्याम जायसवाल निभाते नजर आ रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार तोरण साहू लगातार सभी वार्डो में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भाजपा के चुनाव संचालक गोविंद वाधवानी व राजेश दासोडे के साथ ही संयोजक महेश पांडे चुनावी रणनीति तैयार कर कांग्रेस को घेरने के लिए लगातार योजना बना रहे हैं। पार्टी नेताओं ने प्रत्याशी तोरण साहू को चुनाव में हर हाल में जिताने का संकल्प ले रखा है। संगठन की ओर से युवा नेता श्याम जायसवाल को इस चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपा गई है। ऐसा लग रहा है कि श्याम जायसवाल को तोरण साहू का सारथी बना दिया गया है। दल्लीराजहरा में श्याम जायसवाल काफी लोकप्रिय नेता हैं। सभी 27 वार्डो में उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसलिए ही लगातार पार्टी इन्हें तोरण साहू के साथ हर वार्ड में जनसंपर्क करवा रही है। इसके साथ ही श्याम जायसवाल रोज 3 से 4 नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।आगे श्याम जायसवाल के लगभग 30 सभाएं और प्रस्तावित हैं। इनकी सभाओं से भाजपा प्रचार प्रसार में भाजपा तेजी से आगे निकल रही है। श्याम जायसवाल आरोप पत्र व घोषणा पत्र की टीम के साथ भी काम कर रहे हैं। जल्द ही भाजपा का घोषणा पत्र व आरोप पत्र भी जारी होने वाला है। कई वार्डो में लगातार श्याम जायसवाल बैठक कर तोरण साहू के पक्ष में लोगो को लाने व भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। जिससे यह कहा जा सकता है कि भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के सारथी के रूप में श्याम जायसवाल चुनावी कमान संभाले हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि भाजपा ने श्याम जायसवाल की क्षमता का पूरा उपयोग करने का मन बना लिया है। आमजन में यह चर्चा चल रही है कि निश्चित ही भाजपा को इसका बड़ा लाभ नगर पालिका चुनाव में होगा और 25 सालों बाद दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होगा।

स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर निर्माण के संकल्प के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं मलकीत सिंह गैदू

0
  • जगदलपुर के वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क अभियान

जगदलपुर नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू स्वच्छ, सुंदर और विकसित जगदलपुर निर्माण के संकल्प के साथ मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। उन्हें लोगों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। महिलाएं उनकी आरती एवं तिलक कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दे रही हैं। मलकीत सिंह गैदू के साथ पूर्व विधायक रेखचंद जैन भी उनकी जीत के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं।

मलकीत सिंह गैदू और रेखचंद जैन ने ठाकुर अनुकूल देव वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री गैदू ने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेते हुए माता बहनों व युवाओं से वार्ड व शहर के बेहतर विकास हेतु अपनी बात रखी व समर्थन रुपी आशीर्वाद प्राप्त किया।  गैदू व  जैन ने ठाकुर अनुकूल देव वार्ड के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को भी जिताने व निगम में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस का महापौर बनाने की अपील की। इस दौरान ठाकुर अनुकूल वार्ड के समस्त वार्डवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। अब्दुल कलाम वार्ड में हुआ कांग्रेस प्रत्याशी श्री गैदू का भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं और बुजुर्गों ने उन पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने मलकीत सिंह की आरती उतारी और तिलक लगाकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

पूरी लगन से करेंगे शहर का विकास

नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने अब्दुल कलाम वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान मलकीत सिंह का वार्ड के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया साथ ही महिलाओं ने तिलक लगाकर विजयी आशीर्वाद प्रदान किया। श्री गैदू ने वरिष्ठजनों, युवाओं, माताओं बहनों से आत्मीय भेंट कर पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा व कांग्रेस को विजयी बनाने हेतु अपील की।

कांग्रेस में गजब तालमेल

आपसी विश्वास और बेहतर तालमेल के साथ एकजुट होकर कांग्रेस इस बार महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए काम कर रही है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य इस बार अपने वरिष्ठ और जूनियर नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करते हैं। देर रात्रि बैठक लेकर अल सुबह प्रचार पर निकल पड़ते हैं। सुशील मौर्य अपनी टीम के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार कर रहे हैं।कांग्रेस के पूर्व मेयर जतिन जायसवाल, इंद्रावती प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, क्रेडा के पूर्व चेयरमैन मिथलेश स्वर्णकार के साथ मिलकर इस बार पार्टी ने बढ़िया मोर्चा तैयार किया है।

रेखचंद का समार्पण

इन सबके प्रयासों के अलावा पूर्व विधायक रेखचंद जैन की लोगों के बीच कायम विश्वसनीयता भी मलकीत सिंह गैदू के साथ ही तमाम वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के लिए भी फायदेमंद साबित होती नजर आ रही है। पहले रेखचंद जैन को ही मेयर टिकट के लिए ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने स्वयं चुनाव न लड़कर अपने साथी मलकीत सिंह गैदू के पक्ष में जो समर्पण भाव से सहयोग शुरू किया है वह काबिले तारीफ है। रेखचंद जैन के इस समर्पण भाव की शहर के लोगों में चर्चा हो रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS