City Media - Page 289 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 289

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में बस्तर के खिलाड़ियों ने जीता पदक 

0

जगदलपुर आठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 1 और 2 फरवरी को आंध्र प्रदेश के पर्यटन नगरी विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था। जिसमें बस्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर उत्कृट प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने मैडल जीते।

छत्तीसगढ़ शोतोकॉन कराटे एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सिहान सरजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में बस्तर के खिलाड़ी वंश यादव 11 वर्ष काता इवेंट में सिल्वर मेडल,

महिल भास्कर 12 वर्ष काता इवेंट में ब्राउंस मेडल, समर ठाकुर 15 वर्ष कुमिते इवेंट में ब्राउंस मेडल, हिमांशु साहू 15 वर्ष कुमिते इवेंट में ब्राउंस मेडल जीता।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के प्रशिक्षक लक्ष्मीनारायण कश्यप, विजेंद्र ठाकुर, ज्वाला सिंह ठाकुर, भाग्य कुमार, राकेश कुमार कांगे, निकेत भगत, अनीश वेको, हर्षवर्धन झाड़ी आदि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।

प्रिय पत्रकार बंधु उक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

अवैध शराब परिवहन करने वाले 01 आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
  • आरापी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

पुलिस अधीक्षक  एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी एवम श्रीमती मोनिका ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा  सुनील तिर्की के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक थैला में अधिक मात्रा में शराब रखकर वार्ड क्रमांक 13 से भगोली पारा की तरफ पैदल जा रहा है, सूचना पर भगोली पारा रोड वार्ड 13 में आने जाने वाले वाहनो को चेक करने के दौरान एक एक व्यक्ति थैला मे कुछ सामान रखकर आते मिला जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सतीश हुमने पिता स्व0 माखन लाल हुमने उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 मोंगरा दफाई राजहरा का रहने वाला बताये आरोपी के कब्जे से 35 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जुमला 6.300 बल्क लीटर कीमती 3150 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है ।

नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरीक्षक सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्लीराजहरा द्वारा अवैध जुआ, सट्टा व शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया जीत का संकल्प

0
  • यह विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • भाजपा में कार्यकर्ता ही लड़ता है चुनाव: केदार कश्यप
  •  551 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा 
    जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के बीच आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन (टाउन हॉल) में आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, नगरीय निकाय चुनाव संचालक केदार कश्यप एवं नगर निगम चुनाव में संगठन प्रभारी व दुर्ग ग्रामीण से विधायक ललित चंद्राकर की उपस्थिति में आयोजित हुआ।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित एवं कांग्रेस से आक्रोशित 551 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर किरण सिंह देव ने समस्त पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटें, घर-घर पहुंचें, सरकार की उपलब्धियों को बताएं और हर मतदाताओं को प्रेरित करें। हम सबकी मेहनत से भाजपा की जीत निश्चित है।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय के चुनाव संचालक केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। कार्यकर्ता का ही संघर्ष है कि आज देश के अधिकतम स्थानों पर भाजपा का झंडा शान से लहरा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम सबके संयुक्त प्रयास से नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम निश्चित रूप से लहराएगा। वहीं केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जड़ सहित उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर दुर्ग से ग्रामीण विधायक एवं नगर निगम के प्रभारी ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा मे कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है और वही जनसेवी सरकार बनाने जीतता है। यह आमसभा नहीं, भाजपा के उन संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है जो पार्टी के विचार के साथ बूथ स्तर पर चुनाव लड़ते हैं। ये कार्यकर्ता रुकते नहीं, थकते नहीं, संघर्ष करते हैं विजय के लिए। पार्टी का निरंतर विजय ही लक्ष्य है, भाजपा जनसेवा के लिए सरकार बनाती है और बनाती रहेगी। महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निगम क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा और कोई काम नहीं किया। निगम क्षेत्र में हुए भाजपा सरकार के कार्यों का उन्नयन कर श्रेय लेने के अलावा कांग्रेस के पास और कोई विकल्प नहीं है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं आशीर्वाद से भाजपा प्रचण्ड मतों से जगदलपुर सहित समूचे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी और स्वच्छता, पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम जैसी प्रमुख समस्याओं का भाजपा निराकरण कर सुशासन की सरकार चलाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी एवं सफीरा साहू ने भी संबोधित किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुखत: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, विद्याशरण तिवारी, रूपसिंह मंडावी, राजाराम तोड़ेम, रजनीश पाणिग्रही, आर्येन्द्र सिंह आर्य, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव सहित भाजपा के समस्त पार्षद प्रत्याशी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डोर टू डोर दस्तक दे रहे हैं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी गैदू का सघन जनसंपर्क जारी
  • शहर और वार्ड के बेहतर विकास के लिए लहराएं कांग्रेस का परचम: गैदू 
    जगदलपुर नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया, माता बहनों व युवाओं से वार्ड के विकास के लिए सुझाव मांगे और शहर के बेहतर विकास के अपने विजन पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। गैदू ने सभी से समर्थन रुपी आशीर्वाद प्राप्त किया। मलकीत सिंह गैदू ने पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को भी प्रचंड मतों से जिताने व निगम में कांग्रेस का महापौर बनाने की अपील की की। संजय गांधी वार्ड पहुंचे मलकीत सिंह गैदू का आत्मीय स्वागत हुआ। महिलाओं ने उन्हें विजय तिलक लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया। महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू जनसंपर्क कर संजय गांधी वार्ड के वासियों से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।मलकीत का जनसंपर्क विजय आशीर्वाद के साथ जारी है। शहीद वीर गुंडाधुर वार्ड में महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस को जिताने हेतु अपील की। इस दौरान शहीद वीर गुण्डाधुर वार्ड के वासियों का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने राजीव गांधी वार्ड के वार्डवासियों से आत्मीय मुलाकात व जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के पक्ष मे समर्थन रुपी आशीर्वाद प्रदान करने व निगम में कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु अपील की।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने न.पा.चुनाव राजहरा के लिए फूंका चुनावी बिगुल

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोरण लाल साहू को अपना आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से जिताना है मैं डेढ़ सौ किलोमीटर दूर से तोरण साहू के लिए आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं। उक्त बातें पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कही। दल्ली राजहरा के गुप्ता चौक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को महत्व देती रही है रमन सिंह की भाजपा सरकार में महिलाओं का राशन कार्ड बना। विष्णु देव जी की सरकार में महतारी वंदन का पैसा हर महीने महतारियों को मिल रहा है साल में 12000 की राशि की भाजपा सरकार दे रही है|

आने वाले दिनों में अनेकजनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा की चालू होने वाली है दल्ली राजहरा में अब तक कांग्रेस की सरकार रही जो भ्रष्टाचार करके नगर को विकास से कोसों दूर कर दिया। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर हमें दल्ली राजहरा का विकास करना है वार्डों में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर वार्ड का विकास करना है उन्होंने 11 फरवरी को भाजपा के प्रत्याशी को वोटिंग मशीन के दो नंबर जो विक्ट्री का निशान है को दबाकर भाजपा को जीताने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को दिलाया श्रीमती बोहरा ने केंद्र सरकार के बजट को व्यापारियों के हित में बताया। आम जनता के लिए कल्याणकारी बताया जिसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला के मुखिया होने के नाते नगर के लोगों को विश्वास दिलाता हूं की नगर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को जिताएं।विकास की गारंटी हमारी है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा में हमेशा मजबूत रही है |

जिस प्रकार विधानसभा और लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से आप लोगों ने जिताया है उसी प्रकार नगर पालिका चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीता कर एक नया इतिहास बनाएं। पूरे नगर के वासियों को जो भाजपा से उम्मीदें हैं सभी उम्मीदों पर भाजपा खरा उतरेगा।भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किस बार दल्ली राजहरा में सरकार बनानी है भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार राज्य में सरकार के साथ-साथ दल्ली राजहरा में भी सरकार बनने पर ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी हर समस्याओं का हाल होगा। पूरे प्रदेश में वातावरण बना हुआ है निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय प्राप्त होगी। अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार विजय दिलाएं नगर की सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरी की जाएगी। व्यापारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,भाजपा चुनाव संयोजक महेश पांडे चुनाव संचालक राजेश दसोड, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ,राकेश द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा, मंडल महामंत्री मदन मयति, सौरभ लूनिया, मोनू चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने, श्याम जायसवाल, जयदीप गुप्ता, पार्षद पद के सभी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 1श्रीमती शिवांगी ध्रुव वार्ड क्रमांक 2 श्रीमती पूनम सोरी वार्ड क्रमांक 3 मनोज दुबे वार्ड क्रमांक 4 संजीव सिंह वार्ड क्रमांक 5 श्रीमती नीलावती साहू, वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती ममता पटेल, वार्ड क्रमांक 7 वीरेंद्र साहू, वार्ड क्रमांक 8श्रीमती सीता साहू, वार्ड क्रमांक 9 श्रीमती कुमारी रावटे,  वार्ड क्रमांक 10श्रीमती मालती निषाद, वार्ड क्रमांक 11 निर्मल कुमार , वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती मोनिका साहू, वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती सिलोचना सिन्हा, वार्ड क्रमांक 14 श्रीमती नर्मदा वानखेड़े, वार्ड क्रमांक 15 तरुण कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 16 श्रीमती सौहाद्र ठाकुर, वार्ड क्रमांक 17 श्रीमती रेखा बाई,
वार्ड क्रमांक 18श्रीमती अरुणा रामटेके, वार्ड क्रमांक 19 श्रीमती गीता मरकाम, वार्ड क्रमांक 20 श्रीमती भुनेश्वरी यादव, वार्ड क्रमांक 21 भूपेंद्र श्रीवास, वार्ड क्रमांक 22 सुरेश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 23 रिपुचंद नायक, वार्ड क्रमांक 24 विशाल मोटवानी, वार्ड क्रमांक 25 प्रमोद कुमार, वार्ड क्रमांक 26 श्री भूपिंदर छतवाल, वार्ड क्रमांक 27 रमेश गुजर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

मलकीत ने शुरू किया धूंआधार जनसंपर्क,नगर सरकार से कांग्रेस पार्टी की वापसी के लिए वार्डों में बहा रहे पसीना

0
  • मार्निंग वॉक से लेकर ईवनिंग वाक तक सबसे मिल रहे मलकीत सिंह गैदू मांग रहे जनसमर्थन लोग कह रहे रंग लाएगी मेहनत

जगदलपुर नगर पालिका निगम के लिए मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू 1 तारीख से धुआंधार प्रचार में उतर गए हैं 1 तारीख की भोर से ही मलकीत सिंह गैदू ने जो पसीना बहाना शुरू किया है वो निरंतर जारी है,सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने वाले मतदाताओं से तो गैदू रूबरू हो ही रहे हैं चाय प्रेमियों को खुद चाय भी बनाकर परोस रहे हैं गैदू, कहीं जिम में जाकर कसरत करने वाले युवाओं को लुभा रहे हैं मलकीत सिंह गैदू तो कहीं सुबह-सुबह मंदिर मस्जिद चर्च और गुरुद्वारे पर माथा टेकने वालों को अपना बना रहे हैं गैदू, मलकीत सिंह गैदू सर्वधर्म समभाव के नारे को लेकर नगर के प्रत्येक नागरिकों से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में वोट अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहर जिला अध्यक्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क वार्डों में कर रहे हैं मलकीत सिंह गैदू,प्रति दिन 8 से 10 वार्डों में जनसंपर्क के दौरान भारी भीड़ भी उमड़ रही है गैदू की रैलियों में जहां गैदू खुद के पक्ष में और स्थानीय कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में भी वोट अपील कर रहे हैं।

मलकीत सिंह गैदू वार्डों में जनसंपर्क की शुरुआत महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरूआत करते हुए विजय वार्ड,शिव मंदिर वार्ड,भैरमदेव वार्ड,वीर सावरकर वार्ड,सरदार भगतसिंह वार्ड,सिविल लाइन वार्ड,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पहले दिन का सघन जनसंपर्क समाप्त किया वहीं 2 फरवरी को गुरुद्वारे जाकर मत्था टेकते हुए लंगर ग्रहण किया जिसके बाद वे चर्च जाकर मसीह समाज के लोगों से मिले और समर्थन मांगा साथ ही साथ राम मंदिर पहुंच गैदू ने भगवानराम जी के दर्शन किए और जगदलपुर की जनता की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की जिसके उपरांत मलकीत सिंह गैदू अपने लाव-लश्कर के साथ एक बार फिर वार्डों की रुख किया और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड से जनसंपर्क की शुरुआत करते हुए राजीव गांधी वार्ड,संजय गांधी वार्ड,शहीद वीर गुण्डाधुर वार्ड,संजय मार्केट, इतवारी बाज़ार, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड, वल्लभ भाई पटेल वार्ड, गांधी नगर वार्ड होते हुए गंगा नगर वार्ड में दूसरे दिन के जनसंपर्क का समापन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबके मुंडी, सब बर हेलमेट के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

0
  •  नवाजे गए जागरूक नागरिक और विद्यार्थी 

जगदलपुर 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन समारोह पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर लालबाग जगदलपुर में 31 जनवरी को किया गया। उक्त समापन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बस्तर संभाग कमिश्नर डोमन् सिंह, बस्तर रेंज आईजी सुंदर राज पी, कलेक्टर बस्तर हरिश एस, पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा थे।

स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, मीडिया, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी, सड़क सुरक्षा मितान, गुड सेमेरिटन व आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रतिभागी 95 छात्र-छात्राओं जिन्होने यातायात से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें तथा गुड सेमेरिटन (सड़क दुर्घटना के घायलों के मदद करने वाले), सड़क सुरक्षा मितान, सड़क सुरक्षा माह एवं यातायात जागरूकता के दरम्यान अच्छे कार्य करने वाले अधि/कर्मचारी एवं आम जनता कुल करीब 200 लोगों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो के साथ प्रशस्ति पत्र व निशुल्क हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व भी 11 जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के दरम्यान 100गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट देकर सम्मानित किया गया,था। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ दोपहिया वाहन चलाते समय आम जनता को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना रहा। ताकि सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाले मौतों से लोगों की जान बचाई जा सके। समापन दिनांक को स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात से संबंधित नृत्य-संगीत की भी प्रस्तुति दी। इस तरह से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जो 30 दिवस तक सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों को जागरूक करने के संबंध में महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किए गए। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने आम जनता से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, ओवर स्पीड वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय ओव्हर टेक न करें, कार चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करें, सड़क दुर्घटना के घायलों को तत्काल मदद करें एवं हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बस्तर पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात जागरूकता के कई कार्यक्रमों आयोजन किया।प्रमुख रूप से बाईक हेलमेट रैली, स्कूल कॉलेजों में यातायात जागरूकता, सप्ताहिक हाट बाजार में बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात जागरूकता, आटो, टैक्सी, ट्रैक्टर, बस, टिप्पर, पीकप चालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराना, ड्राईविंग लायसेंस बनाने का शिविर, आटो एवं अन्य छोटी वाहनों में पोस्टर, पाम्पलेट चिपकाकर लोगों को यातायात जागरूक करना, यात्री बसों की चेकिंग कर उनकी खामियों को दुर करने हेतु जागरूकता, सड़क सुरक्षा झांकी का गणतंत्र परेड में सम्मिलित होना, नुक्कड़ नाटक, आवारा मवेशियों में रेडियम सबेल्ट लगाना, वाहनों के दस्तावेजों की जांच एवं चालकों को समझाइश, स्कूल कॉलेजों में प्रतियोगिता निबंध, स्लोगन, भाषण, वाद-विवाद, रंगोली, क्विज, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत करना, स्कूली छात्रों के साथ मिलकर यातायात जागरूकता रैली, बस, टैक्सी, आटो, टेक्टर, ट्रक चालक का प्रशिक्षण शिविर, गुड सेमेरिटन का सम्मान, सड़क किनारे के पेड़ पर रेडियम ट्री रिफलेक्टर लगाना, सारथी दिवस पर वाहन चालकों का सम्मान, माय भारत युवा टीम के 22 सदस्यों को ट्रैफिक नियम के संबंध में प्रशिक्षण, वाहनों में रेडियम रिफलेक्टर लगाना आदि कार्यक्रम किया गया है। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा द्वारा भी समापन अवसर पर आम जनता से अपील की गई कि लोग सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तथा सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाले मौतों से लोगों की जान बचाई जा सके और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम वाहन चलाते समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र- छात्राएं, शिक्षक, सड़क सुरक्षा मितान, गुड सेमेरिटन, आम जनता के अलावा पुलिस तथा प्रशासन व यातायात के स्टाफ उपस्थित रहे। से लोगों की जान बचाई जा सके। इस तरह से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जो 30 दिवस तक सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों को जागरूक करने के संबंध में महत्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया गया। सभी अतिथियों ने आम जनता से अपील की है कि लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलावें, ओव्हर स्पीड पर वाहन न चलावें, वाहन चलाते समय ओव्हरटेक न करें, कार चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग करें, सड़क दुर्घटना के घायलों को तत्काल मदद करें एवं हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

सबका साथ, सबका विकास वाला अतुल्य बजट: पाण्डेय

0
  • केंद्रीय बजट को जमकर सराहा भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने 
    भानपुरी बस्तर मंडल भाजपा के प्रभारी विजय पाण्डेय ने केंद्र सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह सर्व-स्पर्शी और सर्व-समावेशी बजट है, जो गरीब, महिला, युवा और किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।भाजपा नेता विजय पाण्डेय ने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाओं का जिक्र किया, जिसमें जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स खत्म करने और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने जैसे निर्णय शामिल हैं।उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसका ख्याल न रखा गया हो। केंद्रीय बजट से निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा। इसमें सभी वर्ग शामिल हैं, जिनके विकास से ही विकास की परिभाषा पूरी होती है।

 

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में छत्तीसगढ़ विकास की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में औद्योगिक नीतियों को धरातल पर लाने के लिए किए गए बजट के प्रावधान से छत्तीसगढ़ का उद्योग जगत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए ग्रामीण अंचलों में सड़कों के संजाल पर बड़ी राशि का प्रावधान किया गया है। इससे अनेक रोजगार स्वत: सृजित हो जाएंगे।  पाण्डेय ने कहा कि यह आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने वाला बजट है। 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री करने का निर्णय अभिनंदनीय है।इसके साथ ही मिडिल क्लास को टैक्स छूट में बड़ी सौगात का जिक्र करते हुए विजय पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात दी है।लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपए तक वार्षिक आय को टैक्स फ्री करने का निर्णय अभिनंदनीय है।

 

जगदलपुर की मिल्कियत हासिल करने लगातार परिश्रम कर रहे हैं मलकीत सिंह गैदू

0
  •  संजय मार्केट, इतवारी बाजार में किया जनसंपर्क
  •  सभी वर्ग के व्यापारियों से मलकीत ने मांगा समर्थन
    जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर की मिल्कियत हासिल करने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू जमकर परिश्रम कर रहे हैं। वे लगातार समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंच रहे हैं। मलकीत सिंह गैदू आज संजय मार्केट, इतवारी बाजार के समस्त प्रतिष्ठानों, ठेले, गुमटियों में पहुंचे। महिलाओं, युवाओं व माता बहनों और संजय मार्केट व इतवारी बाजार के व्यापारियों से आत्मीय भेंट कर कांग्रेस को प्रचंड मतों से विजय दिलाने हेतु अपील की। पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का भव्य स्वागत हुआ। शहर और हर वार्ड के बेहतर विकास हेतु कांग्रेस का परचम लहराने  गैदू के साथ सभी वरिष्ठ नेता भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जनसंपर्क किया। इस अवसर पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, माता बहनों व युवाओं से वार्ड के विकास पर सुझाव मांगे और शहर के बेहतर विकास हेतु नए विजन पर चर्चा की।  गैदू ने समर्थन रुपी आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने व निगम में कांग्रेस का महापौर बनाने के लिए अपील की।

गुरुद्वारे में गैदू ने टेका माथा
नगर निगम जगदलपुर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने आज दूसरे दिन के जनसंपर्क के पूर्व गुरुद्वारा पहुंचे। श्री ग़ैदू ने गुरुद्वारे में माथा टेका, गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष दरबार में हाजिरी लगाई व जगदलपुर बस्तर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की और जीत का आशीर्वाद लिया। मलकीत सिंह लंगर में भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, अतिरिक्त शुक्ला, अनवर खान, राजीव शर्मा, संतोष यादव, शहनाज बेगम, शादाब अहमद, एस. नीला, सुनीता दास, के. अम्मा आदि भी मौजूद रहे।

सर्व धर्म, सम भाव के साथ चलने वाले भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे पहुंचे चर्च, मांगा समर्थन

0
  • सबको साथ लेकर चलने का दिलाया भरोसा

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे हर वर्ग, हर धर्म और हर समाज के लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। उन्हें सभी वर्गों और धर्म समुदायों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में संजय पांडे आज रविवार को अपने प्रचार अभियान के तहत राजीव गांधी वार्ड स्थित चर्च में पहुंचे। उन्होंने मसीही समुदाय से समर्थन मांगा।

राजीव गांधी वार्ड के चर्च में रविवार को आयोजित साप्ताहिक प्रार्थना सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे वहां पहुंचे थे। चर्च में मौजूद सभी मसीही समुदाय के लोगों से चर्चा कर संजय पांडे ने उनसे चुनाव में वोटों का समर्थन मांगा।  पांडे ने मसीही भाइयों से कहा कि मेयर बनने के बाद वे मसीही समाज के साथ ही सभी समुदायों को साथ लेकर सभी के हित में और शहर के समुचित विकास के लिए काम करेंगे। जगदलपुर शहर के सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमेशा की तरह जी जान लगा देंगे। इसके लिए मसीही बंधुओं से सहयोग की अपील संजय पांडे ने की। संजय पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, जगदलपुर नगर निगम में भी आप सभी के सहयोग से भाजपा की सत्ता आएगी, तभी शहर का तेजी से विकास हो पाएगा। इसके लिए उन्होंने बस का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी पहिए एक जैसे होने पर ही बस तेज गति से चल पाती है। आप मसीही बंधुओं से आग्रह है कि शहर के समग्र और तीव्र विकास के लिए मुझे और अपने अपने वार्ड के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। मसीही समाज के लोगों ने संजय पांडे को भरोसा दिलाया कि वे चुनाव में जरूर उनका साथ देंगे। विदित हो कि बीजेपी से महापौर प्रत्याशी संजय पांडे एक सहिष्णु नेता के रूप में जाने पहचाने जाते हैं। सभी धर्मों के नेता उनके मित्र और शुभचिंतक हैं। समय समय पर होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में संजय पांडे हिस्सा लेते हैं और उन्हें सहयोग करते हैं। संजय पांडे सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS