City Media - Page 324 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 324

शुष्क दिवस के दिन अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने हेतु स्टोर कर रखे शराब के साथ आरोपी दिलीप बक्शी को किया गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस के द्वारा शुष्क दिवस के दिन अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने हेतु स्टोर कर रखे शराब के साथ आरोपी दिलीप बक्शी को किया गिरफ्तार।
  • आरोपी से 14 पौव्वा देशी प्लेन 74 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन 11 पौवा आईकान एवं 09 पौव्वा गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब कुल 108 पौवा मात्रा 19.440 ब्लक
  • लीटर कीमती 10520 रू. एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही

अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व अशोक कुमार जोशी के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 18.12.2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नेवारीकला में दिलीप बक्शी नाम का व्यक्ति महिपाल यादव के पोल्ट्री फार्म के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के मौके पर जाकर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम:-

01. दिलीप बक्शी पिता स्व. रजवा बक्शी उम्र 25 साल निवासी नेवारीकला थाना व जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक सफेद मटमैला कलर के बोरी में रखा 14 पौव्वा देशी शोले प्लेन, 74 पौव्वा रोमियो देशी प्लेन, 11 पौवा आईकान एवं 09 पौव्वा गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब कुल 108 पौवा मात्रा 19.440 ब्लक लीटर कीमती 10520 रू. एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये को बरामद कर आरोपी के विरूध्द थाना बालोद में अप.क्र 620/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है व आरोपी को दिनांक 19.12.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र.आर. 1712 मनोज निर्मलकर, प्र. आर. 1603 दुर्योधन यादव , आर. 36 मोहन कोकिला, आर. 1948 बनवाली साहू आर. 339 संजय सोनी का विषेष सराहनीय योगदान रहा।

सेल के कैप्टिव माइंस तालडीह को अदानी को देने के खिलाफ प्रदर्शन

0

उड़ीसा स्थित सेल के तालडीह माइंस को अदानी को देने के खिलाफ आज स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर सेल के सभी संयंत्र एवं खदानों में सीटू ने प्रदर्शन किया जिसके तहत सीटू राजहरा ने माइंस आफिस गेट में प्रदर्शन कर सभा किया।

उल्लेखनीय है कि सेल राउरकेला स्टील प्लांट की केप्टीव माइंस तालडीह आयरन ओर माइंस को केंद्र सरकार द्वारा अदानी को दिये जाने के विरोध में तालडीह माइंस में लगातार 12 दिनो से हड़ताल चल रहा है। केन्द्र सरकार ने उड़ीसा बीजेपी सरकार का सहारा लेकर पुलिस बल का उपयोग करते हुये हड़ताल को तोड़कर अदानी ग्रुप के लोगों को खदान में घुसा दिया। आज भी वहां लोग आंदोलन मे बैठे है। जिसके समर्थन में सेल के सभी इकाइयों में आज विरोध कार्यवाही की गई ।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सीमैया ने कहा कि

केंद्र सरकार पिछले 10 सालों से सुनियोजित षड्यंत्र के तहत सार्वजनिक उद्योगों को खत्म करने में लगा हुआ है।आर एम डी सेल की माइंसो का एक बहुत बड़ा ग्रुप था जिसे निजी हाथों में सौंपने हेतु आर एम डी को तोड़ा गया जिससे निजीकरण की राह आसान हो जाये। उस समय भी हमने आर एम डी के विघटन का विरोध किया था।

निजी मालिकों के हाथों सार्वजनिक उद्योगों को देने हेतु परिस्थितियों को निर्माण करने का काम केंद्र सरकार ने तेजी से किया गया है ।जो देश के लिए घातक है।

यूनियन के सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि

पूरे देश के अंदर केंद्र सरकार की सार्वजनिक उद्योग विरोधी निर्णय के खिलाफ संघर्ष जारी है केंद्र सरकार अदानी समूह एवं अन्य दूसरे निजी उद्योगों को सार्वजनिक उद्योग सौंप देना चाहती है यदि इसे अभी नहीं रोका गया तो अदानी समूह एवं केंद्र सरकार देश की रीढ़ कहीं जाने वाले सभी सार्वजनिक उद्योगों को निगल जाएगा ।

यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि अब केंद्र सरकार ने सेल के इकाइयों को निजी हाथों में सौपना शुरू कर दिया है लंबे समय तक भद्रावती स्टील प्लांट, सालेम स्टील प्लांट और दुर्गापुर एलॉय स्टील प्लांट के लिए योजना बनाकर काम करता रहा I कोल माइंस को तो पहले ही निजी हाथों में देने का काम शुरू कर दिया था। अब इस्पात उद्योग की सबसे आवश्यक एवं अभिन्न अंग आयरन ओर माइंस को निजी हाथों में देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है इसके खिलाफ सेल के सभी इकाइयों में संघर्षों को तेज करना होगा अन्यथा आने वाले दिनों में भिलाई इस्पात संयंत्र की सभी केप्टीव माइंस को भी निजी हाथों में दिया जा सकता है।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित खदान कर्मियों ने संकल्प लिया की सेल के किसी भी इकाई को हम निजीकरण नहीं होने देंगे, और इसके लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। धरना प्रदर्शन के दौरान ही प्रबंधन के नाम से एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें तालडीह माइंस को अदानी से वापस लेने की मांग की गई तथा किसी भी इकाई को निजीकरण नहीं किए जाने का की मांग रखी गई।

ज्ञानेन्द्र सिंह

कार्यकारी अध्यक्ष

सीटू राजहरा ।

जगदलपुर में फूंका गया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला

0
  •  शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया बड़ा प्रदर्शन
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर पर उपहास भरी टिप्पणी किए जाने के खिलाफ पुतला दहन किया गया। मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के महत्व को नहीं मानने वाले लोग उन्हें समझ भी नहीं सकते हैं। उन्होंने वंचित-शोषित और समाज के आवाज देने का काम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने किया था। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपमानजनक तरीके से कहा था कि अंबेडकर का नाम लेना आजकल फैशन बन गया है इतना नाम भगवान का लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग मिल जाता। संविधान विरोधी संघियों को यह पता होना चाहिए कि देश के नब्बे फीसदी आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जो सम्मान के साथ संवैधानिक अधिकार मिले हैं उसमें बाबा साहेब का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, नरेंद्र तिवारी, विक्रम सिंह डांगी, अनिता पोयाम, सूरज कश्यप, अजय बिसाई, विशाल खंबारी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, कमलेश पाठक, सुषमा सुता, आभाष महंती,अंजना नाग, पापिया गाइन, शहनाज बेगम, बबली खान, हेमू पंडित, राम शंकर पिल्लई जावेद खान,अनुराग महतो, महामंत्री जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा,रियाज खान, अफरोज बेगम, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

उठाव न होने से मंगनार खरीदी केंद्र में धान जाम के हालात

0
  •  लगातार पहुंच रहा है धान, होने लगी जगह की तंगी 

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगनार की लेंपस सोसाइटी के धान खरीदी केंद्र में बड़ी तेजी से खरीदी जा रहा है, उठाव न होने से जाम के हालात बन रहे हैं। खरीदी केंद्र में धान रखने की जगह की तंगी हो रही है।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान धान बेचने लेंपस सोसाइटी में पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 20 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। लेकिन खरीदे जा रहे धान का आज तक उठाव अब तक शुरू नही हुआ है। इन दिनों मौसम बड़ा विचित्र हो रहा है, जिसे देखते हुए खरीदी में लगे कर्मचारी और किसान सभी परेशान हैं। लेंपस सोसाइटी प्रबंधक मोतीलाल कश्यप ने बताया कि 20 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है और किसान लगातार धान बेचने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खरीदी केंद्र प्रभारी फरसू राम मोर ने बताया कि खरीदे जा चुके धान का बिल्कुल भी उठाव नहीं हो रहा है। जाम धान की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। आसमान पर काले बादल छाने लगे हैं, कब पानी गिरने लग जाए कहा नहीं जा सकता।

बाबा साहेब का अपमान करने वाली कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश में जहर घोल रहे: संतोष पाण्डेय

0
  • बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान पर बरसे फायर ब्रांड सांसद संतोष पाण्डेय 

अर्जुन झा

जगदलपुर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर राजनांदगांव के फायर ब्रांड सांसद संतोष पाण्डेय आज कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब का लगातार अपमान करती रही, उस कांग्रेस के नेता आज दुष्प्रचार कर देश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। पाण्डेय ने सीधे तौर पर कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किए जाने के खिलाफ आज भाजपा सांसदों के साथ राजनांदगांव के तेज तर्रार सांसद संतोष पाण्डेय ने भी लोकसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब का जो अपमान करती रही है, वह अक्षम्य है। कश्मीर के मसले पर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के सुझावों को इसी कांग्रेस ने दर किनार कर दिया था। संविधान निर्माण के बाद अगर बाबा साहेब के सुझाव मान लिए गए होते तो कश्मीर दशकों तक हिंसा की आग में जलने से बच गया होता। श्री पाण्डेय ने कहा कि यही वो दलित विरोधी कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराने का काम किया, उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने ऐसा दबाव बनाया और ऐसे हालात पैदा कर दिए की हमारे परम आदरणीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को केबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। कांग्रेस जिंदगी भर बाबा साहेब का पग पग पर अपमान करती रही। बार बार संविधान विरोधी फैसले कांग्रेस की ही सरकारों ने लिए। आज वही कांग्रेसी पवित्र ग्रंथ संविधान लहराते हुए उसकी रक्षा की दुहाई देते हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहेब को हमारी पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने पूरा सम्मान दिया है। मोदी सरकार ने पंचतीर्थ का निर्माण कराया। बाबा साहेब का भारत रत्न सम्मान दिया, जबकि कांग्रेस की सरकार me भारत रत्न जैसा प्रतिष्ठित सम्मान एक खानदान के लोगों को ही दिया जाता रहा। पाण्डेय ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी गलत तथ्य सामने रखकर देश में आग लगाने की साजिश कर रहे हैं। देश की समझदार जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।  पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर जी की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने सावरकर जी का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी। नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया। न्यायपालिका का हमेशा अपमान किया, सेना के शहीदों का अपमान किया और भारत की भूमि तक को संविधान तोड़कर दूसरे देशों को देने की हिमाकत कांग्रेस के शासन में हुई।

बस्तर संभाग के हर क्षेत्र में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए जुटे सांसद महेश कश्यप, मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया से

0
  • केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया सांसद कश्यप को

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री  सिंधिया को बस्तर से जुड़े अनेक विषयो से अवगत कराया।

सांसद महेश कश्यप लगातार बस्तर के ज्वलंत और जनहित के मुद्दों को दिल्ली तक पहुंचाकर उनका निराकरण करवा रहे हैं। जिस पर लगातार केंद्र की सरकार इस कार्य करती भी नजर आ रही है। सांसद कश्यप ने मंत्री  सिंधिया से बस्तर संभाग के सुदूर क्षेत्र बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में चली आ रही मोबाईल नेटवर्क की समस्या से उन्हें अवगत कराया। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को इस दौरान मांग पत्र सौंपकर शीघ्र ही इन सभी जनहित समस्याओं का निराकरण करने हेतु आग्रह किया है।बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री को सौपे पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। क्षेत्र में पूर्व एक ही जिला बस्तर था, लेकिन अब दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नरायणपुर एवं बीजापुर जिलों का निर्माण कर दिया गया है। इन जिलों के डाकघरों का उन्नयन कर वहां स्टाफ एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाए। डाक विभाग में की जा रही भर्तियों में स्थानीय लोगों की एवं स्थानीय जनजातियों की

अनदेखी की जा रही है। अन्य राज्य के लोगों का चयन बस्तर संभाग में किया जा रहा है। देखने में आया है कि नियुक्ति के कुछ समय बाद ही यह लोग बस्तर से अपना तबादला करा लेते हैं। इसलिए भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्रथमिकता दी जाए। श्री कश्यप ने कहा है कि नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिलों में सबसे ज्यादा मोबाईल नेटवर्क की समस्या है। इन जिले के ग्रामों को मोबाईल कनेक्टविटी से जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा मोबाईल टावर लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाए।बस्तर सांसद महेश कश्यप की मांगों को पुरा करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है।

मोहल्ले वासी की हत्या करने वाला आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

दिनांक 17.12.2024 के सुबह 07:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम चिलमगोटा के आवासपारा में कोई व्यक्ति मृत हालात में रोड में पढ़ा है, कि सूचना पर गय अनुसंधान किट के थाना मंगचुवा के पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया था घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस.आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन में डॉ. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली-राजहरा जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधा बोरकर, प्र.आर. 552 यज्ञदत्त ठाकुर प्र.आर. 1633 राजकिशोर साहू आर. 488.171.907 थाना मंगचुवा एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी उप निरी जोगेन्द्र साहू एवं टीम द्वारा मौके पर सूचक जयपालसिंह कोसमा पिता स्व. पंचुराम कोसमा उम्र 51 साल साकिन चिलमगोटा, थाना मंगचुवा जिला बालोद की रिपोर्ट पर कि घटना दिनांक 16.12.24 के शाम 06:30 बजे से दिनांक 17.12.24 के प्रातः 05:30 बजे के मध्य मृतक हेमलाल कोसमा पिता स्व. पंचुराम कोसमा उम्र 40 वर्ष ग्राम चिलमगोटा आवासपारा, के सिर में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जान से मारने की नियत से उसके सिर कनपटी पर किसी धारदार औजार से प्राण घातक वार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है, जिससे हेमलाल की मृत्यु हो गयी है. देहाती मर्ग इंटीमेशन क्र. 0/2024 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, बाद असल नंबरी मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 14/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मौके पर एफएसएल टीम वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री मोहन पटेल एफएसएल दुर्ग के द्वारा शव घटनास्थल निरीक्षण किया गया, मर्ग जाँच में मृतक हेमलाल कोसमा के सिर में पीछे, बांये कान के ऊपर अज्ञात आरोपी द्वारा किसी धारदार एवं वजनदार वस्तु से मृतक की मृत्यु कारित करने की नियत से सिर में वार कर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या करना प्रथम दृष्टिया सबूत पाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना मंगयुवा में अपराध धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में प्रार्थी / साक्षीगण के कथन एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही टीकम राम रायटे नामक व्यक्ति ग्राम चिलमगोटा पर संदेह जाहिर हुआ, संदेही टीकम राम रावटे का पता करने पर दिनांक 17.12.24 को सुबह लगभग 08:30 बजे से सकुनत से फरार था, जिसकी पतासाजी कर पकडे जाने पर आरोपी टीकम राम रावटे पिता स्व. जगदेव रावटे उम्र 31 साल साकिन ग्राम चिलमगोटा, आवासपारा वार्ड नं. 08 थाना गंगचुवा जिला बालोद छ.ग. को पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतक हेमलाल कोसमा पूर्व से चाची को गलत बात बोलकर छेडता था पहले विवाद हुआ था, मृतक बार-बार तुम्हे देख लूंगा कहकर अश्लील गाली गलौज करता था दिनांक 16.12.24 को भी शाम को लगभग 07:15 बजे मृतक गाली गलौज किया था जिसके कारण धुस्से में आकर घर में रखे लोहे प‌ट्टे को ले जाकर रास्ते में हेमलाल कोसमा को जान से मारने की नियत से उसके सिर में वार कर गंभीर चोंट

पहुंचाकर हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का धारदार औजार को जप्त कराया गया। आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।

 

नाम आरोपीः टीकम राम रावटे पिता स्व. जगदेव रावटे उम्र 31 साल साकिन ग्राम चिलमगोटा, आवासपारा वार्ड नं. 08 थाना मंगचुवा जिला बालोद छ.ग.

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद पार्षद हेतु आरक्षण निर्धारित

0

दल्ली राजहरा नगर पालिका पार्षद हेतु आरक्षण सूची बालोद कलेक्टर ऑफिस में निकाली गई

वार्ड 1 st मुक्त

वार्ड 2 st मुक्त

वार्ड 3 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 4 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 5 अनारक्षित महिला

वार्ड 6 st महिला

वार्ड 7 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 8 अनारक्षित महिला

वार्ड 9 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 10 अनारक्षित महिला

वार्ड 11 obc मुक्त

वार्ड 12 obc महिला

वार्ड 13 अनारक्षित महिला

वार्ड 14 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 15 obc मुक्त

वार्ड 16 st मुक्त

वार्ड 17 st महिला

वार्ड 18 SC महिला

वार्ड 19 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 20 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 21 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 22 obc मुक्त

वार्ड 23 SC मुक्त

वार्ड 24 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 25 -SC मुक्त

वार्ड 26 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 27-sc मुक्त

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने गुरु बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचकर सतनामी समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों और नगर वासियों को दिए बधाई संदेश एवं अपनी शुभकामनाएं

0

 

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा सभापति झुमुक लाल कोसमा ने 18 दिसंबर 2024 संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 10 में पहुंचकर वार्ड वासियों और समस्त नगर वासियों को गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम मे बाबा का पूजा अर्चना करते हुए सभी सामाजिक बंथुओ और नगर वासियों को एवं आम जनमानस सही रास्ते पर चलना सिखाया है और मनखे – मनके एक समान की परिभाषा दिए हैं उसी पर हम सबको अमल करना है कहते हुए नगर के सतनामी समाज के मनसा अनुरूप और वार्ड पार्षद सुभद्रा टांडेकर कि मांग पर सतनामी समाज सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख की स्वीकृति कराई है भवन निर्माण का कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी जिसकी बधाई देते हुए कहा आप सभी समाज के लोगों के मांग पर वार्ड पार्षद सुभद्रा टांडेकर ने 40 नग प्लास्टिक कुर्सी प्रदान करने की घोषणा भी की है जो कि सतनामी समाज को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी साथ ही साथ लोकेश्वरी साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया की हमारे कार्यकाल में तहसील सतनामी समाज भवन के लिए 20 लाख की राशि भी स्वीकृत कराई है जो भवन वार्ड क्रमांक 11 में निर्माणाधीन प्रगति पर है इसकी भी बधाई दिए लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष के साथ नगर पंचायत की सभापति और वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद झुमुक लाल कोषमा के साथ-साथ जुगरु बघेल गंगाराम सोहन अनीता बघेल विजय बारले नरमादिया बाई महेंद्र बघेल और समाज के सम्मानिय जनप्रतिनिधि गण एवं मातृशक्ति नौजवान युवा साथी गुरु बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेl

गुरु घासीदास जयंती पर बुजुर्गों को किया कंबल वितरण

0
  • निकेतराज झा के नेतृत्व में कोंग्रेस पदाधिकारियों ने बांटी कंबल 

जगदलपुर शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए आज बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री निकेत राज झा सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रेडक्रॉस आस्था निकुंज धरमपुरा आश्रम में वृद्धजनों व आशा दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान शहर महामंत्री जाहिद हुसैन, पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, सुषमा सुता, सायमा अशरफ, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS